गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा- रामखेलावन पटेल,कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुये राज्यमंत्री

 सतना 29 दिसंबर 2022/प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल गुरुवार को मौहरिया लालन गांव में आनंदकंद सेवा संस्था द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुये


। राज्यमंत्री श्री पटेल ने संस्था को सरकार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कंबल वितरण के कार्य की सराहना की। उन्होने कहा कि गरीब की सेवा ही सच्ची सेवा है। वर्तमान में ठंड का मौसम चल रहा है और कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। ऐसे समय में जरुरतमंद वृद्धजनों, महिलाओं और पुरुषों को कंबल देकर उनकी निःस्वार्थ सेवाभाव से मदद करना पुण्य का कार्य है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि समाज में सामर्थ्यवान व्यक्तियों को इस प्रकार के समाजसेवा के कामों से प्रेरित होकर गरीबों की मदद करने में आगे आना चाहिये। इस अवसर पर संस्था के विद्यासागर महाराज सहित स्थानीय प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

लेबल: ,

आईआईटी व मेडिकल की फ्री में कर सकते हैं तैयारी, रजिस्ट्रेशन शुरू,जिले के प्रतिभावान बच्चों को सुनहरा मौका

आईपीएस विकास वैभव के लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान से प्रेरित होकर शिवाय एकेडमी की तरफ से 40 मेधावी छात्रों को पटना में भोजन, आवास एवं आई आई टी औऱ मेडिकल के लिए शिक्षा बिल्कुल मुफ़्त में प्रदान की जाएगी।शिवाय एकेडमी के निदेशक आईआईटीयन एल बी मिश्रा ने बताया कि छात्र व छात्राओं का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाना है l परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है l इस परीक्षा में दसवीं में पढ़ रहे छात्र/ छात्राएं भाग ले सकतें हैं 


लेट्स इन्स्पायर बिहार अभियान के तहत एकेडमी की तरफ से सभी जिलों में एग्जाम ली जाएगी।टॉप 40 बच्चों का चयन दो फेज के एग्जामिनेशन के बाद किया जायेगा l पहले फेज में लिखित परीक्षा ली जाएगी। चयनित बच्चों को दूसरे फेज के लिए बुलाया जाएगा। इसकी सूचना, फोन या वाट्स एप के माध्यम से दी जाएगी । दूसरे फेज में चयनित बच्चों का पांच सदस्यों की टीम के द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद 40 मेधावी बच्चों का चयन किया जाएगा। 

किसी भी तरह के प्रश्न के लिए दिये गये नंबर्स  9708444701/2/3) पे संपर्क कीजिए l 


एग्जामिनेशन की तारीख 15 जनवरी है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जनवरी तक रहेगी l



रजिस्ट्रेशन भौतिक फार्म एवं गूगल फार्म दोनों माध्यम से कराया जा रहा है।

गूगल फार्म लिंक https://lib.shivaayacademy.com/fortunate/

लेबल: , ,

नव वर्ष के सौगात में बेगूसराय जिले को मिलेगा एक सिंगिंग सेंसेशन ऑफ द ईयर

जिलास्तरीय गायन प्रतियोगिता का फाइनल आगामी 29 जनवरी को घोषित।


लेट्स इंस्पायर बिहार से प्रेरित होकर टीम प्रियम के सौजन्य से फिल्मी युवा द्वारा आयोजित जिलास्तरीय गायन प्रतियोगिता के फाइनल चरण की तारीख घोषित कर दी गयी है। नव वर्ष का शुभारंभ जिले को अपने गायन चैंपियन करेंगे। गत वर्ष में मुहिम का उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया था।


संयोजक जीतांशु अंजन ने बताया कि जिलेभर से 500 प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 चयनित की प्रस्तुति अपने आप में जिले को गौरवान्वित महसूस करती है। जिनकी प्रस्तुति सैकड़ों जिलेवासियों के बीच होगी और जिले को मिलेगा कोई एक सिंगिंग सेंसेशन चैंपियन। हालांकि फिल्मी युवा के निदेशक बसंत राज ने बताया कि शुरुआत के समय छोटी सी पहल थी और आज एक भव्य आयोजन की तरफ बढ़ रही है। जिसमें कोर टीम के संयोजक जीतांशु अंजन, सचिव सुमित चौधरी, प्रमुख कार्यकारिणी किशन कुमार एवं प्रिंस कुमार सहित टीम प्रियम के सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। बिहार पुलिस में कार्यरत आई०जी० श्री विकास वैभव की प्रेरणा से ही सम्भव यह उपरोक्त कार्यक्रम हो पा रही है। युवा संस्था फिल्मी युवा का लक्ष्य अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने का है।

पूरे मुहिम की ब्रांड एम्बेसडर इंडियन आइडल फेम रूपम रम्या के नेतृत्व में फाइनल के लिए बच्चों को तैयार किया जाएगा। मकसद सिर्फ इतना था कि कोई भी प्रतिभावान इस निःशुल्क प्रतियोगिता से वंचित ना रह जाये। सामाजिक संस्था टीम प्रियम के संयोजक प्रियम रंजन सिंह ने कहा कि इतनी छोटी टीम के साथ शुरू किया गया यह सोच आज काबिले तारीफ है जिसमें टीम प्रियम अपनी पूरी सहायता इस सांस्कृतिक गतिविधियों में देता आ रहा है और आगे भी रहेगा। इस उपलक्ष्य पर जिले के विभिन्न व्यकितत्व ने शुभकामनाएं दी है। पूरे बिहार से और दूसरे राज्य से विशेष अतिथियों का आगमन सुनिश्चित है और फाइनल के आयोजन का इंतज़ार बेसब्री से है।



लेबल: ,

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

बिरौली चौक पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की नियुक्ति ,गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर धरना प्रदर्शन!

बिरौली चौक पर गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने एवं अन्य मांगों को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट 25 दिसंबर 2022 तक आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाकपा-माले ने प्रखंड प्रशासन का किया पुतला दहन:-अमित


प्रखंड का सबसे व्यस्ततम चौराहे बिरौली चौक पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की नियुक्ति करें प्रखंड प्रशासन एवं गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने, अतिक्रमण को खाली कराए नहीं तो जनवरी में होगा चरणबद्ध आंदोलन।:- रौशन


बिरौली घाट से बालू व मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाए प्रखंड प्रशासन :- महेश कुमार

प्रखंड के मोरसंड पंचायत स्थित बिरौली चौक पर गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने, चौराहे पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति करने एवं अतिक्रमण को खाली कराने, बिरौली घाट से बालू व मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं, दुकानदारों एवं बुद्धिजीवियों ग्रामीण ने बिरौली चौक पर मांगों को लेकर पूर्व में किए गए आंदोलन पर 25 दिसंबर तक आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाकपा-माले प्रखंड कमिटी के झंडा बैनर तले प्रखंड प्रशासन का प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।


 

            इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिरौली चौक चौराहा पर गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने एवं अन्य मांगों को लेकर पूर्व में किए गए आंदोलन के दौरान प्रखंड प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा 25 दिसंबर तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उदासीन रवैया को देखते हुए आज प्रखंड प्रशासन का पुतला दहन किया गया है। आगे उन्होंने कहा कि दर्जनों दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन जानबूझ कर इस समस्या को नजरअंदाज करती आ रही है। लोगों की जान की प्रशासन को परवाह नहीं है।



भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि पूसा प्रखंड का सबसे व्यस्ततम चौराहे बिरौली चौक पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की नियुक्त करें प्रखंड प्रशासन एवं गोलंबर व स्पीड ब्रेकर बनाने एवं अतिक्रमण को खाली कराए नहीं तो मांगों को लेकर जनवरी से प्रखंड प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक होगा चरणबद्ध आंदोलन। 



पार्टी जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार ने कहा कि बिरौली घाट से बालू व मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाने में प्रशासन असफल है। बालू व मिट्टी की अवैध खनन कर ले जाने वाले हाईवा की बेलगाम गति के कारण ही अधिकांश दुर्घटनाएं होती है। 


मौके पर जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश कुमार समेत बथहु महतो, मोरसंड पंचायत सरपंच पति रंजीत कुमार राम, उमेश कुमार, मो. याकूब, श्रवण कुमार, ललित कुमार, मोनू कुमार, मोo लाडले, मोo खखनू, मोo अयूब, उपेंद्र दास, रूपेश कुमार, पवन कुमार आदि शामिल थे।

लेबल: ,

मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

बैंगलोर में रह रहे लोगों को बिहार की हर सामग्री बैंगलोर में मिल जाएगी एक ऑर्डर पे जिसका उदघाटन आई॰पी॰एस॰ विकास वैभव जी ने किया

बंगलोर/ज्योति कुमारी झा आज विलकार्ट बेंगलुरु ऑपरेशन की शुरुआत श्री विकास वैभव (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक,बिहार सरकार, एलआईबी के संस्थापक के कर कमलों के द्वारा दोपहर 12 .15 मे, 2/1 ब्रज, चौथा क्रॉस, 27वां मुख्य वीजीएस लेआउट, बेंगलुरु-560047 मे सम्पन हुआ।

इस नए केंद्र के उद्घाटन के द्वारा, हमारा लक्ष्य बेंगलुरु में हमारे ग्राहक जो पिछले तीन वर्षों से हमारे उत्पाद को खरीद कर हमे सहयोग कर रहे है उनको अब कम समय और पहले से कम मूल्य पर उत्पाद को उपलबद्ध कराना है। सर्दियों के इस मौसम में, हम अपने लोकप्रिय मकर संक्रांति स्पेशल (चुरा और तिलकुट किट) उत्पादों के साथ बिहार के लोगों को परोसने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अब बेंगलुरु मे फार्म फ्रेश, क्वालिटी हेल्दी प्रोडक्ट्स का फास्ट डिलीवरी किफ़ायती कीमतों की सुविधा के साथ विलकार्ट के उत्पाद को प्राप्त कर पायेगे, इस अवसर पर मासिक सदस्यता के अभियान को भी बेंगलुरु मे प्रारंभ किया गया , इसके माध्यम से पूरे साल मे घरेलू खाने पीने के समान जैसे मिलेट , फ्रेश आटा , गेहू (सोना-मोती, खपली, बंशी , शरवती) , चावल (काला नमक/ बुद्धा सुगंधित शुगर फ्री राइस , कतरनी ,बासमती , सोनम मंसूरी , सोना चूर ), दलिया, सभी प्रकार के दाल , A2 घी, सरसों तेल , मसाले पोहा/चूरा एवं अन्य कृषि उत्पाद जो रोजाना घर मे प्रयोग होता है। पूरे साल के ऑर्डर मात्रा के अनुसार बिहार के किसान यह उपजायेगे और उनके उत्पाद को विलकार्ट बाजार देगी ।
 
साथ ही साथ आज बिहार मे समारोह के अवसर पर भोज-भात मे बिहार के लोगों के ऑर्डर और होम डेलीवेरी सर्विस को पूरा करने के लिए भी bulkorder.villkart.com (बल्क-ऑर्डर.विलकार्ट ) का भी लॉन्च श्री विकास वैभव के कर कमलों के दवार किया गया । VILLKART बल्क ऑर्डर सेवा की मदद से शादी/विवाह एबं अन्य समारोह के अवसर पर भोज का आयोजन मे प्रयोग मे आने वाले सामन का अनलाइन ऑर्डर एवं होम डेलीवेरी की सर्विस मिलेगी। यह योजना भी अप्रत्यक्ष रूप से किसानों की आमदनी बढाने मे एवं जॉब के अवसर मे मददगार सवित होगा


इस अवसर पर श्री विकास वैभव ने विलकार्ट के फाउंडर निर्देशक संतोष कुमार को एस स्टार्टउप के पहल एवं सफलता के लिए विलकार्ट के सभी टीम के लोगों को शुभकमानए भी दिया एवं साथ ही साथ बिहार के बाहर रह रहे सभी बिहारीवासी को संदेश भी देते हुए कहा की विलकार्ट के माध्यम से बिहार से सभी प्रामाणिक उत्पाद पैन इंडिया और विदेशों तक मे भी आन-लाइन के माध्यम से ऑर्डर कर होम डिलीवेरी प्राप्त कर सकते है। 

इस अवसर पर संतोष कुमार, फाउंडर निर्देशक ने श्री विकास वैभव से बात करते हुए कहा कि विलकार्ट 2020 मे करोना के कठिन समय मे बिहार के आदर्श ग्राम खनवाँ , नवादा से शुरू कर पिछले 3 वर्षों से हर अवसर पर बिहार की सोंधी मिट्टी चाहे मकर संक्रांति पर कतरनी/बासमती चूड़ा और तिलकुट हो, आम/लीची के मौसम मे मालदह /जरदालू आम और शाही लीची हो, छठ पूजा पर ठेकुआ/सूप/दौरा हो या बिहार का प्रसिद्ध शुद्ध सतू , सिलाव का खाजा, गया का एनर्सा , तिसीऔरी, अदौरी आदि से जोड़े रखती है। बेंगलुरु का यह केंद्र अपने उपभोक्ताओ को प्रामाणिक बिहार उत्पादों का डिलीवरी कम समय और कम लागत मे कर पाएगी । संतोष कुमार , विलकार्ट के फाउंडर निर्देशक ने कहा की आने वाले समय मे सभी मेट्रो सिटी मे इस तरह के केंद्र खोलने की योजना है और बिहार स्टोर भी खोले जायेगे। बिहार मे एग्री सेक्टर मे असीम संभानाए है, इस पर बेहतर तरीकों से काम करने की जरूरत है। चुकी LIB (लेट्स इन्सपाइर बिहार) का मकसद ही बिहार का विकास, बिहारी के दवार ही संभव है। संतोष कुमार ने बिहार से बाहर रह रहे बिहारियों से यह अपील भी कर रहे है की आप बिहार से बाहर रह कर बिहार के विकास मे अपना योगदान सिर्फ बिहार के कृषि उत्पाद को खरीद कर अपना सहयोग प्रदान कर सकते है। यह प्रयास बिहार के किसान की आय में बढोतरी और नौकरी के अवसर पैदा करने के लिए कारगर कदम है । 


श्री विकास वैभव के साथ कार्यक्रम मे उनके साथ प्रियंका झा संस्थापक "द पीपल स्टेज", आलोक रंजन निदेशक "शिक्षा समता उद्यमी", सोनू शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बिहार भी रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में अनंग साकेत, ब्रजेश कुमार व अर्चना कुमारी का योगदान बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम में लेट्स इंस्पायर बिहार के सदस्य के. एम. प्रसाद, मे लेट्स इन्सपाइर बिहार के सदस्य के एम प्रसाद, आलोक कुमार राय, कुणाल वत्स, आलोक कुमार, डॉक्टर जावेद ठाकुर उपस्थित रहे!

लेबल:

रविवार, 25 दिसंबर 2022

दिल्ली में पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नई दिल्ली- दिल्ली शकूरपुर स्थित पूर्वांचल महासंघ के कार्यालय में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।



इस दौरान यूथ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव विजय बाबू शर्मा एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रमेश यादव, बीएस आजाद आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 


इस दौरान रमेश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भारत सरकार की ओर से सुशासन दिवस मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।


मौके पर पूर्वांचल महासंघ के युवा प्रतिनिधि जनार्दन, आर.के शुक्ला, अवधेश सिंह, दिलीप राज, किशन कुमार मिश्रा, संजू चौधरी, सत्यम देवी, सिकंदर यादव ,योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

लेबल:

विधानसभा अमरपाटन में राज्यमंत्री ने दी 5 करोड़ रुपए की सौगात

ग्रामीण विकास के लिए राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल द्वारा करीब 5 करोड़ रुपये के लागत सड़क निर्माण की सौगात दी गयी हैं


अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरमसेडा में,(खरमसेडा से हरिजन बस्ती पहाड़ मार्ग जिसकी लंबाई 4.30 कि.मी. लागत राशि 03 करोड़ 89 लाख रुपए) तथा ग्राम पंचायत भीष्मपुर में,(किरहाई रामगढ़ मार्ग से भेडरहाई टोला भीष्मपुर मार्ग जिसकी लंबाई 01.60 कि.मी. जिसकी लागत राशि लगभग 01 करोड़ 37 लाख रुपए ) सड़क निर्माण के भूमिपूजन राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने किया साथ आमजन को संबोधित किया इस दौरान भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

लेबल:

सेवा सहकारी समिति उपार्जन केन्द्र पर किसानों से ज्यादा व्यापारी धान की तौलाई में है मदमस्त

रामनगर सतना/मोहित पटेल -- विकाश खण्ड क्षेत्र रामनगर में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए आठ समितियां वा चार स्वा सहायता समूहों द्वारा धान खरीदी की जा रही है।


जिनमें

1.सेवा सहकारी समिति गोरसरी।

2.सेवा सहकारी समिति गजास।3.सेवा सहकारी समिति मसमासी।

4.सेवा सहकारी समिति मिरगौती।

5.सेवा सहकारी समिति बड़वार।

6.सेवा सहकारी संस्था रामनगर।

7. सेवा सहकारी मर्यादित समिति देवराजनगर।

8.सेवा सहकारी मर्यादित समिति गोविंदपुर।

 समितियों के अलावा इन स्वा सहायता समूहों द्वारा धान की खरीदी उपार्जन किया जा रहा है।जिनमें।

1.शारदा माईया स्वा सहायता समूह बड़वार।

2.काशीनाथ स्वासहायता समूह गजास।

3.पूजा स्वा सहायता समूह सरिया।

4.शिवशक्ति स्वा सहायता समूह गोरसरी द्वारा धान का उपार्जन किया जा रहा है।

इनमें से सेवा सहकारी समिति उपार्जन केन्द्र गोरसरी खरीदी स्थान सगौनी तथा सेवा सहकारी समिति रामनगर तथा शारदा माईया स्वा सहायता समूह बड़वार खरीदी स्थान सगौनी में निरिक्षण अधिकारी फूड इंस्पेक्टर प्रशासनिक अधिकारी किसी समय उपार्जन मे नजरें घूमाए तो व्यापारियों का समूह धान की तौलाई कर्ता हुआ दिखाई देगा

लेबल: ,

बजरंगदल की सक्रियता से पुलिस ने पकड़ा गौ वंश से भरा ट्रक,पुलिस अधीक्षक की सक्रियता पर हुई कार्यवाही

रामनगर थाना क्षेत्र ग्राम टेगना से गौ वंशो को परिवहन किया जाता है, जिसकी जानकारी कल रात बजरंगदल पदाधिकारियों को लगी, रामनगर के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली टेगना ग्राम में क्रूरता पूर्वक ट्रक पर गौ वंशो को लादकर ले जाया जा रहा है, जिसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक महेश तिवारी और प्रांत गौ रक्षा प्रमुख सचिन शुक्ला को दी


,बताया जा रहा है सतना एसपी और एडिशनल एसपी के हस्ताक्षेप बाद बदेरा और रामनगर की पुलिस हरकत में आई,लेकिन बदेरा पुलिस को चकमा देकर गौ वंश से लदा ट्रक पुनः रामनगर की तरफ आपस लौट गया जिसे रामनगर पुलिस ने पकड़ लिया और कर्रा स्थित गौ शाला में ले गए जहां 25नग गौ वंशो को गौशाला में छोड़ा गया वही चार नग गोवंश क्रूरता का शिकार होकर मारनासन अवस्था में मिले,जिन्हे इलाज के लिए रामनगर पुलिस थाना परिसर में ले आई,प्रांत गौ रक्षा प्रमुख सचिन शुक्ला और विभाग संयोजक महेश तिवारी ने गौ वंशो की रक्षा के लिए किए प्रयास पर सतना एसपी और एडिसनल एसपी का धन्यवाद ज्ञापित किया है|

लेबल:

सबको शिक्षा सबको मान,भारत होगा एक समान - श्वेता गुप्ता

समस्तीपुर जिला में “द उम्मीद फाउंडेशन ” के द्वारा फ्री एजुकेशन फॉर सलम चाइल्ड मुहिम चलाया जा रहा है। जो कि लेट्स इंस्पायर बिहार और एन.सी.सी. उड़ान के संयुक्त प्रयास से चल रहा हैं। इस मुहिम के द्वारा जिला के लगभग 10 प्रखंडों में नि:शुल्क पाठशाला चल रही है।आज दलसिंहसरा‌य प्रखंड में संचालित संस्थान पर पहुँच कर वहाँ की संचालक एवं “द उम्मीद फाउंडेशन की सह-संस्थापक श्वेता गुप्ता जी से विशेष बातचीत कियाा !


उन्होंने बताया कि आठ महीने से लगातार अपने कार्य में प्रयासरत हैै बच्चों में बदलाव के लिए विभिन्न कार्य किया जा रहा है!

बच्चों में शिक्षा को लेकर जागरूकता।

बच्चों का मानसिक विकास

बच्चों के बोल चाल में सुधार।

बच्चों में सही गलत को समझने की क्षमता बढ़ाना।

इतना ही नहीं और भी अलग–अलग क्षेत्र खेल – कूद आदि में विकास किया गया ।

जिन बच्चों के पास लेखन सामग्री नहीं रहता उनके लिए इस संस्था के द्वारा  सामग्री उबलब्ध करवाया जाता है। इस मूहिम का एक ही लक्ष्य है समाज में समानता लाना जो की शिक्षित होने से ही संभव है।

लेबल:

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

मालीनगर मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन

आज दिनांक 24 दिसंबर 2022 को नेहरू युवा केंद्र, समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर पंचायत स्थित मालीनगर मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन किया गया।


दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में आज युवा एवं युवती दौड़ प्रतियोगिता एवं युवती का कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक प्रतियोगिता कराया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र, मेडल एवं मोमेंटो, डायरी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता युवा मंडल सैदपुर के मुख्य संरक्षक दिलीप कुमार पासवान थे। कार्यक्रम का नेतृत्व कल्याणपुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मो० एजाज व मंच का संचालन पूसा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रौशन कुमार ने किया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष, समस्तीपुर के श्रीमती खुशबू कुमारी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद शिक्षा समिति समस्तीपुर के अध्यक्ष  श्री सत्य प्रकाश कुशवाहा, मध्य विद्यालय मालीनगर के प्रधानाध्यापक श्री जयशंकर प्रसाद सिंह थे। अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या-1 के रवि रौशन कुमार, एनजीओ संघ बिहार के सचिव सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू , शिक्षिका अमृता कुमारी, हिंदुस्तान संवाददाता अजय कुमार बबलू चकमेहसी थाना के एएसआई शिव कुमार पासवान उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों को सॉल,माला एवम् डायरी से सम्मानित किया गया। मौके पर एकता युवा मंडल अध्यक्ष आयुष कुमार, सचिन राजा कुमार, रौशन कुमार, सहदेव कुमार, अंकित कुमार,राजू कुमार, चंदन कुमार, युवा समाजसेवी राजेश साहनी, अंजलि कुमारी, संगम कुमार, अंकिता कुमारी, मिथिला युवा संघ सोमनाहा के अध्यक्ष अनुष राज, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

लेबल:

शनिवार, 17 दिसंबर 2022

औरंगाबाद,देव में खुला उत्कर्ष बैंक का नया शाखा

औरंगाबाद के देव में 16 दिसंबर, शुक्रवार को उत्कर्ष बैंक के 1929वें शाखा खोले गए। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जोनल हेड विकास कुमार के द्वारा फीते काट कर किया गया। डिविजनल हेड रवि आनंद के द्वारा मुख्य अतिथियों का बुके से सम्मानित किया गया।


मुख्य अतिथियों में रीजनल हेड नीरज, देव थाना प्रभारी, जिला परिषद अनिल यादव, मुखिया टी पी सिंह व शाखा प्रबंधक पंकज कुमार चन्देल व स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


लेबल:

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

भकपा-माले प्रखंड कमिटी की विस्तारित बैठक प्रखंड के बिरौली चौक के निकट संपन्न

पार्टी महाधिवेशन में हमें नया रिकॉर्ड बनना होगा और इसके लिए जनता के ज्वलन्त सवालों महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ, छात्रों के लिए समय पर शिक्षा नौजवानों के लिए सम्मानजनक रोजगार, किसान को लेकर एमएसपी की मांग, बटाईदारी के सवाल को प्रमुखता से उठाना होगा।:- धीरेंद्र झा


