रविवार, 28 जून 2026

राजद कार्यालय में बैठक आयोजित, राजद स्थापना दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा; नेताओं ने सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया


समस्तीपुर (नेशन संवाद): 
कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में रविवार को जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक निरंजन राय के मार्गदर्शन एवं राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत दिनों सभी प्रखंडों में आयोजित धरना कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी 5 जुलाई को मनाए जाने वाले राजद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, जिला प्रभारी निरंजन राय, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो एवं वरीय नेता सत्यविन्द पासवान ने कहा कि राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को श्री लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से की थी।



वक्ताओं ने कहा कि स्थापना काल से ही राजद ने समाज के वंचित वर्गों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के अधिकारों की आवाज बुलंद की है। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने और पिछड़ों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने में राजद की भूमिका को सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

नेताओं ने राजद के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि 1997 में स्थापना के बाद पार्टी ने बिहार की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई। 2004 में केंद्र की यूपीए सरकार में शामिल होकर लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2015 में महागठबंधन की जीत के बाद बिहार में सरकार बनी और वर्तमान में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सामाजिक समानता, धर्मनिरपेक्षता और समतामूलक समाज की स्थापना की विचारधारा है।

बैठक की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी।

लेबल: , , , ,

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

RJD विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन का बड़ा बयान, 'PM Modi इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे'

समस्तीपुर : भाजपा गठबंधन द्वारा आज आयोजित किए गए बिहार बंद को लेकर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजद विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बयान जारी कर कहा कि यह बंद पूरी तरह से फ्लॉप रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे हैं।



ताकि जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा सके। वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जब वोट चोरी की बात उठाई, तो वह भाजपा और एनडीए को नागवार गुजरी। इसलिए उन्होंने इस पूरे प्रकरण को नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी की मां पर अपशब्द कहना गलत है, लेकिन भाजपा नेताओं का इतिहास महिलाओं के अपमान और अभद्र टिप्पणियों से भरा रहा है, राजद नेता ने नीतीश कुमार के DNA विवाद, सोनिया गांधी पर टिप्पणियों पर भी निशाना साधा।


राजद नेता ने कहा, “हम किसी की मां पर अपशब्द कहने का समर्थन नहीं करते लेकिन मोदी जी खुद सार्वजनिक मंच से कई बार असंवेदनशील टिप्पणियां कर चुके हैं । उन्होंने कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड जैसी बातें कीं, सोनिया गांधी जी को अपमानजनक शब्द कहे, यहां तक कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के DNA पर भी सवाल उठाया।  

RJD नेता ने आगे कहा कि भाजपा के विधायक और प्रवक्ता बार-बार महिलाओं का अपमान करते रहे हैं , सदन में भाजपा विधायकों ने तेजस्वी यादव की मां-बहनों की गालियां दीं थी। नके प्रवक्ता कई बार टीवी चैनलों पर लाइव कैमरे के सामने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते पकड़े गए ,तब प्रधानमंत्री ने कभी इसका संज्ञान क्यों नहीं लिया? राजद विधायक ने कहा कि बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर बंद समर्थकों द्वारा राहगीरों तथा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने की भी खबरें आ रही है।

राहगीरों के साथ ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था ,यह न्यायसंगत नहीं है ,उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतः खुली रही ,आवागमन भी आंशिक रूप से कुछ देर के लिए ही प्रभावित थी, कुल मिलाकर बंद बेहद असफल व सुपर फ्लॉप रही ।

लेबल: , , , , , ,

सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

विशाल जनसभा में शक्ति प्रदर्शन: कांग्रेस की जीत के दावे के बीच सतीश लूथरा को दिग्गजों का समर्थन

दिल्ली भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त, कांग्रेस लाएगी बदलाव : पवन खेड़ा

शकूर बस्ती में सतीश लूथरा को मिल रहे जनता के समर्थन से सियासी हलचल तेज

दिल्ली : दिल्ली की हॉट सीट में से एक शकूर बस्ती में राजनितिक सरगर्मी बढ़ रही है। यह सीट सत्येन्द्र जैन के लिए अब उतनी आसान नहीं है। यहाँ से कांग्रेस के सतीश लूथरा शकूर बस्ती की जनता से मिल रहे समर्थन से कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। साफ़ सुथरी छवि और एक स्थानीय नेता होने के कारण इनकी हर सभा में लोग बढ़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। सतीश लूथरा के समर्थन में आज हुई रैली में वरिष्ठ नेता पप्पू यादव और पवन खेड़ा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया


कांग्रेस के दिग्गत नेता पवन खेड़ा ने इस अवसर पर मंच से आप सरकार और केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "दिल्ली आज आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त है। दिल्ली की जनता 5 फरवरी 2025 इन भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बाहर करेगी और 9 फरवरी को नई सुर्ख़ियों का निर्माण करेगी, कांग्रेस की सरकार बनाएगी।" 


पप्पू यादव, जो अक्सर सुर्खियों में रहे हैं, ने मंच से सतीश लूथरा की जनता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, "सतीश लूथरा हमेशा आम जनता के हक में खड़े रहे हैं। उनकी ईमानदारी और समर्पण उन्हें सही नेतृत्व प्रदान करने का योग्य उम्मीदवार बनाते हैं।" पप्पू यादव का बेबाक अंदाज हमेशा सुर्खियों में रहता है।


जनसभा में उमड़ी भीड़ और जोश को सतीश लूथरा के प्रति बढ़ते समर्थन का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ इस समर्थन के दीर्घकालिक प्रभावों को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि यह गठजोड़ चुनावी समीकरण को पूरी तरह से बदल सकता है।


कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने की संभावनाओं के बीच, पप्पू यादव और पवन खेड़ा का समर्थन दिल्ली के आगामी चुनावों के लिए अहम साबित हो सकता है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, दिल्ली की राजनीति और भी दिलचस्प होती जा रही है।



लेबल: , , , ,

सोमवार, 27 जनवरी 2025

AAP और BJP के कुशासन ने दिल्ली का विकास रोका: कांग्रेस लाएगी बदलाव की बयार - दीपेंद्र हूडा

आप सरकार के झूठे वादे और भाजपा की नाकामी से त्रस्त है दिल्ली

शीला दीक्षित का सुनहरा दौर याद कर रही है जनता, आप और भाजपा ने दिया केवल धोखा


दिल्ली: आज शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में हजारों क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन जताया। यह आयोजन कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिए न केवल महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि यह क्षेत्र में पार्टी की मजबूत उपस्थिति का प्रतीक भी बना।


आप और भाजपा के कुशासन ने दिल्ली का विकास रोका: कांग्रेस लाएगी बदलाव की बयार


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में "इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता शीला दीक्षित जी के विकासशील कार्यकाल को याद कर रही है और कांग्रेस को एकमात्र विकल्प मान रही है।" उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल को दिल्ली के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के विकास को पूरी तरह रोक दिया है। वहीं, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा के 100 दिनों के शासन में न तो किसानों को राहत मिली, न महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, और न ही कामगारों को कोई सुविधा।"



आप सरकार के झूठे वादे और भाजपा की नाकामी से त्रस्त है दिल्ली

हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से जो बड़े-बड़े वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "आप और भाजपा की सरकारों ने केवल जनता को धोखा दिया है। कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसने हमेशा कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के हित में काम किया है और आगे भी करेगी।"



शीला दीक्षित का सुनहरा दौर याद कर रही है जनता, आप और भाजपा ने दिया केवल धोखा सभा में शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश लूथरा ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मेरा सपना है कि शकूर बस्ती को विकास का एक मॉडल बनाया जाए। कांग्रेस ने हमेशा जनता की समस्याओं को समझा है और उन्हें हल करने का काम किया है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार जैसी सुविधाओं को मजबूत करने का काम करेगी।



लूथरा ने जनता से अपील की, "इस बार कांग्रेस को मौका दें ताकि हम क्षेत्र को विकास और खुशहाली की राह पर ले जा सकें। हमारी प्राथमिकता महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, और क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास होगा।"


इस जनसभा ने न केवल कांग्रेस की चुनावी रणनीति को गति दी, बल्कि जनता के मन में विश्वास पैदा किया कि शीला दीक्षित के सुनहरे दौर की वापसी केवल कांग्रेस के साथ संभव है।

लेबल: , , , , , , ,

शनिवार, 25 जनवरी 2025

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला, लालू यादव ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा - तेजस्वी यादव

Bihar Politics: मधुबनी जिले के फुलपरास में एक स्कूल परिसर में राजद द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के 10वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का काम आरजेडी करती रही है. अति पिछड़ों को आरक्षण देने का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया. लालू यादव ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा.



इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला, तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा, कहा हमने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की बात कही और कर्पूरी की ताकत देखिए, जो लोग उन्हें गाली देते थे उनको भारत रत्न देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आरजेडी जनता के सुख-दुख में साथ देने वाले को टिकट देगी. हम आप सभी की लडाई लड़ने का काम करेंगे.



बिहार सरकार पर हमला करते उन्होंने कहा कि अगर अभी हमारी सरकार होती तो बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा करते रहते. कहते कि देखो बिहार में जंगलराज है और अभी कोई बोलने को भी तैयार नहीं है, क्योंकि अभी तो यहां ‘मंगलराज’ चल रहा है.



तेजस्वी ने कहा लेकिन जब हम 17 महीने महागठबंधन की सरकार में रहे तब हम लोगों ने जाति आधारित गणना करवाकर आरक्षण की सीमा को 65 प्रतिशत तक बढ़ा दिया. बीजेपी में संविधान विरोधी लोग है, आरक्षण विरोधी लोग है. जो लोग कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे, नीतीश उनके साथ चले गए. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा, ये हम वचन देते हैं.

लेबल: , , ,

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद नर्सिंग के योग्य अभ्यर्थियों को मिला न्याय

दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद एक्शन में सरकार, योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला

NSUI ने कहा: छात्र-छात्राओं की बढ़ी जीत, योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अधिकारियों दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भोपाल - नर्सिंग के छात्र-छात्राओं की एडमिशन की समस्या को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मंगलवार को सतपुड़ा भवन पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था। साथ ही , छात्रों की समस्या को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के समक्ष रखा था। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया था।


दिग्विजय सिंह ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया में आई विसंगतियों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप, आज उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लिया।


उप मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 12वीं में हिंदी विषय न पढ़ने वाले छात्रों के चयन में आई विसंगतियों को इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानकों के अनुरूप हल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश मिलना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनके भविष्य पर कोई संकट न आए।




NSUI ने कहा: छात्र छात्राओं का संघर्ष रंग लाया

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा, "यह सभी छात्रों की जीत है। NSUI हमेशा छात्रों के हक के लिए लड़ती आई है और आगे भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह निर्णय उन सैकड़ों छात्रों के लिए राहत है, जिनका भविष्य अधर में लटका हुआ था।"



