मंगलवार, 31 जनवरी 2023

शहीद दिवस के अवसर पर द उम्मीद पाठशाला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि को ´शहीद दिवस ` के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सत्येन कुमार एवं नतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने किया!




राष्ट्रपिता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआात की गई । प्रधानाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि " राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी देश के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे । उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना ऐश्वर्यपूर्ण जीवन त्याग कर स्वतंत्रता संग्राम में लगा दिया । वे अपने आप में एक दर्शन थे । आज युवाओं को उनके त्याग एवं बलिदान से सीख लेनी चाहिए । उनके विचार सत्य , अहिंसा और प्रेम को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए , तभी हम बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे " वहीं डॉ० दुर्गेश राय, डॉ० शैफवान शैफवी, डॉ० राहुल मनहर ( एन .सी .सी. पदाधिकारी ) डॉ० अशोक कुमार , डॉ० सालेहा सिद्दिकी आदि ने अपने विचारों से युवाओं को प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना , समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर एवं द उम्मीद पाठशाला के संयुक्त प्रयास से ´ भव्य रक्तदान शिविर` का आयोजन किया गया । जिसमें आमंत्रित अतिथि राहुल कुमार , रवि कुमार, कृष्ण कुमार, जहाँगीर आलम एवं प्रकाश कुमार थे। शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । जिनमें द उम्मीद पाठशाला के संस्थापक अमरजीत कुमार ,डॉ० सालेहा सिद्दिकी , मुकेश कुमार सिंह, योगेन्द्र पासवान, कुमारी संगम, शुचिता कुमारी,कुणाल कुमार,हरि माधव कुमार, राजन कुमारदास, मंतोष कुमार , रोहित कुमार, निधि रानी,सफक महफूज, पुनीता कुमारी,विक्रम कुमारी, मिस्टर साहब,रौशन कुमार , सरोज कुमार , मनीष कुमार ,प्रवीन कुमार , प्रशांत कुमार , मो. उमर फारूख खान , दीपक कुमार , सतीश कुमार झा , नवनीत कुमार , रूपा कुमारी , निशू कुमारी , रजनीश कुमार राजन कुमार, धीरज कुमार , गोरव कुमार , नेहा कुमारी, राजन कुमार आदि ने रक्तदान किया । महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने रक्तवीरों को समृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया । मंच संचालन डॉ० आशीष पाण्डेय ने किया ।

कार्यक्रम में शिक्षकों में - डॉ० जावेद अनवर ,डॉ० संजय कुमार, डॉ० मनोहर कुमार पाठक , डॉ० नीतु कुमारी, डॉ० विनोद कुमार , डॉ० विवेकानन्द मिश्रा , डॉ० सर्वेश कुमार , डॉ० विश्वनाथ कुमार साह, डॉ० बबीता कुमारी , डॉ० सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ० सान्त्वना कुमारी , डॉ० चाँदनी रानी , डॉ० मिनाक्षी कुमारी , डॉ० अनिल कुमार कर्ण , डॉ० अरूण कुमार आदि, शिक्षकेत्तर कर्मियों में - विमलेश कुमार , संजीव कुमार सिंह , केवलदास प्रतिभागियों में कुणाल , धीरज, , गौतम , हरि माधव , अभिषेक , राजू अंजलि सुचित्रा आदि दर्जनों छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।


लेबल: , , ,

रविवार, 29 जनवरी 2023

MP News: मुरैना में फाईटर प्लेन सुखोई-30 और मिराज के क्रैश होने से बड़ा हादसा,की मौत

मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बता दें कि मुरैना के पास दो लड़ाकू विमान दुर्गटनाग्रस्त हो गए है। इनमें एक विमान सुखोई-30 है, जबकि दूसरा विमान मिराज 2000 है। दुर्घटनाके बाद दोनों विमानों में आग लग गई। यह दोनों विमान ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरे थे। लेकिन किसी कारणवस दोनों विमान आपस में टकरा गए। यूचना मिलने पर सेना के साथ स्थानीय पुलिस और बचाव दस्ते ने खोज और बचाव कार्य शुरूकर दिया है। वहीं अभी तक हादसे के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल पायी हैँ।


बता दें कि मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे के बाद वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी है। जो यह देखेगी कि क्या दोनों विमान आपस में टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं या फिर किसी और कारण से। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के दौरान, सुखोई 30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था।


बताया यह भी जा रहा है कि 2 पायलट सुरक्षित है जबकि एयरफोर्स का एक हेलिकॉप्टर तीसरे पायलट कीलोकेशन पर पहुंच रहा है। वहीं इससे कुछ देर पहले ही यूपी के आगरा से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्छैन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में ये प्लैन क्रैश नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भरतपुर में एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

लेबल: , , ,

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

भोपाल के अंबेडकर पार्क में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

आज भोपाल के अंबेडकर पार्क में कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से सेन समाज के लोग भारी जनसंख्या के साथ उपस्थित रहे इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मऊगंज से पूर्व विधायक डॉ. आई.एम.पी. वर्मा ,वा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव शोभनाथ सेन,उमेश सेन, वा अन्य सभी सेन समाज के लोग उपस्थित रहे।


शोभनाथ सेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कर्पूरी ठाकुर जी ही देश में एक ऐसे व्यक्ति हुए जो सभी वर्गो को साथ में लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया।कर्पूरी ठाकुर की सादगी और ईमानदारी के कई किस्से है। स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर 1952 से लगातार दशकों तक विधायक रहे पर अपने लिए उन्होंने कहीं एक मकान तक नहीं बनवाया। उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हेमवंती नंदन बहुगुणा उनके पैतृक गांव में पुश्तैनी झोपड़ी देख कर रो पड़े थे।कर्पूरी ठाकुर को गरीबों का मसीहा माना जाता है। कर्पूरी ठाकुर बेहद गरीब परिवार से आते थे। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उप मुख्यमंत्री रहे। शोभनाथ जीने बताया कि उनके बारे में कहा जाता है कि सत्ता मिलने के बावजूद उन्होंने कभी भी उसका दुरुपयोग नहीं किया। उनकी ईमानदारी के कई किस्से आज भी बिहार में आपको सुनने को मिलते हैं।

 क्रर्पूरी ठाकुर से जुड़े कुछ लोग बताते हैं कि कर्पूरी ठाकुर जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तो रिश्ते में उनके एक बहनोई उनके पास नौकरी के लिए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री साले से नौकरी के लिए सिफारिश लगवाने कहा। बहनोई की बात सुनकर कर्पूरी ठाकुर गंभीर हो गए। उन्होंने अपनी जेब से पचास रुपये निकालकर उन्हें दिए और कहा कि जाइए और एक उस्तरा आदि खरीद लीजिए। अपना पुश्तैनी धंधा आरंभ कीजिए।कर्पूरी ठाकुर की सादगी और ईमानदारी का ये एकमात्र किस्सा नहीं है। मौजूदा वक्त में नेता सत्ता मिलते ही अपने और परिवार के लिए धन-संपत्ति जुटाने के लिए नए-नए तरकीब ढूंढने लगता है। वहीं, स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर 1952 से लगातार दशकों तक विधायक रहे, पर अपने लिए उन्होंने कहीं एक मकान तक नहीं बनवाया।कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हेमवंती नंदन बहुगुणा समस्तीपुर स्थित उनके गांव पितौंझिया गए तो पुश्तैनी झोपड़ी देख कर रो पड़े थे।

लेबल: , ,

शनिवार, 21 जनवरी 2023

मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने में तन मन से जुटे मूर्तिकार!

समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंडों में सरस्वती पूजा धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी कोचिंग संस्थान,सरकारी व निजी स्कूलों में मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजा-पाठ किया जाता है। इसके लिए पूजा समितियों, विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों ने अपने-अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है।


बसंत पंचमी अवसर पर जिले विभिन्न स्थानों पर मूर्तिकार आगामी 26 जनवरी को जिले में सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर मूर्तिकारों ने मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने में जुट गए हैं। प्रतिमा को निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने के लिए मूर्तिकार पूरी तन मन से काम कर रहे हैं।


नए साल के शुरू होते ही मूर्तियों की बुकिंग शुरू हो जाती है। इसके लिए लोग अपने लिए प्रतिमाओं की अग्रिम बुकिंग कर लेते हैं।ताकि मूर्तिकार उनके हिसाब से मूर्तियों को अंतिम रूप दे सकें,संवाददाता ब्रजेश कुमार से बातचीत के दौरान न्यू सुपर मूर्ति आर्ट के मूर्तिकार उमेश पंडित (विनोद) ने बताया कि वो साल भर बसंत पंचमी का इंतजार करते हैं,क्योंकि बसंत पंचमी में वे  हजारों प्रतिमा बनाते हैं,जिससे उनका जीवन यापन होता  हैं,बसंत पंचमी के अलावा वो बाकी समय सीमेंट की मूर्तियां भी बनाते हैं, वे बताते हैं कि वसंत पंचमी के दौरान बनने वाली प्रतिमा के लिए वे दो महीने पहले से लग जाते हैं, वे बताते हैं मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी जिले से 30- 40 किलोमीटर दूर से लाते हैं, वे दो फीट से आठ फीट की मूर्तियां बनाते हैं,जिसकी कीमत पांच सौ से लेकर दस हजार रुपए तक हैं!


पीढ़ियों से बनाते आ रहे हैं मूर्तियां : शहर के हसनपुर जितवारपुर में पिछले कई वर्षों से मूर्तियां बनाई जा रही हैं।यह उनका पुश्तैनी काम है।

लेबल: , ,

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा लगभग 700 कंबल वितरण किया गया

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र संख्या -19 में मंजू देवी मानव कल्याण सेवा समिति के संयोजक सह स्थानीय नगर पार्षद शम्भू राय उर्फ क्रांति जी के द्वारा उनकी पत्नी स्वo मंजू देवी की 17 वीं पुण्य -तिथि के अवसर पर गरीब ,असहाय, विधवा, विकलांग, वृद्ध तथा जरुरतमंदो के बीच लगभग 700 कम्बल वितरित की गयी l


कम्बल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे l कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, संचालन अधिवक्ता धीरज राय, विषय प्रवेश साहित्यकार रामाश्रय राय राकेश तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर पार्षद शम्भू राय उर्फ क्रांति जी ने की l कार्यक्रम की शुरुआत में स्वo मंजू देवी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में 02 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि गरीबो ,असहायों , मजदूरों,की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है, समाज के हर लोगो को गरीबो के प्रति सच्ची भावना से समर्पित होने की जरूरत है।

कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, बिहार संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष डाo दुर्गेश राय, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , साहित्यकार रामाश्रय राय राकेश , रेलवे ट्रेड यूनियन नेता रामस्वार्थ राय, नगर पार्षद शम्भू राय उर्फ क्रांति जी , अधिवक्ता धीरज राय, पूर्व शिक्षक जगदीश यादव , जिला राजद महासचिव जगदीश राय, शिक्षाविद प्रमोद कुमार राय, बी.डी.कॉलेज पटना के प्रोफेसर डाo रजनीश कुशवाहा , शिक्षक सह समाजसेवी अवधेश राय, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , लियाफी के शाखा सचिव प्रमोद कुमार पप्पू , राजद नेता रंजीत कुमार रम्भू , मनोज कुमार राय, छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव , राजद नेता पंकज पोद्दार, समाजसेवी जगदीश राय, केशव कुमार सोनू , संदीप सरकार आदि ने भी सम्बोधित किया l

लेबल: ,

अन्नाशेष सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।

 अन्नाशेष सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज से पूरे जबलपुर के अलग अलग स्कूल एवं कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान चालू किया जिसके चलते आज के.सी. हितकारनी चिल्ड्रेन स्कूल में नशा मुक्ति के बारे में बच्चों को संबोधित किया एवं मंच को संबोधित कर रहे वरुण यादव ने कार्यक्रम की शुरुवात स्कूल की प्रिंसिपल श्री अर्चना गुप्ता जी का पौधा देखकर संस्था की जानवी एवं पलक ने स्वागत किया।



संस्था की जानवी उर्मलिया का ये मानना है की पिछले कुछ सालो से नशा लोगो को अपना आदी बना रहा है. लोग नशेड़ी बनकर अपना तथा अपनों का भविष्य बर्बाद करने को तुले हुए है. इसलिए हमें नशे से मुक्ति के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है.



साथ ही संस्था के मानव ओठवानी का कहना है की आज की युवा गुटका, बीडी, सीक्रेट और शराब पीकर खुद को शाही जीवन देना का प्रयास करता है. पर नशे से जीवन में सुधार नहीं किया जा सकता है. नशा जीवन की बर्बादी का सबसे बड़ा माध्यम है.


संस्था के मुदित तिवारी , पार्थ शर्मा , मानस दूबे एवं मेहूल अग्रवाल ने अपनी बातें रखते हुए बताया कि हमारे देश के युवा अपना आदर्श भगत सिंह या गांधी को न मानकर फ़िल्मी हीरो को मानती है. जो फिल्म इंडस्ट्री में काम करते है. पर आज के युवाओ के हीरो युवाओ का ही जीवन बर्बाद कर रहे है.


बड़े बड़े अभिनेता अपने स्वार्थ के लिए तथा कम्पनियों से मिल रहे पैसो के लिए नाशो का प्रसार करते है. आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता गुटके का विज्ञापन करते नजर आते है.


आज के विज्ञापनों से बचाकर युवाओ के भविष्य को सुरक्षित बनाना होगा. क्योकि आज के युवाओ के हीरो खुद लोगो के भविष्य के साथ पैसो के लिए खिलवाड़ कर रहे है. तथा खुद कुछ पैसे लेकर विज्ञापन करते है.

कार्यक्रम का समापन करते हुए संस्था के शहर प्रमुख विराज यादव ने सभी को धन्यवाद करते हुए सभी छात्रों को ये शपथ दिलवाई की ना हम नशा करेंगे ना हम होने देंगे ना करने देंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल प्रिंसिपल अर्चना गुप्ता संस्था के शहर प्रमुख विराज यादव जानवी उर्मलिया,अर्पिता शिवहरे,मानव ओठवानी,राशि पटेल,वरुण यादव,पलक बधोरिया,मानस दूबे , वेदान्त सोनी , अक्षत शुकवानी, पार्थ शर्मा , मेहूल अग्रवाल , मुदित तिवारी आदि मौजूद रहे।

लेबल:

समस्तीपुर इंकलाबी नौजवान सभा (RYA ) जिला कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय।

समस्तीपुर इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए ) जिला कमिटी का बैठक भाकपा माले जिला कार्यालय लेनिन आश्रम मालगोदाम चौक पर शुक्रवार को संपन्न हुआ


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आसिफ होदा व संचालन जिला सचिव रौशन कुमार ने किया।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, माले स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार, पर्यवेक्षक जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, आरवाईए जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।बैठक में जिला सम्मेलन की समीक्षा, जिला के सभी प्रखंड में प्रखंड कमिटी की बैठक करने एवं सदस्यता नवीनीकरण करने, सहित 15 से 20 फरवरी 2023 तक भाकपा माले के पटना महाधिवेशन कोष एवं रैली की तैयारी, जिला से 1 हजार नौजवान को रैली में भागीदारी दिलाने, "काम दो नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दो" नारे के साथ नौजवानों को गोलबंद करके जिला उद्योग विभाग एवं जिला नियोजन कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर कार्यालय का घेराव करने, बिजली बिल में हेराफेरी, जिला में बंद पड़े जूट मिल, चीनी मिल सहित नौजवान संबंधित जिला के सभी प्रखंड में चिन्हित कर अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक में जिला कमिटी सदस्य रंजीत राम, रामसुंदर भारती, संजीव पासवान, जसमिंदर राम, कृष्णा कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. इफ्तेखार आलम, तंनजय प्रकाश, रामबाबू पासवान, चंद्रवीर कुमार, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

लेबल:

गुरुवार, 19 जनवरी 2023

YouTube की कमाई से युवक ने खरीदी AUDI.

पटनाः करोना महामारी के बाद लोगों का रोजगार, धंधे पर काफी बुरा असर पड़ा हैं,युवाओं को पढ़ाई लिखाई करने के बावजूद भी ढंग का रोजगार नहीं मिल रहा है, लग  पढ़ लिख कर घर बैठने को मजबूर हैं। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से रुपए कमा रहे हैं। वहीं बिहार के हर्ष राजपूत ने भी ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। उसने YouTube की कमाई से न केवल घर का लोन उतारा बल्कि 50 लाख की ऑडी कार भी खरीदी है।

दरअसल, औरंगाबाद के जसोइया गांव के 27 वर्षीय हर्ष राजपूत YouTube पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। अपने वीडियोज में वे रिपोर्टर की भूमिका में होते हैं और ताजातरीन मुद्दों के इर्द-गिर्द कॉमेडी करते हैं। उनकी वीडियो में Bad Words का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से उन्हें चेतावनी देनी होती है कि कुछ लोगों को वीडियो पसंद नहीं आ सकता है।


वहीं हर्ष राजपूत का कहना है कि YouTube Adsense से वे एक महीने में 8 लाख रुपए तक कमा चुके हैं। इसके अतिरिक्त ब्रांड प्रमोशन से वे अतिरिक्त कमाई करते हैं। बता दें कि हर्ष राजपूत के चैनल पर 33 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनके सबसे पॉपुलर वीडियो को 2 करोड़ बार देखा गया है।

लेबल: ,

बुधवार, 18 जनवरी 2023

पूसा थाना कांड सं०-113/22 के आरोपी को गिरफ्तार करने समेत अन्य मांगों को लेकर माले ने जुलूस निकालकर पूसा थाना का किया घेराव

पुलिस अपराधी- माफिया को संरक्षण देना बंद करे, पीड़ित जनता की सुनें- बंदना सिंह


आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो 25 फरवरी से पूसा थाना पर होगा अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन- अमित कुमार


भाकपा माले प्रखण्ड सचिव अमित कुमार को जान मारने की धमकी देने से संबंधित पूसा थाना कांड सं०-113/22 के आरोपियों को गिरफ्तार करने, उक्त मामले में धारा 506 प्राथमिकी में जोड़ने, पूसा थानाध्यक्ष का अपराधी- माफिया से सांठगांठ की उच्च स्तरीय जांच कराने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानस मंदिर से जुलूस निकालकर पूसा थाने का घेराव किया


 इस दौरान प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से झूठे माले कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लिये जोर- जोर से नारे लगाते रहे. प्रदर्शन के बाद मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया.

 बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह ने कहा कि पुलिस के संरक्षण में खुल्लमखुल्ला शराब का धंधा फल- फूल रहा है. अपराधियों को संरक्षित दिया जा रहा है. पीड़ित की थाना सुनती तक नहीं है. निर्दोष लोगों को तरह-तरह- तरह से परेशान किया जाता है. उन्होंने कहा कि यदि थाना में लगे सीसीटीवी का फुटेज को खंघाला जाये या शांति समिति की बैठक की जांच की जाये तो बड़े- बड़े अपराधी- माफिया से थानाध्यक्ष का सांठगांठ का भंडाफोड़ हो जाएगा. माले नेत्री ने जान मारने की धमकी देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी.

महमदा मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद सिंह, दिघरा के मुखिया पंकज कुमार, माले स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा, महेश कुमार, रौशन कुमार, जयंत कुमार, उपेंद्र राय, अनील चौधरी, गंगा पासवान, प्रखण्ड कमिटी सदस्य उषा सहनी, रवींद्र सिंह, सुरेश पासवान, राजाराम सिंह, श्याम सिंह, रामविलास पासवान, इस्तेखार आलम, आइसा के मो० फरमान समेत बतहू महतो, मो० याकूब, मो० यासीन, रामबाबू सिंह, मिथिलेश सिंह, मनोज गुप्ता, गुड्डू कुमार, जीतेंद्र राय, सीताराम राय, सुनीता देवी, सिंधू देवी, विभा देवी, मालती देवी, मौली देवी, जय कला देवी आदि ने सभा को संबोधित किया.

  सभा में अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रखण्ड सचिव अमित कुमार ने उक्त मांगों पर कारबाई नहीं होने पर 25 फरवरी से थाना परिसर में अनिश्चितकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन चलाने की घोषणा की.

लेबल:

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा पूसा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार मुक्त हो एवं आशा कार्यकर्ता को 10 हजार महीना मानदेय सुनिश्चित किया जाए।:- आशा कार्यकर्ता।



पूसा/ समस्तीपुर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा 07 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा फैसिलिटेटर कुमारी सीमा व संचालन आशा कार्यकर्ता उषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता की मांगों के समर्थन में मुख्य वक्ता भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार एवं भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार, आइसा छात्र नेता सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, मजदूर संघ के सुरेश कुमार उपस्थित थे।


आशा कार्यकर्ता संघ द्वारा 07 सूत्री मांग में 2015 के बाद बहाल हुए आशा कार्यकर्ता को 24 दिवसीय प्रशिक्षण जल्द कराया जाए।, जन्म प्रमाण पत्र में बिना कमीशन के सुधार के साथ 3 महीना का समय निर्धारित के साथ अनुमंडल अस्पताल के लेखापाल द्वारा फॉर्म जमा करने में अवैध वसूली पर रोक लगाएं, कोरोना काल में कार्य किया आशा कार्यकर्ता को अन्य भत्ता दिया जाए, आशा कार्यकर्ता शेड की व्यवस्था अभिलंब किया जाए, फैसिलिटेटर को पोलियो और फैलेरिया कार्य का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, वित्तीय वर्ष 2019-20 से मासिक 1 हजार रूपया पारिताषिक बकाया अभिलंब भुगतान किया जाए, आशा कार्यकर्ता को स्थाई करते हुए 10 हजार रुपए मानदेय हर महीने भुगतान किया जाए।तमाम मांगों को पूरा करने हेतु कार्यक्रम में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार आइसा छात्र नेता सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, खेत मजदूर सभा के नेता सुरेश कुमार, आशा कार्यकर्ता कुमारी सीमा, उषा कुमारी, प्रीतिबाला कुमारी, माधवी कुमारी, सुशीला कुमारी, रेखा कुमारी निभा कुमारी, कुमारी अनुराधा, लालमणि देवी, राजू कुमारी, श्यामा देवी, रिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, शाहिना खातून, साजिदा खातून अन्य आशा कार्यकर्ता ने अपनी-अपनी मांग को रखी। सभा के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ मांग पत्र पर सकारात्मक वार्ता होने के बाद एक दिवसीय धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।

लेबल: , ,

सोमवार, 16 जनवरी 2023

NSUI ने "गांधी गोड़से एक युद्ध" फिल्म का किया बहिस्कार, डायरेक्टर का पुतला जलाया

आज एनएसयूआइ ने जबलपुर में छात्र नेता विराज यादव के नेतृत्व में"गांधी गोडसे एक युद्ध" फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के पोस्टर जलाए। विराज ने बताया कि जिन गांधी जी को सारा देश राष्ट्रपिता मानता है उसकी तुलना गांधी से करना यह अत्यंत ही निंदनीय है,


और उन्होंने कहा की इस फिल्म में गोडसे को हिंदुत्ववादी बताया जा रहा है जिससे देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है हम इस फिल्म का घोर विरोध करते है ,अरे गांधी जी तो वह व्यक्ति थे जिसको एक गाल पर चाटा मारो तो दूसरा गाल आगे कर देते थे, यह देश गांधी जी के आदर्शो पर चलता है,और गांधी बनने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है,ऐसे गांधी जी की तुलना गोडसे से करती है अरे गोडसे तो एक घोर अपराधी था जिसने जेल में रहते हुए अंग्रेजी हुकूमत को पत्र लिखता था और अंग्रेजो का साथ देता था। गोडसे से जैसे व्यक्ति को यह फिल्म के माध्यम उसे महान हिंदुत्ववादी बताने का कार्य किया जा रहा है, हम इसका घोर विरोध करते है अगर जल्दी ही इस फिल्म को बैन नही किया गया तो एनएसयूआइ सभी थेटरो में जहा भी फिल्म लगेगी वहा- वहा हम उग्र प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन में वरूण यादव मुदित तिवारी पर्व श्रीवास्तव विशाल गुप्ता शुभम् जैन विनायक गुप्ता शिशान्त ठाकुर और सभी एनएसयूआइ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेबल: , ,

एनएसयूआई ने 'गांधी गोडसे एक युद्ध" फिल्म को लेकर विरोध जताया

गांधी गोडसे एक युद्ध" फिल्म के विरोध में उतरी NSUI, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का फूंका पुतला


गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म के डायरेक्टर का एनएसयूआई ने पुतला दहन कर विरोध में नारेबाजी की, साथ ही कहा कि हम किसी भी सिनेमा हॉल में इस फिल्म का स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे


भोपाल - : मध्य प्रदेश में राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म "गांधी गोडसे एक युद्ध" का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस की छात्र संगठन एनएसयूआई भी इस फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी भोपाल में फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।


मध्य प्रदेश एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को लक्की चौबे के नेतृत्व में पीसीसी मुख्यालय के पास इकट्ठा हुए और उन्होंने फ़िल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का पुतला जला कर नारेबाजी की। उन्होंने सेंसर बोर्ड से मांग की है कि इस फिल्म को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही डायरेक्ट राजकुमार संतोषी को चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के किसी भी सिनेमाघरों में हम इस फिल्म का स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। यदि फिल्म को लगाया जाता है तो सभी सिनेमाघरों में एनएसयूआई कार्यकर्ता जाकर "रामधुन गाएंगे"


लक्की चौबे ने आरोप कि गांधी-गोडसे एक युद्ध जो फ़िल्म जो बनाई गई है देश की एकता में फूट डालने का काम करेगी। लेकिन ये बड़ी चिंताजनक बात है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास कर दिया। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया गया है। महात्मा गांधी से हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना की गई है। देश ये कभी बर्दास्त नहीं करेगा। गोडसे के राजनीतिक वंशज बापू के हत्यारे की महिमा मंडन करने की कुटिल नीति पर काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म पर सेंशर बोर्ड़ को तत्काल प्रभाव से एक्शन लेने चाहिए और इस पर रोक लगानी चाहिए।लक्की चौबे ने आगे कहा कि, 'फिल्म का ट्रेलर देखने से लगता है ये फिल्म सोची-समझी साजिश के तहत बनाई गई है। इस फिल्म में मुस्लिम समाज और गांधीजी के बारे में आपत्तिजनक दृश्य व संवाद दिखाए गए हैं फिल्म में मनगढ़ंत बातें भी बताई गई हैं। ये फिल्म देश को बांटने का काम करेगी।' इस अवसर पर राजवीर सिंह, भव्य सक्सेना, देवेन्द्र सोनारे , मोहित पटेल , रवि पटेल, जीतू विश्वकर्मा, राज जायसवाल, जीशान खान, यमिर खान, सुनील प्रजापति, अभिषेक सिंह, विजय साहू और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे


बता दें कि गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल है शुक्रवार को भी राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी का पुतला फूंका था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि भोपाल में किसी भी सूरत में टॉकीजों में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस के सीनियर विधायक पीसी शर्मा भी इस फिल्म का विरोध कर चुके हैं ।



लेबल: , , , ,

शनिवार, 14 जनवरी 2023

प्रगतिशील युवा क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों बीच कंबल वितरण किया गया

समस्तीपुर। नगर निगम शंभूपट्टी में प्रगतिशील युवा क्लब अध्यक्ष ने शनिवार को वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत गरीब, असहाय, निर्धन व विकलांगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया। लोगों के बीच कंबल वितरण कर कपड़ा वितरण कार्यक्रम के लिए लोगों ने प्रगतिशील युवा क्लब सदस्य की दुहाई दी।श्याम पासवान ने बताया कि प्रगतिशील युवा क्लब के माध्यम से वार्ड-29 क्षेत्र में गरीब,असहाय व विकलांगों को 100 कंबल उपलब्ध कराये गये हैं। जो मेरे क्षेत्र के लाचार व गरीब लोग इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपनी जीवन यापन कर रहे हैं।


लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। महेश पासवान ने कहा कि यह प्रगतिशील युवा क्लब के जितने भी युवा साथी है। वो गरीब को दिन- रात जहा तक संभव होगी वहा तक करेंगे। जिसके चलते प्रगतिशील युवा क्लब के सभी सदस्य कृष्ण चौधरी ,रंधीर चौधरी,गौरी महतो , महेश पासवान, जितेन्द्र पासवान , अजय कुमार , राज कुमार महतो, मोहन पासवान, राजीव पासवान, द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत गरीब, बेसहारा लोगो को कंबल वितरण किया गया है। साथ ही वही कमलेश कुमार ने कहा शीतलहरी व सर्द पछवा हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए शनिवार को ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब अचानक कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये और भावुक हो गए। व कंबल देकर मदद करने पर वे लोग थोड़ी देर लिए भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा कि कम्बल वितरण कर सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला दी। प्रगतिशील युवा क्लब के सचिव - चन्द्र भूषण ने कहा कम्बल वितरण कर खुले आसमान खत्म नहीं हुई है। लोग ठंड से सावधानी बर्ते। साथ ही स्थानीय लोग सुजित कुमार साह, रविन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, प्रवीण कुमार, मोहन कुमार, मिथुन कुमार, अन्य लोग उपस्थित हुए।

