मंगलवार, 31 मई 2022

बिहार में 5 कॉलेज के B ED का मान्यता रद्द, नामांकन लेने से पहले जान ले कॉलेज का लिस्ट

बिहार में कई बीएड ट्रेनिंग कॉलेज है जिन्की मान्यता रद्द कर दी गई है।जी हा इस सब में सबसे अहम बात ये हैं की इन सब कॉलेजो में कुछ सरकारी कॉलेज भी सामिल हैं, तो ऐसे में हम आपको बताते हैं की ये कौन से बीएड कॉलेज है किनकी मान्यता रद्द हुई है, तो चलिये ,

NCTE ने बड़ी कदम उठते हुए बिहार के पांच बी.एड ट्रेनिंग कॉलेजो की मान्यता रद्द कर दी है। इसमें दो सरकारी और तीन प्राइवेट बीएड कॉलेज भी शामिल हैं। इन सभी कॉलेजों ने परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरी । इनमें दो सरकारी कॉलेज का नाम हैं पहली गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (सहरसा) और दुसरी गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (छपरा)।और तीन अन्य प्राइवेट कॉलेजों में से पहला महात्मा बुद्ध टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (सीतामढ़ी), दूसरा केडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बक्सर) और तीसरा मर्यादा पुरुषोत्तम कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बक्सर) है। इनमें महात्मा बुद्ध टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज(सीतामढ़ी) के डीएलएड कोर्स की मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा काई देशो के अलग-अलग राज्य के कॉलेजो के भी मान्यता रद्द किया गया है। इस्मे पश्चिम बंगाल, झारखंड, और असम के काफ़ी कॉलेज का भी नाम शामील है। दिए गए जारी लिस्ट में से देश के 26 कॉलेजों की मान्यता रद्द की गयी है। बता दें कि इसबार अप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरने वाले कॉलेजों को पहले ही एनसीटीई ने संयुक्त बीएड परीक्षा में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया था। इसी के आधार पे पहले कई कॉलेज वंचित हो गए थे। एनसीटीई के विजिटिंग टीम के सदासये पटना यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ सदास्य डॉ. कुमार संजीव और पटना विश्वविद्यालय के डॉ सतेंद्र यादव ने कहा की परफॉरमेंस अप्रेजल रिपोर्ट की सबसे बड़ी समय बीएड कॉलेज में प्रधानाचार्य कि कमी राही थी।अगली तरफ बी.एड विद्यार्थी का कहना है की बी.एड कॉलेज वाले निरधारित फीस से भी ज्यदा पैसे लेटे है। और ऐसे स्थिति में अच्छे शिक्षक की नियुक्ति नहीं कर पा रहे और उनका मान्यता रद्द कर दिया जाए तो ऐसे में एनसीटीई अच्छा फैसला है। खास कर के प्राइवेट कॉलेज पर सरकार को लगाम भी लगाना चाहिये। ऐसे में ध्यान देने की बात ये भी हैं की इस्मे सरकारी कॉलेज भी शामिल है।ऐसे में लगतार सावल ये भी उठते आ रहे थे की इन कॉलेजो में लगाम लगनी चाहिए तो कहीं न कहीं जो पहला कदम ले लिया गया क्युकी बच्चों से फीस अच्छी खासी वसूली जाति है लेकिन पढाई नही दी जाति है, तो ऐसे में इन कॉलेजो की मान्यता रद कर दी गई हैं तो ऐसे में अगर आप इनमें से से किसी भी कॉलेज में प्रवेश करने का सोचा है तो सावधान हो जाए।

लेबल: , , , , , ,

सोमवार, 23 मई 2022

समस्तीपुर में शादीशुदा महिला को उसके पति ने दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा



समस्तीपुर जिले से एक चौकाने वाली खबर आई है, तीन बच्चों की माँ को इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा कि वो अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक को दिल दे बैठी, महिला को उसके पति ने उस युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और पिटाई कर दियाउक्त घटना समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र के चकलालशाही गांव का बताया गया है। बताया जाता है कि दरवा पंचायत की है।
पता चला है कि उस महिला का उसके पति के साथ अक्सर कहा-सुनी होती थी जिससे वो चकलालसाहि में कमरा लेकर रहती थी।उसके पति द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद दोनों को बहुत पिटा है, जिससे दोनों को गम्भीर अवस्था मे पटोरी अनमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक बताते हुए दोनों को समस्तीपुर रेफर कर दिया।ओपी प्रभारी रतन पासवान द्वारा बताया गया कि उस महिला का पति के परिवार से वर्षों से विवाद चल रहा था जिससे वो चकलसाही में अलग कमर लेकर रह रही थी, महिला द्वारा शिकायत से पहले भी उसके पति को जेल भेजा जा चुका है ।
शनिवार रात को पति द्वारा महिला को ढूंढते हुए उसके कमरे तक पहुँच गया और संदिग्ध अवस्था में देख लिया जिससे दोनों को बड़े ही बेरहमी से पीटा है, अब दोनों का इलाज समस्तीपुर में चल रहा है। पुलिस शनिवार रात्रि से ही मामले की छानवीन कर रही है।

            

लेबल: ,

उत्तर प्रदेश (UP) में गौ आधारित कृषि के लिए प्रशिक्षित किए जायेंगें किसान, प्राकृति खेती को मिलेगी बढ़ाबा



Cow Based Farming - यूपी में गौ आधारित कृषि को बढ़ाबा देने के मकसद से उत्तर प्रदेश की सरकार ने वहां के किसानों को प्रशिक्षण देने का एलान किया है, यह प्रशिक्षण 24 मई से 9 जून तक राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान द्वारा रहमन खेड़ा में दिया जाएगा। जो भी किसान यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगे , उन्हें उनके जिले में मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा जो अन्य किसानों को प्रशिक्षित करेंगें और सिखाएंगें ।
देश मे कृषि को सस्ता और टिकाऊ बनाने के लिए अब किसानों को भी नई तकनीक की जानकारी देना जरूरी हो गया है, जिससे उन्हें भी खेती से अधिक लाभ मिले, इसके लिए सरकार लगातार जैविक फार्मिंग और प्रकृतिक खेती पर ध्यान दे रही है। इस दोनों तरह की खेती में गौमूत्र और गोबर की आवश्यकता होती है जो हमारे किसान के पास आसानी से उपलब्ध हो जाएगी, यही कारण है कि किसानों को गौ आधारित कृषि को बढ़ाबा दिया जा रहा है व ट्रेनिंग दिया जा रहा है जिससे किसान को खेती में कम लागत लगे और अधिक मुनाफा हो ।इन सब फायदों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को गौ आधारित कृषि का प्रशिक्षण देने का एलान किया है।किसानों को यह ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश की कई जिलों में कृषि विभाग द्वारा लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी विंध्याचल, कानपुर, देवीपाटन, गोरखपुर बस्ती, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ व बरेली में दिया जाएगा। गौ आधारित कृषि में गौमूत्र और गोबर का उपयोग किया जाता है , जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है और इसमें बाहरी रासायनिक तत्व की जरूरत नही पड़ती है।गौ आधारित कृषि के कई फायदे हैं , जिसमे किसानो को कम लागत लगता है, संसाधन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इसमें प्राकृतिक संसाधन का ज्यादा इस्तेमाल होगा साथ ही इससे हमारे पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ेगा और फसल को उचित पोषक तत्व प्राप्त होगा।इससे हम सब को अच्छे सब्जी मिलेगी जिसमे कम रासायनिक तत्व का उपयोग होगा और मनुष्य के शरीर पर कम प्रभाव पड़ेगा।

लेबल: , , , , ,

रविवार, 22 मई 2022

छात्र की मौत से गुस्साए छात्रों ने राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय थाना और अस्पताल में लगाया आग!

समस्तीपुर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में बीती रात एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। घंटों विश्वविद्यालय कैंपस रणक्षेत्र में तब्दील रहा। घटना से गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के बीटेक बायोटेक के छात्र अखिल साहू के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छात्र अखिल अपने एक दोस्त रोहित के साथ महमद्दा गांव जा रहा था।

उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र को इलाज के लिए पूसा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय के छात्र उग्र हो गए और उन्होंने अस्पताल एकेडमिक बिल्डिंग में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
छात्रों का आरोप है कि छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया था और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से कोई सहयोग दिया जा रहा था। जिससे नाराज छात्र उग्र हो गए। विश्वविद्यालय में छात्रों के उग्र रूप को देखते हुए अनिश्चितकालीन के लिए विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है वहीं हॉस्टल को अविलंब खाली करने का निर्देश दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।छात्रों का आरोप है कि छात्रों के द्वारा हंगामा किए जाने के दौरान पुलिस के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई है और पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज किए गए हैं जिसमें कई छात्र जख्मी हो गए हैं। मृतक छात्र अखिल साहू मूल रूप से राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था। राजस्थान से परिजन समस्तीपुर के लिए निकल चुके है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

लेबल: , , , , , ,

शनिवार, 21 मई 2022

समस्तीपुर राजद RJD कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका!