रवि परमार ने कहा कि छात्रों के 12वीं में हिंदी विषय न होने की वजह से प्रवेश प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा था, जबकि यह नियम इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानकों के खिलाफ है। परमार ने कहा कि यह संघर्ष एक बड़ी सफलता है और यदि भविष्य में भी छात्रों के साथ अन्याय होगा , तो संगठन पूरी ताकत के साथ उनका समर्थन करेगा।



बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा था कि मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग का यह अजीब निर्णय है। चयनित छात्रों के रजिस्ट्रेशन निरस्त इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंनें अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा ली है। जब की केंद्रीय नर्सिंग कौंसिल के नियमों में अंग्रेजी मीडियम की बाध्यता है। 


मोहन यादव जी यह आपको बदनाम करने का क्या षड्यंत्र है? आपके गुरु जेपी नड्डा जी केंद्रीय मंत्री कहते हैं अंग्रेज़ी मीडियम से पढ़ो आप कहते हैं हिंदी मीडियम से पढ़ो!! इन बच्चों के भविष्य को आप क्यों बिगाड़ रहे हैं? आपकी सरकार ने जो नियम बनाये है वे भी आप 24/12/2024 को प्रकाशित कर रहे हैं जब की नतीजे उसके पहले आ गए। क्या यह केवल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कुछ परभावशाली लोगों के बच्चों का चयन नहीं हुआ? क्या यह सही है?' 




लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

IES नर्सिंग कॉलेज की अनियमितताओं का पर्दाफाश , NSUI करेगी राज्यपाल और मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध

IES विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं - रवि परमार

मुख्यमंत्री IES कॉलेज पहुच कर साबित करेंगे की मध्य प्रदेश सरकार भ्रस्टाचारियो के साथ है - परमार

भोपाल- मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में IES नर्सिंग कॉलेज, रातीबड़, भोपाल का मामला सामने आया है , जिसे सीबीआई की जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है।



NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि 4 दिसंबर 2024 बुधवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, लेकिन NSUI इसका विरोध करेगी। परमार ने कहा,

"IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। सीबीआई की रिपोर्ट में कॉलेज को डेफिसिएंट (अपर्याप्त) पाया गया है। यह छात्रों और जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में सरकार के शीर्ष अधिकारियों का इस कार्यक्रम में शामिल होना गलत संदेश देता है।"



NSUI के विरोध की वजह

1. IES नर्सिंग कॉलेज पर गंभीर आरोप सीबीआई जांच रिपोर्ट में खुलासा: कॉलेज का कुल क्षेत्रफल और प्रयोगशालाओं का आकार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।


2. प्रयोगशाला उपकरणों की कमी: जरूरी उपकरणों और सामग्री का अभाव है।


3. अनुभवहीन प्रिंसिपल: कॉलेज के प्रिंसिपल के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के मानकों के अनुसार अनुभव की कमी है।


4. वाइस प्रिंसिपल अनुपस्थित: वाइस प्रिंसिपल की शारीरिक अनुपस्थिति के कारण उनकी योग्यता की पुष्टि नहीं हो सकी।


5. प्रयोगशालाओं का आकार: OBG लैब, प्री-क्लिनिकल साइंस लैब और CHN लैब का आकार निर्धारित मानकों से छोटा है।


6. मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण का अभाव: सभी छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण नहीं दिया गया।


 सरकार की चुप्पी:

जिस कॉलेज पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं, वहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री का जाना न्याय प्रक्रिया और पारदर्शिता का मजाक बनाता है।


NSUI की मांग


1. IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता तत्काल रद्द की जाए।

2. सीबीआई जांच के आधार पर दोषी संस्थानों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

3. छात्रों को वैकल्पिक और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाए।


4 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान


NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने ऐलान किया है कि यदि राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होते हैं , तो NSUI इसका जोरदार विरोध करेगी।

रवि परमार ने कहा "हम छात्रों और जनता के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। फर्जी संस्थानों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को बेनकाब किया जाएगा।"

लेबल: , , , , ,

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

महागठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस -राजद के तीन विधायक ने दिखाया अपना रंग!

बिहार में कांग्रेस-राजद को लगा बहुत बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले ही  विधायकों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है  तीन  विधायकों ने बदली अपनी पार्टी 

काँग्रेस और राजद  की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है प्रदेश मे अभी भी पाली बदलने का शिल शिला अभी भी जारी है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही बहुमत परीक्षण की बाधा को पार कर चुके हैं। लेकिन महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपना पाला बदल लिया और सत्ता पक्ष की ओर आकर बैठ गए। इससे कांग्रेस-राजद को गहरा झटका लगा है। बिहार मे अभी भी खेला हो रहा है पार्टी को छोड़ छोड़ कर दूसरी पार्टी को जॉइन के रहे है 

/span>

बिहार में सत्ता बदलने के बाद भी सियासी 'खेला' जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में एक बड़ी घटना घटी। जिसमे , महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपनी पार्टी बदल ली और कॉंग्रेस और राजद की परेशानी बड़ती जा रही है 

अगर हम बात करे वहीं पर  जन विश्वास यात्रा पर निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तो  पार्टी राजद के महागठबंधन की मजबूती के दावे की हवा निकलती नजर आ रही है जिससे चुनाव मे आंकड़े कुछ और ही होंगे 

बिहार मे मंगलवार को काँग्रेस के दो विधायकों ने और राजद के एक महिला अपनी पार्टी बदली है बिहार में नीतीश कुमार के विश्वास मत के बाद भी विधायकों का पार्टी  बदलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विपक्ष में एक बार फिर बड़ी टूट हुई और कांग्रेस के दो, जबकि राजद के एक विधायक ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है  जिसमे की 

कांग्रेस के मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी ने अपने पार्टी छोड़ते हुए सत्ता पक्ष के साथ जाने का फैसला किया है उनका बोलना है की चुनाब मे पार्टी छोड़ने का बहुत फायदा होगा नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण के दौरान राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव राजद को छोड़ सत्ता पक्ष के साथ चले गए थे लेकिन उसके बाद मे भी सत्ता जारी रही और हाथों को उठाकर संबोधन  जारी रखा इसी बीच करीब 4:00 बजे कांग्रेस के विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरव, चेनारी विधायक मुरारी गौतम के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी सत्ता पक्ष में आकर बैठ गई


पहले पार्टी के तीन विधायकों ने राजद का साथ छोड़ा। आज एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। इधर, कांग्रेस जो शुरू से दावा कर रही थी कि उसके सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं, उसे भी बड़ा झटका लगा है इससे बहुत नुकसान होता नजर आ रहा है 


बिहार में उसके दो विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सिद्धार्थ सौरव पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, उनकी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को लेकर रही है आगे नेताजी की क्या रणनीति रहती है

लेबल: , , , ,

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

मल्लिकार्जुन खरगे को मिली Z Plus की सुरक्षा

Read more »

लेबल: , , , ,

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

Bihar : जन विश्वास यात्रा के दौरान टूटा मंच,पास के छत से ही गरजे तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Jan Vishwash Yatra: तेजस्वी यादव ने मंगलवार से जन विश्वास यात्रा की शुरूआत की है. तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुरक की सभा में अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले ही सीतामढ़ी में टूटा मंच, कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।


मंगलवार को सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव रैली  के लिए जा रहे थे लेकिन पहुँचने से पहले ही मंच टूट गया,इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि जब तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे वहीं पास में एक छत से लोगों को संबोधित किए, बिल्कुल देहाती अंदाज सर पर मुरेठा बांधते हुए कार्यक्रम में युवाओं के बीच जोश और जुनून ला दिए, तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भीड़ जुट रही इससे आने वाले चुनाव में भी असर दिख सकता हैं, लोग तेजस्वी यादव को सुनने के लिए अंत तक जमे रहे, अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव भी सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर बरसे।





लेबल: , , , , , , , , ,

गुरुवार, 18 जनवरी 2024

यूपी मीडिया से सच गायब है, जानिए क्या है सच

उत्तर प्रदेश से एक अजीब खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक यहां के ज्यादातर जिलों में एक खास तरह के होर्डिंग्स-बैनर लगे हुए नजर आ रहे हैं। वाराणसी में सैकड़ों लोग अपनी पीठ पर विशेष नारे लिखी तख्तियां लेकर मानव श्रृंखला के रूप में निकलते दिख रहे हैं।


इन सभी तख्तियों, बैनरों और होर्डिंग्स में लिखा है कि, 'यूपी मीडिया से सच्चाई गायब है' वाराणसी से भी 14 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें लोग चुपचाप एक लाइन में एक साथ चल रहे हैं। पूर्वांचल के कई शहरों में लगे ऐसे बैनर और होर्डिंग पत्रकारों और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, ये होर्डिंग्स और बैनर-तख्तियां कहां, कौन और क्यों जंगल की आग की तरह फैल रही हैं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ये होर्डिंग्स क्रमशः मिर्ज़ापुर, वाराणसी, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर और बलिया में लगे हुए देखे जा रहे हैं, जिन्हें जिलेवार नीचे दिखाया गया है।

लेबल: , , , , , , , , , ,

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......
दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और विभिन्न सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की। दोनों नेता द्विपक्षीय विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री ने 2024 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए रूस को शुभकामनाएं दीं।

दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधान मंत्री ने 2024 में रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने बाद में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में विभिन्न सकारात्मक विकासों पर चर्चा की और भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। "ब्रिक्स में रूस की अध्यक्षता सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हमारे बीच विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ।"

लेबल: , , , , , , , , , ,

बुधवार, 22 मार्च 2023

मध्यप्रदेश में "यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम सीजन-3 का आगाज़, युवा कांग्रेस की पत्रकार वार्ता "यंग इंडिया के बोल" कार्यक्रम सीजन-3 की मप्र में शुरुआत

"यंग इंडिया के बोल" के प्रदेश प्रभारी श्री भूदेव शर्मा, सह-प्रभारी सुश्री एश्वर्या भदे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, मीडिया चेयरमेन श्री विवेक त्रिपाठी की संयुक्त पत्रकार वार्ता


यग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सबसे बड़ा मंच देंगे - भूदेव शर्मा


यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम बन रहा है देश के युवाओं की आवाज - ऐश्वर्या


भोपाल - मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता को यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के मध्यप्रदेश के प्रभारी भूदेव शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि "यंग इंडिया के बोल" की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई जिसका पहला और दूसरा सीजन हो चुका यह सीजन -3 हैं जिसमे युवाओं को 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा भारतीय युवा कांग्रेस जो राजनीति में युवाओं का सबसे बड़ा मंच है युवा कांग्रेस द्वारा इसकी शुरूआत की गई यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत करने का उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना अधिकांश युवा अपनी आवाज को रखना चाहते है लेकिन सरकार प्रशासन के दबाव में वह अपनी आवाज प्रकट नहीं कर सकते या ये कहे की एक प्लेटफ़ार्म का अभाव रहा है।



भूदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी हमेशा युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की बात करते हैं और यंग इंडिया के बोल का मंच युवा आवाज का मंच है। यंग इंडिया के बोल के जरिए देशभर के हजारों युवाओं ने भारतीय युवा कांग्रेस के मंच के जरिए अपनी आवाज को जनता तक पहुंचाया है. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अभिव्यक्ति आवश्यक है महानगर से लेकर सुदूर गांव तक, हर वर्ग के युवाओं को "यंग इंडिया के बोल" के जरिए राजनीति में आने का अवसर मिला है।


यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की सह प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या ने कहा कि "यंग इंडिया के बोल" भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता है. जिसमें देश भर से निश्चित समय में ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जाते है. आवेदन के बाद यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी द्वारा संबधित राज्य से आए आवेदनों की छटनी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाती है जिसमे प्रतिभागी की वाक-कला, विचारधारा, राजनीतिक समझ आदि का मूल्याकंन किया जाता है चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संबधित राज्य की राजधानी में आयोजित की जाती है. और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में चयन किया जाता है. प्रतियोगिता का भाषा माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, सभी प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होता है जो प्रतिभागी स्वंय चयन करता है।


सुश्री ऐश्वर्या ने कहा कि यंग इंडिया के बोल का फाइनल दिल्ली में आयोजित होता है जिसमें राज्य स्तर से आए विनर भाग लेते है और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में विजेता घोषित किए जाते हैं।


मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहाँ की पूर्व में आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम को प्रदेश और देश में काफ़ी युवाओं का समर्थन मिला था हज़ारो युवाओं ने इसमें भाग लिया था हमे पूरी उम्मीद है इस बार भी युवा इस में बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी ने कहा कि यंग इंडिया के बोल में विजेता का चयन स्कोर के आधार पर होता है. कॉपीटिशन के जज पैनल में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शोधार्थी आदि का समूह होता है, जिनके स्कोर के आधार पर विजेता का चयन होता है।

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यंग इंडिया के बोल के जरिए चयन किए गए युवाओ को भारतीय युवा कांग्रेस में प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाता है. यह नियुक्ति जिला स्तर व राज्य स्तर पर होती है।

पत्रकार वार्ता में यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी मानसिंह राठौर प्रभारी भूदेव शर्मा सह प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी जिला चैयरमेन आकाश चौहान उपस्थित रहे। 

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 21 मार्च 2023

13 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर खेग्रामस के बैनर तले अनिश्चितकालीन अनशन।

मोरसंड-ठहरा सीमान श्री चंदेश्वर सिंह के घर के निकास से राजकुमार पासवान दो पासवान टोला तक पहुंच पथ सड़क का निर्माण कराने की गारंटी की जाए।:- अमित कुमार


पूसा अंचल के विभिन्न पंचायतों में गरीब भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दी गई लेकिन अभी तक पर्चाधारियों वह जमीन दखल नहीं कराई गई गरीब भूमिहीनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण।:- जीवछ पासवान


अखिल भारतीय खेत-मजदूर सभा (खेग्रामस) प्रखंड कमिटी के झंडा बैनर तले मानस मंदिर से प्रखंड मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकालकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता के खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार व संचालन भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। वही बैठक में मुख्य वक्ता भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान, खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय, आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव,माले जिला कमिटी सदस्य जयंत कुमार उपस्थित थे। 


मोरसंड-ठहरा सीमान श्री चंदेश्वर सिंह के घर के निकास से राजकुमार पासवान दो पासवान टोला तक पहुंच पथ सड़क का निर्माण कराने, मोरसंड एवं कुबौलीराम पंचायत में रेखा देवी पति दिलीप माझी, मनीषा देवी पति रविंद्र पासवान पूर्व में वासगीत पर्चा दिया गया है उसे सभी को अविलंब भूमि देकर बसाया जाए, पूसा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मनरेगा मजदूरों को नियमित 200 दिन काम देने व हो रहे लूट-खसोट, फर्जी निकासी पर उच्चस्तरीय जांच कराने, जन वितरण प्रणाली में हो रहे धांधली, प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे गड़बड़ी, दाखिल खारिज के नाम पर पैसा उगाही पर रोक लगाने, आंगनवाड़ी में लूट खसोट पर रोक लगाने, पशु शेड के नाम पर पैसा उगाही, दक्षिणी हरपुर पंचायत वार्ड- 9 एवं मोरसंड पंचायत बिरौली चौक पर अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रखंड के दक्षिणी हरपुर, चंदौली, गंगापुर सहित सभी पंचायतों में नल-जल कार्य को सुदृढ़ करने तथा प्रखंड के विभिन्न ज्वलंत मुद्दे सहित 13सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे तीन सदस्य खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, जय कला देवी, कैलाश राम को उपस्थित वक्ताओं द्वारा जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, अमित कुमार, रौशन कुमार, सुनीता देवी ने माला पहनाकर विधिवत अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया। 


वहीं अनशन पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित

खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने कहा कि पूसा अंचल के विभिन्न पंचायतों में गरीब भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दी गई लेकिन अभी तक पर्चाधारियों वह जमीन दखल नहीं कराई गई गरीब भूमिहीनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण इसे अभिलंब सभी भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराया जाए।


मुख्य वक्ता जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि गरीब भूमिहीनों वासगीत पर्चा देने के बावजूद भी उसे जमीन उपलब्ध नहीं कराना गया प्रखंड प्रशासन का दुर्भाग्य पूर्ण है खेग्रामस के झंडा बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन को सभी मांगों पर प्रखंड प्रशासन संबंधित मानव को जांच कराते हुए संबंधित कर्मचारी करवाई करें नहीं तो मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन किया जाएगा।


खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने कहां की 13 सूत्री मांगों पर प्रखंड प्रशासन वार्ता करके संबंधित कर्मचारी, जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई नहीं किए तो आने वाले दिनों में आक्रोशपूर्ण आंदोलन प्रखंड से लेकर जिला तक किया जाएगा।


आगे भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मोरसंड-ठहरा सीमान श्री चंदेश्वर सिंह के घर के निकास से राजकुमार पासवान दो पासवान टोला तक पहुंच पथ सड़क का निर्माण कराने की गारंटी अभिलंब प्रखंड प्रशासन करें।


अनशन में उपस्थित इंकलाबी नौजवान सभा आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य जयंत कुमार, प्रखंड कमेटी सदस्य अमृता देवी, सुनीता देवी, मतहु महतो, वार्ड सदस्य दीपक कुमार, मो. इस्तेखार, मो. यासिन इंद्रदेव कुमार, राजकुमार, सीमा देवी अनीता देवी, सोना देवी, रोशनी कुमारी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

लेबल: , ,

दिल्ली के जंतर मंतर से संसद भवन मार्ग पर गूंजा पूर्णियां एयरपोर्ट की मांग

पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर एम एस यू पूर्णिया प्रभारी अविनाश मिश्र जी के नेतृत्व में मिथिला स्टूडेंट यूनियन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सह पैदल मार्च सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। जंतर मंतर पर एम एस यू के इस आयोजन में पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा समेत दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर सहित अन्य अनेक जिलों के एम एस यू पदाधिकारी सहित आम जनों ने हिस्सा लिया। 



विदित हो की विगत 8 सालों से पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा का इंतजार लोग कर रहे हैं। दरभंगा एयरपोर्ट की तरह पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण भी आजादी से पहले हुआ था और यह एयरपोर्ट उस समय सक्रिय भी था। उड़ान योजना के तहत पूर्णिया और दरभंगा दोनो एयरपोर्ट का चयन एकसाथ किया गया लेकिन दुर्भाग्यवश पूर्णियां एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य अभी तक अधर में लटका हुआ है। कारण सिर्फ इतना रहा की दरभंगा के तरह इस मामले में जनता जागरूक होकर एकजुट दवाब नहीं बना सकी। 


पूर्णिया एयरपोर्ट क्षेत्र की जरूरत है। जरूरी है की इसके लिए लोग जुटें और आवाज उठाएं। आगे आने वाले वक्त में हम इस मांग पर संघर्ष करने जा रहे हैं, जरूरत है की क्षेत्र की जनता एकजुट होकर इस मांग की आवाज बुलंद करे।


पूर्णिया आसपास के सांसद विधायक अपने अपने राजनीतिक दलों के गुलाम बन गए हैं और केवल अपने दलों के निर्देशों का पालन करते हैं। क्षेत्र और मुद्दे से उनका कोई सरोकार नहीं है। जब जनता आवाज उठाती है तो फोटो सेशन के लिए वो मंत्री से मिलने चले जाते हैं और फिर पुनः एक साल तक सो जाते हैं। 2022 के फरवरी में अविनाश मिश्र जी के नेतृत्व में एम एस यू सेनानी पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 13 फरवरी से 17 फरवरी तक अनशन पर थे। अनशन के तीसरे दिन माननीयों का नींद टूटा और सब मिलकर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मिलने गए। पिछले एक साल में जब ये नेता गण सोए रहे तो अविनाश एंड एम एस यू टीम ने विभिन्न माध्यमों से पूर्णिया के लोगों को एकजुट करने और जगाने का प्रयास जारी रक्खा।

जिसका परिणाम है की आज पूर्णियां मांगे एयरपोर्ट मुहिम के साथ स्थानीय सैकड़ों संगठन का समर्थन प्राप्त हुआ है।


 संयोग देखिए, अविनाश ने एक सप्ताह पहले 19 मार्च को पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए जंतर मंतर दिल्ली पर MSU का धरना घोषित किया, तैयारी के लिए दिल्ली आए। और पुनः पूर्णिया आसपास के सांसद, विधायक पूर्णिया एयरपोर्ट के नाम पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मिलने गए हैं।


पुर्णिया एयरपोर्ट के बनने से क्षेत्र के 10 जिलों के करीब 3 करोड़ कवरिंग जनसँख्या इससे प्रभावित होगा, जिसमे से करीब 30 लाख लोग मेट्रो सिटीज में प्रवासित हैं और हर साल अपने गाँव-घर जरूर आते हैं। एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में हजारों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। एकबार बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होने के बाद क्षेत्र में निवेशकों के आने का चांस बढ़ेगा, नए इंडस्ट्री लग सकते हैं और रोजगार बढ़ेगा. आज अगर कोई स्थानीय व्यक्ति भी अपने क्षेत्र में इन्वेस्ट करना चाहे तो कैसे करेगा ? मान लीजिये की वो शहर में है और उसके पास पूंजी है लगाने के लिए, लेकिन क्या कोई ऐसी जगह अपनी पूंजी लगाना चाहेगा जहाँ जाने-आने में ही उसे 3-4 दिन लग जाए ? एकबार क्षेत्र में यदि एयरपोर्ट होगा तो सर्विस इंडस्ट्री, सॉफ्टवेयर एंड टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री, एजुकेशन इंडस्ट्री को वहां पहुँचने में दिक्कत नहीं होगी चूँकि आवागमन सुगमता से होगी। यदि निवेशकों को आने-जाने की सुगमता हो तो क्षेत्र में चीनी मिल, डेयरी-मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग आसानी से लगाए जा सकते हैं और निवेश बढ़ेगा. 