लेबल:

समस्तीपुर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

 

समस्तीपुर समस्तीपुर कॉलेज , समस्तीपुर की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना एवं दर्शनशास्त्र विभाग के तत्त्वावधान में ´राष्ट्रीय युवा दिवस` के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सत्येन कुमार एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने किया।


मंच संचालन डॉ०आशीष पाण्डेय ने किया ।प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि " राष्ट्र के विकास में युवाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है। भारत में लगभग 54% लोग युवा है । इन युवाओं को उन्नति और सद्गति में लगना होगा तभी विश्व में हमारी विशेष पहचान बनेगी । हम विश्व के कल्याण में अपना योगदान दे सकते है । इसके लिए हमें स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है ।" वरीय प्राध्यापक डॉ० सच्चिदानन्द तिवारी ने कहा कि " युवाओं में चरित्र निर्माण करने पर जोर देना चाहिए । राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति का निर्णायक योगदान है । यवकों को अपने लक्ष्य के प्रति सतत प्रयन्नशील रहना चाहिए और यह प्रयास लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहना चाहिए ।

महेश कुमार चौधरी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि "हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए " और वक्ताओं में डॉ० दयानंद मेहता , डाॅ० खुर्शीद आलम , डॉ० नागमणि आलोक , डॉ० मेराज आलम , डॉ० मनोहर पाठक आदि ने युवाओं का अपने विचारों से उत्साहवर्धन किया तथा कतिपय छात्रों में अमरजीत कुमार , सूर्यकान्त कुमार , पंकज , रामनारायण मंडल ने अपना विचार रखा । इस अवसर पर प्रियंका ,रूपम , कुणाल , रूपेश , आदित्य राज एवं अनेक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित हुए । धन्यवाद ज्ञापन डॉ० उपासना झा ने दिया । राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ ।

लेबल: , ,

यूरिया और बिजली की समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना जारी

रायसेन। कस्बा देवनगर में पिछले चार रोज से किसानों के हक अधिकारियों बिजली यूरिया खाद की समस्या को लेकर अनिश्चित कालीन धरना किया जा रहा है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले मजबूर होकर किसानों को इस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान पर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर किया जा रहा है।


क्योंकि 10 रोज पहले ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत करा दिया गया था। इसके उपरांत भी ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए 12 घंटे में से 3 फेस लाइट बमुश्किल 5 से 7 घंटे ही मिल पा रही है। वह भी बहुत कम वोल्टेज के साथ एवं मप्र मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी द्वारा 3 माह के अस्थाई कनेक्शन काटे जा रहे हैं। भारतीय किसान संघ की मांग है कि किसान की मांग रूप 1 माह 2 माह के अस्थाई विद्युत पंप कनेक्शन दिया जाए। साथ ही यूरिया खाद की कालाबाजारी जारी है एवं सोसाइटियों के माध्यम से नगर में यूरिया खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है। इन तमाम मांगों को लेकर दर्जनों किसान धरना दे रहे हैं जिसमें भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री मिट्ठू लाल मीणा, जिला सदस्य चरण सिंह धाकड़, तहसील गैरतगंज अध्यक्ष मोर सिंह कुशवाह, तहसील मंत्री विजय सिंह दांगी, पवन कुशवाह, वेद प्रकाश मीणा, रूपेश धाकड़, प्रताप कुशवाहा, बालाराम ठाकुर,नंदकिशोर मीणा, वीरसिंह दांगी, सूरत सिंह धाकड़, तेजराम धाकड़, कमलेश दांगी, पृथ्वी सिंह दांगी, लीलाधर साहू, हरगोविंद चौबे, गोरेलाल धाकड़, देवीसिंह धाकड़, तुलसीराम पटेल,मलखान सिंह धाकड़, दिलीप सिंह मीणा, ज्ञानचंद कैलाश दुबे,मेघराज दांगी आदि किसान प्रमुख रूप से धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

लेबल: , ,

समस्तीपुर विधायक शाहीन ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया!

समस्तीपुर शहर के धर्मपुर स्थित विधायक आवास पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी l श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने शोक संदेश में कहा कि "समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन सामाजिक न्याय के युद्ध की अपूरणीय क्षति है l


मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं l उन्होंने कहा कि शरद यादव जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा में व्यतीत किया l वे अपने कार्यों और विचारों के रूप में सदैव आमजन के हृदय में जीवित रहेंगे l युग पुरुष को विनम्र श्रद्धांजलि" l श्रद्धांजलि सभा को जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला सचिव राकेश यादव , नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद नेता ज्योतिष महतो , रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल , मन्नू पासवान , अनिल यादव , मोo फैयाज, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , युवा राजद के प्रदेश महासचिव मोo नुरूजोहा कमाल आफो, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , तिलों यादव , रंजीत कुमार रम्भू , सैयद फैसल आलम मन्नू , राकेश कुशवाहा ,अरुण कुशवाहा , जित्तू कुशवाहा , प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, राजेश साह, जयलाल राय, विमल पासवान , संदीप सरकार तथा मोo अमरोज आदि ने भी सम्बोधित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की l अंत में 02 मिनट का मौन भी रखा गया l अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव तथा संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की

लेबल: , ,

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

UGC NET December 2022-2023: अगले सप्ताह तक करें यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन, 19 Jan को खुलेगी करेक्शन विंडो

UGC NET December 2022-2023 आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2023 तक है। इसके बाद करेक्शन विंडो 19 जनवरी को खुलेगी और 20 जनवरी 2022 को बंद होगी। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।



UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022-2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह समाप्त हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए अगले वीक में 17 जनवरी, 2023 को शाम 5 बजे लिंक को पोर्टल से हटा देगा। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों को इस सेशन के लिए अप्लाई करना है, वे पोर्टल पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।


आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2023 तक है। इसके बाद करेक्शन विंडो 19 जनवरी को खुलेगी और 20 जनवरी, 2022 को बंद होगी। इस अवधि में अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उसके एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ी हो गई है तो वे इसमें संशोधन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 


21 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा 


यूजीसी नेट दिसंबर, 2022-2023 परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालयों एवं डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती और इन संस्थानों में शोध (जेआरएफ) के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।


UGC NET December 2022: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022-2023 के लिए आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 


यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022-2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट दिसंबर 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें या खुद को पंजीकृत करें। अब पंजीकरण हो जाने के बाद, खाते में प्रवेश करें। अब आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टि पर क्लिक करें। पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

लेबल: ,

जम्मू पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, खराब मौसम के चलते राजौरी दौरा हुआ रद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने उनकी अगवानी की। वहीं खराब मौसम के चलते अमित शाह का राजौरी दौरा रद हो गया है। अब वह फोन पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से बात करेंगे।



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने उनकी अगवानी की। वहीं, खराब मौसम के चलते अमित शाह का राजौरी दौरा रद हो गया है। अब वह फोन पर आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से बात करेंगे।


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी में नरसंहार से उपजे हालात में आतंक विरोधी अभियान को तेजी देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू के एक दिवसीय दौरे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रशासित प्रदेश में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर जम्मू में अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी शामिल हुए।


इस बैठक में जम्मू कश्मीर पुलिस, सुरक्षाबलों व खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को खुफिया नेटवर्क व सुरक्षा ग्रिड को और पुख्ता बनाकर प्रदेश में सक्रिय आतंकियों के खात्मे के लिए अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए जा सकते हैं।


**किए गए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त


नए साल में केंद्रीय गृह मंत्री का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए गुरुवार दोपहर को जम्मू में सुरक्षाबलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने रिहर्सल भी की और बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।


उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, गृहमंत्री शुक्रवार को विशेष विमान से जम्मू के तकनीकी हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। उनके साथ गृह मंत्रालय व सुरक्षाबलों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। यहां से गृहमंत्री हेलीकाप्टर से राजौरी रवाना होंगे।


बता दें कि 1 जनवरी को इस गांव में हुए दोहरे आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। राजौरी से गृह मंत्री की जम्मू वापसी दोपहर करीब दो बजे होगी। जम्मू पहुंचने पर गृहमंत्री एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे।


शाम करीब चार बजे वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश देकर दिल्ली लौट जाएंगे। दो दिन पहले गृहमंत्री दिल्ली में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप के साथ बैठक में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आतंकियों के मंसूबों को किसी भी हाल में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

लेबल: , , ,

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल की वैकल्पिक व्यवस्था व वर्तमान प्रोफेसर इंचार्ज को बर्खास्त कर स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने समेत अन्य 7 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने किया धरना प्रर्दशन

मनोविज्ञान की शिक्षिका तथा रसायन व इतिहास के शिक्षक को पुनः समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में पदस्थापित करे विश्वविद्यालय

शैक्षणिक - प्रशासनिक अराजकता दूर कर कैंपस में शैक्षणिक व लोकतांत्रिक माहौल बहाल वि. वि.

नए हॉस्टल के लिए प्रस्ताव सरकार व यूजीसी को भेजा जाए तथा महिला छात्रावास चालू कराई जाए

छात्र हित के 7 सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो फरवरी से चलेगा अनिश्चितकालीन आंदोलन - संयुक्त छात्र संगठन मोर्चा

अनुमंडल अधिकारी द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी से वार्ता कर सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

समस्तीपुर आज संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्व सूचना अनुसार आइसा, एसएफआई, एनएसयूआई, एआईएसएफ़ ने संयुक्त अपने झंडा वैनर तले चांदनी चौक से जुलूस निकाल कर हॉस्टल में रह रहे छात्रों का वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा नए हॉस्टल का निर्माण कराने,मनोविज्ञान की शिक्षिका तथा रसायन व इतिहास के शिक्षक को पुनः समस्तीपुर कॉलेज में पदस्थापित करने, कैंपस में छात्रों से अवैध वसूली एवं जमावड़ा पर अविलंब रोक लगाने, कैंपस में शैक्षणिक तथा लोकतांत्रिक माहौल बहाल करने, शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता के दोषी प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. सत्यन कुमार को बर्खास्त करने तथा स्थाई प्रधानाचार्य को नियुक्त करने, नामांकन काउंटर को व्यवस्थित करने तथा महिला छात्रावास को चालू कराने समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष जमकर धरना/ प्रदर्शन किया।


प्रदर्शन के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता महाविद्यालय आइसा संयोजक संजीव कुमार, एसएफआई के कॉलेज इकाई सचिव रूपेश कुमार, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजन वर्मा, एआईएसएफ के अजय कुमार चार सदस्य अध्यक्ष मंडल तथा संचालन आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, आइसा जिला उपाध्यक्ष रौशन कुमार व विकाश कुमार ने किया। 


सभा को संबोधित एसएफआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार ने कहा कि पीजी तक की पढ़ाई कराने वाली कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे छात्रों का बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हॉस्टल तोड़ना तथा नए हॉस्टल के निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव यूजीसी व सरकार को नहीं भेजना महाविद्यालय की उदासीनता हैं। जिला मंत्री छोटू भरद्वाज व जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने सयुक्त रूपा से कहा की हॉस्टल का वैकल्पिक व्यवस्था करने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।



वहीं आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि मनोविज्ञान विभाग में साजिश के तहत प्रो. इंचार्ज सत्यन कुमार द्धारा शैक्षणिक अराजकता व्याप्त कर छात्रों से योग्य शिक्षिका एवं नियमित वर्ग से वंचित कर दिया है जिस पर विश्वविद्यालय को छात्र हित में सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है तथा रसायन विभाग में 11 शिक्षकों के स्थाई पद वाले विभाग के शिक्षक डॉ. कुशेश्वर यादव को डिपार्टमेंट में स्थानांतरण कर अतिथि शिक्षक व बॉटनी के शिक्षक को विभागाध्यक्ष बनाकर चलाई जा रही है जो नियम के विरुद्ध है तथा इतिहास के शिक्षक डॉ. आमिर अली खान जिनके अंदर कई शोधार्थी छात्र शोध कर रहे हैं जिन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 इन दोनों शिक्षक को इसीलिए स्थानांतरण किया गया है ताकि कि जूनियर शिक्षक डॉ. सत्येन कुमार को प्रोफेसर इंचार्ज बनाया जाए जो शैक्षणिक - प्रशासनिक अराजकता के जिम्मेवार हैं।आगे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु ने कहा कि एक खास संगठन के लोगों को आगे कर कैंपस में छात्रों से अवैध उगाही व लोकतांत्रिक माहौल को दबाने पर तुले हुए हैं। छात्र हित की आवाज उठाने वाले पर हमला करवाता है

एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि 11 स्थाई शिक्षक के पद वाले रसायन विभाग को अतिथि शिक्षक के सहारे चलाई जा रही है और यहां के अस्थाई शिक्षक को डिपार्टमेंट में तबादला कर दी गई है जिसे छात्रों में काफी नाराजगी है वही अविनाश कुमार ने कहा कि छात्र संघ भंग करने और छात्र संघ कार्यालय में ताला लगाने कि विश्वविद्यालय के आदेश के बावजूद कैंपस में छात्रसंघ कार्यालय खोलकर बाहरी लोगों को बैठाया जाता है जो बिल्कुल नियम के विरुद्ध है।आइसा जिला सह-सचिव मो० फरमान ने मनोविज्ञान की शिक्षिका तथा रसायन और इतिहास के शिक्षक को पुण: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में पदस्थापित करने की मांग छात्र हित में की है।महाविद्यालय में प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी नियुक्त हैं जिन्हें प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने 7 सूत्री मांग मांगों से संबंधित स्मार पत्र सौंपा।छात्र हित की उपयुक्त मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो संयुक्त छात्र संगठन मोर्चा फरवरी माह से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी।वही सभा को आइसा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी, रौशन कुमार, दीपक यदुवंशी, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार, सुजाता कुमारी, सोनम कुमारी, एसएफआई उपाध्यक्ष नीलकमल, बिपिन कुमार, सुजीत कुमार, एनएसयूआइ के अबु अफज़ल, बिहारी बाबू, नसरुल्लाह, राज कुमार, गब्बर कुमार, मनीष कुमार, आनंद शर्मा, सचिन गब्बर, जियाउल्लाह, रानी कुमारी, प्रियका चौधरी इत्यादि थी

लेबल: , , , , , ,

सेम नर्सिंग कॉलेज छात्र छात्राओं के साथ धोखाधड़ी,छात्राओं ने कॉलेज संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया!

भोपाल/मध्य प्रदेश/मोहित पटेल सेम नर्सिंग कॉलेज भोपाल ने की नर्सिंग छात्र छात्राओं के साथ धोखाधड़ीए नएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने कालेज संचालक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया!


एनएसयूआई ने कालेज संचालक और प्रिंसिपल के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग,कालेज के पास 70 सीट होने के बावजूद कालेज प्रशासन ने 104 छात्र छात्राओं के एडमिशन लेकर छात्र छात्राओं को गुमराह किया,छात्र छात्राओं ने 2020-21 से सत्र में प्रवेश लिया था जिनके रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं किए,छात्र छात्राएं और उनके परिजनों भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित,NSUI मेडिकल विंग के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने कालेज संचालक के खिलाफ मोर्चा खोला छात्र छात्राएं कलेक्टर आफिस पहुंच कर कालेज संचालक पर कार्यवाही की मांग करेंगे कालेज में प्रदर्शन कर सभी छात्र छात्राएं कलेक्टर आफिस के लिए रवाना हुए!


लेबल: , , , , , ,

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

नगरी क्षेत्र रामनगर मे शासकीय भूमि दोहन अतिक्रमण को मिल रहा संरक्षण

रामनगर सतना(मोहित पटेल) - नगर परिषद क्षेत्र रामनगर के वार्ड नं. 03 तुर्की क्षेत्र की मध्यप्रदेश शासन की आराजी.खसरा नंबर 182 में राजाराम पटेल पिता जगन्नाथ पटेल द्वारा लगातार कई वर्षों से ईटा भट्ठा लगाकर किया जा रहा अवैध अतिक्रमण तथा शासकीय भूमि का अबैध दोहन करते हुए शासन प्रशासन को दी जा गई चुनौती।


 नगरी क्षेत्र की शासकीय भूमि का दोहन फारेस्ट विभाग प्रदूषण विभाग की एनओसी के बिना चल रहा ईटा भट्ठे का कार्य नदी से आ रही चोरी की बालू से हो रही ईट की पथाई वा जंगल की लकड़ी से पक रहे ईट नजदीकी आवादी क्षेत्र लगे होने से वातावरण में पड़ रहा विपरीत प्रभाव।

नगर परिषद वा राजस्व विभाग के अधिकारियों के नजरों तले शासकीय भूमि अतिक्रमण दोहन को मिल रहा संरक्षण।

लेबल: ,

बुधवार, 4 जनवरी 2023

शीतलहर को देखते सामाजिक संगठनों द्वारा समस्तीपुर के विभिन्न जगहों पर किया गया कंबल वितरण

ब्लड फोर्स टीम और द उम्मीद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शीतलहर को देखते हुए समस्तीपुर शहर के स्टेडियम मार्केट से स्टेशन रोड तक जितने भी गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों लोगो को चंदन कुमार के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया


मौके पर ब्लड फोर्स टीम के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि आप लोग भी अपने आसपास के जरूरतमंदों लोगों की मदद के लिए आगे आए! मौके पर कैंप को ऑर्डिनेटर रवि कुमार , द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार,मानव पाठशाला के आदित्य वत्स, सुमित भारती उपस्थित थे!

लेबल:

समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने देर रात समस्तीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कल देर रात समस्तीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया l विधायक ने सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, शिशु वार्ड , महिला वार्ड ,चमकी बुखार वार्ड , शिशु गहन चिकित्सा वार्ड , लेबर वार्ड आदि का जायजा लिया


सदर अस्पताल पहुंचकर रोगियों तथा उनके परिजनों से मिले और उनका हाल जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद सदर अस्पताल के चिकित्सको से रोगियों को उचित देखभाल करने का निर्देश दिया, विधायक ने कहा कि इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए हर तरह के प्रयास किया जा रहा हैं, कहा कि नेता बन कर नहीं बल्कि बेटा बन कर क्षेत्र के लोगो की सेवा कर रहा हूँ। इस अवसर पर अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन, दवा, एंबुलेंस, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी आदि की जानकारी विधायक ने ली। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा रोगियों की समुचित देखभाल करने का निर्देश भी चिकित्सकों को दिया। मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार , सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , युवा राजद के प्रदेश महासचिव डाo सूरज कुमार दास, समाजसेवी रवि आनंद , राजद नेता रविन्द्र कुमार रवि , शशि यादव उर्फ शशि राज, ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , राकेश कुशवाहा , जयलाल राय, रंजीत कुमार रम्भू तथा संदीप सरकार आदि मौजूद थे l

लेबल: , ,

बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलही में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटा गया

बेनीपुर (दरभंगा )- बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहेरी प्रखंड अंतर्गत बेलही गांव में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड की ओर आज भारत की प्रथम महिला शिक्षका व समाजसेविका सावित्री बाई फुले जी के जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्यपुस्तक बांटा गया।

इस दौरान शिक्षक नेता अरुण कुमार निराला के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। मौके पर संगीत शिक्षक बलदेव दास ने गीत के माध्यम से रोजाना स्कुल जाने व अनुशासित जीवन जीने के लिए मोटिवेट किया।वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह तैयार है। इस नई वर्ष में क्षेत्र के सभी गांवो-कस्बो में शैक्षणिक माहौल बनाया जाएगा। 



इस दौरान चंदन कुमार साफी, शिक्षक समरनाथ प्रसाद, शिक्षक प्रमोद कुमार, इमरान हुसैन,प्रवेज आलम, ई. हैप्पी रंजन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।

लेबल: ,

मंगलवार, 3 जनवरी 2023

पूर्व रेल मंत्री स्मृति शेष ललित नारायण मिश्रा की 49वीं पुण्य -तिथि मनाया गया!

आज सोमवार को समस्तीपुर रेलवे प्लेटफॉर्म संख्या -02 पर स्थित शहीद स्थल पर पूर्व रेल मंत्री स्मृति शेष ललित नारायण मिश्रा की 49वीं पुण्य -तिथि पर उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l


कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओ के अलावे विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेतागण भी मौजूद थे l अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, संचालन वरीय कांग्रेस नेता रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेता सूरज राम ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते नगर निगम समस्तीपुर की मेयर अनिता राम ने कहा कि ललित बाबू को अपनी मातृभाषा मैथिली से अगाध प्रेम था l मैथिली की साहित्यिक संपन्नता और विशिष्टता को देखते हुए 1963-64 में ललित बाबू की पहल पर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उसे ‘साहित्य अकादमी’ में भारतीय भाषाओं की सूची में सम्मिलित किया l अब मैथिली संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में चयनित विषयों की सूची में सम्मिलित है l ललित बाबू पिछड़े बिहार को राष्ट्रीय मुख्यधारा के समकक्ष लाने के लिए सदा कटिबद्ध रहे l उन्होंने अपनी कर्मभूमि मिथिलांचल की राष्ट्रीय पहचान बनाने के लिए पूरी तन्मयता से प्रयास किया l विदेश व्यापार मंत्री के रूप में उन्होंने बाढ़ नियंत्रण एवं कोसी योजना में पश्चिमी नहर के निर्माण के लिए नेपाल-भारत समझौता कराया था l उन्होंने मिथिला चित्रकला को देश-विदेश में प्रचारित कर उसकी अलग पहचान बनाई l कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय ने कहा कि मिथिलांचल की राष्ट्रीय पहचान बनाने के ललित बाबू ने लखनऊ से असम तक लेटरल रोड की मंजूरी कराई थी जो मुजफ्फरपुर और दरभंगा होते हुए फारबिसगंज तक की दूरी के लिए स्वीकृत हुई थी l

रेल मंत्री के रूप में मिथिलांचल के पिछड़े क्षेत्रों में झंझारपुर-लौकहा रेल लाइन, भपटियाही से फारबिसगंज रेल लाइन जैसी 36 रेल योजनाओं के सर्वेक्षण की स्वीकृति उनकी कार्य क्षमता, दूरदर्शिता और विकासशीलता के ज्वलंत उदाहरण है l कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि ललित बाबू की कमी आज भी लोगो को खल रही है। उन्होंने कहा कि ललित बाबू की आखरी शब्द हम रहे ना रहे बिहार बढ़ कर रहेगा के तहत सभी को संकल्पित होकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिये आगे आने की जरूरत है। उन्होंने समस्तीपुर जंक्शन पर ललित बाबू की प्रतिमा लगाने तथा समस्तीपुर जंक्शन का नामकरण ललित बाबू के नाम पर करने की मांग की l रेलवे द्वारा पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा जी की उनकी पुण्य तिथि पर शहादत स्थल पर पुष्पांजलि नहीं अर्पित करने पर कांग्रेस नेताओ द्वारा गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया l कार्यक्रम को नगर निगम की मेयर अनिता राम, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर राम, वरीय कांग्रेस नेता सरोज सिंह , रंजन कुमार शर्मा , अंजनी कुमार मिश्र, ठाकुर मनोज भारद्वाज, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर , परमानन्द मिश्र , बच्चा बाबू गिरी , सूरज राम, विश्वनाथ सिंह हजारी, अधिवक्ता सह समाजसेवी मोo शाहिद हुसैन , अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी , सनातन कुमार बाला, अखलाकुर रहमान सिद्दकी, रामनारायण शर्मा , रवि गुप्ता , राजन ठाकुर , एस.पी.यादव , विनोद कुमार सिंह कुशवाहा , अनिल तिवारी , सुशील कुमार राय, अरुण कुमार राय, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , जीवन बीमा निगम के ट्रेड यूनियन लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू , ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुशवाहा , ईo राजेश कुमार राय, कृष्णा राय, मनोज कुमार , रोहित कुमार , रंजीत कुमार रम्भू तथा शिवम यादव आदि मौजूद थे l

लेबल: , ,

नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर द्वारा पूसा प्रखंड में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल के आयोजन से सौह माहौल का निर्माण भी होता है।:- अश्वनी कुमार


आज नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पूसा प्रखंड में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्थान प्रखंड मुख्यालय, पूसा के खेल मैदान के जय जवान जय किसान युवा क्लब, हरपुर व शहीद भगत सिंह युवा क्लब, देवपार के सहयोग से किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्थान युवा क्लब मोरसंड के सलाहकार एवं शिक्षक सूर्य प्रकाश ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार व संचालन कल्याणपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक मो० एजाज़ नेे किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूसा प्रखंड के अंचलाधिकारी श्री अश्वनी कुमार व विशिष्ट अतिथि भाकपा-माले प्रखंड सचिव श्री अमित कुमार व राजस्व अधिकारी श्री अजय कुमार रंंजन थे। हिंदुस्तान संवाददाता अभय कुमाार, राष्ट्रीय सहारा संवाददाता सुभाष चंद्र ठाकुर, महेश कुमार, मुकेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों को माला से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूसा प्रखंड अंचलाधिकारी ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल के आयोजन से सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण भी होता है। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए हुए युवा एवं युवतियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दौड़, कबड्डी, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक का प्रतियोगिता आयोजन कराया गया। मौके पर केंद्रीय विद्यालय पूसा के फिजिकल टीचर अरविंद कुमार, फिजिकल टीचर ओम कुमार, सूरज कुमार, नीरज कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, तुषार कुमार, सचिन कुमार, अजय कुमार, राजेश साहनी, शिवकुमार, अंजली कुमारी, रूपम कुमारी, नेहा कुमारी, महिमा कुमारी नीतू कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।

लेबल: ,

सोमवार, 2 जनवरी 2023

समस्तीपुर राजद विधायक शाहीन फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया!

समस्तीपुर बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रविवार की देर रात शहर के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण कर फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण किया।


नगर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन द्वारा शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु बस स्टैंड , स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम चौक , कोर्ट रोड व अन्य क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण करते हुए निराश्रित व असहाय व्यक्तियों को कंबल प्रदान किया गया । इस दौरान उन्होंने अलाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया । विधाायक द्वारा फुटपाथ पर सोने वाले व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व उनका हालचाल लिया गया तथा रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए l विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए l

प्रशासन को इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर और कंबल का इंतजाम हो साथ ही साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए l साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए l उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में एक नया रैन बसेरा बनाने हेतु आवश्यक व अपेक्षित पहल किया जायेगा l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , नगर पार्षद अर्चना देवी , राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , जिला राजद सचिव राकेश यादव , समाजसेवी पप्पू मस्तान , सैयद एहसानुल हक चुन्ने, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव , जिला राजद नेता राकेश पांडेय , सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, राजद नेता ज्योतिष महतो , जयलाल राय, रंजीत कुमार रम्भू तथा संदीप सरकार आदि मौजूद थे l

लेबल: , ,

रविवार, 1 जनवरी 2023

अन्नासेश वेलफेयर संस्था ने जबलपुर में नए साल के उपलक्ष में कपड़े वितरण किया!

जबलपुर  आज अन्नासेश संस्था जबलपुर द्वारा दमोह नाका एवं रानीताल स्थित बस्ती में एमआईसी एवं आश्रय संस्था के साथ क्रिसमस एवं न्यू ईयर के उपलक्ष में कपड़े, कंबल जूते आदि का वितरण किया एवं बस्ती के लोगों के साथ समय बिताया तथा उनसे उनकी समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समस्या का निराकरण हो उसका आश्वासन दिया।


कार्यक्रम के प्रमुख विराज यादव ने बताया कि बस्ती के लोग कपड़े पाकर बहुत खुश हुए एवं उन्होंने बताया की कभी किसी भी संस्था ने उनसे इतना अच्छा व्यवहार नहीं किया। हमारा जाना उन्हें बहुत अच्छा लगा उनका प्यार एवं सहयोग पाकर हमे अगले और कार्यक्रम करने की हिम्मत मिलती है।

इस अवसर पर आश्रय संस्था के समर्थ जैन , एमआईसी के हर्ष मिश्रा , वरुण यादव , पलक भदौड़िया , मानव ओठवानी , राशि पटेल , तनिष्क ग्रोवर , श्रीदात्री मुखर्जी , समर जैन , विशाल गुप्ता , साहिल मिश्रा, विल्सन आदि मौजूद रहे ।


लेबल: ,