गुरुवार, 23 मार्च 2023

टिकैत के साथ दिल्ली से सतना पहुंचे रालोजपा प्रदेश प्रधान महासचिव,किसान यूनियन के कार्यक्रम में टिकैत के साथ सामिल हुए शोभनाथ

सतना कृषि उपज मंडी में किसान यूनियन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सामिल हुए।राकेश टिकैत के साथ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मध्य प्रदेश के प्रधान। महा सचिव भी सामिल हुए ।


टिकैत ने कहा कि हमने किसानों के लिए पूरे कोरोना काल में दिल्ली में प्रदर्शन किया और किसानों को जीत दिलाई। किसान अनाज तो उगाता है पर उसको उसकी फसल का सही दाम नही मिलता है।प्रदेश का किसान परेशान है। अपने फसल का सही दाम और किसान को अपने हक के लिए एक हो कर लड़ना होगा और सरकार को बताना होगा की किसान को उसका हक नही मिलेगा तो किसान लड़ना भी जनता है । इस मौके पर शोभनाथ सेन ने कहा कि किसान अनाज को उगाता है परंतु उसे उसकी फसल का सही दाम नही मिलता है , हम सरकार से मांग करते है की फसल के मूल्य बढ़ाए जाए और मंडियों को प्रथम प्राथमिकता दी जाए उन्होंने ने कहा, सेन ने कहा की मैं किसी पार्टी का पदाधिकारी होने से पहले एक किसान हूं इसलिए मैं पहले किसान की हक की बात करता हु और करता रहूंगा और कहा जिन किसानों को कोई भी समस्या हो वह अपनी बात आकर हमारे पास रखे और उन्होंने कहा की निश्चित ही आपकी बात को वह सरकार तक पहुंचने का कार्य करेंगे।

लेबल: , ,

बुधवार, 22 मार्च 2023

मध्यप्रदेश में "यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम सीजन-3 का आगाज़, युवा कांग्रेस की पत्रकार वार्ता "यंग इंडिया के बोल" कार्यक्रम सीजन-3 की मप्र में शुरुआत

"यंग इंडिया के बोल" के प्रदेश प्रभारी श्री भूदेव शर्मा, सह-प्रभारी सुश्री एश्वर्या भदे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, मीडिया चेयरमेन श्री विवेक त्रिपाठी की संयुक्त पत्रकार वार्ता


यग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सबसे बड़ा मंच देंगे - भूदेव शर्मा


यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम बन रहा है देश के युवाओं की आवाज - ऐश्वर्या


भोपाल - मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता को यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के मध्यप्रदेश के प्रभारी भूदेव शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि "यंग इंडिया के बोल" की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई जिसका पहला और दूसरा सीजन हो चुका यह सीजन -3 हैं जिसमे युवाओं को 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा भारतीय युवा कांग्रेस जो राजनीति में युवाओं का सबसे बड़ा मंच है युवा कांग्रेस द्वारा इसकी शुरूआत की गई यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत करने का उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना अधिकांश युवा अपनी आवाज को रखना चाहते है लेकिन सरकार प्रशासन के दबाव में वह अपनी आवाज प्रकट नहीं कर सकते या ये कहे की एक प्लेटफ़ार्म का अभाव रहा है।



भूदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी हमेशा युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की बात करते हैं और यंग इंडिया के बोल का मंच युवा आवाज का मंच है। यंग इंडिया के बोल के जरिए देशभर के हजारों युवाओं ने भारतीय युवा कांग्रेस के मंच के जरिए अपनी आवाज को जनता तक पहुंचाया है. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अभिव्यक्ति आवश्यक है महानगर से लेकर सुदूर गांव तक, हर वर्ग के युवाओं को "यंग इंडिया के बोल" के जरिए राजनीति में आने का अवसर मिला है।


यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की सह प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या ने कहा कि "यंग इंडिया के बोल" भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता है. जिसमें देश भर से निश्चित समय में ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जाते है. आवेदन के बाद यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी द्वारा संबधित राज्य से आए आवेदनों की छटनी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाती है जिसमे प्रतिभागी की वाक-कला, विचारधारा, राजनीतिक समझ आदि का मूल्याकंन किया जाता है चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संबधित राज्य की राजधानी में आयोजित की जाती है. और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में चयन किया जाता है. प्रतियोगिता का भाषा माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, सभी प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होता है जो प्रतिभागी स्वंय चयन करता है।


सुश्री ऐश्वर्या ने कहा कि यंग इंडिया के बोल का फाइनल दिल्ली में आयोजित होता है जिसमें राज्य स्तर से आए विनर भाग लेते है और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में विजेता घोषित किए जाते हैं।


मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहाँ की पूर्व में आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम को प्रदेश और देश में काफ़ी युवाओं का समर्थन मिला था हज़ारो युवाओं ने इसमें भाग लिया था हमे पूरी उम्मीद है इस बार भी युवा इस में बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी ने कहा कि यंग इंडिया के बोल में विजेता का चयन स्कोर के आधार पर होता है. कॉपीटिशन के जज पैनल में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शोधार्थी आदि का समूह होता है, जिनके स्कोर के आधार पर विजेता का चयन होता है।

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यंग इंडिया के बोल के जरिए चयन किए गए युवाओ को भारतीय युवा कांग्रेस में प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाता है. यह नियुक्ति जिला स्तर व राज्य स्तर पर होती है।

पत्रकार वार्ता में यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी मानसिंह राठौर प्रभारी भूदेव शर्मा सह प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी जिला चैयरमेन आकाश चौहान उपस्थित रहे। 

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 21 मार्च 2023

13 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर खेग्रामस के बैनर तले अनिश्चितकालीन अनशन।

मोरसंड-ठहरा सीमान श्री चंदेश्वर सिंह के घर के निकास से राजकुमार पासवान दो पासवान टोला तक पहुंच पथ सड़क का निर्माण कराने की गारंटी की जाए।:- अमित कुमार


पूसा अंचल के विभिन्न पंचायतों में गरीब भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दी गई लेकिन अभी तक पर्चाधारियों वह जमीन दखल नहीं कराई गई गरीब भूमिहीनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण।:- जीवछ पासवान


अखिल भारतीय खेत-मजदूर सभा (खेग्रामस) प्रखंड कमिटी के झंडा बैनर तले मानस मंदिर से प्रखंड मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकालकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता के खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार व संचालन भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। वही बैठक में मुख्य वक्ता भाकपा माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान, खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय, आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव,माले जिला कमिटी सदस्य जयंत कुमार उपस्थित थे। 


मोरसंड-ठहरा सीमान श्री चंदेश्वर सिंह के घर के निकास से राजकुमार पासवान दो पासवान टोला तक पहुंच पथ सड़क का निर्माण कराने, मोरसंड एवं कुबौलीराम पंचायत में रेखा देवी पति दिलीप माझी, मनीषा देवी पति रविंद्र पासवान पूर्व में वासगीत पर्चा दिया गया है उसे सभी को अविलंब भूमि देकर बसाया जाए, पूसा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में मनरेगा मजदूरों को नियमित 200 दिन काम देने व हो रहे लूट-खसोट, फर्जी निकासी पर उच्चस्तरीय जांच कराने, जन वितरण प्रणाली में हो रहे धांधली, प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे गड़बड़ी, दाखिल खारिज के नाम पर पैसा उगाही पर रोक लगाने, आंगनवाड़ी में लूट खसोट पर रोक लगाने, पशु शेड के नाम पर पैसा उगाही, दक्षिणी हरपुर पंचायत वार्ड- 9 एवं मोरसंड पंचायत बिरौली चौक पर अतिक्रमण मुक्त कराने, प्रखंड के दक्षिणी हरपुर, चंदौली, गंगापुर सहित सभी पंचायतों में नल-जल कार्य को सुदृढ़ करने तथा प्रखंड के विभिन्न ज्वलंत मुद्दे सहित 13सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे तीन सदस्य खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, जय कला देवी, कैलाश राम को उपस्थित वक्ताओं द्वारा जीवछ पासवान, उपेंद्र राय, अमित कुमार, रौशन कुमार, सुनीता देवी ने माला पहनाकर विधिवत अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया। 


वहीं अनशन पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित

खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने कहा कि पूसा अंचल के विभिन्न पंचायतों में गरीब भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दी गई लेकिन अभी तक पर्चाधारियों वह जमीन दखल नहीं कराई गई गरीब भूमिहीनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण इसे अभिलंब सभी भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराया जाए।


मुख्य वक्ता जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि गरीब भूमिहीनों वासगीत पर्चा देने के बावजूद भी उसे जमीन उपलब्ध नहीं कराना गया प्रखंड प्रशासन का दुर्भाग्य पूर्ण है खेग्रामस के झंडा बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन को सभी मांगों पर प्रखंड प्रशासन संबंधित मानव को जांच कराते हुए संबंधित कर्मचारी करवाई करें नहीं तो मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन किया जाएगा।


खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने कहां की 13 सूत्री मांगों पर प्रखंड प्रशासन वार्ता करके संबंधित कर्मचारी, जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई नहीं किए तो आने वाले दिनों में आक्रोशपूर्ण आंदोलन प्रखंड से लेकर जिला तक किया जाएगा।


आगे भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मोरसंड-ठहरा सीमान श्री चंदेश्वर सिंह के घर के निकास से राजकुमार पासवान दो पासवान टोला तक पहुंच पथ सड़क का निर्माण कराने की गारंटी अभिलंब प्रखंड प्रशासन करें।


अनशन में उपस्थित इंकलाबी नौजवान सभा आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य जयंत कुमार, प्रखंड कमेटी सदस्य अमृता देवी, सुनीता देवी, मतहु महतो, वार्ड सदस्य दीपक कुमार, मो. इस्तेखार, मो. यासिन इंद्रदेव कुमार, राजकुमार, सीमा देवी अनीता देवी, सोना देवी, रोशनी कुमारी, किरण देवी आदि उपस्थित थे।

लेबल: , ,

दिल्ली के जंतर मंतर से संसद भवन मार्ग पर गूंजा पूर्णियां एयरपोर्ट की मांग

पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर एम एस यू पूर्णिया प्रभारी अविनाश मिश्र जी के नेतृत्व में मिथिला स्टूडेंट यूनियन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सह पैदल मार्च सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। जंतर मंतर पर एम एस यू के इस आयोजन में पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा समेत दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर सहित अन्य अनेक जिलों के एम एस यू पदाधिकारी सहित आम जनों ने हिस्सा लिया। 



विदित हो की विगत 8 सालों से पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा का इंतजार लोग कर रहे हैं। दरभंगा एयरपोर्ट की तरह पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण भी आजादी से पहले हुआ था और यह एयरपोर्ट उस समय सक्रिय भी था। उड़ान योजना के तहत पूर्णिया और दरभंगा दोनो एयरपोर्ट का चयन एकसाथ किया गया लेकिन दुर्भाग्यवश पूर्णियां एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य अभी तक अधर में लटका हुआ है। कारण सिर्फ इतना रहा की दरभंगा के तरह इस मामले में जनता जागरूक होकर एकजुट दवाब नहीं बना सकी। 


पूर्णिया एयरपोर्ट क्षेत्र की जरूरत है। जरूरी है की इसके लिए लोग जुटें और आवाज उठाएं। आगे आने वाले वक्त में हम इस मांग पर संघर्ष करने जा रहे हैं, जरूरत है की क्षेत्र की जनता एकजुट होकर इस मांग की आवाज बुलंद करे।


