पंच-सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक सह सम्मेलन संपन्न!

समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में पंच-सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक सह सम्मेलन संपन्न हुआ l


समारोह का उद्घाटन विधान पार्षद डाo तरुण कुमार , पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला , प्रखंड प्रमुख समीना खातून, उप प्रमुख राजेश कुमार , स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , सरपंच संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव राजेन्द्र सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार निषाद, प्रदेश महासचिव मनीष कुमार झा तथा जिलाध्यक्ष महेश राय ने दीप प्रज्वलित कर किया l  बैठक में सरपंच की अधिकार क्षेत्र पर विशेष रुप से चर्चा की गयी तथा आगामी 05 अगस्त को राजव्यापी कार्यक्रम के तहत 11 सूत्री मांगो को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के समक्ष आहूत धरना -प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी व पंच-सरपंच के पूर्ण अधिकारों की मांग सुबे की सरकार से सरपंचो ने किया। सरपंचो ने कहा कि अपने अधिकार की लड़ाई के लिए सरकार से लड़ने को तैयार है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान पार्षद डाo तरुण कुमार ने कहा कि विधायक एवं सांसद की तरह पंचायत प्रतिनिधियों को भी वेतन,भत्ता, पेंशन, सुरक्षा,स्वास्थ्य बीमा सुविधा मिलनी चाहिए l 

पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला 

ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक ग्राम पंचायत कचहरी सशक्त नहीं होगी तब तक न्याय के साथ विकास की सोच आधी अधूरी जुमले बाजी प्रतीत होती है। पंचायत ग्राम कचहरी को सरकार सर्व सुविधा संपन्न बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय तथा संचालन प्रखंड अध्यक्ष मुन्द्रिका सिंह ने की l कार्यक्रम को विधान पार्षद डाo तरुण कुमार , सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला , प्रखंड प्रमुख समीना खातून, उप प्रमुख राजेश कुमार , स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , सरपंच संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव राजेन्द्र सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार निषाद , प्रदेश महासचिव मनीष कुमार झा , पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय , समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष मुन्द्रिका सिंह , जिला महासचिव बउआ झा , जिला प्रवक्ता निरंजन राय, रवि कुमार , मोo नगर प्रखंड अध्यक्ष जे.एन.सिंह , खानपुर अध्यक्ष रमेश वर्मा , सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार , दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष शम्भू कुमार , समाजसेवी मनोज कुमार राय, सुरेन्द्र महतो , अरुण कुमार सिंह , सुरेश चौधरी ,शशिकांत  झा , पप्पू राय, मोo ऐनुल हक, जनार्दन राम तथा सूरज राय ने भी सम्बोधित किया l







Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !