मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग की लापरवाही से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में - रवि परमार

मध्यप्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी एनएसयूआई



मेडिकल विश्वविद्यालय को बंद कर संभागीय विश्वविद्यालय को सौंपी जाए जिम्मेदारी - एनएसयूआई


नर्सिंग कॉलेज घोटाले में चिकित्सा मंत्री सहित कई बड़े अधिकारी लिप्त निष्पक्ष जांच कराएं सरकार - एनएसयूआई


भोपाल - मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज का घोटाला लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे नर्सिंग के लाखों छात्र छात्राओं का भविष्य संकट में है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा धड़ल्ले से फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को बिना किसी मापदंड के मान्यता दी जा रही है। मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा 2020-21 सत्र की मान्यता फरवरी 2023 में जारी गई, जिससे पूरे प्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य संकट में आ गया। 



एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग और उनके अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नर्सिंग कॉलेजों में बड़ा घोटाला किया गया है। जिसको दबाने के लिए विश्वास सांरग पुलिस प्रशासन का सहारा ले रहे हैं। शिवराज सरकार की छवि छुमिल करने सबसे अव्वल नंबर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग में लगातार घोटाले हो रहे हैं। अगर निष्पक्ष जांच होगी तो चिकित्सा शिक्षा मंत्री सहित सभी मंत्री जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे।


रवि परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में लगातार बढ़ती अनियमितताओं को देखते हुए सरकार को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को बंद कर संभागीय विश्वविद्यालयों को जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति में भी निश्चित ही सुधार होगा।


परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परीक्षा करवाने में असमर्थ है तो फिर छात्र छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन करना ही उचित है, जिससे कि छात्र छात्राएं अगले वर्ष की पढ़ाई कर सकें और उनका जो साल बर्बाद हुआ है उससे उनको राहत मिल सके। विश्वविद्यालय 2020-21 में प्रवेशित छात्र छात्राओं की परीक्षाएं अभी तक नहीं करवा सका, जिसकी वजह से छात्र छात्राओं के तीन साल बर्बाद हो गए। छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं क्योंकि जिन छात्र छात्राओं का 2 साल का कोर्स था उनको तीन साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं तक नहीं हुई हैं। यही हाल 4 साल के कोर्स वाले स्टूडेंट्स का है। 3 साल बीतने के बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई, ऐसे में छात्र छात्राओं को अपनी डिग्री कब मिलेगी? 


रवि ने छात्र छात्राओं के भविष्य पर चिंता जाहिर करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि मध्यप्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं के भविष्य के हो रहे खिलवाड़ को ध्यान में रखते हुए तत्काल उचित निर्णय लें और नर्सिंग घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए अन्यथा एनएसयूआई मेडिकल विंग नर्सिंग छात्र छात्राओं की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

लेबल: , , , ,

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया

देश की आजादी के लिए सबकुछ न्यौछावर करने वाले करोड़ों युवाओं के आदर्श चंद्रशेखर आजाद की 90 वीं पुण्यतिथि शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ पुष्प मालाएं पहनाकर नमन किया।तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बलराम राठौर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद 14 साल की उम्र में ही गांधी जी के साथ आजादी की लड़ाई में जुड़ चुके थे। आज ही के दिन 27 फरवरी को अंग्रेजों से लड़ते हुए अल्फ्रेड पार्क में अपना संकल्प को निभाते हुए शहीद हो गए थे। आज के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद से सीख लेने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बलराम राठौर, अनूपपुर जिला अध्यक्ष कृष्णपाल राठौर , सुनील राठौर,राहुल राठौर ,रामनारायण राने,आशुतोष सिंह,सोनू राठौर,विवेक राठौर आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेबल: ,

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

विधायक ने 1.68 करोड़ की लागत से बनने वाली उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया शिलान्यास

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 1.68 करोड़ की लागत से बनने वाली उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय , चकनूर का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया 


जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया। शिलान्यास होने पर लोगों ने विधायक को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद सचिव राकेश यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की l इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि चकनूर में उच्च माध्यमिक विद्यालय हो जाने से क्षेत्र के छात्रों को बेहद सहूलियत होगी l उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है l कहा कि आज समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत बिहार में कई मामलों में अव्वल और लगातार ऊँचाइयां पाता जा रहा है। यह क्षेत्र की जनता का प्यार और विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में जन-जन की आत्मीय सहभागिता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा का संपूर्ण विकास ही मकसद है। जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। जनता का कार्य करना ही प्राथमिकता है l स्थानीय विधायक ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास की रूपरेखा तैयार कर क्रियान्वन का दौर अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी आदि मूलभूत समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जब तक विधानसभा क्षेत्र की समस्त समस्याएं दूर नहीं होंगी वह चैन से नहीं बैठेंगे और सदैव विकास की ओर अग्रसर रहेंगे। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद सचिव राकेश यादव , पुसा प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोज कुमार राय, समस्तीपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , जिला राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव , मीडिया प्रभारी अरविन्द शर्मा , पूर्व मुखिया मोo इम्तियाज , सैयद फैसल आलम मन्नू , सुशील राय, विमल पासवान आदि मौजूद थे l




लेबल: , , , ,

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

रालोजपा खेल प्रकोष्ठ ने किया प्रदेश में कार्यकारणी का विस्तार

रालोजपा खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने मध्यप्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहित पटेल ने बताया की पार्टी के विकास एवं लोकहित हेतु कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पटेल ने बताया की वो केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस जी के जनहित एवं लोककल्याण के उद्देश्यों को जन जन तक पहुँचाना चाहते हैं जिसके लिए वो निरंतर पार्टी के विस्तार हेतु परिश्रम करते रहेंगे एवं पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करेंगे और पार्टी का मुख्य कार्य मध्यप्रदेश के हर गरीब वर्ग का विकास करना है चाहे वह किसी भी वर्ग का हो जिसके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर अपने उद्देश्यों को सफल बनाएगा।


और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही हर जिलों में नियुक्ति कर अपना विस्तार करेंगी।


प्रदेश में दो उपाध्यक्षों सहित एक सचिव की भी नियुक्ति की गयी है, 

जिसमें अरुणेन्द्र पटेल एवं बलराम राठौर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रवि पटेल को प्रदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

लेबल:

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

संदिग्ध हालत में मिला JDU नेता के लापता भाई का शव

औरंगाबाद बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से आ रही है, बिहार के  गया से लापता हुए जदयू नेता के भाई का का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से जिले में हड़कंप मच गईं है।मृतक जीतनराम मांझी के पार्टी हम के नेता थे। बुधवार को पुलिस ने रेलवे ट्रेक से जेडीयू नेता के भाई का शव बरामद किया था



पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डिहरी-गया रेलखंड पर औरंगाबाद जिले में सोननगर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक से बिहार राज्य अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य और जदयू के वरीय नेता प्रमोद चंद्रवंशी के भाई व हम पार्टी के वरीय नेता मनोज चंद्रवंशी का शव बरामद किया गया है।


शव की बरामदगी बुधवार को ही हुई थी लेकिन उस वक्त पहचान नही हो सकी थी। गुरूवार को दोपहर बाद शव की पहचान जेडीयू नेता के भाई के रूप में होते ही जदयू और बिहार के राजनीतिक हलके में सनसनी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू नेता के भाई दो दिन पहले गया से लापता हुए थे। वही सोननगर में बुधवार को रेल ट्रैक से बरामद शव की गुरूवार को दोपहर बाद पहचान हुई। जेडीयू नेता के भाई के रूप में शव की पहचान होते ही हड़कंप मच गया। मृतक खुद जीतनराम मांझी के पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्यूलर) हमसे के नेता थे। बुधवार को पुलिस ने रेलवे ट्रेक से जेडीयू नेता के भाई का शव बरामद किया था। उस वक्त मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक हम नेता के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान जेडीयू के सीनियर नेता और बिहार राज्य अतिपिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी के बड़े भाई और हम नेता मनोज चंद्रवंशी के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि मनोज चंद्रवंशी गया के गुरुआ से अचानक गायब हो गए थे। बुधवार को रेल पुलिस ने मनोज चंद्रवंशी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया था आज शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक हम नेता मनोज चंद्रवंशी के भाई जेडीयू नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि अपराधियों ने उनके भाई को अगवा करने के बाद मौत के घाट उतार दिया है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है। शव की पहचान के बाद बारूण पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बारूण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया था। गुरूवार को दोपहर बाद पहचान होने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


लेबल: , , , , ,

केले में लगे स्यूडोस्टेम वेविल कीट एवम् सर्दी के दुष्प्रभाव को कैसे करें प्रबंधित

क्या आप जानते हैं ? केले में लगे स्यूडोस्टेम वेविल कीट एवम् सर्दी के दुष्प्रभाव  को कैसे करें प्रबंधित

आइए जानते हैं प्रोफेसर (डॉ) एस.के.सिंह प्रधान अन्वेषक, अखिल भारतीय फल अनुसंधान परियोजना एवम् सह निदेशक अनुसंधान से केले में लगे स्यूडोस्टेम वेविल कीट एवम् सर्दी के दुष्प्रभाव को कैसे करें प्रबंधित!



जून- जुलाई में   उत्तक संबर्धन से लगाया गया केला का पौधा 7-8 महीने का हो गया होगा , अब इसमे हल्की जुताई-गुड़ाई करने के बाद प्रति केला 200 ग्राम यूरिया, 200 ग्राम म्यूरेट आफ पोटाश एवं 100 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग करें  तथा मिट्टी चढ़ा दे , क्योकि अब इसमे फूल आने ही वाला है । ज्ञातव्य हो की बिहार में केला के लिए 300 ग्राम नत्रजन, 200 ग्राम फास्फोरस एवम् 300 ग्राम पोटाश तत्व के रूप प्रति पौधा देने की अनुसंशा किया जाता हैं एवम् सलाह दिया जाता है की उपरोक्त उर्वरकों की मात्रा को तीन या चार बराबर बराबर हिस्से मे बाट दिया जाय।जब चार स्प्लिट मे देना हो तो 0,3,6,9 वे महीने में यदि 3 स्प्लिट मे देना हो तो 0,4,8 महीने में ऊर्वरकों को देना चाहिए। सूखी एवं रोगग्रस्त पत्तियों को तेज चाकू से समय-समय पर काटते रहना चाहिए। येसा करने से रोग की सान्ध्रता भी घटती है एवं  रोग का फैलाव भी कम होता है। हवा एवं प्रकाश नीचे तक पहुचता रहता है, जिससे कीटों की संख्या में भी कमी आती  है। अधिकतम उपज के लिए स्वस्थ 13-15 पत्तियों ही पर्याप्त होती है। आवश्यकतानुसार हल्की- हल्की  सिचांई करे। यदि पत्तियों या पौधों में  किसी भी प्रकार का सूक्ष्म पोषक तत्वों  की कमी दिखाई दे तो अविलंब उस कमी को दूर करने के लिए उसका छिड़काव करें।उपरोक्त सभी उपाय आगामी केला की उपज को सीधे प्रभावित करेगा।के



ले स्यूडोस्टेम वेविल से आक्रांत केले के पौधे को  स्यूडोस्टेम को आधार से काटें और 100 मिलीलीटर बेवेरिया बेसियाना (3 मि.ली. / लीटर) या क्लोरपाइरीफोस (2.5 मि.ली. / लीटर) + स्टिकिंग एजेंट (1 मि.ली.) से उपचारित करें। इस कीट से बचाव के लिए क्लोरोपाइरीफोस (2.5 मिली / ली + 1 मिली स्टिकिंग एजेंट) या एजेडिरैचिन 1% (2.5 मि.ली. / ली।) 5 महीने पुराने केले के तने पर रगड़कर लगाया जा सकता है।   

बंच की कटाई के बाद, स्यूडोस्टेम को 30 सेमी लंबाई के टुकड़ों में काटा जा सकता है और कीट को संग्रह करने के लिए जाल के रूप में उपयोग किया जाता है।

इस कीट की उग्रता कम हो इसके लिए आवश्यक है की केला के बाग की निराई गुड़ाई  किया जाय एवम्  स्वच्छ खेती को बढ़ावा देने की आवश्यक है।

लेबल: , , , , ,

नोएडा में राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज नोएडा के दौरे पर हैं आपको बता दे विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव दूसरी बार नोएडा आ रहे हैं।जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव दोपहर लगभग 12 बजे सेक्टर-63 में स्वर्गीय राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे, उन्हें संबोधित करेंगे।



ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अखिलेश यादव 2012 से 2017 के बीच कभी नोएडा नहीं आए, लेकिन अब हालात दूसरी है। अखिलेश यादव नोएडा में रैली करने जा रहे हैं। दरअसल लगभग तीन दशक से एक बात काफी प्रचलित थी कि यूपी का कोई भी सीएम अगर नोएडा का दौरा करता है, वह सत्ता से बाहर हो जाता है।

लेबल: , , , , , ,

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

पूर्णिया एयरपोर्ट की घोषणा को 7 साल से ज़्यादा होने के बाद भी शुरू ना होने के विरोध में पूर्णिया के लोगों द्वारा पैदल यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उड़ान योजना की विधिवत शुरुआत हुई थी।जिसमें देश भर में 109 हवाई अड्डों / हेलीपैड को जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया था। उड़ान स्कीम के तहत 78 हवाई अड्डे और 31 हेलीपोर्ट या हेलीपैड भी शामिल थे।


उसी उड़ान योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा 18 ऑगस्ट 2015 को पूर्णिया एयरपोर्ट की भी घोसना हुई थी ।पूर्णिया में एयरपोर्ट बहुत सालो से है मगर वो वायु सेना के अधीन है।सबसे पहली उड़ान 1933 में भरी थी वो उड़ान थी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए ,इसके बाद 1956 में यहां से एयरपोर्ट सेवा शुरू हुई थी मगर फिर सिर्फ़ नेताओ के आने जाने तक सीमित रही उससे ज़्यादा कुछ नही हुआ ।



पूर्णिया ज़िला देश का सबसे पुराना ज़िला है और इस साल पूर्णिया ज़िला को बने हुए 253 साल हो गए मगर उसके बाद भी यहाँ यातायात के साधनो का अभाव है ।

