बुधवार, 16 अप्रैल 2025

BLS आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई-जीजेएवाई के लाभार्थियों का करेगी सत्यापन ओडिशा सरकार से मिला अधिदेश

नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2025: प्रमुख तकनीक आधारित सेवा प्रदाता कम्पनी बीएलएस इंटरनेशनल जो बीएलएस ई-सर्विसेज की मूल कंपनी है, को ओडिशा सरकार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – गोपाबंधु जन आरोग्य योजना (AB PMJAY-GJAY) के अंतर्गत लाभार्थी सत्यापन सेवाएं प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है।


बीएलएस ई-सर्विसेज की मूल कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल है और प्रमुख तकनीक आधारित सेवा प्रदाता है, ओडिशा सरकार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – गोपाबंधु जन आरोग्य योजना (AB PMJAY-GJAY) के अंतर्गत लाभार्थी सत्यापन सेवाएं प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है।

यह पहल नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के सहयोग से शुरू की गई है और इसका उद्देश्य पूरे राज्य में 3.5 करोड़ लाभार्थियों को पीवीसी को-ब्रांडेड एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्ड वितरित करना है। इस ज़िम्मेदारी के तहत, बीएलएस राज्य सरकार और एनएचए के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा और एबी पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्डों के लंबित कार्ड वितरण की समस्या को सुलझाएगा।

बीएलएस इंटरनेशनल के जेएमडी और बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, "ओडिशा सरकार द्वारा हमें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हम गौरवान्वित हैं।" एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई योजना ओडिशा के लोगों के लिए एक बड़ा बदलाव लाने वाली योजना है, जो उन्हें बिना किसी वित्तीय कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करती है। हम निर्बाध लाभार्थी सत्यापन सेवाएं और एबी-पीएमजेएवाई-जीजेएवाई कार्ड का समय पर वितरण सुनिश्चित करेंगे। हमारा मानना है कि हमारी विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी अवसंरचना ओडिशा के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।"

हम अन्य राज्य सरकारों के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं, पंजाब में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ घर-घर जाकर आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। यह सेवा विशेष रूप से बच्चों, दिव्यांगजनों, बिस्तर पर पड़े मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए है, जो आधार केंद्र तक नहीं जा सकते।"

एबी पीएमजेएवाई-जीजेएवाई योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समग्र स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने की एक अभिनव पहल है। यह योजना लाभार्थियों को वित्तीय सुरक्षा देते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर देती है। इस योजना के तहत प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर और महिलाओं के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये का विशेष कवर प्रदान किया जाएगा। 

About BLS

www.blseservices.com

लेबल: , , , , , ,

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

Samastipur : नव विहान सेवा सोसायटी द्वारा भारत में शिक्षा पद्धति का स्वरूप एवं क्रमिक विकास पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

Samastipur : समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या-19 में नव विहान सेवा सोसायटी द्वारा भारत में शिक्षा पद्धति का स्वरूप एवं क्रमिक विकास पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया


सेमिनार का उद्घाटन मिथिला यूनिवर्सिटी के संस्कृत शोध के पूर्व निदेशक डा.डी.के.यादव तथा यूनिवर्सिटी प्रोफेसर डा. मुनेश्वर यादव ने किया। संस्था के अध्यक्ष उपेंद्र राय ने अतिथियों का स्वागत किया,कार्यक्रम की शुरुआत नव बिहान सेवा सोसायटी के सचिव सह पूर्व बैंक अधिकारी चंदेश्वर राय ने की तथा विषय प्रवेश कराया। 

इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक मो. जफर शाह इमाम, मो. शब्बीर तथा मन्नू पासवान ने इस्लामिक शासन काल में शिक्षा व्यवस्था एवं उनके समकालीन प्रभाव विषय पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। वैदिक एवं बुद्ध कालीन प्राचीन शिक्षा व्यवस्था पर डा. डी.एन.यादव, डा. मुनेश्वर यादव, राम संजीवन पाण्डेय एवं मीरा यादव ने अपने विचारों को प्रकट किया। 



डा. दयानंद मेहता ने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी एवं ब्रिटिश शासन काल में शिक्षा नीति में मूल परिवर्तन का प्रभाव विषय पर प्रकाश डाला। पद्मश्री सुधा वर्गीस संस्थापक नारी गुंजन एनजीओ (पटना) और सुश्री शरद कुमारी, एक्शन एड एसोसिएशन (इंडिया) पटना ने अच्छी संख्या में प्रतिभागियों को संबोधित किया।


स्वाधीन भारत में शिक्षा नीति, बदलाव एवं उनके दूरगामी परिणाम शिक्षा नीति पर डाo लड्डूलाल वर्मा ने विचार प्रकट किया। बाल शिक्षा, वयस्क शिक्षा पर रजनीश कुमार ने अपना संबोधन दिया।छात्र/शिक्षाविदों से सामाजिक अपेक्षाएं विषय पर अधिवक्ता मनोज गुप्ता, अधिवक्ता अरुण कुशवाहा, पूर्व प्रधानाध्यापक राजकुमार राय, पूर्व शिक्षक रामाशीष राय ने अपने अपने विचारों को श्रोता के समक्ष रखा। 


मौके पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, प्रोफेसर दिनेश्वर राय, वरीय समाजसेवी जगदीश राय, हरे कृष्ण रजक, पूर्व शिक्षक हरि नारायण राय, पूर्व शिक्षक जगदीश प्रसाद राय, संस्था के कोषाध्यक्ष अजय कुमार, प्रोफेसर डाo विमल कुमार,डॉ सुधीर कुमार, शिक्षिका गायत्री कुमारी, नंदन कुमार,पूर्व पंचायत सचिव आनंदी राय आदि मौजूद थे।



लेबल: , , ,