जालंधर में बिहार से हथियारों की सप्लाई देने आए दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच पिस्तौल, दस मैगजीन व जिंदा रौंद बरामद

जालंधर देहात पुलिस ने बिहार से हथियारों की सप्लाई देने आए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्तौल मैगजीन व कारतूस बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपित बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं।

जालंधर देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच के टीम ने हथियारों की सप्लाई देने जा रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 10 जिंदा रौंद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार जिला सिवान निवासी विजय राम और अजय राम के रूप में हुई है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सबरजीत सिंह बाहिया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद मुकेश यादव अपने गुर्गों का इस्तेमाल करके बिहार से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करवा रहा है।

उसके गुर्गे विधिपुर फाटक की तरफ हथियार देने के लिए आ रहे हैं। सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने टीमें बनाकर विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी कर दोनों भाइयों को शक के दौरान रोक जब उनकी तलाशी ली तो उससे से 5 पिस्तौल, दस मैगजीन और 10 जिंदा रौंद बरामद हुए। 


हथियार सप्लाई करने पर मिलने थे 10 हजार 

दोनों पकड़े गए आरोपितों, जो आपस में सगे भाई हैं, दोनों सिवान बिहार में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। घर के हालात ठीक ना होने के कारण दोनों भाई अमृतसर जेल में बंद मुकेश यादव के दिल्ली में रहते भाई के संपर्क में आए और दोनों हथियारों की सप्लाई करने के व्यापार में जुड़ गए। जांच में पता चला कि उक्त आरोपितों को हथियार सप्लाई करने के लिए 10 हजार रुपए मिलने थे। 









पहली बार हथियारों की सप्लाई देने आए थे पंजाब

दोनों भाई पहली बार हथियारों की सप्लाई देने निकले थे। दोनों को कहा गया था कि अमृतसर के पास पहुंच कर सप्लाई देनी है। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपितों को हथियारों की खेप सहित काबू कर लिया। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि दोनों भाई पहली बार पंजाब में हथियारों की सप्लाई लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों के फोन लेकर काल डिटेल निकलवाई जा रही है। उन लोगों को तक भी पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है जिन्हें इन्होंने आगे सप्लाई देनी थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !