रविवार, 25 फ़रवरी 2024

पटना में आज नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड को जला कर करेंगे विरोध प्रदर्शन

पटना : बिहार में सक्षमता परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ए बार फिर सक्षमता परीक्षा को लेकर बिहार शिक्षक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे है। जानकर के अनुसार बिहार शिक्षक एकता मंच की ओर से सक्षमता परीक्षा के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर नियोजित शिक्षक संघ की पटना में बैठक हुई है। वहीं इस बैठक में नियोजित शिक्षकों ने यह निर्णय लिया है कि सभी जिला मुख्यालय पर एग्जाम के लिए जारी एडमिट कार्ड को जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। 


एडमिट कार्ड जला किया जाएगा विरोध प्रदर्शन।


बिहार शिक्षक एकता मंच के सदस्यों का कहना है कि सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। बिना शर्त हम लोगों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। विधायकों का भी घेराव करेंगे, वहीं आज यानी 25 फरवरी को शिक्षक सक्षमता परीक्षा के प्रवेश पत्र जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बिहार शिक्षक एकता मंच में ये सारे फैसले लिए गए है।

लेबल: , , , , , , , ,

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

BPSC TRE 3.0 : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, लागू होगा आरक्षण!

बिहार में शिक्षक बनने की सपना देख रहें युवाओं के लिए सरकार ने एक बार फ़िर खुशखबरी दी हैं, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं, परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च तक होगी, बता दे की इस बार बीपीएससी में कुछ बदलाव किया गया हैं, इस बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नया आरक्षण कानून लागू होगा।


बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 10 फरवरी से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तीसरे चरण में लगभग 87 हजार पदों पर नियुक्ति होगी, जो नए आरक्षण नियमावली के अनुसार होगी, नए आरक्षण नियमावली के अनुसार से ईबीसी के अभ्यर्थियों को 25 0, पिछड़ा वर्ग के को 18 , एससी को 20, एसटी को दो प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत का लाभ मिलेगा। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बताया कि राज्य में पहली बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नए आरक्षण नियम का पालन किया जाएगा।


शिक्षक अभ्यर्थियों को मिल सकता है 5 मौके
 
पहले चरण में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान जो नियमावली बनाई गई थी, उसमें शिक्षक अभ्यर्थियों को तीन मौके का जिक्र किया गया था, लेकिन अभियर्थियो द्वारा विरोध और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद बीपीएससी दो और मौका देने का विचार कर रही हैं।

निगेटिव मार्किंग की परेशानी से भी मिलेगी मुक्ति

बीपीएससी की ओर से साफ कर दिया गया है कि टीआरई फेज 3 की परीक्षा में किसी प्रकार की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस बार एक ही पेपर होंगे और परीक्षा ढाई घंटे की होगी।

लेबल: , , , , , , , , , , , ,

मंगलवार, 7 जून 2022

पटना से हाजीपुर अब सफर हुई आसान,सिर्फ़ 15 मिनट में पूरी होगी !

पटना इंतजार की घड़ियां खत्म और अब गांधी सेतु के दोनों लेन पर सरपट भागेंगी गाड़ियां। करीब छह साल में सेतु के सुपरस्ट्रक्चर को बदल कर इसे नया स्वरुप दिया गया है।गांधी सेतु पश्चिमी लेन का सुपरस्ट्रक्चर बदलकर इसे जून 2020 में चालू कर दिया गया था।अब सात जून से नए पूर्वी लेन पर भी वाहनों का आवागमन शुरु हो गया हैं। दोनों लेन पर निर्बाध रुप से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाने के बाद पटना से हाजीपुर का सफर आसान होगा और करीब छह किलोमीटर की दूरी पंद्रह मिनट में पूरी की जा सकेगी।


उत्तर बिहार की लाइफ लाइन कहा जाने वाला, एशिया का सबसे लंबा पुल महात्मा गांधी सेतु पर 1983 से वाहनों का आवागमन शुरु किया गया था। लेकिन उचित रखरखाव नहीं होने के कारण निर्माण के पच्चीस वर्ष होते ही सेतु की स्थिति खराब होने लगी। भारी वाहनों का बेरोकटोक परिचालन और सेतु पर वाहनों का ठहराव होने से इसके स्पैन असर पड़ाऔरकई स्थानों पर यह काफी जर्जर हो गया।सेतु के जर्जर कंधों पर भी हर दिन चालीस हजार से अधिक वाहनों का दबाव था। अंतत: इसके पुर्ननिर्माण की योजना बनायी गयी और सेतु के 46 पायों को दुरुस्त पाते हुए इसके ऊपरी सतह का निर्माण कराने की रुपरेखा तैयार की गयी। वर्ष 2016 में सेतु पश्चिमी लेन की परत काटकर इसे स्टील की चादर वाली सुपरस्ट्रक्चर बनाने का काम शुरु किया गया। उस वक्त दो साल में पश्चिमी लेन और अठारह महीने में पूर्वी लेन को तैयार कर आवागमन शुरु करने का लक्ष्य रखा गया था। इस नवनिर्मित सेतु को मार्च 2020 में शुरू किया जाना था लेकिन विभिन्न कारणों से निर्माण में देरी होती गयी और दो साल बाद इसे पूरा किया जा सका।गांधी सेतु के दोनों लेन से वाहनों का परिचालन शुरु होते ही राजधानी में बड़े वाहनों का प्रेशर बढ़ेगा। खासकर जीरोमाइल, पहाड़ी मोड़, धनुकी मोड़ के पास ट्रैफिक व्यवस्था को चौबीसों घंटे दुरुस्त रखना होगा। सेतु से वाहनों का दबाव बढ़ते ही फोरलेन पर जाम की समस्या खड़ी न हो इसके लिए नई व्यव्स्था करनी होगी। बड़े वाहनों के डायवर्ट और ओवरटेक पर नजर रखनी होगी। जिससे कि भीषण जाम से बचा जा सके।
गंगा नदी पर पटना में सबसे पहले महात्मा गांधी सेतु पुल 1982 में बनाया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पुल का उद्घाटन किया था। हालांकि इस पुल की स्वीकृति 1969 में भारत सरकार द्वारा दी गई थी। 1972 से 1982 तक पुल निर्माण का कार्य चला था। पुल 10 वर्षों में बनकर तैयार हुआ था। इसपर 87.22 करोड़ की लागत आई थी। पुल में कुल 46 पाया है।








लेबल: , , , ,

शनिवार, 21 मई 2022

पटना (Patna) में कुत्‍तों से डरी छात्रा को रास्‍ता दिखाने के बहाने ले गया युवक, सरेआम गंदे काम करने लगा

कुत्‍तों के झुंड को देखकर डरी सातवीं कक्षा की एक छात्रा को दूसरे रास्‍ते से जाने का झांसा देकर एक युवक आगे लेकर गया। कुछ दूर आगे सुनसान जगह देखकर उसकी हकीकत सामने आई तो लड़की सन्‍न रह गई। आलमगंज थाना क्षेत्र के दादरमंडी मोहल्ले में शनिवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को सही रास्ता दिखाने का झांसा देकर युवक ने सुनसान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर वहां लोग जुट गए। युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपित को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में युवक की हरकत कैद हो गई है। पीड़िता तथा उसकी मां को भी पुलिस ने थाने बुलाया है। दोपहर तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी।
छात्रा को दिया झांसा 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सातवीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा मेहंदीगंज गुमटी के पास से स्कूल जा रही थी। मोड़ पर एक युवक पहले से मौजूद था। इसी दौरान गली में तीन-चार कुत्तों को देख छात्रा घबरा गई। तब युवक ने छात्रा को दूसरे मार्ग से स्कूल जाने की सलाह दी।छात्रा उसके कहने पर आगे बढ़ी। युवक उसे रास्‍ता दिखाने का झांसा देकर आगे बढ़ रहा था। आरोप है कि कुछ दूर आगे सुनसान जगह पर युवक ने छात्रा को पकड़ लिया।उसके साथ दुष्‍कर्म का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत से भौंचक छात्रा ने शोर मचना शुरू कर दिया।छात्रा के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। माजरा जानकर लोगों ने युवक को दबोच लिया। टेंपो के पीछे बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। टेंपो के पीछे बांधकर लोगों ने शुरू कर दी पिटाई इसी बीच किसी ने पुलिस कािे सूचना दी। आलमगंज थाना के एएसआइ बाबूलाल राम मौके पर पहुंचे। युवक को भीड़ से बचाकर आलमगंज थाने ले गए। स्थानीय अजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक नशे का आदी है।वह मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। लोगों का कहना था कि मोहल्ले में स्मैकियरों की सक्रियता से नागरिक असुरक्षित हैं राह चलते लोगों से मोबाइल छि‍नतई तथा लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं अक्सर होती हैं। आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।


लेबल: , , , , , , , , , , ,

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

बिहार सरकार दूर करेगी किसानों की आर्थिक तंगी, 24 अप्रैल से विशेष अभियान, जानें क्‍या है कृषि विभाग की प्‍लानिंग।

किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने की कोशिश के तहत बिहार सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। प्रदेश के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसान भाई 24 अप्रैल से 1 मई के बीच चलने वाले अभियान का हिस्‍सा बन सकते हैं। इसके लिए पंचायत स्‍तर तक प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसानों की आर्थिक कठिनाई को दूर किया जा सके।बिहार के किसान भाइयों के लिए बड़़ी खुशखबरी है. प्रदेश सरकार ने उनकी आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए एक अभियान चलाने की बात कही है। इसके तहत ज्‍यादा से ज्‍यादा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड  उपलब्‍ध कराया जाएगा, ताकि उन्‍हें समय पर कर्ज मिल सके और वे साहूकारों के चंगुल में न फंसें। बिहार में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ किसानो तक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए अब कृषि विभाग ने एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है, जिसका मक़सद ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को क्रेडिट कार्ड को उपलब्ध कराना है।बिहार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। कृषि मंत्री ने बताया कि इस अभियान का आयोजन 24 अप्रैल से 1 मई तक किया जाएगा। बिहार में इस अभियान को चलाने से और अधिक किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हो जाएगा। अभी राज्य के अधिकांश किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है, जिससे उन्हें खेती-किसानी करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं।कृषि मंत्री का कहना है कि किसानों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया जा रहा है।  साथ ही उन्होंने बताया कि किसान भागीदारी सरकार की प्राथमिकता थी। सभी किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ एवं सुविधाओं उपलब्ध कराना कृषि विभाग का मक़सद है। बिहार में किसानों की हालत सुधारने के लिए बकायदा कृषि रोडमैप तैयार किया गया है। कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार सरकार कृषि रोडमैप बनाकर किसानों की आर्थिक हालात बदलने की कोशिश में लगी हुई है। इस तरह के आयोजन से किसानों को बड़ी मदद मिलेगी, इसलिए राज्य के किसानों को बड़ी तादाद में इस अभियान में शामिल होना चाहिए। अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा आयोजित कर पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों की अधिक से अधिक उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अन्य किसानों को भी उपलब्ध कराना है। इस अभियान में जिला प्रशासन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे, ताकि इनकी भागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।




लेबल: ,

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

बिहार के इन सभी स्टेशनों पर टिकट काटने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, क्योंकि लगेगा हाईटेक ATVM मशीन

दोस्तो जब भी ट्रेन से सफर करने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में आता है, लंबी लाइन में लगकर टिकट कटाना चाहे लोकल ट्रेन की हो यह कोई अन्य ट्रेन, यह सबसे मुश्किल होता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऑनलाइन भी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से टिकट कटवाते हैं। लेकिन अगर आप ऑनलाइन स्मार्ट फोन के माध्यम से टिकट नहीं कटवा पाते हैं, तब भी आपको टिकट कटाने के लिए बिहार के स्टेशनों पर अब लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल आपको बता दूं कि बिहार के कई स्टेशनों पर 24 घंटा एटीवीएम मशीन अब उपलब्ध होगी जहां से आप 24 घंटा कभी भी टिकट कटवा सकते हैं। सबसे पहले जानकारी के लिए आपको बता दूं कि एटीवीएम मशीन क्या होता है, दरअसल आपको बता दूंगी रेलवे यात्री कभी भी अनारक्षित टिकट खरीदकर यात्रा कर सकते हैं एटीवीएम से टिकट लेने के लिए आपको सबसे पहले टिकट काउंटर से स्मार्ट कार्ड खरीदना फिर इसे कभी भी रिचार्ज कराएं इसके बाद कार्ड के माध्यम से आप टिकट के पैसे भुगतान कर सकते हैं इसी मशीन के जरिए और टिकट काउंटर पर बने लंबी कतार से बच सकते हैं।वहीं बिहार में पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से जिन जिन स्टेशनों पर यह हाईटेक एटीएम मशीन लगाई गई है और इस मशीन की सुविधा जिन जिन स्टेशनों पर उपलब्ध कराई गई है। उसमें मुख्यतः पटना जंक्शन पर छह मसीन लगाए गए हैं वही बक्सर, दानापुर, आरा, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र स्टेशन पर तीन-तीन मशीन उपलब्ध अभी कराए गए हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर स्टेशन, दरभंगा स्टेशन, हाजीपुर बरौनी, खगरिया स्टेशन, सासाराम और डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन, बेतिया, मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा रक्सौल, समस्तीपुर शामिल हैं।

लेबल: ,

पटना NIT की छात्रा पायल खत्री को मिला Google की तरफ से 32 लाख का पैकेज

गूगल एक ऐसी कंपनी जिसमे नौकरी करने की चाह बहुत से युवाओं में होती है। हर कोई चाहता है कि गूगल में नौकरी करें। लेकिन बहुत ही कम लोगों को यहां काम करने का मौका मिल पाता है। हालांकि कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करने वाले के लिए कोई भी मुकाम उतना मुश्किल नहीं होता उसे वह हाशिल कर सकता है। पटना NIT की पायल ने अपनी मेहनत से अपने सपने को साकार किया हैं। उनकी सक्सेस स्टोरी हर युवा को प्रेरित करती है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की छात्रा पायल खत्री को गूगल से 32 लाख का पैकेज ऑफर मिला है। पायल कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर की छात्रा है। पायल मूलतः कानपुर की रहने वाली हैं। हालांकि इससे पहले पायल को कई अन्य कंपनियों ने भी ऑफर दिए थे, लेकिन उनका सपना था कि वह गूगल में काम करें और उन्होंने गूगल के ऑफर को स्वीकार किया।पायल ने बताया कि उनके पास अमेरिकन एक्सप्रेस एवं अन्य कई बड़ी कंपनियों से भी ऑफर मिले हैं लेकिन वह गूगल को ज्वाइन करेंगी। पायल के पिता दीपक खत्री प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम करते हैं और उनकी मां हिमांशी खत्री एक हाउस वाइफ हैं। पायल जून-जुलाई में फाइनल ईयर परीक्षा देने के बाद गूगल कंपनी में योगदान देंगी। एनआइटी पटना के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डा. शैलेश एम पांडे ने बताया कि अब तक कुल 118 कंपनियां आ चुकी हैं और प्लेसमेंट का प्रतिशत 116 प्रतिशत रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले NIT की छात्रा आदिती को फेसबुक के तरफ से 1.6 करोड़ का पैकेज मिला था। जो की वह इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन की लास्ट इयर की स्टूडेंट हैं। बताया जा रहा है कि अदिति ने पिछले 5 वर्षो में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अधिकतम पैकेज जो मिला था वह मात्र 50 से 60 लाख का था। अदिति के पिता टाटा स्टील में काम करते हैं और मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। अदिति को जनवरी में ऑफर लेटर मिला था लेकिन हाल ही में वह संस्थान को अपने प्लेसमेंट के बारे में बताया था। डॉ शैलेश एम पांडे ने कहा, की यह हमारे लिए गर्व की बात है कि कैंपस प्लेसमेंट में स्टूडेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। महामारी के बावजूद, छात्र अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति सचेत हैं।

लेबल: ,

गुरुवार, 31 मार्च 2022

बिहार में लाइब्रेरियन के 800 से अधिक पदों पर होगी बहाली, नियमावली बनकर तैयार

बिहार में दस सालो से ज्यादा समय से लाइब्रेरियन की बहाली नहीं हुई है। बहाली के लिए पूछे जाने पर सरकार सिर्फ और सिर्फ आश्वासन दे रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि कितने पद सृजित किए जाएंगे। किस प्रक्रिया से नियुक्ति होगी, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। सरकार ने इसकी गणना भी नहीं की है। सदन में लाइब्रेरियन बहाली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में नीतीश सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर लाइब्रेरियन की बहाली होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियमावली बनकर तैयार है। उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए अभी तक लगभग 893 पदों को सृजित किया गया है। इसके साथ ही बाकी रिक्तियों को देखा जा रहा है।अधिकारियों की मानें, तो लाइब्रेरियन की बहाली के लिए नियमावली तैयार की जा रही है। आलम यह है कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी बीते एक साल पहले सदन में तीन से चार बार लाइब्रेरियन बहाली को लेकर तमाम दलीलें दे चुके हैं लेकिन हुआ कुछ नहीं है। शिक्षा विभाग यह भी तय नहीं कर सका है की बहाली एक हजार होनी है या दो हजार। बहाली को लेकर अभ्यर्थियों कई बार आंदोलन भी किए, कई लोगों को कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाना पड़ा।बता दें कि राज्य के मिडिल स्कूलों को सरकार ने अपग्रेड करके माध्यमिक में बदल दिया है। माध्यमिक विद्यालयों को अपग्रेड कर प्लस टू में डाल दिया गया है। शिक्षकों की बहाली तो लगातार हो रही है लेकिन लाइब्रेरियन की बहाली नहीं हो रही है। स्कूलों में पुस्तकालय के लिए किताबें खरीदी जा रही है, पर इनकी देखरेख करने वालों की बहाली में सरकार लापरवाही बरत रही है।ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह कहते हैं कि लगातार सरकार की ओर से आश्वासन ही मिल रहा है।बीते कई सालों से अभ्यर्थी चक्कर काट रहे हैं। कभी नियावाली बनाए जाने तो कभी पद सृजित किए जाने के नाम पर अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार स्पष्ट तौर पर सरकार जवाब नहीं देती है।

लेबल: ,

सोमवार, 7 मार्च 2022

जेपी सेतु की नई लाइन पर जल्द सुरु होगी ट्रेन परिचालन

पाटलिपुत्र और पहलेजा घाट स्टेशन के बीच बने जयप्रकाश सेतु रेल पुल की दूसरी लाइन पर ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है। रेलवे के पूर्वी परिमंडल के संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने दोहरीकरण परियोजना के तहत बनी 11 किलोमीटर लंबी अतिरिक्त लाइन पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने को कहा है।आपको बता दू लगातार कई दिनों तक चले मुआयना के बाद नई लाइन पर ट्रेन परिचालन अनुमति मिली है। सीआरएस श्री चौधरी ने मोटर ट्रॉली द्वारा पहलेजाघाट यार्ड से पुल संख्या-7 (जेपी सेतु) तक बारिकी से निरीक्षण किया। इसके बाद मोटर ट्रॉली से ही निरीक्षण करते हुए वापस पहलेजाघाट पहुंचे। निरीक्षण के अंतिम फेज में संरक्षा आयुक्त द्वारा स्पेशल ट्रेन से पहलेजाघाट से पाटलिपुत्र तक 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। निरीक्षण के बाद संरक्षा आयुक्त ने रेललाइन पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से रेल परिचालन के लिए हरी झंडी दी। रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी कि पटना के पास गंगा नदी पर पाटलिपुत्र और पहलेजा के बीच बने रेल सह सड़क पुल की दोहरीकरण पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच काफी सुगमता आयेगी। बता दें कि 159 करोड़ रुपए खर्च कर पहलेजा घाट से भागलपुर के बीच दोहरीकरण का काम किया गया है। गंगा पुल के रास्ते दोनों स्टेशनों के बीच 2016 के फरवरी से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया, लेकिन 11.62 किमी तक सिंगल लाइन होने से मुजफ्फरपुर को गंगा पुल होते हुए महत्वर्पूण ट्रेनें नहीं मिल सकीं। अधिकतर पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनें मुजफ्फरपुर से पटना के विभिन्न स्टेशनों के बीच चल रही हैं। 


लेबल:

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

समस्तीपुर से रोमा भारती को बनाया गया, राजद एमएलसी उम्मीदवार!

समस्तीपुर/बिहार एक बार फ़िर बिहार का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया हैं, क्योंकि बिहार में  विधान परिषद का चुनाव होने वाला है आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर सभी पार्टी ने अपना अपना उम्मीदवार की घोषणा कर दी है वही राजद ने भी सभी सीट के लिए नाम की घोषणा कर दी 
लेकिन समस्तीपुर सीट की घोषणा नही हुई थी जिसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बुधवार को समस्तीपुर से भी अपने उम्मीदवार (Candidates) के नाम की घोषणा कर दी है। समस्तीपुर से राजद ने बिहार विधान परिषद के लिए अपना उम्मीदवार रोमा भारती को बनाया है।
 आपको बता दें कि रोमा भारती दिवंगत अखिलेश राय की पत्नी व राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष रामजपित राय की बेटी है। आज पूरे दिन राबड़ी आवास पर हाई लेवल मीटिंग के बाद औपचारिक तौर पर राजद की ओर से समस्तीपुर एमएलसी सीट पर रोमा भारती के नाम की घोषणा की गई।
विधान परिषद चुनाव में राजद की ओर से पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती को प्रत्याशी बनाये जाने पर उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता , समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन , मोरवा विधायक रणविजय साहू , पूर्व विधायक अशोक वर्मा,
पूर्व विधायक लालबाबू राम, राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा, प्रदेश महासचिव सदानंद झा , प्रदेश सचिव लालबहादुर पंडित , राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के निo प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह , जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव ललन यादव , सत्यविंद पासवान , रामविनोद पासवान , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव सूरज दास, युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव , राजेश्वर महतो , पिंकी राय, जितेन्द्र सिंह चंदेल , शम्भु भूषण यादव , रोशन यादव , प्रोफेसर सत्यनारायण राय, अजय राय, प्रमोद राम, विश्वनाथ राम, उमेश प्रसाद यादव , गंगा यादव , हरिश्चंद्र राय, मनोज कुमार राय, नवीन कुमार , लक्ष्मी कांत निराला , शिवचन्द्र यादव , प्रमोद कुमार राय, मोo याहया उर्फ बरसाती, मोo अशफाक , दिनेश चौधरी , रामस्वार्थ यादव , अमरजीत चौधरी , रामकुमार राय, प्रमोद कुमार पप्पू , रंजीत कुमार रम्भू , मनोज कुमार राय आदि ने बधाई दिया है!

लेबल: , ,

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

डिजिटल सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस !

संवाददाता विजय कुमार चौधरी
पटना/बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में नव नियुक्त पी आर ओ सह राज्यसभा संसद श्री रिपुन बोरा जी के अध्यक्षता में अपने बिहार के सभी वर्तमान तथा पूर्व विधायक, विधानपार्षद, सांसद, मंत्री, कांग्रेस पदाधिकारी एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों साथ मे बिहार कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की बहुत बड़ी बैठक हुई।इस बैठक में बिहार विधान परिषद के आनेवाले चुनाव पर, कांग्रेस को सशक्त और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। सबसे प्रमुख विषय रहा डिजिटल सदस्यता अभियान। अब बिहार में भी डिजिटल माध्यम से बड़ी संख्या में सदस्य बनाये जाएंगे।अखिल भारतीय असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के बिहार के कोऑर्डिनेटर श्री मोहन मुरारी झा जी ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन (KKC) पिछले एक महीने से पूरे भारत में डिजिटल सदस्यता अभियान, जोरदार  ढंग से चल रहा है। KKC पहले चरण में भारत भर में एक करोड़ कांग्रेस सदस्य बनाने का बीड़ा उठाया है।
कांग्रेस को मजबूत बनाने में सदस्यता अभियान का बहुत महत्त्व है। इस माध्यम से आम लोगों के सम्पर्क में जाना, उनकी समस्याओं को समझना, उनके मुद्दों को उठाना और उनकी आवाज़ बनना सबसे पहली शर्त है।
     श्री मोहन मुरारी झा जी ने बताया कि KKC भारत के तमाम असंगठित कामगार कर्मचारी को संगठित करने और उनको उनके हक और अधिकार बहाल कराने के लिये संघर्ष कर रहा है। भारत मे पचास करोड़ से अधिक लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।
मनरेगा, भवन निर्माण, पथ व्यापार, लघु व्यापार, ठेका मजदूर, निजी सुरक्षा क्षेत्र, भूमिहीन मजदूर, सीमांत किसान इत्यादि क्षेत्र से जुड़े लोगों को संगठित करना एक बड़ी चुनौती है जिनके विकास के बिना भारत का विकास संभव ही नहीं। भारत आज सबसे कठिन समय से भारत गुजर रहा है और असंगठित मजदूर कामगार सबसे अधिक प्रभावित है।


लेबल: ,

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

लालू प्रसाद यादव को फिर जाना पर सकता हैं जेल

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं, क्योंकि झारखंड में दर्ज चारा घोटाले के आखिरी मामले में 15 फरवरी को अदालत का फैसला आने वाला है.इस बात की आशंका जताई जा रही है कि चार अन्य केस की तरह डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के पांचवें और आखिरी मामले में भी उन्हें जेल जाना पड़ सकता है. ऐसे में आरजेडी के अंदर एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंपने की तैयारी चल रही हैं!मिली जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में बुलाई गई है, जिसमें शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव 9 फरवरी को पटना पहुंचेंगे.राजद के सूत्रों के मुताबिक, लालू परिवार इस बात को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है कि अगर चारा घोटाले के मामले में उन्हें फिर से जेल जाना पड़ेगा,फिर इस बार वह पार्टी की कमान अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को सौंप देंगे ?
बताया जा रहा है कि परिवार के अंदर इस बात को लेकर तैयारी चल रही है कि 10 फरवरी को आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप सकते हैं और उन्हें पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है
आपको बता दें कि, डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी का मामला चारा घोटाले के पांचों मामलों में से सबसे बड़ा है, क्योंकि अवैध निकासी की रकम भी इसमें सबसे ज्यादा है. लालू पहले से ही चारा घोटाले के 4 मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद सजायाफ्ता हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं. चारा घोटाले के 4 मामलों में आरजेडी मुखिया को कुल 27 साल की सजा हुई है.

लेबल: ,