जब 2015 में प्रधानमंत्री जी ने पूर्णिया एयर पोर्ट को उड़ान योजना में लाए थे तो उमीद जगी की अब जनता के उपयोग में आएगा और जो सालो से यातायात की समस्या थी वो अब ख़त्म होगी ।मगर 7 सालो में कुछ नही हुआ।3 सालो से कुछ सोशल ऐक्टिविस्ट ने ऐक्टिविटी कर करके बहुत कोशिश की लोगों को जागरूक करने से लेकर सरकार पे दवाब बनाने तक ,जिसमें बहुत अभियान चलाए गए जिसमें एक हस्ताक्षर अभियान भी था जिसको सरकार से लेकर पटना हाई कोर्ट में भेजा गया , फिर हाई कोर्ट से पूर्णिया के डी॰एम॰ राहुल कुमार को नोटिस गया की जल्दी से भूमि अधिग्रहण करके सरकार को दे ताकि एयरपोर्ट की रुकावट हटे फिर 15 दिनो में राहुल कुमार द्वारा भूमि अधिग्रहण करके भेजा गया जिससे लोगों में जिज्ञासा जगी की अब एयरपोर्ट शुरू होगा मगर फिर जब बहुत देरी होने के बाद भी कुछ ना हुआ तो आर॰टी॰आई॰ के द्वारा जवाब माँग़ा गया तो पता चला की राहुल कुमार द्वारा ग़लत भूमि अधिग्रहण हुआ था ।जिसका परिणाम ये हुआ की लोगों में आक्रोश बढ़ा जो कुछ लोग लगे थे वो एकाएक और बढ़ते चले गए और सबने मिलकर कुछ कुछ ऐक्टिविटी करना शुरू किया जिसमें आज सुबह 8 बजे से पैदल यात्रा शुरू हुई रेनू उद्यान से आर एन साॅ चौक तक ....8:00 बजे से और 10:30 बजे समापन हुआ ।इस ढाई घंटे की यात्रा में हज़ारों लोग शामिल हुए एक माँग के साथ की जल्दी एयरपोर्ट शुरू किया जाए और एक नारा भी दिया गया की “एयरपोर्ट नही तो वोट नही”


लोगों के ग़ुस्से और माँग की ज़िद देखकर लगता है लोग बिना लिए मानेंगे नही अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिहार सरकार और केंद्र सरकार अपनी ज़िम्मेदारी लेते हुए काम को करती है या फिर एक दूसरे पे दोष देकर और अनदेखा करते हुए टालती है ।मगर लोगों का आक्रोश जैसा है उससे नही लगता है की सरकार अनदेखा करके अपना वोट बैंक कम करेगी ।आगे क्या होगा वो कहना अभी जल्दीबाज़ी होगी मगर कहते है ना जब जनता हक़ लेने पे आती है तो लेकर ही रहती है ।

लेबल: ,

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

रामसिया सोनी बने रालोजपा से अनूपपुर के जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मध्य प्रदेश के सीर्स नेतृत्व प्रदेश के प्रधान महासचिव शोभनाथ सेन के द्वारा अनूपपुर में जिला अध्यक्ष के पद पर रामसिया सोनी को नियुक्त किया गया है


आज शोभनाथ सेन अनूपपुर पहुंच कर नियुक्ति पत्र रामसिया को सौंपा। रामसिया ने कहा की वह पार्टी के हित में पूरी ईमानदारी से लोगो की सेवा करने का कार्य करेंगे और पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे । इस मौके पर पार्टी के प्रधान महासचिव शोभनाथ सेन, सतना के पार्टी के जिला अध्यक्ष सौखीलाल पटेल वा नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामसिया सोनी वा अन्य सभी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेबल:

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

NSUI ने दी पुलवामा में हुए शहीद जवानों की चौथी बरसी पे श्रद्धांजलि।

आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के छात्र नेता विराज यादव के नेतृत्व में राजीव गांधी की प्राथिमा के सामने 14 फरवरी 2019 4 वर्ष पूर्व भारतीय सेना के क़ाफ़िले पर हुये हमले में देश के 40 वीर जवान शहीद हो गये थे,जब यह घटना हुयी तो देश में एक पडोसी मुल्क के लिये ग़ुस्सा और अपने वीर जवानों व उनके परिवार के साथ संवेदनाएँ थी छात्र नेता विराज यादव ने कहा आज इस घटना को 4 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं


और देश के जवानों की शहादत को हमारे युवा याद रखें, उनके त्याग-बलिदान व समर्पण को कभी ना भूले, इस सोच के साथ भोपाल बित्तान मार्केट स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं द्वारा वीर जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और शहीदों के परिजनों सम्मान मिले,ईश्वर से यह प्रार्थना की गयी। विराज यादव ने कहा जम्मू कश्मीर में चार साल पहले हुए पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है. मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन.आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है. जय हिंद! छात्र नेता पर्व ठाकुर ने बताया गौरतलब है कि आज के ही दिन 2019 में आतंकियों ने पुलवामा में सैनिकों की बस पर आतंकी हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने राज्य के पुलवामा जिले में विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ के जवानों की एक बस को टक्कर मार दीथी और बस से जा रहे सीआरपीएफ जवान इस हमले में शहीद हो गए थे. शहीदों को श्रद्धांजलि देने उपस्थित मोहित पटेल , पर्व ठाकुर , राज सिंह रावत , आयुष सेन , हर्षित बघेल ,हर्ष दाँगी , जलज शर्मा , निखिल विश्वरकर्म , नितिन विश्वकर्मा , सनी मालवीय , अनिकेत धड़क , अंकु अहीरवार , शिविक सेन , गोपाल साहू , आयुष जैन आदि मजूद थे।

लेबल: ,

पप्पू यादव के काफिले में हुआ गाड़ियों की टक्कर बाल बाल बचे पप्पू यादव

बीते रात करीब 11 बजे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अपने काफिला के साथ भोजपुर के शाहपुर किसी शादी समारोह में जा रहे थे!


पप्पू यादव काफिले की दो गाड़ी आपस में टकरा गई जिसमे गाड़ी में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,सभी घायलों को इलाज रेफरल अस्पताल अस्पताल में चल रही हैं,हालांकि इस दुघटना में पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं!

लेबल: , ,

रविवार, 12 फ़रवरी 2023

राजद कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई!

समस्तीपुर कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में रविदास चेतना मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सह बैठक आयोजित की गयी! कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास चेतना मंच  के जिलाध्यक्ष प्रमोद राम, संचालन युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की! आगत अतिथियों का स्वागत रविदास चेतना मच के द्वारा पाग, चादर, माला तथा बुके से किया गया l


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व राजद के दरभंगा प्रमंडल के प्रभारी शिवचन्द्र राम ने कहा कि आगामी 19 फरवरी 2023 को पटना के रविन्द्र भवन में  संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वा राज्य स्तरीय जयंती समारोह आयोजित किया गया है l जिसकी तैयारी को लेकर वे आज समस्तीपुर आये है स्थानीय लोगो को कार्यक्रम में पटना आने का निमंत्रण भी दे रहे है l उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता व सदाचार को अत्यंत महत्व देते थे। उन्होंने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता व निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं। अपने सम्बोधन के क्रम में बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। ऐसे महापुरुष को अपना आदर्श मान कर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है

लेबल: , , ,

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए इंकलाबी नौजवान ने निकाली जागरूकता अभियान

आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को सैदपुर पुल के नजदीक पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को भाकपा माले द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने पदयात्रा निकाल कर छात्र-नौजवानों सहित किसान, मजदूरों व महिलाओं से भी एकजुट होकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया। पदयात्रा का नेतृत्व युवा समाजसेवी मो. एजाज व राजेश साहनी ने किया।



पदयात्रा में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला सचिव रौशन यादव ने कहा कि भाकपा माले का 11 वां महाधिवेशन पटना में 15-20 फरवरी को होने जा रहा है 15 फरवरी को गांधी मैदान, पटना में लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है .यह आयोजन मोदी के फासीवाद के खिलाफ लडाई में निर्णनायक साबित होने जा रहा है. भाकपा माले सड़क से ले कर सदन तक संघर्षरत है. मुल्क से फासीवाद को खत्म करने एवं लोकतंत्र को बचाने की लडाई में आप जरूर हिस्सेदारी निभाएं एवं 15 फरवरी को रैली में शामिल हों। मौके पर आरवाईए जिला कमिटी सदस्य चंदन कुमार, हरिश्चंद्र साहनी, रघुवर पोद्दार, मो. यासीन, हनी कुमार, अजय कुमार, विमल कुमार व टेंम्पू चालक उपस्थित थे।

लेबल:

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

पूसा अनुमंडलीय अस्पताल, उपाधीक्षक के मनमानी के खिलाफ में अस्पताल के मुख्य द्वार पर ग्रामीणों द्वारा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

अनुमंडलीय अस्पताल पूसा की लचर व्यवस्था में हो सुधार, भ्रष्टाचार- अनियमितता करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी पर हो कार्रवाई :- रवि रौशन


23 फरवरी को आंदोलन के समर्थन में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बैनर तले घेरा-डालो- डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा।:- रौशन कुमार

समस्तीपुर पूसा प्रखंड के अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार पर में मरीज के साथ अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर एवं कर्मचारी द्वारा प्रखंड के आए हुए मरीज के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाने, अस्पताल उपाधीक्षक का उदासीन रवैया को लेकर बर्खास्त करने, उपाधीक्षक के पूरे कार्यकाल समेत मोटी रकम लेकर हाजिरी बनाने, जिला स्तरीय टीम से जांच कराने, चिकित्सक की ड्यूटी तालिका में की जा रही हेराफेरी पर रोक लगाने, अस्पताल में इलाज के दौरान अवैध वसूली करने पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर उपाधीक्षक के विरोध में आक्रोशपूर्व प्रदर्शन किया गया।


तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का अध्यक्षता इंद्रजीत कुमार इंद्र व संचालन सत्येंद कुमार ने किया। वही वक्ता के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य रवि रोशन कुमार ने कहा कि अस्पताल उपाधीक्षक का मनमानी चरम सीमा पर है यह घटना का जानकारी जिला प्रशासन को दिया जाएगा मनमानी पर रोक लगाते हुए अस्पताल उपाधीक्षक पर उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई करने को लेकर, वही आंदोलन के समर्थन में वक्ता के रूप में उपस्थित इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी भाकपा माले पूर्व में भी अस्पताल उपाधीक्षक का उदासीन रवैया को लेकर बर्खास्त करने, उपाधीक्षक के पूरे कार्यकाल समेत मोटी रकम लेकर हाजिरी बनाने, जिला स्तरीय टीम से जांच कराने, चिकित्सक की ड्यूटी तालिका में की जा रही हेराफेरी पर रोक लगाने, अस्पताल में इलाज के दौरान अवैध वसूली करने पर रोक लगाने को लेकर आंदोलन कर ही रही है। आगे जब तक अस्पताल उपाधीक्षक को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के समर्थन में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) द्वारा 23 फरवरी को अस्पताल परिसर में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर आंदोलन में, रामवशिष्ट राय, जगदीश महतो, बबलू कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार, भोलू कुमार, चंदन कुमार, अमर कुमार, विवेक कुमार, अभिजीत कुमार, मनीष कुमार निरंजन कुमार, अकाश कुमार, शत्रुघन महतो, अंकित कुमार इत्यादि युवा ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

लेबल:

सत्ता के हनक में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या बिहार में आम हो गई है:- अविनाश कुमार मिश्र

पूर्णिया से ज्योति झा की रिपोर्ट

पूर्णिया ज्ञात हो की आज 10 फरवरी को मुख्यमंत्री बिहार के पूर्णियां में कार्यक्रम से पूर्व पूर्णियां एयरपोर्ट एक्टिविस्ट अविनाश कुमार मिश्र द्वारा घोषित विरोध कार्यक्रम के मद्देनजर कस्बा जाने के क्रम में जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक करवाई करते हुए अविनाश मिश्र, रितेश कुमार, संजीव कुमार, सुधांशु जयसवाल व राजेश झा को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार हुए सभी एक्टिविस्टों को शहर के. हाट थाना में नजरबंद कर रखा गया।

एक्टिविस्ट अविनाश मिश्र ने रिहाई के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णियां एयरपोर्ट की मांग बीते कई वर्षों से हो रही है। यह सिर्फ पूर्णियां की मांग नही बल्कि सीमाँचल के सभी जिलों की जरूरत है इसलिए एयरपोर्ट से विमान संचालन तक संघर्ष जारी रहेगा, और पूर्णियां आने वाले सभी नेताओं का संवैधानिक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।


आने वाले दिनों में एयरपोर्ट की लड़ाई को हम गांव गरीब किसानों तक ले जाएंगे और गांव गांव जा के लोगो को आगामी चुनाव में वोट बहिस्कार की अपील करेंगे।

लेबल: , ,

एस्ट्रोलॉजी TODAY’S HOROSCOPE: जानिए आज का राशिफल…

TODAY’S HOROSCOPE: जानिए आज का राशिफल

मेष- मेष राशि के लोगों को अपने कर्मक्षेत्र में छोटे हों या बड़े सभी की बताई हुई अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. लग्जरी वस्तु की बिक्री करने वाले व्यापारियों के लिए आज दिन बल्ले-बल्ले वाला रहेगा. अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनको सामान्य ज्ञान बढ़ाने पर अधिक फोकस करना चाहिए. जो महिलाएं खुद को अपडेट करने के लिए कोई कोर्स करना चाहती हैं, उनके लिए कोर्स ज्वाइन करने के लिए आज का समय उपयुक्त है. सेहत का खास ध्यान रखना होगा, बिना डॉक्टर की सलाह से कोई दवा न खाएं, अन्यथा स्वास्थ्य पहले से ज्यादा खराब हो सकता है.



वृष- इस राशि के लोगों को मन को मजबूत रखना होगा, और गलती न करने की कोशिश करनी होगी क्योंकि बॉस आपको डांट सकते हैं इसलिए उनकी बातों को दिल पर न लें. व्यापारियों को व्यापारिक दृष्टिकोण को और विस्तार करने की कोशिश करनी होगी, तभी उन्हें लाभ प्राप्त होगा. युवा जो भी कार्य करें उसे फुल हॉर्टेड हो कर ही करना चाहिए, तभी तो उन्हें अपने उद्देश्य में सफलता मिल सकेगी. परिवार की सुख शांति के लिए घर के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की उपासना करें. देवी की कृपा से सभी कार्य बनेंगे. दांतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा कैविटी लगने से दांत दर्द की समस्या बढ़ सकती है.


मिथुन- मिथुन राशि के कर्मक्षेत्र में जिन लोगों का कई समय से प्रमोशन ड्यू चल रहा था, उनको प्रमोशन से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को आज के दिन धन से संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा, लापरवाही के चलते बड़ा नुकसान होने की संभावना है. युवाओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना है, लेकिन ध्यान रहें ऐसे कोई भी पोस्ट को महत्व न दें जो विवाद का कारण बने. घर में पिता के साथ तालमेल बनाकर चलें, वह जो भी कह रहें है उनकी बातों का अनुसरण करें उसे अनसुना मत करें. स्वास्थ्य में कान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परेशान होने की कोई बात नहीं है शाम तक आराम भी मिल जाएगा.


कर्क- इस राशि के लोग ऑफिस में दूसरे लोगों की बुराई करने से बचें, यदि आपसे कोई अन्य व्यक्ति की बुराई करता है तो उसकी हां में हां न मिलाएं. कारोबार करने वालों को अपने व्यापार की वृद्धि के लिए जनसंपर्क बढ़ाए रखना होगा. अंतरिक्ष में जो ग्रह आपको लीड कर रहें हैं उनके स्वभाव को समझते हुए युवाओं को अपने व्यवहार को भी कंट्रोल करना होगा. परिवार में किसी का भी स्वास्थ्य खराब हो तो उसे हल्के में न लें, उनका अच्छा से ध्यान रखना होगा. कल की स्वास्थ्य संबंधी समस्या में आराम मिलेगा, जिस कारण आज का दिन सामान्य बीतेगा.


सिंह- सिंह राशि के लोग अपना पूरा फोकस काम पर बनाए रखें, क्योंकि लापरवाही के चलते नौकरी पर आंच आ सकती है. व्यापारियों को बड़े क्लाइंट के सुझावों को गंभीरता से लेना होगा, सुझाव यदि अच्छे है तो उसे फॉलो करने में कोई हर्ज नहीं है. नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव युवाओं की वाणी को प्रभावित करेगा, जिस कारण उनके कई करीबी दोस्त या रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं. परिवार का ध्यान रखें, घर के सदस्यों का यदि स्वास्थ्य खराब हैं तो उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें. आज के दिन घुटनों के दर्द और कमर दर्द से सारा दिन परेशान हो सकती है.


कन्या- इस राशि के लोगों को ऑफिशियल कार्य को लेकर चिंता होगी साथ ही आर्थिक तौर पर परेशान भी रहेंगे. कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को लाभ न मिलने से मानसिक तनाव होने की संभावना है. दिन की शुरुआत में ही युवाओं का मानसिक रूप से कॉन्फिडेंस लो हो सकता है लेकिन युवाओं को खुद ही अपने आत्मबल में वृद्धि करनी होगी. अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी, वरना घरेलू बजट बिगड़ने पर मानसिक तनाव से घिर सकते हैं. जो लोग पान मसाले का सेवन करते हैं वह मुंह से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें नहीं तो बड़ा और गंभीर रोग लग सकता है. 


तुला- तुला राशि के जो लोग मनचाही जॉब की तलाश में भटक रहे थे, उनकी भागदौड़ को अब राहत मिलने वाली है. नौकरी मिलने से संबंधित आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज का दिन व्यापारियों के लिए सामान्य है. आज वह न तो घाटे की स्थिति में रहेंगे और न ही लाभ की स्थिति में. काम के साथ आराम जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा आराम युवाओं को आलसी बना सकता है. इसलिए आपको अधिक आलस्य से बचना होगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, यदि उनसे दूर हैं तो फोन पर संपर्क बनाए रखना होगा. स्किन संबंधित कई दिक्कतों से परेशान हो सकते हैं इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें.


वृश्चिक- इस राशि के नौकरीपेशा लोग कठोर परिश्रम निरंतर जारी रखें, ताकि आपको अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो सके. व्यापारियों को आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है, पुराने किए गए निवेशों से लाभ होता दिखाई दे रहा है. युवा मानसिक व शारीरिक रूप से काफी एक्टिव दिखेगें, जिस कारण वह कठिन काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे. आज के दिन जरूरतमंदों को सामर्थ्यानुसार दान करें, यदि आपके पास कोई मदद के लिए भी आए तो तथा अनुसार उसकी मदद जरूर करें. आज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है.


धनु- धनु राशि के लोगों ने अपने काम और मेहनत के जरिए ख्याति में विस्तार तो कर लिया है, नाम कमाने के बाद आलस्य न करें जैसे मेहनत कर रहे थे वैसे ही आगे भी मेहनत करते रहें. खाने पीने के काम से जुड़े लोगों को आज अपेक्षित लाभ होने की संभावना है. आज के दिन युवा ऊर्जा एवं सकारात्मक विचारों से सभी कार्यों में अव्वल प्रदर्शन करेंगे. ग्रैंड फादर की सेवा करने का मौका मिले तो पीछे न हटे, आपकी तरफ से जितना हो सके उनकी देखभाल करें. यदि कोई खास काम नहीं है तो बाहर निकले, जितना हो सके एक जगह बैठकर अपने काम निपटा लें क्योंकि चोट लगने का डर है.


मकर- इस राशि के कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल सकता है, यदि ऑफर अच्छा है तो इस पर विचार करने में कोई हर्ज नहीं है. व्यापारियों ने बिजनेस में जितना मुनाफा सोच रखा है उससे कम प्राप्त होने की आशंका है, अपेक्षित लाभ मिलने पर मन छोटा न करें. युवाओं को सोच समझकर यारी दोस्ती करनी होगी, गलत संगत का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. परिवार के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा, अचानक से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है. ब्लड प्रेशर हाई रहता हो तो बिल्कुल भी हाईपर न करें, इसके साथ ही बीपी कंट्रोल करने की नियमित तौर पर दवा लेते रहें.


कुंभ- कुंभ राशि के लोग आज के दिन कर्मक्षेत्र में जितना एक्टिव और ऊर्जावान रहेंगे, उतना आपके लिए बेहतर होगा. जो व्यापारी शॉप में कोई रिपेयरिंग आदि करने का प्लान कर रहें हैं, आज का समय उपयुक्त है. विवाह योग्य युवाओं की बात जोर पकड़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी में किसी भी रिश्ते के लिए हां न करें. आज के दिन सौंपी गई पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने में सफल रहेंगे. सेहत में वाहन दुर्घटना और क्रोध के प्रति अलर्ट रहें, दोनों ही चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.


