गौरव बिंदल ने भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। आजकल दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज है। एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ आम आदमी की लड़ाई दिल्ली के एम.सी.डी. चुनाव में देखने को मिलेगी। आप ने 90 प्रतिशत टिकट अपने कार्यकर्ताओं को देने का दावा किया है।
वही भाजपा के टिकट वितरण से भाजपा के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं में असंतोष है।आज हम बात कर रहे है बदरपुर विधान सभा के मोलड़बंद वार्ड के भजपा के कर्मठ कार्यकर्ता गौरव बिंदल की जो कभी पार्टी के मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश में विभिन्न पदों को सुशोभित किया है।2022 के टिकट वितरण से असंतोष ब्यक्त किया है और आहत होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्री बिंदल पिछले दो दशक से भाजपा के लिए सक्रिय रहे है। 2017 में इन्हें आश्वासन दिया गया था कि हम आगे आपका ध्यान रखेगे। पार्टी ने मोलडबंद वार्ड से गगन कसाना को टिकट दिया है। जो पार्टी के लिए कुछ खास नहीं किया है। और पिछले पाँच वर्षों की बात करे तो कोई सक्रियता नही रही औऱ नाहीवे जनता के बीच थे। फिर भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया जबकि वे भाजपा के विरुद्ध एक बार चुनाव भी लड़ चुके है। पार्टी जब अपने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देगी तो पार्टी का हित कैसे होगा। अब देखना है चुनावी दंगल में इसका क्या परिणाम होता है।लेबल: Bjp Madhy pradesh, New Delhi, Political






0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