शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

एस्ट्रोलॉजी TODAY’S HOROSCOPE: जानिए आज का राशिफल…

TODAY’S HOROSCOPE: जानिए आज का राशिफल

मेष- मेष राशि के लोगों को अपने कर्मक्षेत्र में छोटे हों या बड़े सभी की बताई हुई अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. लग्जरी वस्तु की बिक्री करने वाले व्यापारियों के लिए आज दिन बल्ले-बल्ले वाला रहेगा. अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनको सामान्य ज्ञान बढ़ाने पर अधिक फोकस करना चाहिए. जो महिलाएं खुद को अपडेट करने के लिए कोई कोर्स करना चाहती हैं, उनके लिए कोर्स ज्वाइन करने के लिए आज का समय उपयुक्त है. सेहत का खास ध्यान रखना होगा, बिना डॉक्टर की सलाह से कोई दवा न खाएं, अन्यथा स्वास्थ्य पहले से ज्यादा खराब हो सकता है.



वृष- इस राशि के लोगों को मन को मजबूत रखना होगा, और गलती न करने की कोशिश करनी होगी क्योंकि बॉस आपको डांट सकते हैं इसलिए उनकी बातों को दिल पर न लें. व्यापारियों को व्यापारिक दृष्टिकोण को और विस्तार करने की कोशिश करनी होगी, तभी उन्हें लाभ प्राप्त होगा. युवा जो भी कार्य करें उसे फुल हॉर्टेड हो कर ही करना चाहिए, तभी तो उन्हें अपने उद्देश्य में सफलता मिल सकेगी. परिवार की सुख शांति के लिए घर के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की उपासना करें. देवी की कृपा से सभी कार्य बनेंगे. दांतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा कैविटी लगने से दांत दर्द की समस्या बढ़ सकती है.


मिथुन- मिथुन राशि के कर्मक्षेत्र में जिन लोगों का कई समय से प्रमोशन ड्यू चल रहा था, उनको प्रमोशन से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को आज के दिन धन से संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा, लापरवाही के चलते बड़ा नुकसान होने की संभावना है. युवाओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना है, लेकिन ध्यान रहें ऐसे कोई भी पोस्ट को महत्व न दें जो विवाद का कारण बने. घर में पिता के साथ तालमेल बनाकर चलें, वह जो भी कह रहें है उनकी बातों का अनुसरण करें उसे अनसुना मत करें. स्वास्थ्य में कान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं है शाम तक आराम भी मिल जाएगा.


कर्क- इस राशि के लोग ऑफिस में दूसरे लोगों की बुराई करने से बचें, यदि आपसे कोई अन्य व्यक्ति की बुराई करता है तो उसकी हां में हां न मिलाएं. कारोबार करने वालों को अपने व्यापार की वृद्धि के लिए जनसंपर्क बढ़ाए रखना होगा. अंतरिक्ष में जो ग्रह आपको लीड कर रहें हैं उनके स्वभाव को समझते हुए युवाओं को अपने व्यवहार को भी कंट्रोल करना होगा. परिवार में किसी का भी स्वास्थ्य खराब हो तो उसे हल्के में न लें, उनका अच्छा से ध्यान रखना होगा. कल की स्वास्थ्य संबंधी समस्या में आराम मिलेगा, जिस कारण आज का दिन सामान्य बीतेगा.


सिंह- सिंह राशि के लोग अपना पूरा फोकस काम पर बनाए रखें, क्योंकि लापरवाही के चलते नौकरी पर आंच आ सकती है. व्यापारियों को बड़े क्लाइंट के सुझावों को गंभीरता से लेना होगा, सुझाव यदि अच्छे है तो उसे फॉलो करने में कोई हर्ज नहीं है. नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव युवाओं की वाणी को प्रभावित करेगा, जिस कारण उनके कई करीबी दोस्त या रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं. परिवार का ध्यान रखें, घर के सदस्यों का यदि स्वास्थ्य खराब हैं तो उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें. आज के दिन घुटनों के दर्द और कमर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकती है.


कन्या- इस राशि के लोगों को ऑफिशियल कार्य को लेकर चिंता होगी साथ ही आर्थिक तौर पर परेशान भी रहेंगे. कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को लाभ न मिलने से मानसिक तनाव होने की संभावना है. दिन की शुरुआत में ही युवाओं का मानसिक रूप से कॉन्फिडेंस लो हो सकता है लेकिन युवाओं को खुद ही अपने आत्मबल में वृद्धि करनी होगी. अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी, वरना घरेलू बजट बिगड़ने पर मानसिक तनाव से घिर सकते हैं. जो लोग पान मसाले का सेवन करते हैं वह मुंह से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें नहीं तो बड़ा और गंभीर रोग लग सकता है. 


