शुक्रवार, 15 मार्च 2024

समस्तीपुर को विधायक शाहीन की सौगात,30 लाख की योजनाओ का किया उद्घाटन

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 04 सड़को का उद्घाटन फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया।



जिसमे प्रमुख रूप से रहीमपुर रुदौली में सूरज राय के घर के निकट से रणधीर राय के घर तक की सड़क , रहीमपुर रुदौली में मुख्य सड़क से तीन मुहानी होते हुए मो० जुनैद के घर तक की सड़क तथा रहीमपुर रुदौली,मुख्य सड़क से लक्ष्मी जी के बथान की ओर जाने वाली सड़क शामिल है l उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पवन यादव ने किया। 


विधायक ने कहा कि किसी भी जगह के विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है। सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है। यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नयी-2 सड़कों का उद्घाटन किया जा रहा है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। जहां बाकी है, वहां कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन, बाईपास सड़क, शेड, सामुदायिक भवन, चबूतरा सहित कई विकास के कार्य उनके कार्यकाल में पूरा किया गया है। कई सड़क व पुल जो पिछले कई दशकों से यहां के लिए पुरानी मांग थी, उसे पूरा किया गया है। 


हकीमाबाद पंचायत के राज घाट से नागरबस्ती के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है l विधायक ने कहा कि उनके अथक प्रयास से समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 सडको के कायाकल्प हेतु लगभग 25 करोड़ रुपये आवंटित हो गयी है l जल्द ही इन सड़को का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रो तथा विद्यालयों के भवन निर्माण हेतु भी दस-2 करोड़ की राशि की विभागीय स्वीकृति प्रदान हो गयी है l कुछ और महत्वपूर्ण सड़क एवं पुलिया है, जिसे बनाने के लिए प्राक्कलन बनकर तैयार है। 


प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है l उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। यहां के सर्वांगीण विकास व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की किरण पहुंचाना ही लक्ष्य है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , उप प्रमुख राजेश सिह, जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , मोo शाहनवाज हसीब , पवन यादव , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रांतीय नेता मोo परवेज आलम , प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार, राय सोनी सिंह , मन्नू पासवान , बेबी साह, सुरेश राय, अशोक साह, प्रभात यादव , देवेन्द्र राय, बैरागी राय, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव , ज्योतिष महतो , राकेश कुशवाहा , मनोज पटेल , पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा, संतोष कुमार , प्रभात कुमार , मोo अफजल हुसैन , नंदन यादव , अखिलेश कुमार दास, जयलाल राय, दीपक यादव , मोo अब्दुल खालिक , मोo तौफीक उमर, मोo ￰माफो आदि मौजूद थे l

लेबल: , , , , , , , , ,

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

गांधीं मैदान में महागठबंधन की महारैली को लेकर समस्तीपुर में बैठक

आज मंगलवार को समस्तीपुर शहर के धर्मपुर स्थित विधायक आवास पर प्रखंड राजद समस्तीपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर 03 मार्च को पटना के गाँधी मैदान में आहूत महागठबंधन की "जन विश्वास महारैली" की तैयारियों की समीक्षा की गयी 


अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव संचालन राजद नेता ज्योतिष महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा राजद महासचिव सैयद फैसल आलम मन्नू ने की l बैठक को सम्बोधित करते राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, इसलिए देश की सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। आज अगर लोग जागरूक नहीं हुये तो कल पूरे देश को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। भाजपा केवल नफरत की सियासत करती है उसे देश के विकास से कोई मतलब नहीं है। हमारा देश नफरत से नहीं बल्कि मुहब्बत से आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि 03 मार्च की महारैली अभूतपूर्व , ऐतिहासिक तथा देश की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी l महारैली को लेकर लोगो में गजब का उत्साह है l रैली की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है l राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समस्तीपुर प्रखंड से करीब 50 बस तथा 200 चार चक्का व 500 से अधिक मोटर साईकल से करीब 5,000 से अधिक लोग पटना के रैली के लिए प्रस्थान करेंगे l मौके पर समाजसेवी रिजुउल इस्लाम रिज्जू , पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय, जिला राजद सचिव राकेश यादव , जिला राजद नेता जयशंकर ठाकुर , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , मन्नू पासवान , राकेश कुशवाहा , मुखिया राजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया शम्भपासवान , पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रांतीय नेता मोo परवेज आलम , प्रांतीय नेता प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा , उत्तम राय, रविन्द्र कुमार रवि , अनिल यादव , रवि आनंद , नंदन यादव , अखिलेश कुमार दास, सैयद फैसल आलम मन्नू , जयलाल राय, विपीन यादव , विमल पासवान , सुमन सौरभ, हरेन्द्र कुमार , मुकेश यादव , गुड्डू सिह, रामकुमार राय, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, प्रमोद कुमार पप्पू , रंजीत कुमार रम्भू , केशव कुमार सोनू , मोo रूहुल्लाह खान गुड्डू , सुरेश राय, बेबी साह, अशोक साह, धर्मेन्द्र कुशवाहा , संदीप सरकार, मोo आसिफ इकबाल , मोo शाहनवाज हसीब , अरुण कुशवाहा , जित्तू कुशवाहा , मोo तौफीक उमर, दीपक कुमार यादव , अंकित वर्धन , मोo अमरोज, मोo शौकत , मोo सफदर, मोo नेहाल तथा अजय राम आदि मौजूद थे l

लेबल: , , , ,

बुधवार, 17 जनवरी 2024

रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर न्याय मार्च

इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस परदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर शहर में न्याय मार्च निकाला।



मार्च पार्टी जिला कार्यालय माल गोदाम चौक से स्टेशन रोड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आरवाईए जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने किया।


सभा को संबोधित करते हुए अरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा की आज पूरा देश भयंकर महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है. केन्द्र सरकार, साल में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था आज 10 साल के शासन काल मे देश के 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने के बजाय करोड़ों लोगों की नौकरी छिन ली. मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले तमाम संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति से लेकर प्राकृतिक संसाधनों को भी अडानी जैसे कॉरपोरेट के हाथों बेच दिया गया है।


अब मोदी सरकार नफरत फैला कर 2024 में पुन: सत्ता हासिल करना चाहती है। आरवाईए पुरे देश में नौजवानो को संगठित करते हुए मोदी सरकार के दस साल पूरे होने पर इनके तबाही-बर्बादी-विनाश का हिसाब क़िताब करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में देश का नौजवान भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।


जिला कार्यालय सचिव राहुल रॉय ने कहा कि बीजेपी- आरएसएस हर दिन व हर स्तर पर संविधान और लोकतंत्र को कुचल रही है, उन्होेंने कहा कि आज हिंदुस्तान में उन्माद-उत्पात कोई अपवाद की घटना नहीं बल्कि एक नियम बन गया है. पूरे देश में आतंक का शासन चल रहा है. इसलिए, जरूरत इस बात की है कि शिक्षा , रोजगार के साथ - साथ देश के संपदा को बचाने एवं संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में नौजवानों की एक बड़ी एकता कायम हो रही है. जो भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।


आगे इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित आरवाईए नेता तनंजय प्रकाश, मोहम्मद फरमान, गंगा प्रसाद पासवान, लोकेश राज, धर्मेंद्र कुमार केदार, अनिल कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार, धीरज कुमार, माले नेता अनिल चौधरी, मधुकर कुमार, बबलू सिंह, रोहित कुमार, माले नेता अनिल चौधरी सहित दर्जनों नौजवानों सभा को संबोधित किया।

लेबल: , , , , , , , , , ,

रविवार, 12 फ़रवरी 2023

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए इंकलाबी नौजवान ने निकाली जागरूकता अभियान

आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को सैदपुर पुल के नजदीक पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को भाकपा माले द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने पदयात्रा निकाल कर छात्र-नौजवानों सहित किसान, मजदूरों व महिलाओं से भी एकजुट होकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया। पदयात्रा का नेतृत्व युवा समाजसेवी मो. एजाज व राजेश साहनी ने किया।