पूर्णिया आसपास के सांसद विधायक अपने अपने राजनीतिक दलों के गुलाम बन गए हैं और केवल अपने दलों के निर्देशों का पालन करते हैं। क्षेत्र और मुद्दे से उनका कोई सरोकार नहीं है। जब जनता आवाज उठाती है तो फोटो सेशन के लिए वो मंत्री से मिलने चले जाते हैं और फिर पुनः एक साल तक सो जाते हैं। 2022 के फरवरी में अविनाश मिश्र जी के नेतृत्व में एम एस यू सेनानी पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 13 फरवरी से 17 फरवरी तक अनशन पर थे। अनशन के तीसरे दिन माननीयों का नींद टूटा और सब मिलकर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मिलने गए। पिछले एक साल में जब ये नेता गण सोए रहे तो अविनाश एंड एम एस यू टीम ने विभिन्न माध्यमों से पूर्णिया के लोगों को एकजुट करने और जगाने का प्रयास जारी रक्खा।

जिसका परिणाम है की आज पूर्णियां मांगे एयरपोर्ट मुहिम के साथ स्थानीय सैकड़ों संगठन का समर्थन प्राप्त हुआ है।


 संयोग देखिए, अविनाश ने एक सप्ताह पहले 19 मार्च को पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए जंतर मंतर दिल्ली पर MSU का धरना घोषित किया, तैयारी के लिए दिल्ली आए। और पुनः पूर्णिया आसपास के सांसद, विधायक पूर्णिया एयरपोर्ट के नाम पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मिलने गए हैं।


पुर्णिया एयरपोर्ट के बनने से क्षेत्र के 10 जिलों के करीब 3 करोड़ कवरिंग जनसँख्या इससे प्रभावित होगा, जिसमे से करीब 30 लाख लोग मेट्रो सिटीज में प्रवासित हैं और हर साल अपने गाँव-घर जरूर आते हैं। एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में हजारों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। एकबार बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होने के बाद क्षेत्र में निवेशकों के आने का चांस बढ़ेगा, नए इंडस्ट्री लग सकते हैं और रोजगार बढ़ेगा. आज अगर कोई स्थानीय व्यक्ति भी अपने क्षेत्र में इन्वेस्ट करना चाहे तो कैसे करेगा ? मान लीजिये की वो शहर में है और उसके पास पूंजी है लगाने के लिए, लेकिन क्या कोई ऐसी जगह अपनी पूंजी लगाना चाहेगा जहाँ जाने-आने में ही उसे 3-4 दिन लग जाए ? एकबार क्षेत्र में यदि एयरपोर्ट होगा तो सर्विस इंडस्ट्री, सॉफ्टवेयर एंड टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री, एजुकेशन इंडस्ट्री को वहां पहुँचने में दिक्कत नहीं होगी चूँकि आवागमन सुगमता से होगी। यदि निवेशकों को आने-जाने की सुगमता हो तो क्षेत्र में चीनी मिल, डेयरी-मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग आसानी से लगाए जा सकते हैं और निवेश बढ़ेगा. 


पुर्णिया एयरपोर्ट अपने भौगौलिक स्थिति के कारण शानदार इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने की स्थिति रखता है। दुनिया भर से नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन आने वाले फ्लाइट्स और यूरोप एंड साउथ-ईस्ट एशिया से नार्थ-वेस्ट एशिया (इंडोनेशिया, हिंदेशिया, वियतनाम, कम्बोडिया, थाईलैंड आदि) जाने वाली अधिकाँश फ्लाइट्स के लिए ये एक स्टे पॉइंट बन सकता है। देश के सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से भी पूर्णिया एयरपोर्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. आसपास इतने पड़ोसी देशों के होने के कारण पूर्णिया एयरपोर्ट के बनने से आपात-काल में देश के सेनाओं के आसान आवागमन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है.  


क्षेत्र के आर्थिक-सामजिक-राजनितिक पुनरुत्थान में पूर्णिया एयरपोर्ट का खुलना एक मील का पत्थर होगा पर सालों से सरकारों ने इसे इग्नोर किया है. न केवल इग्नोर किया है बल्कि इसे एक मजाक बना दिया है. लोग टकटकी लगाकर सम्बंधित खबरों का इन्तजार करते हैं, नेता लोग ज्ञापन-भेंट-भाँट-चिट्ठी से खबर-क्रेडिट ले लेते हैं और स्थिति ये है की अबतक सब अधर में अटका हुआ है।


इस कार्यक्रम धीरू मिश्र, चरणजीत झा, जे पी झा,रंजीत झा,संजीव कुमार,राम कुमार, सोनू कुमार,राम झा,गणेश झा, समेत सैकड़ों संगठन व मिथिला वासी सामिल हुए।

लेबल: , ,

NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और स्वास्थ्य आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर तालाबंदी के बाद अब अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और स्वास्थ्य आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें पिछले साल एनएचएम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की मांग की गई है। 



स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन में लिखा गया है कि, 'इस भर्ती परीक्षा में 50% ऐसे परीक्षार्थी है जिन्होंने कोरोना जैसे महासंकट में अस्थाई मानव संसाधन के तहत सभी शासकीय अस्पतालों में आपके एक आदेश पर 24 घंटे अपनी सेवा दी है और आपसे बार-बार निवेदन किए जाने पर भी आपने हम सभी को पुनः नियुक्ति नहीं दी। अब वर्तमान में इस भर्ती के माध्यम से हम कड़ी मेहनत करके शासकीय सेवा में आना चाहते हैं जिसके लिए आज भी हमें रिजल्ट का बहुत अधिक विलंब होने पर भी इंतजार करना पड़ रहा है।'


दरअसल, पिछले साल 3 और 4 अगस्त को एनएचएम द्वारा भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। लेकिन सात महीने बीतने के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों में रोष है। सोमवार को एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सभी अभ्यर्थी चिकित्सा मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पहुंचे और उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।



 इस दौरान छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि एनएचएम में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। एनएचएम में परीक्षा होने के पहले ही पेपर लाखों रूपए में बेचा जाता है वहीं भर्ती परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। उसके बावजूद उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। एनएचएम के मनमानी के विरुद्ध अभ्यर्थियों में रोष है इसके बाद भी यदि एनएचएम जल्द रिजल्ट घोषित नहीं करती तो हम उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


