सोमवार, 25 अप्रैल 2022

पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़ी सारी समस्या आज ख़त्म,DM श्री राहुल कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी!

Rahul Kumar

पूर्णिया प्रमंडल के लोगों का संघर्ष आख़िर कार रंग लाया और पूर्णिया एर्पॉर्ट से जुड़ी सारी समस्या आज ख़त्म हो गयी ।

रिर्पोट - ज्योति कुमारी झा

पूर्णिया के डी॰ एम॰ श्री राहुल कुमार जी द्वारा ट्वीट करके ये बताया गया है कीपू र्णिया एर्पॉर्ट के लिए जितनी ज़मीन की माँग की गयी थी वो सब नागर विमानन मंत्रालय को सौंप दी गयी है बिहार सरकार के राजस्व विभाग के स्वीकृति के बाद।

अब भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सारी चीजें पूरी हो गयी है ।एक महत्वपूर्ण बात बताना ज़रूरी है की पुर्णिया एयरपोर्ट के पास 2.7 km (8800 feet) ज़मीन थी जिसको अब बढ़ाकर 3.65/3.35 km (12000/11000 feet) कर दिया गया है जिसके साथ ही अब पूर्णिया एर्पॉर्ट सिर्फ़ बिहार ही नहीं पूर्वोतर राज्यों में सबसे बड़ा रन्वे होगा।

पूर्णिया एर्पॉर्ट के लिए जितना मेहनत पूर्णिया प्रमंडल के लोगों ने की उतना ही एम॰एस॰यू॰ ,प्रोमैथिल के लोगों ने भी और पूरे उत्तर बिहार की एकता ने इसे सफल कर दिखाया है ।अब केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के ऊपर है की वो कितने वक्त में एर्पॉर्ट का काम ख़त्म करके एर्पॉर्ट को चालू करवाते है ।




लेबल: , ,

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

दरभंगा एयरपोर्ट के हवाई यात्रियों को मिला होली का शानदार तोहफा!

 दरभंगा एयरपोर्ट के हवाई यात्रियों को होली का शानदार तोहफा। आपको बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले लोगों का सफर और भी आसान होने वाला है। होली का त्योहार आने को हैं,इससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट के यात्रियों को दरभंगा-दिल्ली रूट पर एक नये विमान की सौगात मिलने जा रही है। 10 मार्च से दरभंगा-दिल्ली रूट पर एक नयी फ्लाइट की उड़ान शुरू होगी, इसके साथ ही इस रूट पर प्रतिदिन 3 जोड़ी विमान के परिचालन की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। मालूम हो कि दरभंगा से दिल्ली रूट पर सबसे अधिक यात्रियों का आना जाना होता है। वहीं होली में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरलाइंस स्पाइसजेट ने एक फ्लाइट बढ़ाने का निर्णय लिया हैं, जिससे कि दिल्ली-दरभंगा के बीच आने-जाने वाले यात्रियों का सफर आसान हो सके। 10 मार्च से नई फ्लाइट की उड़ान को लेकर बुकिंग भी शुरू हो गई है।दरभंगा से दिल्ली के लिए नयी फ्लाइट 10 मार्च से शुरू हो रही है। जहां दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली की पहली फ्लाइट दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरती है। दूसरी फ्लाइट दोपहर के दो बजकर 30 मिनट पर वहीं तीसरा फ्लाइट शाम के 4 बजे हैं। वहीं दिल्ली से दरभंगा की पहली फ्लाइट सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर हैं। दूसरी दोपहर बारह बजकर 20 मिनट पर तथा तीसरा यानि दिल्ली से दरभंगा की आखिरी तारीख दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर हैं, जो उड़ान भरती है। इन 15 महीनों में दरभंगा एयरपोर्ट से करीब 08 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया है। जो कि उड़ान योजना के तहत चालू हुए सबसे सफलतम एयरपोर्ट में शुमार हो गया है। यात्रियों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या दिन पर दिन एक उपलब्धि हासिल करती जा रही है। इसे उत्तर बिहार का इकलौता एयरपोर्ट कहें या फिर मिथिला के प्रमुख केंद्र बिंदु दरभंगा में एयरपोर्ट, आज देशभर में उड़ान योजना के तहत चालू हुए सभी एयरपोर्ट में प्रथम स्थान पर काबिज हैं।


लेबल: ,