लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी को दिया पार्टी का पुरा पॉवर!
DELHI : आज दिल्ली में शुरू हुई आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तेजप्रताप और श्याम रजक प्रकरण के बाद गहमागहमी बनी रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिना सोचे समझे कुछ भी बोलने वाले पार्टी के नेताओं को सख्त हिदायत दी है। मंच से बड़ा एलान करते हुए लालू ने साफ कर दिया कि अब पार्टी में आरजेडी में नीतिगत और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सिर्फ तेजस्वी यादव ही बोलेंगे, दूसरे नेताओं को बोलने की इजाजत नहीं होगी।
MLA (विधायक) शाहीन के आवास पर समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई !
आज मंगलवार को समस्तीपुर शहर के धरमपुर स्थित स्थानीय विधायक के आवास पर समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई l
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बागमती नदी के अधिशेष पानी को पुरानी बागमती धार वेलवा-मीनापुर लिंक चैनल को पुनर्जिवित कर रेगुलेटर के माध्यम से बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित करने की बिहार सरकार की योजना बूढ़ी गंडक के तटबंध से सुरक्षित लोगो के लिए विनाशकारी होगा क्योकि बूढ़ी गंडक का तटबंध अतिरिक्त पानी ढ़ोने के लिए पर्याप्त नहीं है l
ऐसी परिस्थिति में बागमती नदी का अतिरिक्त पानी बूढ़ी गंडक में डाला जाता है तो बूढ़ी गंडक के तटबंध से सुरक्षित आबादी मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर , बेगूसराय तथा खगड़िया जिला के ग्रामीण एवं शहरी आबादी के लिए विनाशकारी होगा l इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही एक शिष्टमंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री , विभागीय सचिव तथा जल संसाधन विभाग मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता से मिल कर ज्ञापन सौपेगा l इसको लेकर अगामी 22 मई 2022 को जे.पी.सेन्ट्रल स्कूल , मथुरापुर घाट में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूप रेखा तय की जायेगी l
मौके पर भाकपा के प्रांतीय नेता रामचन्द्र महतो , भाकपा के जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश सचिव मोo सना उर्फ चीना, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, भाकपा नेता सुधीर देव , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद नेता मन्नू पासवान , रंजीत कुमार रम्भू , कांग्रेस नेता बच्चा बाबू गिरी , उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद तथा भाकपा माले नेता राजू यादव आदि मौजूद थे l
समस्तीपुर (Samastipur) स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लगभग 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन किया!
समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लगभग 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन किया!
जिसमे प्रमुख रूप से रहीमपुर रुदौली में तेग अली पुल के निकट तथा हरपुर एलौथ में बास्तु विहार से पश्चिमी टोला में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन शामिल है l इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यो पर खुशी जताते फूल -माला-चादर -मोमेंटो प्रदान कर विधायक का स्वागत एवं आभार जताया व उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी ।विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर सबसे अग्रणी रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके अथक प्रयास से क्षेत्र चौमुखी विकास की ओर अनवरत बढ़ रहा है। समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास विगत 12 वर्षो के अंदर तीव्र गति से हुआ है। आज समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास माडल की चर्चा सूबे बिहार में हो रही है l अपने सम्बोधन के क्रम में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर देश की मानस पर समस्तीपुर को स्थापित किया है , इसलिए 2025 में भी एक बार फिर से क्षेत्र की जनता विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के साथ चलने के लिए तैयार है। विधायक की उपलब्धियां गिनाते हुए जिला राजद प्रवक्ता ने बताया कि श्री शाहीन की अगुवाई में चौतरफा विकास हुआ है। साथ ही लगातार विकास की नींव रखी जा रही है। विधायक ने गांव-गांव में सड़क, पुलिया , विद्यालय के कमरे, शेड , शवदाहगृह , नाला, चबूतरा, सामुदायिक भवन , सोलर लाइट तथा चहुमुखी विकास का जाल बिछा रखा है l युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन विकास के महानायक है तथा सामाजिक न्याय व कौमी एकता के प्रतीक है l कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रमेश पासवान, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मोo शाहनवाज हसीब ने की l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव रामकुमार राय, युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , मुखिया रमेश पासवान , पूर्व मुखिया मोo इम्तियाज अहमद , मोo जुम्मन , मोo शाहनवाज हसीब , पवन यादव , सरपंच संतोष कुमार राउत , रंजीत कुमार रम्भू , रितेश कुमार पिंकू , जिला राजद सचिव राकेश यादव , युवा राजद के मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार , नागमणि , मुखिया मोo अरमान अली , मोo बशीर , मुकेश यादव, रवि आनंद , समीर चन्द्र, तथा मोo इश्तेशाम अहमद सहित सैकड़ो स्थानीय गणमान्य मौजूद थे