बता दें कि बीते दिनों NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी देखने को मिला। यहएनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने एनएचएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला भी जड़ दिया था अब अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री को एक बार फिर ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई हैं।

लेबल: , ,

गुरुवार, 16 मार्च 2023

रालोजपा प्रदेश महासचिव का सीधी में जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रधान मसाचिव शोभनाथ सेन कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए सीधी, शहडोल होते हुए अनूपपुर के लिए रवाना हुए।


चोरगढी सीधी मे रालोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।साथ ही कल कार्यकर्ताओं के साथ अनूपपुर में बैठक करेंगे । साथी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अनूपपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगे। जहा वह केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों वा पार्टी के अन्य सभी जानकारियों को साझा करेंगे ।


लेबल:

बुधवार, 15 मार्च 2023

पूसा उमा पांडेय महाविद्यालय मे आइसा इकाई का बैठक : पूसा में अनियमित एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करेगा:- आइसा

छात्र-छात्राओं का नियमित वर्ग संचालन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, साफ-सफाई,कॉमन रूम, कर्मचारी की कमी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर आइसा करेगी आंदोलन।:- रौशन कुमार


23 मार्च को भगत सिंह की शहादत दिवस पर आइसा नई शिक्षा नीति 2020 छात्र-नौजवानों के लिए वरदान या अभिशाप पर संगोष्ठी आयोजित करेगी।:- आइसा



पूसा उमा पांडेय महाविद्यालय परिसर के आइसा कॉलेज इकाई का विस्तारित बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष प्रिया कुमारी व संचालन शिवम सरोज कुमार ने किया।बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि आइसा प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में छात्रों का नियमित वर्ग संचालन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, साफ-सफाई, पूछताछ काउंटर, छात्रों के लिए वाईफाई एवं कर्मचारी आदि जैसी मूलभूत आवश्यकताओं का घोर कमी है। जिसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से पूर्व में लिखित रूप से कई बार किया जा चुका है लेकिन समस्याओं को निदान को लेकर उनका रवैया छात्रों के प्रति निराश जनक रहा। आगे उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की समस्या का हल 15 दिनों के अंदर नहीं किया गया तो आइसा छात्रों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन करेगी।


 

आगे बैठक को कॉलेज इकाई सह-सचिव अंजली कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में साफ-सफाई का घोर अभाव है, इस पर कॉलेज प्रशासन अविलंब ध्यान दे। और छात्र- छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम जिसमें आवश्यक सामग्री जैसे लड़की के लिए सैनेट्री नेपकिन, मैगजीन, न्यूजपेपर आदि सहित व्यवस्था की जाए। 


वही छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं को लेकर काफी मुखर होकर अपनी-अपनी बातों को रखा। बैठक में शिवम सरोज, शिव कुमार, प्रिया कुमारी, मोहम्मद एजाज, अंकित कुमार, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, रूपा कुमारी, नैना कुमारी, केशव कुमार, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, रिद्धि कुमारी, अनिता कुमारी, रिचा कुमारी, अंशु कुमारी आदि ने भी अपने बातों को रखा।

लेबल: , , ,

मंगलवार, 14 मार्च 2023

कांग्रेस के राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टूडेंट्स हुए शामिल, रवि परमार के नेतृत्व ने फूंका सीएम चौहान का पुतला

राजभवन मार्च में शामिल होने से पहले नर्सिंग स्टूडेंट्स ने फूंका सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला


कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए सैंकड़ों नर्सिंग स्टूडेंट्स, शिवराज सरकार के खिलाफ दिखा छात्र छात्राओं का गुस्सा


भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। खास बात ये है कि कांग्रेस की ओर से आयोजित राजभवन मार्च में भारी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। चिकित्सा शिक्षा में व्याप्त अनिमित्ताओं के विरोध में नर्सिंग स्टूडेंट्स ने कांग्रेस के इस राजभवन घेराव को अपना समर्थन दिया घेराव के पहले नर्सिंग छात्र छात्राओं की एनएसयूआई मेडिकल विंग ने बैठक की बैठक में भोपाल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चौकसे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान जनपद सदस्य राहुल मंडलोई ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया । 

 छात्र नेता व एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में मेडिकल स्टूडेंट्स शिवाजी नगर में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात छात्र नेता रवि परमार ने स्टूडेंट्स को आगे की रणनीति बताई और इसके बाद वे जवाहर चौक के लिए रवाना हुए।


जवाहर चौक से राजभवन मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां लिए मेडिकल स्टूडेंट्स भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कूच करते दिखे हालांकि, बैरिकेडिंग के पास उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स का नेतृत्व कर रहे रवि परमार बैरिकेडिंग पर चढ़ गए तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें नीचे उतारा।


कांग्रेस के इस प्रदर्शन को समर्थन देने आए मेडिकल छात्र-छात्राओं ने बताया की विगत तीन वर्षों से उनका परीक्षा नहीं हो पाया है। नतीजतन वे तीन साल से फर्स्ट ईयर में ही हैं, जबकि उन्हें थर्ड ईयर में होना चाहिए था अब छात्र छात्राएं जनरल प्रमोशन की मांग और अगले ईयर की परीक्षा जल्द करवाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। कांग्रेस ने आश्वासन दिया है कि राज्य में सरकार आते ही मेडिकल एग्जाम नियमित कराए जाएंगे इसलिए हम राजभवन घेराव का समर्थन देने आए हैं


इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लोकेन्द्र शर्मा हुजूर विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा राजवीर सिंह आकाश जागीरदार विराज यादव जितेंद्र विश्वकर्मा शिवा दांगी प्रवीण दुबे नितिन मीणा जिसान खान राज जयसवाल और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