मीन- इस राशि के लोगों के कार्य में नौकरी से संबंधित, जो भी बाधाएं आ रही थीं, वह अब दूर होती नजर आ रही हैं. जिस कारण आज आप चैन की सांस लेते नजर आएंगे. हार्ड वेयर से संबंधित कारोबार करने वाले अच्छा लाभ कमा सकते हैं, इसके साथ ही व्यापार के विस्तार पर ध्यान दें. युवा आज के दिन ईगो पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपका ही नुकसान होगा. घर से संबंधित खर्चों में अधिक वृद्धि हो सकती है. खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाकर चलें, अन्यथा घरेलू बजट बिगड़ सकता है. पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं, जितना हो सके चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें और हल्का आहार लें. 

लेबल: , ,

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

जिलास्तरीय गायन प्रतियोगिता के फाइनल में पूरे जिले से 10 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी, झूमते रहे दर्शक।

चंद्रशेखर बना जिले का सिंगिंग सेंसेशन, अफरीदी रहा रनर अप। शिवाय एकेडमी पटना के सहयोग से हुआ आयोजन।


बेगुसराय/बरौनी नगर परिषद बरौनी स्थित मध्य विद्यालय शोकहरा के सभागार में बुधवार की देर संध्या सिंगिंग सेंसेशन के फाइनल का आयोजन किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार से प्रेरित होकर टीम प्रियम के सौजन्य से फिल्मी युवा द्वारा जिलास्तरीय गायन प्रतियोगिता के फाइनल शिवाय एकेडेमी पटना के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बरौनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुजीत कुमार, उपमुख्य पार्षद नेहा महतो, बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष सह मुहिम के जिला प्रभारी प्रभाकर कुमार राय, मदर टेरेसा एकेडेमी के निदेशक बृज बिहारी मिश्र एवं शिक्षिका डॉ० सुप्रिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम के सह संचालन के दौरान फिल्मी युवा के संयोजक जीतांशु अंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत कई महीनों से उद्घाटन उपरांत जिले के लगभग कई क्षेत्र जैसे बलिया, बीहट, बरौनी, बीरपुर, चेरियाबरियारपुर, भगवानपुर, चकिया, बछवाड़ा और बेगूसराय शहर में ऑडिशन का आयोजन कर 500 प्रतिभागियों के बीच 10 को फाइनल के लिए चयनित किया गया था। जिसमें सभी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दिया और भगवानपुर प्रखंड से चंद्रशेखर विजेता एवं बेगूसराय प्रखंड से अफरीदी उपविजेता हुए। उन्हें मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लेट्स इंस्पायर बिहार के जिला प्रभारी प्रभाकर कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में यह ललक आई०पी०एस० विकास वैभव के मार्गदर्शन से ही प्राप्त हुआ है। उन्हीं के प्रेरणा से युवाओं को अलग उत्साह की अनुभूति होती है जिससे वह अपने प्रतिभा को निखार सके।



फिल्मी युवा के संस्थापक सह निदेशक बसंत राज ने आयोजन की पूरी रूपरेखा एवं शुरुआती दौर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं के बीच संगीत और कला के प्रति रुचि पैदा करने की कोशिश है। जिस तरह आईपीएस विकास वैभव लेट्स इंस्पायर बिहार के माध्यम से अपने बिहार की खोई संस्कृति और विरासत को पुनः नया रूप दिलाने के प्रयास में हैं तो उनसे ही प्रेरित होकर फिल्मी युवा की पूरी टीम के साथ आंखों में एक अलग जज़्बा लिए प्लेटफॉर्म को तैयार किया जिसमें बीहट के प्रियम रंजन सिंह द्वारा संचालित सामाजिक संगठन टीम प्रियम का पूर्ण सहयोग रहा है। टीम प्रियम लगातार समाजसेवी गतिविधियों के साथ अब फिल्मी युवा का साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में दे रहा है। अपने क्षेत्र के स्थानीय स्तर के कोई भी प्रतिभावान ऐसा न हो कि संसाधन की कमी के कारण वह वंचित ना रह जाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवाय एकेडेमी का पूर्ण सहयोग मिला जिसमें बेगूसराय जिले से भी 3 प्रतिभागियों का शिवाय गुरुकुल 40 में इंटरव्यू राउंड के लिए चयन हुआ जिसमें चयनित होने पर संस्थान के तरफ से फ्री मेडिकल आई आई टी की पढ़ाई एवं रहने की व्यवस्था की जाएगी।

निर्णायक़ी में संगीत शिक्षिका डॉ० सुप्रिया एवं रंगकर्मी एवं न०प० बीहट के उपमुख्य पार्षद सह रंगकर्मी ऋषिकेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बरौनी न०प० के मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने आशीष वचनों के साथ कहा कि फिल्मी युवा की पूरी टीम को बधाई दी जिन्होंने अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यह सोच बहुत ही सरहानीय है। साथ ही उप मुख्य पार्षद नेहा महतो ने भी आगामी समय में सांस्कृतिक गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।टीम प्रियम के प्रियम रंजन ने कहा कि आने वाले समय में अपने जिले के लिए सांस्कृतिक एवं युवा विकास की कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। साथ ही उपस्थित अतिथि के रूप में सेंट केरेन्स एकेडेमी के निदेशक सुधीर सिंह, एम एस कान्वेंट के निदेशक सोनू कुमार, बलिया के वरिष्ठ कलाकार एवं फिल्मी युवा के वरिष्ठ सदस्य तालिम फरिश्ता, बीरपुर के शिक्षक सह पत्रकार कुंदन जोशवाहा उपस्थित रहे। प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने दर्शकों को  अंत तक बाधें रखा। संस्था के द्वारा अतिथियों एवं निर्णायकगण स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

आयोजनकर्ता में फिल्मी युवा के सचिव सुमित चौधरी, प्रमुख कार्यकारिणी किशन कुमार, प्रिंस राज, भूषण कुमार, मितांशु अंजन सहित टीम प्रियम के दिलखुश कुमार, प्रिंस कुमार एवं नंदन कुमार उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन मध्य विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ने किया।

लेबल:

मेरा अंतिम सांस क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है --- शाहीन

समस्तीपुर प्रखंड विशनपुर चौक स्थित कंचन मार्केट परिसर में बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का "नागरिक अभिनन्दन " स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया! ￰उप मुख्य सचेतक का स्वागत जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने माला , पाग, चादर , गुलदस्ता, मोमेंटो से किया  "अभिनन्दन समारोह " की अध्यक्षता जिला राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, स्वागत सम्बोधन पंचायत अध्यक्ष मोo आसिफ इकबाल व धन्यवाद ज्ञापन राजद नेता रविन्द्र कुमार रवि ने किया l


बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।नागरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर उन्होंने सबसे पहले कार्यकर्ता एवं जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा से हमें अपना मत देकर हमें सम्मानित करने का काम किया है, इसके लिए मैं जनता का ऋणी हूं l मैं हमेशा जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयासरत रहता हूं l वादा करता हूं कि आपका मान सम्मान में कभी कमी नहीं होंने दूंगा l शाहीन ने यह भी कहा कि मेरा अंतिम सांस क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया चन्दन कुमार , पूर्व मुखिया मुकेश कुमार , पूर्व सरपंच विष्णु राय, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रोफेसर अजित सिन्हा, जिला महासचिव रामकुमार राय, समाजसेवी कंचन ठाकुर , राकेश मिश्रा, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज कुमार राय, मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , रंजीत कुमार रम्भू , मोo बशीर अहमद , मोo आसिफ इकबाल , मोo आफताब उर्फ लूडो, जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , गोपाल महतो , पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र सिंह , रामविनोद महतो , नीलू शर्मा , विजय यादव , विजय कुमार राय, विजय कुमार शर्मा , संजीव कुमार राय, अनमोल शर्मा , मनोज शर्मा, मनोज पासवान तथा सुंदेश्वर पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे l




लेबल: ,

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

हजारों लोको पायलट ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोनल मुख्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन!

