शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

आज हेमंत सोरेन करेंगे झारखंड कैबिनेट की बैठक.. अस्‍थायी कर्मचारियों को फिर झटका, वित्त विभाग का प्रस्ताव खारिज

Jharkhand Cabinet Meeting राजनीतिक अस्थिरता की आशंकाओं के बीच आज झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है। सरकार से मिली सूचना के मुताबिक मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई में होने वाली राज्‍य मंत्रिपरिषद की बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

Jharkhand Cabinet Meeting शुक्रवार को राज्य कैबिनेट की बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार की देर शाम तक एक दर्जन के करीब प्रस्ताव कैबिनेट के विचारार्थ पहुंच गए थे। इनमें से वित्त विभाग के उस प्रस्ताव को फिलहाल कार्मिक की आपत्ति के बाद वापस करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत वर्षों से अनियमित कर्मी के तौर पर काम कर रहे लोगों को नियमित करने की तैयारी की जा रही थी। कार्मिक ने रोस्टर क्लियरेंस को लेकर आपत्ति जताई है और नियुक्ति को रोस्टर के हिसाब से लागू करने की बात करते हुए फिर से प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को लुगुबुरु घंटाबाड़ी धर्मगढ़, ललपनिया, बोकारो के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 7- 8 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया ।मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, लुगुबुरु घंटाबाड़ी धर्मगढ़ के अध्यक्ष बाबुली सोरेन, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र मुर्मू, दशरथ मार्डी और अन्य सदस्य शामिल थे ।







लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

BIHAR पटना गर्लफ्रेंड से परेशान पत्रकार ने खुद को मारी गोली,जदयू नेत्री से चल रहा था अफेयर!

पटना में 32 साल के पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल का उसकी गर्लफ्रेंड जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।


इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया।

इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली। विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी।
विशाल वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुदको गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था।दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है

पहले प्यार में फंसाती है फिर सुसाइड के लिए मजबूर करती है

पति की हत्या मैं कहीं ना कहीं वंदना सिंह का हाथ है। पति की मौत के बाद वंदना का शुभम कुमार सिंह जो कि डॉ कौशल का छोटा भाई है उससे अफेयर था। इसने भी परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी। जिसका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था। इसका सारा खर्च वंदना उठाती थी। वंदना लोगों को ऐसी ही फंसाती है और काम निकलने के बाद छोड़ देती है।

मुझे भी सुसाइड के लिए मजबूर करने लगी थी

मेरे साथ भी वंदना ने ऐसा ही किया। मुझसे कई काम करवाए, लेकिन कुछ भी नहीं दिया। इसके बाद मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर करने लगी। उसको एप्पल का फोन और ब्रेसलेट मैंने गिफ्ट किया था।पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वंदना से भी पूछताछ की तैयारी है।







Source : Dainik Bhaskar

लेबल: , , , , , , , ,

बुधवार, 27 जुलाई 2022

अपने खर्चे पर कराएगी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान!

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है कि ऐसे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, और वे सक्षम नही हैं उन छात्रों को झारखंड सरकार अपने खर्चे पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाएगी,

झारखंड (Jharkhand) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. यहां के ऐसे छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे उनके खर्च का इंतजाम अब सरकार करेगी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने इस आशय की घोषणा की और कहा कि झारखंड के वे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं उन्हें सरकार (Jharkhand Government) अपने खर्चे पर कांपटीटिव एग्जाम्स की तैयारी करवाएगी.


इस मौके पर की सीएम ने घोषणा –

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां सचिवालय में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्राशासनिक सेवा 2021 में सफल हुए झारखंड के अभ्यर्थियों के अभिनंदन समारोह में यह बात कही.


इस योजना के अंतर्गत मिलेगी सुविधा –

झारखंड सीएम ने आग कहा कि ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के अंतर्गत स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग का लाभ मिलेगा. इस सुविधा का फायदा ऐसे छात्र उठा सकते हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की क्षमता और इच्छा तो रखते हैं लेकिन इसके लिए आने वाले खर्च को उठाने में सक्षम नहीं हैं.