लेबल: ,

शनिवार, 11 मार्च 2023

नर्सिंग छात्र छात्राओं की 3 सालों से नहीं हुई परीक्षाएं, छात्र छात्राएं परेशान - रवि परमार

एनएसयूआई मेडिकल विंग ने नर्सिंग छात्र छात्रों की मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा


जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में नर्सिंग के छात्र छात्राएं पहुंचे कलेक्टर कार्यालय


नर्मदापुरम ( होशंगाबाद ) - आज जिले के सभी नर्सिंग महाविद्यालयों के नर्सिंग छात्र छात्राओं ने एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और जमकर नारेबाजी की ,एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार ने बताया कि नर्सिंग छात्र छात्राओं की पिछले 3 सालों से परीक्षाएं नहीं हुए हैं छात्र छात्राएं और उनके परिजन भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं यही नहीं छात्र छात्राएं आर्थिक रूप से जूझ रहे हैं



रवि परमार ने आगे कहा कि नर्सिंग छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। जिन छात्र छात्राओं का 2 साल का कोर्स था, उनका तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। यही हाल 4 साल के कोर्स वाले स्टूडेंट्स का है 3 साल बीतने के बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई। छात्र-छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावक भी मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्हें चिंता है कि उनकी डिग्री कब मिलेगी? विश्वविद्यालय द्वारा बार बार परीक्षाएं रद्द करने के कारण नर्सिंग में अध्यनरत छात्र छात्राएं मानसिक रूप से असहज महसूस कर रही है यदि कोई छात्र छात्राएं मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाते हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की जिम्मेदार होंगी ।


प्रवीण दुबे ने कहा कि मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय यदि परीक्षा कराने में असमर्थ है तो फिर छात्र-छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन करना ही उचित है, जिससे कि छात्र छात्राएं अगले वर्ष की पढ़ाई कर सकें और उनका जो साल बर्बाद हुआ है उससे उनको राहत मिल सके। नर्सिंग कॉलेजों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की तीन सालों से परीक्षा नहीं करवा पा रही है विश्वविद्यालय 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अभी तक नहीं करवा सका, जिसकी वजह से छात्र छात्राओं के तीन साल बर्बाद हो गए अगर जल्दी कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो एनएसयूआई मेडिकल विंग उग्र प्रदर्शन करेगी । 


इस मौके पर राजवीर सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा प्रवीण दुबे नितिन मीणा नेहा कमले सावन इकले सत्यम चौरासिया और सभी नर्सिंग छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

लेबल: , , ,

समस्तीपुर विधायक शाहीन ने किया 1.58 करोड़ की लागत से बने सड़कों का उद्घाटन

समस्तीपुर विधायक व बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत लगभग 1.58 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन किया।


जिसमे प्रमुख रूप से समस्तीपुर प्रखंड के पूसा रोड मुख्य सड़क से बालभद्रपुर तक लगभग 58 लाख की लागत से निर्मित 01 किलोमीटर सड़क, व ताजपुर प्रखंड के भेरोखरा महुआ चौक से तुरहा टोला तक ,लगभग 90 लाख की लागत से निर्मित 1.2 किलोमीटर सड़क, शामिल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री शाहीन ने कहा कि विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना अि आवश्यक है। यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नये-नये सड़कों के शिलान्यास व उद्घाटन हो रहे है। इस दौरान उन्होंने अपने बारह वर्षो के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। साथ ही अपनी उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख - दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला राजद सचिव राकेश यादव, संचालन एहसानुल हक चुनने,, तथा धन्यवाद ज्ञापन नकीबुर्रहमान ने किया। मौके पर प्रदेश राजद उपाध्यक्ष(पर्यावरण प्रकोष्ठ) व पूर्व, जिला पार्षद संजीव कुमार राय, तबरेज आलम, नुरुजजोहा आफो, राकेश कुमार,, अरविंद कुमार राय,अशोक राय, अजहर मिकरानी,नकीब रहमान, आरिफ हुसैन शिबू, अबुलैस आजाद, डॉ भोला,अनिल रॉय, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद विक्की, नवीन कुमार, सुशांत कुमार, सोनू कुमार,अब्दुल खालिक सहित सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद थे ।

लेबल: , , , ,

शराब घोटाला मामला में ईडी के सामने पेश होने पहुंचीं के कविता, सिसोदिया और कविता को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी ED

नई दिल्ली। शनिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता सीबीआई के सामने पेश होने पहुंचीं। उन्हें दिल्ली के शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की 44 वर्षीया बेटी तुगलक रोड पर अपने पिता के आधिकारिक आवास से करीब 1.5 किलोमीटर दूर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर संघीय एजेंसी के मुख्यालय में सुबह करीब 11 बजे पहुंचीं। ईडी कार्यालय में भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है।





बीआरएस नेता के समर्थकों ने एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर प्रदर्शन भी किया। ईडी ने कविता को नौ मार्च को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने संसद के बजट सत्र में लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां अनशन में शामिल होने के कारण नई तारीख देने का अनुरोध किया था।


ईडी कराना चाहती है अरुण और कविता का आमना-सामनाः- ईडी दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता और हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने सोमवार को पिल्लई को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिल्लई ने ही पूछताछ में कविता का नाम लिया था।


सीबीआई कविता से कर चुकी है पूछताछः- इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले ही बीआरएस नेता कविता से पूछताछ कर चुकी है। आरोप लगाया गया है कि दिल्ली सरकार की शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने की आबकारी नीति में कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया था, इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि, दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने इसका खंडन किया है। वहीं, इस मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने आबकारी नीति को रद्द कर दिया था। इसके साथ ही सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद ईडी ने भी पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

