शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

रौतारा में भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र का हुआ उद्घाटन

नेशन संवाद संवाददाता हसनगंज 

रौतारा में उद्घाटन दौरान मौजूद एमएलसी अशोक अग्रवाल व गणमान्य लोग। 

हसनगंज: कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत भवन रोड में शालिनी गुप्ता भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र का उद्घाटन एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय व चंद्र भूषण ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर शालिनी गुप्ता ने बताया कि भारत ग्रामीण गैस एजेंसी खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों आसानी से गैस उपलब्ध हो सकेगा. मौके पर एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र का आज उद्घाटन किया गया है


इसमें लोगों को आसानी से गैस उपलब्ध हो सकेगा. साथ ग्रामीण महिला चुल्हे से निकलने वाले जहरीले गैस से बच सकेंगे. लोग स्वस्थ और निरोग रहेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गैस के दूर नहीं जाना पड़ेगा. बताया भारत सरकार घर-घर गैस उपलब्ध करवा रही है, जिसको लेकर यह भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस मौके पर कालीदास बनर्जी, भाजपा नेता देवव्रत गुप्ता, जिला महामंत्री बिरेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, रविन्द्र मिश्रा, रौतारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी, मिथिलेश गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य गौरीशंकर मंडल, वार्ड सदस्य मुन्ना पासवान, प्रभात मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।






लेबल: ,

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022

हसनगंज:- महापर्व छठ को लेकर छठ घाटों में चलाया गया साफ-सफाई अभियान।

नेशन संवाद संवाददाता  हसनगंज


हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत महनौर छठ घाट में महापर्व छठ को लेकर मुखिया सागर यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया. ग्रामीणों के साथ मुखिया ने भी हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया. जिसको लेकर मुखिया सागर यादव ने बताया कि महापर्व छठ को देखते हुए छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में सुविधा हो इसको लेकर पंचायत स्तर पर सभी छठ घाटों में साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की जा रही है. जिसमें महानौर छठ घाट में ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर सभी ग्रामीण हाथ में झाड़ू लेकर घाटों की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का प्रण लिया. बताया स्वच्छता में ही ईश्वर का


वास है, इसलिए पूजा पाठ साफ सुथरे जगह पर होना चाहिए. सफाई अभियान दौरान मुखिया सागर यादव ने बताया कि अधिकांश छठ घाटों में पक्की छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. जल्द ही सभी छठ घाटों में पक्की छठ घाट का पुर्ण निर्माण कार्य करा दिया जाएगा. मुखिया सागर यादव ने महापर्व छठ को शांतिपूर्ण माहौल मनाने को लेकर आमजनों से अपील करते हुए कहा कि गहरे पानी में बेरेकेटिंग व लाल झंडे का निशान लगाया जाएगा ताकि लोग सुरक्षित अर्घ्य अर्पण कर सके. साथ ही महिला छठ व्रतियों के कपड़े बदलने के लिए केबिन की बनाएं जाने पर चर्चा किया. इस अवसर पर मुखिया के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।






लेबल: , ,

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

हसनगंज थाना प्रांगण में छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

नेशन संवाद संवाददाता हसनगंज

हसनगंज थाना में शांति समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण। 

हसनगंज. थाना प्रांगण में महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ रितेश कुमार व थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने मौजूद लोगों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील करते हुए विधि व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन की पूर्ण मदद करने की बात कही.


उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह से लोग दूर रहें. कहीं कोई अप्रिय बात हो तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें. अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगी. मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही बीडीओ रितेश कुमार ने छठ घाट कमेटी के सदस्यों से छठ घाटों की साफ-सफाई व बैरिकेटिंग की व्यवस्था पर चर्चा की. साथ ही जहां गहरा पानी वहां‌ लाल झंडा गाड़कर निशान लगा दें. छठ घाट में व्रतियों के कपड़े बदलने के लिए केबिन बनाने का निर्देश दिया गया. साथ ही आयोजित बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोगों ने त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया में सागर यादव, मो रुस्तम अली, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला संयोजक ज्योतिषकांत कुअंर, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, मुखिया प्रतिनिधि राधा उरांव, सरपंच अनील मंडल, समाजसेवी शीतल प्रसाद साह सहित कई जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेबल: ,

हसनगंज में धूमधाम के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों ने मनाया सोहराय पर्व।

नेशन संवाद संवाददाता हसनगंज

सोहराय गीत व मांदर के थाप नृत्य करते लोग। 

हसनगंज. प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत बघुवाकोल गांव में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आदिवासी समुदाय के लोग सोहराय पर्व मना रहे हैं


दिपावली के दुसरे दिन से ही सोहराय पर्व शुरु हो जाता है. छह दिनों तक चलने वाले इस पर्व का संबंध सृष्टि की उत्पत्ति से जुड़ा हुआ है. जनजातीय समाज इस पर्व को उत्सव की तरह मनाते हैं. इसी दौरान बघुवाकोल गांव में आदिवासी समाज के लोग टोली बनाकर केले की थाम से स्थान सजाकर नई फसल के रूप में धान से तैयार पदार्थ को पूजते हुए परंपरागत तरीके से बच्चे बूढ़े औरत सभी नृत्य पेश करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ सोहराय पर्व मनाया. मौके पर जगरनाथपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने बताया कि इस पर्व में प्रकृति की पूजा की जाती है. सोहराय पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. यह प्रकृति व पशु पक्षियों के प्रति श्रद्धा व देवी-देवताओं के प्रति विश्वास का पर्व है. सोहराय पर्व के मौके पर बहन मायके आती है और अपने परिवार के साथ सोहराय पर्व की खुशियां मनाती है. पर्व के दौरान सभी मांदर की थाप पर अपने परंपरागत गीत गाते हुए झूमते नजर आए।

लेबल: ,