RJD विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन का बड़ा बयान, 'PM Modi इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे'
लेबल: Akahtraul islam shahin, Bihar Assembly Election 2025, Bihar Election, Bihar Politics, Political, Rjd, Tejashwi Yadav
सत्यमेव जयते
लेबल: Akahtraul islam shahin, Bihar Assembly Election 2025, Bihar Election, Bihar Politics, Political, Rjd, Tejashwi Yadav
Bihar Politics: मधुबनी जिले के फुलपरास में एक स्कूल परिसर में राजद द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के 10वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का काम आरजेडी करती रही है. अति पिछड़ों को आरक्षण देने का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया. लालू यादव ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला, तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा, कहा हमने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की बात कही और कर्पूरी की ताकत देखिए, जो लोग उन्हें गाली देते थे उनको भारत रत्न देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आरजेडी जनता के सुख-दुख में साथ देने वाले को टिकट देगी. हम आप सभी की लडाई लड़ने का काम करेंगे.
बिहार सरकार पर हमला करते उन्होंने कहा कि अगर अभी हमारी सरकार होती तो बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा करते रहते. कहते कि देखो बिहार में जंगलराज है और अभी कोई बोलने को भी तैयार नहीं है, क्योंकि अभी तो यहां ‘मंगलराज’ चल रहा है.
लेबल: Bihar, Nitish Kumar, Political, Tejashwi Yadav
मध्यप्रदेश के अंकुश भटनागर बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव
भोपाल - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को घोषित इस कार्यकारिणी में आठ राष्ट्रीय महासचिव एवं 48 राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छात्र नेता अंकुश भटनागर को राष्ट्रीय महासचिव एवं करण तामसेतवार और देवकी पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है ।
एनएसयूआई नेता रवि परमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। परमार ने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश के तीन छात्र नेताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
परमार के मुताबिक तकरीबन 20 साल बाद मध्य प्रदेश से किसी छात्र नेता को एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अंकुश भटनागर पहले भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव समेत कई राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं। परमार ने कहा कि इन नियुक्तियों ने मध्य प्रदेश में संगठन मजबूत होगी और छात्र हितों में संघर्षरत युवाओं का उत्साहवर्धन होगा।
लेबल: Bhopal, Bhopal NSUI, Congress, Loksabha Election, Madhya pradesh, NSUI, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Tejashwi Yadav
समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 04 सड़को का उद्घाटन फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया।
जिसमे प्रमुख रूप से रहीमपुर रुदौली में सूरज राय के घर के निकट से रणधीर राय के घर तक की सड़क , रहीमपुर रुदौली में मुख्य सड़क से तीन मुहानी होते हुए मो० जुनैद के घर तक की सड़क तथा रहीमपुर रुदौली,मुख्य सड़क से लक्ष्मी जी के बथान की ओर जाने वाली सड़क शामिल है l उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पवन यादव ने किया।
विधायक ने कहा कि किसी भी जगह के विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है। सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है। यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नयी-2 सड़कों का उद्घाटन किया जा रहा है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। जहां बाकी है, वहां कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन, बाईपास सड़क, शेड, सामुदायिक भवन, चबूतरा सहित कई विकास के कार्य उनके कार्यकाल में पूरा किया गया है। कई सड़क व पुल जो पिछले कई दशकों से यहां के लिए पुरानी मांग थी, उसे पूरा किया गया है।
हकीमाबाद पंचायत के राज घाट से नागरबस्ती के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है l विधायक ने कहा कि उनके अथक प्रयास से समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 सडको के कायाकल्प हेतु लगभग 25 करोड़ रुपये आवंटित हो गयी है l जल्द ही इन सड़को का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रो तथा विद्यालयों के भवन निर्माण हेतु भी दस-2 करोड़ की राशि की विभागीय स्वीकृति प्रदान हो गयी है l कुछ और महत्वपूर्ण सड़क एवं पुलिया है, जिसे बनाने के लिए प्राक्कलन बनकर तैयार है।
प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है l उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। यहां के सर्वांगीण विकास व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की किरण पहुंचाना ही लक्ष्य है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , उप प्रमुख राजेश सिह, जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , मोo शाहनवाज हसीब , पवन यादव , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रांतीय नेता मोo परवेज आलम , प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार, राय सोनी सिंह , मन्नू पासवान , बेबी साह, सुरेश राय, अशोक साह, प्रभात यादव , देवेन्द्र राय, बैरागी राय, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव , ज्योतिष महतो , राकेश कुशवाहा , मनोज पटेल , पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा, संतोष कुमार , प्रभात कुमार , मोo अफजल हुसैन , नंदन यादव , अखिलेश कुमार दास, जयलाल राय, दीपक यादव , मोo अब्दुल खालिक , मोo तौफीक उमर, मोo माफो आदि मौजूद थे l
लेबल: बिहार, समस्तीपुर, Cm Nitish Kumar, Lalu Prasad Yadav, Lalu Yadav, Nitish Kumar, Political News, poltics, Rjd, Tejashwi Yadav
लेबल: चुनाव, राजनीति, लोकसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, Bihar Politics, Election 2024, Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
लेबल: Bihar, poltics, Rjd, samastipur, Tejashwi Yadav
काँग्रेस और राजद की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है प्रदेश मे अभी भी पाली बदलने का शिल शिला अभी भी जारी है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही बहुमत परीक्षण की बाधा को पार कर चुके हैं। लेकिन महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपना पाला बदल लिया और सत्ता पक्ष की ओर आकर बैठ गए। इससे कांग्रेस-राजद को गहरा झटका लगा है। बिहार मे अभी भी खेला हो रहा है पार्टी को छोड़ छोड़ कर दूसरी पार्टी को जॉइन के रहे है
/span>
बिहार में सत्ता बदलने के बाद भी सियासी 'खेला' जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में एक बड़ी घटना घटी। जिसमे , महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपनी पार्टी बदल ली और कॉंग्रेस और राजद की परेशानी बड़ती जा रही है
अगर हम बात करे वहीं पर जन विश्वास यात्रा पर निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तो पार्टी राजद के महागठबंधन की मजबूती के दावे की हवा निकलती नजर आ रही है जिससे चुनाव मे आंकड़े कुछ और ही होंगे
बिहार मे मंगलवार को काँग्रेस के दो विधायकों ने और राजद के एक महिला अपनी पार्टी बदली है बिहार में नीतीश कुमार के विश्वास मत के बाद भी विधायकों का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विपक्ष में एक बार फिर बड़ी टूट हुई और कांग्रेस के दो, जबकि राजद के एक विधायक ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है जिसमे की
कांग्रेस के मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी ने अपने पार्टी छोड़ते हुए सत्ता पक्ष के साथ जाने का फैसला किया है उनका बोलना है की चुनाब मे पार्टी छोड़ने का बहुत फायदा होगा नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण के दौरान राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव राजद को छोड़ सत्ता पक्ष के साथ चले गए थे लेकिन उसके बाद मे भी सत्ता जारी रही और हाथों को उठाकर संबोधन जारी रखा इसी बीच करीब 4:00 बजे कांग्रेस के विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरव, चेनारी विधायक मुरारी गौतम के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी सत्ता पक्ष में आकर बैठ गई
पहले पार्टी के तीन विधायकों ने राजद का साथ छोड़ा। आज एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। इधर, कांग्रेस जो शुरू से दावा कर रही थी कि उसके सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं, उसे भी बड़ा झटका लगा है इससे बहुत नुकसान होता नजर आ रहा है
बिहार में उसके दो विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सिद्धार्थ सौरव पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, उनकी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को लेकर रही है आगे नेताजी की क्या रणनीति रहती है
लेबल: Bihar, Congress, Political, Rjd Bihar, Tejashwi Yadav
पटना : बिहार में सक्षमता परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ए बार फिर सक्षमता परीक्षा को लेकर बिहार शिक्षक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे है। जानकर के अनुसार बिहार शिक्षक एकता मंच की ओर से सक्षमता परीक्षा के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर नियोजित शिक्षक संघ की पटना में बैठक हुई है। वहीं इस बैठक में नियोजित शिक्षकों ने यह निर्णय लिया है कि सभी जिला मुख्यालय पर एग्जाम के लिए जारी एडमिट कार्ड को जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
एडमिट कार्ड जला किया जाएगा विरोध प्रदर्शन।
बिहार शिक्षक एकता मंच के सदस्यों का कहना है कि सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। बिना शर्त हम लोगों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। विधायकों का भी घेराव करेंगे, वहीं आज यानी 25 फरवरी को शिक्षक सक्षमता परीक्षा के प्रवेश पत्र जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बिहार शिक्षक एकता मंच में ये सारे फैसले लिए गए है।
लेबल: नियोजित शिक्षक, पटना, बिहार, शिक्षक भर्ती परीक्षा, Bihar, Nitish Kumar, Patna, Teachers Protest, Tejashwi Yadav
नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा 20 फरवरी से शुरू किया गया इस यात्रा का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। आज 25 फरवरी को जन विश्वास यात्रा के दूसरा चरण की शुरुआत किया जाएगा। दूसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा। जन विश्वास यात्रा के पहले चरण में तेजस्व यादव द्वारा लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय की गई है।
जहां लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम होगा। 26 फरवरी को सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम। 27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखिसराय, मुंगेर, खगड़िया,महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम। अंतिम दिन 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर और फतुहां होते हुए पटना वापसी होगी।
इसके साथ ही पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का उन्होंने अभिवादन किया और आगामी 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जन विश्वास रैली' में आने का निमंत्रण दिया।
लेबल: जन विश्वाश यात्रा, बिहार, Jan Vishwas Yatra, samastipur, Tejashwi Yadav
लेबल: नरेंद्र मोदी, राजनीति, Bihar, bihar news, CmNitishkumar, Jan Vishwas Yatra, Narendra Modi, Nitish Kumar, Political, Tejashwi Yadav
लेबल: जन विश्वास यात्रा, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार, राजनीति, शिक्षा, bihar news, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गए हैं। इधर सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के साथ भारतीय जनता पार्टी भी बहुमत हासिल करने को आश्वस्त है। जदयू-भाजपा के मंत्रियों के साथ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी भी अब दुहरा रहे हैं कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बहुमत हासिल कर लेगी।
सत्तासीन मंत्री कह रहे कि बहुमत हासिल करना अगर खेला है, तो वह खेल जीत लेंगे। लेकिन, यही वजह है कि नीतीश कुमार ने विधानमंडल बजट सत्र से पहले अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। दरअसल, बिहार में गठबंधन की नई सरकार को विधानमंडल में बहुमत साबित करना है। एवं नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है नीतीश कुमार नया फैसला लिया है कि 11 फरवरी को जदयू विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में जदयू के सभी विधायकों को अनिवार्य मिली जानकारी के अनुसार, जदयू की बैठक शाम 5:00 बजे विजय चौधरी के आवास पर बुलाई गई है। यह बैठक फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई गई है इसका मतलब यह साफ निकल जा रहा है नीतीश कुमार अपने विधायकों को एकजुट करना चाहते हैं। इसकी वजह है कि बिहार में नयी बनी एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने से पहले संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आज चौंकाने वाला एलान कर दिया।उन्होंने अपने खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं की बात कहते हुए कहा है कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे। यानि 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे तो उस दौरान राजद के अवध बिहारी चौधरी कुर्सी पर जबरन बने रहेंग। इन सभी बातों से ये पता लग रहा है की कही सच मे खेला ना हो जाए
लेबल: बिहार, बिहार ख़बर, राजनीति, Bihar, bihar news, Bihar Politics, Cm Nitish Kumar, Lalu Prasad Yadav, Narendra Modi, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav
समस्तीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में 591 करोड़ रुपये की लागत वाले श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का आधिकारिक उद्घाटन करने के लिए फीता काटा और शिलापट्ट का अनावरण किया। 500 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में उन्नत चिकित्सा सुविधाएं होंगी. प्रत्येक वर्ष, यह स्थान 100 मेडिकल छात्रों की भर्ती करेगा। श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भूकंप प्रतिरोध लागू किया गया है। यह संरचना हरी है. अधीक्षक, प्राचार्य, चिकित्सक, कर्मचारी और छात्र सभी को अस्पताल के मैदान में आवास मिलेगा। बीमारों के पारिवारिक रिश्तेदारों को भी धर्मशाला में रहने की अनुमति दी गई है। श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों की जांच की. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री को श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की योजनाओं एवं निर्माण के संबंध में जानकारी दी. इस दौरान श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बारे में एक लघु फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि इस सुविधा का निर्माण समसामयिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ किया गया है। यह अस्पताल बहुत ही उत्तम है। यह आज आधिकारिक तौर पर खुल गया है और मैं इससे बहुत खुश हूं। हम पहले भी इस स्थान पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चुके हैं। उद्घाटन के साथ ही फिलहाल इस स्थान पर मरीजों की देखभाल शुरू हो गई है। इस क्षेत्र के निवासियों को चिकित्सा देखभाल के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां मरीजों को हर तरह की सुविधा मिलेगी. श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और संस्थान का नाम उस भूमि से आया है जो इस संस्थान के विकास के लिए श्री राम जानकी मठ द्वारा दान में दी गई थी। इस अस्पताल की इमारत में केंद्र सरकार का भी सहयोग शामिल है। यह बड़ा, सुव्यवस्थित अस्पताल है। अपर प्रमुख श्री प्रत्यय अमृत के साथ अजय कुमार, राजेश सिंह, रणविजय साहू, वीरेंद्र पासवान, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व सांसद श्रीमती अश्वमेध देवी और अन्य लोक सेवक स्वास्थ्य विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विधायक हैं। श्री गोपाल सिंह, बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री दिनेश कुमार, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त श्री मनीष कुमार, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बाबू राम, समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर श्री विनय तिवारी। इस अवसर पर श्री राम जानकी अस्पताल एवं कॉलेज की अधीक्षक डॉ. अलका झा और प्राचार्या डॉ. आभारानी सिन्हा सहित समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लेबल: ख़बर, नीतीश कुमार, नेशन संवाद, बिहार, Bihar, bihar news, Bjp, Cm Nitish Kumar, jdu, Nitish Kumar, samastipur medical College, Tejashwi Yadav
PATNA: बिहार में जाति की गणना की शुरुआत सात जनवरी से हुई थी,पहले फेज का काम पुरा हो गया था,दूसरे फेज का काम 15 अप्रैल से शुरू किया गया था लेकिन चार मई को पटना हाईकोर्ट द्वारा जाति आधारित गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया,सरकार ने कोर्ट में कहा था कि जातीय गणना का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
हाईकोर्ट के फैसले के कुछ ही देर बाद सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है. सरकारी पत्र में कहा गया है कि जातीय जनगणना शुरू करें, ये सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पटना उच्च न्यायालय ने बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है. ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र संख्या-8527 दिनांक 04.05.2023 के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 को अंतरिम रूप से स्थगित रखने संबंधी आदेश वापस लेते हुए कार्य पुनः तत्काल आरंभ कराने का निर्देश दिया गया है. सरकारी पत्र में कहा गया है कि जातीय गणना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.
बता दें कि आज ही पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने ये फैसला सुनाया है. जातीय जनगणना के मामले पर पिछले 7 जुलाई से ही पटना हाईकोर्ट की बेंच ने अपना फैसला रिजर्व रखा था. आज फैसला सुनाया गया.
इससे पहले पटना हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस पार्थ सार्थी की खंडपीठ ने 3 जुलाई से 7 जुलाई तक पांच दिनों तक जातीय गणना के खिलाफ याचिका दायर करने वालों और बिहार सरकार की दलीलें सुनी थी. इससे पहले 4 मई को पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना कराने के बिहार सरकार के फैसले पर रोक लगा दिया था. हालांकि ये रोक अंतरिम थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि वह 3 जुलाई को इस मामले की सुनवाई करेगी.
हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का भी रूख किया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने का इंतजार करने को कहा था. बता दें कि नीतीश सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इन याचिकाओं में जातिगत जनगणना पर रोक लगाने की मांग की गई थी.
लेबल: Bihar, bihar news, Cm Nitish Kumar, jdu, Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar, Rjd, Tejashwi Yadav
सरकारी नौकरियों का आ गया है बंपर मौका। केंद्र सरकार से लेकर बिहार सरकार तक होने वाली हैं भर्तियां। कल लगेगा हाजीपुर पटना और मुजफ्फरपुर में रोजगार मेला। नीतीश कुमार साढ़े नौ हजार अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र
नेशन संवाद, संवाददाता, पटना। Sarkari Naukari in Bihar: बिहार समेत हिंदी भाषी राज्यों में सरकारी नौकरी बेहद बड़ा मसला है। बिहार में पिछले विधानसभा चुनावों के बाद यह मसला खूब चर्चा में रहा। नतीजा है कि केंद्र और बिहार की सरकारों में युवाओं को नौकरी देने की होड़ दिखने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 10 लाख नौकरियों के लिए अभियान की शुरुआत करेंगे, तो नीतीश कुमार शुक्रवार को ही करीब 9500 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं।
रोजगार मेले में 75 हजार को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' का पूरे देशभर में शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। बिहार में तीन स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है।
हाजीपुर, पटना और मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम
रेलवे की तरफ से हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, डाक विभाग की तरफ से पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
38 मंत्रालयों और विभागों में होगी नियुक्ति
देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किया है। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी। जिन पदों पर नियुक्तियां की गई है, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं।ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की गई है। चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के लिए चयनित साढ़े नौ हजार अभ्यर्थियों को एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देंगे। इसके साथ ही वे कई योजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन कर्मियों में साढ़े आठ हजार एएनएम और एक हजार अन्य कर्मचारी हैं।
बापू सभागार में होगा ये कार्यक्रम
मुख्यमंत्री कार्यालय की जानकारी के अनुसार बापू सभागार के सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्वास्थ्य समिति की किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के अलावा अन्य मंत्री व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
लेबल: Bihar government, Government job, jdu, Tejashwi Yadav, Vacancy
PATNA : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पूरा प्लान बताया है। साह ही उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोलै। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा है। वहां वे कई नेता से मुलाकात करेंगे। महागठबंधन के जितने भी दल हैं, उन सबके नेताओं से नीतीश कुमार मिलने जा रहे हैं। वहां राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे। वहीं, नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि फिलहाल सीएम नीतीश का केवल एक ही मिशन है, जिसके लिए वे जुटे हुए हैं। ये बात नीतीश कुमार और ललन सिंह ने भी कई बार कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की धमकी से कोई डरने वाला नहीं है। उनसे पूछिए कि आपने बिहार के लिए क्या काम किया है। केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली थी, जो अब तक नहीं मिली। देश में सभी लोग जान चुके हैं, बीजेपी संस्थाओं का किस तरीके से दुरुपयोग कर रही है। अमित शाह के बिहार दौरा पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में हर कोई स्वतंत्र है। जो जहां चाहे आ और जा सकता है। वहीं, जब पत्रकारों ने तेजस्वी से नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। वे मुख्यमंत्री पद के चेहरा नहीं होंगे और ये कई बार साफ़ किया जा चूका है।
लेबल: बिहार(Bihar, Bjp, jdu, Nitish Kumar, Patna, Rjd Bihar, Tejashwi Yadav
PATNA : बिहार में चाचा-भतीजे की नई जोड़ी लगातार धमाल मचा रही है। नीतीश और तेजस्वी जबसे साथ आए हैं बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। आरजेडी नेताओं के ऊपर सीबीआई की छापेमारी के बाद भी तेजस्वी यादव का रुख नरम नहीं पड़ा है। तेजस्वी हमला बोलते रहे हैं कि बीजेपी अपने जमाईयों के जरिए आरजेडी नेताओं को डराना चाहती है। सीबीआई के एक्शन को देखते हुए एक तरफ जहां मौजूदा सरकार के भीतर कई तरह की आशंकाएं हैं तो वहीं केंद्र में बैठी बीजेपी हर हाल में नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी को सबक सिखाना चाहती है। दोनों खेमों में अपने अपने तौर पर रणनीति तैयार हो रही है लेकिन इस बीच बड़ी खबर राज्य के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है। बिहार में सीबीआई की एंट्री बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है।
सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में बिहार के अंदर सीबीआई की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच सहमति बन चुकी है। दोनों नेताओं के बीच 2 दिन पहले जब मुलाकात हुई थी तो इस बात को लेकर चर्चा हुई और फिर आला प्रशासनिक अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया। आपको बता दें कि सीबीआई की एंट्री पहले ही कई राज्यों में बंद हो चुकी है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मेघालय, पंजाब, राजस्थान जैसे राज्य पहले ही सीबीआई की एंट्री अपने यहां रोक चुके हैं। दिल्ली स्पेशल पुलिस एक्ट 1946 गठन हुआ था। इस एक्ट के मुताबिक सीबीआई को राज्य सरकारें अपने क्षेत्र में कार्यवाही के लिए अनुमति देती हैं। सभी राज्यों ने इसके लिए पहले सहमति दे रखी थी लेकिन धीरे धीरे जब सीबीआई पर आरोप लगने शुरू हुए तो कई राज्यों ने अपनी मंजूरी वापस ले ली। अब तक नौ राज्यों में सीबीआई की एंट्री पर रोक लग चुकी है।जानकार सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक महकमे की तरफ से सीबीआई पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए क्या कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाता है या किसी दूसरे स्तर से आदेश जारी होता है यह देखना होगा लेकिन यह खबर पक्की है कि नीतीश और तेजस्वी इस बात को लेकर सहमत हैं कि सीबीआई की एंट्री बिहार में रोक दी जाए। आपको बता दें कि आरजेडी को इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में लालू परिवार के ऊपर सीबीआई और ज्यादा शिकंजा कस सकती है लिहाजा उससे पहले ही सीबीआई को रोकने के लिए पहल शुरू कर दी गई है।लेबल: Bihar, Bihar government, Bjp, Brajesh Adhikary, CBI, Cm Nitish Kumar, jdu, Narendra Modi, Nation samvad, Rjd, Tejashwi Yadav
BAGAHA : सीएम नीतीश कुमार एनडीए से बहार निकल गये हैं. उन्होंने महागठबंधन से साथ मिलकर सरकार बना लिया है. बीजेपी बिहार में सत्ता से बहार हो गई है. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोले है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के बारे में हमलोग सब जानते हैं. वो बिना चांदी के चिलम से गांजा पिए विधानसभा की कार्यवाही में नहीं बैठते. उनके हाथ में हमेशा चिलम रहता है.
बीजेपी विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है. वे चांदी का चिलम रखते हैं. इसी चिलम से गांजा पीते हैं. नीतीश कुमार जब तक गंजा नहीं पीते हैं, तब तक वो विधानसभा में अंदर नहीं बैठते हैं. वो विधानसभा की कार्यवाही से उठते है तो भी सबसे पहले अपनी लॉबी में जाते हैं और वहां गंजा पीते हैं. भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश को मेहरारू यानी औरत कहते हुए कहा कि वे इधर की बात उधर करने में माहिर हैं. उनका अब कोई विश्वास नहीं करता है. इस दौरान बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला.दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से बहार निकल गये हैं. उन्होंने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है. जिसके बाद से बीजेपी उनपर हमलावर है. पूरे राज्य में बीजेपी की ओर से सीएम नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड मुख्यालय में बीजेपी के द्वारा जनादेश के विश्वासघात में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने यह बयान दिया है.
लेबल: Bihar, Bihar government, Bihar Politics, Bjp, Cm Nitish Kumar, jdu, Mahagathbandhan, Rjd, Tejashwi Yadav