बुधवार, 23 नवंबर 2022

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के एनसीसी कैडेट द्वारा एंटी प्लास्टिक जागरूकता रैली निकाला गया!

समस्तीपुर एनसीसी दिवस के अवसर पर 1/12 एनसीसी समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के द्वारा एंटी प्लास्टिक रैली निकली गयीं।इस रैली में लगभग 70 कैडेट्स भाग लिए , इस रैली में कैडेट्स " प्लास्टिक हटाओ - देश बचाओ" के नारे के साथ समस्तीपुर कॉलेज से बहादुरपुर तक रैली को लेकर गए।


इस रैली की अगुवाई एन सी सी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर के द्वारा की गयी!साथ ही साथ समस्तीपुर कॉलेज के जन्तु विज्ञान के प्रोफेसर डॉ अतानु बनर्जी जी ने रिसोर्सेज पर्सन के रूप में प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले समस्याओं से कैडेट्स को अवगत करवाया एवं बचाव के उपाय भी बताए । एवं इस रैली में डॉ विवेकानन्द जी , डॉ अतानु बैनर्जी सीनियर कैडेट्स निखिल, आशीष, अमरजीत,प्रियांशु, इरफान, तन्नू ,अंकिता इत्यादि भाग लिए , इस रैली की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सत्येन कुमार एवं 12 बिहार एन सी सी समस्तीपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय उदय थोराट ने शुभकामनाएं प्रदान की !

लेबल: , , , ,

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

एनसीसी उड़ान और लेट्स इंस्पायर बिहार के संयुक्त प्रयास से समस्तीपुर चल रहे निशुल्क शिक्षा केंद्र के सभी सेंटर कोऑर्डिनेटर को अपर महानिदेशक के द्वारा सम्मानित किया गया!

एनसीसी बिहार एवं झारखंड के अपन महानिदेशक मेजर जनरल एम .इंद्रावालन ने बताया कि समस्तीपुर जिला एनसीसी के सदस्य के द्वारा समस्तीपुर के 13 ब्लॉकों में नि:स्वार्थ सेवा भाव से सलम बस्ती के बच्चे और सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 कक्षा तक के बच्चे को निशुल्क ट्यूशन के साथ-साथ उन्हें नि:शुल्क प्रति माह पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध करा जाता है!


जो कि काफी सराहनीय है! एनसीसी उड़ान Dist Nodel और फ्री टयूशन फॉर स्लम चाइल्ड मुहिम के स्थापक अमरजीत कुमार ने बताया कि हमारी टीम का उद्देश्य है जो बच्चे कूड़ा करकट, बचपन से भीख मांगने का आदत डाल रहे हैं, जो नशा का सेवन कर रहे हैं, जो किसी कारणवश विद्यालय नही जा रहे है! उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के जाने के लिए प्रेरित करना तथा उन सभी बच्चे को एक बेहतर मार्गदर्शन और फ्री टयूशन देना! मौके पर एनसीसी उड़ान के सलाहकार समिति के ब्रिगेडियर प्रवीण देव, प्रेसिडेंट धीरज कुमार , डॉ० एसएन झा (पूर्व लोकपाल), पटना के महापौर संजय गोनिका जी, उड़ान के सभी डायरेक्टर ऑफ बोर्ड मेंबर तथा समस्तीपुर जिला के सभी निशुल्क शिक्षा केंद्र के सेंटर कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे








लेबल: ,

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

NCC 12 बिहार बटालियन लेफ्टिनेंट कर्नल सुजीत कुमार के विदाई सम्मान समारोह का अयोजन

समस्तीपुर आज 1/12 एन सी सी समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर द्वारा 12 बिहार बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुजीत कुमार सर का विदाई समारोह का आयोजन किया गया साथ में समस्तीपुर कॉलेज 1/12 कंपनी के 4 कैडेट्स का चयन बिहार पुलिस में हुआ है जिसे एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुजीत सर के द्वारा सम्मानित भी  किया गया, एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के Ncc की  जिम्मेदारी का वहन करने हेतु कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर का स्वागत किया गया , महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सत्येन कुमार ने कैडेट्स को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की ।










लेबल:

गुरुवार, 18 अगस्त 2022

Distric नोडल अमरजीत कुमार ने RB कॉलेज के छात्रों को एनसीसी उड़ान और अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से बताया!

एनसीसी उड़ान (यूनाईटेड एवं डिसप्लिनड एलुमनाई एसोसिएशन ) पटना के द्वारा आरबी कॉलेज में समस्तीपुर एनसीसी उड़ान के district Nodel अमरजीत कुमार ने एनसीसी कैडेट को अग्नीपथ योजना, तथा तथा उड़ान के द्वारा चलाए जा रहे सभी गतिविधियों को कैडेट्स को सविस्तार समझाया!


तथा विद्याकूल ऑनलाइन एजुकेशनल प्लेटफार्म और समस्तीपुर जिला के 14 ब्लॉक में चल रहे नि:शुल्क शिक्षा टीम दीनबंधु और एनसीसी उड़ान के संयुक्त प्रयास से चल रही है! उन सभी के उद्देश्यों को बताया गया! आरबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ संजय झा ने बताया कि उड़ान के द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता हैं! तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है !जो कि काफी सराहनीय हैं! प्रो डॉ धीरज पांडे ने बताया उड़ान एनसीसी कैडेटों और एनसीसी पूर्व छात्रों के बीच नेतृत्व गुणों, संसाधनशीलता और उत्साह का दोहन करने के लिए और उन्हें भारत के युवाओं के साथ ऐसी गतिविधियों में शामिल करना जो आत्मा निर्भर भारत को बढ़ावा और समर्थन देता है, जो "आत्मनिर्भर भारत" का अनुवाद करता है। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण, सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, चिकित्सा राहत, पर्यावरण का संरक्षण, खेल और फिटनेस, कुटीर उद्योग का समर्थन और वृद्धि, विकलांग, आर्थिक रूप से वंचित, सामाजिक रूप से पिछड़े आदि को सहायता करने के लिए कैडेट्स को प्रेरित करता! एनसीसी उड़ान के बोर्ड मेंबर श्वेता गुप्ता को" भारत की बेटी सम्मान" समारोह के तहत राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था! उन्हें भी प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया! मौके पर मनीष, गुलशन, विक्की, अभिषेक,पंकज, , विकास, अजीत, पूजा,किरण, मोनिका, सपना, रूपा, आरती तथा अन्य कैडेट्स उपस्थित थे





लेबल: ,

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

समस्तीपुर कालेज में एनसीसी उड़ान का विस्तार किया गया

समस्तीपुर एनसीसी उड़ान (यूनाईटेड एवं डिसप्लिनड एलुमनाई एसोसिएशन ) पटना के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में एनसीसी कैडेट्स को उड़ान के द्वारा आयोजित होने वाले सभी गतिविधियों के बारे में कैडेट्स को विस्तार से बताया गया! एनसीसी उड़ान के dist Nodel अमरजीत कुमार ने बताया कि उड़ान एक ऐसा मंच है जो इन आकांक्षाओं को साकार करने में सक्षम बनाता है।


उड़ान एनसीसी बैच के साथियों के साथ फिर से जुड़ने, प्रतिष्ठित एनसीसी कैडेटों के साथ नेटवर्क बनाने, अपनी प्रतिभा दिखाने और सामुदायिक सेवा के लिए स्वयंसेवक के अवसर पैदा करता है। उड़ान विशिष्ट एनसीसी पूर्व छात्रों के पेशेवर और सामाजिक सेवा योगदान और उपलब्धियों को मान्यता देता है। UDAAN एनसीसी इकाइयों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर सामुदायिक सेवा, शिक्षा के क्षेत्र, आपातकालीन और आपदा राहत में संलग्न होने और स्कूलों और कॉलेजों के लिए एनसीसी के प्रशिक्षण संसाधनों को बढ़ाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रदान करता है। उड़ान युवा एनसीसी पूर्व छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कौशल विकास प्रशिक्षण और नौकरी के अवसर प्रदान करता है। उड़ान एनसीसी के प्रत्येक पूर्व छात्र से संबंधित है जो बेहतर भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देना चाहता है। मौके पर संतोष पंडित, आशीष कुमार, रिकी, प्रियांशु, अंकित, इरफान अंसारी, सतीश, तनु, निशा, कनिष्का आदि कैडेट्स उपस्थित थे! 

लेबल: ,

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

एनसीसी उड़ान द्वारा विमेंश कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो डॉ सुनीता सिन्हा एवं एनसीसी पदाधिकारी प्रो फरहत जुबीन को किया गया सम्मानित

एनसीसी उड़ान (यूनाईटेड एवं डिसप्लिनड एलुमनाई एसोसिएशन ) पटना के द्वारा समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो डॉ सुनीता सिन्हा एवं एनसीसी पदाधिकारी प्रो फरहत जुबीन को सम्मानित किया गया! समस्तीपुर एनसीसी उड़ान के district Nodel अमरजीत कुमार ने एनसीसी कैडेट को अग्नीपथ योजना, तथा तथा उड़ान के द्वारा चलाए जा रहे सभी गतिविधियों को कैडेट्स को सविस्तार समझाया!
उड़ान के कार्यक्रम संयोजक ऋषिकेश झा ने बताया कि उड़ान के द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता हैं! प्रो डॉ सुनीता सिन्हा ने बताया उड़ान एनसीसी कैडेटों और एनसीसी पूर्व छात्रों के बीच नेतृत्व गुणों, संसाधनशीलता और उत्साह का दोहन करने के लिए और उन्हें भारत के युवाओं के साथ ऐसी गतिविधियों में शामिल करना जो आत्मा निर्भर भारत को बढ़ावा और समर्थन देता है, जो "आत्मनिर्भर भारत" या "आत्मनिर्भर भारत" का अनुवाद करता है। भारत" शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और पोषण, सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, चिकित्सा राहत, पर्यावरण का संरक्षण, खेल और फिटनेस, कुटीर उद्योग का समर्थन और वृद्धि, विकलांग, आर्थिक रूप से वंचित, सामाजिक रूप से पिछड़े आदि को सहायता करने के लिए कैडेट्स को प्रेरित करता! मौके पर एनसीसी उड़ान के बोर्ड मेंबर प्रीति , रिया, प्रियांशु तथा अन्य कैडेट्स उपस्थित थे

लेबल: ,

गुरुवार, 23 जून 2022

एनसीसी उड़ान के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार और एनसीसी पदाधिकारी डॉ सफवान सफ़वी किए गए सम्मानित!

समस्तीपुर एनसीसी उड़ान (यूनाईटेड एवं डिसप्लिनड एलुमनाई एसोसिएशन ) पटना के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार और एनसीसी पदाधिकारी डॉ सफवान सफ़वी को सम्मानित किया गया हैं,एनसीसी उड़ान समस्तीपुर के जिला नोडल अमरजीत कुमार के द्वारा उड़ान द्वारा आयोजित होने वाले सारी गतिविधियों पर चर्चा किया गया!

उन्होंने बताया कि हाल में एनसीसी उड़ान और एनसीसी निदेशालय बिहार एंड झारखंड के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वर्णम विजय दिवस के उपलक्ष में साइक्लिंग एक्सपेंडिशन का आयोजन किया गया था!जिसमें समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के एनसीसी कैडेट्स यूओ अमरजीत कुमार और अंकिता कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया!

एनसीसी उड़ान कैडेट्स में अनुशासन, एकता, धर्मनिरपेक्षता,नेतृत्व,स्पोर्ट्समैनशिप के गुण विकसित एवं युवाओं को रोजगार के लिए मार्गदर्शन करती हैं! मौके पर कॉलेज के वरीय प्रो डॉ मुकुंद कुमार,सुमित भारती, ऋषिकेश झा आदि उपस्थित थे!






लेबल: , , , ,