तुला- तुला राशि के जो लोग मनचाही जॉब की तलाश में भटक रहे थे, उनकी भागदौड़ को अब राहत मिलने वाली है. नौकरी मिलने से संबंधित आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज का दिन व्यापारियों के लिए सामान्य है. आज वह न तो घाटे की स्थिति में रहेंगे और न ही लाभ की स्थिति में. काम के साथ आराम जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा आराम युवाओं को आलसी बना सकता है. इसलिए आपको अधिक आलस्य से बचना होगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, यदि उनसे दूर हैं तो फोन पर संपर्क बनाए रखना होगा. स्किन संबंधित कई दिक्कतों से परेशान हो सकते हैं इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें.


वृश्चिक- इस राशि के नौकरीपेशा लोग कठोर परिश्रम निरंतर जारी रखें, ताकि आपको अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो सके. व्यापारियों को आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है, पुराने किए गए निवेशों से लाभ होता दिखाई दे रहा है. युवा मानसिक व शारीरिक रूप से काफी एक्टिव दिखेगें, जिस कारण वह कठिन काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे. आज के दिन जरूरतमंदों को सामर्थ्यानुसार दान करें, यदि आपके पास कोई मदद के लिए भी आए तो तथा अनुसार उसकी मदद जरूर करें. आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है.


धनु- धनु राशि के लोगों ने अपने काम और मेहनत के जरिए ख्याति में विस्तार तो कर लिया है, नाम कमाने के बाद आलस्य न करें जैसे मेहनत कर रहे थे वैसे ही आगे भी मेहनत करते रहें. खाने पीने के काम से जुड़े लोगों को आज अपेक्षित लाभ होने की संभावना है. आज के दिन युवा ऊर्जा एवं सकारात्मक विचारों से सभी कार्यों में अव्वल प्रदर्शन करेंगे. ग्रैंड फादर की सेवा करने का मौका मिले तो पीछे न हटे, आपकी तरफ से जितना हो सके उनकी देखभाल करें. यदि कोई खास काम नहीं है तो बाहर निकले, जितना हो सके एक जगह बैठकर अपने काम निपटा लें क्योंकि चोट लगने का डर है.


मकर- इस राशि के कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल सकता है, यदि ऑफर अच्छा है तो इस पर विचार करने में कोई हर्ज नहीं है. व्यापारियों ने बिजनेस में जितना मुनाफा सोच रखा है उससे कम प्राप्त होने की आशंका है, अपेक्षित लाभ मिलने पर मन छोटा न करें. युवाओं को सोच समझकर यारी दोस्ती करनी होगी, गलत संगत का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. परिवार के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा, अचानक से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है. ब्लड प्रेशर हाई रहता हो तो बिल्कुल भी हाईपर न करें, इसके साथ ही बीपी कंट्रोल करने की नियमित तौर पर दवा लेते रहें.


कुंभ- कुंभ राशि के लोग आज के दिन कर्मक्षेत्र में जितना एक्टिव और ऊर्जावान रहेंगे, उतना आपके लिए बेहतर होगा. जो व्यापारी शॉप में कोई रिपेयरिंग आदि करने का प्लान कर रहें हैं, आज का समय उपयुक्त है. विवाह योग्य युवाओं की बात जोर पकड़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी में किसी भी रिश्ते के लिए हां न करें. आज के दिन सौंपी गई पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने में सफल रहेंगे. सेहत में वाहन दुर्घटना और क्रोध के प्रति अलर्ट रहें, दोनों ही चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.


मीन- इस राशि के लोगों के कार्य में नौकरी से संबंधित, जो भी बाधाएं आ रही थीं, वह अब दूर होती नजर आ रही हैं. जिस कारण आज आप चैन की सांस लेते नजर आएंगे. हार्ड वेयर से संबंधित कारोबार करने वाले अच्छा लाभ कमा सकते हैं, इसके साथ ही व्यापार के विस्तार पर ध्यान दें. युवा आज के दिन ईगो पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपका ही नुकसान होगा. घर से संबंधित खर्चों में अधिक वृद्धि हो सकती है. खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाकर चलें, अन्यथा घरेलू बजट बिगड़ सकता है. पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं, जितना हो सके चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें और हल्का आहार लें. 

लेबल: , ,

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

एस्ट्रोलॉजी TODAY’S HOROSCOPE: जानिए आज का राशिफल

मेष- इस राशि के लोगों की ऑफिस में चुनौतियां बढ़ सकती है, स्टाफ कम होने से दूसरे का काम भी संभालना पड़ सकता है. व्यापार में बिना सोचे-समझे लिए गए निर्णय पक्षतावा का कारण बन सकते हैं, जो भी निर्णय लें वह घर के बड़े बुजुर्गों से विचार विमर्श करके ले तो ज्यादा अच्छा होगा. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है, आज के दिन दोस्तों यारों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है. संतान की गतिविधियों पर पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी, वरना वह गलत संगत में पड़ सकते हैं. सेहत को ठीक रखने के लिए दवा के साथ मानसिक चिंताओं से भी दूरी बना कर रखनी होगी



वृष- वृष राशि के बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों की प्रमोशन और तबादले की संभावना है, इसलिए नए माहौल में खुद को ढालने के लिए तैयार रहें. प्लास्टिक का कारोबार करने वाले लोग आज के दिन भारी मुनाफा कमाने में सफल होंगे. युवा जितना हो सके अपनी प्रतिभा का लोगों के सामने लाने का प्रयास करें, परिश्रम करके साधे गये लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे. पारिवारिक रिश्तों को कमजोर न होने दें, जितना हो सके उन्हें समय देने की कोशिश करें और तालमेल बनाकर चलें. यूरिन इन्फेक्शन परेशान कर सकता है, जिस कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है.



मिथुन- इस राशि के लोगों द्वारा कर्मक्षेत्र में बुद्धि कौशल से किया गया काम संपन्न होगा, काम की सभी लोग तारीफ करते नजर आएंगे. व्यापारी ज्यादा लाभ कमाने की लालच में न आए, उधार पर सामान देने से बचे अन्यथा पैसे लंबे समय के लिए फंस सकता है, जिससे आपके आगे के काम रुक सकते हैं. युवाओं को जो भी ज्ञान है, उसे लाभ कमाने के लिए अपने को मानसिक तौर पर मजबूती दिखानी चाहिए. आर्थिक मदद की जरूरत पड़ने पर परिवार वाले ही सहयोग के लिए खड़े रहेंगे, उनके साथ अपने संबंधों को मधुर रखने का प्रयास करें. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पिएं, पानी आपके स्वास्थ्य व त्वचा दोनों के ही लिए लाभदायक है.


कर्क- कर्क राशि के लोगों का करीबियों के साथ सहयोग बना रहेगा, उनकी साथ से आप कई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे. ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले लोग पैसे का लेनदेन सोच समझ कर करें, नुकसान होने की आशंका है. आज परिस्थितियों के अनुसार खुद को मुखर बनाए रखें, अन्यथा ज्यादा संकोची स्वभाव पीछे कर सकता है. किसी विशेष बात को लेकर यदि परिवार के लोगों के साथ बैठक है तो सभी के समक्ष बात रखते हुए संतुलन का ध्यान रखना होगा. स्वास्थ्य में दवा में अनियमितता नुकसान पहुंचा सकती है, दवा लेने में और डॉक्टर के दिशा निर्देशों का पालन करने में किसी तरह की कोई कोताही न बरतें.



सिंह- इस राशि के लोग हर जगह सबसे आगे रहने की मनोदशा से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आने से आज का दिन व्यापारियों के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं जाने वाला है. युवा अपना अधिकांश समय पसंदीदा काम करने में दें, जिसमें उन्हें रस आता है. पसंदीदा कार्य करना उनके करियर के लिए लाभदायक होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, जिस कारण पारिवारिक जीवन में कुछ असन्तुष्टि महसूस हो सकती है. घर में यदि इस राशि के छोटे बच्चे है तो उनके स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा, बच्चों की सेहत की अनदेखी ठीक नहीं है.



कन्या- कन्या राशि के लोगों की सहकर्मियों के साथ कहा सुनी होने से ऑफिस का माहौल खराब हो सकता है. मेडिकल के काम से जुड़े व्यापारियों के लिये आज का समय अच्छा है, बड़ा आर्डर मिलने से लाभ भी बड़ा होने की संभावना है. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को प्रतियोगिता की तैयारी में प्रोफेशनल ढंग से पढ़ाई करना जरूरी है. सभी के साथ और सहयोग से घर में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. गठिया या हड्डी के रोगों की तकलीफ बढ़ने से सारा दिन परेशान रह सकते हैं.


तुला- इस राशि के लोगों की समझदारी और साहस का मेल आपको हर जगह सराहना दिलाएगा, सराहना तो मिलेगी ही इसके साथ ही आप सभी छोटों के रोल मॉडल भी बनेंगे. कारोबार के काम से शहर के बाहर भी जाना पड़ सकता है, आज का सारा दिन काम की भागदौड़ में ही बीतने वाला है. युवा जितना हो सके फ्री माइंड रहने की कोशिश करें, मन को व्यर्थ की चिंता में न फंसाए. संतान की संगत पर ध्यान देना चाहिए उसके कौन कौन से दोस्त हैं, उनकी गतिविधियों पर भी नजर रहे. सेहत को लेकर जो लोग पहले से हॉस्पिटल में भर्ती हैं, उन्हें अपना खास ध्यान रखना होगा.



वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग बॉस के समक्ष सोच समझकर ही तथ्यों को रखे, स्तरहीन तथ्यों को रखने पर इज्जत की किरकिरी हो सकती है. कारोबारी को व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा, नेटवर्क बढ़ने पर ही व्यापार की उन्नति भी निर्भर है. युवा का अनावश्यक ही इधर-उधर जाने का दिल करेगा, जो कि सिर्फ समय की बर्बादी ही है. संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करें. दांतों की समस्या बढ़ सकती है, समय-समय पर डेंटिस्ट की सलाह अवश्य लें, जिससे परेशानी बड़ा रूप न ले सकें.


धनु- इस राशि के लोगों पर स्टाफ की कमी के चलते उनकी जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है, जिस कारण काम का भार बढ़ सकता है. कपड़े व्यपारियों का धंधा मंद रह सकता है, तो वहीं दूसरी ओर लोहे के व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे. कई बार असंभव बातों की ओर ध्यान टिक सकता है, ऐसे में आपको सलाह है कि धन और समय इस तरह के कार्यों में बर्बाद न करें. सगे संबंधियों से मिलना-जुलना बना रहेगा, रिश्तेदारों से मिलने पर पुरानी यादें भी ताजा होंगी. जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रह चुकी है, वह लोग अलर्ट रहें क्योंकि उनकी समस्या बढ़ सकती है.


मकर- मकर राशि के लोग कार्यों को सही समय पर खत्म करने का व उसकी समीक्षा दोनों बातों पर नजर रखें, अपनी तरफ से शिकायत की कोई गुंजाइश न रखें. होटल, रेस्टोरेंट के व्यापारी सरकार के नियमों का सख्ती से पालन करें, नियमों के विरूद्ध जाकर काम करने पर दुकान का लाइसेंस रद्द हो सकता है. अभिभावकों को युवाओं की गलत हरकतों पर अंकुश लगाना होगा, वरना वह हाथ से निकल सकते हैं. परिवार में किसी खास से बहस की होने की संभावना है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. व्यर्थ में न तो तनाव लें और न ही किसी को दें. डॉक्टर के परामर्श के बिना कोई दवा लेने से बचें, एलर्जी होने की संभावना है.


कुंभ- इस राशि के लोग ऑफिस के महत्वपूर्ण मेल-डाटा सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतें, लापरवाही के चलते डेटा लॉस होने की संभावना है. कारोबारी बड़े पैसे के लेनदेन में चूक कर सकते हैं. बहुत सतर्कता रखने की जरूरत है. युवा आज अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे, प्रखर बुद्धि का प्रयोग करके वह मुश्किल काम को भी आसानी से कर सकेंगे. घर के सबसे उम्रदराज पुरुष के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, साथ ही उनकी जरूरतों का भी. आज उनका स्वास्थ्य कुछ नम हो सकता है. महिलाओं को अपनी सेहत के लिए थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए, हीमोग्लोबिन की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है.


मीन- मीन राशि के लोग यदि टीम की अगुवाई कर रहें हैं तो उन्हें अपनी टीम पर भरोसा भी करना होगा, इसके साथ ही उन्हें बूस्ट भी करते चलें. टीम को बूस्ट करने पर ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्राप्त हो सकेंगे. व्यापारियों ने यदि किसी को कर्ज दिया था तो आज उन्हें वापस मिल सकता है, धन की वापसी से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. युवा पुराने मित्रों के संपर्क में रहने की कोशिश करें. फोन कर उनका हाल चाल लेते रहें. यदि संभव हो तो छोटे बच्चों को मीठा वितरण करें, इसके साथ ही किसी गरीब के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की भी कोशिश करें. काम की अधिकता आपके व्यवहार को चिड़चिड़ा बना सकती है. आपको ध्यान रखना होगा की ऑफिस, व्यापार की उलझनों को घर पर हावी न होने दें. इसके साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए.

लेबल: , , ,