सोमवार, 29 जून 2026

समस्तीपुर की बेटी ने रचा इतिहास, राज्य कर सहायक आयुक्त बनने पर सम्मानित

समस्तीपुर (नेशन संवाद) : रविवार को समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित जयंती कुमारी को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन समस्तीपुर विकास मंच के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में जयंती कुमारी को पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय ने किया। स्वागत भाषण पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा ने किया।


ज्ञात हो कि मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री जयंती कुमारी ने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। वह लोकप्रिय समाजसेवी ई. पंकज कुमार की ममेरी बहन हैं। समारोह को संबोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती कुमारी की यह उपलब्धि पूरे परिवार के साथ-साथ समस्तीपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जयंती ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर जिले का नाम बिहार में रोशन किया है।


समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान ने कहा कि यह जयंती की सफलता की शुरुआत है। आने वाले समय में उनकी प्रतिभा और ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफलता की ओर ले जाता है।


मौके पर समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, सह संयोजक ई. राजेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, समाजसेवी ई. पंकज कुमार, प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी डॉ. रामपुकार सिंह, जयंती के पिता राम विनोद राय, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, समाजसेवी सह अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, समस्तीपुर विकास मंच के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, राजद नेता जयलाल राय, माकपा नेता राम लौलिन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

लेबल: , , , , , ,

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

BPSC 67वीं परीक्षा की तिथि तय, देखे पूरी जानकारी

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जो BPSC की परीक्षा से जुड़ी है। 67वीं BPSC के PT की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस परीक्षा का बेसब्री से परीक्षार्थी इंतजार कर रहे थे। अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। 20 और 22 सितंबर को BPSC पीटी की परीक्षा होगी। दो शिफ्टों में यह परीक्षा ली जाएगी। जिसमें 6 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि 8 मई को यह परीक्षा रद्द हुई थी। पेपर लीक होने के बाद बीपीएसएसपी ने 67वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर दिया था। जिसके बाद सभी सेंटरों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब यही परीक्षा दो दिन आयोजित होगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तिथि तय कर दी है। 20 और 22 सितंबर को पीटी की परीक्षा होगी।इस बार एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। वही प्रश्न पत्रों का सील परीक्षा हॉल में ही खोला जाएगा। परीक्षार्थियों के सामने ही ओएमआर खोले जाएंगे। प्रश्नपत्र ले जाने के लिए इस बार जीपीएस का इस्तेमाल होगा। पीटी की परीक्षा के लिए बीपीएससी पूरी तैयारी में जुटी है। 






लेबल: , , , , ,

रविवार, 8 मई 2022

BPSC 67वीं परीक्षा को लेकर बड़ी खबर: आयोग ने कहा- वायरल हुआ प्रश्न पत्र सही है, रद्द किया गया पीटी एग्जाम

पटनाः 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र रविवार को लीक हो गया. यह खबर बिहार के आरा से आई जिसकी पुष्टि आयोग की तरफ से भी हो गई है. यह भी बताया गया है कि वायरल हुआ प्रश्न पत्र सही है. अब बड़ी खबर यह है कि 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है. आयोग की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है

आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वायरल प्रश्न पत्र की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था. आठ मई 2022 को ही रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी गई है. इसके आधार पर परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. वायरल प्रश्न पत्र के मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी. इसके लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है.

लेबल: , , ,