शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

बोर्ड परीक्षा में 500 में 436 अंक लेकर शालनी ने बढ़ाया हसनपुर का मान!

हसनपुर/समस्तीपुर बाजार के शालिनी कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 436 अंक लाकर अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रौशन की, छात्रा शालिनी प्लस टू न्यू इंडिया शुगर मिल्स उच्च विद्यालय हसनपुर रोड की छात्रा है,शालिनी के पिता मुनचुन साह व्यवसायी है! इनकी माँ गृहणी है l, छात्रा शालिनी कुमारी ने बताई की पढ़ाई की प्रेरणा अपनी फुआ रूपम कुमारी से मिली l छात्रा ने इसका श्रेय अपने गुरु भूपेंद्र सर व पवन सर को दी ,छात्रा शालिनी कुमारी ने कहीं की मैं आर्मी ऑफिसर बनना चाहती हूं l देश की सेवा करना चाहती है, बधाई देने वालों में चौथी वाणी ब्यूरो चीफ विजय कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया भीखरंजन यादव, अध्यक्ष राजद नेता अमित जायसवाल , रामचंद्र साह, महेंद्र चौधरी ,जदयू पंचायत अध्यक्ष अबूबकर रहमानी, हरि साह, जदयू पंचायत सचिव अमित कुमार ,वार्ड सदस्य सुनीता देवी, मिट्ठू साह, मोहन कुमार, शंकर यादव, पंकज साह, रंजन साह,राजीव गुप्ता , कैलाश देवी, ललिता देवी, मीना देवी, शिक्षिका रंजन कुमारी , सभी ने बधाई दिया!
  


लेबल: , ,

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

छह शराब कारोबारी गिरफ्तार, हसनपुर!

विशेष संवाददाता 
 हसनपुर/समस्तीपुर पुलिस ने चीनी मिल चौक से 61 कार्टून विदेशी शराब के साथ छह कारोबारी को
को गिरफ्तार किया हैं!गुप्त सूचना के आधार पर चीनी मिल चौक से पिकअप वैन में लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। जिनमें 61 कार्टून में रखे 2350 बोतल शराब बरामद की गई!हसनपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 533.88 लीटर शराब की बरामदगी हुई है । उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त कार्रवाई की गई जिसमें पिकअप सहित बोलेरो पर सवार सभी शराब कारोबारी राजेश कुमार, अनिल कुमार महतो ,अभिनंदन कुमार ,अजय यादव मन्नू कुमार व सुनील कुमार कुल छह कारोबारी को 5 मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने दो बोलेरो और एक मैजिक बरामद की है।

लेबल:

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

हसनपुर चीनी मिल परिसर में लगाया गया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप!

 विशेष संवाददाता विजय कुमार चौधरी 
 हसनपुर/समस्तीपुर हसनपुर शुगर मिल्स हॉस्पिटल में COVID-19 के टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम .के. अमन समेत कार्यपालक अध्यक्ष श्री आर के तिवारी, गन्ना उपाध्यक्ष श्री शंभू राय ,उपाध्यक्ष बी शिवाराम, चीफ इंजीनियर वाय पी सिंह, नवाब सिंह, रविशंकर सिंह, दिनेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार गुप्ता ,सौरभ सिंह, देवेंद्र सिंह, चिकित्सक सहायक ए.एन.एम. उषा कुमारी,अरुण कुमार पोद्दार, लाल बाबू, घनश्याम पोद्दार उपस्थित थे। 
इस शिविर में 15-18 साल तक के बच्चों समेत कोविड-19 का दूसरा डोज एवं बूस्टर डोज लगाया गया। चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम के अमन ने बताया कि इस शिविर में 100 व्यक्तियों को कोविड-19 का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।सभी को आज टिककरण किया गया!

लेबल: ,