पुर्णिया एयरपोर्ट अपने भौगौलिक स्थिति के कारण शानदार इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की स्थिति रखता है। दुनिया भर से नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन आने वाले फ्लाइट्स और यूरोप एंड साउथ-ईस्ट एशिया से नार्थ-वेस्ट एशिया (इंडोनेशिया, हिंदेशिया, वियतनाम, कम्बोडिया, थाईलैंड आदि) जाने वाली अधिकाँश फ्लाइट्स के लिए ये एक स्टे पॉइंट बन सकता है। देश के सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से भी पूर्णिया एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. आसपास इतने पड़ोसी देशों के होने के कारण पूर्णिया एयरपोर्ट के बनने से आपात-काल में देश के सेनाओं के आसान आवागमन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है.  


क्षेत्र के आर्थिक-सामजिक-राजनितिक पुनरुत्थान में पूर्णिया एयरपोर्ट का खुलना एक मील का पत्थर होगा पर सालों से सरकारों ने इसे इग्नोर किया है. न केवल इग्नोर किया है बल्कि इसे एक मजाक बना दिया है. लोग टकटकी लगाकर सम्बंधित खबरों का इन्तजार करते हैं, नेता लोग ज्ञापन-भेंट-भाँट-चिट्ठी से खबर-क्रेडिट ले लेते हैं और स्थिति ये है की अबतक सब अधर में अटका हुआ है।


इस कार्यक्रम धीरू मिश्र, चरणजीत झा, जे पी झा,रंजीत झा,संजीव कुमार,राम कुमार, सोनू कुमार,राम झा,गणेश झा, समेत सैकड़ों संगठन व मिथिला वासी सामिल हुए।

लेबल: , ,

NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और स्वास्थ्य आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर तालाबंदी के बाद अब अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और स्वास्थ्य आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें पिछले साल एनएचएम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की मांग की गई है। 



स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन में लिखा गया है कि, 'इस भर्ती परीक्षा में 50% ऐसे परीक्षार्थी है जिन्होंने कोरोना जैसे महासंकट में अस्थाई मानव संसाधन के तहत सभी शासकीय अस्पतालों में आपके एक आदेश पर 24 घंटे अपनी सेवा दी है और आपसे बार-बार निवेदन किए जाने पर भी आपने हम सभी को पुनः नियुक्ति नहीं दी। अब वर्तमान में इस भर्ती के माध्यम से हम कड़ी मेहनत करके शासकीय सेवा में आना चाहते हैं जिसके लिए आज भी हमें रिजल्ट का बहुत अधिक विलंब होने पर भी इंतजार करना पड़ रहा है।'


दरअसल, पिछले साल 3 और 4 अगस्त को एनएचएम द्वारा भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। लेकिन सात महीने बीतने के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों में रोष है। सोमवार को एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सभी अभ्यर्थी चिकित्सा मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पहुंचे और उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।



 इस दौरान छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि एनएचएम में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। एनएचएम में परीक्षा होने के पहले ही पेपर लाखों रूपए में बेचा जाता है वहीं भर्ती परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। उसके बावजूद उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। एनएचएम के मनमानी के विरुद्ध अभ्यर्थियों में रोष है इसके बाद भी यदि एनएचएम जल्द रिजल्ट घोषित नहीं करती तो हम उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


बता दें कि बीते दिनों NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी देखने को मिला। यहएनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने एनएचएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला भी जड़ दिया था अब अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री को एक बार फिर ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई हैं।

लेबल: , ,

गुरुवार, 16 मार्च 2023

रालोजपा प्रदेश महासचिव का सीधी में जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रधान मसाचिव शोभनाथ सेन कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए सीधी, शहडोल होते हुए अनूपपुर के लिए रवाना हुए।


चोरगढी सीधी मे रालोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।साथ ही कल कार्यकर्ताओं के साथ अनूपपुर में बैठक करेंगे । साथी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अनूपपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगे। जहा वह केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों वा पार्टी के अन्य सभी जानकारियों को साझा करेंगे ।


लेबल:

बुधवार, 15 मार्च 2023

पूसा उमा पांडेय महाविद्यालय मे आइसा इकाई का बैठक : पूसा में अनियमित एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करेगा:- आइसा

छात्र-छात्राओं का नियमित वर्ग संचालन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, साफ-सफाई,कॉमन रूम, कर्मचारी की कमी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर आइसा करेगी आंदोलन।:- रौशन कुमार


23 मार्च को भगत सिंह की शहादत दिवस पर आइसा नई शिक्षा नीति 2020 छात्र-नौजवानों के लिए वरदान या अभिशाप पर संगोष्ठी आयोजित करेगी।:- आइसा



