शनिवार, 10 सितंबर 2022

दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां शुरू!

समस्तीपुर/उजियारपुर मुहर्रम संपन्न होने के बाद दुर्गा पूजा की तैयारी में नगर व प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के पूजा समिति तैयारी में जुट गई है। बता दें कि नगर में कई ऐसे स्थल हैं जहां पूजा पंडाल निर्माण के लिए बाहर से जबकि कुछ समितियों द्वारा स्थानीय कारीगरों द्वारा पंडाल का निर्माण कराया जाता है।


पूजा को बेहतरीन व हर्ष उल्लास से मनाने के लिए विभिन्न पूजा समितियों द्वारा समिति का पुनर्गठन करने की कवायद भी आरंभ कर दी गई है ताकि समिति के सदस्यों को उनको पूजा से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सके परोरिया पंचायत अंतर्गत सलेमपुर माँ काली पूजा समिति के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा हेतु विशेष बैठक की गयी जिसमे अनेक बिंदु पर विचार किया गया साथ हि सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन हो उसके लिए बैठक की गयी,जिसमे उपस्थित समिति के सदस्य श्री सुमन झा,श्री नरेन्द्र नाथ नीरज, प्रोफेसर मिहिर कुमार मिश्रा,प्रोफेसर रणधीर मिश्रा,श्री दयानन्द मिश्रा, श्री भुभनेश्वर मिश्रा, राजन कुमार मिश्रा, विवेक मिश्रा ,श्री सच्चिदानद मिश्रा, आदित्य कुमार वत्स आदि सदस्य और ग्रामीण उपस्तिथित थे।






लेबल: , , , , ,

धूम धाम से मनाया गया SUCCESS MISSION CLUB & LIBRARY का स्थापना दिवस!

समस्तीपुर/काशीपुर R.N.A.R कॉलेज के उत्तर के प्रांगण में SUCCESS MISSION CLUB & LIBRARY का प्रथम स्थापना दिवस समोरह मनाया गया


जिसमें लगभग 2 हजार से ज्यादा साथी भाग लेकर चार चांद लगा दिए। जिसमें डॉ. शुलेही मेहता(ए. प्रोफेसर पटना यूनिवर्सिटी),ए.कुमार सर(शिक्षाविद्),जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मदन राय,डी.पी.ओ स्थापना वीरेंद्र नारायण सिंह,मुन्ना सर (अंतर्राष्ट्रीय यूथ मोटीवेटर) उपस्थित रहे और दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया,मंच का संचालन निर्जेश कु. ने किया मौके पर पिछले एक वर्ष में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया।स्थापना दिवस के उपलक्ष में मेगा टेस्ट आयोजित की गई थी, जिसमें गर्ल्स का मेगा विनर सुकन्या भारती,बॉयज के मेगा विनर राहुल कुमार और CTET टेस्ट के मेगा विनर रुचि कुमारी और अन्य टॉपर्स सहित करीब 200 साथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के संस्थापक शिवशंकर कुमार, संचालक सदस्य संतोष कु.,दीपक कु.,ब्रजेश कु.,उमाशंकर कु.,सीनियर मेंबर्स चंद्रकिशोर कु.,गौतम कु.,राधारमण कु.,प्रिंस कु.,अंबिका कु.,श्रावण कु.,मुकेश कु.,राजन कु.,मुकेश कु.,दीपक कु.,विकाश जी,राजीव कु.,रामप्रवेश कु. आदि छात्र मौजूद थे!








लेबल: , ,

सोमवार, 29 अगस्त 2022

बिहार में CBI की एंट्री बंद, चाचा भतीजे के फैसले पर लगेगी मुहर

PATNA : बिहार में चाचा-भतीजे की नई जोड़ी लगातार धमाल मचा रही है। नीतीश और तेजस्वी जबसे साथ आए हैं बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। आरजेडी नेताओं के ऊपर सीबीआई की छापेमारी के बाद भी तेजस्वी यादव का रुख नरम नहीं पड़ा है। तेजस्वी हमला बोलते रहे हैं कि बीजेपी अपने जमाईयों के जरिए आरजेडी नेताओं को डराना चाहती है। सीबीआई के एक्शन को देखते हुए एक तरफ जहां मौजूदा सरकार के भीतर कई तरह की आशंकाएं हैं तो वहीं केंद्र में बैठी बीजेपी हर हाल में नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी को सबक सिखाना चाहती है। दोनों खेमों में अपने अपने तौर पर रणनीति तैयार हो रही है लेकिन इस बीच बड़ी खबर राज्य के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है। बिहार में सीबीआई की एंट्री बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है।

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में बिहार के अंदर सीबीआई की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच सहमति बन चुकी है। दोनों नेताओं के बीच 2 दिन पहले जब मुलाकात हुई थी तो इस बात को लेकर चर्चा हुई और फिर आला प्रशासनिक अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया। आपको बता दें कि सीबीआई की एंट्री पहले ही कई राज्यों में बंद हो चुकी है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मेघालय, पंजाब, राजस्थान जैसे राज्य पहले ही सीबीआई की एंट्री अपने यहां रोक चुके हैं। दिल्ली स्पेशल पुलिस एक्ट 1946 गठन हुआ था। इस एक्ट के मुताबिक सीबीआई को राज्य सरकारें अपने क्षेत्र में कार्यवाही के लिए अनुमति देती हैं। सभी राज्यों ने इसके लिए पहले सहमति दे रखी थी लेकिन धीरे धीरे जब सीबीआई पर आरोप लगने शुरू हुए तो कई राज्यों ने अपनी मंजूरी वापस ले ली। अब तक नौ राज्यों में सीबीआई की एंट्री पर रोक लग चुकी है।
जानकार सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक महकमे की तरफ से सीबीआई पर रोक लगाने के लिए बिहार सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए क्या कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाता है या किसी दूसरे स्तर से आदेश जारी होता है यह देखना होगा लेकिन यह खबर पक्की है कि नीतीश और तेजस्वी इस बात को लेकर सहमत हैं कि सीबीआई की एंट्री बिहार में रोक दी जाए। आपको बता दें कि आरजेडी को इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में लालू परिवार के ऊपर सीबीआई और ज्यादा शिकंजा कस सकती है लिहाजा उससे पहले ही सीबीआई को रोकने के लिए पहल शुरू कर दी गई है।






लेबल: , , , , , , , , , ,

रविवार, 28 अगस्त 2022

Samastipur : झमाझम वर्षा से किसानों को मिली राहत

समस्तीपुर :लंबे इंतजार के बाद शनिवार की देर रात क्षेत्र में झमाझम वर्षा हुई। वर्षा के बाद मानसून की बेरुखी के चलते परेशान किसानों ने राहत की सांस ली।वर्षा नहीं होने से पीले पड़ रहे धान के पौधों में फिर से जान आ गई। बारिश होने के बाद अब कृषि कार्य में तेजी आएगी।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण किसान परेशान थे। वर्षा के मौसम में खेत सूखने लगे थे। बड़ी संख्या क्षेत्र में ऐसे किसान हैं, जिनके पास सिंचाई की सुविधा नहीं और उनके लिए कृषि कार्य पूरी तरह से वर्षा पर निर्भर है। वर्षा नहीं होने से ऐसे किसानों की चिंता बढ़ गई थीं।
वर्षा नहीं होने के कारण खेत सूख गए थे और धान के पौधों में पीलापन आने लगा था। शुक्रवार- शनिवार को दिन भर तेज धूप रहने के बाद रात को अचानक ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और अचानक ही झमाझम वर्षा शुरू हो गई और लगभग चार घंटे तक वर्षा होती रही। जिसके बाद भी शुबह में हल्की बूंदाबांदी जारी रही।

किसान ने बताया कि वर्षा से धान के पौधों को फायदा होगा, लेकिन वर्षा सबसे ज्यादा है। खेत पूरी तरह से सुख पड़े थे, वर्षा का पानी अभी खेतों में लबालब भरा हुआ है।