 पटना स्थित पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई के द्वारा की गयी छापेमारी से राजद के नेता एवं कार्यकर्ता गुस्से में हैं। छापेमारी के खिलाफ महिला राजद जिलाध्यक्ष पिंकी राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेडियम गोलम्बर के समीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय कार्यालय से गगनवेदी नारो के साथ प्रतिरोध मार्च निकाला गया जो चीनी मिल चौक - मगरदही घाट-रामबाबू चौक होते हुए स्टेडियम गोलम्बर पहुंच कर प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया l तदुपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय तथा  संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की l इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, सीबीआई मुर्दाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर हीं सीबीआई लालू प्रसाद एवं उनके परिवार को परेशान कर रही है। उन्होंने इसे बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि विरोधी लोग लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। इस कारण इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन सीबीआई की छापेमारी से लालू यादव और तेजस्वी यादव डरने वाले नहीं हैं। हाल में हीं नेता प्रतिपक्ष ने जातिगत जनगणना की बात की जिससे घबरा कर केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर सीबीआई ने छापेमारी की है l छापेमारी भाजपा के द्वारा अपने विरोधियो पर किये गए राजनीतिक प्रतिशोध का सूचक है l मौके पर पूर्व विधायक अशोक वर्मा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद महिला सेल के प्रदेश महासचिव कामिनी कुमारी , राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय, जिला राजद नेता प्रभात यादवेन्दु उर्फ कपिल जी , राजद मजदूर सेल के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार राय, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी , सैयद फैसल आलम मन्नू , कार्यालय सचिव रोशन यादव , गुंजन देवी , मंजू देवी , अर्चना कुमारी , गायत्री यादवेन्दु , कविता कुमारी, अनीता देवी , सुनीता देवी , उषा देवी , तनूजा देवी , राजेन्द्र राम, रंजीत राय, जितेन्द्र यादव , देव नारायण राय, अजय कुमार सहनी, प्रभात कुमार , अनुपम कुमारी , सुदर्शन ज्योति , मुन्नी देवी , कुमारी विभा शर्मा , प्रीति कुमारी तथा सुनील कुमार आदि मौजूद थे  l

लेबल: , , , , ,

पटना (Patna) में कुत्‍तों से डरी छात्रा को रास्‍ता दिखाने के बहाने ले गया युवक, सरेआम गंदे काम करने लगा

कुत्‍तों के झुंड को देखकर डरी सातवीं कक्षा की एक छात्रा को दूसरे रास्‍ते से जाने का झांसा देकर एक युवक आगे लेकर गया। कुछ दूर आगे सुनसान जगह देखकर उसकी हकीकत सामने आई तो लड़की सन्‍न रह गई। आलमगंज थाना क्षेत्र के दादरमंडी मोहल्ले में शनिवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को सही रास्ता दिखाने का झांसा देकर युवक ने सुनसान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर वहां लोग जुट गए। युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपित को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में युवक की हरकत कैद हो गई है। पीड़िता तथा उसकी मां को भी पुलिस ने थाने बुलाया है। दोपहर तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी।
छात्रा को दिया झांसा 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सातवीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा मेहंदीगंज गुमटी के पास से स्कूल जा रही थी। मोड़ पर एक युवक पहले से मौजूद था। इसी दौरान गली में तीन-चार कुत्तों को देख छात्रा घबरा गई। तब युवक ने छात्रा को दूसरे मार्ग से स्कूल जाने की सलाह दी।छात्रा उसके कहने पर आगे बढ़ी। युवक उसे रास्‍ता दिखाने का झांसा देकर आगे बढ़ रहा था। आरोप है कि कुछ दूर आगे सुनसान जगह पर युवक ने छात्रा को पकड़ लिया।उसके साथ दुष्‍कर्म का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत से भौंचक छात्रा ने शोर मचना शुरू कर दिया।छात्रा के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। माजरा जानकर लोगों ने युवक को दबोच लिया। टेंपो के पीछे बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। टेंपो के पीछे बांधकर लोगों ने शुरू कर दी पिटाई इसी बीच किसी ने पुलिस कािे सूचना दी। आलमगंज थाना के एएसआइ बाबूलाल राम मौके पर पहुंचे। युवक को भीड़ से बचाकर आलमगंज थाने ले गए। स्थानीय अजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक नशे का आदी है।वह मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। लोगों का कहना था कि मोहल्ले में स्मैकियरों की सक्रियता से नागरिक असुरक्षित हैं राह चलते लोगों से मोबाइल छि‍नतई तथा लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं अक्सर होती हैं। आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।


