शनिवार, 3 दिसंबर 2022

समस्तीपुर में वैशाली पुलिस से लूटी गई ए के 47 बरामद!

 समस्तीपुर बीते रात समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक के पास सादे लेबास में बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो से किसी गैंगस्टर की तलाश करने आई वैशाली पुलिस को स्थानीय लोगों ने अपराधी समझकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लोगों ने पुलिस कर्मी से ए के 47 सहित मोबाइल छीन लिया। जिसे पुलिस ने देर रात लावारिस हालत में कुछ ही दुरी से बरामद कर लिया है। प्रभारी एसपी सह मुख्यालय एएसपी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस सम्बन्ध ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


हालांकि अबतक इस सम्बन्ध में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। बतादें कि इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की गयी थी जिसमें दो जवान जख्मी हो गये थे। जख्मी पुलिस कर्मी में वैशाली जिला पुलिस का सिपाही मोहम्मद मंजूर आलम तथा प्रियांक कुमार पुष्पम बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि वैशाली पुलिस उजले रंग की स्कार्पियो से सादी वर्दी में सोनवर्षा चौक के पास जमी हुई थी। देर शाम लोगों ने उनकी गतिविधि देखकर एक उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पुलिस कर्मी से ए के 47 छीनकर गायब कर दिया। पुलिस का हथियार छीने जाने की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मुफस्सिल और नगर पुलिस की टीम ने बंधक बने पुलिस कर्मियों को मुक्त कराते हुए जख्मी पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद देर रात वैशाली पुलिस भी समस्तीपुर पहुंच गई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लावारिस हालत में ए के 47 को बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।

लेबल: , ,

मंगलवार, 7 जून 2022

हाजीपुर एनएच 322 पर कार और बाइक में टक्कर, बाइक सवार को जख्मी हालत मे किया गया अस्पताल मे भर्ती!

जंदाहा हाजीपुर एनएच 322 मार्ग में जंदाहा थाना के चकफतह स्कूल के निकट एक मारुति वैगनआर कार से धक्का लगने से बाइक सवार दैनिक अखबार के स्थानीय पत्रकार का पुत्र जख्मी हो गया। उसका इलाज जंदाहा के निजी नर्सिंग होम में जारी है। वहीं कार सहित चालक भाग निकला।घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार के शाम जंदाहा थाना के पीरापुर निवासी सुनील कुमार चौधरी के पुत्र रोहित राज एक ग्रामीण मित्र के साथ बाइक से घर से किसी काम को लेकर पटना जा रहे थे।उसी दौरान एनएच 322 मार्ग में चकफतह स्कूल के पास पीछे से आ रही कार के चालक ने ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बाइक सहित कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटते चले गए।जंदाहा थाना पुलिस ने बाइक सवार जख्मी दोनों युवकों को भर्ती कराया।

लेबल: ,

रविवार, 5 जून 2022

शीतलपुर रेलवे स्टेशन पर मिले बैग से बरामद किया गया दो लाख रुपये और जेवरात।

सोनपुर-छपरा रेल सेक्शन के शीतलपुर स्टेशन पर शनिवार को लावारिश हालत में पड़े एक ट्राली बैग से आरपीएफ ने 02 लाख 11 हजार 60 रुपये नगद तथा गहने जब्त किए हैं। स्टेशन प्रबंधक शीतलपुर एवं पोर्टर उपस्थित थे। साथ ही राजकीय रेल पुलिस सोनपुर के सहायक अवर निरीक्षक रमेश कुमार सिंह भी वहां पर पहुंचे। 


आसपास पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने उस ट्राली बैग को अपना नहीं बताया। बाद में उपस्थित गवाह के समक्ष उक्त ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें नगद 02 लाख 11 हजार 60 रुपये नगद, एक पीस नाक का नथिया एवं एक पीस कान का फूल दोनों सोने जैसे रंग का, एक जोड़ी पायल एवं एक पीस बिछिया दोनों चांदी जैसा रंग का तथा नया-पुराना कपड़ा पाया गया।
स्टेशन प्रबंधक शीतलपुर एवं पोर्टर उपस्थित थे। साथ ही राजकीय रेल पुलिस सोनपुर के सहायक अवर निरीक्षक रमेश कुमार सिंह भी वहां पर पहुंचे। आसपास पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने उस ट्राली बैग को अपना नहीं बताया। बाद में उपस्थित गवाह के समक्ष उक्त ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें नगद 02 लाख 11 हजार 60 रुपये नगद, एक पीस नाक का नथिया एवं एक पीस कान का फूल दोनों सोने जैसे रंग का, एक जोड़ी पायल एवं एक पीस बिछिया दोनों चांदी जैसा रंग का तथा नया-पुराना कपड़ा पाया गया।बताया है कि मौके पर ही गवाहों के समक्ष उप निरीक्षक विपिन कुमार ने जब्ती सूची बनाकर लावारिश बैग को कब्जे में लिया। तत्पश्चात एक लिखित आवेदन के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद नगद रुपये, गहने एवं कपड़ों को बैग के साथ राजकीय रेल पुलिस सोनपुर को सौंपा गया। मालूम हो कि आरपीएफ के स्तर पर आपरेशन अमानत चलाया जा रहा है।

लेबल: , , , , ,

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

बिहार,बाप दादा के संपत्ति पर किसका अधिकार ?

बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में रहने वाले बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं की बिहार में बाप-दादा की संपत्ति पर किसका कितना अधिकार होता  हैं।
इसी विषय में कानून के जानकारों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की बाप-दादा की संपत्ति पर किसका अधिकार होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से!
पटना, बक्सर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में बाप-दादा की संपत्ति पर किसका अधिकार?
1 .पटना, बक्सर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में बाप-दादा की संपत्ति अगर पुश्तैनी हो तो उसपर बेटा और बेटी का अधिकार जन्म से निहित होता हैं।

2 .बता दें किसी भी तरह के पुश्तैनी जमीन पर जितना अधिकार एक बेटा का होता हैं उतना ही अधिकार बेटी का भी होता हैं। बेटी जब चाहें उस संपत्ति पर अपने हिस्से का दावा कर सकती हैं।

3 .एक शादीसुधा बेटी का भी बाप-दादा की संपत्ति में बराबर का हिस्सा होता हैं। इस हिस्से से कोई भी उसे बंचित नहीं कर सकता हैं।

4 .वहीं बाप-दादा ने खुद की कमाई से कोई संपत्ति बनाई हैं तो उनके जीवित रहने तक कोई भी व्यक्ति उस संपत्ति पर दावा नहीं कर सकता हैं।

5 .अगर बाप-दादा ने एक से अधिक शादियां की हैं तो उनके बच्चे भी उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर हिस्से का दावा कर सकते हैं

लेबल: , , , , , ,