शुक्रवार, 21 मार्च 2025

STAGE ने ₹180 करोड़ का वार्षिक राजस्व किया पार,4.4 मिलियन पेइंग हाउसहोल्ड्स तक पहुंचा,भोजपुरी लॉन्च के साथ सांस्कृतिक विस्तार जारी

STAGE ने $12.5 मिलियन की सीरीज़ B फंडिंग के साथ भारत में क्षेत्रीय OTT क्रांति का नेतृत्व किया!


भारत के सबसे प्रिय क्षेत्रीय OTT प्लेटफॉर्म STAGE ने सफलतापूर्वक $12.5 मिलियन की सीरीज़ B फंडिंग जुटाई है। इस फंडिंग का नेतृत्व Goodwater Capital और Blume Ventures ने किया, जिसमें Physis Capital और प्रमुख एंजल निवेशकों ने भी भाग लिया। यह नया निवेश STAGE को उसकी इस दृष्टि को और मजबूत करने में मदद करेगा कि हर भारतीय को अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व हो।




कम प्रतिनिधित्व वाली भाषाओं और संस्कृतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, STAGE भारत का सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्रीय OTT प्लेटफॉर्म बन गया है, जो कि:

✅ ₹180 करोड़ का वार्षिक आवर्ती राजस्व (ARR) हासिल कर चुका है

✅ 4.4 मिलियन पेइंग हाउसहोल्ड्स तक पहुंच चुका है

✅ 20 मिलियन+ ऐप इंस्टॉल कर चुका है



STAGE ने अपने लॉन्च के बाद से क्षेत्रीय मनोरंजन की परिभाषा ही बदल दी है और हरियाणवी, राजस्थानी और अब भोजपुरी दर्शकों के लिए एक समृद्ध कंटेंट इकोसिस्टम तैयार किया है। बीते एक साल में प्लेटफॉर्म ने 289% राजस्व वृद्धि और 286% सब्सक्राइबर ग्रोथ दर्ज की है। इसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कुछ लोकप्रिय ओरिजिनल सीरीज़ हैं:


विदेशी बहू (हरियाणवी)


कांड 2010 (हरियाणवी)


भवानी (राजस्थानी)


दादा लख्मी (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म जिसमें बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा शामिल हैं)



संस्कृति का नया दौर शुरू!


STAGE के सीईओ और सह-संस्थापक विनय सिंगल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:


"यह फंडिंग सिर्फ पूंजी नहीं है—यह भारत की क्षेत्रीय संस्कृतियों की एक जोरदार मान्यता है। बहुत लंबे समय तक हरियाणवी या भोजपुरी जैसी बोलियों को एक ‘बोझ’ समझा जाता था। लेकिन हम साबित कर रहे हैं कि ऐसा नहीं है। जब Gen-Z उपयोगकर्ता STAGE पर रचनात्मक कहानी कहने के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक पहचान को फिर से खोजते हैं, तो यह गर्व को जन्म देता है, न कि किसी हीन भावना को। यही क्रांति हम चुपचाप बना रहे हैं।”


STAGE के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और सह-संस्थापक हर्ष मणि त्रिपाठी ने भी इस विचार को दोहराते हुए कहा:


"हमारी वृद्धि कोई संयोग नहीं है। हर सब्सक्राइबर जो STAGE से जुड़ता है, वह सिर्फ एक उपयोगकर्ता नहीं है—वह अपनी संस्कृति का संरक्षक है।"


STAGE के बोर्ड सदस्य और Innov8 व Palaksha University के संस्थापक डॉ. रितेश मलिक ने इस क्रांति को समर्थन देते हुए कहा:


"STAGE भारत के मनोरंजन परिदृश्य को फिर से लिख रहा है। यह मंच हाशिए पर पड़े समुदायों की आवाज़ को सशक्त बना रहा है, स्थानीय रचनाकारों को बढ़ावा दे रहा है, और क्षेत्रीय बोलियों को गौरवान्वित कर रहा है। यह सिर्फ कंटेंट नहीं बना रहा, यह एक सांस्कृतिक आंदोलन खड़ा कर रहा है।”


भविष्य की योजनाएँ – 2025-26


अब जब भोजपुरी कंटेंट लाइव हो चुका है, तो STAGE आने वाले वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधताओं का विस्तार करने और मौजूदा संस्कृतियों में अपनी पकड़ मजबूत करने की योजना बना रहा है।


STAGE के सीटीओ और सह-संस्थापक शशांक वैष्णव ने कहा:

"यह पूंजी हमें भारत के एकमात्र बहु-क्षेत्रीय कंटेंट आंदोलन को और आगे ले जाने में मदद करेगी—जो रचनात्मक कहानी कहने और सांस्कृतिक गौरव की नींव पर टिका है।"


"कंपनी नहीं, हम क्रांति हैं!"


STAGE के नेतृत्व ने अपने निवेशकों, सब्सक्राइबर्स और क्रिएटर्स को इस मिशन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर इसका नया नारा—

"कंपनी नहीं, हम क्रांति हैं!"

लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बनता जा रहा है।


Blume Ventures के पार्टनर कार्तिक रेड्डी ने कहा:

"जब हमने पहली बार STAGE को देखा, तो हमें क्षेत्रीय संस्कृति और भाषा को संरक्षित करने और उन क्षेत्रों में गर्व, पहचान और रोजगार पैदा करने का एक मिशन दिखा। यह एक मुफ्त हरियाणवी ऐप था, जिसे सब्सक्रिप्शन की ओर पहला कदम उठाना था। जब लोग कहते थे कि कोई इसे देखने या इसके लिए भुगतान करने को तैयार नहीं होगा, तब STAGE ने ₹15 करोड़ का मासिक राजस्व अर्जित करके सभी पूर्वानुमानों को गलत साबित कर दिया। अब समय है और बड़ी बाधाओं को तोड़ने और अधिक संस्कृतियों को मजबूत करने का!”



---


STAGE के बारे में


STAGE भारत का प्रमुख क्षेत्रीय OTT प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य हर व्यक्ति को अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व महसूस कराना है।

2019 में विनय सिंगल, प्रवीन सिंगल, शशांक वैष्णव और हर्ष मणि त्रिपाठी द्वारा स्थापित, STAGE उन बाजारों में रचनात्मक कहानियाँ प्रस्तुत करता है, जहाँ कंटेंट की भारी मांग है लेकिन आपूर्ति कम है।



✅ 390+ घंटे का हरियाणवी कंटेंट

✅ 183+ घंटे का राजस्थानी कंटेंट

✅ तेजी से बढ़ता भोजपुरी कंटेंट लाइब्रेरी


STAGE केवल एक OTT प्लेटफॉर्म नहीं है—यह एक आंदोलन है।

यह Android, iOS, Connected TVs और Web पर उपलब्ध है।


लेबल: , , ,

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से अपनी रिलेशनशिप की बात कही?

सोशल मीडिया में छाई खबर क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से अपनी रिलेशनशिप की बात कही? वायरल पोस्ट में रश्मिका ने कहा कि मेरे पति को VD जैसा होना चाहिए।


साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक फैन क्लब की पोस्ट पर उनके पति के गुणों पर चर्चा करने वाली उनकी टिप्पणी ने फैंस का आकर्षित किया हैं. पोस्ट में बताया गया है कि उनके पति को "VD" जैसा होना चाहिए, जिस पर रश्मिका ने अपना जवाब दिया कि "यह सच है" जिससे फैंस बहुत उत्साहित और अचंभित हो गए।


बता दे की "VD" साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा का उपनाम है, जो उनके फैंस द्वारा दिया गया है। 2018 की फिल्म गीता गोविंदम में विजय देवरकोंडा के अपोजिट लीड रोल में काम करने के बाद रश्मिका और विजय के रिश्ते के बारे में अटकलें शुरू हुईं थी। इस बात का दोनों ने हमेशा खंडन किया है और कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं

 रश्मिका मंदाना के एक फैन क्लब ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि रश्मिका मंदाना का पति बनने के लिए किसी लड़के में क्या क्वालिटी होनी चाहिए? वो भारत की नेशनल क्रश हैं, उनके पति जरूर खास होने चाहिए। उसका पति तो वीडी जैसा होना चाहिए. मेरा मतलब है बहुत साहसी। इस पर रश्मिक ने जवाब दिया की यह बिल्कुल सच है।

तो इस जवाब के आधार पर रशमिका के प्रसंशको द्वारा कयास लगाया जा रहा है की क्या रश्मिका और विजय देवरकोंडा दोनो के बीच शादी की बात सच है।

लेबल: , , , ,

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

बॉलीवुड में छाई शोक का लहर गजल सम्राट पंकज उधास ने 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

अपनी बेहतरीन गजल से लाखो दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गजल सम्राट पंकज अब इस दुनिया को कह दिया अलविदा।

72 साल के उम्र में उनका निधन हो गया है. बताया जा रहा है वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. हालाकि अब उनकी निधन हो गई है.


हिंदी फिल्मी जगत के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो चुका है. वो अपनी मधुर गजल गायन के वजह से गजल के लाखो श्रोताओं के दिलों पर राज करते थे. बताया जा रहा है की कैंसर के वजह से उनकी स्वास्थ्य खराब हो गई थी. 17 मई 1951 को उनका जन्म गुजरात के जेतपुर में हुआ था. तीन भाइयों में सबसे छोटे थे 

उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है.

पंकज उधास ने ली सुबह 11 बजे अतीम सांस, खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की उनके पीआर के द्वारा आज तक को बताया गया की मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास सुबह 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. आपको बता दे की गायक के इस दुनिया में नहीं रहने से फिल्म जगत में शोक का माहोल बन गया है. उनके शुभचितकों को कभी बड़ा सदमा लगा है। और गजल सम्राट को नाम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। 

कल किया जाएगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार

मशहूर गायक के शव का अंतिम संस्कार कल मंगलवार को किया जाएगा. फैंस और फिल्म और म्यूजिक जगत के हस्तियों को कल मंगलवार 27 फरवरी के दिन उनके अंतिम दर्शन करने को मिलेगा।

लेबल: , , , , , , ,

शाहरुख खान के 30 साल पहले फिल्म के रिमेक में बेटा आर्यन करेंगे काम।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'कभी हां कभी ना' को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी ने काम किया था. सुत्रों के मुताबिक इस फिल्म का रीमेक बनने की बात सामने आई है। दरअसल इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुचित्रा भी चाहती हैं कि, फिल्म का रीमेक बने। उन्होंने बताया की इस फिल्म में शाहरुख खान का लिड रोल उनके बेटे आर्यन खान को करना चाहिए।


इस साल कई फिल्मों का रिमेक आने वाली है जिसका इंतेजार सभी दर्शकों को है. जिसमें Bollywood ही नही साउथ के कई फिल्मे शामिल है बिते कुछ सालों से फिल्मों का रीमेक बनना एक ट्रेड बन गया है. फिल्म मेकर्स जब कोई फिल्म बनाते है तो हर एक फिल्म को दो भाग में लाने की प्लानिंग कर लेते हैं. सुत्रों के मुताबिक 80 और 90 के दशक में आई कई फिल्मों के रीमेक बनने की चर्चा चल रही है हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ को 30 साल पूरे होते ही शाहरुख के अपोजिट काम करने वाली लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म को लेकर कई किस्से शेयर कर रहीं है. की इस आइकॉनिक फिल्म के रीमेक को चर्चा चल रही है। सुचित्रा भी चाहती हैं कि इस फिल्म का रीमेक बने. उनका कहना है कि, अगर ऐसा कभी हो तो शाहरुख का रोल उनके बेटे आर्यन खान को ही मिलना चाहिए। 


फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ का बनेगा रीमेक? 

 फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान के अपोजिट काम करने वाली लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति द्वारा कई इंटरव्यू दीया गया. उस दौरान उनका कहना है कि, मुझे याद है कि फिल्म बनने के दौरान लम्बे वक्त तक फिल्म के टाइटल नही मिल पा रहा था उस दौरान काफी बदलाव किए गए थे. लेकिन मेरा किसी भी क्रिएटिव प्रोसेस से कोई लेना देना नहीं था. मैं उस समय सिर्फ अपना काम करती थी और चली जाती थी। वहीं इस फिल्म के रीमेक को लेकर बातचीत करते हुए उनका कहना है कि इस फिल्म मे हैप्पी एंडिंग होना बकी रह गया था तो मै चाहती हुं कि इस फिल्म को एक बार और बनाया जाए और इस फिल्म का हैप्पी एंडिंग अच्छे से हो।

लेबल: , , , , , ,

यामी गौतम की Article 370 को मिला दर्शकों का फूल सपोर्ट , वहीं विद्युत जामवाल की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म का हाल बेहाल

आपको बता की यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है। फिल्म के 3 दिनों की कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस फिल्म के साथ विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक भी रिलीज हुई है। लेकिन इस स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म को ऑडियंस का उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा है।


आर्टिकल 370 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिंदी फिल्म जगत के लिए साल 2024 की शुरुआत 2023 से काफी विपरीत जा रही है। 2023 में शाहरुख खान ने पठान फिल्म से एक ऐसा माहौल बनाया था की 2023 में जितने भी बॉलीवुड फिल्में सिनेमा घरों में चली लगभग सभी फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बहरहाल 2024 में अब तक ऐसा कुछ कलाम देखने को नहीं मिला है। इस 2024 की शुरुआत में साउथ इंडियन फिल्मों ने थोड़ा बहुत माहौल बनाया है। गुंटूर कारम और हनुमान जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कमाई की है। लेकिन बॉलीवुड का हाल बेहाल चल रहा है। शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन स्टारर जैसे बड़े नामों वाले फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कोई खास कमाल कर नही पाई। जनवरी से ये सिलसिला फरवरी में भी थमने का नाम नहीं ले रही। यामी गौतम की आर्टिकल 370 और विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक दोनों फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़े 3 दिनों में कोई खास कारनामा करके दिखाने में कामयाब नही रही है।


यामी गौतम की फिल्म और विद्युत जामवाल की फिल्म ने अब तक कितना कमाया?


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को ऑडियंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी फिल्म ने 3 दिनों में रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे दिन 7.4 करोड़ का कारोबार किया, और तीसरे दिन रविवार का फायदा उठाते हुए 9.50 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का 3 दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया जाए तो 22.80 करोड़ का कलेक्शन कर किया है। वही विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक को ऑडियंस का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नही मिल रहा है हालाकि फिल्म स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का 3 दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 2.40 करोड़ की कमाई की इस फिल्म को इतनी बड़ी स्टार कास्ट का फायदा नही मिल पा रहा है। फिल्म ने टोटल 3 दोनो में 8.80 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है। यह फिल्म यामी गौतम के फिल्म से काफी पीछे चल रही है। इन दोनो फिल्मों को लेकर दर्शकों में जितनी हाइप थी उस लिहाज से फिल्में कारोबार नही कर पा रही है। अब आगे की दिनों में ये दोनो फिल्मे किस तरह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है या नहीं ये देखना दिलचस्ब होगा।

लेबल: , , , , , , , ,