सभी वर्ग के स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ –

इस योजना का लाभ समाज के किसी खास तबके को न मिलकर सभी को मिलेगा. इसका आधार केवल ये होगा कि सभी वर्ग के ऐसे कैंडिडेट्स जो आर्थिक मदद चाहते हैं और जिन्हें संघ लोक सेवा आयोग समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है, उन्हें कोचिंग आदि के लिए ये सुविधा दी जाएगी. इसका खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा.









लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

देवघर को एयरपोर्ट मिलने पर भागलपुर में भी खुशी का माहौल ,कहा व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा श्रावणी मेले में देवघर को बड़ी सौगात मिली है।दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा सोलह सौ करोड़ की लागत से देवघर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित किया गया है।

और देवघर से कोलकाता दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू कर दी जाएगी इसको लेकर मंगलवार को भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स में खुशी की लहर देखने को मिली। चेंबर ऑफ कॉमर्स भागलपुर के लालू शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे के साथ खुशी वक्त की, वही एयरपोर्ट मिलने से लालू शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से कार्य सफल हो पाया जिसका फायदा भागलपुर को भी मिलने जा रहा है उन्होंने कहा कि भागलपुर में एयरपोर्ट की मांग को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा था हालांकि पड़ोसी शहर देवघर में हवाई अड्डा होने से विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब देवघर में एयरपोर्ट होने से बिहार और झारखंड दोनों में हर क्षेत्र में तरक्की होगी। मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेबल: , , ,

शुक्रवार, 3 जून 2022

समस्तीपुर में पहली बार 60 दिवसीय निशुल्क मिथिला पेंटिंग की शुरुआत!

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ( नाबार्ड ) के ग्राम्य विकास निधि योजनान्तर्गत अनमोल उपहार सेवा फाउण्डेशन के तत्वावधान में महिला कल्याण संगठन समस्तीपुर अधिकारी क्लब पूर्व मध्य रेल के आम्रपाली भवन में 60 दिवसीय 03 जून से 12 अगस्त,2022 तक चलने वाली नि:शुल्क मिथिला लोक चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षक कुन्दन कुमार राय मिथिला पेंटिंग आर्टिस्ट(युवा प्रेरक)ने किया।

वहीं कार्यक्रम का उद्‌घाटन एलडीएम, समस्तीपुर पी.के .सिंह ,उद्योग विभाग बिहार पटना के उपनिदेशक अलख कुमार सिन्हा,महिला कल्याण संगठन समस्तीपुर के अध्यक्ष श्रीमती अनूजा अग्रवाल एवं डीडीएम नावार्ड श्री जयंत विष्णु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर अनमोल उपहार सेवा फाउन्डेशन के निदेशक देव कुमार द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि पीके सिंह एलडीएम, अति विशिष्ट अतिथि अलख कुमार सिन्हा उपनिदेशक उधोग विभाग बिहार-पटना, विशिष्ट अतिथि अनूजा अग्रवाल अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन समस्तीपुर, जयंत विष्णु डीडीएम नावार्ड, अशोक कुमार निदेशक आरसेटी समस्तीपुर, विकास कुमार वरीय प्रबंधक युनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर, दिनेश कुमार सिंह वरीय प्रबंधक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर, विनय प्रसाद वर्मा चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर,निम्न गणमान्य अतिथियों को शॉल -पाग, फुलों का गुलदस्ता के साथ ही मिथिला पेंटिंग की आकृति बनी कप देकर सम्मानित किया।प्रात:किरण चीफ ब्यूरो नीतेश कुमार, राष्ट्रीय सहारा चीफ ब्यूरो संजय कुमार “राजा” सहित महिला कल्याण संगठन के पांच सदस्यों को भी अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।

लेबल: , , , ,