खाद की किल्लत कालाबाजारी को लेकर प्रखंड कृषि कार्यालय पर 17 दिसंबर को धरना प्रदर्शन एवं माले पूसा प्रखंड सचिव को जान मारने की धमकी देने वाले अपराधी की अब तक गिरफ्तारी नहीं, 19 दिसंबर को पूसा थाना का होगा घेराव :- प्रो. उमेश कुमार

भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक बृहस्पतिवार को प्रखंड के बिरौली चौक के निकट संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा एवं पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार मौजूद थे। 


बैठक में मुख्य रूप से पिछले कार्यों की समीक्षा, पार्टी सदस्यता, लेवी नवीनीकरण, संगठन का विस्तार, पार्टी पत्रिका 'लोकयुद्ध' के पाठकों की संख्या बढ़ाने,आगामी 15 से 20 फरवरी 2023 तक पटना में होने वाले महाधिवेशन की तैयारी, कोष संग्रह, पार्टी संविधान का उल्लंघन करने वाले साथियों पर विचार, मोरसंड पंचायत में बिरौली चौक के पास आए दिन हो रहे दुर्घटना को लेकर गोलंबर की मांग को लेकर 16 दिसंबर को धरना प्रदर्शन की तैयारी, खाद की किल्लत दूर एवं कालाबाजारी रोकने सहित किसान संबंधित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर 17 दिसंबर को प्रखंड कृषि कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को लेकर तैयारी, पूसा थाना कांड संख्या-113/22 में थानाध्यक्ष की मनमानी पर विचार, सहित 19 दिसंबर को थाना परिसर में धरना प्रदर्शन एवं सभा इत्यादि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। 

         बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाकपा-माले मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि मोदी राज में हमारे देश के लोकतंत्र पर चौतरफा हमला हो रहा है और ‘देश’ के नाम पर ‘देश की जनता’ के ही बड़े हिस्से को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. कारपोरेट, खासकर अडानी-अंबानी देश में फासीवादी मुहिम का नेतृत्व करनेवाली ताकतों - आरएसएस व भाजपा के साथ मजबूती से खड़े हैं. वे भाजपा को सरकार में बनाये रखने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं और बदले में भाजपा देश की नीतियों में बदलाव लाकर और संस्थाओं पर दबाव डालकर कीमती प्राकृतिक संसाधनों समेत सार्वजनिक इलाके की तमाम संस्थाओं को उनके हाथों गिरवी रख रही है. भाजपा देश के लिए सचमुच एक विपदा बनकर सामने आई है. 


उन्होंने आगे कहा कि हमे पूरे देश में यह संदेश देना है कि भारत में फासीवाद के खिलाफ लड़नेवाली ताकतें मौजूद हैं. हमें अपने महाधिवेशन को जनान्दोलनों के उत्सव में बदल देना है. उत्साह के बिना उत्सव पूरा नहीं हो सकता, इसलिए पार्टी कतारों में उत्साह का संचार होना चाहिये. रैली व महाधिवेशन में हमें नया रिकॉर्ड बनना होगा और इसके लिए जनता के ज्वलन्त सवालों महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सम्मानजनक रोजगार, एमएसपी की मांग, बटाईदारी के सवाल को प्रमुखता से उठाना होगा।


बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित पार्टी जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि हमें पार्टी महाधिवेशन की तैयारी, इसके व्यापक प्रचार और इसके लिए धन संग्रह के काम को भी एक नये जुनून से लैस होकर करना होगा साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हमारे पार्टी के विधायक विधानसभा में जनता की मुद्दा उठा रहे और प्रखंड के नेता गरीब गुरबा मजदूर, किसान, नौजवान की मुद्दा प्रखंड से लेकर जिला तक उठा रहे हैं जनमानस समस्याओं को लेकर पूसा थाना में पूर्व से कई कांड लंबित है और माले पूसा प्रखंड सचिव को फोन पर जान मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस कार्रवाई अब तक सिफर है। पूसा थानाध्यक्ष उदासीनता बरत रही हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।


माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि पूसा से महाधिवेशन में एक हजार लोगों की भागीदारी होगी।


आइसा प्रखंड अध्यक्ष सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि पार्टी महाअधिवेशन में सैकड़ों छात्र-नौजवान की भागीदारी पूसा प्रखंड से भी किया जाएगा। मौके पर जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, महेश कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, राजाराम सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, उमेश सिंह, दिनेश राय, अजय कुमार, मोo याकूब आदि बैठक में शामिल थे।

लेबल:

उज्जैन महाकाल लोक में जियो 5जी की शुरुआत : सीएम शिवराज ने किया लॉन्च, मिलेंगी 1GB देता फ्री

उज्जैन का महाकाल लोक आज से जियो 5जी नेटवर्क की शुरूआत हो गया. बुधवार की शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक परिसर में 5G नेटवर्क लॉन्च कर पूरे परिसर को 5G नेटवर्क से जोड़ दिया हैं,


अब महाकाल लोक में आने वाले सभी श्रद्धालु जियो 5G नेटवर्क और वाई-फाई की सुविधा का आनंद ले सकेंगे सभी यूजर 1GB डाटा तक फ्री में उपयोग कर सकते हैं,


जियो 5G MP के सीईओ अमिताभ भाटिया ने कहा जियो 5G महाकाल लोक में आज से 5 की सेवा की शुरुआत कर रहा है. प्रदेश में जियो ग्राहक की हिस्सेदारी दो तिहाई से ज्यादा है.एमपी के साथ जियो का जुड़ाव है. 26 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया जा रहा है. जियो नेटवर्क से 30000 कर्मचारी जुड़े हैं. मेक इन इंडिया के तहत आत्म निर्भर भारत की दिशा में उठाया गया कदम है. वाईफाई सेवा की शुरुआत महाकाल लोक से हो रही है. 4G नेटवर्क भी स्ट्रांग किया गया है 

5G सेवा का इस्तेमाल गुड गवर्नेंस में


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5G नेटवर्क लॉन्च करते हुए कहा सरकार 5G सेवा का इस्तेमाल गुड गवर्नेंस में करेगी. डीबीडी से भ्रष्टाचार खत्म हुआ है. मुख्यमंत्री ने बताया सरकार अब स्कूली बच्चों को साइकिल के लिए वाउचर देगी. इससे केवल साइकिल खरीदी जा सकेगी. इसमें 5G नेटवर्क का भी बड़ा योगदान होगा. मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम रोकने में 5 जी सेवा से मदद मिलने की बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा परिवहन के क्षेत्र में संचालन बेहतर होगा.इससे लॉजिस्टिक के क्षेत्र में मदद मिलेगी. ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर होगा. मुख्यमंत्री ने आज के दिन को मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिए ऐतिहासिक दिन बताया. रिलायंस जियो परिवार की 5G सेवा केवल मोबाइल सेवा नहीं, नई क्रांति है.आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश


सीएम ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का निर्णय लिया है. प्रसन्नता की बात है कि G20 की अध्यक्षता हमारे भारत को मिली है.आत्मनिर्भर भारत के लिए हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बना रहे हैं. हमारी विकास दर इस समय हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा 19.76% है. आज हमारा GSDP में योगदान 4.6% है. आज हमारी पर कैपिटा इनकम 1,30,000 रुपये हो गई है.आज इसी मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए 5G सेवा के माध्यम से एक नई ताकत मिली है. मैंने तय किया था कि महाकाल महालोक से यह सेवा प्रारंभ हो.


कृषि में अब हम ड्रोन का उपयोग


सीएम ने कहा कृषि में अब हम ड्रोन का उपयोग करेंगे. शिक्षा में इस सेवा का उपयोग हो सकेगा. गांव में किसी एक्सपर्ट को नहीं बुलाना पड़ेगा, स्मार्ट क्लास के जरिए मुंबई से ही आपको मार्गदर्शन मिलेगा. छोटे शहरों के लोगों को इलाज कराने के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा. ऑनलाइन ही चेकअप हो जाएगा. आईटी सेक्टर में भी इससे लाभ मिलेगा. उद्योगों में लाखों नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.


उज्जैन के बाद इंदौर


जिओ 5G के एमपी सीईओ अमिताभ भाटिया ने कहा जनवरी में होने वाले प्रवासी सम्मेलन से पहले इंदौर में इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी. इसके बाद भोपाल जबलपुर और दूसरे बड़े शहरों में भी 5G सेवा शुरू की जाएगी.



लेबल: , ,

अमरपाटन विधानसभा सीट में पहली बार महिला दावेदारों ने ठोकी ताल

विधानसभा 2023 चुनाव को लेकर जिले में धीरे-धीरे चुनावी रंग चढ़ने लगा है. राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. टिकट के दावेदारों के बीच रस्साकसी तेज होने लगी है. भाजपा कांग्रेस दोनों में इसको लेकर विशेष सरगर्मी है. जिले में पहली बार महिला दावेदार भी खुलकर सामने आईं हैं. अमरपाटन सीट पर कांग्रेस से नगर परिषद की पार्षद तो भाजपा से जनपद अध्यक्ष माया विनीत पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य पूजा सूरज गुप्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी सिंह पटेल पूनम कुशवाहा ने दावेदारी की है


अमरपाटन विधानसभा सीट से इस बार बीजेपी और कांग्रेस से महिलाओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है।

 विधानसभा चुनाव (को लेकर जिले में धीरे-धीरे चुनावी रंग चढ़ने लगा है. जैसे-जैसे मौसम में ठंड बढ़ती जा रही है, वैसे ही वैसे जिले में चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है. एक तरफ राजनीतिक दलों की जनता के बीच गतिविधियां बढ़ गई हैं तो दूसरी तरफ टिकट के दावेदारों के बीच रस्साकसी तेज होती भी दिखने लगी है. भाजपा और कांग्रेस दोनों में इसको लेकर विशेष सरगर्मी है. जिले में पहली बार महिला दावेदार भी खुलकर सामने आईं हैं.

ये महिला दावेदार टिकट को लेकर न केवल पार्टी में अपना समीकरण बैठाने मे जुटे हैं बल्कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से क्षेत्र में भी अपना माहौल बना रहे हैं.अमरपाटन सीट पर इस बार कांग्रेस से पार्षद बनी दीपा मिश्रा भी महिला कोटे से टिकट की दावेदार है नगर परिषद चुनाव में रामनगर के वार्ड नंबर तीन से सुर्खियों में आई एवं रामनगर क्षेत्र में मरी हुई कांग्रेस को जिंदा करने वाली राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल सांसद गणेश सिंह एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के सघन प्रचार कई बार घर घर दौरे के बाद भी भाजपा प्रत्याशी की जमानत जप्त कराने और मात्र 28 वोटो में सीमित कर देने वाली पार्षद दीपा मिश्रा धन बाहुबल से मजबूत राजनीतिक पृष्ठ भूमि से मजबूत है इनके कांग्रेस पार्टी में आने से रामनगर नगर परिषद में कांग्रेस पांच वार्डो पर चुनाव जीती कई वार्डो में कम वोटो से हार का सामना करना पड़ा इनके कांग्रेस में आने से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति एक माहौल बना हालंकि उन्होंने अपना समर्थन तन मन धन से राजेंद्र सिंह दादा भाई के साथ होने की बात कही है वही भाजपा नेत्री राजेश्वरी सिंह का कहना है कि महिलाओं की आधी आबादी है. इस बार पार्टी को महिला को टिकट देना चाहिए.

भाजपा से इस बार जनपद पंचायत अध्यक्ष माया विनीत पाण्डेय दावेदारी कर रही हैं।जिला पंचायत सदस्य पूजा गुप्ता ने भी टिकट की दावेदारी जतायी है. माया पाण्डेय का कहना है कि आधी आबादी की समस्याओं को न केवल समझेंगी, बल्कि नीतियों और योजनाओं में उनका हल तलाशने के मार्ग भी सुझाएंगी.माया आगे कहती हैं कि देश के प्रधानमंत्री मोदी कई बार कह चुके हैं कि भारत ‘महिला विकास’ से ‘महिला के नेतृत्व में विकास’ की तरफ आगे बढ़ रहा है. जिस पार्टी में महिलाओं का इतना सम्मान हो तो वो कैसे नहीं महिलाओं को टिकट देगी. इसलिए उन्हें पूरा भोरसा है कि अमरपाटन विधानसभा से उन्हें बीजेपी से टिकट मिलना तय है वही तीसरे मोर्चे के रूप में आई नई पार्टी विंध्य प्रदेश पार्टी से वंशिका सिंह भी अपनी दावेदारी पेश की है।

लेबल:

बुधवार, 14 दिसंबर 2022

उच्च माध्यमिक विद्यालय डढ़िया मुरियारो में संपन्न हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का बैठक

उजियारपुर प्रखंड अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय डढ़िया मुरियारो में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का बैठक संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय विधायक का प्रतिनिधित्व राकेश कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने विद्यालय विकास हेतु हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया।


समिति गठन पंजी, कैश बुक, विद्यालय का खाता, वर्ग कक्ष संचालन आदि का जायजा किया और संतोष व्यक्त किया। स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता द्वारा प्रदत विधायक फंड से बनाए जा रहे भवन का भी अवलोकन किया। मौके पर प्रधानाध्यापक तेज नारायण महतो, समिति सदस्य राम प्रवेश चौरसिया, चंदेश्वर चौरसिया, ऊषा देवी, शिक्षक प्रतिनिधि साधना साहा, सुधाकर महतो, रंजन, नीतु कुमारी, रश्मि रानी, रेयाज अहमद, कुणाल किशोर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।


लेबल: ,

रविवार, 11 दिसंबर 2022

मेरा अंतिम सांस क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है - आलोक कुमार मेहता

समस्तीपुर/उजियारपुर रविवार को उजियारपुर प्रखंड के डढ़िया मुरियारो पंचायत में लगभग 42 लाख की लागत से निर्मित 2.3 किo मीo लम्बी सड़क का उद्घाटन फीता काट कर उजियारपुर विधायक सह बिहार सरकार के राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने किया


मौके पर जिला राजद नेता राकेश पांडेय के द्वारा मंत्री का स्वागत माला , पाग, चादर , गुलदस्ता, मोमेंटो से किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता उजियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय तथा संचालन पूर्व मुखिया कामेश्वर राय तथा धन्यवाद ज्ञापन राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम ने की l विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता को स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया अभिनंदन से अभिभूत होकर विधायक ने सबसे पहले कार्यकर्ता एवं जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा से हमें अपना मत देकर हमें सम्मानित करने का काम किया है, इसके लिए मैं जनता का ऋणी हूं l मैं हमेशा जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयासरत रहता हूं l वादा करता हूं कि आपका मान सम्मान में कभी कमी नहीं होंने दूंगा l उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र का चहुमुखी विकास मेरी प्राथमिकता है तथा मेरा अंतिम सांस क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित है l मौके पर पूर्व जिला पार्षद प्रभु नारायण राय, पूर्व मुखिया कामेश्वर राय, राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, पूर्व मुखिया रामलौलीन राय, जिला राजद नेता राकेश पांडेय , राजीव कुमार गुप्ता , महेश राय सहित सैकड़ो स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे l

लेबल: , ,

शनिवार, 10 दिसंबर 2022

76 साल की हुईं सोनिया गांधी, NSUI ने भोपाल में पौधरोपण कर मनाया अपने नेता का जन्मदिन

हिमाचल में कांग्रेस की जीत और सोनिया गांधी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन, एनएसयूआई ने पार्टी दफ्तर के बाहर मनाया जश्न, जमकर की आतिशबाजी!