पदयात्रा में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला सचिव रौशन यादव ने कहा कि भाकपा माले का 11 वां महाधिवेशन पटना में 15-20 फरवरी को होने जा रहा है 15 फरवरी को गांधी मैदान, पटना में लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है .यह आयोजन मोदी के फासीवाद के खिलाफ लडाई में निर्णनायक साबित होने जा रहा है. भाकपा माले सड़क से ले कर सदन तक संघर्षरत है. मुल्क से फासीवाद को खत्म करने एवं लोकतंत्र को बचाने की लडाई में आप जरूर हिस्सेदारी निभाएं एवं 15 फरवरी को रैली में शामिल हों। मौके पर आरवाईए जिला कमिटी सदस्य चंदन कुमार, हरिश्चंद्र साहनी, रघुवर पोद्दार, मो. यासीन, हनी कुमार, अजय कुमार, विमल कुमार व टेंम्पू चालक उपस्थित थे।

लेबल:

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

टीम दीनबंधु ने स्लम बस्ती के बच्चों के बीच स्टेशनरी कीट और मिठाई बांट मनाया दिपावली!

समस्तीपुर : दिपावली जिस दिन सभी अपने घरों की साफ-सफाई में व्यस्त होते हैं, वहीं शहर में सक्रिय टीम दीनबंधु संस्था समस्तीपुर मालगोदाम रोड स्थित दीनबंधु निःशुल्क पाठशाला में बच्चों के बीच दीवाली के अवसर पर स्टेशनरी कीट और मिठाई का वितरण किया गया।



टीम दीनबंधु के सदस्यों के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला आपर्ति पदाधिकारी महमूद आलम ने बच्चों के बीच स्टेशनरी कीट और मिठाई का वितरण किया।इस दौरान जिला आपर्ति पदाधिकारी ने टीम दीनबंधु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचित बच्चों के लिए दिनबंधु निःशुल्क पाठशाला चलाया जा रहा है। आज उन्ही बच्चों के बीच स्टेशनरी कीट और मिठाई का वितरण किया गया है! मौके पर संस्था के संस्थापक सात्विक सक्सेना,जिला आपर्ति पदाधिकारी महमूद आलम, रवि आनंद, विक्की, रौशन सिंह, रजनीश सिंह, राहुल श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग मौजुद थे








लेबल: , , ,

रविवार, 23 अक्टूबर 2022

Bihar Politics: लालू की बहू राजश्री की होगी राजनीति में एंट्री? 'सरकार' वाले पोस्टर में तस्वीर के बाद चर्चा

Bihar Politics राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहू राजश्री यादव की क्या राजनीति में एंट्री होने वाली है? छठ पर्व के दौरान पटना में लगे एक पोस्टर के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

पटना/नेशन संवाद। बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव का परिवार अक्सर चर्चे में रहता है। फिलहाल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर में हैं। लेकिन पटना में लगे एक पोस्टर के बाद लालू फैमिली एक बार फिर से सुर्खियों में है। पहले भी लालू-राबड़ी का परिवार तरह-तरह के पोस्टरों के कारण चर्चा में बना रहा है। ताजा पोस्टर की चर्चा इसलिए हो है कि क्योंकि इसमें तेजस्वी यादव की पत्नी और लालू परिवार की नई बहू राजश्री यादव की तस्वीर है। इस पोस्टर के बाद यह चर्चा तेज हो गई है क्या तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने के बाद राजश्री की राजनीति में एंट्री हो रही है।


पटना की सड़क पर छठ पर्व की बधाई देते हुए पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव की तस्वीर लगी है। इस पोस्टर के राजद समर्थक और पूर्व मुखिया भाई धर्मन्द्र ने कुर्जी मोड़ के पास लगाया है। राजद समर्थक का कहना है कि जैसे राबड़ी देवी ने बिहार के सीएम का पद संभाला था, वैसे ही एक दिन राजश्री यादव प्रदेश की जनता की सेवा करेंगी।


क्या राजनीति में एंट्री करेंगी राजश्री?


इस पोस्टर में सीएम नीतीश, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप यादव को जगह नहीं दी गई है।  पोस्टर के नीचे सरकार लिखा गया है।


रामनवमी के दौरान भी की गई थी पोस्टरबाजी

ऐसा नहीं है कि लालू यादव की छोटी बहू राजश्री यादव की पोस्टर पटना की सड़कों पर पहली बार लगाई गई हो। इससे पहले रामनवमी पर्व के दौरान भी राजद नेता अनिल सम्राट ने तेजस्वी और राजश्री का पोस्टर लगवाया था। इस दौरान भी राजश्री की पालिटिक्स में एंट्री को लेकर खूब चर्चा हुई थी।

लेबल: ,

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022

झारखंड में यूं ही नहीं भड़का कुर्मी आंदोलन; जब जो विपक्ष में रहा, तब उसने इस मुद्दे को दिया खुला समर्थन

झारखंड एवं बंगाल में कुर्मी जाति को आदिवासी की सूची में शामिल करने का आंदोलन तेज हो चुका है। झारखंड के कोल्हान से लेकर बंगाल के पुरुलिया इलाके तक में जबरदस्त ढंग से रेल रोको आंदोलन कर कुर्मी समाज ने झारखंड बंगाल एवं केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है


धनबाद : 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति का निर्णय कैबिनेट में पारित होने के बाद झारखंड एवं बंगाल में कुर्मी जाति को आदिवासी की सूची में शामिल करने का आंदोलन तेज हो चुका है। झारखंड के कोल्हान से लेकर बंगाल के पुरुलिया इलाके तक में जबरदस्त ढंग से रेल रोको आंदोलन कर कुर्मी समाज ने झारखंड, बंगाल एवं केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। समाज ने कोयलांचल में भी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समाज के नेता शहर से लेकर गांव तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा एवं झामुमो के सभी सांसद एवं विधायक इनके निशाने पर हैं।


कुर्मी समाज के इस आंदोलन को अब आजसू ने अपना आंदोलन बना लिया है। आजसू के नेता कुर्मी संगठनों के नाम पर इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इधर, इस मांग से सबसे अधिक पशोपेश में झामुमो है। झामुमो के लिए ना तो इस आंदोलन को समर्थन करते बन रहा है और ना ही विरोध। हालांकि थोड़ा पीछे जाएं तो पता चलेगा कि जिस काल में जो भी पार्टी विपक्ष में रही, उसने इस आंदोलन को खुला समर्थन दिया। मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तक इस आंदोलन को समर्थन दे चुके हैं। अर्जुन मुंडा तो मुख्यमंत्री रहते हुए इस मांग को अपनी कैबिनेट से पारित कर केंद्र सरकार को भेज चुके हैं। 23 नवंबर 2004 को झारखंड की तत्कालीन अर्जुन मुंडा की सरकार ने कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की सिफारिश की थी।


झारखंड के 15 सांसदों ने 2003 में तत्कालीन गृहमंत्री आडवाणी को दिया था ज्ञापन


22 अगस्त 2003 को जमशेदपुर की तत्कालीन भाजपा सांसद आभा महतो के नेतृत्व में झारखंड के सभी सांसदों ने तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को ज्ञापन सौंपा था। इसमें कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग शामिल थी। ज्ञापन में भाजपा के आठ एवं कांग्रेस के दो लोकसभा सदस्य तथा भाजपा के पांच राज्यसभा सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इन सांसदों में भाजपा के गिरिडीह के रवींद्र कुमार पांडेय, धनबाद की प्रो. रीता वर्मा, जमशेदपुर की आभा महतो, रांची के रामहटल चौधरी, लोहरदगा के प्रो. दुखा भगत, पश्चिमी सिंहभूम के लक्ष्मण गिलुआ, पलामू के ब्रजमोहन राम, गोड्डा के प्रदीप यादव तथा कांग्रेस के कोडरमा सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह व राजमहल के थामस हांसदा शामिल थे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्यों में परमेश्वर कुमार अग्रवाल, अजय मारू, अभयकांत प्रसाद, एसएस अहलूवालिया एवं देवदास आप्टे ने भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।


हेमंत समेत भाजपा-झामुमो-कांग्रेस के 41 विधायकों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर को दिया था ज्ञापन


