मंगलवार, 7 जनवरी 2025

कांग्रेस सरकार बनने पर "प्यारी दीदी योजना" के तहत महिलाओं को हर महीने रु. 2500 दिए जाएंगे: सतीश लूथरा

जनसभा में समस्याओं श्री सतीश लूथरा को बताने उमड़ा जन सैलाब।

सकुरबस्ती में गूंजा विकास का मुद्दा, श्री सतीश लूथरा ने दिया बड़ा आश्वासन।

दिल्ली : आज शकुरबस्ती के सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता श्री सतीश लूथरा ने सोमवार की देर संध्या स्थानीय समस्याओं पर चर्चा के लिए सीमेंट साइडिंग ई ब्लॉक में जनसभा का आयोजन किया। इस सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, समाजसेवी और युवा शामिल हुए। यहाँ के स्थानीय लोगों ने श्री लूथरा जी के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं जैसे खस्ताहालत सफाई व्यवस्था, सीवेज की समस्या और जनसुरक्षा को रखा।


जनसभा में श्री लूथरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “यह आयोजन जनता की समस्याओं को समझने के लिए किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा हो रही इस क्षेत्र के प्रति अनदेखी से लोग परेशान व दुखी हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का हम प्रयास करेंगे।


लूथरा जी ने कहा, कांग्रेस जो कहती है वो करती है। कांग्रेस पार्टी जब आप लोगों के सहयोग से सत्ता में आएगी तो महिलाओं के सम्मान में "प्यारी दीदी योजना" लाएगी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने रु. 2500 दिए जाएंगे। सभा में

सभा के दौरान श्री लूथरा ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त होता है, तो इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही। 


इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें और क्षेत्र के विकास में योगदान दें। जनसभा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने एक सकारात्मक संदेश दिया।



लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

Pm की मुसलमानों वाली बयान पर कांग्रेस का पलटवार,

प्रधानमंत्री ने दी है मुसलमानों पर एक बयान सामने आ रहा है इस पर काँग्रेस ने पलट वार करते हुए जवाव दिया है । 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया और कहा कि कांग्रेस मां-बहनों का सोना लेकर ‘घुसपैठियों को बांटना’ चाहती है लेकिन इसके जवाव मे कॉंग्रेस ने पलट वार करते हुए मोदी जी पर पलट वार करते हुए जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश में नफ़रत के बीज बो रहे हैं और कॉंग्रेस ने हिन्दू और मुसलमानों को एक साथ मिलकर रहने के लिए अपील की है पीएम मोदी के भाषण के ख़त्म होने के कुछ देर बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परवन खेड़ा ने एक वीडियो बयान जारी किया जिसमें उन्होंने मोदी को चुनौती दी और कहा, "हमारे घोषणापत्र में कहीं भी हिंदू-मुसलमान लिखा हो तो दिखा

रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मक़सद पानी और गैस को घर-घर पहुंचाने के बाद अब 'हर घर-सूर्य घर' बनाने का है

मोदी जी ने कहा की उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले पांच साल में भी लोगों को मुफ़्त राशन मिलता रहेगा, इसका सबसे बड़ा फ़ायदा आदिवासी परिवारों, दलित परिवारों और पिछड़ा वर्ग के परिवारों को मिलेगा

लेबल: , , , , , ,

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मध्य प्रदेश के अंकुश भटनागर बने राष्ट्रीय महासचिव, करण और देवकी बनी राष्ट्रीय सचिव

मध्यप्रदेश के अंकुश भटनागर बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव 


भोपाल - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को घोषित इस कार्यकारिणी में आठ राष्ट्रीय महासचिव एवं 48 राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छात्र नेता अंकुश भटनागर को राष्ट्रीय महासचिव एवं करण तामसेतवार और देवकी पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है ।




एनएसयूआई नेता रवि परमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। परमार ने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश के तीन छात्र नेताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। 


परमार के मुताबिक तकरीबन 20 साल बाद मध्य प्रदेश से किसी छात्र नेता को एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अंकुश भटनागर पहले भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव समेत कई राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं। परमार ने कहा कि इन नियुक्तियों ने मध्य प्रदेश में संगठन मजबूत होगी और छात्र हितों में संघर्षरत युवाओं का उत्साहवर्धन होगा।

लेबल: , , , , , , , ,

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

मानहानि केस में राहुल को मिली जमानत,राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को हत्यारा कहा था,

मानहानि केस में सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी पच्चीस  हजार रुपये के मुचलके के भरने के बाद  मिली जमानत 



मानहानि केस में सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई कर राहुल गांधी को जमानत दी है. कोर्ट ने 25 हजार रुपए के सिक्योरिटी और 25 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर वायनाड सांसद को जमानत दी है और कोर्ट ने हिदायद दी है की कोई भी काम सरकार और कानून के दायरे मे रह कर करने की सलाह दी है और गलतियों को सुधारने के सलाह भी दी है कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार के दिन सुल्तानपुर कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है. मानहानि केस में सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई कर राहुल गांधी को जमानत दी है. कोर्ट में सुनवाई के लिए आज खुद राहुल गांधी मौजूद रहे. राहुल गांधी को कोर्ट ने 25 हजार रुपए के सिक्योरिटी और 25 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर जमानत दी है

राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को हत्यारा कहा था

वायनाड सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है,राहुल गांधी ने 2018 में कहा था कि अमित शाह हत्या के आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने खुद लोया मामले में इसका उल्लेख किया है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि अमित शाह की कोई विश्वसनीयता है. जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है.




