सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

बेगूसराय में जल्द मेट्रो परिचालन शुरू!

राजधानी पटना के बाद बेगूसराय में भी मेट्रो चलाने की तैयारी है। बेगूसराय से बरौनी तक मेट्रो के परिचालन को लेकर सांसद ने बड़े संकेत दिए हैं। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय-बरौनी में मेट्रो लाने की मांग की जा रही है। यहां मेट्रो बनने से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में काफी सुविधा होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बरौनी जंक्शन की पश्चिमी गुमटी के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यहां आरओबी बनने से लोगों को हर दिन ट्रैक के पास लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। इसको लेकर बिहार राज्य पथ निर्माण निगम से बात चल रही है। राजधानी पटना में 6.5 किलोमीटर के रूट में इसका परिचालन होगा। मेट्रो लोगों की सबसे बड़ी लाइफलाइन बन जाएगी। पटना मेट्रो को सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। पटना मेट्रो का काम मुख्य रूप से प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर चल रहा है।  यह कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र आईएसबीटी तक 6.6 किलोमीटर का एलिवेटेड रूट है। इस रूट में मेट्रो के पांच स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी होंगे। इस इलाके में पिलर बनाया जा रहा है। 100 से ज्यादा पिलर का निर्माण लगभग पूरा होने को है। इस रूट पर मेट्रो का सभी काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। फिर विद्युतीकरण और अन्य काम किए जाएंगे। मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र आईएसबीटी रूट पर 40 फीट ऊंचे पिलर पर मेट्रो चलेगी। पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज परिसर में मेट्रो स्टेशन बनाया जायेगा। इसे पटना के छह अंडरग्राउंड स्टेशन रूट्स में शामिल किया जायेगा। पटना में अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए रूट तय कर दिया गया है। राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, पटना यूनिवर्सिटी, पीएमसीएच, गांधी मैदान और ऑल इंडिया रेडियो में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाये जाने हैं।।  






लेबल: ,

BSNL VIP Number: BSNL का VIP नंबर लेने का प्रोसेस?

तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फैंसी या वीआईपी नंबर देती हैं। इनमें भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का भी नाम है!आप में से भी कई लोग ऐसे होंगे जो BSNL का या किसी अन्य कंपनी का वीआईपी नंबर लेना चाहते होंगे। वीआईपी नंबर लोग आमतौर पर इसलिए लेते हैं कि वे नंबर याद करने में आसान होते हैं। वीआईपी नंबर में आमतौर पर एक ही डिजीट कई बार होते हैं। BSNL अपने पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों ग्राहकों के लिए VIP नंबर जारी करता है। BSNL के वीआईपी नंबर की नीलामी होती है उसके बाद ही किसी को वीआईपी नंबर मिलता है। आज की इस रिपोर्ट में हम BSNL के वीआईपी नंबर लेने के तरीके बताएंगे। ऑनलाइन कैसे लें BSNL का वीआईपी नंबर?
BSNL अपने सभी सर्किल के ग्राहकों के लिए वीआईपी नंबर जारी करता है और प्रत्येक सर्किल के नीलामी अलग-अलग होती है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आपको BSNL की वेबसाइट पर जाकर अपने सर्किल में होने वाली नीलामी के शेड्यूल को देखना होगा। सबसे पहले आपको बीएसएनएल की e-auction (https://eauction.bsnl.co.in/auction1/eauction.aspx) साइट पर जाकर अपने सर्किल को सेलेक्ट करना होगा। अब लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करना होगा। लॉगिन के लिए आप अपना मौजूदा मोबाइल नंबर और ई-मेल दे सकते हैं। इसके बाद आपके ई-मेल पर लॉगिन का डीटेल एक लिंक के साथ आएगा। लिंक में दिए गए लॉगिन टैब पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर के साथ पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आपको वीआईपी नंबर की एक लिस्ट दिखेगी जिसमें आप अपने पसंद का नंबर चुन सकते हैं। नंबर चुनने के बाद उसे कार्ट में एड करें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के पैसे देने होंगे जो कि रिफंडेबल होगा। रजिस्ट्रेशन के पैसे की जानकारी आपको नंबर के साथ ही देखने को मिल जाएगी।  रजिस्ट्रेशन के बाद आपको चुने हुए नंबर के लिए एक न्यूनतम बोली लगानी होगी। इसके बाद BSNL प्रत्येक वीआईपी नंबर के लिए तीन लोगों का चयन करेगा। इस फाइनल लिस्ट के बाद भी एक और नीलामी होगी, उसके बाद आपको वीआईपी नंबर मिलेगा। यदि फाइनल लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है तो 10 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन के पैसे आपको वापस मिल जाएंगे। वीआईपी नंबर के लिए आपको 25,000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।

लेबल: , ,

30 से 365 दिन के लिए BSNL का धमाकेदार प्रीपेड प्लान!

आज रिलायंस जिओ और एयरटेल यूजर्स के मामले में बीएसएनएल (BSNL) से आगे हो, लेकिन प्राइस वृद्धि के बाद बीएसएसएन (Bharat Sanchar Nigam Limited) के प्रति लोगों का रूझान बढ़ने लगा है। अगर आप बीएसएनएल के अच्छे प्रीपेड (best BSNL prepaid plans) प्लांस की तलाश कर रहे हैं, तो कई सारी योजनाएं मौजूद हैं, जो प्राइवेट कंपनियों की तुलना में आज भी बेहतर हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ अच्छे प्लांस के बारे में, जो वैधता, डेटा, एसएमएस, वॉयस कॉल के साथ अधिकांश सर्किल में उपलब्ध हैं! Best BSNL prepaid plans
बीएसएनएल 30 दिन से लेकर 365 दिन वाले कई प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है। इन योजनाओं में आपको कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं! 30 दिन वाले prepaid plans
अगर आप वॉयस, डेटा और टेक्स्ट बेनिफिट्स के साथ अच्छे मासिक प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो फिर बीएसएनएल के 247 रुपये वाले प्लान पर विचार कर सकते हैं। टॉक वैल्यू के रूप में 10 रुपये (मुख्य शेष राशि में जोड़ा गया) प्रदान करने के अलावा, इस योजना में असीमित वॉयस कॉल लोकल / एसटीडी / रोमिंग सहित दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क के साथ आती है। इसमें 50 GB हाई-स्पीड डेटा, 100 एसएमएस / दिन, बीएसएनएल 30 दिनों की अवधि के लिए EROS Now को एक्सेस करने की सुविधा भी प्रदान करता है। 60 दिन वाले prepaid plans
अगर आप ज्यादा वैधता और डेटा चाहते हैं, तो फिर 447 रुपये वाला बीएसएनएल प्रीपेड प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 60 दिनों की वैधता वाला यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस (स्थानीय/एसटीडी/रोमिंग सहित दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क सहित), 100GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस/दिन प्रदान करता है। डाटा कोटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80 kbps हो जाएगी। बीएसएनएल अतिरिक्त लाभों के रूप में EROS Now और बीएसएनएल ट्यून्स तक की एक्सेस प्रदान करता है। 90 दिन वाले prepaid plans
अगर आप तीन महीने वाला प्रीपेड प्लान चाहते हैं, तो फिर बीएसएनएल भी 90 दिनों की वैधता वाला प्लान प्रदान करता है। ऐसा ही एक लोकप्रिय प्लान 499 रुपये में है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस (होम एलएसए और मुंबई और दिल्ली सहित रोमिंग में), 2GB डेटा / दिन और 100 एसएमएस / दिन जैसे लाभ मिलते हैं। ऐड ऑन बेनिफिट्स में बीएसएनएल ट्यून और जिंग स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं। 365 दिन वाले prepaid plans
वार्षिक बीएसएनएल प्रीपेड वार्षिक प्लान की तलाश करने वाले ग्राहकों के पास 1498 रुपये का डेटा प्लान है, जो उन्हें 365 दिनों के लिए 2 GB / दिन डेटा की सुविधा प्रदान करता है। वर्क फ्रॉम होम प्लान
इन योजनाओं के अलावा, अगर घर से काम करना आपकी प्राथमिकता है, तो बीएसएनएल के पास 599 रुपये में एक विशेष प्रीपेड योजना है। 84 दिनों की वैधता के साथ बीएसएनएल ग्राहकों के लिए 5Gb दैनिक डेटा प्रदान करता है। डेटा कोटा की खपत के बाद स्पीड घटकर 80 kbps हो जाएगी। सब्सक्राइबर्स को प्लान के साथ 100 एसएमएस / दिन और बीएसएनएल का जिंग ऐप सब्सक्रिप्शन भी मिल सकता है।