समस्तीपुर (Samastipur) जाम से निजात के लिए भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर पुल का होना बेहद जरुरी - संजीव
केन्द्र सरकार द्वारा भोला टॉकीज गुमटी तथा मुक्तापुर गुमटी पर पुल बनाने की घोषणा नहीं करने पर राजद ने गहरी नराजगी व्यक्त की है l राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा विगत दिनों किये गए घोषणा में भोला टॉकीज गुमटी तथा मुक्तापुर गुमटी का नाम गायब रहना बेहद आश्चर्यजनक व दुर्भाग्यपूर्ण पहलू है
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर -मुजफ्फरपुर रूट पर रोजाना 100 से अधिक मेल एक्सप्रेस ट्रेन के अलावे माल व पैसेंजर ट्रेनें चलती है l जिस कारण 15 से 20 मिनट के अंतर पर भोला टॉकीज रेलवे गुमटी को बंद करना पड़ता है l ऐसी स्थिति में हजारो लोगो को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है l जाम से निजात के लिए रेलवे पुल का होना बेहद जरुरी है l राजद नेता ने कहा कि भोला टॉकीज गुमटी तथा मुक्तापुर गुमटी पर पुल के निर्माण हेतु सैकड़ो बार आंदोलन हुआ है l बार-2 आश्वासन के बावजूद अब तक इस ओर अपेक्षित पहल नहीं किये जाने से शहरवासी बेहद आक्रोशित है l जनहित में उपरोक्त दोनों गुमटी पर पुल का निर्माण प्रारम्भ किया जाना चाहिए
आज मंगलवार को समस्तीपुर विधि महाविद्यालय के सभागार में सदस्यता अभियान को लेकर जिला राजद समस्तीपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की l अपने सम्बोधन के क्रम में समस्तीपुर जिला राजद के प्रभारी व विधायक निरंजन राय ने कहा कि समस्तीपुर जिला के सभी बूथों पर राजद का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा l
प्रत्येक बूथ पर कम-से -कम 04 सक्रिय सदस्य तथा 100 प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा l जबकि प्रत्येक पंचायत में कम से कम 1,000 प्राथमिक एवं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 40,000 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है l उन्होंने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है अतः सदस्यता अभियान में समाज के हर वर्ग को जोड़ा जायेगा l सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को सम्मानित भी किया जाएगा l उन्होंने कहा कि सभी पंचायतो /वार्डो /बूथों पर बैठक आहूत कर स्टॉल लगाकर तथा घर-2 जाकर लोगो को राजद का प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा l इसके लिए 12 तथा 13 मई को सभी प्रखंडों में मेगा शिविर लगाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया जायेगा l प्राथमिक सदस्यता शुल्क मात्र 10 रुपये है तथा प्राथमिक सदस्य को सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम-से -कम 25 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे l राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अगले सप्ताह से वो समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरा करेंगे तथा बूथ स्तर पर बैठक व सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे l उन्होंने कहा कि राजद के सदस्यता -अभियान को लेकर आम -अवाम में बेहद हर्ष व उमंग का आलम हैं। समाज का हर तबका बेहद तेज़ी से राजद के प्राथमिक सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा की उलटी गिनती प्रारम्भ हों गयी हैं और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की शर्मनाक पराजय तय हैं। मौके पर राजद के जिला प्रभारी व गायघाट के विधायक निरंजन राय, राजद के प्रदेश प्रवक्ता व समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोरवा विधायक रणविजय साहू , पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा , पूर्व विधायक डाo एज्या यादव , पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, राजद मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह , वरीय नेता सदानंद झा , प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , मोo युसूफ, मदन राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव ललन यादव , युवा जिलाध्यक्ष राजू यादव, राजद अनुo जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान , लालबहादुर पंडित , रामविनोद पासवान , राजेन्द्र राम, प्रमुख सुरेश राय, प्रमुख संजीव कुमार सिंह , राजेश्वर महतो , शत्रुध्न यादव , डाo सूरज दास, प्रोफेसर सत्यनारायण राय, अजय कुमार राय, परवेज आलम , कर्पूरी ठाकुर , दिनेश्वर यादव , अरुण राय, उमाशंकर यादव , नागमणि , रोशन यादव , चमन कुमार , प्रभात कुमार , अजित यादव , उमेश प्रसाद यादव , गंगा यादव , मनोज राय, शिवचन्द्र यादव , रामस्वार्थ राय, अमरजीत चौधरी , विष्णुदेव पासवान , गरीब मांझी, दिनेश चौधरी, मोo जाबिर, सौरभ सुमन , नंदकिशोर महतो , प्रमोद राय, सुंदेश्वर राय, सुबोध राय, अनिल कुशवाहा , मोo राजा, जितेन्द्र कुमार तथा ज्योतिष महतो आदि मौजूद थे l