लेबल: , , , ,

दुल्हन को था दुल्हे का इंतजार, लेकिन पहुंच गया पुलिस अधिकारी, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक शादी की सभी तैयारियां उस समय धरी की धरी रह गई, जब बारात आने से पहले वहां प्रशासन की एक टीम पुलिस के साथ पहुंच गई। आप यह सोच रहे होंगे कि आखिरकार अधिकारी वहां क्यों पहुंचे, क्या दुल्हन या उसके परिवार के किसी सदस्य पर आपराधिक मामला दर्ज था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। दरअसल लड़की नाबालिग थी और शिकायत पर अधिकारी वहां पहुंचे थे। टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शादी रुकवा दिया। उधर, इसकी जानकारी होने पर आधे रास्ते से बारात लौट गई। वहीं लड़की और उसकी मां को उत्तरकाशी के वन स्टॉप सेंटर लाया गया। प्रशासन की टीम लड़की का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने की जांच कर रही है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला टिपरा कुमारकोट गांव का है। तहसील प्रशासन को गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाए जाने की शिकायत मिली। जिसके बाद प्रशासन की एक टीम एक्टिव हुई और देर शाम गांव पहुंची। गांव में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर बारातियों के स्वागत की व्यवस्था की जा रही थी। बारातियों के खाने-पीने से लेकर स्टेज और मंडप सज चुका था। सजी-धजी दुल्हन को भी बारात आने का इंतजार था। बारात हरियाणा से आ रही थी और आधे रास्ते पहुंच चुकी थी।


16 साल की लड़कीः- प्रशासन की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया तो जिस लड़की की शादी होने जा रही थी, उसके हाईस्कूल प्रमाणपत्र के अनुसार उसकी उम्र 16 साल कुछ महीने होने की पुष्टि हुई। जिस पर प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की व उसकी मां को पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर ले आई।


फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवायाः- पूछताछ में पता चला कि नाबालिग की शादी की बात हरियाणा में उनके ही किसी परिचित ने ही करवाई थी। वहीं मामले की भनक लगते ही बारात आधे रास्ते से वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया था।


जांच कर रहे अधिकारीः- सूत्रों के अनुसार, फर्जी जन्म प्रमाणपत्र हरिद्वार में बनवाया गया था। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने इस बारे में कहा कि नाबालिग लड़की की शादी करवाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद जांच-पड़ताल में पाया गया कि लड़की नाबालिग थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की और उसकी मां को वन स्टॉप सेंटर ले आई। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। वहीं फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने की बात भी सामने आई है। जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेबल: , ,

गुरुवार, 9 मार्च 2023

रालोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के घर पर गुंडों ने किया हमला

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज दुबे के घर पर 100 लोगो के साथ चिकवा समाज के लोगो ने हमला कर दिया। अमरपाटन पुरानी बस्ती वार्ड 6 में सूरज दुबे के घर पर तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया ।


सूरज ने बताया की उनके भाई के साथ किसी बात को लेकर चिकवा समाज के लोगो बहस छोटी बहस हो गई थी उसी बात को लेकर चिकवा समाज के लोगो ने उनके भाई को बुलाया और उनको बुरी तरह पीटा उसके बाद उनके भाई वहा से भाग कर घर में आकर छिप गए। लेकिन वह लोग फिर भारी भीड़ के साथ मिलकर तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस को फोन किया गया और पुलिस मौके पर आकर मामले को शांत कराकर चली गई। लेकिन फिर वह लोग दोबारा हमला किया। जिसके बाद पुलिस देर रात तक सूरज दुबे के घर पर रही। और मामले को शांत कराया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर सूरज दुबे एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा कर दोसियो पर जल्द कार्यवाही कर गिरफ्तारी की मांग की।



लेबल: ,

मंगलवार, 7 मार्च 2023

NHM कार्यालय के मुख्यद्वार पर संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, छात्र नेता रवि परमार ने एनएचएम के मुख्यद्वार पर जड़ा ताला, NHM में फर्जीवाड़ा बंद करने की मांग,

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की इस दौरान एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया।


दरअसल, पिछले साल 3 और 4 अगस्त को एनएचएम द्वारा भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। लेकिन सात महीने बीतने के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों में रोष है। सोमवार को एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सभी अभ्यर्थी एनएचएम कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।




इस दौरान छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि एनएचएम में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। एनएचएम में परीक्षा होने के पहले ही पेपर लाखों रूपए में बेचा जाता है वहीं भर्ती परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। उसके बावजूद उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। एनएचएम के मनमानी के विरुद्ध अभ्यर्थियों में रोष है और उनकी मांगों को समर्थन देते हुए एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया है इसके बाद भी यदि एनएचएम जल्द रिजल्ट घोषित नहीं करती तो हम उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

लेबल: , ,

सोमवार, 6 मार्च 2023

युवा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह ,युवा कप में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने स्वयं को क्रिकेट प्रेमी बताया

विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया



भोपाल - राजधानी स्थित ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया पहले दिन पत्रकार इलेवन और युवा कांग्रेस मीडिया इलेवन के मैत्री मैच से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था जिसमें छ: टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें से तीन टीमों ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया आज एक ग्रुप मैच के बाद दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे जिसमें पहले मैच जवाहर इलेवन और आजाद इलेवन के बीच में टॉस जनपद सदस्य राहुल मंडलोई ने कराया टाॅस आजाद इलेवन ने जीत कर फिल्डिंग करने का फैसला लिया   



आयोजक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज के दो सेमीफाइनल मैच के बाद कल फाइनल मैच होगा साथ ही विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा कप का आयोजन किया जाएगा जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई इलेवन और कल्पना चावला इलेवन दोनों महिला टीमों के बीच मुकाबला रहेगा 


इस मौके पर जनपद सदस्य राहुल मंडलोई आयोजक समिति के सचिव रवि परमार सह सचिव राजवीर सिंह लक्की चौबे आशुतोष पाठक ईश्वर चौहान ऋषि सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा मनीष कोली शिवा दांगी संदीप राजपूत और सभी दर्शक उपस्थित रहे 

लेबल: , ,

रविवार, 5 मार्च 2023

पत्रकार इलेवन और युवा कांग्रेस इलेवन के मैत्री मैच के साथ युवा कप का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक कुणाल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

युवा कप का भव्य आगाज़ , पत्रकार इलेवन और युवा कांग्रेस इलेवन के बीच खेला गया पहला मैच


विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,ओल्ड कैम्पियन मैदान में हो रहा है आयोजन


युवा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ में  केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक कुणाल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया


भोपाल - राजधानी स्थित ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर मध्यप्रदेश युवा मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित 3 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 'युवा कप' का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी और कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी जी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


मैच की शुरुआत अंडर 16 भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी सौम्या तिवारी ने टॉस करवाकर की जिसमे युवा कांग्रेस की टीम ने बाजी मारते हुए टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस दौरान विधायक कुणाल चौधरी ने खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी की और युवा कांग्रेस की तरफ से ओपनिंग गए। 


टूर्नामेंट के आयोजक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज पत्रकारों और युवा कांग्रेस के साथियों के साथ मैत्री मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है अगले 2 दिन यह आयोजन और चलेगा। महिला दिवस की पूर्व संध्या 7 मार्च को महिलाओं के मैच के साथ इसका समापन हो जाएगा।इस मौके पर आयोजक समिति के सचिव रवि परमार सह सचिव राजवीर सिंह लक्की चौबे आशुतोष पाठक ईश्वर चौहान ऋषि सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा रवि पटेल सहवाग विश्वकर्मा और सभी दर्शक उपस्थित रहे

लेबल: ,

शनिवार, 4 मार्च 2023

रसोई गैस में मूल्य वृद्धि को लेकर पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा!

राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय ने एलपीजी घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमत 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी है। आगे कहा कि एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी ने न केवल देश की माताओं और बहनों की आंखों में आंसू ला दिए हैं


बल्कि आज देश के घरों की रसोई भी आंसू बहा रही है, जिससे उन्हें बड़ी पीड़ा और कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राजद नेता ने कहा कि मार्च 2014 में एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम सिलेंडर) की कीमत लगभग 450 रुपये थी जो अब 1 मार्च 2023 को लगभग 1200 रुपये हो गई है। केंद्र द्वारा पिछले 9 वर्षों में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 3 गुना बढ़ा दी गई है। जो न्यायसंगत नहीं है l जनहित में केन्द्र सरकार को घरेलू गैस सिलेंडर में किये गए मूल्य वृद्धि को वापस लेना चाहिए l

लेबल: , ,

Madhya Pradesh होली पर रीवा जिला अधिकारी मनोज पुष्प नें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

आने वाले होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रीवा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के द्वारा निर्देशित किया गया


कि वें तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों कि टीम गठित कर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के सहयोग से मिलावट खोरी करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध छापामार कार्यवाही कर मिलावटी खाद्य पदार्थ जप्त कर दण्डात्मक कार्यवाही करें मिलावटी एवं नकली दूध निर्माताओ मावा, पनीर, मिठाईया का नमूना लेकर इसकी शुद्धता कि जाँच करें

लेबल: , , ,

द उम्मीद पाठशाला द्वारा स्लम चाइल्ड और उनके अभिभावकों के बीच शिक्षा और स्वच्छता पर संगोष्ठी का आयोजन

द उम्मीद और लेट्स इंस्पायर बिहार के संयुक्त तत्त्वावधान में समस्तीपुर के मालगोदाम चौक पर स्थित द उम्मीद पाठशाला ( फ्री एजुकेशन फॉर स्लम चाइल्ड) पर के बच्चे और उनके अभिभावकों के बीच "हमारे जीवन में शिक्षा क्या महत्व है"और "स्वच्छता" पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया!


द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा मनुष्य के भीतर अच्छे विचारों का निर्माण करती है, मनुष्य के जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। बेहतर समाज के निर्माण में सुशिक्षित नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इंसानों में सोचने की शक्ति होती है इसलिए वो सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है लेकिन अशिक्षित मनुष्य की सोच पशु के समान होती है।

इसलिए आप सभी लोग अपने बच्चे को कबाड़ चुनने, भीख मांगने के लिए न भेजें! उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें और पढ़ाई में उनकी मदद करें!

वही बोर्ड मेंबर सुमित जी के द्वारा हैंड वॉश का वितरण किया गया! स्वच्छता पर जागरूक किया गया! उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है! जो कि हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है! यह हमारे जीवन की एक महत्वपूर्ण अंग है! हमें अपने बच्चे को रोज नहाने के लिए नाखून काटने के लिए, स्वच्छ कपड़ा का पहनना ,दांतो को नियमित साफ रखने के लिए ब्रश आदि अच्छी आदतों को सिखाना चाहिए! मौके पर आदेश कुमार, नवनीत कुमार, अमन कुमार, अर्णव आदि उपस्थित थे!

लेबल: , ,

रीवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 665 करोड़ 36 लाख रूपये के 24 निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास


मुख्यमंत्रीश्री शिवराज सिंह चौहान संबल योजना के हितग्राहियो को सिंगल क्लिक से हितलाभ वितरण करने के लिए रीवा जिला के मऊगंज आ रहें है मऊगंज महाविद्याल के नवीन भवन परिसर में दोपहर एक बजे से आयोजित समारोह मे मुख्यमंत्री 665करोड़ 36लाख रूपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे


मुख्यमंत्री 367 करोड़ रूपये कि लागत के फीडर विभक्तिकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री उप स्वास्थ्य केंद्र भवन गढ़ पाडर डिघवार तथा रतनगवा का भी शिलान्यास करेंगे इनकी कुल लागत 19करोड़ 66लाख रूपये है मुख्यमंत्री शासकीय केदारनाथ महाविद्याल मऊगंज के 03करोड़ 10लाख 99हजार रूपये के 8कार्यों तथा गुरमा मध्यम सिंचाई परियोजना में 8करोड़ 95लाख रूपये के नहरों मे लाइनिंग के कार्य का शिलान्यास करेगे मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा बनायें जा रहें मऊगंज से कटरा मार्ग लागत 97.79करोड़ पिपराही से जुड़कुड़ मार्ग लागत 57करोड़ अल्हवांखुर्द से बंजारी मार्ग लागत 6करोड़ 47लाख रूपये तथा मऊगंज से हनुमना मार्ग मे 2लाख 50हजार रूपये कि लागत से डिवाइडर बनाने का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री सलैया मार्ग मे 49करोड़ 63लाख रूपये कि लागत से सड़क तथा सेलर नदी पुल निर्माण नईगढ़ी मे 12 करोड़ 6लाख रूपये कि लागत से 60सीटर बालक एवं 60 सीटर बालिका छात्रावास भवन एवं 6अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री खड्डा से मुड़ीयारी मार्ग में बिहर नदी पर 9 करोड़ 44 लाख रूपये कि लागत से बनायें जा रहें पुल तथा हर्दी खुर्द गांव में महाना नदी पर 6करोड़ 16लाख रूपये कि लागत से बनाये जा रहें पुल का शिलान्यास करेंगे समारोह में महादेवन घाट में खोखली नदी पर 2करोड़ 10लाख रूपये कि लागत से बनाये जा रहें पुल तथा कोरियांन मार्ग में 2 करोड़ 25 लाख रूपये कि लागत से पुल एवं पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया जायेगा समारोह मे बैदगवा से दोड़िया सड़क पर 4करोड़ 13लाख रूपये कि लागत से पुल निर्माण चकिया नाला पर 4करोड़ 17लाख रूपये कि लागत से पुल निर्माण बाबूपुर बस्ती में गड़हि नाला पर 4करोड़ पर 4करोड़ 17लाख रूपये कि लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास किया जायेगा समारोह मे उपरोहितन पुरवा नैनान नदी पर 10करोड़ 20लाख रूपये कि लागत से पुल निर्माण तथा तमरी हटवा मार्ग मे ओड्डा नदी पर 3करोड़ 51लाख रूपये से पुल निर्माण का शिलान्यास करेंगे

लेबल: ,

गुरुवार, 2 मार्च 2023

बजट के दूसरे दिन मुख्यमंत्री के भांजे भांजियों ने शिवराज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, छात्र नेता रवि परमार ने मंत्री सारंग से मांगा इस्तीफा

मध्यप्रदेश की बदहाल चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था, एनएसयूआई मेडिकल विंग ने फूंका सीएम शिवराज का पुतला


तीन साल से फर्जीवाड़े के चक्कर में नहीं हुई नर्सिंग की परीक्षाएं, भविष्य को लेकर चिंतित छात्र अगर कोई आत्मघाती कदम उठाते हैं तो विश्वास सारंग होंगे जिम्मेदार: रवि परमार


भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शिवराज सरकार ने एक ओर जहां मेडिकल शिक्षा को लेकर बड़े बड़े वादे किए हैं, वहीं राज्यभर में मेडिकल स्टूडेंट्स सड़कों पर हैं बजट पेश होने के दूसरे दिन राजधानी भोपाल में मेडिकल स्टूडेंट्स का उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में मेडिकल स्टूडेंट्स ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका और नाराजगी जताई ।



उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पिछले तीन साल से नर्सिंग परिक्षाएं नहीं हुईं हैं। नतीजन नर्सिंग स्टूडेंट्स जो तीन साल पहले फर्स्ट ईयर में थे वे आज भी फर्स्ट ईयर में ही हैं। उधर बजट में शिवराज सरकार ने नर्सिंग योजना के तहत बड़े बड़े दावे किए हैं। इसी बात से आक्रोशित सैंकड़ों नर्सिंग स्टूडेंट्स ने छात्र नेता रवि परमार के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते आक्रोशित होकर सैकड़ों नर्सिंग छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया।


नर्सिंग स्टूडेंट्स के दल का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रवि परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में व्यापम से भी बड़ा नर्सिंग फर्जीवाड़ा हुआ हैं जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और कई बड़े अधिकारी सीधे तौर पर लिप्त हैं जिसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए


परमार ने कहा कि मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय यदि परीक्षा कराने में असमर्थ है तो फिर छात्र-छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन करना ही उचित है, जिससे कि छात्र छात्राएं अगले वर्ष की पढ़ाई कर सकें और उनका जो साल बर्बाद हुआ है उससे उनको राहत मिल सके। एक तरफ तो शिवराज मामा बारहवीं की् मेरिट में उत्तीर्ण छात्राओं को स्कूटी दिलाने की बात करते हैं वहीं पूर्व में जो मेधावी छात्राएं बारहवीं के बाद नर्सिंग कॉलेजों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की तीन सालों से परीक्षा नहीं करवा पा रही है विश्वविद्यालय 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अभी तक नहीं करवा सका, जिसकी वजह से छात्र छात्राओं के तीन साल बर्बाद हो गए। 


रवि परमार ने आगे कहा कि नर्सिंग छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। जिन छात्र छात्राओं का 2 साल का कोर्स था, उनका तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। यही हाल 4 साल के कोर्स वाले स्टूडेंट्स का है 3 साल बीतने के बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई। छात्र-छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावक भी मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्हें चिंता है कि उनकी डिग्री कब मिलेगी? विश्वविद्यालय द्वारा बार बार परीक्षाएं रद्द करने के कारण नर्सिंग में अध्यनरत छात्र छात्राएं मानसिक रूप से असहज महसूस कर रही है यदि कोई छात्र छात्राएं मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाते हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की जिम्मेदार होंगी ।  


इस अवसर पर एनएसयूआई आईटी सेल के प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर, अरूण राजपूत, देव अवस्थी प्रवीण दुबे, शिव दांगी, विक्रम आमलाबे और सभी नर्सिंग छात्र छात्राएं उपस्थित थे



लेबल: , , , ,