बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

हजारों लोको पायलट ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोनल मुख्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन!

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोनल मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसियेशन ने विशाल धरना प्रदर्शन किया

जिसमे एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए, 9 घंटे की ड्यूटी के बाद ट्रेन परिचालन के लिए बाध्य न करे विभाग ऐसी स्थिति में निर्धारित घंटों की अवधि के बाद ड्यूटी करने के लिए बाध्य करने वाले कर्मियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।साथ ही निर्धारित 9 घंटे की ड्यूटी के बाद किसी भी हाल में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को ट्रेनों के परिचालन के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।


अगर रेल प्रशासन इसके क्रियान्वयन के लिए तैयार नहीं होती है,तो संगठन आंदोलन का कड़ा रुख अपनाएगी,36 घंटे में आउटस्टेशन मुख्यालय वापस किया जाए,लोको रनिंग संवर्ग में उपलब्ध सभी रिक्तियों को पदोन्नति से शीघ्र भरी जाय,ALP से गार्ड की Duty कराना बंद करो एवं बिना गार्ड की गाड़ी चलवाना बंद करो,महिला लोको पायलट के लिए क्रू लॉबी तथा रनिंग रूम में अलग से प्रशाधन,वॉश रूम तथा रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाय,रेलवे के प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों का निजीकरण का विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ एसोसियेशन के सदस्यों ने प्रदर्शन और आवाज बुलंद किया!









लेबल: ,

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022

दीवाली और छठ पूजा पर्व पर बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों की सीटें फुल, रेलवे चलाएगा 108 ट्रेनें

दीवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी है। कई ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं हो रहे तो कई में लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के रेलवे 180 ट्रेनें चलाएगा। अगले दो महीनों के लिए भी सीटें नहीं हो रही कन्फर्म।


नेशन संवाद, बिहार पटना: त्योहार सीजन में इस बार सभी ट्रेनों की सीट हो गई है। इससे अब दिवाली व छठ पूजा पर बिहार जानी वाली सभी ट्रेनों की सीट फुल हो गई है। जिसके कारण ट्रेनों में बिहार जैसे राज्यों में जाने वालों के लिए सीटें कंफर्म नहीं हो रही हैं। रेलवे विभाग के पीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि पूरे नादर्न रेलवे के लिए करीब 780 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिससे दिल्ली अंबाला रूट पर इनमें से करीब 180 ट्रेनें हैं। जो जल्द चलने वाली है।

दीपावली के साथ ही अब एक और बड़ा त्योहार आने वाले है वो है छठ पूजा। अगर आप भी छठ पूजा के लिए कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। इससे छठ पूजा के मौके पर स्टेशनों पर उमडऩे वाली भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा।

स्पेशल ट्रेन के माध्यम से ट्रेनों की संख्या में बढऩे से इन ट्रेनों में रेल यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट भी मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। अगर आप भी कंफर्म सीट पाना चाहते है तो इसके लिए आइआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट से आनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

ये है वह राज्य, जहां स्पेशल ट्रेनें चलनी

हर बार दिवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा राज्यों से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। इन रुट पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों के चलाने से लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। अभी कुछ ट्रेनें चल भी चुकी है।






लेबल: ,

रविवार, 24 जुलाई 2022

मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रेलवे हाजीपुर को कारखाना के समस्या को लेकर यूनियन के द्वारा ज्ञापन

समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना रेलवे में मुख्य कारखाना इंजिनियर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के आगमन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन कारखाना स्टोर ब्रांच समस्तीपुर के सचिव श्री रामदयाल महतो जी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया,


1 यांत्रिक कारखाना रेलवे समस्तीपुर में कुछ निर्माण कार्य को ठीका किया गया है जो न्याय संगत नहीं है जैसे हकबोलट 2 यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में सी केटोगरी में वैगन का कार्य होता है लेकिन विशेष सुत्रो से पता चला है कि इस कार्य को भी ठेका होने वाला है संघ मांग करता है की इसका ठेका नहीं होना चाहिए । 3 यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में वर्ष 1962 से वर्कचार्ज पद चल रहा है जिसके कारण बार बार करेंसी का समस्या बनी रहती है अतः इसको स्थायी किया जाए। 4 यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में प्रतिमाह कर्मचारी रेलवे से सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन उत्पादक में कोई दिक्कत नहीं हो रहा है जिसके कारण रेलवे कर्मचारी पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है अतः संघ मांग करता है कि कर्मचारियों का संख्या बढ़ाया जाए ताकि अतरिक्त बोझ नहीं पड़े । मौके पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर ब्रांच समस्तीपुर के पदाधिकारीगण संतोष कुमार निराला अरविन्द कुमार अमरजीत कुमार रामबाबू झा नितिश कुमार मोहम्मद जहांगीर एवं अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे ।









लेबल: ,