मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

NSUI ने दी पुलवामा में हुए शहीद जवानों की चौथी बरसी पे श्रद्धांजलि।

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के छात्र नेता विराज यादव के नेतृत्व में राजीव गांधी की प्राथिमा के सामने 14 फरवरी 2019 4 वर्ष पूर्व भारतीय सेना के क़ाफ़िले पर हुये हमले में देश के 40 वीर जवान शहीद हो गये थे,जब यह घटना हुयी तो देश में एक पडोसी मुल्क के लिये ग़ुस्सा और अपने वीर जवानों व उनके परिवार के साथ संवेदनाएँ थी छात्र नेता विराज यादव ने कहा आज इस घटना को 4 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं


और देश के जवानों की शहादत को हमारे युवा याद रखें, उनके त्याग-बलिदान व समर्पण को कभी ना भूले, इस सोच के साथ भोपाल बित्तान मार्केट स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं द्वारा वीर जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और शहीदों के परिजनों सम्मान मिले,ईश्वर से यह प्रार्थना की गयी। विराज यादव ने कहा जम्मू कश्मीर में चार साल पहले हुए पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है. मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन.आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है. जय हिंद! छात्र नेता पर्व ठाकुर ने बताया गौरतलब है कि आज के ही दिन 2019 में आतंकियों ने पुलवामा में सैनिकों की बस पर आतंकी हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने राज्य के पुलवामा जिले में विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ के जवानों की एक बस को टक्कर मार दीथी और बस से जा रहे सीआरपीएफ जवान इस हमले में शहीद हो गए थे. शहीदों को श्रद्धांजलि देने उपस्थित मोहित पटेल , पर्व ठाकुर , राज सिंह रावत , आयुष सेन , हर्षित बघेल ,हर्ष दाँगी , जलज शर्मा , निखिल विश्वरकर्म , नितिन विश्वकर्मा , सनी मालवीय , अनिकेत धड़क , अंकु अहीरवार , शिविक सेन , गोपाल साहू , आयुष जैन आदि मजूद थे।

लेबल: ,

मंगलवार, 19 जुलाई 2022

जम्मू कश्मीर LOC पर ग्रेनेड ब्लास्ट में बिहार के दो जवान शहीद।

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास ग्रेनेड फटने से बिहार के कैप्टन आनंद समेत दो लोग शहीद हो गए हैं। बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना में एलओसी पर जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जिसमें सेना के कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना में घायल अन्य जवानों का इलाज आर्मी कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में चल रहा हैं।
शहीद हुए कैप्टन आनंद मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिले कै रहने वाले थे। कैप्टन आनंद कुमार के पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। हाल ही में वो छुट्टी खत्म कर 10 जुलाई को ड्यूटी पर गये थे। कैप्टन आनंद की शहादत मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। ग्रेनेड ब्लास्ट को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं, जिसपर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा हैं।

लेबल: , , , , ,