भोपाल/मोहित पटेल कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश एनएसयूआई ने पौधरोपण कर उनके लंबे उम्र और दीर्घायु जीवन की कामना की इस दौरान एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने सोनिया गांधी को त्याग और समर्पण का पर्याय बताया इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत का जश्न भी मनाया


एनएसयूआई के सैंकड़ों कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह राजधानी भोपाल स्थिति पीसीसी मुख्यालय पहुंचे। वहां मौजूद इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समीप उन्होंने पौधरोपण कर सोनिया गांधी के लंबी उम्र और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इतना ही नहीं एनएसयूआई कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मनाते भी दिखे पीसीसी मुख्यालय के बाहर वे ढोल की थाप पर डांस करते दिखे, वहीं जमकर आतिशबाजी भी की इस मौके पर मुख्य रूप से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी मौजूद थे ।


मीडिया से बातचीत के दौरान रवि परमार ने कहा कि, " आज सोनिया गांधी का जन्मदिन भी है और कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार का भी गठन करने जा रही है। इस वजह से हमारा उत्साह दोगुना बढ़ गया है। अपना सब कुछ देश के नाम न्योछावर कर जिन्होंने हमेशा त्याग और समर्पण की मिसाल पेश की, ऐसे नेता भारत की राजनीति में बहुत कम ही हुए। त्याग, समर्पण, संयम, साहस, संघर्ष और बलिदान की प्रतीक व हम सभी की प्रेरणापुंज सोनिया गांधी को भगवान लंबी उम्र और दीर्घायु जीवन प्रदान करें। एनएसयूआई मध्य प्रदेश की पूरी टीम की तरफ से सोनिया गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। साथ ही हिमाचल प्रदेश में पार्टी की शानदार जीत के लिए तमाम नेताओं बधाई।



 रवि परमार ने आगे कहा कि, "जीवन के हर उतार-चढ़ाव में संयम, साहस, सादगी, सरलता व त्याग की कसौटी पर सदैव खरा उतरना ही सोनिया गाँधी की भारतीय राजनीति में पहचान है। यही वजह है कि वह कांग्रेसजनों के सर्वमान्य नेता हैं। उनके नेतृत्व में यूपीए ने 2004 और 2009 में केंद्र में सरकार बनाई। लेकिन उन्हें कभी पद का मोह नहीं रहा। सोनिया गांधी ने यूपीए चेयरपर्सन रहते राष्ट्र के नवनिर्माण की नींव रखी। आज उनके मार्गदर्शन के बदौलत ही कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने जा रही है।'


यूपीए चेयरपर्सन रहते हुए सोनिया गांधी जनहितैषी मुद्दों को हमेशा तवज्जो दिया। सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में यूपीए सरकार ने मिड डे मिल, मनरेगा और इंदिरा आवास योजना जैसी स्कीमें लाई, जिसने गरीब-वंचित वर्ग के लोगों की जिंदगी में काबिल-ए-गौर तब्दीली लाई। उन्होंने शिक्षा का अधिकार और सूचना का अधिकार देकर पिछड़े तबकों को भी ताकत दी। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी की उन्होंने मां के सामान गरीबों की देखभाल की । इस दौरान आदित्य सोनी राजवीर सिंह ईश्वर चौहान राहुल सिकरवार, अनुज वर्मा, शिवांक श्रीवास्तव, मोहित वर्मा, ऋषभ वर्मा, प्रीत वर्मा, अरविंद मालवीय, यश विनोदिया, अनुवेश परिमल, देवा खरे मोहित पटेल विक्रम बिरम शिवकुमार दांगी और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

लेबल: , ,

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

उपार्जन योजना के अंतर्गत उपार्जन केंद्र गोविंदपुर का पूजन श्री गणेश किया गया

मध्यप्रदेश/मोहित पटेल शासन की उपार्जन योजना के अंतर्गत उपार्जन केंद्र गोविंदपुर का पूजन द्वारा श्री गणेश किया गया,जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जनपद सदस्य कालिका पटेल जी, सरपंच गोविंदपुर रमाशंकर चतुर्वेदी जी, शिवनारायण द्विवेदी जी, समितिप्रबंधक (गोविंदपुर) कमलेश पटेल जी,उपार्जन केंद्र के कर्मचारी- राम सुभीर पटेल जी अरुणेन्द्र पटेल जी, कामता पटेल जी, रवि पटेल एवं अन्य ग्रामवासी जन भी उपस्थित रहे।




लेबल:

बुधवार, 7 दिसंबर 2022

रामनगर में चल रहे बिना भण्डारण लाईसेंस के रेत बालू बीसो अबैध ठीहे।

महीनवारी का बंद लिफाफा खड़े किये प्रश्नचिन्ह

रामनगर सतना/मोहित पटेल - रामनगर में रेत बालू के अबैध कारोबार पर नहीं लग रही लगाम शासकीय पार्क बच्चों के खेलने के स्थान मेन रोड राहगीरों के चलने का रास्ता पर है रेत और डस्ट गिट्टी के अबैध ठीहे।


शासकीय मुलाजिम बंद लिफाफों का हो चुका है सौकीन रास्ता जाम हो या अबैध कारोबार चल रहा हो उन्हें तो बस चाहिए महीनबारी लिफाफा।

राहगीर चले या गिरे या मर जाये इससे कहां फर्क पड़ता है कुर्सी पर आसीन अधिकारी को। बस महीनबारी का निर्धारित समय नियमित पूरा होनी चाहिए।।

रामनगर क्षेत्र में नहीं है किसी के पास बालू रेत भण्डारण का लाईसेंस फिर भी डंके की चोट पर खुले आम चल रहे रेत बालू के बीसों ठीहे।

क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि अंधेर नगरी में हांक रहा डींगे सब है चौपट राजा का खेल।।

लेबल: ,

रामनगर में व्यापारी के गोदाम फुल है यूपी की धान से उपार्जन केन्द्र पर होगा विक्रय

रामनगर सतना/मोहित पटेल - सेवा सहकारी समिति उपार्जन केन्द्र रामनगर मे शुरु हुई खरीदी व्यापारी के गोदामों में फुल है यूपी से आई धान।

कृषि उपज मंडी से नहीं हुए जारी किसी भी व्यापारी को धान खरीदी के विल्टी पिटपास तो व्यापारी के गोदाम में कहा से आयी इतनी अधिक इनके पास धान गोदामो में हजारों बोरी स्टाक है धान।


 प्रशासनिक अधिकारी कृषि विभाग कृषि उपज मंडी के अधिकारी आंखों में काजल और सूरमा लगाकर व्यापारी गोदामों को तिरछी नजर से भी देख लें तो धान के इस अबैध कारोबार में अंकुश प्रश्न लगाये जा सकते है। यही गोदामों में स्टाक धान उपार्जन केन्द्रों पर पिंकअप यूटीलिटी के माध्यम से विक्रय के लिए पहोचेगी।

लेबल: , , ,

दिल्‍ली की यूट्यूबर नामरा कादिर गिरफ्तार, हनीट्रैप में फंसा कर बिजनेसमैन से लूटे थे 80 लाख रुपए

नई दिल्‍ली. प्रायवेट कंपनी के मालिक को हनीट्रैप कर उससे 80 लाख रुपए लूटने के आरोप में दिल्‍ली की एक यूट्यूबर नामरा कादिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पति और सह आरोपी मनीष की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि कोर्ट ने नामरा को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है,


जहां उससे पूछताछ की जाएगी. नामरा कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बिजनेसमैन से जो धन और सामान उसने लिया था, उसकी बरामदगी की जा रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नामरा कादिर और उसके पति ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसके खारिज होने के बाद नोएडा थाने में 26 नवंबर को मुकदमा कायम हुआ था.पुलिस के अनुसार बादशाहपुर के दिनेश यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्‍होंने बताया था कि वह एक बिजनेसमैन है और कुछ समय पहले ही नामरा कादिर के संपर्क में आया था. नामरा और उसका पति मनीष बेनीवाल दोनों साथ थे जो दिल्‍ली के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि यह भी देखा जा रहा है कि कादिर ने किन-किन लोगों को लूटा है. इस संबंध में अन्‍य लोगों के सामने आने की उम्‍मीद है. वहीं मनीष की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है, उसे जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा.


