शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

NCC 12 बिहार बटालियन लेफ्टिनेंट कर्नल सुजीत कुमार के विदाई सम्मान समारोह का अयोजन

समस्तीपुर आज 1/12 एन सी सी समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर द्वारा 12 बिहार बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुजीत कुमार सर का विदाई समारोह का आयोजन किया गया साथ में समस्तीपुर कॉलेज 1/12 कंपनी के 4 कैडेट्स का चयन बिहार पुलिस में हुआ है जिसे एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुजीत सर के द्वारा सम्मानित भी  किया गया, एवं समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के Ncc की  जिम्मेदारी का वहन करने हेतु कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर का स्वागत किया गया , महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सत्येन कुमार ने कैडेट्स को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की ।










लेबल:

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

मध्यप्रदेश के निजी विश्वविद्यालय द्वारा मनमानी फीस वसूलने के खिलाफ NSUI ने दिया ज्ञापन

भोपाल- मध्यप्रदेश के कई निजी विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राओं की शियाकायतो को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई ने मध्यप्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार के नेतृत्व में निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ भरत शरण सिंह को ज्ञापन सौंपा!

रवि परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों द्वारा अवैध रूप से छात्र छात्राओं से फीस वसूली जाती है जिससे निम्न और मध्यम वर्ग के छात्र छात्राओं को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा फीस निर्धारित कर पोर्टल पर अपलोड कर सार्वजनिक नहीं जा रही है जिससे छात्र छात्राओं से निजी विश्वविद्यालय मनमाफिक फीस वसूलते हैं
परमार ने मांग कि मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा निजी विश्वविद्यालयों की जो फीस निर्धारित की जाती हैं उसको पोर्टल पर अपलोड कर सार्वजनिक करें जिससे छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।आयोग के अध्यक्ष द्वारा ये आश्वासन दिया गया की जल्द ही इन सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।











लेबल: , , , , ,

कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा की आदिवासी न्‍याय यात्रा को पुलिस ने लालघाटी में रोका

भोपाल:- कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा की आदिवासी न्याय यात्रा गुरुवार को राजधानी भोपाल पहुंची,लालघाटी चौराहे पर बैरिकेडिंग करते हुए पुलिस ने उनकी इस यात्रा को रोक दिया।


विधायक पांचीलाल मेड़ा ने 21 सितंबर को निम्लिखित मांगों को लेकर धरमपुरी से यह पदयात्रा प्रारंभ की थी कारम बांध के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार और आदिवासियों को उचित मुआवजा नहीं देने के विरोध में पदयात्रा करते हुए वह राजधानी पहुंचे हैं, और यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल को ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे।मेड़ा ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वे सदन में भी इस मुद्दे को उठाने वाले थे,

लेकिन सत्‍तापक्ष ने सदन नहीं चलने दिया,हमारी बात तक नहीं सुनी जा रही है, देश में लोकतंत्र खतरे में हैं, सरकार तानाशाही पर उतर आई है।जब तक आदिवासियों को उनका अधिकार नही मिल जाता, तब तक हमारा संघर्ष सदन से सड़क तक यूं ही चलता रहेगा! पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में विधायक मेड़ा अपने समर्थकों के साथ लालघाटी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए!मौके पर विधायक पांचीलाल मेड़ा, विक्रांत भूरिया सहित आदिवासी किसान और नेता बैठे रोड पर बैठे रहे!







लेबल: , , , ,

पटना पहुंचे तेजस्वी,बीजेपी को लेकर दिए बड़ा ब्यान!

पटनाः- बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट चुके हैं, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला,


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बार 2024 में बीजेपी को एक भी सीट मिल जाए तो बहुत हैं,वहीं हरियाणा में हुए सम्मान रैली को लेकर सवाल खड़ा होने पर तेजस्वी ने कहा कि जिसको जो बोलना हैं बोलने दीजिये, हम अपना कार्य कर रहे हैं,तेजस्वी यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि आप बिहार के डिप्टी सीएम हैं और इससे पहले आप नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं,क्या आप कभी पूर्णिया एयरपोर्ट पर गए हैं ? इस पर तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि टिकट कटवा दीजिए,हम चले जाएंगे! उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह से कहना चाहूंगा कि मैं आपको पैसे देता हूं,आप अपना ही टिकट कटा कर चले जाएं! तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार विपक्ष को एकजुट करने  काम कर रहे हैं या सपना देख रहे हैं,ये हकीकत आपको चुनाव के बाद ही पता चल चलेगा! बिहार में क्या होने वाला है, ये बिहार की जनता अच्छे से जानती हैं!बीजेपी की इस बेचौनी को भी सब समझ रहे हैं! पिछले चुनाव में बीजेपी ने 40 में 39 सीट हासिल किया था इस बार एक भी सीट जीतना मुश्किल हैं!







लेबल: , , , , ,

बुधवार, 28 सितंबर 2022

15 साल बाद इंग्लैंड में खेली जाएगी इंडिया-पाक टेस्ट सीरीज़

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज़ होस्ट करने का ऑफर दिया है,आपको बता दे पिछले 15 साल में इंडिया और पाकिस्तान ने एक भी द्विपक्षीय सीरीज़ नही खेली है,


हालांकि दोनों टीम्स लगातार ICC टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के आमने सामने आई  हैं,द टेलीग्राफ, में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के डेप्युटी चेयरमैन मार्टिन डार्लो ने फिलहाल इंग्लैंड-पाक के बीच चल रही T20 सीरीज़ के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से की बातचीत, इस बातचीत के दौरान डार्लो ने इंग्लैंड के स्टेडियम में तीन मैच की इंडिया-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ होस्ट करने का प्रस्ताव रखा हैं! हाल ही मेंइंडिया और पाकिस्तान एशिया कप में आमने सामने हुई थी, एक मैच इंडिया ने जीता तो दूसरा मैच पाकिस्तान के खाते में गया,दोनो टीम्स जब भी आमने सामने होती हैं, फ़ैन्स में अलग ही उत्साह देखने को मिलता हैं,BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए बताया हैं,इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार वाइट बॉल सीरीज़ 2012 में इंडिया में ही हुई थी,लेकिन टेस्ट की बात करें तो दोनों टीम्स ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट 2007 में खेला था, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर इंडिया और पाकिस्तान के बीच उसके बाद से टेस्ट क्रिकेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है,पाकिस्तान के खिलाड़ियों को IPL में खेलने से भी रोक दिया गया था! इस बार इंडिया और पाकिस्तान की बात करें तो T20 वर्ल्ड कप में दोनो टीम्स का मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है!







लेबल: , ,

शनिवार, 24 सितंबर 2022

नमांकन के आखरी दिन वार्ड 16 से वार्ड पार्षद पद के लिए समाजसेवी आदित्य नारायण (मंटू जी) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया!

समस्तीपुर: नगर निकाय चुनाव के नमांकन के अंतिम दिन लगातार बारिश के बाबजूद अपने समर्थक के साथ आदित्य नारायण (मंटू जी) ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया


काफी बारिश के बाबजूद उनके समर्थक उनके साथ खड़े दिखे, नामांकन लेकर आते ही लोगो ने फूल माला से उनका स्वागत किया, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वार्ड संख्या 16 पार्षद प्रत्याशी आदित्य नारायण ने कहा कि अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम के चुनाव में उतरे हैं l वार्ड 16 के व्यापक समस्याओं का निराकरण एवं प्रत्येक वार्ड वासी तक नगर निगम की सारी सुविधाएं पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है l इसके साथ-साथ अपने वार्ड की चिकित्सा संबंधी, शिक्षा व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं सारी सुविधाएं प्रत्येक वार्ड वासी तक पहुंचाना है l उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवाओं एवं गरीबों को आवाज बनने का काम करूंगा, क्षेत्र की चहुमुखी विकास के लक्ष्य को लेकर आया हूं, उन्होंने बड़ी बात कहा पिछले पांच साल में जो कार्य लोग नही कर पाएं वो अपना बोरिया बिस्तर बांध वार्ड से भाग रहे हैं, मौके पर भाजपा कार्यकता कृष्णबालक , मनीष पासवान, पप्पू कुमार, अर्जुन कुमार,रंजन कुमार, राजकुमार राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतक मौजूद थे!







लेबल: , ,

समाजसेवी युवा सम्राट राहुल कुमार ने वार्ड संख्या 19 से वार्ड पार्षद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया!

समस्तीपुर नगर निकाय चुनाव के बिगुल बज गया है इसके तहत चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है हार जीत के गणित के साथ  वार्ड 19 से राहुल कुमार वार्ड पार्षद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है


उनके नामांकन में जंसमर्थको का जन सैलाब उमड़ पड़ा था समाहरणालय परिसर के बाहर ! गरीबो के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहने के कारण सैकड़ो समर्थकों ने अपने वार्ड के विकास के लिए समर्थन दिया हैं, नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि पिछले पाँच वर्ष में वार्ड का क्या विकास हुआ है वो वार्ड की जनता भली भांति जानती है ,इस वार्ड में सिर्फ अमीरों का विकास हुआ गरीब गुरबों के लिए केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाए थी वो वार्ड के गरीब परिवार को नही मिला है जैसे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना शहरी आवास योजना , उज्वला योजना एवं हर घर नल का जल इस वार्ड को नही मिला है जिसको मेरे वार्ड पार्षद बनते ही योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाएगा !









लेबल: ,