रविवार, 11 जून 2023

समस्तीपुर में मनाया गया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन, लालू जी ने बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्‍म किया और गरीबों के हक़ का झंडा बुलंद किया - शाहीन

आज दिनांक - 11.06.23 को राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव के 76 वा "जन्म -दिन" समस्तीपुर शहर के जितवारपुर वार्ड संख्या -03 स्थित दलित बस्ती में "सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस " के रूप में मनाया गया l "सामाजिक न्याय और सदभावना दिवस " के मौके पर लगभग 400 गरीब लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी तथा गरीबो को सम्मानित किया गया l लालू जी के नाम का 76 पौंड का केक दलित बस्ती के बच्चो ने स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के साथ मिल कर काटा l


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर पार्षद चंदन कुमार राय ने की l स्थानीय विधायक व बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि गरीबो के मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव जी का जन्म दिन यह प्रेरणा देता है कि उनकी तरह ही मुखरता से गरीबों शोषितों और वंचितों की लड़ाई बिना सिद्धांतों से समझौता किए लड़ते रहें। लालू जी ने बिहार की तमाम सामाजिक विसंगतियों को खत्‍म किया और गरीबों के हक़ का झंडा बुलंद किया। चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति आई, कभी घुटने नहीं टेके, कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वो आज भी बिना थके, बिना झुके लड़ रहे हैं। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , स्थानीय नगर पार्षद चंदन कुमार राय, समाजसेवी विधा भूषण यादव , राजू यादव , रवि आनंद , जिला राजद सचिव राकेश कुमार यादव , राजद नेता मन्नू पासवान , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , युवा राजद के जिला महासचिव प्रिंस यादव , छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश यादव , राजाराम यादव , राजद नेता रविन्द्र कुमार रवि , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल, रंजीत कुमार रम्भू , नंदन यादव , अशोक राय, सुमन कुमार आदि मौजूद थे l

लेबल: , , ,

बुधवार, 15 मार्च 2023

पूसा उमा पांडेय महाविद्यालय मे आइसा इकाई का बैठक : पूसा में अनियमित एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करेगा:- आइसा

छात्र-छात्राओं का नियमित वर्ग संचालन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, साफ-सफाई,कॉमन रूम, कर्मचारी की कमी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर आइसा करेगी आंदोलन।:- रौशन कुमार


23 मार्च को भगत सिंह की शहादत दिवस पर आइसा नई शिक्षा नीति 2020 छात्र-नौजवानों के लिए वरदान या अभिशाप पर संगोष्ठी आयोजित करेगी।:- आइसा



पूसा उमा पांडेय महाविद्यालय परिसर के आइसा कॉलेज इकाई का विस्तारित बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष प्रिया कुमारी व संचालन शिवम सरोज कुमार ने किया।बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि आइसा प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में छात्रों का नियमित वर्ग संचालन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, साफ-सफाई, पूछताछ काउंटर, छात्रों के लिए वाईफाई एवं कर्मचारी आदि जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का घोर कमी है। जिसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से पूर्व में लिखित रूप से कई बार किया जा चुका है लेकिन समस्याओं को निदान को लेकर उनका रवैया छात्रों के प्रति निराश जनक रहा। आगे उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की समस्या का हल 15 दिनों के अंदर नहीं किया गया तो आइसा छात्रों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।


 

आगे बैठक को कॉलेज इकाई सह-सचिव अंजली कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में साफ-सफाई का घोर अभाव है, इस पर कॉलेज प्रशासन अविलंब ध्यान दे। और छात्र- छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम जिसमें आवश्यक सामग्री जैसे लड़की के लिए सैनेट्री नेपकिन, मैगजीन, न्यूजपेपर आदि सहित व्यवस्था की जाए। 


वही छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर काफी मुखर होकर अपनी-अपनी बातों को रखा। बैठक में शिवम सरोज, शिव कुमार, प्रिया कुमारी, मोहम्मद एजाज, अंकित कुमार, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, रूपा कुमारी, नैना कुमारी, केशव कुमार, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, रिद्धि कुमारी, अनिता कुमारी, रिचा कुमारी, अंशु कुमारी आदि ने भी अपने बातों को रखा।

लेबल: , , ,

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भैरोखरा स्थित पॉलीहाउस का किया निरीक्षण

समस्तीपुर आगामी 14 फ़रवरी  को बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत समस्तीपुर आनेवाले हैं, उसी कड़ी में मुख्यमंत्री ताजपुर प्रखंड के भैरोखरा पंचायत में किसान मोo नकीब के खेतो में लगे हुए पॉलीहाउस को देखने जायेंगे आज स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भैरोखरा स्थित पॉलीहाउस का निरीक्षण  किया तथा तैयारियों का जायजा लिया,उन्होंने ताजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करके आवश्यक निर्देश भी दिया


विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक ढ़ंग से कृषि करनें अर्थात फसलों को उगानें के लिए एक विशेष प्रकार की पालीथीन या चादर से ढका हुआ घर होता है जिसे पॉलीहाउस कहते है l इस घर के वातावरण को फसलों अनुकूल कर हर मौसम में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जाता है l पॉलीहाउस में बाहरी वातावरण का प्रभाव नही पड़ता है l पॉलीहाउस को शेडनेट हाउस, ग्रीन हाउस और नेट हाउस आदि नामों से जाना जाता है l दरअसल पॉलीहाउस खेती का एक आधुनिक तरीका है, जिसमें हम हानिकारक कीटनाशकों और अन्य रसायनों के अधिक उपयोग के बिना उच्च पोषक मूल्यों के साथ अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, किसान मोo नकीब , राजद नेता राकेश कुशवाहा , सुरेश राय, मोo फैयाज अहमद , अरुण कुशवाहा , जित्तू कुशवाहा, जिला राजद सचिव राकेश यादव , पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा उर्फ ज्ञानी झा , पंचायत समिति सदस्य पवन राय, पंचायत समिति सदस्य मोo तौकीर, मोo आफताब अहमद उर्फ लूडो , मोo अरमान , बौएलाल महतो , अनिल यादव , सैयद फैसल आलम मन्नू , रंजीत कुमार रम्भू , अंकित वर्धन, मोo ￰तौसीफ तथा मोo हीरा आदि मौजूद थे l




लेबल: , , , ,

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

शहीद दिवस के अवसर पर द उम्मीद पाठशाला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि को ´शहीद दिवस ` के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सत्येन कुमार एवं नतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने किया!




राष्ट्रपिता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआात की गई । प्रधानाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि " राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी देश के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे । उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना ऐश्वर्यपूर्ण जीवन त्याग कर स्वतंत्रता संग्राम में लगा दिया । वे अपने आप में एक दर्शन थे । आज युवाओं को उनके त्याग एवं बलिदान से सीख लेनी चाहिए । उनके विचार सत्य , अहिंसा और प्रेम को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए , तभी हम बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे " वहीं डॉ० दुर्गेश राय, डॉ० शैफवान शैफवी, डॉ० राहुल मनहर ( एन .सी .सी. पदाधिकारी ) डॉ० अशोक कुमार , डॉ० सालेहा सिद्दिकी आदि ने अपने विचारों से युवाओं को प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना , समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर एवं द उम्मीद पाठशाला के संयुक्त प्रयास से ´ भव्य रक्तदान शिविर` का आयोजन किया गया । जिसमें आमंत्रित अतिथि राहुल कुमार , रवि कुमार, कृष्ण कुमार, जहाँगीर आलम एवं प्रकाश कुमार थे। शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । जिनमें द उम्मीद पाठशाला के संस्थापक अमरजीत कुमार ,डॉ० सालेहा सिद्दिकी , मुकेश कुमार सिंह, योगेन्द्र पासवान, कुमारी संगम, शुचिता कुमारी,कुणाल कुमार,हरि माधव कुमार, राजन कुमारदास, मंतोष कुमार , रोहित कुमार, निधि रानी,सफक महफूज, पुनीता कुमारी,विक्रम कुमारी, मिस्टर साहब,रौशन कुमार , सरोज कुमार , मनीष कुमार ,प्रवीन कुमार , प्रशांत कुमार , मो. उमर फारूख खान , दीपक कुमार , सतीश कुमार झा , नवनीत कुमार , रूपा कुमारी , निशू कुमारी , रजनीश कुमार राजन कुमार, धीरज कुमार , गोरव कुमार , नेहा कुमारी, राजन कुमार आदि ने रक्तदान किया । महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने रक्तवीरों को समृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया । मंच संचालन डॉ० आशीष पाण्डेय ने किया ।

कार्यक्रम में शिक्षकों में - डॉ० जावेद अनवर ,डॉ० संजय कुमार, डॉ० मनोहर कुमार पाठक , डॉ० नीतु कुमारी, डॉ० विनोद कुमार , डॉ० विवेकानन्द मिश्रा , डॉ० सर्वेश कुमार , डॉ० विश्वनाथ कुमार साह, डॉ० बबीता कुमारी , डॉ० सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ० सान्त्वना कुमारी , डॉ० चाँदनी रानी , डॉ० मिनाक्षी कुमारी , डॉ० अनिल कुमार कर्ण , डॉ० अरूण कुमार आदि, शिक्षकेत्तर कर्मियों में - विमलेश कुमार , संजीव कुमार सिंह , केवलदास प्रतिभागियों में कुणाल , धीरज, , गौतम , हरि माधव , अभिषेक , राजू अंजलि सुचित्रा आदि दर्जनों छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।


लेबल: , , ,

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा पूसा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार मुक्त हो एवं आशा कार्यकर्ता को 10 हजार महीना मानदेय सुनिश्चित किया जाए।:- आशा कार्यकर्ता।