गर्मी व उमस से लोगों को मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में आसमान साफ था और तेज धूप के चलते दिन के तापमान भी अधिक हो गया था। गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल था। क्षेत्र में हुई वर्षा के बाद एक और किसानों ने राहत की सांस ली, तो दूसरी ओर आम लोगों को भी गर्मी व उमस से राहत मिली। वर्षा होने के बाद तापमान में कमी आई है।





लेबल: , , , , ,

शनिवार, 20 अगस्त 2022

Bihar: नए कृषि मंत्री का ऐलान, सूखाग्रस्त घोषित होगा बिहार

कैमूर: बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनते ही मंत्री सब कभी एक्टिव हो कर काम कर रहे, मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बिहार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पहली बार कैमूर पहुंचे। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने का ऐलान करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि जिन किसानों की खेती प्रभावित हुई है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। जिन किसानों की खेती हुई है और पानी के अभाव के कारण फसलें नष्ट हो गयी है उन्हें भी क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिया जाएगा।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर में कहा कि मैं इतिहास के उस दौर में मंत्री पद का शपथ लिया हूं जब सैकड़ों साल में एक बार अकाल आता है। उस भयानक अकाल में हम कार्यभार बीच दौर में संभाले हैं। कैसे बिहार के किसानों को जिन्होंने खेती में पूंजी लगाया है वह वापस आ जाए, हम उस चुनौती को स्वीकार करते हैं और जहां परती खेत है पानी के अभाव में खेती नहीं हुआ है वहां आपदा के जरिए किसानों तक राहत का काम करेंगे। यह संपूर्ण मानवता के लिए संकट है। इंसानों के साथ जीव जंतु सबके लिए संकट की स्थिति है। पीने के लिए पानी, पशुओं के लिए चारा के लिए घोर अभाव होने जा रहा है, हमारी खेती को भी बचाना है। 

उन्होंने कहा कि इन सारी स्थिति को फॉलो करते हुए हमें आगे बढ़ना है । यह सूखाग्रस्त घोषित होगा और हम किसानों को दो स्तर में राहत देने जा रहे हैं। जिनकी खेती नहीं हुई है उनको एक मुश्त हम पैसा देने जा रहे हैं और जो खेती कर लिए हैं और उनका जो नुकसान हुआ है उसका हम भरपाई करेंगे। दोनोंस्तर पर हम काम करेंगे और तीसरा काम होगा कि अगले फसल के लिए बीज से लेकर खाद तक अलग से मुहैया कराएंगे । 

कृषि मंत्री ने कहा कि अकाल की स्थिति को देखते हुए देश और राज्य स्तर पर हम वैज्ञानिकों को बुलाएंगे कि हम लोगों को सही सलाह दें कि आगे क्या करना चाहिए। सभी वैज्ञानिकों को इसी सप्ताह तुरंत बुलाया जाएगा इस अकाल की स्थिति को देखते हुए। मैं किसान हूं, किसान का बेटा हूं जो इस कुर्सी तक पहुंचा है। स्वभाविक है कि किसानों के पक्ष में फैसला लेंगे । जिस दिन लगेगा कि मैं किसानों के हक में फैसला लेने में असमर्थ हूं उस दिन कुर्सी छोड़ दूंगा।

लेबल: , , , , , , , ,

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

Bihar नए मंत्रिमंडल विस्तार, किस जाति के कितने मंत्री बने, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो चूका है। एक-एक कर 31 मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ली। इसमें लगभग सभी जाती को ध्यान में रखकर मंत्रियों का चयन किया गया है। हालांकि कैबिनेट में सबसे ज्यादा यादव के चेहरे पर भरोसा जताया गया है। हम आपको पूरी विस्तार से बताने जा रहे हैं कि नए मंत्रियों में किस जाती के कितने मंत्री बनाए गए हैं। 


JDU कोटे के मंत्री 


विजय चौधरी - सरायरंजन - भूमिहार


विजेंद्र यादव - सुपौल - यादव


अशोक चौधरी - MLC - पासी


श्रवण कुमार - नालन्दा - कुर्मी


संजय झा - MLC - ब्राह्मण


लेसी सिंह - धमदाहा - राजपूत जमा खान - चैनपुर - मुस्लिम


जयंत राज- अमरपुर - कुशवाहा


सुनील कुमार- भोरे - चमार


मदन सहनी - बहादुरपुर - मछुआरा


शिला मंडल -  फुलपरास- धानुक


 सुमित कुमार सिंह - चकाई- राजपूत(निर्दलीय)

RJD कोटे के मंत्री 


तेजस्वी यादव- राघोपुर - यादव


तेजप्रताप यादव- हसनपुर - यादव


आलोक मेहता- उजियारपुर- कुशवाहा


अनिता देवी- नोखा  


 कुमार सर्वजीत- बोधगया - चमार


समीर कुमार महासेठ - मधुबनी


 मो शाहनवाज -जोकीहाट- मुस्लिम


चंद्रशेखर- मधेपुरा- यादव


 रामानंद यादव- फतुहा- यादव


 सुरेंद्र यादव- बेलागंज- यादव


 कार्तिक सिंह - MLC - भूमिहार


इसराइल मंसूरी- कांटी- मुस्लिम


शमीम अहमद-नरकटिया- मुस्लिम


सुरेंद्र राम- गरखा- चमार


सुधाकर सिंह- रामगढ़ - राजपूत


कांग्रेस कोटे के मंत्री 


मुरारी गौतम - चेनारी - दलित


आफाक अहमद - कस्बा- मुस्लिम




हम के मंत्री 


संतोष कुमार सुमन - MLC - मांझी









लेबल: , , , , , , ,

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

Samastipur कॉलेज समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित!

समस्तीपुर/बिहार समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के जूलॉजी विभाग में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया!जिसमें बाघों के संरक्षण को लेकर आज के दिन सेमिनार का आयोजन किया जाता हैं। इस के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बाघों के देख देख और सुरक्षा बारे में जानकारी दी जाती है और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। जो संगठन बाघों की रक्षा के लिए कार्य करते हैं, उनका प्रोत्साहन करने के साथ दान दिया जाता है।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार ने बताया कि बाघों के संरक्षण को लेकर आज के दिन सेमिनार का आयोजन होता है।29 जुलाई को हर साल विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस बाघों के संरक्षण और उनकी विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से मनाते हैं।इस मौके पर लोगों को बाघ के प्रजातियों के खत्म होते अस्तित्व के प्रति जागरूक करते हैं।दरअसल, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 150 सालों में बाघों की संख्या में लगभग 95 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। बाघ दिवस मनाने का फैसला करते हुए देशों ने बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा था। कई देश इस लक्ष्य को पूरा करने के दिशा में प्रयास कर रहे हैं। हालांकि भारत ने साल 2018 में ही बाघों की प्रजातियों को दोगुना करने के अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है। साल 2018 में भारत में बाघों की संख्या 2900 से ज्यादा थी।
आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई, बाघ दिवस का इतिहास क्या है और इस साल की बाघ दिवस की थीम क्या है। 

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का इतिहास

बाघ दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई थी। रूस के पीटर्सबर्ग में एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 13 देशों ने हिस्सा लिया था। बाघों की विलुप्त होती प्रजातियों पर चिंता जताते हुए बाघों की संख्या 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य बना लिया।








बाघ दिवस की थीम

पिछले साल बाघ दिवस की थीम “Their survival is in our hands.”थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2022 की थीम “India launches Project Tiger to revive the tiger population” है यानी बाघों की आबादी को पुनर्जीवित करने के लिए भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया है।मौके पर प्रो० एन तिवारी, प्रो०सर्वेश,प्रो०जितेंद्र प्रसाद, अभय सर, अतनु बनर्जी, मुकुंद , हेमा, पूजा,अमरजीत कुमार, पल्लवी,जेलसी आदि छात्र छात्राएं मौजुद थे!


लेबल: , , , , , ,

BIHAR पटना गर्लफ्रेंड से परेशान पत्रकार ने खुद को मारी गोली,जदयू नेत्री से चल रहा था अफेयर!

पटना में 32 साल के पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल का उसकी गर्लफ्रेंड जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।


इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया।

इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली। विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी।
विशाल वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुदको गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था।दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है

पहले प्यार में फंसाती है फिर सुसाइड के लिए मजबूर करती है

पति की हत्या मैं कहीं ना कहीं वंदना सिंह का हाथ है। पति की मौत के बाद वंदना का शुभम कुमार सिंह जो कि डॉ कौशल का छोटा भाई है उससे अफेयर था। इसने भी परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी। जिसका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था। इसका सारा खर्च वंदना उठाती थी। वंदना लोगों को ऐसी ही फंसाती है और काम निकलने के बाद छोड़ देती है।

मुझे भी सुसाइड के लिए मजबूर करने लगी थी

मेरे साथ भी वंदना ने ऐसा ही किया। मुझसे कई काम करवाए, लेकिन कुछ भी नहीं दिया। इसके बाद मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर करने लगी। उसको एप्पल का फोन और ब्रेसलेट मैंने गिफ्ट किया था।पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वंदना से भी पूछताछ की तैयारी है।







Source : Dainik Bhaskar

लेबल: , , , , , , , ,

BIHAR बिहार: मैट्रिक व इंटर पास महिलाएं के लिए सुनहरा मौका,जल्द होगी 30 हजार को- ऑर्डिनेटर की बहाली!

बिहार में जल्दी ही 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर की बहाली होने जा रही है. बिहार सरकार और केंद्र की महिलाओं के सुरक्षा, शिक्षा, और उनके आर्थिक विकास के लिय चलाई जा रही योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर की बहाली की जानी है. बिहार के समाज कल्याण विभाग ने इसका पूरा प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट बैठक में भेजा जाएगा. कैबिनेट की बैठक के बाद जैसे ही मंजूरी मिलती है उसके बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी

हालांकि, अभी तक पूरा प्रस्ताव सामने नहीं आया है, परन्तु जानकारी के मुताबिक मैट्रिक या इंटर पास महिलाओं को इसमें नियुक्त किया जा सकता है. सभी कोऑर्डिनेटर संविदा के आधार पर नियुक्त की जाएंगी. इन महिला कोऑर्डिटनेटरों को मानदेय भी दिया जाएगा. जाहिर है यह काम की तलाश कर रही महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है
पंचायत स्तर पर नियुक्त होंगी महिलाएं


कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त होने वाली सभी महिलाएं पंचायत स्तर पर नियुक्त की जाएंगी. जिस प्रकार टोला सेवक काम करते हैं उसी तर्ज पर महिला कोऑर्डिनेटर काम करेंगी. सभी नियुक्त महिलाएं पंचायतों में जाकर गांव की महिलाओं को चल रही योजनाओं की जानकारी देंगी और मदद पहुचाएंगीं


महिला कोऑर्डिनेटर का यह होगा काम

पूरे बिहार में 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर महिलाओं को शिक्षा संवर्धन, आर्थिक उन्नयन सहित न्यायिक प्रक्रिया में भी सहयोग करेगी. गांव में बाल विवाह रोकना हो, महिला को शिक्षा दिलवानी हो, स्कूल नहीं जाने पर लड़कियों के माता पिता से मिलकर काउंसिलिंग कर स्कूल पहुंचाने का भी काम महिला कोऑर्डिनेटर करेंगी,मिली जानकारी के अनुसार, ये महिला कोऑर्डिनेटर उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया में भी सहयोग करेंगी. साथ ही राशन कार्ड बनाने, आधार, बैंक अकाउंट खुलवाने और आंगनबाड़ी योजनाओं को प्रचार करने में भी मदद करेंगी।






लेबल: , , , , ,