मंगलवार, 16 जनवरी 2024

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......
दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और विभिन्न सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की। दोनों नेता द्विपक्षीय विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री ने 2024 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए रूस को शुभकामनाएं दीं।

दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधान मंत्री ने 2024 में रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने बाद में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में विभिन्न सकारात्मक विकासों पर चर्चा की और भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। "ब्रिक्स में रूस की अध्यक्षता सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हमारे बीच विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ।"

लेबल: , , , , , , , , , ,

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास कर रहा हूं -विधायक इस्लाम शाहीन

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक व बिहार विधान सभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज मंगलवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 2.2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 04 प्रमुख सड़को का उद्घाटन किया l जिसमे लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाजोपुर चौक से दास टोला जाने वाली 01 किलोमीटर सड़क ,लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजखंड से आसिनपुर जाने वाली 01 किलोमीटर सड़क, लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मोहनपुर से खरीदाबाद जाने वाली 01.75 किलोमीटर सड़क तथा लगभग 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित हरपुर एलौथ से लगुनिया रघुकंठ जाने वाली 04 किलोमीटर लम्बी सड़क का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर किया


कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हुआ है तथा विकास की मुहिम अनवरत जारी रहेगी । समस्तीपुर को विकास की पटरी पर लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात का साधन किसी भी क्षेत्र के विकास की पटकथा की जननी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी। इससे आवागमन में सुविधा मिल रही है । उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एकमात्र लक्ष्य और मैं सदैव प्रयत्नशील हूं। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों का जाल बिछा है, जहां बांकी है वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास किया हूं l विकास मेरी प्रतिबद्धता है। कहा कि जनता का भाई व बेटा बनकर सदैव उनकी सेवा किया हूँ , कर रहा हूँ और करता रहूंगा। आपने जो जिम्मवारी मुझे सौंपी है उसे मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा के रूप में प्रतिष्ठापित होकर रहेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने किया l मौके पर राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद सचिव राकेश यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , पैक्स अध्यक्ष जयशंकर राय, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द राय, समाजसेवी डाo भोला राय, भरत राय, नगर पार्षद शिव शम्भू सिंह , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोo जुम्मन , वरीय राजद नेता सुरेश राय, दीपक यादव , सैयद एहसानुल हक चुन्ने, मोo शाहनवाज हसीब , मोहन मुकुल , जयशंकर राय, संजीव झा, पवन राय,अंकित वर्धन , संदीप सरकार, छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव , राजन कुमार झा , संतोष झा , शम्भू झा , गोनू झा , विक्रम झा,सुरेश महतो, मोo कमालुद्दीन, मोo साबिर, मोo निसार अहमद, पप्पू राय, कुणाल कुमार तथा मोo नेहाल सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे l




लेबल: , , , ,

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

Samastipur : ट्रीबॉय कन्हैया आस–पास के क्षेत्रों में पदयात्रा करके नीचे गिरा हुआ झंडा व कटा–फटा हुआ झंडा को सम्मानपूर्वक कर रहा है इक्कट्ठा

समस्तीपुर जिलांतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के विभूतिपुर पूरव निवासी पर्यावरण संरक्षक व संवर्धक ग्लोबल एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर बिहार का ट्रीबॉय कन्हैया तिरंगा का सम्मान के लिए गलियों, चौकों और आस–पास के क्षेत्रों में पदयात्रा करके नीचे गिरा हुआ झंडा


झुका हुआ झंडा, कटा–फटा झंडा को सम्मानपूर्वक सहेजकर अपने घर को लाता है | यह वही ट्रीबॉय कन्हैया है जो भारत मां के लिए पर्यावरण प्रदूषण रूपी समस्या से आज़ाद कराने के लिए जन्मदिन, मुंडन, शादी या शादी के सालगिरह पर शुद्ध प्राणवायु के लिए पौधरोपण करवाते हैं | ट्रीबॉय कन्हैया को अबतक 25–30 झंडा इक्कट्ठा कर चुके है | ट्रीबॉय कन्हैया ने कहा कि भारतीय तिरंगा का सम्मान स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस मनाने से नहीं होता है | तिरंगा कटा–फटा नहीं होना चाहिए, नीचे गिरा हुआ नहीं होना चाहिए, तिरंगा गंदा नहीं होना चाहिए, तिरंगा झुका हुआ नहीं होना चाहिए | तिरंगा फहराने के बहुत सारे नियम और प्रोटोकॉल्स हैं लेकिन वर्तमान सरकार ने सारी नियम और प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ा दी हैं | नियमानुसार तिरंगा खादी का ही होना चाहिए | लेकिन इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिन लोगों ने घरों पर तिरंगा लगाया उसमें 90% तिरंगा सिंथेटिक का बना हुआ था | यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है | पता नहीं देश की जनता ऐसा क्यों कर रही है | सूर्यास्त के बाद तिरंगा नहीं फहराया जाता है उतार लिया जाता है कुछ विशेष संस्थानों को छोड़कर | तिरंगा झुका हुआ नहीं होना चाहिए | गंदा नहीं होना चाहिए लेकिन देश की जनता जो इस बात को शायद नहीं जानती है | साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा का सम्मान और वतन की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों और वीरांगनाओ ने अपने जान की आहुति दे दी | भारतीय तिरंगा का सम्मान देना और वतन की रक्षा करना हमसभी भारतीय का परम कर्तव्य है |

लेबल: , ,

रविवार, 10 जुलाई 2022

नुक्कड़ नाटक कर किसानों को किया गया जागरूक

कृषि विभाग द्वारा प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन कर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई!

किसान सलाहकार शिव नारायण राय ने बताया कि इसमें कृषि विभाग के पदाधिकारी,आत्मा कर्मी आदि शामिल रहे। किसान चौपाल पहुंचे नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर किसानों को खेती करने के सबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया। कृषि समन्वयक अनिल प्रशाद ने बताया कि किसान चौपाल में प्रखंड के सभी पंचायतों के किसानों को पुरुष व महिला कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर गीत संगीत के माध्यम से किसानों के बीच हाईटेक कृषि तकनीकी का प्रचार प्रसार किया।

इस दौरान कलाकारों द्वारा खरीफ की खेती के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने,पराली नहीं जलाने, समय-समय पर सिचाई करने, मिट्टी जांच कराते रहने तथा पौधारोपण करने एवं पारंपरिक खेती की जगह उत्तम प्रभेद आधारित अनुशंसित खेती करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा समय से फसल की बोआई, फफुंदनाशी व कीटनाशी से बीजोपचार, सिचाई के लिए जल प्रबंधन, खरपतवार, समेकित कीट प्रबंधन तथा समेकित पोषक तत्व प्रबंधन आदि के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई!


लेबल: , , , , , , , , , ,

बुधवार, 6 जुलाई 2022

एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। लालू यादव को दिल्ली की एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। लालू यादव के साथ प्लेन में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव साथ हैं। शनिवार को लालू यादव पटना में राबड़ी देवी आवास पर सीढ़ियां उतरते हुए गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि,बुधवार को लालू की सेहत में थोड़ा सुधार देखा गया लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा रहा है,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनकी सेहत का हाल जानने के लिए पटना के पारस अस्पताल पहुंचे थे।बता दें कि लालू की तबीयत का हाल जानने के लिए देश की सभी पार्टियों से बड़े नेता उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई राजनेताओं ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद के बारे में बात की। तेजस्वी ने उन्होंने बताया कि लालू अब पहले से बेहतर हैं। पीएम ने लालू प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

लेबल: , , , , , , , , , ,

गुरुवार, 9 जून 2022

यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के द्वारा नेऊरी मे चलाया गया निशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर

आज बिरौल प्रखंड क्षेत्र के नेऊरी पंचायत मे यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड व प्रकाश डेंटल क्लिनिक बेनीपुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा किया गया।

इस दौरान करीब 100 महिला-पुरूष की जांच प्रकाश डेन्टल क्लिनिक बेनीपुर के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन एवं सहायक चिकित्सक रमन कुमार रॉय के द्वारा किया गया।जांच के दौरान लोगों को एवं दांतों की देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया।चिकित्सको की टीम ने आमजनो को मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी । वही चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है । यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए , ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस दौरान राजेश यादव ने कहा कि जिले भर के विभिन्न जगहों पर यूथ इंडिया के द्वारा लगातार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मौके पर विष्णुदेव पासवान, चंदन साफी सहित दर्जनो लोग मौजुद रहे!







लेबल: , , , , , ,