गुरुवार, 12 जनवरी 2023

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल की वैकल्पिक व्यवस्था व वर्तमान प्रोफेसर इंचार्ज को बर्खास्त कर स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने समेत अन्य 7 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने किया धरना प्रर्दशन

मनोविज्ञान की शिक्षिका तथा रसायन व इतिहास के शिक्षक को पुनः समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में पदस्थापित करे विश्वविद्यालय

शैक्षणिक - प्रशासनिक अराजकता दूर कर कैंपस में शैक्षणिक व लोकतांत्रिक माहौल बहाल वि. वि.

नए हॉस्टल के लिए प्रस्ताव सरकार व यूजीसी को भेजा जाए तथा महिला छात्रावास चालू कराई जाए

छात्र हित के 7 सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो फरवरी से चलेगा अनिश्चितकालीन आंदोलन - संयुक्त छात्र संगठन मोर्चा

अनुमंडल अधिकारी द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी से वार्ता कर सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

समस्तीपुर आज संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्व सूचना अनुसार आइसा, एसएफआई, एनएसयूआई, एआईएसएफ़ ने संयुक्त अपने झंडा वैनर तले चांदनी चौक से जुलूस निकाल कर हॉस्टल में रह रहे छात्रों का वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा नए हॉस्टल का निर्माण कराने,मनोविज्ञान की शिक्षिका तथा रसायन व इतिहास के शिक्षक को पुनः समस्तीपुर कॉलेज में पदस्थापित करने, कैंपस में छात्रों से अवैध वसूली एवं जमावड़ा पर अविलंब रोक लगाने, कैंपस में शैक्षणिक तथा लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने, शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता के दोषी प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सत्यन कुमार को बर्खास्त करने तथा स्थाई प्रधानाचार्य को नियुक्त करने, नामांकन काउंटर को व्यवस्थित करने तथा महिला छात्रावास को चालू कराने समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष जमकर धरना/ प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता महाविद्यालय आइसा संयोजक संजीव कुमार, एसएफआई के कॉलेज इकाई सचिव रूपेश कुमार, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजन वर्मा, एआईएसएफ के अजय कुमार चार सदस्य अध्यक्ष मंडल तथा संचालन आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, आइसा जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार व विकाश कुमार ने किया। 


सभा को संबोधित एसएफआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार ने कहा कि पीजी तक की पढ़ाई कराने वाली कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे छात्रों का बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हॉस्टल तोड़ना तथा नए हॉस्टल के निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव यूजीसी व सरकार को नहीं भेजना महाविद्यालय की उदासीनता हैं। जिला मंत्री छोटू भरद्वाज व जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने सयुक्त रूपा से कहा की हॉस्टल का वैकल्पिक व्यवस्था करने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।



वहीं आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि मनोविज्ञान विभाग में साजिश के तहत प्रो. इंचार्ज सत्यन कुमार द्धारा शैक्षणिक अराजकता व्याप्त कर छात्रों से योग्य शिक्षिका एवं नियमित वर्ग से वंचित कर दिया है जिस पर विश्वविद्यालय को छात्र हित में सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है तथा रसायन विभाग में 11 शिक्षकों के स्थाई पद वाले विभाग के शिक्षक डॉ. कुशेश्वर यादव को डिपार्टमेंट में स्थानांतरण कर अतिथि शिक्षक व बॉटनी के शिक्षक को विभागाध्यक्ष बनाकर चलाई जा रही है जो नियम के विरुद्ध है तथा इतिहास के शिक्षक डॉ. आमिर अली खान जिनके अंदर कई शोधार्थी छात्र शोध कर रहे हैं जिन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 इन दोनों शिक्षक को इसीलिए स्थानांतरण किया गया है ताकि कि जूनियर शिक्षक डॉ. सत्येन कुमार को प्रोफेसर इंचार्ज बनाया जाए जो शैक्षणिक - प्रशासनिक अराजकता के जिम्मेवार हैं।आगे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु ने कहा कि एक खास संगठन के लोगों को आगे कर कैंपस में छात्रों से अवैध उगाही व लोकतांत्रिक माहौल को दबाने पर तुले हुए हैं। छात्र हित की आवाज उठाने वाले पर हमला करवाता है

एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि 11 स्थाई शिक्षक के पद वाले रसायन विभाग को अतिथि शिक्षक के सहारे चलाई जा रही है और यहां के अस्थाई शिक्षक को डिपार्टमेंट में तबादला कर दी गई है जिसे छात्रों में काफी नाराजगी है वही अविनाश कुमार ने कहा कि छात्र संघ भंग करने और छात्र संघ कार्यालय में ताला लगाने कि विश्वविद्यालय के आदेश के बावजूद कैंपस में छात्रसंघ कार्यालय खोलकर बाहरी लोगों को बैठाया जाता है जो बिल्कुल नियम के विरुद्ध है।आइसा जिला सह-सचिव मो० फरमान ने मनोविज्ञान की शिक्षिका तथा रसायन और इतिहास के शिक्षक को पुण: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में पदस्थापित करने की मांग छात्र हित में की है।महाविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी नियुक्त हैं जिन्हें प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने 7 सूत्री मांग मांगों से संबंधित स्मार पत्र सौंपा।छात्र हित की उपयुक्त मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो संयुक्त छात्र संगठन मोर्चा फरवरी माह से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी।वही सभा को आइसा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, रौशन कुमार, दीपक यदुवंशी, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार, सुजाता कुमारी, सोनम कुमारी, एसएफआई उपाध्यक्ष नीलकमल, बिपिन कुमार, सुजीत कुमार, एनएसयूआइ के अबु अफज़ल, बिहारी बाबू, नसरुल्लाह, राज कुमार, गब्बर कुमार, मनीष कुमार, आनंद शर्मा, सचिन गब्बर, जियाउल्लाह, रानी कुमारी, प्रियका चौधरी इत्यादि थी

लेबल: , , , , , ,

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर का 75वीं स्थापना दिवस मनाया गया

समस्तीपुर/बिहार आज समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के 75 वें स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित ´भाषण एवं निबंध' प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने ' मेडल एवं प्रमाण पत्र ' देकर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वाले प्रतिभागियों में - कुमारी संगम , हेमा कुमारी , सूर्यकान्त सिंह , अमरजीत कुमार जैलसी , पूजा सिंहा , आशुतोष कुमार , सुचित्रा कुमारी , जयन्ती कुमारी , अभिलाषा भारती , श्वेता कुमारी , पूजा राय , शुचिता कुमारी , पंकज राम , पल्लवी कुमारी , कामिनी कुमारी , नैन्सी प्रिया , आदर्श कुमार , राजकुमार , नेहा कुमारी , सुरभि रैना , कुमारी प्रियंका , सुजाता कुमारी , माधुरी कुमारी , कृष्णा कुमारी आदि शामिल थे। इस समारोह में शिक्षकगण - डॉ. सच्चिदानंद तिवारी , डॉ. क्रांति कुमार , डॉ. मोही रजी , डॉ. आलोक कुमार पाठक , डॉ. आशीष पाण्डेय , डॉ. उपासना झा , डॉ. नीतु कुमारी , डॉ अतनु बनर्जी , डॉ. शैफवान शफवी , डॉ. जितेन्द्र कुमार , डॉ. सर्वेश कुमार , डॉ. अरूण कुमार राय , डॉ. बबीता कुमारी आदि एवं शिक्षेत्तर कर्मियों में - बिमलेश कुमार , संजीव कुमार सिंह , केवलदास आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।















लेबल: , , , ,

गुरुवार, 23 जून 2022

एनसीसी उड़ान के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार और एनसीसी पदाधिकारी डॉ सफवान सफ़वी किए गए सम्मानित!

समस्तीपुर एनसीसी उड़ान (यूनाईटेड एवं डिसप्लिनड एलुमनाई एसोसिएशन ) पटना के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार और एनसीसी पदाधिकारी डॉ सफवान सफ़वी को सम्मानित किया गया हैं,एनसीसी उड़ान समस्तीपुर के जिला नोडल अमरजीत कुमार के द्वारा उड़ान द्वारा आयोजित होने वाले सारी गतिविधियों पर चर्चा किया गया!

उन्होंने बताया कि हाल में एनसीसी उड़ान और एनसीसी निदेशालय बिहार एंड झारखंड के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वर्णम विजय दिवस के उपलक्ष में साइक्लिंग एक्सपेंडिशन का आयोजन किया गया था!जिसमें समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के एनसीसी कैडेट्स यूओ अमरजीत कुमार और अंकिता कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया!

एनसीसी उड़ान कैडेट्स में अनुशासन, एकता, धर्मनिरपेक्षता,नेतृत्व,स्पोर्ट्समैनशिप के गुण विकसित एवं युवाओं को रोजगार के लिए मार्गदर्शन करती हैं! मौके पर कॉलेज के वरीय प्रो डॉ मुकुंद कुमार,सुमित भारती, ऋषिकेश झा आदि उपस्थित थे!






लेबल: , , , ,