पूसा/ समस्तीपुर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा 07 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा फैसिलिटेटर कुमारी सीमा व संचालन आशा कार्यकर्ता उषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता की मांगों के समर्थन में मुख्य वक्ता भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार एवं भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार, आइसा छात्र नेता सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, मजदूर संघ के सुरेश कुमार उपस्थित थे।


आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा 07 सूत्री मांग में 2015 के बाद बहाल हुए आशा कार्यकर्ता को 24 दिवसीय प्रशिक्षण जल्द कराया जाए।, जन्म प्रमाण पत्र में बिना कमीशन के सुधार के साथ 3 महीना का समय निर्धारित के साथ अनुमंडल अस्पताल के लेखापाल द्वारा फॉर्म जमा करने में अवैध वसूली पर रोक लगाएं, कोरोना काल में कार्य किया आशा कार्यकर्ता को अन्य भत्ता दिया जाए, आशा कार्यकर्ता शेड की व्यवस्था अभिलंब किया जाए, फैसिलिटेटर को पोलियो और फैलेरिया कार्य का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, वित्तीय वर्ष 2019-20 से मासिक 1 हजार रूपया पारिताषिक बकाया अभिलंब भुगतान किया जाए, आशा कार्यकर्ता को स्थाई करते हुए 10 हजार रुपए मानदेय हर महीने भुगतान किया जाए।तमाम मांगों को पूरा करने हेतु कार्यक्रम में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार आइसा छात्र नेता सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, खेत मजदूर सभा के नेता सुरेश कुमार, आशा कार्यकर्ता कुमारी सीमा, उषा कुमारी, प्रीतिबाला कुमारी, माधवी कुमारी, सुशीला कुमारी, रेखा कुमारी निभा कुमारी, कुमारी अनुराधा, लालमणि देवी, राजू कुमारी, श्यामा देवी, रिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, शाहिना खातून, साजिदा खातून अन्य आशा कार्यकर्ता ने अपनी-अपनी मांग को रखी। सभा के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ मांग पत्र पर सकारात्मक वार्ता होने के बाद एक दिवसीय धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।

लेबल: , ,

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

पूर्व रेल मंत्री स्मृति शेष ललित नारायण मिश्रा की 49वीं पुण्य -तिथि मनाया गया!

आज सोमवार को समस्तीपुर रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या -02 पर स्थित शहीद स्थल पर पूर्व रेल मंत्री स्मृति शेष ललित नारायण मिश्रा की 49वीं पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l


कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओ के अलावे विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेतागण भी मौजूद थे l अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, संचालन वरीय कांग्रेस नेता रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेता सूरज राम ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते नगर निगम समस्तीपुर की मेयर अनिता राम ने कहा कि ललित बाबू को अपनी मातृभाषा मैथिली से अगाध प्रेम था l मैथिली की साहित्यिक संपन्नता और विशिष्टता को देखते हुए 1963-64 में ललित बाबू की पहल पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उसे ‘साहित्य अकादमी’ में भारतीय भाषाओं की सूची में सम्मिलित किया l अब मैथिली संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में चयनित विषयों की सूची में सम्मिलित है l ललित बाबू पिछड़े बिहार को राष्ट्रीय मुख्यधारा के समकक्ष लाने के लिए सदा कटिबद्ध रहे l उन्होंने अपनी कर्मभूमि मिथिलांचल की राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए पूरी तन्मयता से प्रयास किया l विदेश व्यापार मंत्री के रूप में उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं कोसी योजना में पश्चिमी नहर के निर्माण के लिए नेपाल-भारत समझौता कराया था l उन्होंने मिथिला चित्रकला को देश-विदेश में प्रचारित कर उसकी अलग पहचान बनाई l कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय ने कहा कि मिथिलांचल की राष्ट्रीय पहचान बनाने के ललित बाबू ने लखनऊ से असम तक लेटरल रोड की मंजूरी कराई थी जो मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए फारबिसगंज तक की दूरी के लिए स्वीकृत हुई थी l

