जम्मू कश्मीर LOC पर ग्रेनेड ब्लास्ट में बिहार के दो जवान शहीद।
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास ग्रेनेड फटने से बिहार के कैप्टन आनंद समेत दो लोग शहीद हो गए हैं। बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के मेंढ़र सेक्टर में ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना में एलओसी पर जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जिसमें सेना के कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना में घायल अन्य जवानों का इलाज आर्मी कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में चल रहा हैं। शहीद हुए कैप्टन आनंद मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिले कै रहने वाले थे। कैप्टन आनंद कुमार के पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। हाल ही में वो छुट्टी खत्म कर 10 जुलाई को ड्यूटी पर गये थे। कैप्टन आनंद की शहादत मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। ग्रेनेड ब्लास्ट को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं, जिसपर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा हैं।
लेबल: Bjp, India, Indian army, Jammu Kashmir, Loc, Nation samvad







