बुधवार, 16 अप्रैल 2025

BLS आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई-जीजेएवाई के लाभार्थियों का करेगी सत्यापन ओडिशा सरकार से मिला अधिदेश

नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2025: प्रमुख तकनीक आधारित सेवा प्रदाता कम्पनी बीएलएस इंटरनेशनल जो बीएलएस ई-सर्विसेज की मूल कंपनी है, को ओडिशा सरकार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – गोपाबंधु जन आरोग्य योजना (AB PMJAY-GJAY) के अंतर्गत लाभार्थी सत्यापन सेवाएं प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है।


बीएलएस ई-सर्विसेज की मूल कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल है और प्रमुख तकनीक आधारित सेवा प्रदाता है, ओडिशा सरकार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – गोपाबंधु जन आरोग्य योजना (AB PMJAY-GJAY) के अंतर्गत लाभार्थी सत्यापन सेवाएं प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है।

यह पहल नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के सहयोग से शुरू की गई है और इसका उद्देश्य पूरे राज्य में 3.5 करोड़ लाभार्थियों को पीवीसी को-ब्रांडेड एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्ड वितरित करना है। इस ज़िम्मेदारी के तहत, बीएलएस राज्य सरकार और एनएचए के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा और एबी पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्डों के लंबित कार्ड वितरण की समस्या को सुलझाएगा।

बीएलएस इंटरनेशनल के जेएमडी और बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, "ओडिशा सरकार द्वारा हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हम गौरवान्वित हैं।" एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई योजना ओडिशा के लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है, जो उन्हें बिना किसी वित्तीय कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करती है। हम निर्बाध लाभार्थी सत्यापन सेवाएं और एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्ड का समय पर वितरण सुनिश्चित करेंगे। हमारा मानना है कि हमारी विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी अवसंरचना ओडिशा के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।"

हम अन्य राज्य सरकारों के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं, पंजाब में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ घर-घर जाकर आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। यह सेवा विशेष रूप से बच्चों, दिव्यांगजनों, बिस्तर पर पड़े मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए है, जो आधार केंद्र तक नहीं जा सकते।"

एबी पीएमजेएवाई-जीजेएवाई योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समग्र स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने की एक अभिनव पहल है। यह योजना लाभार्थियों को वित्तीय सुरक्षा देते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देती है। इस योजना के तहत प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर और महिलाओं के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये का विशेष कवर प्रदान किया जाएगा। 

About BLS

www.blseservices.com

लेबल: , , , , , ,

गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

पीएम मोदी ने जारी किया किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त, आपको मिली या नहीं ऐसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना इससे पहले अपनी 15 वी किस्त किसानों के खाते मे जमा की थी जिसको खुद प्रधानमंत्री ने जारी किया था लेकिन इस बार भी अपनी 16 वी किस्त भी जारी की है जिसको खुद प्रधानमंत्री ने जानकारी देकर बताया है 


इन तरीको से जान सकते है की खाते मे पैसे आए है या नहीं 

अगर आप लाभार्थी हैं, तो आप मैसेज के जरिए किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं। दरअसल, आपको सरकार की तरफ से और बैंक की तरफ से भी मैसेज मिलता है जिसमें किस्त के 2 हजार रुपये के ट्रांसफर होने जानकारी दी होती है।

अगर किसी कारण आपके पास किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर चेक कर सकते हैं कि खाते में 16 वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं 

आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक एंट्री करवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं किस्त के पैसे खाते में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं और अपने मोबाईल मे सभी मैसेज और बैंक से जानकारी के मैसेज को ध्यान से पड़ कर रखे और सारी जानकारी को ध्यान मे रखे 

योजना में जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी, भूलेखों का सत्यापन और स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दी थी उनके खाते में 16वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं इसका कारण है गलत जानकारी के चलते इसलिए फॉम को सत्यापन करते सामय ध्यान रखने की जरूरत है 

जिन किसानों के खाते मे पैसे नहीं आए है वो हेल्पलाइन नम्बर पर जानकारी ले सकते है 

करोड़ों किसानों को खाते मे पैसे डालकर प्रधानमंत्री ने सभी किसानों को सौगात दी है ये धनराशि पा कर किसान बहुत खुश है 

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 16वीं किस्त। डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में भेजे गए 21 हजार करोड़ रुपये

अगर किस्त नहीं आई है तो ऐसे चेक कर सकते है की किस्त आई है या नहीं 

1. पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं

2. इसके बाद आपको 'बेनिफिशियरी लिस्ट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

पूरी जानकारी लेने के बाद इसको सही से करना पड़ता है इसकी बाद किसनों को इसका बहुत फायदा मिलता है

लेबल: , , , , , , , , , , , ,

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......
दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और विभिन्न सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की। दोनों नेता द्विपक्षीय विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री ने 2024 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए रूस को शुभकामनाएं दीं।

दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधान मंत्री ने 2024 में रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने बाद में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में विभिन्न सकारात्मक विकासों पर चर्चा की और भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। "ब्रिक्स में रूस की अध्यक्षता सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हमारे बीच विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ।"

लेबल: , , , , , , , , , ,

शनिवार, 24 जून 2023

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी हुआ शर्मसार, नगर निगम के फेसबुक एकाउंट पर चला पोर्न वीडियो।

उत्तर प्रदेश/वाराणशी कुछ महीने पूर्व पटना जंक्शन के एलईडी स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगी थी, ये खबर के बीते महीने न लगी तभी दूसरी घटना पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम को लेकर हुआ है और यहां भी पोर्न वीडियो चलने से हड़कंप मच गया. 



देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र शनिवार को शर्मसार हो गया, वाराणसी नगर निगम के फेसबुक अकाउंट पर लगातार कई पोर्न वीडियो अपलोड होने से हर कोई हैरान रह गया. जब तक उसे सोशल मीडिया से हटाया जाता तब तक बड़े स्तर पर वह सर्कुलेट हो चुका था, लोग स्क्रीमशॉर्ट सर्कुलेट कर करने लगे इससे साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठता कि कैसे शहर के सबसे प्रमुख संस्थान के ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट पर पोर्न वीडियो अपलोड हुआ आखिर ऐसा कैसे हुआ, बाद में पता चला कि नगर निगम का फेसबुक अकाउंट हैकरों ने निशाना बनाया है. साइबर अपराधियों ने फेसबुक अकाउंट हैक किया और उस पर ओटीटी प्लेटफार्म के एडल्ट वीडियो क्लिप शेयर कर दिया. बाद में जब इसकी जानकारी नगर निगम को मिली तब कार्यालय में हड़कम्प मच गया. वहीं इसे लेकर लोगों ने नगर निगम को निशाने पर लिया और जमकर ट्रोल किया, वाराणसी नगर निगम ने इस मामले में साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है. नगर निगम पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने वाराणसी सिगरा थाने में पूरे मामले में साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया. वहीं घटना के सामने आने के बाद लोगों ने इसे लेकर नगर निगम को जमकर ट्रोल किया. चुकी वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है इसलिए यहां हुई इस घटना को बड़े स्तर पर वैसे लोगों ने भी देखा जो बनारस घूमने आए थे।

लेबल: , , , , , ,