रेल मंत्री के रूप में मिथिलांचल के पिछड़े क्षेत्रों में झंझारपुर-लौकहा रेल लाइन, भपटियाही से फारबिसगंज रेल लाइन जैसी 36 रेल योजनाओं के सर्वेक्षण की स्वीकृति उनकी कार्य क्षमता, दूरदर्शिता और विकासशीलता के ज्वलंत उदाहरण है l कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि ललित बाबू की कमी आज भी लोगो को खल रही है। उन्होंने कहा कि ललित बाबू की आखरी शब्द हम रहे ना रहे बिहार बढ़ कर रहेगा के तहत सभी को संकल्पित होकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिये आगे आने की जरूरत है। उन्होंने समस्तीपुर जंक्शन पर ललित बाबू की प्रतिमा लगाने तथा समस्तीपुर जंक्शन का नामकरण ललित बाबू के नाम पर करने की मांग की l रेलवे द्वारा पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा जी की उनकी पुण्य तिथि पर शहादत स्थल पर पुष्पांजलि नहीं अर्पित करने पर कांग्रेस नेताओ द्वारा गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया l कार्यक्रम को नगर निगम की मेयर अनिता राम, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर राम, वरीय कांग्रेस नेता सरोज सिंह , रंजन कुमार शर्मा , अंजनी कुमार मिश्र, ठाकुर मनोज भारद्वाज, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , परमानन्द मिश्र , बच्चा बाबू गिरी , सूरज राम, विश्वनाथ सिंह हजारी, अधिवक्ता सह समाजसेवी मोo शाहिद हुसैन , अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी , सनातन कुमार बाला, अखलाकुर रहमान सिद्दकी, रामनारायण शर्मा , रवि गुप्ता , राजन ठाकुर , एस.पी.यादव , विनोद कुमार सिंह कुशवाहा , अनिल तिवारी , सुशील कुमार राय, अरुण कुमार राय, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , जीवन बीमा निगम के ट्रेड यूनियन लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू , ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुशवाहा , ईo राजेश कुमार राय, कृष्णा राय, मनोज कुमार , रोहित कुमार , रंजीत कुमार रम्भू तथा शिवम यादव आदि मौजूद थे l

लेबल: , ,

बुधवार, 23 नवंबर 2022

हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने जिला पदाधिकारी से कैंटीन की भोजन की गुणवत्ता की जांच की मांग की!

मध्य प्रदेश से प्रखर श्रीवास्तव की रिर्पोट 

आज कल मौसम अपना रंग बदल रहा है,ठंडी भी बढ़ गई है,लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। इन सब को देखते हुए हमें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है।


जब बात सेहत की हुई है तो खाने की बात न हो ये तो हो ही नहीं सकता,आज के समय में जब हम देखते हैं कि कोई विद्यार्थी हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में खाना खाता है तो उम्मीद करता है उसे संतुलित और पौष्टिक आहार मिलेगा। सुंदर , स्वच्छ और शान्त वातावरण मिलेगा। जबकि हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में खाना होता ठीक इसके विपरीत है । जो हम उम्मीद करते हैं उसको तो मार दिया जाता है,l जिसमें न तो संतुलित भोजन मिलता है ना साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है , जिससे विद्यार्थी का स्वास्थ खराब हो जाता है वह अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार महसूस करता है। हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में भोजन सही न होने से छात्रों के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं ,साथ ही मौसम बदलने से ज्यादा तबियत बिगड़ जाती है,और स्वस्थ होना बहुत ही दुर्लभ हो जाता है, तो हम सभी छात्रों की जिला पदाधिकारी से गुज़ारिश है कि जितने हॉस्टल और स्कूल कैंटीन हैं उनकी समय-समय पर जांच हो और कड़ी कार्यवाही हो ,जिससे छात्रों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ से पर्दा उठ सके और उनको संतुलित और पूर्ण पौष्टिक खाना उपलब्ध हो सके । धन्यवाद ।

 

लेबल: ,

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के एनसीसी कैडेट द्वारा एंटी प्लास्टिक जागरूकता रैली निकाला गया!

समस्तीपुर एनसीसी दिवस के अवसर पर 1/12 एनसीसी समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के द्वारा एंटी प्लास्टिक रैली निकली गयीं।इस रैली में लगभग 70 कैडेट्स भाग लिए , इस रैली में कैडेट्स " प्लास्टिक हटाओ - देश बचाओ" के नारे के साथ समस्तीपुर कॉलेज से बहादुरपुर तक रैली को लेकर गए।


इस रैली की अगुवाई एन सी सी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर के द्वारा की गयी!साथ ही साथ समस्तीपुर कॉलेज के जन्तु विज्ञान के प्रोफेसर डॉ अतानु बनर्जी जी ने रिसोर्सेज पर्सन के रूप में प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले समस्याओं से कैडेट्स को अवगत करवाया एवं बचाव के उपाय भी बताए । एवं इस रैली में डॉ विवेकानन्द जी , डॉ अतानु बैनर्जी सीनियर कैडेट्स निखिल, आशीष, अमरजीत,प्रियांशु, इरफान, तन्नू ,अंकिता इत्यादि भाग लिए , इस रैली की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सत्येन कुमार एवं 12 बिहार एन सी सी समस्तीपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय उदय थोराट ने शुभकामनाएं प्रदान की !

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा पूसा प्रखंड कृषि कार्यालय पर 11 सूत्री मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन।

खेती के समय किसानों के लिए खाद की कमी एवं दुकानदारों द्वारा कालाबाजारी पर रोक लगाए प्रखंड कृषि पदाधिकारी:- अमित कुमार


पूसा प्रखंड में रवि महोत्सव मनाया गया इसमें सभी दल के लोगों को जानकारी क्यों नहीं दिया गया प्रखंड कृषि पदाधिकारी जवाब दो:- रौशन कुमार


आज अखिल भारतीय किसान महासभा के झंडा बैनर तले पूसा प्रखंड कृषि कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं किसानों द्वारा धरना/प्रदर्शन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार राय व संचालन प्रखंड सचिव रविंदर सिंह ने किया। इसमें वक्ता के तौर पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार उपस्थित थे। आंदोलनकारी पूसा प्रखंड के तमाम पंचायतों में खाद बीज उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, प्रखंड स्तर खाद दुकानों की सूची उपलब्ध कराने, सभी खाद का बिक्री मूल्य तालिका दुकानों पर लगाने, धान का उठाव व भुगतान में अनियमितता को दूर करने, पिछले वर्ष प्रखंड के देवपार एवं ठहरा सहित तमाम पंचायतों में पैक्स से धान उठाव के किसान की सूची समेत पैक्स के पदाधिकारी का पद, नाम की सूची उपलब्ध कराने, पिछले साल का अरहर उठाव का राशि भुगतान कराने, अनुदान मूल्य पर किसानों को कृषियंत्र उपलब्ध कराने, आत्मा के द्वारा ससमय कृषि संबंधित प्रशिक्षण की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने, मोरसंड पैक्स एवं प्रखंड के सभी पैक्स के द्वारा धान की खरीदारी की जाए, प्रखंड के सभी दुकानों में कौन-कौन कंपनी का खाद है एवं मूल्य तालिका उपलब्ध कराने, पूसा प्रखंड में रवि महोत्सव मनाया गया प्रखंड के किस-किस पंचायत से किसानों को आमंत्रित किया गया एवं इसमें सभी दल लोगों को जानकारी क्यों नहीं आदि मांग कर रहे थे। सभा को भाकपा-माले पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य जितेंद्र राय, राजा राम सिंह, अखिलेश सिंह, खेग्रामस प्रखंड सह संयोजक अजय कुमार, पप्पू कुमार, इस्तिखार आलम, मिथिलेश सिंह, सीताराम राय, जोगिंदर महतो, महेंद्र सिंह, शशीकांत कुमार, शुभम कुमार, सौरभ कुमार, किसान आदि शामिल थे।

लेबल: , , ,

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

एसआईटी ने मोटरसाइकिल और मोबाइल छिनतई टीम को किया गिरफ्तार!

समस्तीपुर सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल और उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार तथा अन्य पुलिस बल के जवानों के अथक प्रयास से पुलिस ने बीते 17 अक्टूबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के एनएच-322 स्थित छज्जा चौक के पास हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है।


इस बाबत मंगलवार को समस्तीपुर सदर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी ने बताया कि बीते 17 अक्टूबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के छज्जा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा ताजपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर करनैल निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र जितेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल और मोबाइल की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके संबंध में सरायरंजन थाना कांड संख्या 292/22 दर्ज किया गया था।घटना के सफल उद्भेदन को लेकर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर समस्तीपुर सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी श्री फखरी ने बताया कि मानवीय व तकनीकी सूचना एवं अनुसंधान के आधार पर कांड के उद्भेदन तथा घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों का पता कर 31 अक्टूबर को कांड में लूटे गए मोबाइल के साथ अप्राथमिक अभियुक्त दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड नंबर 6 निवासी उपेंद्र राय के पुत्र सोनू कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में गिरफ्तार सोनू ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने सभी साथियों का नाम बताया। जिसमें दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड नंबर 6 निवासी लखेंद्र राय के पुत्र नीरज कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर रामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी शत्रुघ्न दास के पुत्र राहुल कुमार एवं उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही चांदचौर रहीमटोल निवासी मो० परवेज के पुत्र शम्स तबरेज को गिरफ्तार किया गया। लूटे गए दो मोबाइल सहित तीन मोबाइल, लूटी गई दो मोटरसाइकिल एवं विभिन्न कांडों में लूटे गए अन्य दस्तावेज व सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों ने समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी, विभूतिपुर,मुफ्फसिल एवं उजियारपुर थाने क्षेत्र में घटित हुई विभिन्न लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।






लेबल: , ,

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

बिहार के बाजार में जल्द दिखेगा लाल केला! किसानों को होगी अच्छी आमदनी!

समस्तीपुर क्या आप लाल केला के बारे में जानते हैं, आइए प्रोफ़ेसर (डा.) एस. के. सिंह प्रधान अन्वेषक,अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (फल) एवम् सह निदेशक अनुसंधान डा.राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, समस्तीपुर,बिहार से जानते हैं लाल केला के बारे में!


लाल केला दक्षिण भारत में बहुत ही लोकप्रिय है । जहां पीले केले 60-70 रुपये दर्जन बिकते है , वही लाल केला 100 रूपये से लेकर 150 रुपये दर्जन बिकता है । दक्षिण भारत में लोग इस केले के औषधीय एवं पोषक तत्वों से भलीभाति परिचित है । इसके विपरीत उत्तर भारत में अधिकांश लोग इस केले से अपरिचित है।इसी को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय फल अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत , डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्विद्यालय में अनुसंधान प्रारंभ किया गया है ।इसका प्रमुख उदेश्य है की लाल केला को उत्तर भारत में भी लोकप्रिय बनाया जाय । इस सन्दर्भ में अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है । इस केले को कब लगाया जाय , कितने दिन के बाद इसमे फूल एवं फल आयेंगे ,इसमे खाद एवं उर्वरकों की कितनी मात्रा देनी है , इसमे रोग एवं कीडों को कैसे प्रबंधित करेंगे ,इत्यादि विषयों पर शोध किया जा रहा है । शोध के निष्कर्ष से उत्तर भारत के किसानों को जल्द ही अवगत कराया जाएगा । 


दुनिया भर में केले की लगभग 1,000 से अधिक विभिन्न किस्में हैं। 

लाल केले लाल त्वचा के साथ दक्षिण पूर्व एशिया के केले का एक उपसमूह हैं। वे नरम होते हैं और पके होने पर एक मीठा स्वाद होता है। इसकी जेनेटिक संरचना AAA होती है । कुछ लोगों की मान्यता हैं कि लाल केला का भी स्वाद एक नियमित केले की तरह होता हैं, लेकिन इसका स्वाद एवं मिठास कुछ कुछ रास्पबेरी जैसा होता है । ये अक्सर पका कर उपयोग में किए जाते हैं, लेकिन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भी अच्छी तरह से मिलाया जा सकता हैं। लाल केले में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली, हृदय स्वास्थ्य, और पाचन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते है । पीले केले की तरह लाल केले भी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।वे विशेष रूप से पोटेशियम, विटामिन सी और विटामिन बी 6 में समृद्ध हैं और इसमें उचित मात्रा में फाइबर होता है। एक अध्यन के अनुसार एक लगभग 100 ग्राम के लाल केला से लगभग 90 कैलोरी उर्जा , कार्बोहायड्रेट 21 ग्राम,प्रोटीन 1.3 ग्राम, वसा 0.3 ग्राम, फाइबर 3 ग्राम,पोटेशियम 9%, विटामिन B6 RDI का 28%; विटामिन सी आरडीआई का 9%;मैग्नीशियम RDI का 8% होता है । एक छोटे लाल केले में केवल लगभग 90 कैलोरी होती है और इसमें ज्यादातर पानी और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। विटामिन बी 6, मैग्नीशियम और विटामिन सी की उच्च मात्रा इस केले की किस्म को विशेष रूप से पोषक तत्वों से भरपूर बनाती है।

सभी केलों में खासकर लाल केला (रेड बनाना)में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जिसकी वजह से रक्तचाप को नियंत्रित करने में इसकी भूमिका को कई गुना बढ़ा देता है । पोटेशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक खनिज है। लाल केले पोटेशियम से भरपूर होते हैं , जिसमें एक छोटा फल 9% RDI प्रदान करता है। शोध से पता चलता है कि अधिक पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ खाने से रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। रक्तचाप नियंत्रण के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण खनिज मैग्नीशियम है। एक छोटा लाल केला इस खनिज के लिए आपकी दैनिक जरूरतों का लगभग 8% प्रदान करता है। अध्ययनों की समीक्षा से पता चला है कि मैग्नीशियम का सेवन प्रति दिन 100 मिलीग्राम बढ़ाने से आपके उच्च रक्तचाप का खतरा 5% तक कम हो जाता है।इसके अतिरिक्त, मैग्नीशियम और पोटेशियम दोनों का सेवन बढ़ाना रक्तचाप को कम करने में केवल एक खनिज से अधिक खाने से अधिक प्रभावी हो सकता है।

लाल केले में कैरोटेनॉयड्स होते हैं , रंगद्रव्य जो फलों को लाल रंग का छिलका देते हैं। लाल केले में ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन दो कैरोटीनॉयड होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

ल्यूटिन उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन (एएमडी), एक लाइलाज नेत्र रोग और अंधेपन का एक प्रमुख कारण को रोकने में मदद कर सकता है। अध्ययनों की एक समीक्षा में पाया गया कि ल्यूटिन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से देर से उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन का खतरा 26% तक कम हो जाता है। बीटा कैरोटीन एक और कैरोटीनॉयड है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है, और लाल केले अन्य केले की किस्मों की तुलना में अधिक पाया जाता हैं। बीटा कैरोटीन शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है , आंखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिनों में से एक है ।

अधिकांश अन्य फलों और सब्जियों की तरह, लाल केले में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वास्तव में, वे पीले केले की तुलना में कुछ एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा प्रदान करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट यौगिक होते हैं जो मुक्त कण नामक अणुओं के कारण सेलुलर क्षति को रोकते हैं। आपके शरीर में अत्यधिक मुक्त कण ऑक्सीडेटिव तनाव के रूप में जाना जाने वाला असंतुलन पैदा कर सकते हैं, जो हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी स्थितियों से जुड़ा हुआ है। ये एंटीऑक्सिडेंट सुरक्षात्मक स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक व्यवस्थित समीक्षा में पाया गया कि एंथोसायनिन के आहार सेवन से कोरोनरी हृदय रोग का खतरा 9% कम हो गया। लाल केले जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फल खाने से कुछ पुरानी स्थितियों का खतरा कम हो सकता है।

लाल केले विटामिन सी और बी6 से भी भरपूर होते हैं। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए ये पोषक तत्व आवश्यक हैं। एक छोटा लाल केला क्रमशः 9% और 28% विटामिन सी और बी 6 के लिए आरडीआई प्रदान करता है। विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम की कोशिकाओं को मजबूत करके इम्युनिटी को बढ़ाता है। तदनुसार, कुछ शोध बताते हैं कि विटामिन सी की मामूली कमी भी संक्रमण के बढ़ते जोखिम से जुड़ी हो सकती है। लाल केले में मौजूद विटामिन बी6 भी आपके इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तव में, विटामिन बी6 की कमी आपके शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को कम कर सकती है।








लेबल: , , , , , ,

टीम दीनबंधु ने स्लम बस्ती के बच्चों के बीच स्टेशनरी कीट और मिठाई बांट मनाया दिपावली!

समस्तीपुर : दिपावली जिस दिन सभी अपने घरों की साफ-सफाई में व्यस्त होते हैं, वहीं शहर में सक्रिय टीम दीनबंधु संस्था समस्तीपुर मालगोदाम रोड स्थित दीनबंधु निःशुल्क पाठशाला में बच्चों के बीच दीवाली के अवसर पर स्टेशनरी कीट और मिठाई का वितरण किया गया।



टीम दीनबंधु के सदस्यों के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला आपर्ति पदाधिकारी महमूद आलम ने बच्चों के बीच स्टेशनरी कीट और मिठाई का वितरण किया।इस दौरान जिला आपर्ति पदाधिकारी ने टीम दीनबंधु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचित बच्चों के लिए दिनबंधु निःशुल्क पाठशाला चलाया जा रहा है। आज उन्ही बच्चों के बीच स्टेशनरी कीट और मिठाई का वितरण किया गया है! मौके पर संस्था के संस्थापक सात्विक सक्सेना,जिला आपर्ति पदाधिकारी महमूद आलम, रवि आनंद, विक्की, रौशन सिंह, रजनीश सिंह, राहुल श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग मौजुद थे








लेबल: , , ,

रविवार, 23 अक्टूबर 2022

Diwali 2022: चांदी के नाम पर जर्मन सिल्वर तो नहीं खरीद रहे आप, बाजार में नकली सिक्कों की भरमार

Diwali 2022 दिवाली के उत्सव पर बाजार में खरीदारों की भीड़ को देखते हुए कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिलावटी चांदी बेचते हैं। ऐसे में आप हमारी इस आर्टिकल में दी गईं ट्रिक्स को अपनाकर आसानी से असली और नकली सिक्कों में अंतर पता कर सकते हैं।


दिवाली का मौका है और इस दौरान लोग घरों में पूजन के लिए सोना- चांदी खरीदना पसंद करते हैं। माना जाता है कि दिवाली के समय घर में सोना-चांदी लाने से समृद्धि बढ़ती है और माता लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहती हैं। पिछले कुछ दशकों में सोने की कीमत में काफी उछाल आया है और यह आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। ऐसे में बहुत से लोग दिवाली के उत्सव को मनाने के लिए चांदी के सिक्के या फिर गणेश जी और लक्ष्मी जी की चांदी की सिक्के से ही पूजन करना पसंद करते हैं।


दिवाली के अवसर पर इस कारण चांदी की मांग बढ़ जाती है और कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में चांदी में मिलावट करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि असली और नकली चांदी की कैसे पहचान करें, जिसके बारे में आज हम अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

चांदी की शुद्धता के लिए फाइननेस (Fineness) मापदंड उपयोग किया जाता है। यह कुछ हद तक सोने कैरेट की तरह ही होता है। इसमें शुद्धता का मापदंड 999, 925, 900 से तय किया जाता है। यह नंबर जितना अधिक होगा, चांदी भी उतनी ही शुद्ध होगी। यह पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मान्य है और इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा तय किया गया है।


जर्मन सिल्वर मिलाकर बेचे जाते हैं सिक्के

दिवाली के अवसर पर बाजार में मांग को देखते हुए कई दुकानदार जर्मन सिल्वर और गिलट मिलाकर सिक्के बेचते हैं। यह मिलावट दो तरीके से की जाती है- पहला चांदी के सिक्कों में 30 से 40 प्रतिशत गिलट या फिर जर्मन सिल्वर मिलाकर बेचा जाता है और दूसरा 99 प्रतिशत गिलट या फिर जर्मन सिल्वर के सिक्के बेचे जाते हैं, जिस पर चांदी की पॉलिश की जाती है।


चांदी की शुद्धता कैसे करें पहचान

मैग्नेट टेस्ट

चांदी की सबसे बड़ी खास बात होती है कि धातु होने के बाद भी इसमें कोई भी चुंबकीय गुण नहीं होता है। अगर दुकानदार द्वारा बेची जाने वाली चांदी मैग्नेट से चिपक कर रही है तो समझ लीजिए कि उसमें किसी तरह की मिलावट की गई है और वह असली चांदी नहीं है।


बर्फ से करें टेस्ट

चांदी पर बर्फ अन्य धातुओं के अपेक्षा काफी तेजी से निकलती है। इसके जरिए भी आसानी से आप असली और नकली चांदी में फर्क कर सकते हैं ।


चांदी को घिसकर

चांदी को घिसकर या फिर रगड़कर टेस्ट करना काफी एक अच्छा परीक्षण माना जाता है। चांदी को घिसने पर अगर एक सफेद लाइन बन रही है, तो वह असली है। अगर उसमें किसी और रंग की लाइन बनती है, तो मान लीजिए वह मिलावटी है।


नाइट्रिक एसिड टेस्ट

सोने और चांदी की शुद्धता पहचानने के लिए नाइट्रिक एसिड टेस्ट सबसे अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग विक्रेताओं की ओर से भी किया जाता है। यह लगभग हर सोना-चांदी विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध होता है। अगर आप कोई सोने-चांदी से बनी वस्तु खरीद रहे हैं और उस पर नाइट्रिक एसिड डालने पर हरा या नीली रंग हो जाए तो वह मिलावटी है। अगर उसका सफेद या हल्का कला नजर आए तो वो चांदी असली मानी जाती है।


ऐसे तय करें चांदी की कीमत

चांदी की कीमत को शुद्धता के आधार पर तय किया जाता है। इसके लिए आप (चांदी की कीमत * चांदी का वजन * चांदी की शुद्धता = चांदी की कीमत) ये फॉर्मूला उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सोना-चांदी खरीदते समय हमेशा विक्रेता से जीएसटी नंबर वाला बिल लें, जिस पर चांदी की प्योरिटी और वजन के बारे में स्पष्ट रुप से लिखा हो, जिससे कोई भी समस्या आने पर आपको मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ें।







लेबल: , , ,

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

Thank God: बच्चे भी देख सकेंगे अजय देवगन की 'थैंक गॉड', कुछ कट्स के बाद सेंसर ने फिल्म को दिया U/A सर्टिफिकेट

Thank God Release अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड को सेंसर ने कुछ कट्स के साथ पास कर दिया है। फिल्म को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। सिनेमाघरों में थैंक गॉड 25 अक्टूबर को दस्तक दे रही है।


अजय देवगन अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' के साथ इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह नजर आया। हालांकि कुछ ने 'थैंक गॉड' पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। खासकर अजय देवगन के कैरेक्टर को, जो फिल्म में चित्रगुप्त के रूप में नजर आ रहे हैं।


सेंसर से पास हुई 'थैंक गॉड'

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने डैमेज कंट्रोल कर लिया है ताकि 'थैंक गॉड' को रिलीज के बाद किसी मुसीबत का सामना मा करना पड़े। इसी बीच निर्माताओं ने पिछले हफ्ते 'थैंक गॉड' का एक नया ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि अजय देवगन सीजी नाम का एक किरदार निभा रहे हैं। निर्माताओं को लगा कि उन्हें चित्रगुप्त के रूप में संबोधित करने से बचने में ही बुद्धिमानी है। इसलिए, उन्होंने शॉर्ट फॉर्म सीजी का इस्तेमाल किया।


थैंक गॉड' को मिला U/A सर्टिफिकेट

दूसरी तरफ थैंक गॉड को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने प्रमाणित किया है। फिल्म को तीन मॉडिफिकेशन के साथ U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। सबसे पहले, भगवान हनुमान की मूर्ति को मिठाई चढ़ाने के सीन के एक शॉट को बैक शॉट एंगल से बदल दिया गया। दूसरे, शराब के ब्रांड का नाम धुंधला कर दिया गया और अंत में, डिस्क्लेमर को बदला गया है और साथ ही इसकी इसकी लंबाई बढ़ा दी गई ताकि फिल्म देखने वालों को इसे पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सके


रामसेतु से होगी टक्कर

इन बदलावों के बाद, थैंक गॉड को 20 अक्टूबर को सेंसर से सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट मिल गया। फिल्म की लंबाई, जैसा कि सर्टिफिकेट पर बताया गया है, 121 मिनट, यानी 2 घंटे और 1 मिनट है। बता दें कि 25 अक्टूबर को ही अक्षय कुमार की रामसेतु भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म को भी कुछ कट्स के बाद सेंसर से U/A सर्टिफिकेट ही मिला है।









लेबल: , , , , , , ,