बुधवार, 30 नवंबर 2022

नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली, संवाद, सपथ के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया

मध्य प्रदेश से मोहित पटेल की रिर्पोट 

मध्य प्रदेश आज ग्राम पंचायत देवरी जदीशपुर में शासकीय हाई स्कूल में म.प्र.अभियान परिषद विकास खण्ड अमरपाटन जिला सतना के द्वारा सेक्टर स्तरीय नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली, संवाद, सपथ के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य श्री बंशीलाल पटेल ने किया मौके पर पूर्व सरपंच सोभनाथ सेन,श्री गोकरण प्रसाद त्रिपाठी(शिक्षक),श्री विश्वनाथ पटेल,हीरालाल पटेल,बाबूलाल पटेल (शिक्षक),पवन पटेल,रामप्रताप पटेल, भरत लाल त्रिपाठी(शिक्षक),श्री मती आसा रानी कुशवाहा,संतोष मिश्रा,दिलीप कुमार पटेल सहित कई एनी मौजुद थे।

लेबल:

शादी समारोह में छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा,ग्रामीणों ने जमकर पीटा हुई मौत!

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन में 27 नवंबर की रात्रि शादी समारोह में आए एक युवक की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई थी।मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर पावडा वार्ड 4 निवासी शंकर महतो के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन महतो के रूप में किया गया हैं।


घटना के बाद 29 नवंबर को मृतक के पिता के द्वारा 6 लोगों को दोषी ठहराते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से देखते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, अवर निरीक्षक नवीन कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार को शामिल किया गया। इनके द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए मामले का सफल उद्घाटन करते हुए घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त बेगूसराय जिला के भगवानपुर दामोदरपुर निवासी रामबाबू महतो के पुत्र शशि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।

लेबल:

बिजली सुधार आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे के सभी अभियुक्त रिहा!

 समस्तीपुर आम उपभोक्ताओं का बिजली कटौती कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यालयों को दिये जाने के खिलाफ आइसा, इनौस, ऐपवा एवं भाकपा माले के बैनर तले


जारी बड़े दायरे के अनवरत दो साल के घरना, प्रदर्शन, अनशन, सड़क हड़ताल आदि के दौरान समस्तीपुर टाउन थाना में दर्ज मुकदमा संख्या-320/2008 में माननीय न्यायाधीश सीजेएम समस्तीपुर के न्यायालय द्वारा साक्ष्य के आभाव में चर्चित बिजली आंदोलन नेता सह माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, महिला अधिकार कार्यकर्ता सह माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, इनौस के मोतीलाल सिंह, रवि कुमार दूबे एवं प्रकाश कुमार कर्ण को रिहा करने का आदेश सुनाया मुकदमें में अभियुक्त की ओर से वरीय एवं विद्वान अधिवक्ता रजनी रंजन एवं अधिवक्ता रंजीत कुमार सिंह मुन्ना ने हिस्सा लिया.इस बाबत पूछे जाने पर महिला नेत्री बंदना सिंह ने बताया कि वे लोग निर्दोष हैं.उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, सत्य की जीत होगी. उन्होंने आगे कहा कि संवैधानिक अधिकार के तहत जन समस्याओं को समाधान करने, पुलिस की मनमानी,पुलिस जुल्म के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा!

लेबल:

सोमवार, 28 नवंबर 2022

ब्लड फोर्स टीम ने मानवता क्रांति अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन

राजस्थान के बीकानेर में ग्यारह से तेरह मार्च 2023 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मानवता क्रांति अधिवेशन का बिहार के समस्तीपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहीं संस्था ब्लड फोर्स टीम के द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया


 ब्लड फोर्स टीम के फाउंडर राहुल श्रीवास्तव जी का एक ही संकल्प है कि "आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण

जहां रक्त की कमी से न जाए कि का भी जान..." उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मार्च-2023 में राजस्थान के बीकानेर में मानवता क्रांति पर प्रथम अधिवेशन एवं कार्यशाला और ह्‌यूˈमैनटि चेंजमेकर अवार्ड समारोह होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के सभी जिलों औए विश्व के 200 देशों के चयनित सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है.

समस्तीपुर एवं बिहार के कयी राज्यों में प्रतिनिधित्व कर रही हमारी संस्था द्वारा पोस्टर का आज विमोचन किया गया मौके पर संस्था के Camp-Coordinator रवि कुमार , संचालक- राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में मानवता क्रांति जगाने और भारत वर्ष में फैली हुई बुराइयाँ और युवाओं को गलत रास्ते से सही रास्ते पर लाना है.

लेबल: ,

रविवार, 27 नवंबर 2022

दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन!

 दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड(श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) क्षेत्रीय निदेशालय,पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रायोजित अल्प कालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम भमरूपुर गांव, समस्तीपुर ब्लॉक में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बोर्ड के शिक्षा अधिकारी दिलीप सतपथी ने श्रमिकों को श्रम कार्ड,प्रधान मंत्री श्रम योगी मान धन योजना, एवं अन्य सरकारी योजना के बारे में बताया।इस कार्यक्रम को राजीव कुमार के द्वारा परिचालन किया गया।


मुख्य अतिथि सुधीर कुमार गुप्ता,लोक संपर्क एवं प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के जिला सचिव पिंकू पासवान,वालंटियर विश्वनाथ कुमार,राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का जिलाध्यक्ष ज्ञानदीप कुमार भी भाग लिए।इस शिविर में सौ मजदूर प्रशिक्षण लिए।दीपक कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

लेबल:

शनिवार, 26 नवंबर 2022

अब तीन नहीं.. चार साल में होगा ग्रेजुएशन,बीए- बीएससी -बीकॉम वाले नए नियमों पर ध्यान दें!

देश के सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अगले सत्र से 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को लागू कर दिया जाएगा। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ अधिकांश राज्यस्तरीय और प्राइवेट विश्वविद्यालय भी 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को लागू करेंगे।अब तीन नहीं... चार साल में होगा ग्रेजुएशन, बीए-बीएससी- बीकॉम वाले नए नियमों पर ध्यान दें!


बीए-बीएससी-बीकॉम करने वाले जिन लोगों को अब तक 3 साल में ही ग्रेजुएशन की डिग्री मिल जाती थी, उनके लिए बड़ी खबर है। अब उनकी ग्रेजुएशन की डिग्री तीन साल में नहीं बल्कि 4 साल में मिलगी। दरअसल, फोर ईयर अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम (FYUP) की रूपरेखा बनकर तैयार है। आने वाले शैक्षणिक सत्र 2023-24 से सभी विश्वविद्यालयों के नए छात्र 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों (बीए, बीकॉम, बीएससी) आदि में दाखिला ले सकेंगे। यूजीसी ने 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक नियम और दिशानिर्देश तैयार किए हैं। यूजीसी के मुताबिक अगले सप्ताह, 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के यह नियम देश के सभी विश्वविद्यालयों के साथ साझा किए जाएंगे। देश के सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगा फैसला देश के सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अगले सत्र से 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को लागू कर दिया जाएगा। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ अधिकांश राज्यस्तरीय और प्राइवेट विश्वविद्यालय भी 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को लागू करेंगे। इसके अलावा देश भर की कई 'डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी' भी इस 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रम को लागू करने के लिए अपनी सहमति प्रदान करने जा रही हैं। 2023-24 से जहां सभी नए छात्रों के पास चार साल वाले अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का विकल्प होगा, वहीं पुराने छात्रों के लिए भी 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम की स्कीम को मंजूरी दी जा सकती है। इसका सीधा सीधा अर्थ यह है कि ऐसे छात्र जिन्होंने इस वर्ष सामान्य तीन वर्षीय अंडर ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है, उन्हे भी अगले सत्र से चार साल की डिग्री कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।


जो अभी पढ़ रहे हैं उनका क्या?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुताबिक सभी छात्रों के लिए 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम मुहैया कराया जाएगा, लेकिन इस पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए छात्रों को बाध्य नहीं किया जाएगा। यदि छात्र चाहें तो वह पहले से चले आ रहे 3 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों को ही जारी रख सकते हैं। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की पूरी स्कीम को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उनके मुताबिक विश्वविद्यालयों में पहले से ही दाखिला ले चुके छात्रों को भी 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे छात्र जो प्रथम या सेकंड ईयर में हैं यदि वह चाहेंगे तो उन्हें भी 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का विकल्प उपलब्ध कराया जा सकेगा। हालांकि इसकी शुरूआत अगले वर्ष यानी 2023-24 से शुरू होने वाले नए सत्र से ही होगी। लास्ट ईयर के छात्रों को भी मिलेगा मौका यूजीसी 4 वर्षीय पाठ्यक्रमों के मामले में विभिन्न विश्वविद्यालयों को भी कुछ नियम कायदे बनाने की छूट देगा। विश्वविद्यालयों की एकेडमिक काउंसिल और एग्जीक्यूटिव काउंसिल में इसको लेकर आवश्यक नियम तय किए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय चाहे तो फाइनल ईयर में पढ़ने वाले छात्रों को भी 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनने का अवसर दे सकते हैं। यूजीसी चेयरमैन ने इन अहम बदलाव के कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि अगर वर्षीय अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रम में केवल नए छात्रों को ही मौका मिलेगा तो इसके नतीजे चार साल उपरांत पता लग सकेंगे। वहीं पुराने छात्रों के इस स्कीम से जुड़ने से यह नतीजे जल्दी सामने आ सकेंगे।

4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के उपरांत दो साल का पोस्ट ग्रेजुएशन और एमफिल करने वालें छात्रों के लिए पीएचडी में दाखिले के लिए 55 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। हालांकि, एमफिल कार्यक्रम को अब बहुत लंबे समय तक जारी नहीं रखा जाएगा। कई बड़े विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में एमफिल का कोर्स ऑफर नहीं करेगे। ऐसा नई शिक्षा नीति के तहत किए गए बदलावों के कारण किया जा रहा है। जहां एक और यूजीसी इस नए बदलाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है, वहीं कई शिक्षकों एवं शिक्षक संगठनों ने इस पर अपनी आपत्ति भी दर्ज की है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों से छात्रों के ऊपर 1 वर्ष का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।







'

लेबल: ,

समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया!

आज शनिवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया l अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, संचालन राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की l मौके पर बाबा साहब आम्बेडकर जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l


अपने सम्बोधन के क्रम में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने कहा कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को हर साल मनाया जाने वाला कार्यक्रम है जो संविधान के जनक डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर को याद और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारत के लोग अपना संविधान शुरू करने के बाद अपना इतिहास, स्वतंत्रता, स्वतंत्रता और शांति का जश्न मनाते है। संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। जिसमें लोगो को यह समझाया जाता है कि आखिर कैसे हमारा संविधान हमारे देश के तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है तथा डॉ अंबेडकर को हमारे देश के संविधान निर्माण में किन-किन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। आजादी के पहले तक भारत में रियासतों के अपने अलग-अलग नियम कानून थे, जिन्हें देश के राजनितिक नियम, कानून और प्रक्रिया के अंतर्गत लाने की आवश्यकता थी। इसके अलावा हमारे देश को एक ऐसे संविधान की आवश्कता थी। जिसमें देश में रहने वाले लोगों के मूल अधिकार, कर्तव्यों को निर्धारित किया गया हो ताकि हमारा देश तेजी से तरक्की कर सके और नयी उचाइयों को प्राप्त कर सके। भारत की संविधान सभा ने 26 जनवरी 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और इसके प्रभावीकरण की शुरुआत 26 जनवरी 1950 से हुई। मौके पर प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा , प्रोफेसर राजेन्द्र भगत , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव ललन यादव , राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव , गुंजन देवी , सुदर्शना ज्योति , युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज दास, मन्नू पासवान , राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , पूर्व मुखिया प्रोo भिखारी लाल सिंह , राजेन्द्र राम, नन्द किशोर यादव , कार्यालय सचिव रोशन यादव , ज्योतिष महतो , तिलो यादव , मनोज कुशवाहा , संदीप सरकार, अजित यादव , मधुरेश सिन्हा , ताजपुर नगर अध्यक्ष नवीन कुमार , राजद किसान सेल के जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार यादव , दिलीप साह, बिहारी राय, अशोक सिंह , रामबाबू पासवान , पीताम्बर दास, मोo फिरोज , अरविन्द कुमार तथा विक्की कुमार आदि मौजूद थे l





लेबल: , ,

आम आदमी पार्टी कार्यालय रामनगर में मनाया गया संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस

मोहित पटेल की रिर्पोट 

किसी भी राष्ट्र के संचालन हेतु संविधान का होना आवश्यक है संविधान राष्ट्र की रीढ़ है आज संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज सिंह जी के निर्देशों पर आम आदमी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया


जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय श्री महेंद्र सनाढ्य जी ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं शहीदेआजम भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया इसी के साथ मंच का संचालन कर रहे शांतनु सिंह बघेल रामनगर आम आदमी संगठन एवं अरुण सोनी जी अमरपाटन ,आनंद सेन , डा. संजय धुर्वे , ओमप्रकाश शर्मा जी ,रवि कोल जी , रावेंद्र कुशवाहा जी ,राजकुमार शर्मा जी ,साहू जी अमरपाटन , विवेक पांडे जी , ज्ञानेंद्र नामदेव जी एवं सभी क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे जिसमे संविधान के प्रति जागरूकता एवं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी क्रांतिकारी साथियों ने अपने शब्दों पर प्रकाश डाला एवं शांतनु सिंह ने कांग्रेस एवम बीजेपी को निशान साधते हुए कहा की पूरे देश भर में कांग्रेस बीजेपी आपस में ईलू ईलू खेल रही है लगभग 70 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता में रहीं इन दोनो पार्टियों को सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा ही दिया हैं गरीबों का शोषण हुआ शिक्षा स्तर कमजोर हुआ है

लेबल: , ,

रीवा - सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी के खिलाफ कई गैर जमानती धाराएं लगी जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश से संवाददाता मोहित पटेल की रिर्पोट 

सिरमौर सीईओ के ऊपर प्राणघातक हमले का मामला


रीवा - सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी के खिलाफ 120 बी 341 342 294 147 148 149 353 332 325 333 की धारा के तहत मामला दर्ज करने का न्यायालय ने दिया आदेश, विधायक के पी त्रिपाठी को बचाने में जुटी थी पुलिस, न्यायालय ने पुलिस को भी लगाई फटकार ,न्यायालय ने स्पष्ट मानना है


कि केपी त्रिपाठी की भूमिका भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी के साथ धारा 141 342 294 147 148 149 353 332 325 335 अपराध में संज्ञान लेने हेतु पर्याप्त आधार है। अतः विधायक के पी त्रिपाठी के विरुद्ध उक्त धाराओ का संज्ञान लिया जाता है और अभियुक्त के पी त्रिपाठी विधायक सेमरिया को सम्मन जारी किया गया, प्रकरण में अभियुक्त अंकित विश्वकर्मा एवं अभियुक्त के पी त्रिपाठी की उपस्थिति एवं अनुसंधान की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत के लिए 8 12, 2022 को न्यायालय में पेश होने का भी सिरमौर न्यायालय ने दिया आदेश,अब देखने वाली बात यह है कि भाजपा अब अपराधी विधायक के खिलाफ क्या उठाती है कदम।

लेबल: , , , ,

समस्तीपुर मैरिज हॉल संचालक हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा!

समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर कबाड़ी गोदाम के पास गुरुवार की रात हुए मैरिज हॉल संचालक मनोहर कुमार सिन्हा ऊर्फ सोना की हुई हत्या मामले का शनिवार को खुलासा कर दिया।पुलिस के द्वारा इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है


और उनके पास से एक देशी पिस्टल,एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल सेट भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ वार्ड नंबर 7 निवासी गणेश राय के पुत्र अमित कुमार उर्फ छोटे सरकार एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड नंबर 6 निवासी राधेश्याम राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अमित कुमार और छोटे सरकार का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है और उसके ऊपर मुसरीघरारी थाना में कई मामले पहले से दर्ज हैं। इस बाबत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि मृतक की पत्नी रिचा कुमारी के फर्द बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना में थाना कांड संख्या 556/22 दर्ज किया गया है। घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व मामले के उद्भेदन के लिए उनके निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।जिसके बाद एसआईटी टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित कुमार और छोटे सरकार को एक देसी पिस्टल के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार विस्तृत पूछताछ में उसने घटना में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगियों के बारे में बताया है। उसकी निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी सुजीत कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पिस्टल बरामदगी में अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। एसआईटी टीम में सदर डीएसपी मो०एसएच फखरी, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पीके मिश्रा, मुफ्फसिल थाना के एसआई आनंद कुमार कश्यप, एसआई केसी भारती, पीएसआई छोटेलाल सिंह वह अन्य शामिल थे।

लेबल: ,

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 307 रन का टारगेट

IND vs NZ 1st ODI Auckland LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (80 रन), शिखर धवन (72 रन) और शुभमन गिल (50 रन) ने शानदार पारियां खेलीं। भारत की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा जिन्होंने 65 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली।



तब टीम का स्कोर 124 रन था। वहीं दूसरे विकेट के रूप में कप्तान शिखर धवन पैवेलियन लौटे। उन्होंने 77 गेंद पर 13 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। ये दोनों विकेट 124 रन के कुल स्कोर पर गिरे। इसके बाद दो और विकेट जल्दी गिर गए। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए, जबकि सूर्य कुमार यादव सिर्फ 4 रन बना सके।


इसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने मैदान संभाला। अय्यर ने 76 गेंदों में 80 रन का पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। संजू सैमसन ने 36 रन और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट लिए।


वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं। शिखर धवन के साथ शुभमन गिल ने ओपनिंग की। यह अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे है। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल बताई जा रही है। यहां की छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों का फायदा मिलेगा।


भारत: 1 शिखर धवन (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 ऋषभ पंत (wk), 4 श्रेयस अय्यर, 5 सूर्यकुमार यादव, 6 संजू सैमसन, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 उमरान मलिक, 10 अर्शदीप सिंह, 11 युजवेंद्र चहल


न्यूजीलैंड: 1 फिन एलेन, 2 डेवोन कॉनवे, 3 केन विलियमसन (कप्तान), 4 टॉम लैथम (wk), 5 डेरिल मिशेल, 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 मिशेल सेंटनर, 8 एडम मिल्ने, 9 मैट हेनरी, 10 टिम साउदी, 11 लोकी फर्ग्यूसन

लेबल: , ,

सुप्रीम कोर्ट ने शुरू किया ऑनलाइन RTI पोर्टल , सूचना प्राप्त करना हुआ आसान

संवाददाता मोहित पटेल

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन RTI पोर्टल की शुरुआत कर दी है। यानी अब सूचना अधिकार कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट से जानकारी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन ऐप्लिकेशन डालने के लिए आपको  पोर्टल पर जाना होगा।  registry.sci.gov.in/rti_app

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने पिछले हफ्ते ही एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट का ऑनलाइन RTI पोर्टल शुरू हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट भी सूचना अधिकार कानून, 2005 के तहत एक पब्लिक ऑफिस है, जिसके कामकाज से जुड़ी सूचना नागरिक मांग सकते हैं. 13 नवंबर 2019 को दिए एक ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को भी ‘पब्लिक ऑफिस’ करार दे चुका है।

लेबल: , ,

कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर लोक संपर्क एवं प्रशिक्षण संस्थान बिक्रमपुर बांदे कार्यालय में दत्तोपंत फैंड्री राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निर्देशक पटना के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया


मौके पर सैकड़ों महिलाओं को अल्पकालिक प्रशिक्षण में भाग लिया, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद निर्देशक दिलीप कुमार NHRCCB के राजीव कुमार, वालंटियर विश्वनाथ कुमार गुप्ता,लोक संपर्क एवं प्रशिक्षण  संस्थान के अध्यक्ष सुधीर प्रसाद गुप्ता, सचिव पिंकू पासवान सुरेंद्र पासवान, विनोद कुमार राय उमेश कुमार राय ने अपनी अपनी बातों को रखते हुए सैकड़ों महिलाओं को प्रशिक्षण दिया, प्रशिक्षण उपरांत सभी को प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहे।

लेबल:

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव 27 नवंबर को पटना के लिए प्रस्थान करेंगे !

मध्य प्रदेश से संवाददाता मोहित पटेल की रिर्पोट 

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रधान महासचिव शोभनाथ सेन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पार्टी के स्थापना दिवस मनाने के लिए बिहार की राजधानी पटना के लिए 27 नवंबर 2022 को सतना से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे वहीं पार्टी के समस्त जिले के जिलाध्यक्षों को अपने अपने जिले में पार्टी के स्थापना दिवस मनाने का आदेश दिए!


लेबल: , ,

30 नवंबर को महिला अग्निवीर की होगी भर्ती रैली, तैयारियां तेज

30 नवंबर से लखनऊ में महिला अग्निवीर की भर्ती होने जा रही है जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं । लखनऊ के छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज में 30 नवंबर से विमेन मिलट्री पुलिस के लिए अग्निवीर की भर्ती रैली शुरू होने जा रही है।


या भर्ती रैली 10 दिसंबर तक चलेगी इसके लिए जिला अधिकारी के कलेक्ट्रेट के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है ताकि भर्ती रैली को सही तरीके से संपन्न कराया जा सके।


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने पुलिस बलों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं उनका कहना है कि जिन मार्गों से अभ्यर्थी आएंगे उन रास्तों की साफ सफाई पर खास ध्यान रखा जाएगा स्ट्रीट लाइट पर फोकस रखने के निर्देश दिए गए हैं और व्यापक इंतजाम किया जाएगा इसी तरह से परीक्षा केंद्र के भीतर 50 स्थाई हाइलोजन लाइट का इंतजाम किया जाएगा।


परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के बैठने के लिए टेंट लगाए जाएंगे। भर्ती को लेकर तैयारियां तेज हो गई है 11 दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली को लेकर अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


उनका कहना है कि खास इंतजाम किया जा रहा है इमरजेंसी के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस की तैनाती रहेगी । अस्थाई मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम किया जाएगा। व्यापक तौर पर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां की जा रही है।


 


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार जल निगम में मैकेनिकल इंजीनियर के 921 पदों पर भर्ती करने जा रहा है जा रही है इसी तरह से सहायक अभियंता के 198 और अवर अभियंता के 723 पदों पर भर्ती की जाएगी उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में लगातार सरकारी नौकरियों में विभागों में खाली पदों पर भर्ती करने का कैलेंडर जारी किया है जिसके तहत भर्तियां शुरू हो रही है योग्य अभ्यर्थी आवेदन पत्र संबंधित विभाग की साइट पर जाकर भेज सकते हैं और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं


जल निगम में मैकेनिकल इंजीनियर के 921 पदों पर होगी भर्ती


सहायक अभियंता के 198 और अवर अभियंता के 723 पद शामिल


सहायक अभियंताओं की लोक सेवा आयोग और अवर अभियंताओं की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से होगी

लेबल:

बुधवार, 23 नवंबर 2022

हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने जिला पदाधिकारी से कैंटीन की भोजन की गुणवत्ता की जांच की मांग की!

मध्य प्रदेश से प्रखर श्रीवास्तव की रिर्पोट 

आज कल मौसम अपना रंग बदल रहा है,ठंडी भी बढ़ गई है,लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। इन सब को देखते हुए हमें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है।


जब बात सेहत की हुई है तो खाने की बात न हो ये तो हो ही नहीं सकता,आज के समय में जब हम देखते हैं कि कोई विद्यार्थी हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में खाना खाता है तो उम्मीद करता है उसे संतुलित और पौष्टिक आहार मिलेगा। सुंदर , स्वच्छ और शान्त वातावरण मिलेगा। जबकि हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में खाना होता ठीक इसके विपरीत है । जो हम उम्मीद करते हैं उसको तो मार दिया जाता है,l जिसमें न तो संतुलित भोजन मिलता है ना साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है , जिससे विद्यार्थी का स्वास्थ खराब हो जाता है वह अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार महसूस करता है। हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में भोजन सही न होने से छात्रों के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं ,साथ ही मौसम बदलने से ज्यादा तबियत बिगड़ जाती है,और स्वस्थ होना बहुत ही दुर्लभ हो जाता है, तो हम सभी छात्रों की जिला पदाधिकारी से गुज़ारिश है कि जितने हॉस्टल और स्कूल कैंटीन हैं उनकी समय-समय पर जांच हो और कड़ी कार्यवाही हो ,जिससे छात्रों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ से पर्दा उठ सके और उनको संतुलित और पूर्ण पौष्टिक खाना उपलब्ध हो सके । धन्यवाद ।

 

लेबल: ,

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के एनसीसी कैडेट द्वारा एंटी प्लास्टिक जागरूकता रैली निकाला गया!

समस्तीपुर एनसीसी दिवस के अवसर पर 1/12 एनसीसी समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के द्वारा एंटी प्लास्टिक रैली निकली गयीं।इस रैली में लगभग 70 कैडेट्स भाग लिए , इस रैली में कैडेट्स " प्लास्टिक हटाओ - देश बचाओ" के नारे के साथ समस्तीपुर कॉलेज से बहादुरपुर तक रैली को लेकर गए।


इस रैली की अगुवाई एन सी सी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर के द्वारा की गयी!साथ ही साथ समस्तीपुर कॉलेज के जन्तु विज्ञान के प्रोफेसर डॉ अतानु बनर्जी जी ने रिसोर्सेज पर्सन के रूप में प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले समस्याओं से कैडेट्स को अवगत करवाया एवं बचाव के उपाय भी बताए । एवं इस रैली में डॉ विवेकानन्द जी , डॉ अतानु बैनर्जी सीनियर कैडेट्स निखिल, आशीष, अमरजीत,प्रियांशु, इरफान, तन्नू ,अंकिता इत्यादि भाग लिए , इस रैली की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सत्येन कुमार एवं 12 बिहार एन सी सी समस्तीपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय उदय थोराट ने शुभकामनाएं प्रदान की !

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए आईडीए ने डाक्टर कमर हाशमी को किया सम्मानित

कटिहार इन्डियन डेंटल एशोसियेशन के द्वारा चिकित्सा का क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर कुरसेला लाइफ लाइन हॉस्पिटल एन्ड डेंटल केयर के डाक्टर कमर हाशमी को किया गया सम्मानित। बताते चलें कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार स्टेट का पांचवा स्टेट एक्ज़ीक्युटिव मीटिंग पूर्णिया में सम्पन्न हुआ।


डाक्टर कमर हाशमी को सम्मानित करते आईडीए के अधिकारी

इस मौके पर राज्य के गण्यमान्य डॉक्टर होटल हॉलीडे इन में हो रहे डेंटल एक्सपो संग सीडीई प्रोग्राम में उपस्थित रहें। स्टेट मीटिंग की मेजबानी आईडीए पूर्णिया ब्रांच ने किया। इस मौके पर आईडीए स्टेट सेक्रेटरी डॉ कुमार मानवेन्द्र संग आईडीए पूर्णिया के प्रेसिडेंट डॉ ओसामा , सेंटर काउंसलिंग मेम्बर डॉ अरविन्द खत्री , डॉ फ़िरोज़ आलम मौजूद रहे। इस मीटिंग में आईडीए द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रणाली का विश्लेषण व चर्चा की गई। मौके पर अपने अपने क्षेत्र में बेहतर सेवा देने व स्टेट मीटिंग में शामिल होने के लिए सर्टिफिकेट व अंगवस्त्र देकर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कटिहार जिले से डॉ लीलाधर माहेश्वरी, डॉ क़मर हाशमी को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य जिलों से डॉ रूपक , डॉ याशीर सईद , डॉ आभास , डॉ अंकित , डॉ एहतेशाम , डॉ शायना आलम आदि शामिल रहे।

लेबल: , , ,

शनिवार, 19 नवंबर 2022

स्वच्छ भारत अभियान के तहत समस्तीपुर में घर घर डस्टबिन वितरण किया गया

आज शनिवार को समस्तीपुर प्रखंड के विक्रमपुर बांदे पंचायत में लोहिया स्वछता अभियान के तहत गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए 550 लोगों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि व बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक घर में दो डस्टबिन दिया जा रहा है।


जिसमें सूखा व गीला कचरा को अलग अलग रखना है। गीला कचरा के डस्टबिन में सब्जी, फलों के छिलके बची हुई खाद्य सामग्री आदि रखना है। जिससे जैविक खाद बनाया जाएगा और सूखे कचरे के डस्टबिन में कांच के टुकड़े प्लास्टिक के बेकार सामान आदि वस्तुओं को रखना है। जिसे क्रसर में तोड़कर फिर से उपयोग की जरूरी समान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर गांव को स्वच्छ रखना है तो लोगों को डस्टबिन का उपयोग करना चाहिए l अगर बीमारियों से दूर रहना है तो गाँव को पंचायत को स्वच्छ बनाना होगा। जिसके लिए कचरा को डस्टबिन में फेंकना होगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , मुखिया रमेश पासवान , पंचायत समिति विजय राय, जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , राजद नेता सैयद एहसानुल हक चुन्ने, सैयद फैसल आलम मन्नू , समाजसेवी मोo शाहनवाज हसीब , मोo मिस्टर, रंजीत कुमार रम्भू , वैरागी राय, रवि आनंद , विमल पासवान , तिलो यादव तथा मनोज कुशवाहा आदि मौजूद थे l

लेबल: , ,

एफपीएआई ने पाँच दिवसीय निशुल्क स्वास्थ शिविर का किया आयोजन


मध्य प्रदेश संवादाता मोहित पटेल की रिपोर्ट

भोपाल–जेएलयू की लीगल एड एंड सपोर्ट सेंटर टीम ने 5 दिवसीय विधिक साक्षरता कैंप का आयोजन एफपीएआई के तत्वाधान में किया। जिसके तहत लोगों को विधिक साक्षरता प्रदान की गई। इस कैंप के माध्यम से 42 लोगों ने विधिक साक्षरता ग्रहण की


इस कैंप के आयोजन को लेकर लीगल एड एंड सपोर्ट सेंटर के कन्वेनर आर्यन उरमालिया ने बताया कि "इस कैंप के माध्यम से हमनें 42 लोगों को विधिक साक्षरता प्रदान की एवं व्याप्त समस्याओं के लिए उचित कदम उठाए गए। इस कैंप के जरिए अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचाया गया। इस कैंप से लोगो के बीच विधिक साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी पांच दिन विधिक साक्षरता प्रदान की गई एवं आगामी दिशनिर्देश दिए गए ।इस अवसर पर लीगल ऐड एंड सपोर्ट सेंटर के आर्यन उरमलिया,आशुतोष शर्मा,अनुभव शर्मा, शुभम रावत, आयुषी मालवीय, कुश अग्निहोत्री, अक्षिता बोकड़े, हिमांशी, ज्योत्सना सिंह, नैना जैन आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे


लेबल: , ,

इंदिरा गांधी को याद कर रहा कृतज्ञ राष्ट्र, भोपाल में यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल संवादाता मोहित पटेल की रिपोर्ट

यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मनाई इंदिरा गांधी की 105वीं जन्म जयंती, पीसीसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की देश की पहली महिला प्रधनमंत्री इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। इस मौके पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने "इंदिरा भवन" (पीसीसी कार्यालय) पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया गया।


 इस मौके पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी जी, एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार जी, पुरूषोत्तम झा,विराज यादव, रितिक साहू देवेन्द्र सोनारे जितेंद्र विश्वकर्मा विक्रम अमलाबे जिशान शिवा सिंह हेमराज दांगी, नरेंद्र सेन, ईश्वर तोमर और सभी युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे..!


लेबल: , ,

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

बदलते मौसम में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बुजुर्ग एवं बच्चों की हो सकती हैं तबियत खराब

फेफड़ों की क्षमता को प्रभावित करने में निमोनिया संक्रमण का अहम योगदान: सिविल सर्जन

उचित खान-पान निमोनिया से बचाव के लिए सबसे आसान तरीका: डीआईओ 

5 साल से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया का सबसे अधिक खतरा: डीपीएम 

कटिहार दिन में गर्मी और शाम ढलते ही ठंड का अहसास शुरू हो रहा है। क्योंकि इन दिनों तेज़ी के साथ मौसम बदल रहा है। जिस कारण किसी भी व्यक्ति की तबियत ख़राब हो सकती है। ऐसे समय में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बुजुर्ग एवं बच्चों में निमोनिया की शिकायत हो सकती हैं। सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ झा ने बताया कि निमोनिया एक संक्रामक रोग है, जो सबसे पहले एक या दोनों फेफड़ों की क्षमता को प्रभावित करता है। इससे सांस लेने में तकलीफ, बुखार, शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि इसके लिए सबसे पहले लक्षण दिखे जाने के साथ ही नजदीकी अस्पताल में जाकर चिकित्सीय उपचार एवं प्रबंधन जरूरी है। खासकर हमारे नवजात शिशुओं, बच्चों एवं 60 आयुवर्ग से अधिक उम्र वाले लोगों या कमजोर प्रतिरोधक प्रणाली वाले लोगों को निमोनिया संक्रमण का अधिक ख़तरा होता है।



