गुरुवार, 31 मार्च 2022

किसान की बेटी स्वेता ने 10वी बोर्ड परीक्षा मे 500 मे 469 अंक लाकर समस्तीपुर जिले का नाम रौशन किया!

समस्तीपुर कहते हैं जुनून किसी काम को करने की है तो पूरी कायनात उसे सफलता दिलाने में लग जाती है।इसी को चरितार्थ की है जितवारपुर बुल्लेचक निवासी भूतपूर्व मुखिया स्व० देव नारायण राय जी के पोती व श्री उमाकांत राय और सावित्री देवी जी के पुत्री स्वेता कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर बनी है
स्वेता को 500 में 469 नम्बर मिला है! बातचीत के दौरान स्वेता ने बताई की माता सावित्री देवी एक गृहणी हैं तो पिता पेशे से एक साधारण किसान हैं!स्वेता श्री कृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर,समस्तीपुर की छात्रा हैं!
बड़ा भाई प्रिंस कुमार जो की 2022 में हुए 12वी बोर्ड की परीक्षा में 346 नंबर लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया और छोटा भाई हिमांशु निजी स्कूल आर आर इंटरनेशनल में कक्षा 4 का छात्र हैं,लगातार चल रहे कोबिड 19 महामारी के कारण स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद होने के कारण घर से सेल्फ स्टडी कर 469 अंक लाकर समस्तीपुर जिले का नाम रौशन की हैं!
पिता खेती किसानी करते हैं,आज देश की किसानों की क्या स्थिति हैं ये बताने की जरूरत नहीं, इस कोविड काल में। घर में स्मार्ट फोन नही होने के कारण ऑनलाइन क्लास करना एक मध्यम परिवार के बच्चे के लिए काफी मुश्किल था, लेकिन उस विषम परिस्थितियों में पिता उमाकांत राय ने एक स्मार्ट फोन दिलाकर दोनो बच्चो को पढ़ने के ववस्था किए, दोनो बच्चे ने अच्छे अंक लाकर माता पिता और अपने जिला को गौरांवित की! स्वेता अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता,मौसी डा०गायत्री देवी,बड़े भाई,व स्कूल शिक्षक और अपने कोचिंग संकल्प क्लासेज के संस्थापक के जी० यादव सर को देती हैं, जिन्होंने कोविड काल जैसे विषम परिस्थितियों में स्वेता का साथ दिया! पिता उमाकांत राय ने बतााया की वे अपने दोनो बच्चे के अच्छे अंक आने से बेहद खुश हैं, पुत्री की लगन ने आज परचम लहराने का काम किया जो हमारे समाज की बहुत बड़ी उपलब्धि है। बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाओं की गूंज से पूरे जितवारपुर निवासी झूम उठे।

लेबल: , ,

बिहार में लाइब्रेरियन के 800 से अधिक पदों पर होगी बहाली, नियमावली बनकर तैयार

बिहार में दस सालो से ज्यादा समय से लाइब्रेरियन की बहाली नहीं हुई है। बहाली के लिए पूछे जाने पर सरकार सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दे रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि कितने पद सृजित किए जाएंगे। किस प्रक्रिया से नियुक्ति होगी, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। सरकार ने इसकी गणना भी नहीं की है। सदन में लाइब्रेरियन बहाली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर लाइब्रेरियन की बहाली होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियमावली बनकर तैयार है। उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए अभी तक लगभग 893 पदों को सृजित किया गया है। इसके साथ ही बाकी रिक्तियों को देखा जा रहा है।अधिकारियों की मानें, तो लाइब्रेरियन की बहाली के लिए नियमावली तैयार की जा रही है। आलम यह है कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बीते एक साल पहले सदन में तीन से चार बार लाइब्रेरियन बहाली को लेकर तमाम दलीलें दे चुके हैं लेकिन हुआ कुछ नहीं है। शिक्षा विभाग यह भी तय नहीं कर सका है की बहाली एक हजार होनी है या दो हजार। बहाली को लेकर अभ्यर्थियों कई बार आंदोलन भी किए, कई लोगों को कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाना पड़ा।बता दें कि राज्य के मिडिल स्कूलों को सरकार ने अपग्रेड करके माध्यमिक में बदल दिया है। माध्यमिक विद्यालयों को अपग्रेड कर प्लस टू में डाल दिया गया है। शिक्षकों की बहाली तो लगातार हो रही है लेकिन लाइब्रेरियन की बहाली नहीं हो रही है। स्कूलों में पुस्तकालय के लिए किताबें खरीदी जा रही है, पर इनकी देखरेख करने वालों की बहाली में सरकार लापरवाही बरत रही है।ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह कहते हैं कि लगातार सरकार की ओर से आश्वासन ही मिल रहा है।बीते कई सालों से अभ्यर्थी चक्कर काट रहे हैं। कभी नियावाली बनाए जाने तो कभी पद सृजित किए जाने के नाम पर अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार स्पष्ट तौर पर सरकार जवाब नहीं देती है।