लेबल: , , , , , , , , , , ,

बिहार (Bihar) के किसान बीज सब्सिडी लेने के लिए जल्दी करे ऑनलाइन आवेदन

देश में फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने में जुटी सरकार ने लगातार किसानों को खेती के नए नए तरीके अपनाने पर जोर देती रहती है। इसी कड़ी में बिहार सरकार द्वारा किसानों को खरीफ फसलों के अच्छी गुणवत्ता वाले बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं!

राज्य के किसानों को ये बीज 90 प्रतिशत तक के अधिकतम अनुदान पर दिए जाएँगे। बिहार सरकार राज्य के किसानों को अलग-अलग योजनाओं के तहत उन्नत किस्मों के बीज अनुदान पर देगी।इसमें धान, अरहर, सोयाबीन, उड़द, ज्वार, मडुआ, सांवा आदि फसलों के बीज शामिल हैं।योजना के तहत किसान को अधिकतम आधा एकड़ के लिए धान का 6.0 किलोग्राम बीज दिया जाएगा। वहीं अरहर का बीज एक किसान को अधिकतम एक चौथाई एकड़ के लिए 2.0 किलोग्राम दिया जाएगा! इसके अलावा सोयाबीन का बीज एक किसान को अधिकतम एक एकड़ के लिए 25 किलोग्राम तक दिए जाएँगे। वहीं उड़द का बीज अधिकतम एक एकड़ के लिए 8 किलोग्राम दिया जा रहा है। बिहार के किसान ये बीज सब्सिडी पर लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है हैं। आवेदन का अंतिम तारीख 25 मई 2022 तक है | इसके अलावा बीज का वितरण 28 मई 2022 तक किया जायेगा। इच्छुक किसान dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं!









लेबल: , , , , , , ,

मंगलवार, 17 मई 2022

MLA (विधायक) शाहीन के आवास पर समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई !

आज मंगलवार को समस्तीपुर शहर के धरमपुर स्थित स्थानीय विधायक के आवास पर समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बागमती नदी के अधिशेष पानी को पुरानी बागमती धार वेलवा-मीनापुर लिंक चैनल को पुनर्जिवित कर रेगुलेटर के माध्यम से बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित करने की बिहार सरकार की योजना बूढ़ी गंडक के तटबंध से सुरक्षित लोगो के लिए विनाशकारी होगा क्योकि बूढ़ी गंडक का तटबंध अतिरिक्त पानी ढ़ोने के लिए पर्याप्त नहीं है l ऐसी परिस्थिति में बागमती नदी का अतिरिक्त पानी बूढ़ी गंडक में डाला जाता है तो बूढ़ी गंडक के तटबंध से सुरक्षित आबादी मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर , बेगूसराय तथा खगड़िया जिला के ग्रामीण एवं शहरी आबादी के लिए विनाशकारी होगा l इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही एक शिष्टमंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री , विभागीय सचिव तथा जल संसाधन विभाग मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता से मिल कर ज्ञापन सौपेगा l इसको लेकर अगामी 22 मई 2022 को जे.पी.सेन्ट्रल स्कूल , मथुरापुर घाट में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूप रेखा तय की जायेगी l मौके पर भाकपा के प्रांतीय नेता रामचन्द्र महतो , भाकपा के जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश सचिव मोo सना उर्फ चीना, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, भाकपा नेता सुधीर देव , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद नेता मन्नू पासवान , रंजीत कुमार रम्भू , कांग्रेस नेता बच्चा बाबू गिरी , उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद तथा भाकपा माले नेता राजू यादव आदि मौजूद थे l



लेबल: , , , , ,