मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग की लापरवाही से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में - रवि परमार

मध्यप्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी एनएसयूआई



मेडिकल विश्वविद्यालय को बंद कर संभागीय विश्वविद्यालय को सौंपी जाए जिम्मेदारी - एनएसयूआई


नर्सिंग कॉलेज घोटाले में चिकित्सा मंत्री सहित कई बड़े अधिकारी लिप्त निष्पक्ष जांच कराएं सरकार - एनएसयूआई


भोपाल - मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज का घोटाला लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे नर्सिंग के लाखों छात्र छात्राओं का भविष्य संकट में है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा धड़ल्ले से फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को बिना किसी मापदंड के मान्यता दी जा रही है। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा 2020-21 सत्र की मान्यता फरवरी 2023 में जारी गई, जिससे पूरे प्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य संकट में आ गया। 



एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग और उनके अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नर्सिंग कॉलेजों में बड़ा घोटाला किया गया है। जिसको दबाने के लिए विश्वास सांरग पुलिस प्रशासन का सहारा ले रहे हैं। शिवराज सरकार की छवि छुमिल करने सबसे अव्वल नंबर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग में लगातार घोटाले हो रहे हैं। अगर निष्पक्ष जांच होगी तो चिकित्सा शिक्षा मंत्री सहित सभी मंत्री जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे।


रवि परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में लगातार बढ़ती अनियमितताओं को देखते हुए सरकार को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को बंद कर संभागीय विश्वविद्यालयों को जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति में भी निश्चित ही सुधार होगा।


परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परीक्षा करवाने में असमर्थ है तो फिर छात्र छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन करना ही उचित है, जिससे कि छात्र छात्राएं अगले वर्ष की पढ़ाई कर सकें और उनका जो साल बर्बाद हुआ है उससे उनको राहत मिल सके। विश्वविद्यालय 2020-21 में प्रवेशित छात्र छात्राओं की परीक्षाएं अभी तक नहीं करवा सका, जिसकी वजह से छात्र छात्राओं के तीन साल बर्बाद हो गए। छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं क्योंकि जिन छात्र छात्राओं का 2 साल का कोर्स था उनको तीन साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं तक नहीं हुई हैं। यही हाल 4 साल के कोर्स वाले स्टूडेंट्स का है। 3 साल बीतने के बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई, ऐसे में छात्र छात्राओं को अपनी डिग्री कब मिलेगी? 


रवि ने छात्र छात्राओं के भविष्य पर चिंता जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि मध्यप्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं के भविष्य के हो रहे खिलवाड़ को ध्यान में रखते हुए तत्काल उचित निर्णय लें और नर्सिंग घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए अन्यथा एनएसयूआई मेडिकल विंग नर्सिंग छात्र छात्राओं की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

शहीद दिवस के अवसर पर द उम्मीद पाठशाला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि को ´शहीद दिवस ` के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सत्येन कुमार एवं नतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने किया!




राष्ट्रपिता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआात की गई । प्रधानाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि " राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी देश के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे । उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना ऐश्वर्यपूर्ण जीवन त्याग कर स्वतंत्रता संग्राम में लगा दिया । वे अपने आप में एक दर्शन थे । आज युवाओं को उनके त्याग एवं बलिदान से सीख लेनी चाहिए । उनके विचार सत्य , अहिंसा और प्रेम को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए , तभी हम बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे " वहीं डॉ० दुर्गेश राय, डॉ० शैफवान शैफवी, डॉ० राहुल मनहर ( एन .सी .सी. पदाधिकारी ) डॉ० अशोक कुमार , डॉ० सालेहा सिद्दिकी आदि ने अपने विचारों से युवाओं को प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना , समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर एवं द उम्मीद पाठशाला के संयुक्त प्रयास से ´ भव्य रक्तदान शिविर` का आयोजन किया गया । जिसमें आमंत्रित अतिथि राहुल कुमार , रवि कुमार, कृष्ण कुमार, जहाँगीर आलम एवं प्रकाश कुमार थे। शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । जिनमें द उम्मीद पाठशाला के संस्थापक अमरजीत कुमार ,डॉ० सालेहा सिद्दिकी , मुकेश कुमार सिंह, योगेन्द्र पासवान, कुमारी संगम, शुचिता कुमारी,कुणाल कुमार,हरि माधव कुमार, राजन कुमारदास, मंतोष कुमार , रोहित कुमार, निधि रानी,सफक महफूज, पुनीता कुमारी,विक्रम कुमारी, मिस्टर साहब,रौशन कुमार , सरोज कुमार , मनीष कुमार ,प्रवीन कुमार , प्रशांत कुमार , मो. उमर फारूख खान , दीपक कुमार , सतीश कुमार झा , नवनीत कुमार , रूपा कुमारी , निशू कुमारी , रजनीश कुमार राजन कुमार, धीरज कुमार , गोरव कुमार , नेहा कुमारी, राजन कुमार आदि ने रक्तदान किया । महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने रक्तवीरों को समृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया । मंच संचालन डॉ० आशीष पाण्डेय ने किया ।

कार्यक्रम में शिक्षकों में - डॉ० जावेद अनवर ,डॉ० संजय कुमार, डॉ० मनोहर कुमार पाठक , डॉ० नीतु कुमारी, डॉ० विनोद कुमार , डॉ० विवेकानन्द मिश्रा , डॉ० सर्वेश कुमार , डॉ० विश्वनाथ कुमार साह, डॉ० बबीता कुमारी , डॉ० सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ० सान्त्वना कुमारी , डॉ० चाँदनी रानी , डॉ० मिनाक्षी कुमारी , डॉ० अनिल कुमार कर्ण , डॉ० अरूण कुमार आदि, शिक्षकेत्तर कर्मियों में - विमलेश कुमार , संजीव कुमार सिंह , केवलदास प्रतिभागियों में कुणाल , धीरज, , गौतम , हरि माधव , अभिषेक , राजू अंजलि सुचित्रा आदि दर्जनों छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।


लेबल: , , ,

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

Samastipur : ट्रीबॉय कन्हैया आस–पास के क्षेत्रों में पदयात्रा करके नीचे गिरा हुआ झंडा व कटा–फटा हुआ झंडा को सम्मानपूर्वक कर रहा है इक्कट्ठा

समस्तीपुर जिलांतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के विभूतिपुर पूरव निवासी पर्यावरण संरक्षक व संवर्धक ग्लोबल एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर बिहार का ट्रीबॉय कन्हैया तिरंगा का सम्मान के लिए गलियों, चौकों और आस–पास के क्षेत्रों में पदयात्रा करके नीचे गिरा हुआ झंडा


झुका हुआ झंडा, कटा–फटा झंडा को सम्मानपूर्वक सहेजकर अपने घर को लाता है | यह वही ट्रीबॉय कन्हैया है जो भारत मां के लिए पर्यावरण प्रदूषण रूपी समस्या से आज़ाद कराने के लिए जन्मदिन, मुंडन, शादी या शादी के सालगिरह पर शुद्ध प्राणवायु के लिए पौधरोपण करवाते हैं | ट्रीबॉय कन्हैया को अबतक 25–30 झंडा इक्कट्ठा कर चुके है | ट्रीबॉय कन्हैया ने कहा कि भारतीय तिरंगा का सम्मान स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस मनाने से नहीं होता है | तिरंगा कटा–फटा नहीं होना चाहिए, नीचे गिरा हुआ नहीं होना चाहिए, तिरंगा गंदा नहीं होना चाहिए, तिरंगा झुका हुआ नहीं होना चाहिए | तिरंगा फहराने के बहुत सारे नियम और प्रोटोकॉल्स हैं लेकिन वर्तमान सरकार ने सारी नियम और प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ा दी हैं | नियमानुसार तिरंगा खादी का ही होना चाहिए | लेकिन इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिन लोगों ने घरों पर तिरंगा लगाया उसमें 90% तिरंगा सिंथेटिक का बना हुआ था | यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है | पता नहीं देश की जनता ऐसा क्यों कर रही है | सूर्यास्त के बाद तिरंगा नहीं फहराया जाता है उतार लिया जाता है कुछ विशेष संस्थानों को छोड़कर | तिरंगा झुका हुआ नहीं होना चाहिए | गंदा नहीं होना चाहिए लेकिन देश की जनता जो इस बात को शायद नहीं जानती है | साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा का सम्मान और वतन की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों और वीरांगनाओ ने अपने जान की आहुति दे दी | भारतीय तिरंगा का सम्मान देना और वतन की रक्षा करना हमसभी भारतीय का परम कर्तव्य है |

लेबल: , ,

रविवार, 21 अगस्त 2022

समस्तीपुर रेल मंडल के RPF बैरक में नहीं हुई जन्माष्टमी की पूजा, अधूरा मूर्ति को मंदिर के पीछे रखा मिला

 समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित आरपीएफ बैरक में इस बार जन्माष्टमी की पूजा सादे समारोह में हुई। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण इसी तरह से पूजा हुई थी। इस बार धूमधाम से पूजा की तैयारी की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन आरपीएफ में भी कुछ अधिकारियों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की।

वरीय अधिकारी के आदेश पर सादे समारोह में पूजा हुई। इंटनरेट मीडिया पर भी चर्चा तेज है। पूजा को लेकर आपस में चंदा के रूप में एकत्रित राशि को भी वापस लौटा दिया गया। आरपीएफ सदस्यों चर्चा है कि इस बार आधिकारिक आदेश नहीं मिलने की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया। जन्माष्टमी को लेकर धूमधाम से पूजा आयोजित करने की तैयारी शुरू हुई थी। भगवान की मूर्ति में रंग रोगन का भी कार्य चल रहा था। गुरुवार को पूजा को मेला का रूप नहीं देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मूर्ति में रंग रोगन का कार्य अधूरा छोड़कर उसे मंदिर के पीछे रख दिया गया।






लेबल: , ,

Samastipur कॉलेज के छात्रों के बीच आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत समस्तीपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न में 'आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण' कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र सिंह एवं उनकी टीम (अग्निशमन सेवा समस्तीपुर), ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं, उनसे बचाव एवं विभिन्न कार्य-प्रणालियों की जानकारी दी!


एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी उड़ान के स्वंयसेवक , राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा अन्य विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।  मध्यांह में स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी श्री महेश कुमार चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंतुविज्ञान के प्रोफेसर श्री सच्चिदानंद तिवारी ने की तथा मंच-संचालन डॉ आशीष पांडे ने किया। डॉ तिवारी ने सूचना एवं संचार क्रांति में श्री राजीव गाँधी के अभूतपूर्व योगदान को रेखांकित किया, डॉ अनिल कुमार सिंह ने सद्भावना के महत्त्व को बतलाया। इस अवसर पर डॉ अभय कुमार सिंह, डॉ सफ़वान सफ़वी, डॉ अखिल वर्मा, डॉ जावेद अनवर, डॉ नीतू कुमारी, डॉ उपासना झा, डॉ अनिल कुमार कर्ण, डॉ बबिता कुमारी, डॉ रवि कुमार गुप्ता, डॉ अमृता कुमारी, डॉ वसुंधरा राज, डॉ अरुण कुमार राय, डॉ अली इमाम, डॉ विश्वनाथ साह, डॉ विवेकानंद मिश्र, अशोक कुमार झा, अमरजीत कुमार (जिला नोडल पदाधिकारी- एनसीसी उड़ान) आदि उपस्थित थे। रौशन कुमार, राज कुमार ठाकुर, संतोष कुमार पंडित, ऋषिकेश झा, तन्नू कुमारी, कुमारी संगम, सुजाता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सूर्यकांत सिंह, पंकज राम  आदि उपस्थित थे।




लेबल: , , ,

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

आपका बुक बैंक सह नि:शुल्क पाठशाला नरहन ( विभूतिपुर) ने 15 अगस्त को रचा इतिहास

विभूतिपुर प्रखंड स्थित आपका बुक बैंक सह निःशुल्क पाठशाला में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर समस्तीपुर जिले में इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अपना नाम दर्ज करवाया!


यह समाज सेवी संस्था ने 150 फिट लंबा झंडा के साथ विभिन्न झांकी को प्रदर्शित किया जो बुक बैंक से बड़ी दुर्गा स्थान तक गई , जिसमें दिल्ली का इंडिया गेट , मिसाइल अग्नि III , 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रयोग हुए आर्मी टैंकर , रडार को बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस झांकी को भव्य बनाया बताते चले कि टीम के संस्थापक पांडव कुमार राय ने कहा है कि पुरे प्रखंड में लगभग कोचिंग संस्थान और स्कूलों को आमंत्रित किया गया

जिसमें नरहन स्थित शिक्षा धाम कोचिंग ने इस झांकी में अहम भूमिका निभाई इस कोचिंग ने पढ़ेगा बिहार - बढ़ेगा बिहार पर शानदार झांकी प्रस्तुत किया इस झांकी में "खोल दे पंख फिर देख उड़ान मेरी" के तहत महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते हुए थल सेना ,जल सेना ,वायु सेना, छात्र व शिक्षक का रोल देश कि बेटियां के द्वारा निभाया जा रहा था वही मिसाइल अग्नि 3 का नेतृत्व भी देश की बेटियां कर रही थी और इंडिया गेट पर भारत माता के साथ नि:शुल्क पाठशाला की बेटियां तीन रंग से रंगे अपने हाथों में झंडे लहरा रहे थे साथ ही भारत माता ,झांसी की रानी ,सुखदेव, राजगुरु, भगत सिंह, महात्मा गांधी, अंबेडकर जी , चंद्र शेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान भी बनाए गए जो तिरंगा यात्रा को आकर्षित कर रही थी , वही लगभग कोचिंग संस्थान , स्कूल के छात्र, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, हजारोंं की संख्या में देशप्रेमी इस झांकी में शामिल हुए | पूरे झांकी की तैयारी टीम के मुख्य कलाकार चंदन कुमार राय , पांडव कुमार राय , गुलशन कुमार के साथ रजनीश, मंटू ,सोनू ,मोनू ,अमन ,कन्हैया, शिवम, गोलू ,प्रतिक ,आदित्य ,नितीश करण ,विक्की ,अभिजीत ,पिंटू ,विक्रम राजा, राकेश ,शशि , सौरव व शशिरंजन ने किया | इस झांकी में पवन सर , कुंदन सर , विकास जी , पार्थ जी , रोहन , सोनू, संकित , रामसकल राय , रंजीत राय , साहेब , राकेश , प्रदीप, जाकिर सहित कई युवा व शिक्षक नेता शामिल है , टीम के इस कार्य को देखकर नरहन पंचायत समिति चांदनी देवी , जिला परिषद क्षेत्र संख्या 39 जितेंद्र राम , गुंजन मिश्रा , पिंकू श्रीवास्तव, विपिन साहनी ने सहारा व प्रशंसा कि | टीम के संस्थापक ने सभी सहयोगी को धन्यवाद करते हुए कोर सदस्य को विशेष धन्यवाद किया जो टीम के साथ 2 साल से लगातार आर्थिक सेवा करते हुए टीम को बढ़ाया और टीम के इस झांकी को सफल बनाया |





 

लेबल: , ,

सोमवार, 1 अगस्त 2022

Samastipur प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एकदिवसीय गोष्ठी का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में समस्तीपुर महाविद्यालय, समस्तीपुर में हिंदी विभाग के द्वारा प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर एकदिवसीय गोष्ठी का आयोजन डॉ महेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
गोष्ठी का विषय था ' इक्कसवीं सदी का भारत और प्रेमचंद'। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के बर्सर सह अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मुकुंद कुमार ने की। विद्यार्थियों ने प्रेमचंद पर ओजस्वी एवं तथ्यपरक वक्तव्य दिए। डॉ अजय मिश्र ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रेमचंद की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। डॉ अभय कुमार, डॉ दयानन्द मेहता, डॉ सफ़वान सफ़वी, डॉ अशोक कुमार, डॉ सालेहा सिद्दीक़ी ने विषय पर अपने विचार रखे। विषय प्रवर्तन डॉ उपासना झा, कार्यक्रम का संचालन डॉ आशीष पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीतू कुमारी ने किया। डॉ खुर्शीद अहमद, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ जितेंद्र प्रसाद, डॉ कौशलेंद्र झा, डॉ माला यादव आदि भी उपस्थित थे। कुमारी संगम, सूर्यकांत सिंह, अमरजीत कुमार,पंकज कुमार, विवेक कुमार, आकांक्षा निधि, सुरभि रैना, रूपम कुमारी, पुनिता कुमारी, सुजाता कुमारी, प्रियंका कुमारी, विवेक कुमार, रुचि कुमारी आदि विद्यार्थियों ने आयोजन में भागीदारी की।

लेबल: , , ,