शनिवार, 29 जुलाई 2023

कन्हैया कुमार ने भोपाल में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, आज,इंदौर में आदिवासी छात्र छात्राओं को संबोधित करेंगे

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भोपाल अल्पप्रवास पर रहेंगे

 

भोपाल - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार शनिवार शाम को भोपाल पहुंचेंगे ।



एनएसयूआई नेता रवि परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार शनिवार को भोपाल में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे अगले दिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ इंदौर में आदिवासी महापंचायत में संबोधित करेंगे


रवि परमार ने बताया कि भोपाल आगमन पर कन्हैया कुमार की आगवानी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी योगेश सराठे राहुल मंडलोई अक्षय तोमर सोहन मेवाड़ा राजवीर सिंह आकाश जागीरदार लक्की चौबे ईश्वर चौहान करेंगे ।


लेबल: , ,

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन शुभारंभ किया,दूसरे दिन राहुल गांधी करेंगे संबोधित

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं से पूछा का बा...


अधिवेशन में पहले दिन कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की


भोपाल - भारतीय युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जोकि बेंगलुरु में चल रहा हैं जिसका बुधवार को शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कर कमलों से हुआ वहीं साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार , सचिन पायलट , तारिक अनवर , अमृता धवन , महशूर अभिनेता सुशांत सिंह, लोकगायिका नेहा‌ सिंह राठौर और कर्नाटक सरकार के कई मंत्री , कई सांसदों और कई प्रख्यात कवियों ने बेहतर भारत की बुनियाद में शामिल होकर संबोधित किया । 


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि देशभर से आए हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेहतर भारत की बुनियाद का आगाज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लआवरू और राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने 'Lightning of the Lamp' के साथ किया और भारत को बेहतर बनाने भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का संकल्प लिया



विवेक त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे दिन राष्ट्रीय अधिवेशन "बेहतर भारत की बुनियाद" में कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे अधिवेशन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि देशभर से आएं युवा अपने नेता श्री राहुल गांधी जी के संघर्षों से प्रेरणा लेकर इस बड़ी मुहिम को लेकर आगे बढ़े ।


त्रिपाठी ने बताया कि अधिवेशन में दूसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बरार , एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बाक्सर विजेन्द्र सिंह , सिंगर मामे खान कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी ‌जिसमे सामाजिक न्याय,वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विपक्ष की भूमिका,नेतृत्व विकास परिचर्चा,कमजोर होते लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर चर्चा,भारत जोड़ो यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी 

लेबल: , , , ,

बुधवार, 26 जुलाई 2023

भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेसवार्ता,भोपाल जिला अध्यक्ष ने बताई भाजपा की विभिन्न योजनाओं के लाभ

भोपाल आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भोपाल जिला अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया की आगामी 27 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को सुबह 10:00 बजे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के सीकर से किसानों के हित में तीन महत्वपूर्ण किसान कल्याण कार्य करने जा रहे हैं I 


किसान सम्मान निधि किसान के खाते में ट्रांसफर करेंगे I देश के सवा लाख मध्यप्रदेश के 7043 किसान समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ करेंगे Iसल्फर कोटेड यूरिया देश के किसानों को समर्पित करेंगे I प्रेस वार्ता में  किसान मोर्चा जिला उपाध्‍यक्ष अमित सिंह जादौन, राकेश बिष्‍ट , जिला मंत्री रत्नेश सिंह , जिला कार्यकारिणी सदस्‍य अमन आदित्‍य राजपूत , एवं  देवांश सिंह मेहर सहित भाजपा किसान मोर्चा जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें l


लेबल: , ,

सोमवार, 24 जुलाई 2023

गेहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज संगठन ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन

गेहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज भोपाल जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भगवान सिंह मेवाडा की अध्यक्षता में जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,


संगठन के सदस्य सोहन मेवाड़ा ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि मेवाड़ा समाज की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया*,जिसमें उदय सिंह मंडलोई, भगवान सिंह परिहार को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश आचार्य को सचिव एवं घनश्याम को कोषाध्यक्ष, चांद सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।



केंद्रीय समिति का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष भगवान सिंह मेवाडा ने बताया कि समाज के विकास ओर उन्नति के लिए नवीन कार्यकारणी के सदस्य जिम्मेदारी से काम करेगे,ओर आने वाले समय में जल्द ही भोपाल जिले में नवीन छात्रावास और सामाजिक धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। 

बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह मेवाडा, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मंडलोई ,केंद्रीय महिला अध्यक्ष ललिता मेवाड़ा,नारायण सिंह पटेल, धर्मेंद्र मेवाड़ा, विक्रम सिंह,अचल सिंह,बाबूलाल मेवाड़ा,नर्मदा पठारीया, मनोज मेवाड़ा,बलराम मेवाड़ा,योगेश सिसोदिया,दशरथ मेवाड़ा,योगेश राजपूत,राहुल राजपूत, शुभम पठारिया ,गब्बर मेवाड़ा ,दीपक भाटी,आकाश राजपूत सहित समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहें।

लेबल:

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

पटवारी भर्ती में हुई घोटाले को लेकर मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने पत्रकारवार्ता को संबोधित किया

मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी और गौरव त्रिपाठी की संयुक्त पत्रकारवार्ता

शिवराज सरकार के राज में व्यापम की भर्ती परीक्षा में निरन्तर घोटाले हो रहे- विवेक त्रिपाठी


आखिर भाजपा नेताओं को मप्र में बेरोज़गारी , घोटाले , महंगाई और भ्रष्टाचार क्यों नहीं दिखाई देते - विवेक


मध्यप्रदेश के शिक्षित युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हैं भाजपा सरकार - गौरव त्रिपाठी


लाखों शिक्षित बेरोज़गार युवा सड़कों पर उतर कर नाराजगी जता रहे हैं, लेकिन सरकार जिम्मेदारियों से पलड़ा झाड़ रही - त्रिपाठी


भोपाल - मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गौरव त्रिपाठी ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में हाल ही में कर्मचारी चयन बोर्ड ( व्यापम ) द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई घोटाले को लेकर भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मंत्री और नेताओं पर परीक्षा में घोटाले के आरोप लगाए और कहा कि पूर्व में ब्लैकलिस्टेड हो चुकी कम्पनियों के संचालक नये नाम से कम्पनी बनाकर अधिकारियों से सांठगांठ कर ठैका प्राप्त कर लेते हैं 



विवेक त्रिपाठी ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा शुरुआत से विवादों में रही है जब ये परीक्षा चल रही थी तब एक एग्जाम सॉल्वर गैंग पकड़ी गई थी उसके बाद भी परीक्षा चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा का संचालन जारी रखा गया 7 जुलाई और 11 जुलाई 2023 को हमारे साथी गौरव त्रिपाठी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी परन्तु विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव का कहना हैं कि हमारे संज्ञान में कोई शिकायत नहीं आई है परीक्षा नियंत्रक डा. हेमलता का कहना हैं कि शिकायत आई थी जांच करवा ली गई है लेकिन कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा उसके बावजूद भी परीक्षा का आयोजन जारी रखा जिससे स्पष्ट होता हैं कि इसमें भाजपा के कई मंत्री विधायक और भाजपा नेता के साथ साथ कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी संलिप्त हैं पटवारी भर्ती को लेकर गृहमंत्री का कहना हैं कि बेबुनियाद आरोप हैं विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पहले हुए व्यापम घोटाले के समय भी आपका यही बयान था त्रिपाठी ने निम्न बिंदुओं पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया 


1. पटवारी रिजल्ट के साथ TOP 10 लिस्ट व मेरिट लिस्ट जारी नहीं कि गयी। 8 दिन बाद ये सारी लिस्ट जारी की गई। उसमे स्पष्ट घोटाला दिखाई दे रहा है। TOP 10 में से 07 स्टूडेंट्स ग्वालियर के NRI कॉलेज से हैं जिनके अलावा लगभग 1000 स्टूडेंट भी NRI कॉलेज से हैं। एवं अधिकतम लोगों ने हिंदी में सिग्नेचर किये हैं जो कि मामले को अधिक संदिग्ध बनाता है 


2. ESB की भर्ती परीक्षाओं में नियम है कि अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय 03 महीने के अंतर्गत का upadated फ़ोटो लगा सकता है लेकिन पटवारी भर्ती में कई अभ्यर्थियों ने 03 वर्ष पुराना फ़ोटो लगाया है। उसका फॉर्म क्यों रिजेक्ट नहीं किया गया।


3. फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट के आधार पर अनेक अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। जो कि एक विशेष क्षेत्र के हैं। इसी प्रकार हाल ही में हुई शिक्षक भर्ती में भी एक ही विशेष क्षेत्र के लोगों ने फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट बनवा कर पद प्राप्त कर लिया था जिसमें हाल ही में जांच हुई और 77 लोग फर्जी पाए गए।


4. पटवारी घोटाले में एक और बात सामने आई कि उन्होंने संविदा कर्मी की पोस्ट पर फर्जी संविदा कर्मी चयनित कर लिए है जिनकी उम्र आज 19 वर्ष है उन्होंने 5 वर्ष के संविदा कर्मी के तौर पर लिए हुए अनुभव का प्रमाण पत्र लगाया और नौकरी प्राप्त कर ली। प्रश्न यह उठता है कि क्या वे 14 वर्ष की आयु में किसी शासकीय संस्था में संविदा कर्मी के तौर पर चयनित कर लिए गए थे । यदि ऐसा है तो संबंधित संस्था के अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए एवं फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए।


5.सबसे ज्यादा धांधली नॉर्मलाईजेशन के नाम पर की गई है जिसमें स्टूडेंट्स द्वारा यह बताया गया है कि परीक्षा में 20 अंक तक घटे-बढ़े हैं। रोजगार के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में यदि .1अंक भी कम हो जाता है तो अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने से वंचित हो जाता है तो स्वाभाविक बात है 20 अंक का घाटा उसका जीवन बर्वाद करेगा।


6.जिन व्यक्तियों ने टॉप किया है उनकी रिस्पांस शीट देखने पर प्रतीत होता है कि उन्होंने सरल से सरल प्रश्नों को गलत किया है और कठिन से कठिन प्रश्नों को हल कर दिया है। साथ ही उनकी शिफ्ट में से अनेक प्रश्न बदले गए हैं और हटाए भी गए हैं उसके बाद भी उनके अत्यधिक अंक आना स्पष्टता घोटाले का संकेत है


7. पटवारी भर्ती परीक्षा में सबसे पहले उन्होंने मॉडल आंसर शीट जारी की उसके बाद फाइनल आंसर शीट जारी करना तत्पश्चात रिजल्ट जारी करना था लेकिन उन्होंने मॉडल आंसर शीट के बाद सीधे रिजल्ट जारी कर दिया और उसके बाद फाइनल आंसर शीट जारी की जो की स्पष्टता गड़बड़ी को उजागर करती है।


8. मध्यप्रदेश में लगभग 50 लाख से ज्यादा युवा सरकारी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और उनके साथ इस प्रकार हर परीक्षा में घोटाला किया जाना मध्य प्रदेश के युवाओं पर एक अत्याचार है।


9. इस परीक्षा से पूर्व भी कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में ग्वालियर-भिंड-मुरैना के आसपास के ही छात्र मेरिट में आए थे और वह भाजपा के नेताओ के संपर्क वाले थे और मामला उजागर होने पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।


10. टॉप 10 की लिस्ट में से 7 ग्वालियर की NRI कॉलेज से ही थे। यहां कॉलेज भिंड के भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा है। 


11. 9000 चयनित लोगों में से 1000 लोगों का एग्जाम सेंटर यही कालेज का था ।


12. टॉप 10 में से सभी अभ्यार्थी के अंग्रेजी में से 25/25 अंक प्राप्त किये। पर सभी के हस्ताक्षर हिंदी में ही थे।


13. पहले व्यापम की उत्तरमाला (answer key ) में कुछ उत्तर सही बताए गए थे, और बाद में गलती मान कर सही किया ,इन टॉपर्स ने उन प्रश्नों के उत्तर वही दिए थे जो पहले व्यापम के सही उत्तर थे। जैसे कि कुछ टॉपर्स ने नर्मदा का उद्गम स्थल भोपाल लगाया था जो कि पहले व्यापम का भी उत्तर था। बाद में व्यापम ने यह जवाब बदला।


14. आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट बदलने की पूरा प्रक्रिया स्थापित करने का काम एक गैंग द्वारा किया जा रहा है। आधार कार्ड में संशोधन करवा कर चार उंगली परीक्षार्थियों की और अंगूठा सॉल्वर का लगाया जाता था, फिर मोम और फेवीकोल से थंब इंप्रेशन का क्लोन बनाया जाता था, और फिर परीक्षार्थियों और सॉल्वर की फोटो को मॉर्फिंग के माध्यम से जोड़ा जाता था ।


15. इस प्रकार की यहां अकेली प्रक्रिया नहीं है इससे पहले कई परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा पकड़ा जा चुका है


त्रिपाठी ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस पुरे मामले की उच्च स्तरीय जांच एजेंसियों से जांच करवाएं अगर जल्दी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गई तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेंगी । 


इस महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता में आकाश चौहान जनपद सदस्य राहुल मंडलोई अनिल मिश्रा सचिन त्यागी नूर अली आदि उपस्थित थे।

लेबल: , ,