यूट्यूब पर 6 लाख से अधिक सब्‍सक्राइबर्स है नमरा कादिर के

पुलिस ने बताया कि नामरा कादिर की उम्र मात्र 22 साल है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है. वह यूट्यूब पर भी लोकप्रिय है और उसके 6 लाख से अधिक सब्‍सक्राइबर्स हैं. उसके खिलाफ 21 साल के दिनेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नामरा ने हनीट्रैप कर उसे ब्‍लैकमेल किया और उससे 80 लाख रुपए की लूट की है. दिनेश के बताया कि नामरा कादिर ने अपने चैनल पर मेरे बिजनेस प्रमोशन के लिए दो लाख रुपए लिए थे. इसके बाद से वह दिनेश से बातचीत करने लगी थी. एक दिन उसने दिनेश से कहा कि वह उसे पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है.इसके बाद दोनों करीब आ गए थे. एक दिन नामरा ने दिनेश से उसके बैंक कार्ड मांगे और धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह रेप के झूठे केस में फंसा देगी. इसके बाद दिनेश ने पुलिस से मदद मांगी.

लेबल: ,

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

IND vs BAN: टीम इंडिया को पहले वनडे की हार के बाद लगा बड़ा झटका, ICC ने लिया एक्शन

India penalised for slow over rate: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश दौरे के पहले ही मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया पर धीमी ओवर गति को लेकर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है!

मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के रंजन मदुगले ने निर्धारित समय को ध्यान में रखने के बाद भारत को लक्ष्य से 4 ओवर कम होने का फैसला सुनाया. खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थक कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, प्रत्येक ओवर पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जब उनकी टीम निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपराध के लिए दोषी ठहराया गया, जिसके उन्होंने अपनी गलती मान ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी. मैदानी अंपायर माइकल गफ और तनवीर अहमद, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने आरोप लगाया था.दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और 41.2 ओवर में ही 186 रन बनाकर ढेर हो गई. इस टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 136 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 10वें विकेट के लिए मेहदी हसन (Mehidy Hasan Miraz) और मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया से जीत छीन ली. अब तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा.

लेबल: , ,

गांवो के विकास की संवाहक बनेंगी सड़के- राज्यमंत्री श्री पटेल,अमरपाटन-रामनगर में साढ़े 20 करोड़ की लागत की 8 सड़को का किया भूमिपूजन

मध्य प्रदेश/सतना/मोहित पटेल 05 दिसंबर 2022/प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री राम खेलावन पटेल ने सोमवार को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड अमरपाटन और रामनगर में आधा दर्जन गांवों में करोड़ो रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण सड़क पहुंच मार्गों का भूमिपूजन किया।


राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गांवो के सशक्तिकरण और समृ़द्धकरण के कार्य कर रही हैं। क्षेत्र के आर्थिक विकास की पहली सीढी सड़क मार्गों का विकास है। उन्होने कहा कि यात्री अपनी यात्रा के सुखद और आनंदमयी क्षणों को यादों में रखते हैं। जिनमें अच्छी और बाधारहित सड़के सबसे महत्वपूर्ण होती है। राज्यमंत्री ने कहा कि आज जिन सड़को का भूमि पूजन किया जा रहा है, आगे चलकर यहीं सड़के गांव के विकास की संवाहक बनेंगी। राज्यमंत्री श्री पटेल 3 करोड़ 98 लाख रुपये लागत के वीरदत्त-कुम्हारी पहुंच मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने सोमवार को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी मुख्यालय से जोड़ने 20 करोड़ 53 लाख रुपये लागत की 8 सड़को का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, सभापति महिला बाल विकास समिति तारा पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष समर सिंह, धीरेन्द्र द्विवेदी, राकेश ताम्रकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीणवासियों की क्षेत्र में सड़क निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग काफी समय से रही है। जिसे प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लेते हुए बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है। जिसका आज भूमिपूजन किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवो में लगातार विकास के कार्य कर रही हैं। मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। कहीं पर भी खराब सड़कों की अब समस्या नहीं है। गांवो में इन सड़कों मार्गो का निर्माण हो जाने से ग्रामीणवासियों का यातायात सुगम हो सकेगा। जब यह सड़क मार्ग चालू हो जाएगा, तो इस क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। मुख्य मंडियों में किसान अपनी फसल विक्रय करने आसानी से जा सकेंगे। ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा। राज्यमंत्री श्री पटेल ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित संविदाकार को निर्देश देते हुये कहा कि निर्माण कार्य में समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने सोमवार को ही 2 करोड़ 8 लाख रुपये लागत के अमरपाटन-जरमोहरा पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 84 लाख रुपये लागत के गड़ौली-अमरपाटन पहुंच मार्ग, 3 करोड़ 30 लाख रुपये लागत के अमरपाटन-मौहरिया लालन पहुंच मार्ग, ग्राम मढ़ी वीरदत्त में 3 करोड़ 66 लाख रुपये लागत के भीषमपुर मढ़ी-वीरदत्त पहुंच मार्ग, 1 करोड़ 23 लाख रुपये लागत के बीरदत्त-बेंदुरा रैकवार पहुंच मार्ग, ग्राम मिरगौती में 2 करोड़ 3 लाख रुपये लागत के मिरगौती-हरदुआ पहुंच मार्ग, ग्राम बड़ा इटमा में 96 लाख 77 हजार रुपये लागत के टेंगना-बड़ा इटमा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।



लेबल: , , ,

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

आरा जेल में चला आपरेशन क्लीन, जमीन के अंदर से 35 मोबाइल बरामद!

आरा। भोजपुर जिले के मंडल कारागार आरा में बंद अपराधियों द्वारा मोबाइल से गैंग का संचालन किए जाने की आई खबरों के बाद कारा प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस दौरान जिलाधिकारी राजकुमार के निर्देश पर मंडल कारा में चलाए गए आपरेशन क्लीन अभियान के दौरान जमीन के अंदर खुदाई कर छिपाया गया करीब 35 मोबाइल बरामद किया गया।


एक साथ काफी संख्या में मोबाइल मिलने के बाद कारा अधीक्षक संदीप कुमार ने कारा उपाधीक्षक मो सरवन इमाम खान, उच्च कक्ष पाल मों एजाज और कक्षपाल जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसके अलावा जेल में बंद 15 कैदियों को दूसरे जेल में स्थानांतरित किए जाने की भी अनुशंसा मुख्यालय को कर दी गई है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व डीएम राजकुमार और एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल कारा में हुई छापेमारी में करीब आठ मोबाइल, पांच सिम कार्ड और चार चार्जर समेत खैनी और गांजा का पुड़िया मिला था। जिसके बाद सहायक जेलर गौतम सिंह और कक्षपाल रवि को निलंबित कर दिया गया था।इधर, कारा अधीक्षक ने शनिवार को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मंडल कारा में 29 नवंबर से लेकर दो दिसंबर के बीच ”आपरेशन क्लीन” अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के वार्ड एक संख्या से सात और 14 नंबर वार्ड के पीछे बाथरूम के आसपास करीब पांच से छह फीट गड्ढे में छिपाया गया करीब 35 मोबाइल बरामद किया गया। प्रथमदृष्टया कर्तव्य में लापरवाही और संलिप्तता पाए जाने पर जेल उपाधीक्षक और दो कक्षपालों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में भी सहायक जेलर समेत दो को निलंबित किया गया था। दोषियों पर प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है।इधर, कारा अधीक्षक ने बताया कि ऐसी सूचनाएं आ रही है कि कारा के कुछ कक्षपाल गिरोह बनाकर मोबाइल की सप्लाई जेल के अंदर कराते हैं। जिसकी सूचना कारा मुख्यालय को भेज दी गई है। उनके स्थानांतरण की भी अनुशंसा कर दी गई है। संदेहास्पद कक्षपालों पर निगरानी रखी जा रही है।-पिछले महीने भी मिला था आठ मोबाइल और पांच सिम कार्डइधर, जेल से अपराध का संचालन किए जाने की सूचना पर 28 नवंबर को डीएम राजकुमार और एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में छह घंटे छापेमारी चली थी। करीब आठ मोबाइल,पांच सिम कार्ड,चार चार्जर और 15 हजार नकदी मिला था ‌। इसे लेकर 14 कैदियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी कराई गई थी।

लेबल: ,

वॉट्सऐप एंड्रॉयड बीटा उपयोगकर्ता के लिए अच्छी खबर!अब ऐप में मिलेगा नया फीचर

वॉट्सऐप अपने उपयोगकर्ता के लिए एक और नए फीचर को लाने की तैयारी कर रही है,कंपनी ने अपने कुछ बीटा यूज़र्स के लिए Disappearing Messages का शॉर्टकट बटन पेश कर दिया है.कंपनी का ये फीचर टेस्टिंग मोड पर है


वॉट्सऐप एंड्रॉयड 2.22.24.9 बीटा अपडेट में डिसअपिएरिंग मैसेज सेक्शन को रीडिज़ाइन करने पर काम कर रही है.नया सेक्शन आने के बाद नए और पुरानी चैट को डिसअपिएर करने में आसानी हो जाएगी. फिलहाल नया सेक्शन टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है.अब वॉट्सऐप disappearing messages के लिए एडिशनल एंट्री पॉइंट रिलीज़ कर रही है.इसका नया शॉर्टकट ‘Manage Storage’ सेक्शन में देखा जा सकता है, और इसे ‘स्पेस सेविंग टूल’ की तरह पेश किया गया है. नए सेक्शन का इस्तेमाल करके नए और पुराने दोनों चैट को डिसअपिएरिंग मार्क कर सकेंगे.रिपोर्ट के मुताबिक यूज़र्स अनचाही फोटो और वीडियो को ऑटोमैटिकली हटाने के लिए टाइमर के साथ गायब होने वाले मैसेज को भी सेट कर सकते हैं. यूज़र्स के पास अपनी प्राइवेसी सेटिंग में या चैट जानकारी खोलकर इस फीचर को कॉन्फ़िगर करने का ऑप्शन भी होगा.कुछ बीटा टेस्टर्स को डिसअपिएर मैसेज शॉर्टकट पहली ही मिल गया है, जिसके तहत वह मैनेज स्टोरेज सेक्शन में ‘टूल टू सेव स्पेस’ देख सकते हैं. साथ ही आने वाले दिनों में इस फीचर को और भी यूज़र्स के लिए पेश किए जाने की उम्मीद है.

Archive Chats के लिए भी शॉर्टकट

शॉर्टकट फीचर की बात करें को वॉट्सऐप ने आर्काइव मैसेज के लिए भी शॉर्टकट चैट फीचर भी पेश किया है. इस फीचर के तहत यूज़र किसी भी चैट को एक क्लिक में आर्काइव कर सकते हैं.

लेबल:

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर बिहार का ट्री–बॉय कन्हैया का हरित संदेश

पर्यावरण संरक्षण में सोशल मीडिया पर खूब और अनोखे अंदाज में चर्चित ग्लोबल एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर सह बिहार का ट्री–बॉय कन्हैया काफ़ी सुर्खियों में रहते हैं


ट्री–बॉय कन्हैया वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कहा कि आजकल इंसान अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए पर्यावरण को नष्ट करने के लिए क्या नहीं कर रहे हैं | अंधाधुन पेड़–पौधों को काटना, जहरीली गैस निकलने वाली वाहनों का सर्वाधिक उपयोग करना, नल जल का दुरूपयोग करना | इन जहरीली गैसों की वजह से लोग दिन प्रतिदिन मर रहे हैं | लोगों को जीवन जीना मुश्किल हो गया है, शुद्ध प्राणवायु नहीं मिल रही है, लोग ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं | लोगों को जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ रही है | ऐसे में ना ही हमसभी जीवित रह पाएंगे और ना पर्यावरण संतुलन नहीं रह पाएगा | इसका संरक्षण केवल एक इंसान नहीं बल्कि हम सभी को करना होगा | उक्त विचार के माध्यम से ट्री–बॉय कन्हैया ने बताया कि हमलोगों को अपने जन्मदिन, मुंडन, शादी या शादी का सालगिरह जैसे अवसर पर पौधरोपण करना चाहिए | हालांकि ऐसा करना अद्भुत प्रयास है | पौधरोपण करेंगे तो हमें शुद्ध प्राणवायु मिलेगी, गर्मियों में राहत पाने के लिए शीतल छाँया मिलेगी साथ ही शुद्ध फल खाने को भी मिलेगा और जब भी फल खाएंगे तो इन अवसरों को याद करते रहेंगे | जिससे एक नई संस्कार का विकास होगा और पर्यावरण संरक्षण भी रहेगा | इस संस्कार को विकसित करने लिए ट्री–बॉय कन्हैया जन्मदिन, मुंडन, शादी या शादी का सालगिरह पर हरित उपहार भेंट करते हैं | जिससे इन सभी अवसरों पर पौधरोपण हो सकें | बतातें चलें कि ट्री–बॉय कन्हैया सैकड़ों की संख्या में पौधरोपण कर चुके हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से पौधरोपण करने के लिए अथक प्रयास कर रहें हैं |

लेबल:

लोकतांत्रिक देश में संविधान ही नागरिकों के जीवन का आधार- कृष्णा कुमार

भारत में संविधान को अस्तित्व में आए हुए लगभग 73 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। फिर भी संविधान अपने उद्देश्य की प्राप्ति नहीं कर सका। न्याय कराह रही है


स्वतंत्रता पराधीन बनकर बैठी है, समता ऊँच-नीच में फंसी है, बंधुत्व आपसी भेद-भाव से दम तोड़ रही है, धर्मनिरपेक्षता कट्टरपंथियों के घेरे में है। जबकि संविधान निर्माण नागरिकों के गुणवत्तापूर्ण जन-जीवन के लिए हुआ था। आज भी देश की अधिकांश आबादी संविधान की बुनयादी संरचना से अनभिज्ञ है। जनता कल्याण के लिए बनाए गए कानून उसी पर बोझ बनते जा रहा है। व्यवस्था जनता पर हावी है। सुरक्षा, विकास और न्याय के पालक ही संविधान अवमाननाओं में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जनमानस को राजनैतिक उत्तरदायित्व संभालने के प्रथम प्रजातंत्री कर्तव्य मतदान का महत्व और दूरगामी परिणाम जब तक स्पष्ट रूप से विदित नहीं होगा, तब तक स्तिथि के सुधरने की आशा नहीं की जा सकती। नागरिकों को अपने मौलिक अधिकार के साथ ही साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध होना उतना ही आवश्यक है। यह देश अनगिनत बलिदानों के बाद अपने वास्तविक स्वरूप में आ सका इसलिए देश की एकता, अखंडता और अस्मिता बरकरार रखने के लिए हमें अपने संविधान को पूरी ईमानदारी के साथ खुले मन से अपनाना होगा।

लेबल:

समस्तीपुर में वैशाली पुलिस से लूटी गई ए के 47 बरामद!

 समस्तीपुर बीते रात समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक के पास सादे लेबास में बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो से किसी गैंगस्टर की तलाश करने आई वैशाली पुलिस को स्थानीय लोगों ने अपराधी समझकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लोगों ने पुलिस कर्मी से ए के 47 सहित मोबाइल छीन लिया। जिसे पुलिस ने देर रात लावारिस हालत में कुछ ही दुरी से बरामद कर लिया है। प्रभारी एसपी सह मुख्यालय एएसपी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस सम्बन्ध ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


हालांकि अबतक इस सम्बन्ध में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। बतादें कि इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की गयी थी जिसमें दो जवान जख्मी हो गये थे। जख्मी पुलिस कर्मी में वैशाली जिला पुलिस का सिपाही मोहम्मद मंजूर आलम तथा प्रियांक कुमार पुष्पम बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि वैशाली पुलिस उजले रंग की स्कार्पियो से सादी वर्दी में सोनवर्षा चौक के पास जमी हुई थी। देर शाम लोगों ने उनकी गतिविधि देखकर एक उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पुलिस कर्मी से ए के 47 छीनकर गायब कर दिया। पुलिस का हथियार छीने जाने की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मुफस्सिल और नगर पुलिस की टीम ने बंधक बने पुलिस कर्मियों को मुक्त कराते हुए जख्मी पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद देर रात वैशाली पुलिस भी समस्तीपुर पहुंच गई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लावारिस हालत में ए के 47 को बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।

लेबल: , ,