शनिवार, 30 अप्रैल 2022

देश का पहला इथेनॉल प्लांट बिहार के पूर्णिया जिले में लगा।

आज बिहार के पूर्णिया ज़िले में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के हाथों इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन हुआ।बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2021 के अंतर्गत पूर्णिया के परोरा में 105 करोड़ रु० की लागत से स्थापित ये सिर्फ़ बिहार का ही नही बल्कि पूरे देश का पहला ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल उत्पादन इकाई होगा ।इस मौके पर बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जी, पूर्णियां के माननीय सांसद श्री संतोष कुशवाहा जी व जिले के NDA के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. के इस इथेनॉल प्लांट में मक्का और चावल से 65000 लीटर एथेनॉल का उत्पादन प्रति दिन होगा।बताना ज़रूरी है ये शहनवाज़ जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी बात वो तब से कर रहे है जब से वो बिहार के उद्योग मंत्री बने है ।

लेबल: ,

बिहार सरकार दूर करेगी किसानों की आर्थिक तंगी, 24 अप्रैल से विशेष अभियान, जानें क्‍या है कृषि विभाग की प्‍लानिंग।

किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने की कोशिश के तहत बिहार सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। प्रदेश के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसान भाई 24 अप्रैल से 1 मई के बीच चलने वाले अभियान का हिस्‍सा बन सकते हैं। इसके लिए पंचायत स्‍तर तक प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसानों की आर्थिक कठिनाई को दूर किया जा सके।बिहार के किसान भाइयों के लिए बड़़ी खुशखबरी है. प्रदेश सरकार ने उनकी आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए एक अभियान चलाने की बात कही है। इसके तहत ज्‍यादा से ज्‍यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड  उपलब्‍ध कराया जाएगा, ताकि उन्‍हें समय पर कर्ज मिल सके और वे साहूकारों के चंगुल में न फंसें। बिहार में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ किसानो तक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए अब कृषि विभाग ने एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है, जिसका मक़सद ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को क्रेडिट कार्ड को उपलब्ध कराना है।बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। कृषि मंत्री ने बताया कि इस अभियान का आयोजन 24 अप्रैल से 1 मई तक किया जाएगा। बिहार में इस अभियान को चलाने से और अधिक किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हो जाएगा। अभी राज्य के अधिकांश किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है, जिससे उन्हें खेती-किसानी करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं।कृषि मंत्री का कहना है कि किसानों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया जा रहा है।  साथ ही उन्होंने बताया कि किसान भागीदारी सरकार की प्राथमिकता थी। सभी किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ एवं सुविधाओं उपलब्ध कराना कृषि विभाग का मक़सद है। बिहार में किसानों की हालत सुधारने के लिए बकायदा कृषि रोडमैप तैयार किया गया है। कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार सरकार कृषि रोडमैप बनाकर किसानों की आर्थिक हालात बदलने की कोशिश में लगी हुई है। इस तरह के आयोजन से किसानों को बड़ी मदद मिलेगी, इसलिए राज्य के किसानों को बड़ी तादाद में इस अभियान में शामिल होना चाहिए। अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा आयोजित कर पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों की अधिक से अधिक उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराना है। इस अभियान में जिला प्रशासन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे, ताकि इनकी भागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।




लेबल: ,

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

पूर्णियाँ एयरपोर्ट के बाद अब बनमनखी चीनी मिल के लिए जंनसंघर्ष का आगाज करेगा:-एमएसयू

पूर्णिया ज्ञात हो कि मिथिला स्टूडेंड यूनियन द्वारा उत्तर बिहार मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए विगत साथ वर्षो से जंनसंघर्ष किया जा रहा है।इसी कड़ी में लगातार दो साल से संघर्ष कर एमएसयू ने जिला का असम्भव मुद्दा पूर्णियाँ एयरपोर्ट को सम्भव बना दिया है जो आम लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।इसी कड़ी में आज चिनिमिल परिसर में मिथिला स्टूडेंड यूनियन के जिलाध्यक्ष सह प्रमण्डल प्रभारी अविनाश कुमार मिश्र ने स्थानीय युवाओं, बुद्धिजीवियों व मिल के पूर्व कर्मियों के साथ बैठक किया।उन्होंने लोगों को संगठन व पूर्णियाँ एयरपोर्ट के लिए किए गए अपने संघर्ष से अवगत करवाया।साथ ही दशकों से बंद चिनिमिल के लिए चरणबद्ध जनसंघर्ष व आंदोलन करने में सभी का सहयोग मांगा।साथ ही सभी को ये आश्वस्त किया कि यदि संगठित होकर हम बनमनखी वासी संघर्ष करेंगे तो एक साल के भीतर चीनी मिल के साथ बहुत बड़ा उद्योगिक क्षेत्र चालू होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।बताते चलें कि बनमनखी के ज्वलन्त मुद्दे जो दशकों से सिर्फ वोट की राजनीति का डंस झेल रहा है जो अमुमन हर लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी से लेकर विपक्ष तक का फोटोबाजी जुमलेबाजी का केंद्र रहा है।
बनमनखी "चीनीमिल" का जिसका आंशिक व पुनर शिलान्यास का वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तिथि तक घोषित कर दिया गया।अमुमन हर चुनाव से पहले बनमनखी की भोली भाली जनता को चिनिमिल के हसीन सपने दिखाए ओर वोट लिए लेकिन स्थिति जस के तस है।देखना दिलचस्प होगा कि "मिथिला स्टूडेंड यूनियन" के बैनर तले बनमनखी वासियों के सपने को पंख लगता है या फिर वही स्थिति की पूर्णाव्रिति होती है। इस अवसर पर रविंद्र यादव,शोनु सिंह,अमरनाथ बाबा,संजय ऋषि,विनोद पासवान, अक्षय कुमार आशुतोष कुमार विवेक कुमार सन्नी राजपूत समेत दर्जनों लोग उपस्थित  

लेबल: ,

बुधवार, 27 अप्रैल 2022

केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे फसल बीमा पाठशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता!

नई दिल्‍ली किसानों को फसल बीमा सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्‍य योजनाओं की जानकारी देने के उद्वेश से केंद्र सरकार 25 अप्रैल से 1 मई तक फसल बीमा पाठशालाओं का आयोजन कर रही है! इस कार्यक्रम के अंतर्गत 27 अप्रैल को देशव्‍यापी फसल बीमा पाठशाला आयोजन देश के कॉमन सर्विस सेंटरों में किया जाएगा!

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नई दिल्‍ली से इस कार्यक्रम में वर्जुअली करेंगे किसानों को संबोधित!फसल बीमा पाठशाला में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्‍मान निधि (PM Kisan) और अन्‍य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी,इस किसान पाठशाला का आयोजन दोपहर 11 से होगा,इसी दिन किसानों की केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी की जायेगी‍,देशव्यापी फसल बीमा पाठशाला का आयोजन गांव के कॉमन सर्विस सेंटरों और फसल का बीमा करने वाली बीमा कंपनियों द्वारा प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में किया जाएगा!

योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

फसल बीमा पाठशाला में किसानों को न केवल फसल बीमा के संबंध में जानकारी दी जाएगी बल्कि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्‍य योजनाएं और मुहिम के बारे में बताया भी जाएगा. प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए जरूरी केवाईसी की प्रक्रिया के बारे में भी किसानों जानकारी दी जाएगी और यह प्रक्रिया पूरी भी की जाएगी. प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 10 किस्‍तें किसानों के खाते में आ चुकी है. 11वीं किस्‍त जल्‍द ही आने वाली है. सरकार ने किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है

कम प्रीमियम पर होता है फसल बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को उनकी फसल के नुकसान की भरपाई करने के लिए शुरू की गई हैं, फसलों का बीमा करने की जिम्‍मेदारी प्राइवेट बीमा कंपनियों को दी गई है,इसमें प्रीमियम की राशि का बहुत थोड़ा हिस्‍सा किसानों को देना होता है और बाकि हिस्‍सा सरकार भरती है,हालांकि, यह योजना किसानों में बहुत ज्‍यादा लो‍कप्रिय नहीं हो पाई,अब इसी योजना से ज्‍यादा से ज्‍यादा किसानों को इसके फायदे बताकर इस योजना को अपनाने के लिए प्रेरित करने को ही देशभर में फसल बीमा पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है!







लेबल: , , ,

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़ी सारी समस्या आज ख़त्म,DM श्री राहुल कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी!

Rahul Kumar

पूर्णिया प्रमंडल के लोगों का संघर्ष आख़िर कार रंग लाया और पूर्णिया एर्पॉर्ट से जुड़ी सारी समस्या आज ख़त्म हो गयी ।

रिर्पोट - ज्योति कुमारी झा

पूर्णिया के डी॰ एम॰ श्री राहुल कुमार जी द्वारा ट्वीट करके ये बताया गया है कीपू र्णिया एर्पॉर्ट के लिए जितनी ज़मीन की माँग की गयी थी वो सब नागर विमानन मंत्रालय को सौंप दी गयी है बिहार सरकार के राजस्व विभाग के स्वीकृति के बाद।

अब भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सारी चीजें पूरी हो गयी है ।एक महत्वपूर्ण बात बताना ज़रूरी है की पुर्णिया एयरपोर्ट के पास 2.7 km (8800 feet) ज़मीन थी जिसको अब बढ़ाकर 3.65/3.35 km (12000/11000 feet) कर दिया गया है जिसके साथ ही अब पूर्णिया एर्पॉर्ट सिर्फ़ बिहार ही नहीं पूर्वोतर राज्यों में सबसे बड़ा रन्वे होगा।

पूर्णिया एर्पॉर्ट के लिए जितना मेहनत पूर्णिया प्रमंडल के लोगों ने की उतना ही एम॰एस॰यू॰ ,प्रोमैथिल के लोगों ने भी और पूरे उत्तर बिहार की एकता ने इसे सफल कर दिखाया है ।अब केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के ऊपर है की वो कितने वक्त में एर्पॉर्ट का काम ख़त्म करके एर्पॉर्ट को चालू करवाते है ।




लेबल: , ,

बिहार समस्तीपुर मंडल को मिला 13 दक्षता शील्ड

बिहार/समस्तीपुर रेल मंडल ने अपनी कार्यक्षमता को एक बार फिर बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया ,जिसके कारण 67 वां महाप्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2021-22 ने उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए समस्तीपुर मंडल ने कुल 13 दक्षता शील्ड जीता है।

मंडल को प्राप्त होने वाले शील्डो में कार्मिक दक्षता शील्ड, आईटी शील्ड, संरक्षा शील्ड,सेल्स डीजल शेड दक्षता शील्ड, लीगल दक्षता शील्ड, समय पालन दक्षता सील्ड, पर्यावरण के लिए सर्वोत्तम मंडल का शील्ड, सर्वोत्तम कोचिंग डिपो शील्ड (दरभंगा),सर्वोत्तम हेल्थ यूनिट शील्ड ( नरकटियागंज) सर्वोत्तम भंडार डिपो शील्ड, ओवरआल निर्माण दक्षता शील्ड( बेतिया) क्लीन स्टेशन शील्ड (मिडिम् स्टेशन मधुबनी) शामिल है l पिछले वर्ष रेल मंडल को मात्र 11 शील्ड मिला था l इस बार 13 शील्ड प्राप्त किए जाने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मियों में काफी खुशी है l इसको लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने सभी कर्मियों को बधाई देने देते हुए कहा कि हमें इस वर्ष और अधिक मेहनत और लगन से अपना अपना कार्य संपादित करना है, ताकि अगले साल मंडल और अधिक फील्ड को प्राप्त करने में सफलता पा सके। 


लेबल: , , , , , ,

रविवार, 24 अप्रैल 2022

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि-खरीफ अभियान -2022 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

New Delhi/ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने NASC कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2022-23 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्ववर्ती फसल मौसमों के दौरान फसल के प्रदर्शन की समीक्षा और मूल्यांकन करना और राज्य सरकारों के परामर्श से खरीफ मौसम के लिए फसल-वार लक्ष्य निर्धारित करना एवं विभिन्न उत्पादन समग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करना और और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने की दृष्टि से नवीन तकनीकों को अपनाने की सुविधा प्रदान करना है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संतोष व्यक्त किया कि दूसरे अग्रिम अनुमान 2021-2022 के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3,160 लाख टन होने का अनुमान है जो एक सर्वकालिक रिकॉर्ड होगा। दलहन और तिलहन का उत्पादन क्रमश: 269.5 और 371.5 लाख टन होगा।तीसरे उन्नत अनुमान के अनुसार, 2020-2021 के दौरान बागवानी उत्पादन 3310.5 लाख टन है जो भारतीय बागवानी के लिए अब तक का सबसे अधिक है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के लिए लागत कम करने के लिए कीटनाशकों और बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने आग्रह किया कि यूरिया को नैनो-यूरिया से बदलने की रणनीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कृषि-पारिस्थितिकी आधारित फसल योजना है, जो चावल और गेहूं जैसी अतिरिक्त वस्तुओं से तिलहन और दालों जैसी कम वस्तुओं और उच्च मूल्य वाली निर्यात कमाई वाली फसलों के लिए है। सरकार तिलहन और दलहन में आत्मनिर्भरता और पाम ऑयल को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए फसल विविधीकरण को उच्च प्राथमिकता दे रही है। देश में फसल विविधीकरण कार्यक्रम के लिए एक राष्ट्रीय नीति रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए प्रमुख राज्यों, शोधकर्ताओं, उद्योगों और नीति निर्माताओं जैसे सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया गया है। कृषि को टिकाऊ, लाभदायक और घाटे वाली वस्तुओं में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी राज्यों को फसल विविधीकरण की दिशा में काम करना चाहिए सम्मेलन ने वर्ष 2022-2023 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन का राष्ट्रीय लक्ष्य 3280 लाख टन निर्धारित किया, जबकि चालू वर्ष के दौरान 3160 लाख टन उत्पादन का अनुमान था। 2022-2023 में दलहन और दलहन के उत्पादन का लक्ष्य 295.5 और 413.4 लाख टन निर्धारित किया गया है। न्यूट्री-अनाज का उत्पादन 2021-2022 में 115.3 से बढ़ाकर 2022-2023 में 205.0 लाख टन करना है। रणनीति अंतर-फसल और फसल विविधीकरण और उच्च उपज वाले विभिन्न प्रकार के बीज की शुरूआत के माध्यम से उत्पादकता वृद्धि और कम उपज वाले क्षेत्रों में उपयुक्त कृषि पद्धतियों को अपनाने के माध्यम से क्षेत्र में वृद्धि करने की होगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि देश में 2015-2016 से खाद्यान्न उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 6 वर्षों में कुल खाद्यान्न उत्पादन 251.54 से बढ़कर 316.01 मिलियन टन हो गया है। तिलहन ने भी इसी प्रवृत्ति का अनुसरण किया है और 2015-2016 में 25.25 मिलियन टन से 42% की वृद्धि दिखाई है और 2021-2022 में 37.15 मिलियन टन की वृद्धि हुई है। भारत के कृषि उत्पादों का निर्यात 2021-2022 के दौरान 19.92% बढ़कर 376575 करोड़ रुपये हो गया है। गेहूं, अन्य अनाज, चावल , कच्चा कपास, ताजी सब्जी और संसाधित जैसी वस्तुएं। सब्जियों आदि में सर्वाधिक सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, "हमें ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कृषि और बागवानी क्षेत्रों के उत्पादन और उत्पादकता में तेजी लानी होगी। सरकार ने कई विकास कार्यक्रमों, योजनाओं, सुधारों और नीतियों को अपनाया है जो किसानों के लिए उच्च आय पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी तिलहनों के लिए 3 साल की कार्य योजना आवंटन के साथ 381.95 करोड़ रुपये के आवंटन से अगले 3 वर्षों में कुल 14.7 लाख क्विंटल नए उच्च उपज वाले विभिन्न प्रकार के बीज के गुणवत्ता वाले बीज का उत्पादन किया जाएगा। कृषि आयुक्त डॉ. ए.के. सिंह ने खरीफ सीजन में फसल प्रबंधन की रणनीतियों पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए कहा कि सरकार के समय पर हस्तक्षेप के कारण देश ने अब तक का सबसे अधिक खाद्यान्न, तिलहन और बागवानी उत्पादन दर्ज किया है। अब तिलहन, दलहन और पोषक-अनाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मानसून के बाद, सामान्य से अधिक वर्षा हुई है और गर्मियों के दौरान लगभग 55.76 लाख हेक्टेयर में खेती की जा रही थी। सरकार की नीति के बाद, दलहन और तिलहन की खेती में इसी वृद्धि के साथ चावल के तहत क्षेत्र में कमी आई है। सरकार ने बीज और उर्वरक की आवश्यकता पर काम किया है और उनकी समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। सचिव ने आगामी सीजन के लिए उर्वरक आपूर्ति की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। 2023 में पोषक-अनाज के उत्पादन में वृद्धि और मिलों पर अंतर्राष्ट्रीय वर्ष मनाने के लिए की गई नई पहलों के लिए विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं। आरकेवीवाई के तहत कैफेटेरिया दृष्टिकोण और कृषि मशीनीकरण के लिए उप-योजनाओं को राज्यों के लाभ के लिए साझा किया गया। डिजिटल कृषि, पीएम-किसान और प्राकृतिक खेती पर भी प्रस्तुतियां दी गईं।

लेबल: , ,

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने वाले सभी किसानों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ !


Agriculture देश के किसानों को क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ के उद्देश्य से सभी राज्य सरकारें समय-समय पर केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाने का अभियान चलाती है। बिहार सरकार की ओर से राज्य के किसानों के केसीसी बनाने के अभियान की शुरुआत आज दिनांक 24 अप्रैल 2022 को की जा रही हैं,कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे इस अभियान का शुभारंभ, आज 24 अप्रैल से शुरू हो रही यह अभियान 1 मई 2022 तक चलेगा, जिसमे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले सभी किसानो किसानों के साथ साथ पशुपालक और मत्स्य पालक किसान भी क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकेंगे। इसके जरिये किसानों को बैंक द्वारा सस्ता लोन मुहैया कराई जाएगी।
बिहार के समस्तीपुर जिले के जितवारपुर प्रखंड के किसान सलाहकार शिव नारायन राय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी ग्राम पंचायत में की जाएगी सभा का आयोजन! इस ग्राम सभा में पीएम किसान योजना अंतर्गत हितग्राहियों को किसान क्रेडिट जारी करने का विषय भी शामिल करने को कहा गया है। ग्राम सभाओं में पटवारी, कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग के अधिकारी, पंचायत सचिव, सरपंचगण मौजूद रहेंगे!
किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ
* किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए गए ऋण पर बहुत ही कम 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगता है!

* KCC के जरिये किसान बैंक से 5 लाख रुपए तक ऋण ले सकते हैं!

* केसीसी कार्ड के जरिये लिए गए ऋण का भुगतान यदि किसान निर्धारित अवधि से पहले कर देते हैं तो ऐसे किसानों को सरकार की ओर किसान द्वारा ली गई ऋण राशि में 3 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
केसीसी लेने के लिए जरूरी कागजात!
केसीसी के लिए किसानों को जिन कागजातो की आवश्यकता होती है उनमें मुख्य रूप से खेती के कागजात,, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक शपथ पत्र की आवश्यकता होती हैं!

