मंगलवार, 26 सितंबर 2023

Madhya pradesh: भोपाल पहुंचे पीएम मोदी का मेडिकल स्टूडेंट्स ने किया विरोध, आसमान में छोड़े सैंकड़ों काले गुब्बारे

नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भोपाल में छोड़े सैंकड़ों काले गुब्बारे, PM के सुरक्षा में लगे अधिकारियों में हड़कंप


नर्सिंग परिक्षाओं पर रोक के कारण अधर में लटका है हजारों छात्रों का भविष्य, रुकी हुई परिक्षाओं को शुरू कराने के निर्देश दें प्रधानमंत्री: छात्र नेता रवि परमार


नर्सिंग के सत्र 2023-24 को शून्य ईयर करना सरकार कि विफलता, छात्र अन्य राज्यों में पलायन करने को होंगे मजबूर - रवि परमार


भोपाल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भोपाल में पीएम मोदी का विरोध करने का अनोखा तरीका निकाला। नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने विरोध स्वरूप आसमान में सैंकड़ों काले गुब्बारे छोड़े। गुब्बारों के माध्यम से नर्सिंग स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से पूछा कि हमारी परिक्षाएं कब होगी।



एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सोमवार सुबह नर्सिंग स्टूडेंट्स सैंकड़ों गुब्बारे लेकर चेतक ब्रिज के पास पहुंच कर एक ऊंची इमारत के ऊपर से उन्होंने स्लोगन लिखे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़े। इन गुब्बारों पर लिखा था, 'मोदी जी नर्सिंग परिक्षाएं कब होंगी' अन्य गुब्बारों पर लिखा था कि 'मोदी जी नर्सिंग महाघोटाले के आरोपी मंत्री के विरुद्ध कार्रवाई कब होगी'


भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर अधानक काले गुब्बारे उड़ने से सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपीजी अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस बल तत्काल हरकत में आ गई। दरअसल, पीएम मोदी के दौरे के कारण जंबूरी मैदान के आसपास नो फ्लाइंग जोन घोषित किया था। जंबूरी मैदान के तीन किमी के दायरे में पैराग्लाइडर, ड्रोन, हॉट बलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेट पर प्रतिबंध लगाया गया था। 


नर्सिंग स्टूडेंट्स का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि, 'मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले की वजह से मध्य प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में अटक चुका है। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार नर्सिंग के सत्र 2023-24 को जीरो ईयर करने की तैयारी में है। ऐसे में नर्सिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले प्रदेश के छात्र छात्राओं को अन्य राज्य की और पलायन करना होगा।


गुब्बारों पर प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की फोटो लगा कर नोटों की माला पहनाई गई छात्र छात्राओं का कहना हैं कि हम मध्यम वर्गीय परिवार से हमने लाखों रूपए लोन लेकर कालेज की फीस भर दी लेकिन नर्सिंग घोटाले की वजह से हमारा भविष्य अधर में लटक गया जो कुछ पैसे बचे थे वो हमने प्रधानमंत्री को समर्पित करते हुए परीक्षा करवाने की मांग की हैं


रवि परमार ने कहा कि कई प्रयास के बावजूद पुलिस प्रशासन हमें पीएम मोदी को ज्ञापन देने से रोक देती है ऐसे में काले गुब्बारों के माध्यम से हमने प्रधानमंत्री को नर्सिंग घोटाले की ओर ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं। पीएम मोदी से हमारी मांग है कि नर्सिंग घोटाले को संज्ञान में लेकर उच्चस्तरीय जांच कराएं और दोषी मंत्रियों को पद से हटाएं। साथ ही जल्द से जल्द नर्सिंग परिक्षाएं कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।


परमार ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग कालेजों के फर्जीवाड़े की वजह से लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में अटक गया। पिछले तीन सालों से छात्र छात्राओं की परीक्षाएं नहीं हुई। वहीं परीक्षा की मांग करने पर मध्यप्रदेश के नर्सिंग छात्र-छात्राओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे मुकद्दमे दर्ज़ कर 10-20 और 50 हजार रुपए तक के बांड भरवाएं जा रहें हैं ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके।


लेबल: , , , , ,

गुरुवार, 14 सितंबर 2023

Madhya Pradesh : कांग्रेस ने निकाला युवा किसान क्रांति मार्च एवं ट्रैक्टर रैली,,मप्र से किसान विरोधी 50% कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे - श्रीनिवास बीवी

हम इस किसान विरोधी सरकार की ईंट से ईंट बजा कर रख देंगे - विक्रांत भूरिया



इंदौर  आज इंदौर में  युवा कांग्रेस द्वारा युवा किसान क्रांति मार्च का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों किसान ने अपने ट्रेक्टर ट्राली समेत हिस्सा लिया ।


सभा को संबोधित करते हुए *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी* ने कहा  कि मप्र में शिवराज सरकार के पाप का घडा भर चुका है "शिवराज सिंह जी, जितना 50% लेना है ले लीजिए, सिर्फ 2 महीने बचे हैं। हमने कर्नाटक से 40% की सरकार को हटाया था, अब मप्र से 50% की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।"


 रैली में मौजूद *पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी* ने कहा की किसानों को आज भी अपनी मूलभूत ज़रूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जबकि भाजपा सरकार करोड़ों रुपये ब्रांडिंग में खर्चा कर के अपने आपको किसान हितेषी जताने पर तुली है जबकि ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और है ।


प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा विकास और भूमि अधिग्रहण के बहाने, आपको किसानों की ज़मीन हड़पने नहीं देंगे शिवराज सिंह जी। हम इस किसान विरोधी सरकार की ईंट से ईंट बजा कर रख देंगे । यह धरती हमारी मां है और उस मां के सपूत इस देश के किसान हैं। किसानों की ज़मीन उद्योगपतियों को आप रेवड़ी की तरह बांट नहीं सकते शिवराज सिंह जी, याद रखें!


मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की मप्र में सरकार द्वारा किसानों पर लगातार अत्याचार किये जा रहे हैं । यहां अल्प वर्षा के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं ऐसे में सरकार न तो  मुआवजा दे रही है न ही कोई ठोस कदम उठा रही है , शिवराज का ध्यान केवल झूठ बोलने और चुनाव जीतने पर केन्द्रित है ।


इस रैली में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी , पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं बडी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता  एवं पदाधिकारी शामिल हुए ।

 

लेबल: , , ,

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

Samastipur : 11 सूत्री मांगो के समर्थन में पंच-सरपंच संघ का समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

समस्तीपुर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अपनी 11 सूत्री मांगो के समर्थन में पंच-सरपंच संघ के तत्वावधान में समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया l अध्यक्षता पंच-सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुंद्रिका सिह, संचालन पंच-सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव सागर महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियो को सुविधा देने के बजाय सरकार द्वारा उनके अधिकारों में कटौती किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि राज्य की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निवास करती है और उनके ही मतों से पंच-सरपंच जीतकर आते हैं। गांव-समाज में आदि काल से पंच-सरपंच पंच परमेश्वर के रूप में सम्मानित हैं। इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के द्वारा पंच सरपंच के अधिकारो में कटौती की जा रही है l सुविधा भी नहीं दिया जा रहा है l मानदेय बढ़ाने की घोषणा और नोटिस तमिला करने व चौकीदार की व्यवस्था में छलावा साबित हुई l न्याय सचिव व न्याय मित्र का पद वर्षो से रिक्त है l उन्होंने कहा, 'वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा सहित सभी मांगों को पूरा किया जाए। विभागीय अधिकारी अनाप-शनाप पत्र निर्गत करना बंद करें l वंशावली सरपंच पंचायती राज व्यवस्था के तहत बनाते आ रहे हैं। विभाग तुरंत आदेश निर्गत करें आगे भी बनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत किया जाय l सभी ग्राम कचहरियों में चौकीदार, ग्राम रक्षा दल, भंडारपाल, रात्रि प्रहरी , आदेशपाल, भू-मापक अमीन, कम्प्यूटर ऑपरेटर को तैनात किया जाय l कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष मुंद्रिका सिह, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर महतो , उप प्रमुख राजेश कुमार सिह, सरपंच अनिल कुमार राय, शत्रुध्न पासवान , नंदन पासवान , गीता देवी , विभा देवी , किशोरी पासवान , गुड़िया देवी , कमलेश कुमार राय , सुधीर कुमार , राजेश कुमार सिह, रामबाबू ठाकुर , मुखलाल राय, उपेन्द्र नारायण , महावीर कुमार , नंदन पासवान आदि ने सम्बोधित किया l धरना के उपरांत एक 09 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, समस्तीपुर से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम का 11 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौपा l

लेबल: , , , ,

Madhya pradesh : इलाज कराने गए मरीज की डॉक्टर ने कर दी पिटाई

रामनगर में पदस्त डॉक्टर अमित पटेल ने एक बार फिर एक व्यक्ति की पिटाई करदी। प्रजापति समाज का व्यक्ति खून से लतफत था और वह मेडिकल करने के लिए डॉक्टर अमित पटेल के पास गया लेकिन अमित पटेल ने उस व्यक्ति का मेडिकल करने से मना कर बाहर बैठने को कहा लेकिन वह व्यक्ति जब दोबारा बोला की जल्दी से उसका इलाज कर दीजिए क्योंकि उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था, इतने में अमित पटेल गुस्सा गया और मरीज को बेल्ट और जूतों से पिटाई कर दिया और बाहर भागा दिया।


यह पहली बार नही है जब अमित पटेल ने किसी मरीज की पिटाई की है बल्कि यह पिछले कई बार अन्य मरीजों के साथ मारपीट कर चुका है लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है बताया जा रहा है की डॉक्टर अमित पटेल को राज्य मंत्री रामखेलावन का संरक्षण प्राप्त है जिससे वह लगातार कई बार मरीजों के साथ मार पीट करने के बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है ।

लेबल: , , , , , ,