सोमवार, 21 फ़रवरी 2022

30 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों पकड़े गए जमादार

समस्तीपुर :- अभी अभी की एक बड़ी खबर सरायरंजन थाना क्षेत्र से आ रही है जहां निगरानी टीम ने सरायरंजन थाना में पदस्थापित एक जमादार को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जमादार की पहचान उमेश सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि किसी मामले में पकड़े गए स्कॉर्पियो को छोड़ने के मामले में जमादार ने 30 हजार रुपये की मांग की थी।सोमवार की अहले सुबह निगरानी विभाग की विशेष टीम ने जमादार को पैसे लेते फिल्मी स्टाइल में रंगे हाथों दबोचा। सबसे रोचक बात की निगरानी विभाग की टीम अहले सुबह-सुबह गाड़ियों पर बारात जाने का स्टीकर चिपकाकर पहुंची थी जिससे किसी को भी शक ना हो। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

लेबल: ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