मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

सीएम केजरीवाल को लगाई गई इंसुलिन 320 तक पहुँचा था शुगर ?

सूत्रों के अनुसार पता चला है की केजरीवाल का शुगर 320 तक हो गया था जिसके लिए उनको इंसुलिन लगाया गया बता दे इससे पहले उनका शुगर लेवल ऊपर जा रह था शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहली बार इंसुलिन दी गई है


जेल मे बंद केजरीवाल जो की शराब के मामले मे जेल मे है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी और इंसुलिन को लेकर विवाद कम नहीं हो रहा. इंसुलिन को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर बयानबाज हो रही है जिससे एक अलग मंच वन रहा है अब कौन गलत है और कौन सही ये सब जाँच के बाद ही पता चलेगा लेकिन यह सही है की सीएम साहब का शुगर लेवल बड़ता जा रहा था इसको देखकर इंसुलिन का सहारा लेना पड़ा ये कहना सही है की शुगर लीवेल 320 तक पहुंच गया था. इसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई है. बता दें कि शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहली बार इंसुलिन दी गई और एम्स के डॉक्टर ने बताया की जब जरूरत हो तब इंसुलिन दी जाये जिसके बाद सोमवार को शाम को केजरीवाल को इंसुलिन दी गई इस बात पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने और नेताओ ने काफी प्रदर्शन किया था इससे उनका शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था. इसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई है. बता दें कि शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहली बार इंसुलिन दी गई आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है की दिल्ली के सीएम को मौत के तरफ ले जाया रहा है और पार्टी ने बोला है की अधिकारी का बोलना है जब केजरीवाल के शुगर का लेवल बड़ता जा रहा है तो अधिकारी उन्हें इंसुलिन देने से क्यों मना कर रहे हैं. हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया था. उन्होंने केजरीवाल के आहार और इंसुलिन की जरूरत पर जेल अधिकारियों की रिपोर्ट का हवाला दिया था.और इसके साथ ही तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया था कि एम्स के एक सीनियर डायबिटोलॉजिस्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल की कंसल्टेशन कराई गई. 40 मिनट के कंसल्ट के बाद डॉक्टर की ओर से केजरीवाल को आश्वस्त किया गया था कि कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है और उन्हें निर्धारित दवाएं जारी रखने की सलाह दी. और अपना खान पान ठीक रखने को बोला और सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर तिहाड़ जेल मे प्रशासन ने वीसी के जरिए डॉक्टर के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री का कंसल्टेशन कराया गया था. एम्स के सीनियर डायबिटीज स्पेशलिस्ट के अलावा आरएमओ तिहाड़ और एमओ वीसी भी मौजूद थे प्रशासन ने वीसी के जरिए डॉक्टर के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री का कंसल्टेशन कराया गया था. एम्स के सीनियर डायबिटीज स्पेशलिस्ट के अलावा आरएमओ तिहाड़ और एमओ शुगर लेवल बड़ता देख कर शुगर कम लेने की बात कही जिससे आगे कोई भी इन्सुलिन की जरूरत ना पड़े ई डी का कहना है की केजरीवाल जेल मे हाई कोलॉस्टरेल बाली चीजे खा रहे है जिनमे केले मिठाई लड्डू तला हुआ भोजन जिसमे आलू भी शामिल है इस पर ईडी ने साफ साफ कहा है की शुगर लेवल बड़ जाये और जेल से केजरीवाल को जेल से छुट्टी मिल जाये  

और इस पर शराब घोटाले मे शामिल केजरीवाल 23 अप्रैल तक हिरासत मे रहेंगे ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था इससे पहले ईडी ने 9 समन भेजे थे पूछताछ के लिए लेकिन मुख्यमंत्री किसी भी समन पर पेश नहीं हुए लेकिन 23 अप्रैल तक केजरीवाल हिरासत मे ही रहेंगे

लेबल: , , , , ,

शनिवार, 11 मार्च 2023

शराब घोटाला मामला में ईडी के सामने पेश होने पहुंचीं के कविता, सिसोदिया और कविता को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ED

नई दिल्ली। शनिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता सीबीआई के सामने पेश होने पहुंचीं। उन्हें दिल्ली के शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की 44 वर्षीया बेटी तुगलक रोड पर अपने पिता के आधिकारिक आवास से करीब 1.5 किलोमीटर दूर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर संघीय एजेंसी के मुख्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं। ईडी कार्यालय में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है।





बीआरएस नेता के समर्थकों ने एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर प्रदर्शन भी किया। ईडी ने कविता को नौ मार्च को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने संसद के बजट सत्र में लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां अनशन में शामिल होने के कारण नई तारीख देने का अनुरोध किया था।


ईडी कराना चाहती है अरुण और कविता का आमना-सामनाः- ईडी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता और हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने सोमवार को पिल्लई को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिल्लई ने ही पूछताछ में कविता का नाम लिया था।


सीबीआई कविता से कर चुकी है पूछताछः- इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले ही बीआरएस नेता कविता से पूछताछ कर चुकी है। आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार की शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने की आबकारी नीति में कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया था, इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इसका खंडन किया है। वहीं, इस मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद ईडी ने भी पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

लेबल: , , , ,