उचित खान-पान निमोनिया से बचाव के लिए सबसे आसान तरीका: डीआईओ 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज चौधरी ने बताया कि नियमित टीकाकरण में पीसीवी वैक्सीन को शामिल किया गया है। क्योंकि निमोनिया से बचाव एवं सुरक्षित रखने के लिए यह कारगर साबित होता है। जिसको तीन खुराकों में दिया जाता हैं। बच्चों को निमोनिया से बचाने में अहम भूमिका अदा करने के साथ ही दो वर्ष से कम आयु के बच्चों और 2 से 5 साल के बच्चों को अलग-अलग निमोनिया के टीकों की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह एक संक्रामक रोग है जो छींकने या खांसने से फ़ैल सकता है। इस समय व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित दिनचर्या और उचित खान पान निमोनिया से सुरक्षा का सबसे कारगर तरीका है।


5 साल से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया का सबसे अधिक खतरा: डीपीएम 

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम डॉ किशलय कुमार ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के शोध बताते हैं कि निमोनिया से ग्रसित होने का खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को सबसे ज्यादा है। पूरी दुनिया में होने वाली बच्चों की मृत्यु में 15 प्रतिशत बच्चों की मौत केवल निमोनिया जैसी बीमारियों की वजह से होती हैं। निमोनिया जैसी संक्रामक बीमारी शिशुओं के मृत्यु के 10 प्रमुख कारणों में से एक है। जिसका मुख्य कारण कुपोषण और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता को माना गया है। निमोनिया से बच्चों के ग्रसित होने की संभावना सर्दियों के मौसम में अधिक होती है। निमोनिया छींकने या खांसने से फ़ैलने वाला संक्रामक रोग है।

लेबल: ,

पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की विकास के कार्यो की समीक्षा

डीएम ने नगर परिषद को दिया आदेश हाजीपुर शहर का ड्रोन के माध्यम से कराए रिकार्डिंग 

हाजीपुर डीएम श्री यशपाल मीणा के द्वारा जिले में चल रहे विकास के कार्यों की समीक्षा के लिए तकनीकी विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की गयी।इस बैठक में बारी-बारी से एक-एक विभाग के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गयी। सर्वप्रथम वुडको के अभियंता ने बताया कि शहर को जल जमाव से मुक्त करने के लिए कुल 138 किलोमीटर पाईप बिछाने का लक्ष्य रखा


गया था जिसके विरूद्ध 103 किमी पाईप बिछा दिया गया है। वर्तमान में सुभाष चौक से रामाशीष चौक तक पाईप बिछाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिवरेज नेटवर्क के अन्तर्गत कुल चार आईपीएस बनाना था जिसमें तीन का कार्य चल रहा है और एक में रेलवे से एनओसी लेना है। घाट निर्माण कार्य के लक्ष्य का पचास प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अभी बूटन दास घाट और सीढ़ी घाट के पास कार्य किया जाना है, परन्तु जल स्तर बढ़ा होने के कारण थोड़ा विलम्ब हो रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल के लिए पाईपलाईन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब इसका इण्टरकनेक्शन किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता भवन के द्वारा बताया गया कि सहकारिता भवन और आईटीआई हाजीपुर तथा महनार का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे ससमय पूरा किया जाएगा। कृषि के तीन प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है जिसमें दो देसरी में एवं एक खोपी में है। यहाँ मिट्टी भरायी और चाहरदिवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महनार में नया रजिस्ट्री कार्यालय तथा लालगंज में 10 कमरों का मदरसा बनना है जिसकी प्रक्रिया चल रही है।वहीं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वैशाली प्रखंड अन्तर्गत निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के लिए एप्रोच पथ की निविदा प्रक्रिया चल रही है। लालगंज बाईपास का निर्माण होना है। जिसके लिए वन विभाग एवं सिंचाई विभाग से एनओसी की मांग की गयी है इसके लिए दोनों विभागों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व की सभी योजनाएँ लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है।कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि शहर के विकास के लिए कुल 12 योजनाएँ ली गयी थी जिसमें 5 पूर्ण है और 7 पर कार्य चल रहा है। अगले दस दिनों में वेंडिंग जोन भी बन कर तैयार हो जाएगा।डीएम के द्वारा शहर को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चलाने और इसके तहत सोमवार से 40 सफायी कर्मियों की टीम एक वार्ड में भेजने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि नालियों की सफायी की नियमित व्यवस्था करायें और दुकान के सामने अगर नाली जाम हो रही है अथवा अतिक्रमण या प्लास्टिक की सामग्रियाँ पायी जाय तो उसके विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई करें और बार-बार ऐसा पाये जाने पर दूकान को सील कर दिया जाय।डीएम के द्वारा सभी टैक्स कलेक्टरों के कार्यों का नियमित रूप से समीक्षा करने ओर खराब प्रदर्शन वाले को सेवा मुक्त करने का निर्देश दिया गया।डीएम के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को पूरे हाजीपुर शहर का ड्रोन के माध्यम से रिकार्डिंग कराने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता चल सके कि कहाँ पर क्या है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोनहारा घाट के आस-पास के क्षेत्र में स्वाभाविक रूप से जल निकासी कैसे हो, अगर पाईप के द्वारा यह सम्भव है तो इस क्षेत्र का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाय। जदुआ-महनार एनएच-22 बी के कार्यपालक अभियंता जो बिहार शरीफ में बैठते है। डीएम ने फोन पर वार्त्ता कर इस सड़क को अगले एक सप्ताह में ठीक करा देने का निर्देश दिया गया।बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, बाढ़ नियंत्रण एवं पीएचईडी के कार्यों की भी समीक्षा की गयी।

लेबल:

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बेनीपुर में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से तृतीय पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बेनीपुर में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से तृतीय पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन +2 हाईस्कूल महिनाम के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव व शिक्षक नेता अरूण कुमार निराला ने संयुक्त रूप से किया।


इस दौरान मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। पत्रकार देश के चौथा स्तंभ है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता अरूण कुमार निराला ने कहा कि पत्रकार देश का आइना है। इसलिए सभी को निष्पक्ष पत्रकारिता करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बेनीपुर न्युज के संपादक सुनील झा, अलीनगर पब्लिक एप्प के पत्रकार मिथलेश ठाकुर , अलीनगर पब्लिक वाइव के पत्रकार प्रमोद पासवान, जागु मैथिल के संपादक शिवम चौधरी, जानकी न्यूज के संपादक जय प्रकाश झा,साधना न्युज के पत्रकार चंदन साफी को संगठन के माध्यम से सम्मानित किया गया।मौके पर यूथ इंडिया के संगठन विस्तार प्रभारी मनोज यादव, उगन साह, चंदेश्वर यादव सहित दर्जनो लोग मौजुद रहे।

लेबल:

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

भारत जोड़ो यात्रा एक एतिहासिक यात्रा है इसके दुष्प्रचार में लगी भाजपा को मुँह तोड़ जवाब देना होगा ;- विवेक त्रिपाठी

बुराहनपुर से आगर मालवा तक प्रदेश के लाखो युवाओ का साथ मिलेगा इस यात्रा को 

भारत जोडो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की ऑनलाइन बैठक सम्प्पन हुई


भोपाल । आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक चैयरमेन विवेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई जिसमें युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के सभी जिला चैयरमेन उपस्थित रहे।त्रिपाठी ने भारत जोड़ो यात्रा में कार्यविभाजन करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी भोपाल जिला चेयरमैन एड. आकाश चौहान को आगर-मालवा, नूर अली को इंदौर , गुलाम हैदर को बुरहानपुर, अनुराग जैन को उज्जैन, अंकित सिंह को खण्डवा, आशिष राजपूत को खरगौन मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।


बैठक को संबोधित करते हुए विवेक त्रिपाठी ने सभी जिला चेयरमैनों को राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोडो यात्रा को लेकर कहा की हमारे नेता राहुल गांधी जी कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किलोमीटर पदयात्रा कर भारत जोडो यात्रा के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहे हैं उनके साथ भारतयात्री के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी एवं मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव भी निरंतर राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रहे है इसको देखते हुए युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि वो इस यात्रा मे अपना सहयोग देकर इस यात्रा को ओर भी भव्य एवं विशाल बनाने में सहयोग करें। विशेष रूप से मीडिया विभाग को जुटना होगा राहुल गांधी जी का संदेश देश के हर घर ,हर व्यक्ति हर वर्ग तक पहुंचाना है । मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए विवेक त्रिपाठी ने कहा की हमें उम्मीद है मीडिया के सभी साथी भारत जोडो यात्रा का संदेश जन जन तक पहुंचाने में हमारा पूर्ण सहयोग एवं समर्थन करेंगे । सभी जिला चेयरमैनों को निर्देशित करते हुए कहा की सभी अपने साथियों सहित भारत जोडो यात्रा में शामिल हो यात्रा से जुड़ी हुई जानकारी एवं सुचना सभी मीडिया संस्थानों के पत्रकारों से समन्वय बैठाते हुए यात्रा का प्रचार प्रसार एवं मीडिया से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करें । सभी चेयरमैनों को जिस जिले की जिम्मेदारी दी गयी है वो अभी से वहां के पत्रकार एवं मीडिया संस्थानों से सम्पर्क कर भारत जोडो यात्रा की तैयारियों में जुटने के लिये कहा गया है । यात्रा में पधारे पत्रकार बंधुओ को किसी प्रकार की समस्या न आये इसकी पूर्ण जिम्मेदारी मीडिया विभाग के सदस्यों की होगी । बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी चेयरमैनों को अपने जिलों में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने के निर्देश भी दिए गये ।

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 15 नवंबर 2022

गौरव बिंदल ने भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। आजकल दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज है। एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ आम आदमी की लड़ाई दिल्ली के एम.सी.डी. चुनाव में देखने को मिलेगी। आप ने 90 प्रतिशत टिकट अपने कार्यकर्ताओं को देने का दावा किया है।

वही भाजपा के टिकट वितरण से भाजपा के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं में असंतोष है।आज हम बात कर रहे है बदरपुर विधान सभा के मोलड़बंद वार्ड के भजपा के कर्मठ कार्यकर्ता गौरव बिंदल की जो कभी पार्टी के मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश में विभिन्न पदों को सुशोभित किया है।2022 के टिकट वितरण से असंतोष ब्यक्त किया है और आहत होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्री बिंदल पिछले दो दशक से भाजपा के लिए सक्रिय रहे है। 2017 में इन्हें आश्वासन दिया गया था कि हम आगे आपका ध्यान रखेगे। पार्टी ने मोलडबंद वार्ड से गगन कसाना को टिकट दिया है। जो पार्टी के लिए कुछ खास नहीं किया है। और पिछले पाँच वर्षों की बात करे तो कोई सक्रियता नही रही औऱ नाहीवे जनता के बीच थे। फिर भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया जबकि वे भाजपा के विरुद्ध एक बार चुनाव भी लड़ चुके है। पार्टी जब अपने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं देगी तो पार्टी का हित कैसे होगा। अब देखना है चुनावी दंगल में इसका क्या परिणाम होता है।






लेबल: , ,

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का निधन

खबर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार माने जाने वाले महेश बाबू से जुड़ी है। जिनके पिता व साउथ की फिल्मों के बड़े स्टार रह चुके कृष्णा घट्टामनेनी (79 साल) ने मंगलवार सुबह (15 नवंबर) इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्णा घट्टामनेनी को कार्डियक अरेस्ट के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें कि एक माह पहले ही महेश बाबू की मां का भी निधन हुआ था।


बड़े स्टार माने जाते थे कृष्णा

महेश बाबू के पिता कृष्णा जाने-माने तेलुगू एक्टर थे। उन्हें इंडस्ट्री में सुपरस्टार कृष्णा के नाम से भी जाना जाता था। उनके निधन पर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दिवंगत कृष्णा घट्टामनेनी ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और अपने जमाने के टॉप एक्टर में से एक थे। इसके साथ ही वह दिग्गज निर्माता-निर्देशक भी माने जाते थे।अपने काम से उन्होंने लोगों का दिल जीता। इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2009 में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले 1997 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। एक्टर, निर्माता और निर्देशक होने के साथ ही वह कांग्रेस पार्टी से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी थे। 

मां-पिता और भाई की इस साल हुई मौत

महेश बाबू के लिए यह साल बेहद दुख भरा रहा है। इसी साल जनवरी में उनके भाई रमेश बाबू की डेथ हो गई थी। फिर इसी साल उन्होंने अपनी मां इंदिरा देवी को खो दिया। इंदिरा देवी को उम्र से संबंधित बीमारी थी। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हो पाया और उन्होंने सितंबर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अब उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

लेबल: , ,

मिस एशिया इंटरनेशनल विजेता सुचिता सिंह ने NCC UDAAN के बच्चो को किया सम्मानित!

समस्तीपुर बाल दिवस के अवसर पर मिस एशिया इंटरनेशनल विजेता सुचिता सिंह जी एनसीसी उड़ान  के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,यूथ मोटीवेटर कुंदन कुमार राय ने अपने द्वारा बनाएं मिथिला पेंटिंग,मोमेंटो,और चादर देकर उन्हें सम्मानित किया..

बाल दिवस के अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार और उड़ान फ्री एजुकेशन फॉर सलम चाइल्ड सेंटर के बच्चों के बीच मिस एशिया इंटरनेशनल विनर  सुचिता सिंह जी ने तोहफा और मिठाई बांटकर बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और भविष्य में आगे बढ़ने की कामना किए!

उसके बाद समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के कॉलेज कॉन्फ्रेंस हॉल में एनसीसी उड़ान के सभी सेंटर कोऑर्डिनेटर, 12 बिहार बटालियन एनसीसी के प्रतिभावान कैडेट्स को , समस्तीपुर के विभिन्न सामाजिक संस्था को सम्मानित किया गया!मिस एशिया इंटरनेशनल विनर  सुचिता सिंह  जी द्वारा मौके पर समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य महोदय सत्यन सर, समस्तीपुर कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट राहुल मनहर,निखिल श्रॉफ, कृति किंग, एनसीसी उड़ान के जिला नोडल & फ्री एजुकेशन फॉर सलम चाइल्ड मुहिम के संस्थापक अमरजीत कुमार, श्वेता गुप्ता, ऋषिकेश झा, उड़ान के सभी सेंटर कोऑर्डिनेटर, राकेश , राहुल श्रीवास्तव , नीरव, अखिलेश सिन्हा,आदेश कुमार, हेमा कुमारी तथा अन्य उपस्थित थे

लेबल: ,

शनिवार, 12 नवंबर 2022

शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का लगा जुर्माना

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर कस्टम ने 6.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात जब शाहरुख खान शारजाह से वापस आ रहे थे, तब मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम ने उन्हें तकरीबन एक घंटे के लिए रोक लिया 


दरअसल, एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अभिनेता के पास महंगी घड़ियों के कवर मिले। जिसके लिए कस्टम ड्यूटी का भुगतान नहीं किया गया था। इसी वजह से उनपर जुर्माना लगाया गया और करीब 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए कहा गया l दरअसल शाहरूख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट प्लेन से मुंबई लौटे थे एयरपोर्ट के T3 टर्मिनल रेड चैनल क्रॉस करते वक़्त कस्टम अधिकारियों को उनके बैग मे से तक़रीबन 18 लाख रुपये की घड़ियां और उसके कवर मिले जिसकी कस्टम ड्यूटी नहीं भरी हुई थी l आखिरकार लंबी पूछताछ के बाद सुबह 5 बजे 6.83 लाख रुपये का जुर्माना भरने के बाद सबको छोड़ा गया l

लेबल: , ,

एसएसपी ने विभिन्न थानों में लोगों की जनसमस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए।

मथुरा जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव थाना कोतवाली मथुरा एवं थाना जैत पर समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर नियमानुसार त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया


शिकायतों को त्वरित निस्तारण के दिशा- निर्देश दिए। शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने थाने पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर संबंधित विभाग को उसके समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का जल्द निपटारा करा दिया जाए। थाना जैत में छत्तर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी चौमुहां ने चकमार्ग की पैमाइश कराकर यथास्थान निकलने के संबंध में शिकायत की थी जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करा कर अवगत कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उक्त शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने उक्त दोनों थानों में शिकायत रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, रिकॉर्ड रजिस्टर, कंप्यूटर रूम आदि का अवलोकन किया।

लेबल:

सामुहिक दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर निकाली गई कैंडल मार्च

कटिहार/हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचयात के बबैया गांव में अपने मायके से ऑटो पर ससुराल जा रही एक अकेली महिला के साथ ऑटो चालक व उनके साथियों ने मिलकर रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर रात के अंधेरे पर महिला को छोड़ फरार हो गया हो गया था ।


उक्त घटना बीते 08 नवंबर की है। जिसमें नामजद सभी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को प्रखंड के युवाओं, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर संलिप्त सभी आरोपीयों के जल्द गिरफ्तारी को लेकर नारे लगाए । आयोजित कैंडल मार्च महावीर चौक से निकलकर हॉस्पिटल रोड, हसनगंज बाजार, सेंट्रल बैंक चौक के रास्ते मोहली टोला होते हुए पुनः महावीर चौक आकर समाप्त हुई। कैंडल मार्च में सैकड़ों युवाओं ने हाथ में मोमबत्ती लेकर आगे चल रहे थे। कैंडल मार्च में पुलिस प्रशासन हाय-हाय, आरोपी को फाँसी की सजा दो आदि नारे लगाए गए । इसको लेकर समाजसेवी प्रशांत झा ने कहा कि बेबैया गांव की महिला टेम्पू से जा रही थीं, टेंपो चालक व उनके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया। इसको लेकर हम सभी समाजसेवी और ग्रामीण युवाओं के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर इस घटना की कठोर निंदा करते हैं । इस तरह की घटना में घोर घिनोना अपराध हुई है। आगे इस तरह का नहीं हो इसको लेकर शांति पूर्वक कैंडल मार्च निकाला गया है। प्रशासन को यह अगाह किया जा रहा है की बाकी सभी आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन करें । बता दें कि इस घटना में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया गया है । बाकी दो आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं । इसको लेकर हम लोग कैंडल मार्च निकालकर विरोध जता रहे हैं। मौके पर इस कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में समाजसेवी युवा व जनप्रतिनिधिगण सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेबल:

बुधवार, 9 नवंबर 2022

पिकअप वैन बाइक में टक्कर एक की मौत दूसरा का पूर्णिया में चल रहा है इलाज

अररिया। जोकीहाट अररिया मार्ग भेभरा चौक के निकट मंगलवार की देर संध्या मुढ़ी लोड पिकअप वेन व बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई वही दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।


भेभरा चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन के चपेट में आने से युवक के सिर का हिस्सा गम्भीर रूप से फट गया। मौके पर ही युवक की मृत्यु हो गई। मृतक युवक का नाम जुल्फकार19वर्ष पिता स्व मोजिब ग्राम काकन वार्ड12 निवासी हैं। वहीं दूसरे घायल युवक मन्नान पिता रफीक ग्राम काकन को आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट इलाज के लिए ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर खैरुल्लाह अंसारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया जुल्फकार को मृत अवस्था में अस्प्ताल लाने की बात डॉक्टर ने कही। हादसे में बाइक पर सवार एक की युवक मौत हो गई दूसरे का इलाज पूर्णिया में चल रहा है। पिकअप वेन पंजीयन संख्या बीआर11एस2949 को पुलिस कब्जे में लिया मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक युवक जुल्फकार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इधर दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक युवक की मां मुस्तरी के अनुसार उसका लड़का आलू सब्जी लगाने के लिए खेत तैयार कर रहा था इसी बीच गांव के मिंटू पिता रफीक व मन्नान पिता इसराफिल मेरे बेटे को ले गया था मृतक की बहन गजाला व मुसर्रत का रो रो कर बुरा हाल है। इन लोगो का आरोप है कि उस के भाई को साजिश के तहत दुर्घटना कराई गई है। हादसा मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। मृतक अत्यंत गरीब परिवार से हैं। घटना को लेकर जोकीहाट थाना अध्यक्ष घनशयाम कुमार के अनुसार एनएच 327ई भेभरा चौक के समीप की घटना बताई जा रही हैं। दुर्घटना ग्रस्त पिकअप वेन को पुलिस जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोपने की बात बताई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग की है।

लेबल: