सोमवार, 29 जून 2026

समस्तीपुर की बेटी ने रचा इतिहास, राज्य कर सहायक आयुक्त बनने पर सम्मानित

समस्तीपुर (नेशन संवाद) : रविवार को समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर चयनित जयंती कुमारी को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन समस्तीपुर विकास मंच के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में जयंती कुमारी को पाग, चादर, माला, बुके, पुस्तक, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय ने किया। स्वागत भाषण पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा ने किया।


ज्ञात हो कि मोरदीवा निवासी एवं रेल डाक सेवा में कार्यरत राम विनोद राय की पुत्री जयंती कुमारी ने अपने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। वह लोकप्रिय समाजसेवी ई. पंकज कुमार की ममेरी बहन हैं। समारोह को संबोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जयंती कुमारी की यह उपलब्धि पूरे परिवार के साथ-साथ समस्तीपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जयंती ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर जिले का नाम बिहार में रोशन किया है।


समाजसेवी ई. राजेश कुमार राय एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान ने कहा कि यह जयंती की सफलता की शुरुआत है। आने वाले समय में उनकी प्रतिभा और ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफलता की ओर ले जाता है।


मौके पर समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक राकेश कुमार ठाकुर, सह संयोजक ई. राजेश कुमार राय, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामविनोद पासवान, समाजसेवी ई. पंकज कुमार, प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुशवाहा, समाजसेवी डॉ. रामपुकार सिंह, जयंती के पिता राम विनोद राय, रेल अधिकारी मुकेश यादव, सोनम कुमारी, समाजसेवी सह अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन उर्फ मुखिया जी, समस्तीपुर विकास मंच के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, राजद नेता जयलाल राय, माकपा नेता राम लौलिन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 28 जून 2026

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय को मिला ‘मैन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड’

समस्तीपुर (नेशन संवाद): डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के विद्यापति सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन की ओर से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय को प्रतिष्ठित ‘मैन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान डॉ. पांडेय द्वारा विश्वविद्यालय के विकास, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिससे न केवल विश्वविद्यालय की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ, बल्कि यहां की कई अभिनव पहलें देश के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों में भी अपनाई गईं।


किसानों से जुड़ी खबरें और अपडेट्स के लिए किसान संवाद चैनल को सब्सक्राइब करें। 

https://youtube.com/@kisansamvad?si=DR-X0mhSNTgq_5X1

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ. पांडेय के नेतृत्व में शुरू किए गए दीक्षारंभ कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती में स्नातक स्तर की पढ़ाई, ई-ऑफिस व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने कृषि शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन में नई दिशा प्रदान की है।

हमारे भक्ति चैनल भक्ति संवाद को सब्सक्राइब करें।

https://youtube.com/@bhaktisamvadofficial?si=4jxvv2GnEkV6fyjm


संस्था के अधिकारियों ने डॉ. पांडेय को एक समर्पित कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कृषि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

लेबल: , , , , , , ,

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

BPSC TRE 3.0 : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, लागू होगा आरक्षण!

बिहार में शिक्षक बनने की सपना देख रहें युवाओं के लिए सरकार ने एक बार फ़िर खुशखबरी दी हैं, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं, परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च तक होगी, बता दे की इस बार बीपीएससी में कुछ बदलाव किया गया हैं, इस बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नया आरक्षण कानून लागू होगा।


बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 10 फरवरी से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तीसरे चरण में लगभग 87 हजार पदों पर नियुक्ति होगी, जो नए आरक्षण नियमावली के अनुसार होगी, नए आरक्षण नियमावली के अनुसार से ईबीसी के अभ्यर्थियों को 25 0, पिछड़ा वर्ग के को 18 , एससी को 20, एसटी को दो प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत का लाभ मिलेगा। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बताया कि राज्य में पहली बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नए आरक्षण नियम का पालन किया जाएगा।


शिक्षक अभ्यर्थियों को मिल सकता है 5 मौके
 
पहले चरण में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान जो नियमावली बनाई गई थी, उसमें शिक्षक अभ्यर्थियों को तीन मौके का जिक्र किया गया था, लेकिन अभियर्थियो द्वारा विरोध और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद बीपीएससी दो और मौका देने का विचार कर रही हैं।

निगेटिव मार्किंग की परेशानी से भी मिलेगी मुक्ति

बीपीएससी की ओर से साफ कर दिया गया है कि टीआरई फेज 3 की परीक्षा में किसी प्रकार की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस बार एक ही पेपर होंगे और परीक्षा ढाई घंटे की होगी।

लेबल: , , , , , , , , , , , ,

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

Uttar pradesh: दारोगा की दबंगई, किसान नेता के साथ गाली गलौज कर किया गलत व्यवहार

बिजनौर मे एक बुजुर्ग किसान नेता को दरोगा के द्वारा गाली गलोज किया गया, उसके बाद मे उसकी गर्दन को पकड़ कर थाने ले गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है



यूपी के बिजनौर से एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है जहां एक पुलिसकर्मी बुजुर्ग किसान नेता के साथ गलत व्यवहार किया, दरोगा ने गाली देते हुए पहले बुजुर्ग की गर्दन पकड़ी उसके बाद उसको खीचते हुए अपने साथ ले गया इस घटना का वीडिओ सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है हालांकि नेशन संवाद इस वीडियो पुष्टि नहीं करता है,ये मामला नांगला क्षेत्र का है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पर गलत आरोप लगाते हुए नांगल क्षेत्र के थाने पर किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओ ने धरना दिया साथ ही 15 फरवरी को महापंचयत का ऐलान किया, संगठन ने चेतावनी पत्र नांगल थाने के भीतर चस्पा करने का प्रयास किया था, इस पुरे मामले पर नांगल थानअध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया उसे विजनौर पुलिस के हवाले सौंप दिया है

लेबल: , , , , , , ,

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला,अब 'कुलगुरु' कहलाएंगे यूनिवर्सिटी के कुलपति

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अब विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरु कहने का फैसला लिया है। इसके अलावा मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। 


भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी मे सरकार ने मंगलवार को पूरे मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए। इनमें से ही एक बड़े फैसले के तहत ये तय किया गया है कि विश्वविद्यालय के कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद द्वारा मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पुर्नस्थापित और पारित कराने संबंधी कार्यवाही के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। बता दें कि इस विधेयक में संशोधन के अनुसार विश्वविद्यालयों में कुलपति पदनाम को कुलगुरु कहा जायगा और मोहन सरकार ने किसानों के लिए 

किसानों के लिए फसल ऋण

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023-24 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिए जाने की योजना को निरंतर रखने की स्वीकृति दी है। सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को फसल ऋण प्रदान किया जाएगा। मंत्रिपरिषद द्वारा मिशन वात्सल्य में चाइल्ड हेल्प लाइन के सुचारू और कुशल संचालन के लिए विभागीय आदेश में संशोधन की स्वीकृति दी गई। संशोधन के अनुसार जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक हेल्प लाइन यूनिट का संचालन किया जाएगा। इस कार्य के लिए मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित अर्हता अनुसार विज्ञापन जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया से किया जायेगा। चाइल्ड हेल्प लाइन के सभी स्टाफ संविदा पर रखे जाएंगे। शराब दुकानों के लिए अहम फैसला

वहीं मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश की मदिरा दुकानों के निष्पादन, देशी व विदेशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था, भांग, भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन एवं अन्य के संबंध में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति का अनुमोदन किया गया। मदिरा दुकानों के वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने कई अन्य बड़े फैसलों पर अहम निर्णय लिए रु किए जाने पर अनुमोदन दिया गया है

लेबल: , , , , , , , , ,

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

राष्ट्रपति ने संग्रहालय के लिए अपनी सराहना व्यक्त करते हुए कहा......

राष्ट्रपति ने संग्रहालय के लिए अपनी सराहना व्यक्त करते हुए कहा......
संग्रहालय के प्रति अपनी सराहना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, 'मुझे यकीन है कि हर भारतीय नागरिक जो यहां आएगा और संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं को देखेगा, उसे गर्व महसूस होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया. राष्ट्रपति ने वहां के प्रदर्शनों को बड़ी दिलचस्पी से देखा. करीब डेढ़ घंटे के अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने पुरानी इमारत में संविधान गैलरी का भी दौरा किया.
राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी गैलरी के पहले आगंतुक बने। यह गैलरी 16 जनवरी 2024 से नागरिकों के लिए खोली जाएगी। राष्ट्रपति ने कुछ समय इसके विभिन्न वर्गों जैसे सुशासन, पर्यावरण, विकास, अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव, विज्ञान, सांस्कृतिक विरासत, सार्वजनिक भागीदारी और सुरक्षा को देखने में बिताया। वह विशेष रूप से इमर्सिव और इंटरैक्टिव डिस्प्ले से प्रभावित हुई। उन्होंने अनुभूति क्षेत्र का भी दौरा किया। संग्रहालय के प्रति अपनी सराहना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, 'मुझे यकीन है कि हर भारतीय नागरिक जो यहां आएगा और संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं को देखेगा, उसे गर्व महसूस होगा।

राष्ट्रपति ने आधुनिक भारत के मंदिरों और आजादी के तुरंत बाद बनाए गए संस्थानों की प्रदर्शनियां भी देखीं। उन्होंने तोशाखाना को दिलचस्पी से देखा, जहां देश-विदेश के प्रधानमंत्रियों को मिले उपहार रखे हुए हैं। राष्ट्रपति ने भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निजी खंड का भी दौरा किया, जहां उनका शयनकक्ष और अध्ययन कक्ष स्थित है।

इस दौरान राष्ट्रपति ने संग्रहालय की नई इमारत में विभिन्न प्रधानमंत्रियों की दीर्घाओं का दौरा करने से पहले स्वतंत्रता और एकता गैलरी का दौरा किया, जिसमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर फिल्में दिखाई जाती हैं। राष्ट्रपति ने बैडमिंटन रैकेट और चरखे तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री की पासबुक को दिलचस्पी से देखा। उन्होंने श्री जयप्रकाश नारायण के पत्रों और उनकी जेल डायरी को भी बड़े ध्यान से देखा। उन्होंने पोखरण 2 परमाणु परीक्षणों का मनोरंजन, स्वर्णिम चतुर्भुज का प्रदर्शन और कारगिल युद्ध फिल्म देखी। राष्ट्रपति ने भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते पर प्रदर्शन को भी बड़ी दिलचस्पी से देखा।

14 अप्रैल 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया यह संग्रहालय बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ शोधकर्ताओं और घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बन गया है। संग्रहालय में प्रतिदिन औसतन 2000 पर्यटक आते हैं। उद्घाटन के बाद से संग्रहालय में लगभग 7.5 लाख आगंतुक आ चुके हैं।

लेबल: , , , , , , , ,

सोमवार, 15 जनवरी 2024

अफगानिस्तान पर लगातार दूसरी जीत से भारत का T20 सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की  


अजेय बढ़त बना ली। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 172 रन बनाये, जो टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर भी है। गुलबदीन नैब ने 35 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। 173 के लक्ष्य को भारत ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारतीय कप्तान ने यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की भी तारीफ की जिन्होंने तूफानी अंदाज में तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत को जीत दर्ज करने में आसानी रही। जायसवाल ने 34 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली, वहीं, दुबे ने 32 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाये, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे।आपको बता दें कि भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब बेंगलुरु में 17 जनवरी को खेले जाने मुकाबले को जीतकर उसका प्रयास अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप से हराने को होगा।

लेबल: , , , , , ,

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर,3.5 से भी नीचे गिरा तापमान, कब मिलेगी राहत !

उत्तर भारत में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड जारी है। इसी बीच मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


इसी तरह सुबह साढ़े आठ बजे पालम में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 3.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 4.0 डिग्री और रिज में 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे के चलते लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जबकि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। इन प्रदेशों में कोहरे का असर जारी मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखा गया, जबकि जम्मू, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति देखी गई। सुबह जम्मू संभाग, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और त्रिपुरा में दृश्यता 200 मीटर से नीचे दर्ज की गई। इसके अलावा असम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण कई ट्रेनों में हुई देरी रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा और सड़कों पर दृश्यता शून्य के बराबर पहुंच गया ।

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली लगभग 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं इसमें कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन, इंदौर-नई दिल्ली, वास्को-निजामुद्दीन, चेन्नई-नई दिल्ली, फिरोजपुर-मुंबई एक्सप्रेस, अमृतसरमुंबई मेल और बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस शामिल हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन भी प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की स्थिति के बाद, दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को धीरे-धीरे गाड़ी चलाने और उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। 16 जनवरी तक और सताएगी ठंड आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 16 जनवरी तक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर मे कमी की संभावना नहीं है।

लेबल: , , , , , , , ,

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

Samastipur : 11 सूत्री मांगो के समर्थन में पंच-सरपंच संघ का समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

समस्तीपुर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अपनी 11 सूत्री मांगो के समर्थन में पंच-सरपंच संघ के तत्वावधान में समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया l अध्यक्षता पंच-सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुंद्रिका सिह, संचालन पंच-सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव सागर महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियो को सुविधा देने के बजाय सरकार द्वारा उनके अधिकारों में कटौती किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि राज्य की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से निवास करती है और उनके ही मतों से पंच-सरपंच जीतकर आते हैं। गांव-समाज में आदि काल से पंच-सरपंच पंच परमेश्वर के रूप में सम्मानित हैं। इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के द्वारा पंच सरपंच के अधिकारो में कटौती की जा रही है l सुविधा भी नहीं दिया जा रहा है l मानदेय बढ़ाने की घोषणा और नोटिस तमिला करने व चौकीदार की व्यवस्था में छलावा साबित हुई l न्याय सचिव व न्याय मित्र का पद वर्षो से रिक्त है l उन्होंने कहा, 'वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा सहित सभी मांगों को पूरा किया जाए। विभागीय अधिकारी अनाप-शनाप पत्र निर्गत करना बंद करें l वंशावली सरपंच पंचायती राज व्यवस्था के तहत बनाते आ रहे हैं। विभाग तुरंत आदेश निर्गत करें आगे भी बनाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत किया जाय l सभी ग्राम कचहरियों में चौकीदार, ग्राम रक्षा दल, भंडारपाल, रात्रि प्रहरी , आदेशपाल, भू-मापक अमीन, कम्प्यूटर ऑपरेटर को तैनात किया जाय l कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष मुंद्रिका सिह, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर महतो , उप प्रमुख राजेश कुमार सिह, सरपंच अनिल कुमार राय, शत्रुध्न पासवान , नंदन पासवान , गीता देवी , विभा देवी , किशोरी पासवान , गुड़िया देवी , कमलेश कुमार राय , सुधीर कुमार , राजेश कुमार सिह, रामबाबू ठाकुर , मुखलाल राय, उपेन्द्र नारायण , महावीर कुमार , नंदन पासवान आदि ने सम्बोधित किया l धरना के उपरांत एक 09 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, समस्तीपुर से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम का 11 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौपा l

लेबल: , , , ,

Madhya pradesh : इलाज कराने गए मरीज की डॉक्टर ने कर दी पिटाई

रामनगर में पदस्त डॉक्टर अमित पटेल ने एक बार फिर एक व्यक्ति की पिटाई करदी। प्रजापति समाज का व्यक्ति खून से लतफत था और वह मेडिकल करने के लिए डॉक्टर अमित पटेल के पास गया लेकिन अमित पटेल ने उस व्यक्ति का मेडिकल करने से मना कर बाहर बैठने को कहा लेकिन वह व्यक्ति जब दोबारा बोला की जल्दी से उसका इलाज कर दीजिए क्योंकि उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था, इतने में अमित पटेल गुस्सा गया और मरीज को बेल्ट और जूतों से पिटाई कर दिया और बाहर भागा दिया।


यह पहली बार नही है जब अमित पटेल ने किसी मरीज की पिटाई की है बल्कि यह पिछले कई बार अन्य मरीजों के साथ मारपीट कर चुका है लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है बताया जा रहा है की डॉक्टर अमित पटेल को राज्य मंत्री रामखेलावन का संरक्षण प्राप्त है जिससे वह लगातार कई बार मरीजों के साथ मार पीट करने के बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है ।

लेबल: , , , , , ,

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत को किया गया डा० कलाम यूथ रत्ना अवार्ड से सम्मानित

ख्वाब फाउंडेशन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर चाणक्यपुरी नयी दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया


27 से 29 जुलाई तक होने वाले इस सम्मेलन में भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव सहित 25 देशों के प्रतिनिधि शिरकत किए! कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय जी के द्वारा किया गया! इस मौके पर समस्तीपुर द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार को डॉ कलाम रत्ना अवॉर्ड से सम्मानित किया गया! समाजिक कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया है, अमरजीत राष्ट्रीय सेवा योजना और एक्स एनसीसी कैडेट भी रहे हैं समस्तीपुर कॉलेज से! द उम्मीद संस्था को स्थापित कर वह गरीब के बेसहारे, कचरा संग्रहण करने वाले, नशे की लत में जा चुके बच्चे को शिक्षा के मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही साथ जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध भी करवाते हैं इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया!

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 18 जून 2023

समस्तीपुर के लाल ने किया कमाल,नीट का एग्जाम निकाल रवि रंजन ने किया जिले का नाम रोशन

समस्तीपुर/ समस्तीपुर जिले के रवि रंजन कुमार पिता सुबोध कुमार ने नीट की एग्जाम में  640 नंबर लाकर किया समस्तीपुर जिले का नाम रोशन जिनका रोल नंबर 15024 90287 है  ऑल इंडिया रैंक में 9944 रैंक प्राप्त किए। कैटिगरी रैंक ओबीसी में 3820 रैंक प्राप्त किए


रवि रंजन कुमार समस्तीपुर जिला के जितवारपुर निजामत वार्ड 19 के रहने वाला है इन्होंने पटना से तैयारी किया जो पूरी मेहनत और लगन से तैयारी किए और नीट की एग्जाम निकाल लिया।

रवि रंजन कुमार से बात करने पर  उन्होंने  मीडिया को बताया कि मैं एमबीबीएस करके समाज सेवा करना चाहता हूं और अपने समस्तीपुर में जो भी गरीब, मजदूर , लाचार, लोगो की सेवा करना चाहता हूं 



उनके पिताजी सुबोध कुमार ने भी यह बताया कि मेरा बेटा जब डॉक्टर बनकर आएगा तो समस्तीपुर के लोगों की सेवा पूरे शिद्दत (निष्ठा) के साथ करेगा।

लेबल: , , , , , ,

सोमवार, 8 मई 2023

मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं,सुप्रीम कोर्ट ने लगाया फटकार राहत से इनकार।

बिहार/पटना बिहारियों के साथ कथित हिंसा को लेकर फेक वीडियो वायरल करने के मामले में बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर ले गई थी, मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.आज सोमवार (8 मई) को सुप्रीम कोर्ट में मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई होनी थी.सुप्रीम कोर्ट ने मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया


सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने मनीष कश्यप की बेल और एनएसए को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. बेंच ने कहा कि मनीष कश्यप हाईकोर्ट जा सकते हैं. वहीं, सभी केस को एक जगह क्लब करने की याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है.


याचिका में की गई थीं तीन मांगें


मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में दर्ज सारे केस को क्लब कर दिया जाए.

मनीष को रेगुलर बेल मिल जाए.

तमिलनाडु सरकार की ओर से लगाए गए एनएसए को हटा दिया जाए.

17 मई तक हिरासत में है मनीष कश्यप


बता दें कि मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर ओपी में सरेंडर किया था. इसके बाद आर्थिक अपराध की टीम ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया था. फिर तमिलनाडु की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई. चार मई को मदुरै कोर्ट की ओर से सुनवाई के बाद मनीष कश्यप की न्यायिक हिरासत 17 मई तक के लिए बढ़ा दी थी. इसके बाद मनीष कश्यप को मदुरै सेंट्रल जेल में रखा गया है.


28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने इस मामले में तमिलनाडु सरकार से पूछा था कि एनएसए क्यों लगाया गया है? इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट से जवाब देने के लिए समय मांगा था. आज तमिलनाडु सरकार की ओर से काउंटर एफिडेविट फाइल किया गया था.

लेबल: , , , , , , ,

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

Darbhanga: जल-जीवन-हरियाली एवं मिशन लाइफ पर हुई विस्तृत चर्चा,नेहरु युवा केन्द्र दरभंगा ने किया आयोजन, विभिन्न प्रखंड के 50 युवा हुए शामिल

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण स्थिरता विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन


दरभंगा नेहरू युवा केन्द्र, दरभंगा द्वारा महारानी अधिरानी रामेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा के सभागार में "जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण स्थिरता में युवाओं की सहभागिता" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन श्री फारूक इमाम, जिला परियोजना अधिकारी-नमामि गंगे, नेहरू युवा केन्द्र, दरभंगा श्री ऋतू राज, जिला मिशन प्रबंधक, जल-जीवन-हरियाली मिशन, दरभंगा, श्री संदीप कुमार, जिला सलाहकार, जिला जल स्वच्छता समिति, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

जिला परियोजना अधिकारी-नमामि गंगे श्री फारूक इमाम ने कार्यशाला के उद्देश्य पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण स्थिरता विषय पर युवाओं को संवेदनशील बनाकर, उनके व्यवहार में परिवर्तन लाकर जलवायु परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का न्यूनीकरण किया जा सके।

जिला मिशन प्रबंधक श्री ऋतु राज ने जल-जीवन-हरियाली मिशन के द्वारा जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों एवं मिशन के सभी अवयव पर विस्तार से चर्चा किया।

जिला सलाहकार श्री संदीप कुमार ने जल संरक्षण, धूसर जल प्रबंधन, स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छता से समृद्धि पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं उपस्थित युवाओं से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण, इसके विवेकपूर्ण इस्तेमाल, जल निकायों को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करना, धूसर जल के पुनः उपयोग एवं कैच द रेन, अभियान के संदेश को ग्राम स्तर तक पहुंचाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य योजना तैयार कर उसकी प्रस्तुति दी गई एवं आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा किया।कार्यशाला में राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक मणिकांत, पूजा, दिव्या नाथ, प्रशांत, पंकज, संगीता, उपासना, ज्ञान रंजन, संजय, पुरुषोत्तम, स्पियरहेड सदस्य श्रृष्टि, प्रभा कांत सहित विभिन्न प्रखंड के पचास युवा शामिल रहे।

लेबल: , , ,

शनिवार, 14 जनवरी 2023

समस्तीपुर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन

 

समस्तीपुर समस्तीपुर कॉलेज , समस्तीपुर की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना एवं दर्शनशास्त्र विभाग के तत्त्वावधान में ´राष्ट्रीय युवा दिवस` के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सत्येन कुमार एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी ने किया।


मंच संचालन डॉ०आशीष पाण्डेय ने किया ।प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि " राष्ट्र के विकास में युवाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है। भारत में लगभग 54% लोग युवा है । इन युवाओं को उन्नति और सद्गति में लगना होगा तभी विश्व में हमारी विशेष पहचान बनेगी । हम विश्व के कल्याण में अपना योगदान दे सकते है । इसके लिए हमें स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है ।" वरीय प्राध्यापक डॉ० सच्चिदानन्द तिवारी ने कहा कि " युवाओं में चरित्र निर्माण करने पर जोर देना चाहिए । राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति का निर्णायक योगदान है । यवकों को अपने लक्ष्य के प्रति सतत प्रयन्नशील रहना चाहिए और यह प्रयास लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रहना चाहिए ।

महेश कुमार चौधरी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि "हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए " और वक्ताओं में डॉ० दयानंद मेहता , डाॅ० खुर्शीद आलम , डॉ० नागमणि आलोक , डॉ० मेराज आलम , डॉ० मनोहर पाठक आदि ने युवाओं का अपने विचारों से उत्साहवर्धन किया तथा कतिपय छात्रों में अमरजीत कुमार , सूर्यकान्त कुमार , पंकज , रामनारायण मंडल ने अपना विचार रखा । इस अवसर पर प्रियंका ,रूपम , कुणाल , रूपेश , आदित्य राज एवं अनेक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित हुए । धन्यवाद ज्ञापन डॉ० उपासना झा ने दिया । राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ ।

लेबल: , ,

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

स्वाति के साथ गैंगरेप और हत्या कर फांसी पर लटका देने की घटना को दबाने के खिलाफ भाकपा माले पूसा प्रखंड कमिटी द्वारा दलसिंहसराय डीएसपी का पुतला दहन

स्वाति गैंगरेप और हत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को 17 अक्टूबर को समस्तीपुर एसपी का घेराव में सैकड़ों लोगों पूसा से लेंगे भाग :- किशोर कुमार राय



भाकपा माले पूसा प्रखंड कमिटी के बैनर तले उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर पंचायत में स्वाति गैंगरेप और हत्या मामले को दबाने वाले उजियारपुर थाना अध्यक्ष एवं दलसिंहसराय डीएसपी को बर्खास्त करने, गैंगरेप और हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने, पूर्व सूचना के अनुसार 9 अक्टूबर को उजियारपुर थाना घेराव के दौरान उजियारपुर थाना अध्यक्ष द्वारा दारू माफिया द्वारा आंदोलन पर हमला करने के मांग को लेकर दलसिंहसराय डीएसपी का पुतला दहन किया गया।

 तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षत कर रहे भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहां की उजियारपुर थाना के सातनपुर पंचायत में दलित के नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या मामले को दबाने के लिए उजियारपुर थाना अध्यक्ष शराब के धंधेबाजों सहित भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाकर बलात्कारियों के समर्थन में माले के आंदोलन बाधित करने की साज़िश रचा था जिसे भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अपने सूझबुझ से नाकामयाब कर दिया है। हमें स्वाति मामले में न्याय चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि उजियारपुर थाना अध्यक्ष एवं दलसिंहसराय डीएसपी को तत्काल बर्खास्त किया जाए।


सभा को संबोधित करते हुए जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय ने कहा स्वाति गैंगरेप और हत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने,उजियारपुर थाना अध्यक्ष एवं दलसिंहसराय डीएसपी को बर्खास्त की मांग को लेकर 17 अक्टूबर को समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक का घेराव में सैकड़ों लोगों पूसा से लेंगे भाग।


वहीं भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ स्वाति हत्याकांड के आरोपी को बचाने के लिए थाना अध्यक्ष विभिन्न तरह का तिकड़म मढ़ रहीं हैं भाकपा माले इसकी उच्च स्तरीय जांच कर रही है 17 अक्टूबर को भाकपा-माले पुलिस अधीक्षक के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेगी जिले में जगह-जगह हत्या, रेप का मामला बढ़ रहा है। और जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रख बैठा है स्वाति हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच हो।


मौके पर उपस्थित भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य रविंद्र सिंह, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, आइसा जिला कार्यालय सह- सचिव दीपक यदुवंशी, उमा पांडेय कॉलेज, पूसा छात्र-छात्रा एवं आइसा सदस्य हिमांशु कुमार, कमल कुमार, अनिता कुमारी, नेहा कुमारी, आयुषी कुमारी, काजल कुमारी, विवेक कुमार, राहुल कुमार, प्रीति कुमारी, शांतनु कुमार, निशा कुमारी, कोमल कुमारी, काजल कुमारी, सुमन कुमार, सूरज कुमार, बबलू कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।









लेबल: , ,

शनिवार, 24 सितंबर 2022

नमांकन के आखरी दिन वार्ड 16 से वार्ड पार्षद पद के लिए समाजसेवी आदित्य नारायण (मंटू जी) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया!

समस्तीपुर: नगर निकाय चुनाव के नमांकन के अंतिम दिन लगातार बारिश के बाबजूद अपने समर्थक के साथ आदित्य नारायण (मंटू जी) ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया


काफी बारिश के बाबजूद उनके समर्थक उनके साथ खड़े दिखे, नामांकन लेकर आते ही लोगो ने फूल माला से उनका स्वागत किया, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वार्ड संख्या 16 पार्षद प्रत्याशी आदित्य नारायण ने कहा कि अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम के चुनाव में उतरे हैं l वार्ड 16 के व्यापक समस्याओं का निराकरण एवं प्रत्येक वार्ड वासी तक नगर निगम की सारी सुविधाएं पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है l इसके साथ-साथ अपने वार्ड की चिकित्सा संबंधी, शिक्षा व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं सारी सुविधाएं प्रत्येक वार्ड वासी तक पहुंचाना है l उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवाओं एवं गरीबों को आवाज बनने का काम करूंगा, क्षेत्र की चहुमुखी विकास के लक्ष्य को लेकर आया हूं, उन्होंने बड़ी बात कहा पिछले पांच साल में जो कार्य लोग नही कर पाएं वो अपना बोरिया बिस्तर बांध वार्ड से भाग रहे हैं, मौके पर भाजपा कार्यकता कृष्णबालक , मनीष पासवान, पप्पू कुमार, अर्जुन कुमार,रंजन कुमार, राजकुमार राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतक मौजूद थे!







लेबल: , ,

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या 34 वार्ड पार्षद पद के लिए नीलम देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया!

समस्तीपुर- नीलम देवी ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से उन्हे भव्य स्वागत किया गया!


इस दौरान मीडिया से बात करते  हुए वार्ड संख्या 34 पार्षद प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम के चुनाव में उतरी हूं l वार्ड 34 के व्यापक समस्याओं का निराकरण एवं प्रत्येक वार्ड वासी तक नगर निगम की सारी सुविधाएं पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है l इसके साथ-साथ अपने वार्ड की चिकित्सा संबंधी, शिक्षा व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं सारी सुविधाएं  प्रत्येक वार्ड वासी तक पहुंचाना है l उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवाओं एवं गरीबों को आवाज बनने का काम करूंगी l क्षेत्र की चहुमुखी विकास के लक्ष्य को लेकर आई है l मौके पर उनके पुत्र विजय कुशवाहा समाजसेवी ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से लोगो के हर समस्याओं में खड़ा हूं और आगे भी समाज सेवा करता रहूंगा l नामांकन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भाग लिया!








लेबल: , ,

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

समस्तीपुर मोरवा विधायक रणविजय साहू ने 99 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया!

समस्तीपुर ताजपुर प्रखंड के सरसौना में त्रिमुहानी से दलित टोला वार्ड संख्या - 07 में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग 99 लाख रुपये की लागत से 1.7 किमी लम्बी बनने वाली सड़क का उद्घाटन स्थानीय विधायक रणविजय साहू ने नारियल फोड़ कर तथा फीता काट कर किया l


मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम तथा संचालन नगर राजद अध्यक्ष नवीन कुमार ने किया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू किसी भी जगह के विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है l सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है और यही कारण है कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र में नये-नये सड़कों के शिलान्यास हो रहे हैं lउन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लोगों को कई योजनाओं की सौगात दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र एक मॉडल विधानसभा के रूप में प्रतिष्ठापित होकर रहेगा। आगे कहा कि मोरवा विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जनता दल यू नेता अनंत कुशवाहा , जिला राजद नेता ज्योतिष महतो , रौशन यादव, प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम , नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, मुखिया मनोज राय, प्रखंड प्रधान महासचिव पवन सिह, राजद नेता संदीप सरकार तथा जद यू नेता कुंदन कुशवाहा आदि मौजूद थे l







लेबल: , , ,