लेबल: , , ,

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

बिहार की सबसे खूबसूरत सनाया ने बढ़ाया बिहार का मान बने मिस्टर एंड मिस स्टार

Bihar की एक होनहार बेटी ने एक बार फिर राज्य का देश में मान बढ़ाया है. मुंगेर की बेटी सनाया यादव ने मिस्टर एंड मिस स्टार रॉयल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता की विनर बनकर अपने जिला ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम देश में रोशन किया है. सनाया यादव ने अपनी खूबसूरती से पूरा भारत को अपना मुरीद बना लिया है. जयपुर में संपन्न हुए इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आई मॉडल पर भारी पड़ते हुए सनाया ने अपने हुनर को मंच पर प्रदर्शित करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।जयपुर में संपन्न हुए मिस्टर एंड मिस स्टार रॉयल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में बिहार की सनाया यादव नेसभी 16 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस्टर एंड मिस स्टार रॉयल इंडिया का खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में विनर होने के बाद सनाया को बिग बॉस के डोनल बेस्ट ने ट्रॉफी एवं क्राउन से सम्मानित किया. मुंगेर जिले के नौलक्खा सफियाबाद के रहने वाले शंभू यादव की पुत्री सनाया यादव ने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार यह मुकाम हासिल किया है. इस शानदार उपलब्धि के बाद सनाया बिहार की युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगी।बता दें कि जयपुर में आयोजित मिस्टर एंड मिस स्टार रॉयल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से 28 युवक एवं 16 युवतियों ने भाग लिया था. जिसमें सनाया यादव ने सभी प्रतिभागी को पीछे छोड़ते हुए इस खिताब को अपने नाम किया है. इससे पहले 4 महीने पूर्व ही सनाया ने पटना का खिताब भी जीता था. सनाया जमालपुर नोट्रेडेम एकेडमी की छात्रा रही है।बताया जा रहा है कि जयपुर में प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद सनाया अपनी मां संगीता देवी के साथ 19 अप्रैल को मुंगेर लौट रही है. मुंगेर के लोगों को अपनी इस होनहार बेटी का बेसब्री से इंतजार है. सनाया के इस शानदार उपलब्धि पर उनके घर परिवार समाज से लेकर जिला वासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. वहीं सनाया के नाना शिक्षाविद गणेश प्रसाद यादव ने कहा कि शहरवासी बेसब्री से सनाया के आने का इंतजार कर रहा है. मुंगेर में खुशी की लहर है. कुछ महीने पहले मिस पटना का खिताब जीतने के बाद सनाया ने कहा था कि अभी भी बेटियों को जो लोग समझते हैं कि वह बोझ है, उन्हें जवाब देना जरूरी है।

लेबल: ,

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

अम्बेडकर जयंती को लग्न मुहूर्त मान संविधान उद्देशिका का मंत्रोच्चारण कर डा संध्या यादव और कृष्णप्रताप ने रचाई शादी!