लेबल: , ,

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

₹20000 रिश्वत लेते हुए धराये पटोरी पुलीस!

पटोरी थाना अंतर्गत ₹20000 का रिश्वत लेते हुए पटोरी पुलिस को शनिवार की संध्या डीएसपी समस्तीपुर अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गिरफ्तार पुलिसकर्मी उमेश प्रसाद साह इंस्पेक्टर जयकान्त साह का रीडर बताया जा रहा है विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग के उक्त इंस्पेक्टर के द्वारा अपने रीडर के माध्यम से इस तरह की शर्मनाक हरकत बार-बार किया जाता है  लेकिन मजबूर आम जनता पुलिस के भय के वजह से शिकायत नहीं करवा पाते हैं इस बार मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी कांतलाल राय के द्वारा हिम्मत करके उक्त इंस्पेक्टर एवं रीडर उमेश प्रसाद साह के खिलाफ पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को लिखित सूचना का आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई थी 
 जिसके फलस्वरूप श्रीमान जिला अधीक्षक महोदय हृदय कांत जी के द्वारा डीएसपी समस्तीपुर अमित कुमार के नेतृत्व में निगरानी टीम गठित करते हुए उक्त रीडर को पीड़ित कांतलाल राय के निशान तेरी पर रंगे हाथों ₹20000 जोकि 10 गुने दो हजार की शक्ल में थी गिरफ्तार किया जानकारी देते हुए पीड़ित कांतलाल राय के द्वारा बताया गया कि उनके एवं उनके ग्रामीणों के बीच आपसी विवाद में मोहद्दीनगर थाना में दोनों तरफ से एफ आई आर दर्ज करवाई गई    जिसमें मोदीनगर थाना अध्यक्ष के द्वारा अनर्गल रूप से दोनों एफ आई आर में भा द दी धारा 307 लगा दिया गया था जिसमें मेरे केस मोहीउद्दीनगर कांड संख्या 277/21 मे 307 शुरू करने हेतु मुझसे रीडर के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी।
 

लेबल: ,

दारू पीकर रात 12 बजे गांव में ठायं-ठायं फायरिंग करने लगा 'डान', मुंंगेर की घटना

रात 12 बजे एक युवक दारू पीकर गांव में फायरिंग करने लगा। घटना बिहार के मुंगेर जिले की है। गांव वालों के समझाने पर भी वह नहीं मान रहा था इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने...रात 12 बजे एक युवक दारू के नशे में घर से निकल कर गांव में फायरिंग करने लगा। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग जग गए, इसके बाद वे लोग समझाने लगे। लेकिन वह किसी के रोके से नहीं रुक रहा था। घटना बिहार के मुंगेर जिला का है। दरअसल, धरहरा पुलिस ने इटवा गांव में शराब के नशे में गोली चलाते एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक इटवा गांव निवासी अशोक यादव है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा , एक जिंदा कारतूस और पांच खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इटवा गांव में गोलीबारी होने की सूचना मिली थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेर कर छापेमारी शुरू किया। इसी दौरान शराब के नशे में एक युवक लगातार देशी कट्टा से फायरिंग कर रहा था। पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवक द्वारा फायरिंग किया गया। युवक ने शराब के नशे में आधे दर्जन से अधिक गोलियां चलाई। हालांकि घटना के दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं ताबड़तोड़ गोलियां की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हेडमास्‍टर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन 

संवाद सूत्र,जमालपुर(मुंगेर) : जमालपुर प्रखंड के रामनगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रामनगर के प्रधानाध्यापक पर एक छात्रा के साथ छेड़खानी और अश्लील बातें करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

प्रधानाध्यापक मुकुल प्रकाश पाठक ने पहले भी अश्लील हरकत की थी, प्रधानाध्यापक घर पहुंचकर माफी भी मांगे थे। इस बीच 25 फरवरी को प्रधानाध्यापक ने फिर से बेटी के साथ अश्लील बातें की। बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी घरवालों को दी। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों स्कूल पहुंचे और विरोध में प्रदर्शन और हंगामा किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के एक शिक्षक के इशारे पर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। सभी आरोप गलत है।

लेबल:

यूथ इंडिया के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र मे चलाया गया सदस्यता अभियान


बेनीपुर/दरभंगा यूथ इंडिया के द्वारा आज बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र मे नगर प्रवक्ता रितेश रंजन व सदस्यता प्रभारी सुमित पासवान के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया!
इस दौरान नगर प्रवक्ता रितेश रंजन ने कहा कि यूथ इंडिया युवाओ की आवाज है। यूथ इंडिया लगातार युवाओ के लिए कार्य कर रही है।
खासकर बेनीपुर मे बाढ़ व कोरोना के समय लगातार समाज के लिए कार्य किया है,आगे बेनीपुर के विकास व कई मुद्दो पर लगातार कार्य करने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार कार्य चल रहा है!मौके पर अजय कुमार, रितु कुमार, देवांद कुमार, अजय कुमार,राहुल पासवान, ज्योतिष कुमार, सुधीर कुमार, मोहन कुमार, शत्रुघ्न पासवान,राहुल कुमार,संजय सहनी,मुकेश कुमार यादव सहित नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनो कार्यकर्ता ने यूथ इंडिया का सदस्यता लिया!

लेबल: ,

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

रूस-यूक्रेन युद्ध का ऑटो उद्योग पर असर, भारत में महंगी हो सकती हैं कारें; बढ़ेंगी ये समस्याएं

रूस यूक्रेन युद्ध का बुरा असर ऑटो उद्योग पर भी पड़ा है। वाहन निर्माता वोक्सवैगन और रेनॉल्ट समेत कई कंपनियों ने अपना उत्पादन वहां बंद या उसे स्थानंतरित करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में कारों की कीमतों में वृद्धि देखी जा सकती है। आइए जानें इसका कारण।
यूक्रेन पर रूस के हमले का उद्योग जगत पर भी काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है। इसका असर ऑटो उद्योग पर भी पड़ा है। वाहन निर्माता वोक्सवैगन, रेनॉल्ट और टायर निर्माता नोकियन टायर्स समेत कई कंपनियों ने शुक्रवार को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद उत्पादन कार्यों को बंद करने या वहां से स्थानांतरित करने की योजना की रूपरेखा तैयार की है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने गुरुवार को रूस के खिलाफ व्यापक निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की है। कॉमर्शियल इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर से लेकर सेमीकंडक्टर और विमान के पार्टस जैसे जरूरी सामानों के वैश्विक निर्यात तक अपनी पहुंच को कम कर दिया। इससे कंपनियां विनिर्माण योजनाओं में बदलाव कर सकती हैं या वैकल्पिक आपूर्ति लाइनों की तलाश कर सकती हैं।
कोविड-19 के वजह से वैश्विक सेमीकंडक्टर की कमी के चलते ऑटो उद्योग पहले से ही वाहनों की तंग आपूर्ति से जूझ रहा था। ऐसे में यूक्रेन पर रूस का हमला बहुत ही घातक साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि इस युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, क्योंकि यूक्रेन और रूस में कई ऐसी वस्तुओं का उत्पादन होता है, जिसे ग्लोबल लेवल पर इक्सपोर्ट किया जाता है। आपको बता दें कि रूस में बड़ी मात्रा में पैलेडियम धातु पाई जाती है। रूस इस धातु (पैलेडियम) का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। पैलेडियम का इस्तेमाल गाड़ियों से निकलने वाली जहरीली गैसें जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के असर को कम करने के लिए होता है!आपको शायद ही पता होगा कि पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ियों के एग्जॉस्ट में इस्तेमाल होने वाले कैटेलिटिक कनवर्टर पैलेडियम से तैयार किए जाते हैं। इस युद्ध के कारण इस धातु की सप्लाई चैन बाधित होगी और कीमतों में वृद्धि होगी, जिसके कारण भारत में गाड़ियों की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।रूस और यूक्रेन सेमीकंडक्टर निर्माण के साथ-साथ महत्वपूर्ण गैसों और धातुओं का उत्पादन करते हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इस युद्ध का सीधा असर इन पर हुआ है!
आपको जानकर हैरानी होगी एक दिसंबर 2021 को क्रूड ऑयल की कीमत 68.87 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर हो चुकी है। वहीं, गुरुवार की शाम क्रूड ऑयल की कीमत 105.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। बताते चलें कि दोनों ही देशों में बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक कार और उनमें लगने वाली बैटरी की मैन्यूफैक्चरिंग की जाती है। इस युद्ध के कारण इलेक्ट्रिक गाड़ियों और उनमें लगने वाली बैटरी पर भी बुरा असर पड़ेगा। इससे सप्लाई चैन बाधित होगी और उनकी कीमतें बढ़ेंगी। आने वाले दिनों में भारत समेत वैश्विक ऑटो उद्योग पर इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है। भारत में भी कारों के दाम बढ़ सकते हैं।


लेबल: , ,

NDRF का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न, डीजी ने बचावकर्मियों की नियमित काउंसिलिंग पर दिया जोर

NDRF annual conference हरिणघाटा स्थित एनडीआरएफ की द्वितीय बटालियन मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण व संचालन सम्मेलन-2022 शुक्रवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन के दौरान बल के शीर्ष अधिकारियों ने आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी को लेकर चर्चा की।
कोलकाता के पास नदिया जिले के हरिणघाटा में स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की द्वितीय बटालियन मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण व संचालन सम्मेलन-2022 शुक्रवार को संपन्न हो गया। एनडीआरएफ के महानिदेशक (डीजी) आइपीएस अतुल करवाल की अध्यक्षता में 24-25 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन में बल के सभी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सम्मेलन के दौरान बल के शीर्ष अधिकारियों ने आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने व इससे निपटने की तैयारी समेत परिचालन क्षमता को और बढ़ाने, प्रभावी प्रबंधन एवं प्रशिक्षण पर जोर देने समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बल के थिंक टैंकों द्वारा इस दौरान एनडीआरएफ आपरेशन का आत्मनिरीक्षण किया गया!
सम्मेलन में बल के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि प्रशिक्षण संगठन के विकास के लिए एक अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने बल के संगठनात्मक ढांचे पर पुनर्विचार और बचावकर्मियों की नियमित काउंसिलिंग व प्रशिक्षण की बात करते हुए इस दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया।
आइपीएस करवाल ने सम्मेलन के दौरान एनडीआरएफ बचाव कर्मियों के शारीरिक फिटनेस बढ़ाने पर भी जोर देते हुए इसके लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने आपदा से निपटने में राज्यों के संसाधन और संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी बात की।
उन्होंने एसडीआरएफ एवं स्थानीय समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें अग्रिम प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।

लेबल: