रविवार, 12 फ़रवरी 2023

राजद कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई!

समस्तीपुर कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में रविदास चेतना मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सह बैठक आयोजित की गयी! कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास चेतना मंच  के जिलाध्यक्ष प्रमोद राम, संचालन युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की! आगत अतिथियों का स्वागत रविदास चेतना मच के द्वारा पाग, चादर, माला तथा बुके से किया गया l


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व राजद के दरभंगा प्रमंडल के प्रभारी शिवचन्द्र राम ने कहा कि आगामी 19 फरवरी 2023 को पटना के रविन्द्र भवन में  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वा राज्य स्तरीय जयंती समारोह आयोजित किया गया है l जिसकी तैयारी को लेकर वे आज समस्तीपुर आये है स्थानीय लोगो को कार्यक्रम में पटना आने का निमंत्रण भी दे रहे है l उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता व सदाचार को अत्यंत महत्व देते थे। उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता व निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं। अपने सम्बोधन के क्रम में बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। ऐसे महापुरुष को अपना आदर्श मान कर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है

लेबल: , , ,

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास कर रहा हूं -विधायक इस्लाम शाहीन

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक व बिहार विधान सभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज मंगलवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 2.2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 04 प्रमुख सड़को का उद्घाटन किया l जिसमे लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाजोपुर चौक से दास टोला जाने वाली 01 किलोमीटर सड़क ,लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजखंड से आसिनपुर जाने वाली 01 किलोमीटर सड़क, लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मोहनपुर से खरीदाबाद जाने वाली 01.75 किलोमीटर सड़क तथा लगभग 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित हरपुर एलौथ से लगुनिया रघुकंठ जाने वाली 04 किलोमीटर लम्बी सड़क का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर किया


कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हुआ है तथा विकास की मुहिम अनवरत जारी रहेगी । समस्तीपुर को विकास की पटरी पर लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात का साधन किसी भी क्षेत्र के विकास की पटकथा की जननी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी। इससे आवागमन में सुविधा मिल रही है । उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एकमात्र लक्ष्य और मैं सदैव प्रयत्नशील हूं। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों का जाल बिछा है, जहां बांकी है वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास किया हूं l विकास मेरी प्रतिबद्धता है। कहा कि जनता का भाई व बेटा बनकर सदैव उनकी सेवा किया हूँ , कर रहा हूँ और करता रहूंगा। आपने जो जिम्मवारी मुझे सौंपी है उसे मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा के रूप में प्रतिष्ठापित होकर रहेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने किया l मौके पर राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद सचिव राकेश यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , पैक्स अध्यक्ष जयशंकर राय, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द राय, समाजसेवी डाo भोला राय, भरत राय, नगर पार्षद शिव शम्भू सिंह , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोo जुम्मन , वरीय राजद नेता सुरेश राय, दीपक यादव , सैयद एहसानुल हक चुन्ने, मोo शाहनवाज हसीब , मोहन मुकुल , जयशंकर राय, संजीव झा, पवन राय,अंकित वर्धन , संदीप सरकार, छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव , राजन कुमार झा , संतोष झा , शम्भू झा , गोनू झा , विक्रम झा,सुरेश महतो, मोo कमालुद्दीन, मोo साबिर, मोo निसार अहमद, पप्पू राय, कुणाल कुमार तथा मोo नेहाल सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे l




लेबल: , , , ,

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भैरोखरा स्थित पॉलीहाउस का किया निरीक्षण

समस्तीपुर आगामी 14 फ़रवरी  को बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत समस्तीपुर आनेवाले हैं, उसी कड़ी में मुख्यमंत्री ताजपुर प्रखंड के भैरोखरा पंचायत में किसान मोo नकीब के खेतो में लगे हुए पॉलीहाउस को देखने जायेंगे आज स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भैरोखरा स्थित पॉलीहाउस का निरीक्षण  किया तथा तैयारियों का जायजा लिया,उन्होंने ताजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करके आवश्यक निर्देश भी दिया


विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक ढ़ंग से कृषि करनें अर्थात फसलों को उगानें के लिए एक विशेष प्रकार की पालीथीन या चादर से ढका हुआ घर होता है जिसे पॉलीहाउस कहते है l इस घर के वातावरण को फसलों अनुकूल कर हर मौसम में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जाता है l पॉलीहाउस में बाहरी वातावरण का प्रभाव नही पड़ता है l पॉलीहाउस को शेडनेट हाउस, ग्रीन हाउस और नेट हाउस आदि नामों से जाना जाता है l दरअसल पॉलीहाउस खेती का एक आधुनिक तरीका है, जिसमें हम हानिकारक कीटनाशकों और अन्य रसायनों के अधिक उपयोग के बिना उच्च पोषक मूल्यों के साथ अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, किसान मोo नकीब , राजद नेता राकेश कुशवाहा , सुरेश राय, मोo फैयाज अहमद , अरुण कुशवाहा , जित्तू कुशवाहा, जिला राजद सचिव राकेश यादव , पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा उर्फ ज्ञानी झा , पंचायत समिति सदस्य पवन राय, पंचायत समिति सदस्य मोo तौकीर, मोo आफताब अहमद उर्फ लूडो , मोo अरमान , बौएलाल महतो , अनिल यादव , सैयद फैसल आलम मन्नू , रंजीत कुमार रम्भू , अंकित वर्धन, मोo ￰तौसीफ तथा मोo हीरा आदि मौजूद थे l




लेबल: , , , ,

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

Patna : लालू से मिलने पहुंचे राजद सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता, मीसा भारती के आवास पर मची हलचल

DESK: बिहार में मची सियासी घमासान के बीच इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर भी बिहार की राजनीति को लेकर हलचल बढ़ गयी है। राजद के राज्यसभा सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता मीसा भारती के आवास पर पहुंचे हैं। 

बता दें कि राजद सुप्रीमों इन दिनों दिल्ली स्थित बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं. लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए राजद सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता पहुंचे हैं। एक ओर बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी चल रही है वही दूसरी ओर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए भी लोग दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर पहुंच रहे हैं।  

लेबल: , ,

मंगलवार, 26 जुलाई 2022

जिला राजद कार्यालय में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का सम्मेलन हुआ आयोजित!

कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित हुआ ,सम्मेलन का उद्घाटन पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी तथा राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने संयुक्त रूप से किया!


अध्यक्षता तथा संचालन राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी तथा धन्यवाद ज्ञापन राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव मोo जकी अहमद आरजू  ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि जब तक गांवो का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा l उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार त्रि -स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है l पंचायत प्रतिनिधियों को उचित भत्ता व सुविधाएं नहीं मिल रही है l उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विधायक तथा सांसद की तरह वेतन , पेंशन तथा अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए l राजद पंचायत प्रतिनिधियों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ेगी तथा इसके लिए चरणबद्ध आंदोलनों की शंखनाद करेगी l अपने सम्बोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि सूबे में बेहद तेजी से अपराध की घटनाएं बढ़ रही है जो चिन्ताजनक है l शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है l बिहार में चहुँ ओर भय, भ्रष्टाचार व अराजकता का आलम है तथा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है l कार्यक्रम को राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह , प्रदेश महासचिव दिनेश ठाकुर , राजद प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव ललन यादव , जिला पार्षद ममता देवी , जिला पार्षद राजेश यादव , राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव मोo जकी अहमद आरजू , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव , राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोo नसीम अब्दुल्लाह, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, कार्यालय सचिव रोशन यादव , राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, राजद नेता गंगा यादव , बबलू यादव , महेश राय, उमा राय, दिनेश दास, कौशल कुमार राठौड़, रिंकू सिंह , प्रभाकर पासवान तथा डाo रजनीश कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया l






लेबल: , , , , , , , ,