देवरिया शहर से सटे बभनी गांव निवासी कृष्णप्रताप यादव जो पेशे से शिक्षक हैं ने पुरानी परम्पराओ को त्यागकर 14 अप्रैल 2022 को अम्बेडकर जयंती के दिन तरकुलवा ब्लाक के नरायनपुर की डा संध्या यादव सुपुत्री मुन्ना यादव से संविधान की उद्देशिका पढ़ शादी रचाया
जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त कृष्णप्रताप यादव बचपन से ही तर्कवादी सोच के रहे हैं।इनके पिता स्मृतिशेष सत्यदेव यादव जी दयानन्द हाई स्कूल,देवरिया के फाउंडर प्रिंसिपल व आर्यसमाज के फालोवर रहे हैं।कृष्णप्रताप यादव जी से लग्न-मुहूर्त,मंत्र-पुरोहित एवं देवी-देवता विहीन विवाह करने के बाबत जब लोगों ने कौतूहलवश सवाल किया तो उन्होंने बड़े बेबाक लब्जों में कहा कि यदि बात लग्न और मुहूर्त की है तो भारत रत्न,बोधिसत्व बाबा साहब डा अम्बेडकर जिन्होंने भारतीय संविधान की संरचना की और बीसवीं सदी के दुनिया के छः विद्वानों में जिनका नाम शुमार है उनके जन्मदिन 14 अप्रैल से बेहतर लग्न-मुहूर्त वाला दिन कौन सा होगा,वैसे तो सभी दिन शुभ होते हैं।
कृष्णप्रताप यादव जी ने मंत्र की बात आने पर कहा कि हिन्दू,मुसलमान,सिक्ख,ईसाई, जैन,पारसी आदि सभी 140 करोड़ भारतीयों का सारा अधिकार व कर्तव्य भारतीय संविधान में सन्निहित है।भारतीय संविधान की उद्देशिका हमारे देश के संविधान का निचोड़ व मूल मंत्र है इसलिए इस उद्देशिका रूपी मंत्र के वाचन के साथ विवाह संपन्न करवाने से ज्यादा पवित्र कार्य और क्या हो सकता है और इससे बेहतरीन मंत्र कौन सा होगा?
 कृष्णप्रताप यादव जी से जब यह पूछा गया कि कोई भी नया कार्य करने से पूर्व हम ईश्वर या देवी-देवताओं को याद करते हैं व उनका चित्र रखते हैं और विवाह आदि में उन्हें ही साक्षी रखते हैं फिर आपने किनको साक्षी रखा है?कृष्णप्रताप यादव जी ने कहा कि देवता उन्हें कहते हैं जो कुछ देते कुछ हों।भारतीय वंचित समाज को जिन लोगों ने कुछ दिया है,सच मे वही उनके देवता हैं।कृष्णप्रताप यादव जी का कहना है कि वैसे तो मैं देवी-देवता के कांसेप्ट को नहीँ मानता हूं लेकिन यदि कोई देवी-देवता है तो वे बुद्ध, कबीर,ज्योतिबा फुले,शाहू जी महाराज,पेरियार,सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख,भगत सिंह,रामस्वरूप वर्मा,ललई सिंह यादव,वीपी मण्डल,गाडगे साहब आदि बहुजन जननायक हैं जिन्होंने वंचित समाज को ज्ञानधारा से सिंचित किया है।देवरिया जनपद के ओबीसी समाज के कृष्णप्रताप यादव व डॉ संध्या यादव की बहुजन जननायकों की उपस्थिति में अम्बेडकर जयंती पर संविधान की उद्देशिका पढ़ की गई शादी चर्चा में आ गई है और प्रबुद्ध समाज द्वारा पिछड़े वर्गों में इसे एक नई शुरुआत के रुप में देखा जा रहा है।
लीक से हटकर की गई इस शादी को यादव शक्ति पत्रिका के प्रधान सम्पादक चंद्रभूषण सिंह यादव ने सम्पन्न करवाया तथा भारतीय संविधान व मण्डल कमीशन की रिपोर्ट उन्हें भेंट किया।उक्त अवसर पर पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा जी,सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव जी,भंते महेंद्र जी,कैलाश विश्वकर्मा उर्फ शेर खान जी,जिला पंचायत सदस्य रहे ओमप्रकाश यादव जी,पूर्व एडीजीसी रामश्रृंगार यादव जी एडवोकेट,सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजयसेन यादव जी,डेंटिस्ट डा प्रमोद यादव जी,दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ धर्मवीर गगन जी,सुभाष यादव जी,हरिओम कुशवाहा जी,प्रो संजय बौद्ध जी,सतेंद्र गौतम जी आदि ने शामिल हो दूल्हा-दुल्हन को आशीष देते हुये  इसे एक साहसिक निर्णय करार दिया और इस अभिनव शादी की सराहना की!

लेबल: ,