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोनल मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसियेशन ने विशाल धरना प्रदर्शन किया

जिसमे एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए, 9 घंटे की ड्यूटी के बाद ट्रेन परिचालन के लिए बाध्य न करे विभाग ऐसी स्थिति में निर्धारित घंटों की अवधि के बाद ड्यूटी करने के लिए बाध्य करने वाले कर्मियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।साथ ही निर्धारित 9 घंटे की ड्यूटी के बाद किसी भी हाल में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को ट्रेनों के परिचालन के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।


अगर रेल प्रशासन इसके क्रियान्वयन के लिए तैयार नहीं होती है,तो संगठन आंदोलन का कड़ा रुख अपनाएगी,36 घंटे में आउटस्टेशन मुख्यालय वापस किया जाए,लोको रनिंग संवर्ग में उपलब्ध सभी रिक्तियों को पदोन्नति से शीघ्र भरी जाय,ALP से गार्ड की Duty कराना बंद करो एवं बिना गार्ड की गाड़ी चलवाना बंद करो,महिला लोको पायलट के लिए क्रू लॉबी तथा रनिंग रूम में अलग से प्रशाधन,वॉश रूम तथा रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाय,रेलवे के प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों का निजीकरण का विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ एसोसियेशन के सदस्यों ने प्रदर्शन और आवाज बुलंद किया!









लेबल: ,

स्वास्थ्य मंत्री की सद्बुद्धि के लिए भोपाल में यज्ञ, NSUI बोली - मानसिक संतुलन खो बैठे हैं प्रभूराम चौधरी

NHM के पेपर लीक मामले में NSUI ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोला


मंत्रियों और शिक्षा माफियाओं का गठजोड़ युवाओं का भविष्य चौपट करने पर तुला हुआ है - रवि परमार



भोपाल - नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा का पेपर लीक मामले में शिवराज सरकार की चौतरफा किरकिरी हो रही है। कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई ने मामले में राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पर्चा आउट के दूसरे दिन एनएसयूआई मेडिकल विंग का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल, बुधवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।



सद्बुद्धि यज्ञ के आयोजनकर्ता व NSUI नेता रवि परमार ने कहा कि, "सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से प्रदेश के युवा त्रस्त हैं। मंत्रियों और माफियाओं का गठजोड़ युवाओं का भविष्य चौपट करने पर तुला हुआ है। हमने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी समेत पूरी कैबिनेट की सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि हवन किया और भगवान से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि, 'शिवराज सरकार के सभी मंत्रियों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। हमने उन्हें मनोरोग से निजात दिलाने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया है।"


परमार ने आगे कहा, "विश्व के सबसे बड़े प्रतियोगी परीक्षा घोटाले की जननी शिवराज सरकार आज भी पुराने ढर्रे पर चल रही है। चाहे शिक्षक भर्ती की बात करें या पुलिस आरक्षक, कृषि विकास अधिकारी भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती सभी मे व्यापम(पीईबी) के अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार करके सत्ताधारी दल के नेताओं को उपकृत किया। अब नर्सिंग एग्जाम में भी पेपर आउट हो गए। प्रदेश में खुलेआम लूट मची हुई है पहले तो कई सालों तक भर्ती परीक्षाएं नहीं होती हैं और अगर परीक्षाएं हो जाती है तो सालों तक रिजल्ट के इंतजार में चक्कर लगाने पड़ते हैं। कभी परीक्षाओं का रिजल्ट लिक हो जाता है तो कभी पेपर ही लिक हो जाता है, इसके कारण प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना‌ पड़ रहा है आगे कहा कि जो पेपर देने हजारों छात्र छात्राएं परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे उनको आवागमन का भत्ता दिया जाए और उनकी परीक्षा शीघ्र कराएं जाई ।


एनएसयूआई नेता अक्षय तोमर ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के पदों पर पिछले साल 3 और 4 अगस्त को भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसके बाद 7 फरवरी नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा आयोजित होने से पहले ही पर्चा आउट हो गया यह सरकार की नाकामी नहीं बल्कि माफियाओं से मिलीभगत का नतीजा है। 


तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संविदा नर्सिंग स्टाफ की 2284 रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई थी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। सुबह की शिफ्ट का पेपर हो गया था। दोपहर की शिफ्ट का पेपर शुरू होने से पहले ही पेपर लीक की जानकारी सामने आई। हालांकि, बवाल मचने के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अभ्यर्थी परीक्षा की फीस लौटाने और इसी महीने दोबारा परिक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र संगठन एनएसयूआई भी अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर आई है और लगातार प्रदर्शन कर रही है 


इस मौके पर अक्षय तोमर अरूण सिंह राजपूत राजवीर सिंह देव अवस्थी विदुशी शर्मा ईश्वर चौहान वंश कनोजिया रवि पटेल मोहित पटेल अनिमेश गोंडली शिवांग तोमर आर्यन झा शिव दांगी और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे । 



लेबल: , ,

क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास कर रहा हूं -विधायक इस्लाम शाहीन

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक व बिहार विधान सभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज मंगलवार को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 2.2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 04 प्रमुख सड़को का उद्घाटन किया l जिसमे लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाजोपुर चौक से दास टोला जाने वाली 01 किलोमीटर सड़क ,लगभग 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजखंड से आसिनपुर जाने वाली 01 किलोमीटर सड़क, लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मोहनपुर से खरीदाबाद जाने वाली 01.75 किलोमीटर सड़क तथा लगभग 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित हरपुर एलौथ से लगुनिया रघुकंठ जाने वाली 04 किलोमीटर लम्बी सड़क का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर किया


कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हुआ है तथा विकास की मुहिम अनवरत जारी रहेगी । समस्तीपुर को विकास की पटरी पर लाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात का साधन किसी भी क्षेत्र के विकास की पटकथा की जननी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी। इससे आवागमन में सुविधा मिल रही है । उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास एकमात्र लक्ष्य और मैं सदैव प्रयत्नशील हूं। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र मे सड़कों का जाल बिछा है, जहां बांकी है वहां युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास किया हूं l विकास मेरी प्रतिबद्धता है। कहा कि जनता का भाई व बेटा बनकर सदैव उनकी सेवा किया हूँ , कर रहा हूँ और करता रहूंगा। आपने जो जिम्मवारी मुझे सौंपी है उसे मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा के रूप में प्रतिष्ठापित होकर रहेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने किया l मौके पर राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद सचिव राकेश यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , पैक्स अध्यक्ष जयशंकर राय, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द राय, समाजसेवी डाo भोला राय, भरत राय, नगर पार्षद शिव शम्भू सिंह , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोo जुम्मन , वरीय राजद नेता सुरेश राय, दीपक यादव , सैयद एहसानुल हक चुन्ने, मोo शाहनवाज हसीब , मोहन मुकुल , जयशंकर राय, संजीव झा, पवन राय,अंकित वर्धन , संदीप सरकार, छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव , राजन कुमार झा , संतोष झा , शम्भू झा , गोनू झा , विक्रम झा,सुरेश महतो, मोo कमालुद्दीन, मोo साबिर, मोo निसार अहमद, पप्पू राय, कुणाल कुमार तथा मोo नेहाल सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे l




लेबल: , , , ,

नालंदा द उम्मीद पाठशाला की बोर्ड मेंबर, lसाइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा गोंदिया (महाराष्ट्र) से डोगरगढ़ साइकिल यात्रा में 12 फरवरी को शामिल होगी।

बिहारशरीफ:- साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा नालंदा जिला मेघी गाँव की रहने बाली एक बार फिर से साइकिलिंग के लिए तैयार है जी हां अमन एवं शांति, स्वस्थ जीवन और प्रदूषण मुक्त भारत के संदेश के प्रचार-प्रसार के लिए सन्डे साइकलिंग ग्रुप के 30 से 35 सदस्य आगामी अगामी 12 फरवरी को गोंदिया (महाराष्ट्र) से डोंगरगढ तक साइकिल यात्रा करेंगे साथ ही साथ डोंगरगढ पहुंच कर माँ बलेश्वरी में दर्शन करेंगे।


इस साइकिल यात्रा ग्रुप के अध्यक्ष मंजू कटरे एंव सचिव रवि सपाटे ने बताया कि जत्था गोंदिया से आमगांव, सलेकसा होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगा। साथ ही जगह जगह इस जत्थे का स्वागत किया जाएगा। आपको बताते चलें कि बिहार की पहली महिला है अर्पणा सिन्हा जिन्होंने 38 जिले के सफर तय कर के एक मिशाल पेश किया है। उसे पहले वो बिहार से काठमांडू और बिहार से केरला (9 राज्य) साइकिल से यात्रा कर चुकी है उन्होंने नालंदा के प्रती आभार प्रकट किया और कहा मुझे नालंदा अपने माता-पिता अपने परिवार पर गर्व है जिन्होंने मुझे इसे क़ाबिल बनाया। वही द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत यादव ने बताया कि यह हमारी टीम के लिए ही नहीं संपूर्ण बिहार के लिए खुशी की बात है! हम इनके मंगलमय यात्रा की कामना करते हैं!




लेबल: ,

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023

पत्रकारिता करने के लिए पत्रकारिता की शिक्षा अनिवार्य : कुलपति प्रो केजी सुरेश

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रेस परिषद की उप समिति के सामने पत्रकारों, प्रोफेसरों, विद्यार्थियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

सभी ने कहा, पत्रकार बनने के लिए पत्रकारिता की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए

भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर में भारतीय प्रेस परिषद की उप समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई।


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केजी सुरेश ने उप समिति संयोजक प्रो जेएस राजपूत, श्री प्रकाश दुबे, श्री श्याम सिंह पवार एवं डॉ सुमन गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि ये बहुत ही सौभाग्य कि बात है कि भारतीय प्रेस परिषद इस विषय के लिए हमारे विश्वविद्यालय को चुना। अपने सुझाव में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के लिए पत्रकारिता की पढ़ाई और डिग्री बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा की जिस तरह डॉक्टर एवं इंजीनियर के लिए उस विषय में योग्यता का पैमाना होता, परीक्षा होती है, उसी तरह पत्रकारिता के लिए भी यह बहुत जरुरी है। 


उप समिति के सामने, पत्रकारों, प्रोफेसर्स, विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ज्यादातर लोगों का यह कहना था की पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाले व्यक्ति के पास पत्रकारिता की डिग्री,डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है । ग्रामीण क्षेत्रों में भी पत्रकारों की शैक्षणिक योग्यता 12 वीं में डिप्लोमा होने का सुझाव भी आया । शहरी क्षेत्रों के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री होने का सुझाव भी आया। डिग्री वाले पत्रकारों को ही आरएनआई मिले,यह भी सुझाव दिया गया एवं आरएनआई के फॉर्म में पत्रकारिता की डिग्री का कॉलम होने की भी बात कही गई। सुझावों में पत्रकारिता में प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग की भी आवश्यकता जताई गई । सुझाव दिया कि पत्रकार बनने के लिए पत्रकारिता में स्नातक होना चाहिए, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि डिप्लोमा होना चाहिए। इसमें इंटर्नशिप भी अनिवार्य रूप किए जाने का भी सुझाव आया। पत्रकारिता में प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण के भी सुझाव दिए गए।


अधिमान्यता के लिए भी पत्रकारिता की डिग्री को जरुरी बताया गया। अंशकालिक पत्रकारिता एवं पूर्णकालिक पत्रकारिता के भी सुझाव आए। पत्रकारिता के लिए पत्रकारिता की डिग्री, डिप्लोमा सर्टिफिकेट और प्रशिक्षण भी होना चाहिए, ये भी सुझाव दिए गए। राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता के लिए एक चयन परीक्षा भी आयोजित किए जाने का सुझाव आया। हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं कॉलेज में भी पत्रकारिता की पढ़ाई को पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर सुझाव आए। इसके साथ ही पत्रकारिता के लिए कम से कम 2 से 4 माह का प्रशिक्षण भी आवश्यक हो, ऐसा सुझाव आया। यूपीएससी में भी पत्रकारिता को शामिल किये जाने का सुझाव दिया गया। मीडिया में शिक्षा व साक्षरता को लेकर मीडिया साक्षरता मिशन पर भी सुझाव दिए गए। साथ ही इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किए जाने का सुझाव आया। पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न विभागों और अन्य माध्यमों की चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया में पत्रकारिता में डिग्री, डिप्लोमा को अनिवार्य रुप से शामिल किये जाने को लेकर भी सुझाव दिए गए। शॉर्ट टर्म कोर्स के रूप में भी पत्रकारिता में शामिल किए जाने का सुझाव दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता के लिए कार्यशाला आयोजित करने के भी सुझाव बैठक में दिए गए । सब कमेटी द्वारा दो सत्रों में सुझाव लिए गए। पहला सत्र में पत्रकारों से सुझाव लिए गए एवं द्वितीय सत्र में मीडिया प्राध्यापकों एवं मीडिया के विद्यार्थियों से सुझाव लिए गए। प्रथम सत्र का संचालन पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ राखी तिवारी ने किया एवं द्वितीय सत्र का संचालन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीकांत सिंह ने किया। 

दूसरे सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो संदीप शास्त्री उपस्थित रहे l

अंत में आभार प्रदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अविनाश वाजपेई द्वारा किया गया।

लेबल: , ,