लेबल: ,

सोमवार, 28 मार्च 2022

बिहार के मुख्यमंत्री पर हुआ हमला जानिए हमला करने वाले शख़्स के बारे में

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पे हमला करने वाला शख्स बख्तियारपुर के अबू महमद पुर के रहने वाले आरोपी हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुरक्षा चूक मामला युवक की इस हरकत से मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होने लगा है।इधर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बख्तियारपुर में व्यवसायियों ने सोमवार को सभी दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया है। दुकानदार संघ के साथ ही आम लोगों ने इस बंद का समर्थन किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रविवार दिनांक 27/03/2022 को पटना के बख्तियारपुर में एक युवक ने हमला कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक करीब 50 कदम पैदल चलकर सुरक्षा को तोड़ते हुए सीएम नीतीश कुमार तक पहुंच गया और करीब जाकर हाथ चला दिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ भी की गई। इस बीच जानकारी सामने आई है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह पहले भी अजीबो-गरीब हरकत कर चुका है। बताया जा रहा है कि एक बार वह घर की छत से कूद गया था। मिली जानकारी के अनुसार युवक अबू मोहम्मदपुर गांव का रहनेवाला है। उसका नाम शकर वर्मा उर्फ छोटू है। पूछताछ में पता चला है कि वह डीजे संचालक है। लेकिन, यह अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर उसने सीएम नीतीश कुमार को क्यों टारगेट किया। सिर्फ इतनी बात पता चली है कि वह किसी बात को लेकर वह बेहद नाराज था। उसके परिवार का एक आभूषण दुकान भी है जहां इसके चाचा और बड़े भाई बैठते हैं। युवक शंकर उर्फ छोटू के परिजनों ने बताया कि छोटू मानसिक तौर पर बीमार है। दो बार शादियां की पर कोई विवाह सफल नहीं हो सका। आरोपी शंकर की भाभी ने वीना देवी ने बताया कि ससुराल में फांसी लगाने का भी प्रयास किया था। उसके बाद से दिमागी हालत सही नहीं है। दोनों पत्नी और बच्चे साथ नहीं रहते। आरोपी युवक का तीन चार सालों से इलाज करवाया जा रहा है।

लेबल:

शनिवार, 26 मार्च 2022

मशहूर गायक राजा सिंह, 'विवेकानंद कंज़रवेटरी' में म्यूज़िक मेंटर के पद में नियुक्त हुए

125 संगीत प्रतिभागियों में से राजा सिंह टॉप 3 में शामिल हुए!
दिल्ली | राजा सिंह संगीत की दुनिया में एक जाना माना नाम है ! पिछले कुछ वर्षो में राजा सिंह ने संगीत सीखाने और गायन के क्षेत्र में एक से एक अवार्ड और कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी! वर्ष 2019 में वे मासा इंडिया मेंटर अवार्ड और 2020 में युथ इंडिया का नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड भी मिला ! हाल ही में दिल्ली की बेस्ट विवेकानंद कंज़रवेटोरी ने राजा सिंह को म्यूज़िक मेंटर के पद में नियुत्क किया ! देश के 125 संगीत प्रतिभागियों में से राजा सिंह टॉप 3 में शामिल हुए ! इससे पहले राजा सिंह ने अपनी सेवाएं डॉ किरण बेदी के फाउंडेशन, इंडिया विज़न में दे चुके है जिसमे उनकी संगीत सीखाने और बेहतर प्रदर्शन के लिए सोनी पीक्चर नेटवर्क के संजोयन से बेस्ट मेंटर का भी अवार्ड मिला ! राजा सिंह ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरु को दिया है !



लेबल:

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

बिहार के सूरज ने जेल में रहकर IIT एंट्रेंस एग्जाम क्रैक किया, 54वां रैंक!

कहावत है ना जब इंसान का हौसला बुलंद हो तो कुछ भी असंभव नहीं। ऐसा ही चरितार्थ कर दिखाया है नवादा मंडल कारा के एक बंदी सूरज कुमार ने। जेल में रहते हुए ही सूरज ने आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाली ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) की परीक्षा में कामयाबी पाई है। बीते सप्ताह जारी परिणाम में सूरज को देश भर में 54वां रैंक प्राप्त हुआ है। अब सूरज आईआईटी रूड़की में दाखिला लेकर मास्टर डिग्री कंप्लीट करेगा। परिजनों ने बताया कि उसकी इस कामयाबी में तत्कालीन मंडल काराधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय की भरपूर सहयोग दिया है। जानकारी के मुताबिक, जेल के अंदर ही काराधीक्षक ने सूरज को परीक्षा के लिए किताबें और नोट्स समेत जरूरी मैटेरियल उपलब्ध करा दिए। इसी के चलते सूरज के बुलंद हौसले को नई पंख लग गई और जेल में रहते हुए ही तैयारी कर उसने एक नई उपलब्धि कायम की है। सूरज ने जेल से पेरोल पर जाकर 13 फरवरी को एग्जाम दिया था। बता दें कि सूरज कुमार उर्फ कौशलेंद्र कुमार वारिसलीगंज के मोसमा गांव के हैं। पिता का नाम अर्जुन यादव का है। सूरज आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम जेईई की परीक्षा के लिए एक वर्ष तक कोटा में रहकर तैयारी की। इसी दौरान गांव में नाली विवाद के मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में सूरज को नामजद बना दिया गया फिर प्रशासन ने 19 अप्रैल 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल आने पर सूरज पूरी तरह टूट चुके थे। लेकिन इसी बीच उसे काराधीक्षक अभिषेक का जेल के अंदर मोटिवेशनल स्पीच सुनने व क्रिएटिविटी देखने का मौका मिला और इस बात से प्रभावित होकर सूरज उनसे मिला और उन्होंने उसकी हरसंभव सहयोग की।

लेबल:

रविवार, 20 मार्च 2022

सीतामढ़ी मुखियाइन,पति को छोड़ प्रेमी संग भागी !

सीतामढ़ी: जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव की महिला मुखिया (मुखियाइन) अपनी ही पंचायत के एक 35 वर्षीय शादीशुदा युवक के साथ फरार हो गईं!
सूत्रों के अनुसार मुखिया अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई और युवक के भी दो बच्चे हैं।मुखिया पंचायत चुनाव 161 वोट से जीती थी। चुनाव के समय युवक ने प्रचार में मदद की थी! इसी दौरान दोनों करीब आ गए।मामला जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है।पंचायत की मुखिया 38 वर्षीय रेखा देवी 9 मार्च घर से भाग गई। मुखिया पति ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर पति ने स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उसने गांव के ही तीन लोगों के नाम बताए हैं। मुखिया पति ने बताया कि दिनांक 9 मार्च को सुबह टहलने के दौरान वह गायब हो गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है!पंचायत चुनाव के दौरान से ही चल रहा था प्रेम प्रसंग पति ने खाप पंचायत के ही स्व. युगेश्वर कापड़ के पुत्र राम प्रगाश कापड़, राम प्रगास कापड़ के पुत्र संजय कापड़ और विजय कापड़ को आरोपी बनाया है। उसने कहा कि ये तीनों शादी की नीयत और मुझे बदनाम करने के लिए पत्नी को बहला-फुसला कर ले गए हैं। गांव से लेकर शहर तक अब यह मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुखिया रेखा देवी का संजय कापड़ (35) से पंचायत चुनाव के दौरान से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चुनाव के दौरान रेखा देवी के पक्ष में संजय भी वोट मांग रहे थे।महिला मुखिया के दो पुत्र और एक पुत्री हैं।सबसे बड़ा पुत्र 21 वर्ष का हैं, जो पटना में रहकर BSC का पढ़ाई कर रहा हैं। दूसरी पुत्री हैं जो मैट्रिक कर रही है। तीसरा बेटा नौवीं कक्षा का छात्र है।




लेबल:

शुक्रवार, 18 मार्च 2022

बूढ़ी गंडक में डूबने से समस्तीपुर के दो युवक की मौत!

जितवारपुर/समस्तीपुर
बताया जा रहा हैं की समस्तीपुर के जितवारपुर के दोनो युवक होली खेलने के बाद समस्तीपुर कोठी घाट बूढ़ी गंडक में स्नान करने गएदोनो युवक की डूबने से मौत हो गया, मौत का खबर फैलते गांव में कोहराम मच गया,मृतक का पहचान जितवारपुर चौथ निवासी राजू राय और राम प्रवेश राय के पुत्र के रूप में किया गया हैं, बेटे की मौत की खबर सुनते परिजनों का रो रो कर हाल बुरा हैं, मौके पर पहुंचे स्थानीय राजद विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन और समाजसेवी शिवशंकर राय ने सरकार से परिजनों को सहायता राशि की मांग की हैं! 


लेबल:

गुरुवार, 17 मार्च 2022

वीना फिजियोथैरेपी द्वारा होली मिलन समारोह सह युवा संवाद का किया आयोजन

वीना फिजियोथैरेपी के द्वारा होली मिलन समारोह व युवा संवाद की आयोजन डॉ. नीरज कुमार के अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी युवाओ ने एक -दुसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी। इस दौरान वीना फिजियोथैरेपी के संचालक डा० नीरज ने कहा कि होली पर्व प्रेम सौहार्द का पर्व है, हम युवाओ को इस दिन भाईचारा का संदेश देने की जरूरत है,
डा०राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से आए कृषि पत्रकरिता छात्र ब्रजेश अधिकारी ने सभी को होली की बधाई देते हुए युवा संवाद के जरिए उपस्थित युवाओ को अपने समाज मे शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लाने की बात कही।
वहीं यादव सेना के प्रदेश अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि आज के दौर मे लोग शिक्षा का महत्व नही समझ पा रहे है, आज अमेरिका जैसी देश भी शिक्षा के कारण ही इतना विकसित हो पाया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. नीरज कुमार ने उपस्थित सभी युवाओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि आज जिस प्रकार यूथ के द्वारा लगातार शिक्षा -स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र मे कार्य कर रहा हैवह काबिलेतारीफ है। उम्मीद करते है कि आगे भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे इस प्रकार की कार्य करते रहेंगे। इस दौरान समाजसेवी शिक्षक रविन्द्र खत्री, दिवाकर यादव, अटा यादव, रौशन यादव, अली इकबाल,उपमुखिया बीजो ठाकुर , ज्ञानदा सेंट्रल स्कूल के डायरेक्टर चंदन जी,अविनाश जी , सुधु जी, संगीतकार लड्डू जी,सुनील जी,संगीतकार लक्ष्मण जी,दीपक सिंह,आदि मौजूद रहे!


लेबल:

समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज गुरुवार को समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर बैंक के गार्ड तथा अनुसेवकों के बीच होली किट का भी वितरण किया गया l होली किट में कुर्ता-पैजामा , रंग -अबीर , चीनी - सेवई , मिठाई तथा ड्राई फ्रूट्स आदि था l सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह होली में विभिन्न रंगों में रंगे मनुष्य की व्यक्तिगत पहचान सिर्फ मानव के रूप में होती है। ठीक वैसे ही विभिन्न रंगों से मिल कर हमारे देश का निर्माण हुआ है। पूरे विश्व में अनेकता में एकता के लिए भारत की मिसाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि होली पर्व समाज को भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की ओर आकर्षित करता है। मौके पर केन्द्रीय सहकारिता बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, पदाधिकारी सुशील कुमार चौधरी, शाखा प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा, पदाधिकारी जे० शांडिल्य, सहायक वरुण कुमार, सहायक शंकर सिंह, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ,समाजेवी अनंत कुशवाहा, रामप्रीत पासवान , रंजीत कुमार रम्भू , ओमप्रकाश यादव तथा नवीन कुमार सहित बैंक के कर्मचारीगण भी मौजूद थे। 





लेबल: