गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

बिहार में भू माफियाओं में नहीं है कानून का डर! महिला की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास, दी जान से मारने की धमकी

बिहार में एक तरफ सरकार लगातार दावा कर रही है कि अपराधियों में कानून का डर व्यापत है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ औऱ ही कहती है. समस्तीपुर के जितवारपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आप ये कहने को मजबूर हो जाएंगे की भू माफियाओं में कानून का डर बिल्कुल भी नहीं हैं.


दरअसल भू माफिया विशाल गौरव, लाल बाबू राय,राजबाला कुमार यादव द्वारा मारपीट कर गलत तरीके से कागजात बनाकर एक परिवार की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना और एसपी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई. संबंधित जमीन पर 144 लगा होने के बाबजूद  भू माफिया ने किया जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया.

मामले में पीड़िता डोली देवी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं. शिकायत में ये कहा गया है कि भू माफिया लाल बाबू राय उर्फ भोला सिंह,विशाल गौरव, परमेश्वर राय,सोनू कुमार,उमेश राय,राजबाला राय 10 - 15 अज्ञात लोगों के साथ उनके जमीन पर बने हुए चार दिवारी को तोड़ रहे थे. इस दौरान जब रोकने का प्रय़ास किया गया तो उनके साथ मारपीट की गई. साथ ही पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई. 

पीड़िता महिला ने बताया कि जमीन पूर्वजों द्वारा अर्जित उनका खतियानी और केवाला है. जिसके एक हिस्से पर बने अपने घर में पिछले कई दशकों से रहते आ रहे हैं,वहीं कुछ हिस्से पर वे खेती बारी कर अपना जीवन यापन करते हैं। इस जमीन पर सदियों से पूर्वजों का कब्जा हैं और वर्तमान में भी हमारे कब्जे में हैं।जमीन का उक्त कागजात उनके पास हैं।
दिनांक 21.10.2024 को कुछ अन्य लोगों जिनका इस जमीन पर कोई अधिकार नहीं हैं ना ही कोई हिस्सा है। के द्वारा जमीन के Undivided शेयर की खरीद बिक्री की गई। 
जिसका लिखित आवेदन वे नजदीकी थाना,रजिस्ट्री ऑफिस और एसपी कार्यालय में दिए,शांति भंग न होने की आशंका के कारण अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा उक्त जमीन पर धारा 163 के तहत निषेधात्मक कार्रवाई की गई।

इसके बावजूद दिनांक 25.11.2024 को भू माफिया लालबाबू राय, विशाल गौरव, उमेश राय, सोनू कुमार, राजबाला कुमार यादव, एवं अन्य 10-15 लोगों के साथ जेसीबी लेकर जमीन पर तोड़फोड़ किए और हमारे जमीन पर बना चारदीवारी को तोड़ दिया गया। मना करने पर गाली गलौज और मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई,दबंगों के द्वारा लगातार कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेबल: , , , , , , , ,

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

Bihar : जन विश्वास यात्रा के दौरान टूटा मंच,पास के छत से ही गरजे तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Jan Vishwash Yatra: तेजस्वी यादव ने मंगलवार से जन विश्वास यात्रा की शुरूआत की है. तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुरक की सभा में अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले ही सीतामढ़ी में टूटा मंच, कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।


मंगलवार को सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव रैली  के लिए जा रहे थे लेकिन पहुँचने से पहले ही मंच टूट गया,इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि जब तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे वहीं पास में एक छत से लोगों को संबोधित किए, बिल्कुल देहाती अंदाज सर पर मुरेठा बांधते हुए कार्यक्रम में युवाओं के बीच जोश और जुनून ला दिए, तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भीड़ जुट रही इससे आने वाले चुनाव में भी असर दिख सकता हैं, लोग तेजस्वी यादव को सुनने के लिए अंत तक जमे रहे, अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव भी सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर बरसे।





लेबल: , , , , , , , , ,

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

Bihar News : आज से 'जन विश्वास यात्रा' पर तेजस्वी यादव... पढे पूरा शेड्यूल

पटना : तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का पूरा शेड्यूल, जारी हो गया है तूफानी दौरे में बताएंगे 17 महीने का पूरा हिसाब अब तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा' 20 फरवरी से शुरू होने वाली है। अपने 9 दिन के शेड्यूल में तेजस्वी यादव रोजाना तीन से चार जिलों को टच करेंगे जिसमे वो लोगों से मिलकर जो भी काम रुके हुए है उनको पूरा करने के कोशिश करेंगे उनका बोलना है इस मे वो अपनी पूरे जान डाल देंगे कम एक बड़ी रैली को जरूर करनी है जिससे लोगों का साथ मिल सके और वो विहार मे क्रांति लेकर के आए|


बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद तेजस्वी यादव 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही तर्ज पर तेजस्वी यादव की यात्रा होगी। जिसमे हार एक वोटर से जुड़ कर उनकी परेशानी जानेंगे और उसको विहार मे अच्छे से काम करने का वादा देंगे इसका शेड्यूल 20-29 फरवरी तक रखा गया है। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से होगी, जहां एक रैली को तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे। इस दौरान 17 महीने में किए गए सरकार के कामकाज का ब्योरा देंगे। युवाओ और बेरोजगारी पर और महिलाओ की सुरक्षा पर भी इनका सबसे पसंदीदा मुद्दा होगा 
बिहार में नौकरी देने की क्रेडिट पर घमासान शुरू हो गया है खेला होने के बाद से जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले सोशल मीडिया के जरिए उनके निशाने पर नीतीश कुमार हैं। एक्स पर उन्होंने लिखा कि '2020 चुनाव में 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियां देने के मेरे संकल्प पर आदरणीय मुख्यमंत्री कहते थे कि 𝟏𝟎 लाख नौकरी देना एकदम असंभव है। यह गुमराह करने वाली बात है। कहाँ से देगा? कुछ पता है? पैसा क्या आसमान से आएगा? पैसा क्या जेल से आएगा? इसे कुछ सेंस है? पैसा क्या ऊपर से आएगा? राज्य में तो पैसा नहीं है लेकिन इसके बारे मे बोलना सही भी हैं विहार के हालत सही नहीं है बहुत से लोग जीविका चलाने के लिया पलायन करते है संसाधन है नही इसलिए लोगों को लगता है की चुनाब के समय मे जो भी वादे किए थे उन सभी को जमीनी तौर पर देखा जाए तो कितना उचित है या नहीं जन विश्वास यात्रा की बड़ी बातें तेजस्वी यादव रोजाना कम से कम तीन-चार जिलों का दौरा करेंगे,इस दौरान तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कामकाज का ब्योरा देंगे


पहले दिन 20 फरवरी को इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से होगी,मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव
रैली के बाद तेजस्वी की विश्वास यात्रा की शुरुआत हो जाएगी,जिलों का दौरा करने से लोगों के मन मे क्या है इसको पता लगाना सरल होगा और अपनी सरकार के बारे मे बताते हुए चलेंगे की उनकी सरकार ने जमीनी तौर पर कितना काम किया है या नहीं और अपनी सरकार के काम काज के बारे मे लोगों को संबोधित करेंगे 
 

जन विश्वास यात्रा का शेड्यूल

20 फरवरी

10.30 बजे सकरी मोड़ मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम

1 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में प्रोग्राम

3 बजे शिवहर के किसान मैदान में रैली का कार्यक्रम

21 फरवरी

10.30 बजे मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान स्टेडियम में सभा

1 बजे बेतिया के साहुजन हाई स्कूल मैदान जन विश्वास यात्रा

3 बजे तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा गोपालगंज पहुंचेगी

22 फरवरी

10.30 बजे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत सीवान से होगी

1 बजे छपरा और 3 बजे काफिले को लेकर आरा पहुंचेंगे

23 फरवरी

10.30 बजे बक्सर में रैली को संबोधित करेंगे तेजस्वी

1 बजे रोहतास और 3 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी यात्रा


लेबल: , , , , , , ,

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

Bihar Political Crisisc: सीएम नीतीश को सताने लगा खेला होने का डर, फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई जदयू विधायक दल की बैठक

पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गए हैं। इधर सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के साथ भारतीय जनता पार्टी भी बहुमत हासिल करने को आश्वस्त है। जदयू-भाजपा के मंत्रियों के साथ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी भी अब दुहरा रहे हैं कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बहुमत हासिल कर लेगी। 


सत्तासीन मंत्री कह रहे कि बहुमत हासिल करना अगर खेला है, तो वह खेल जीत लेंगे। लेकिन, यही वजह है कि नीतीश कुमार ने विधानमंडल बजट सत्र से पहले अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। दरअसल, बिहार में गठबंधन की नई सरकार को विधानमंडल में बहुमत साबित करना है। एवं नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है नीतीश कुमार नया फैसला लिया है कि 11 फरवरी को जदयू विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में जदयू के सभी विधायकों को अनिवार्य मिली जानकारी के अनुसार, जदयू की बैठक शाम 5:00 बजे विजय चौधरी के आवास पर बुलाई गई है। यह बैठक फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई गई है इसका मतलब यह साफ निकल जा रहा है नीतीश कुमार अपने विधायकों को एकजुट करना चाहते हैं। इसकी वजह है कि बिहार में नयी बनी एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने से पहले संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आज चौंकाने वाला एलान कर दिया।उन्होंने अपने खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं की बात कहते हुए कहा है कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे। यानि 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे तो उस दौरान राजद के अवध बिहारी चौधरी कुर्सी पर जबरन बने रहेंग। इन सभी बातों से ये पता लग रहा है की कही सच मे खेला ना हो जाए

लेबल: , , , , , , , , , ,

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

Bihar Laghu Udyami : बिहार लघु उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, पढ़े पुरी ख़बर

Bihar Laghu Udyami Yojana Online 2024: बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।इस योजना के तहत जाति आधारित गणना में पाए गए 94 लाख परिवारों को रोजगार करने के लिए 2-2 लाख रूपए मिलेंगे


आज मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना का लोकार्पण किया, उद्योग विभाग के मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने बताया कि लघु उद्योग की लिए आज से आवेदन शुरू हो गईं हैं

Scheme Apply Online कैसे कर सकते हैं। इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए कौन पात्र हैं और आपके पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए।

आवेदक बिहार के स्थाई निवासी होने के साथ-साथ बेरोजगार और गरीब परिवार से होनी चाहिए

Bihar Laghu Udyami Yojana 2024 के तहत सभी वर्गों के आवेदक आवेदन कर सकते हैं

आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए

परिवार का कोई एक वयस्क जो सदस्य है वह आवेदन कर सकता है

इसके तहत लाभ लेने के लिए लाभुक की पारिवारिक आय प्रतिमाह 6000 रु. से कम होनी चाहिए

इसके तहत लाभ लेने के लिए आवेदक के आधार कार्ड पर बिहार का पता अंकित होना चाहिए

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (अनुसूचित जाति/जनजाति , अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला , युवा अल्पसंख्यक) में लाभ प्राप्त कर चुके लाभुको को इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जायेगा

 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आज से अप्लाई कर सकते हैं, अप्लाई करने के प्रक्रिया जानने के लिए  udyami.bihar.gov.in पर विजित करें।

लेबल: , , , , , , ,

रविवार, 21 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन किया

समस्तीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में 591 करोड़ रुपये की लागत वाले श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का आधिकारिक उद्घाटन करने के लिए फीता काटा और शिलापट्ट का अनावरण किया।
500 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं होंगी. प्रत्येक वर्ष, यह स्थान 100 मेडिकल छात्रों की भर्ती करेगा। श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भूकंप प्रतिरोध लागू किया गया है। यह संरचना हरी है. अधीक्षक, प्राचार्य, चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र सभी को अस्पताल के मैदान में आवास मिलेगा। बीमारों के पारिवारिक रिश्तेदारों को भी धर्मशाला में रहने की अनुमति दी गई है। श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों की जांच की. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री को श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की योजनाओं एवं निर्माण के संबंध में जानकारी दी. इस दौरान श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बारे में एक लघु फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि इस सुविधा का निर्माण समसामयिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ किया गया है। यह अस्पताल बहुत ही उत्तम है। यह आज आधिकारिक तौर पर खुल गया है और मैं इससे बहुत खुश हूं। हम पहले भी इस स्थान पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चुके हैं। उद्घाटन के साथ ही फिलहाल इस स्थान पर मरीजों की देखभाल शुरू हो गई है। इस क्षेत्र के निवासियों को चिकित्सा देखभाल के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां मरीजों को हर तरह की सुविधा मिलेगी. श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और संस्थान का नाम उस भूमि से आया है जो इस संस्थान के विकास के लिए श्री राम जानकी मठ द्वारा दान में दी गई थी। इस अस्पताल की इमारत में केंद्र सरकार का भी सहयोग शामिल है। यह बड़ा, सुव्यवस्थित अस्पताल है। अपर प्रमुख श्री प्रत्यय अमृत के साथ अजय कुमार, राजेश सिंह, रणविजय साहू, वीरेंद्र पासवान, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व सांसद श्रीमती अश्वमेध देवी और अन्य लोक सेवक स्वास्थ्य विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विधायक हैं। श्री गोपाल सिंह, बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री दिनेश कुमार, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त श्री मनीष कुमार, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बाबू राम, समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री विनय तिवारी। इस अवसर पर श्री राम जानकी अस्पताल एवं कॉलेज की अधीक्षक डॉ. अलका झा और प्राचार्या डॉ. आभारानी सिन्हा सहित समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लेबल: , , , , , , , , , , ,

बुधवार, 17 जनवरी 2024

रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर न्याय मार्च

इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस परदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर शहर में न्याय मार्च निकाला।



मार्च पार्टी जिला कार्यालय माल गोदाम चौक से स्टेशन रोड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आरवाईए जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने किया।


सभा को संबोधित करते हुए अरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा की आज पूरा देश भयंकर महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है. केन्द्र सरकार, साल में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था आज 10 साल के शासन काल मे देश के 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने के बजाय करोड़ों लोगों की नौकरी छिन ली. मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले तमाम संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति से लेकर प्राकृतिक संसाधनों को भी अडानी जैसे कॉरपोरेट के हाथों बेच दिया गया है।


अब मोदी सरकार नफरत फैला कर 2024 में पुन: सत्ता हासिल करना चाहती है। आरवाईए पुरे देश में नौजवानो को संगठित करते हुए मोदी सरकार के दस साल पूरे होने पर इनके तबाही-बर्बादी-विनाश का हिसाब क़िताब करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में देश का नौजवान भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।


जिला कार्यालय सचिव राहुल रॉय ने कहा कि बीजेपी- आरएसएस हर दिन व हर स्तर पर संविधान और लोकतंत्र को कुचल रही है, उन्होेंने कहा कि आज हिंदुस्तान में उन्माद-उत्पात कोई अपवाद की घटना नहीं बल्कि एक नियम बन गया है. पूरे देश में आतंक का शासन चल रहा है. इसलिए, जरूरत इस बात की है कि शिक्षा , रोजगार के साथ - साथ देश के संपदा को बचाने एवं संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में नौजवानों की एक बड़ी एकता कायम हो रही है. जो भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।


आगे इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित आरवाईए नेता तनंजय प्रकाश, मोहम्मद फरमान, गंगा प्रसाद पासवान, लोकेश राज, धर्मेंद्र कुमार केदार, अनिल कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार, धीरज कुमार, माले नेता अनिल चौधरी, मधुकर कुमार, बबलू सिंह, रोहित कुमार, माले नेता अनिल चौधरी सहित दर्जनों नौजवानों सभा को संबोधित किया।

लेबल: , , , , , , , , , ,

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

Samastipur : 11 सूत्री मांगो के समर्थन में पंच-सरपंच संघ का समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

समस्तीपुर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अपनी 11 सूत्री मांगो के समर्थन में पंच-सरपंच संघ के तत्वावधान में समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया l अध्यक्षता पंच-सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुंद्रिका सिह, संचालन पंच-सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव सागर महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियो को सुविधा देने के बजाय सरकार द्वारा उनके अधिकारों में कटौती किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि राज्य की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निवास करती है और उनके ही मतों से पंच-सरपंच जीतकर आते हैं। गांव-समाज में आदि काल से पंच-सरपंच पंच परमेश्वर के रूप में सम्मानित हैं। इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के द्वारा पंच सरपंच के अधिकारो में कटौती की जा रही है l सुविधा भी नहीं दिया जा रहा है l मानदेय बढ़ाने की घोषणा और नोटिस तमिला करने व चौकीदार की व्यवस्था में छलावा साबित हुई l न्याय सचिव व न्याय मित्र का पद वर्षो से रिक्त है l उन्होंने कहा, 'वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा सहित सभी मांगों को पूरा किया जाए। विभागीय अधिकारी अनाप-शनाप पत्र निर्गत करना बंद करें l वंशावली सरपंच पंचायती राज व्यवस्था के तहत बनाते आ रहे हैं। विभाग तुरंत आदेश निर्गत करें आगे भी बनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत किया जाय l सभी ग्राम कचहरियों में चौकीदार, ग्राम रक्षा दल, भंडारपाल, रात्रि प्रहरी , आदेशपाल, भू-मापक अमीन, कम्प्यूटर ऑपरेटर को तैनात किया जाय l कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष मुंद्रिका सिह, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर महतो , उप प्रमुख राजेश कुमार सिह, सरपंच अनिल कुमार राय, शत्रुध्न पासवान , नंदन पासवान , गीता देवी , विभा देवी , किशोरी पासवान , गुड़िया देवी , कमलेश कुमार राय , सुधीर कुमार , राजेश कुमार सिह, रामबाबू ठाकुर , मुखलाल राय, उपेन्द्र नारायण , महावीर कुमार , नंदन पासवान आदि ने सम्बोधित किया l धरना के उपरांत एक 09 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, समस्तीपुर से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम का 11 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौपा l

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत को किया गया डा० कलाम यूथ रत्ना अवार्ड से सम्मानित

ख्वाब फाउंडेशन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर चाणक्यपुरी नयी दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया


27 से 29 जुलाई तक होने वाले इस सम्मेलन में भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव सहित 25 देशों के प्रतिनिधि शिरकत किए! कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय जी के द्वारा किया गया! इस मौके पर समस्तीपुर द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार को डॉ कलाम रत्ना अवॉर्ड से सम्मानित किया गया! समाजिक कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया है, अमरजीत राष्ट्रीय सेवा योजना और एक्स एनसीसी कैडेट भी रहे हैं समस्तीपुर कॉलेज से! द उम्मीद संस्था को स्थापित कर वह गरीब के बेसहारे, कचरा संग्रहण करने वाले, नशे की लत में जा चुके बच्चे को शिक्षा के मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही साथ जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध भी करवाते हैं इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया!

लेबल: , , , , , ,

जातीय जनगणना पर हाईकोर्ट का सरकार के पक्ष में फैसला, एक्शन में आए सीएम नीतीश कुमार

PATNA: बिहार में जाति की गणना की शुरुआत सात जनवरी से हुई थी,पहले फेज का काम पुरा हो गया था,दूसरे फेज का काम 15 अप्रैल से शुरू किया गया था लेकिन चार मई को पटना हाईकोर्ट द्वारा जाति आधारित गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया,सरकार ने कोर्ट में कहा था कि जातीय गणना का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

हाईकोर्ट के फैसले के कुछ ही देर बाद सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है. सरकारी पत्र में कहा गया है कि जातीय जनगणना शुरू करें, ये सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पटना उच्च न्यायालय ने बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है. ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र संख्या-8527 दिनांक 04.05.2023 के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 को अंतरिम रूप से स्थगित रखने संबंधी आदेश वापस लेते हुए कार्य पुनः तत्काल आरंभ कराने का निर्देश दिया गया है. सरकारी पत्र में कहा गया है कि जातीय गणना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. 

बता दें कि आज ही पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने ये फैसला सुनाया है. जातीय जनगणना के मामले पर पिछले 7 जुलाई से ही पटना हाईकोर्ट की बेंच ने अपना फैसला रिजर्व रखा था. आज फैसला सुनाया गया.

इससे पहले पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस पार्थ सार्थी की खंडपीठ ने 3 जुलाई से 7 जुलाई तक पांच दिनों तक जातीय गणना के खिलाफ याचिका दायर करने वालों और बिहार सरकार की दलीलें सुनी थी. इससे पहले 4 मई को पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना कराने के बिहार सरकार के फैसले पर रोक लगा दिया था. हालांकि ये रोक अंतरिम थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि वह 3 जुलाई को इस मामले की सुनवाई करेगी. 

हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का भी रूख किया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने का इंतजार करने को कहा था. बता दें कि नीतीश सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इन याचिकाओं में जातिगत जनगणना पर रोक लगाने की मांग की गई थी. 



लेबल: , , , , , , ,

सोमवार, 8 मई 2023

मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं,सुप्रीम कोर्ट ने लगाया फटकार राहत से इनकार।

बिहार/पटना बिहारियों के साथ कथित हिंसा को लेकर फेक वीडियो वायरल करने के मामले में बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर ले गई थी, मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.आज सोमवार (8 मई) को सुप्रीम कोर्ट में मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई होनी थी.सुप्रीम कोर्ट ने मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया


सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने मनीष कश्यप की बेल और एनएसए को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. बेंच ने कहा कि मनीष कश्यप हाईकोर्ट जा सकते हैं. वहीं, सभी केस को एक जगह क्लब करने की याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है.


याचिका में की गई थीं तीन मांगें


मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में दर्ज सारे केस को क्लब कर दिया जाए.

मनीष को रेगुलर बेल मिल जाए.

तमिलनाडु सरकार की ओर से लगाए गए एनएसए को हटा दिया जाए.

17 मई तक हिरासत में है मनीष कश्यप


बता दें कि मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर ओपी में सरेंडर किया था. इसके बाद आर्थिक अपराध की टीम ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया था. फिर तमिलनाडु की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई. चार मई को मदुरै कोर्ट की ओर से सुनवाई के बाद मनीष कश्यप की न्यायिक हिरासत 17 मई तक के लिए बढ़ा दी थी. इसके बाद मनीष कश्यप को मदुरै सेंट्रल जेल में रखा गया है.


28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने इस मामले में तमिलनाडु सरकार से पूछा था कि एनएसए क्यों लगाया गया है? इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट से जवाब देने के लिए समय मांगा था. आज तमिलनाडु सरकार की ओर से काउंटर एफिडेविट फाइल किया गया था.

लेबल: , , , , , , ,