लेबल: , , , , ,

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला,भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित जवानों को ज्वाइनिंग से वंचित कर अन्याय किया - मानसिंह राठौर

रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट, अग्निपथ योजना तत्काल बंद करे सरकार - विक्रांत भूरिया 

अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है - विवेक त्रिपाठी 

जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत - त्रिपाठी 

भोपाल - मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। युवा कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अग्निपथ योजना और उसके नुकसान का ब्यौरा दिया। युवा कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। इन युवाओं को सेना में भर्ती के लिए पहले से चयनित किया गया था, लेकिन सरकार ने आज तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया है।


राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी मुख्यालय में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया , राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी ने उन युवाओं से मुलाकात की जो अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी सेना के साथ हुए अन्याय के खिलाफ़ राहुल जी 31 जनवरी को बिहार की धरती से “जय जवान: अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध” आंदोलन की शुरुआत की है।

 

राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया सेना बलों में भर्ती के लिए 2019 से 2022 के बीच पहले से चयनित लगभग 1.5 लाख युवाओं को ज्वाइनिंग से वंचित कर दिया गया। इनमें एयरफोर्स के 7,000 युवा शामिल थे, जिन्होंने अपनी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी और केवल ज्वाइनिंग लेटर की प्रतीक्षा में थे। इन भर्तियों को अग्निपथ योजना के तहत रद्द कर दिया गया, जिसमें नर्सिंग असिस्टेंस आर्मी (मेडिकल कोर) के लगभग 2,500 नर्सिंग असिस्टैंट्स भी शामिल थे, जिन्हें भर्ती के बाद ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार था। 2019 से 2021 के बीच आर्मी में की गई लगभग 97 भर्तियां भी रद्द की गईं, जिससे युवाओं से एकत्रित किया गया लगभग 100 करोड़ रुपए का शुल्क भी अनुत्तरित रह गया। देश के करोड़ों युवा, जो देश के लिए मर मिटने और भारतीय सेना में सेवा करने के लिए तैयार हैं, उनका भविष्य अग्निपथ योजना के कारण अंधेरे में पहुंच गया है। भाजपा की राजनीतिक चालबाजियों ने इन युवाओं की मेहनत और आशाओं को नष्ट कर दिया है।


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत ने सैन्य सेवा के पथ को बाधित करने के साथ ही हमारे युवाओं और रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। भारतीय सेना, जो हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतीक है, इस योजना से प्रभावित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा और फिर उनमें से अधिकांश को सेवामुक्त कर दिया जाएगा, जिससे वे फिर से बेरोजगारी की स्थिति में आ जाएंगे। अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है। यह केवल सैन्य संरचना का परिवर्तन नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्र की अस्मिता और स्थायी विरासत को खतरे में डाल सकती है। हमारी ज़िम्मेदारी है कि इस तानाशाही फ़रमान के ख़िलाफ़ सामूहिक रूप से अपनी असहमति व्यक्त करें और राष्ट्र की रक्षा प्रणाली की पवित्रता को संरक्षित करें।


त्रिपाठी ने बताया कि जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से मुलाकात की, जो आज अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं, और उनकी पीड़ा को सुनी। राहुल जी ने इन युवाओं के साथ बातचीत की और वादा किया कि हम सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ हुआ अन्याय के विरुद्ध, राहुल गांधी जी ने 31 जनवरी को बिहार की धरती से "जय जवान" आंदोलन की शुरुआत की है।


भोपाल युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमैन आकाश चौहान ने कहा कि यह संघर्ष मात्र 1.5 लाख से अधिक चयनित युवाओं का नहीं है, जिन्हें सरकार ने न्याय से वंचित किया है, बल्कि यह हर वो युवा के लिए है जो सेना में सेवा करने का सपना देखता है। यह उन सभी युवाओं के लिए न्याय की लड़ाई है। हम सभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य, इस अन्याय के खिलाफ़ खड़े हैं और युवाओं के सपनों और भारत की सैन्य विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में आपका समर्थन और भागीदारी इस तानाशाह सरकार को "न्याय" दिलाने के लिए मजबूर करेगी।

 

विवेक ने बताया कि इस अभियान को तीन चरणों में व्यापक रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो 31 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगा।

लेबल: , , , , , ,