आदिवासी कुर्मी संघर्ष मोर्चा ने पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में आठ फरवरी 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन दिया था। इसमें कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की थी। ज्ञापन में झामुमो-भाजपा-कांग्रेस के 41 विधायकों व सांसदों के हस्ताक्षर थे। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरायकेला के चंपाई सोरेन, डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद, जामताड़ा के डा. इरफान अंसारी, बगोदर के नागेंद्र महतो, बेरमो के योगेश्वर महतो बाटुल, तमाड़ के विकास कुमार मुंडा, बड़कागांव की निर्मला देवी, पोड़ैयाहाट के प्रदीप यादव, सिंदरी के फूलचंद मंडल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, खरसावां के दशरथ गगरई, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, भवनाथपुर के भानू प्रताप शाही, जरमुंडी के बादल पत्रलेख, गिरिडीह के निर्भय कुमार शाहाबादी, सिल्ली के अमित कुमार, मांडू के जयप्रकाश भाई पटेल, साहिबगंज विधायक अनंत ओझा, रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, नाला विधायक व मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, रांची सांसद रामटहल चौधरी आदि ने इस पर हस्ताक्षर किए थे।


गिरिडीह सांसद बोले- शुरू से लड़ाई लड़ रही आजसू


इस संबंध में गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कुर्मी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। आजसू शुरू से ही इसके लिए लड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति एवं गृहमंत्री से मिलकर इसकी मांग कर चुका हूं। इस मुद्दे पर हेमंत सरकार को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। ममता बनर्जी की सरकार इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज चुकी है।


वहीं राज्‍य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि कुर्मी जाति पहले से ही अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल थी। बिना किसी गजट या पत्र के कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर कर दिया गया। इस पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।इधर, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो का कहना है कि कुर्मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के मुद्दे पर झामुमो एवं भाजपा दोनों राजनीति कर रही है, जबकि दोनों पार्टियों के 41 विधायक संयुक्त रूप से इस मांग पर लिखित समर्थन दे चुके हैं। सरकार में आने के बाद दोनों ही इस मांग से पल्ला झाड़ लेते हैं।








लेबल: ,

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

बिहार: बिना हेलमेट पेट्रोलिंग में निकले थानेदार, SP ने चालान काट कर फेसबुक पर शेयर!

सारण के एकमा में तैनात SHO देव कुमार तिवारी का 1 हजार रुपये का चालान काटा गया है. दुर्गा पूजा के दौरान SHO अपनी टीम के साथ बाइक पर बिना हेलमेट के घूम रहे थे. जानकारी के मुताबिक, स्थनीय लोगों ने यह वीडियो बनाया और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को भेज दिया. एसपी ने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और चालान काटने का निर्देश दिए

सर्किल इंस्पेक्टर ने SHO देव कुमार तिवारी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194(D) के तहत बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने के अपराध में एक हजार रुपये का चालान काटा
पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई पर आम लोग बेहद खुश हैंइस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक और सारण जिला पुलिस ने फेसबुक पेज पर SHO देव कुमार तिवारी और पूरी पुलिस टीम के बिना हेलमेट बाइक पर बैठे की तस्वीर और काटे गए चालान की कॉपी को फेसबुक पर पोस्ट किया है.फेसबुक पेज पर एसएचओ और चलाने की फोटो शेयर कर पुलिस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि कानून की नजर में हर कोई बराबर है.


नौजवान भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर कुछ अंकुश लगाया जा सके. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि आमजन का शुक्रिया उन्होंने इस घटना को उनके संज्ञान में लेकर आए. जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.







लेबल: , , ,

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा की आदिवासी न्‍याय यात्रा को पुलिस ने लालघाटी में रोका

भोपाल:- कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा की आदिवासी न्याय यात्रा गुरुवार को राजधानी भोपाल पहुंची,लालघाटी चौराहे पर बैरिकेडिंग करते हुए पुलिस ने उनकी इस यात्रा को रोक दिया।


विधायक पांचीलाल मेड़ा ने 21 सितंबर को निम्लिखित मांगों को लेकर धरमपुरी से यह पदयात्रा प्रारंभ की थी कारम बांध के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार और आदिवासियों को उचित मुआवजा नहीं देने के विरोध में पदयात्रा करते हुए वह राजधानी पहुंचे हैं, और यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल को ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे।मेड़ा ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वे सदन में भी इस मुद्दे को उठाने वाले थे,

लेकिन सत्‍तापक्ष ने सदन नहीं चलने दिया,हमारी बात तक नहीं सुनी जा रही है, देश में लोकतंत्र खतरे में हैं, सरकार तानाशाही पर उतर आई है।जब तक आदिवासियों को उनका अधिकार नही मिल जाता, तब तक हमारा संघर्ष सदन से सड़क तक यूं ही चलता रहेगा! पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में विधायक मेड़ा अपने समर्थकों के साथ लालघाटी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए!मौके पर विधायक पांचीलाल मेड़ा, विक्रांत भूरिया सहित आदिवासी किसान और नेता बैठे रोड पर बैठे रहे!







लेबल: , , , ,

पटना पहुंचे तेजस्वी,बीजेपी को लेकर दिए बड़ा ब्यान!

पटनाः- बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट चुके हैं, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला,


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बार 2024 में बीजेपी को एक भी सीट मिल जाए तो बहुत हैं,वहीं हरियाणा में हुए सम्मान रैली को लेकर सवाल खड़ा होने पर तेजस्वी ने कहा कि जिसको जो बोलना हैं बोलने दीजिये, हम अपना कार्य कर रहे हैं,तेजस्वी यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि आप बिहार के डिप्टी सीएम हैं और इससे पहले आप नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं,क्या आप कभी पूर्णिया एयरपोर्ट पर गए हैं ? इस पर तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि टिकट कटवा दीजिए,हम चले जाएंगे! उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह से कहना चाहूंगा कि मैं आपको पैसे देता हूं,आप अपना ही टिकट कटा कर चले जाएं! तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार विपक्ष को एकजुट करने  काम कर रहे हैं या सपना देख रहे हैं,ये हकीकत आपको चुनाव के बाद ही पता चल चलेगा! बिहार में क्या होने वाला है, ये बिहार की जनता अच्छे से जानती हैं!बीजेपी की इस बेचौनी को भी सब समझ रहे हैं! पिछले चुनाव में बीजेपी ने 40 में 39 सीट हासिल किया था इस बार एक भी सीट जीतना मुश्किल हैं!







लेबल: , , , , ,

शनिवार, 5 मार्च 2022

जदयू में तनातनी पर आरसीपी ने खोला अपना मुंह, नीतीश कुमार और ललन सिंह के बारे में कही बड़ी बात

बिहार की सरकार में शामिल प्रमुख राजनीतिक दल जदयू के शीर्ष नेताओं में तनातनी की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए नीतीश कुमार और ललन सिंह के बारे में भी बयान दिया।बिहार की सरकार में प्रमुख दल जदयू (Bihar JDU) में शीर्ष नेताओं के बीच विवाद की चर्चाओं के बीच केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह (Central Steal Minister RCP Singh) ने शनिवार को अपनी पुरानी बात फिर से दोहराई। आरसीपी से यह सवाल किया गया था कि जदयू प्रदेश नेतृत्व ने सात लोगों की सूची जारी कर उन्हें यह अधिकृत किया है कि पार्टी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए यही सात लोग अधिकृत हैं। इस क्रम में पूर्व में नियुक्त पार्टी प्रवक्ता सुहेली मेहता को हटा भी दिया गया है।

कई मसलों पर मतभेद आ चुका है

आपको बता दें कि आरसीपी सिंह और जदयू अध्‍यक्ष ललन सिंह के बीच कई मसलों पर मतभेद सार्वजनिक पटल पर भी आ चुका है। ललन सिंह से ठीक पहले आरसीपी ही जदयू के अध्‍यक्ष थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्‍हें एक पद छोड़ने के लिए पार्टी की ओर से कहा गया।

इसके बाद ललन सिंह जदयू के अध्‍यक्ष बने। शनिवार को आरसीपी ने पटना में कहा कि जदयू के संगठन में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। अपने अभियान के क्रम में यात्रा से लौटने के बाद पटना में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में काम करने की कही

इस्पात मंत्री ने कहा कि राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैैैं और उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष। मुख्यालय के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को समय-समय पर दिशा-निर्देश मिलता रहता है।

इसे पार्टी के भीतर विवाद के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इस पर आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एक साथ सक्रिय है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भी आरसीपी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं।

लेबल: ,