पूसा उमा पांडेय महाविद्यालय परिसर के आइसा कॉलेज इकाई का विस्तारित बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष प्रिया कुमारी व संचालन शिवम सरोज कुमार ने किया।बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि आइसा प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में छात्रों का नियमित वर्ग संचालन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, साफ-सफाई, पूछताछ काउंटर, छात्रों के लिए वाईफाई एवं कर्मचारी आदि जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का घोर कमी है। जिसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से पूर्व में लिखित रूप से कई बार किया जा चुका है लेकिन समस्याओं को निदान को लेकर उनका रवैया छात्रों के प्रति निराश जनक रहा। आगे उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की समस्या का हल 15 दिनों के अंदर नहीं किया गया तो आइसा छात्रों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।


 

आगे बैठक को कॉलेज इकाई सह-सचिव अंजली कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में साफ-सफाई का घोर अभाव है, इस पर कॉलेज प्रशासन अविलंब ध्यान दे। और छात्र- छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम जिसमें आवश्यक सामग्री जैसे लड़की के लिए सैनेट्री नेपकिन, मैगजीन, न्यूजपेपर आदि सहित व्यवस्था की जाए। 


वही छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर काफी मुखर होकर अपनी-अपनी बातों को रखा। बैठक में शिवम सरोज, शिव कुमार, प्रिया कुमारी, मोहम्मद एजाज, अंकित कुमार, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, रूपा कुमारी, नैना कुमारी, केशव कुमार, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, रिद्धि कुमारी, अनिता कुमारी, रिचा कुमारी, अंशु कुमारी आदि ने भी अपने बातों को रखा।

लेबल: , , ,

शनिवार, 11 मार्च 2023

नर्सिंग छात्र छात्राओं की 3 सालों से नहीं हुई परीक्षाएं, छात्र छात्राएं परेशान - रवि परमार

एनएसयूआई मेडिकल विंग ने नर्सिंग छात्र छात्रों की मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा


जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में नर्सिंग के छात्र छात्राएं पहुंचे कलेक्टर कार्यालय


नर्मदापुरम ( होशंगाबाद ) - आज जिले के सभी नर्सिंग महाविद्यालयों के नर्सिंग छात्र छात्राओं ने एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और जमकर नारेबाजी की ,एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार ने बताया कि नर्सिंग छात्र छात्राओं की पिछले 3 सालों से परीक्षाएं नहीं हुए हैं छात्र छात्राएं और उनके परिजन भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं यही नहीं छात्र छात्राएं आर्थिक रूप से जूझ रहे हैं



रवि परमार ने आगे कहा कि नर्सिंग छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। जिन छात्र छात्राओं का 2 साल का कोर्स था, उनका तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। यही हाल 4 साल के कोर्स वाले स्टूडेंट्स का है 3 साल बीतने के बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई। छात्र-छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावक भी मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्हें चिंता है कि उनकी डिग्री कब मिलेगी? विश्वविद्यालय द्वारा बार बार परीक्षाएं रद्द करने के कारण नर्सिंग में अध्यनरत छात्र छात्राएं मानसिक रूप से असहज महसूस कर रही है यदि कोई छात्र छात्राएं मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाते हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की जिम्मेदार होंगी ।


प्रवीण दुबे ने कहा कि मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय यदि परीक्षा कराने में असमर्थ है तो फिर छात्र-छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन करना ही उचित है, जिससे कि छात्र छात्राएं अगले वर्ष की पढ़ाई कर सकें और उनका जो साल बर्बाद हुआ है उससे उनको राहत मिल सके। नर्सिंग कॉलेजों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की तीन सालों से परीक्षा नहीं करवा पा रही है विश्वविद्यालय 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अभी तक नहीं करवा सका, जिसकी वजह से छात्र छात्राओं के तीन साल बर्बाद हो गए अगर जल्दी कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो एनएसयूआई मेडिकल विंग उग्र प्रदर्शन करेगी । 


इस मौके पर राजवीर सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा प्रवीण दुबे नितिन मीणा नेहा कमले सावन इकले सत्यम चौरासिया और सभी नर्सिंग छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

लेबल: , , ,

समस्तीपुर विधायक शाहीन ने किया 1.58 करोड़ की लागत से बने सड़कों का उद्घाटन

समस्तीपुर विधायक व बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत लगभग 1.58 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन किया।


जिसमे प्रमुख रूप से समस्तीपुर प्रखंड के पूसा रोड मुख्य सड़क से बालभद्रपुर तक लगभग 58 लाख की लागत से निर्मित 01 किलोमीटर सड़क, व ताजपुर प्रखंड के भेरोखरा महुआ चौक से तुरहा टोला तक ,लगभग 90 लाख की लागत से निर्मित 1.2 किलोमीटर सड़क, शामिल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री शाहीन ने कहा कि विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना अि आवश्यक है। यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नये-नये सड़कों के शिलान्यास व उद्घाटन हो रहे है। इस दौरान उन्होंने अपने बारह वर्षो के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। साथ ही अपनी उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख - दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला राजद सचिव राकेश यादव, संचालन एहसानुल हक चुनने,, तथा धन्यवाद ज्ञापन नकीबुर्रहमान ने किया। मौके पर प्रदेश राजद उपाध्यक्ष(पर्यावरण प्रकोष्ठ) व पूर्व, जिला पार्षद संजीव कुमार राय, तबरेज आलम, नुरुजजोहा आफो, राकेश कुमार,, अरविंद कुमार राय,अशोक राय, अजहर मिकरानी,नकीब रहमान, आरिफ हुसैन शिबू, अबुलैस आजाद, डॉ भोला,अनिल रॉय, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद विक्की, नवीन कुमार, सुशांत कुमार, सोनू कुमार,अब्दुल खालिक सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे ।

लेबल: , , , ,