रविवार, 28 जून 2026

Bhopal मल्टीकेयर अस्पताल में कथित अनियमितताओं को लेकर NSUI ने उठाई कार्रवाई की मांग, दोषियों पर FIR की मांग

भोपाल (नेशन संवाद): राजधानी भोपाल स्थित मल्टीकेयर अस्पताल में कथित अनियमितताओं, शासन के आदेशों की अवहेलना और अस्पताल संचालन में नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मोर्चा खोल दिया है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, एडीजी साइबर और आयुष्मान भारत से शिकायत कर अस्पताल संचालक एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।



रवि परमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई फर्जी अस्पतालों के संचालन से मरीजों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने बताया कि मल्टीकेयर अस्पताल के खिलाफ 16 मई 2025 को शिकायत की गई थी, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भोपाल द्वारा जांच समिति गठित की गई थी।NSUI का आरोप है कि 4 फरवरी 2026 को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में कई गंभीर तथ्यों को नजरअंदाज किया गया और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। संगठन का दावा है कि उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर अस्पताल में कई अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

रवि परमार के अनुसार, 10 मार्च 2026 को दोबारा शासन को शिकायत भेजी गई थी, जिसके बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 17 अप्रैल 2026 को आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इनमें अस्पताल की मान्यता निरस्त करने, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने और दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई थी।

NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि शासन के निर्देशों के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों द्वारा अस्पताल को संरक्षण दिया जा रहा है और आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अस्पताल में फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अस्पताल में प्रदर्शित चिकित्सकों की जानकारी की भी जांच की जानी चाहिए।


NSUI ने सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा, जांच समिति के सदस्य डॉ. मनोज वर्मा और श्रीमती भारती चौकसे की भूमिका की जांच की मांग की है। इसके अलावा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (हमीदिया अस्पताल) में पदस्थ डॉ. अजीत मीणा से जुड़े मामले की भी निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई है।


संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी जैसे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) या क्राइम ब्रांच से कराई जाए। साथ ही आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत अस्पताल को किए गए भुगतान का विशेष ऑडिट कराने की मांग की गई है।


रवि परमार ने कहा कि यह मामला केवल एक अस्पताल तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर NSUI आंदोलन करेगा।

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

IES नर्सिंग कॉलेज की अनियमितताओं का पर्दाफाश , NSUI करेगी राज्यपाल और मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध

IES विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं - रवि परमार

मुख्यमंत्री IES कॉलेज पहुच कर साबित करेंगे की मध्य प्रदेश सरकार भ्रस्टाचारियो के साथ है - परमार

भोपाल- मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में IES नर्सिंग कॉलेज, रातीबड़, भोपाल का मामला सामने आया है , जिसे सीबीआई की जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है।



NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि 4 दिसंबर 2024 बुधवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, लेकिन NSUI इसका विरोध करेगी। परमार ने कहा,

"IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। सीबीआई की रिपोर्ट में कॉलेज को डेफिसिएंट (अपर्याप्त) पाया गया है। यह छात्रों और जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में सरकार के शीर्ष अधिकारियों का इस कार्यक्रम में शामिल होना गलत संदेश देता है।"



NSUI के विरोध की वजह

1. IES नर्सिंग कॉलेज पर गंभीर आरोप सीबीआई जांच रिपोर्ट में खुलासा: कॉलेज का कुल क्षेत्रफल और प्रयोगशालाओं का आकार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।


2. प्रयोगशाला उपकरणों की कमी: जरूरी उपकरणों और सामग्री का अभाव है।


3. अनुभवहीन प्रिंसिपल: कॉलेज के प्रिंसिपल के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के मानकों के अनुसार अनुभव की कमी है।


4. वाइस प्रिंसिपल अनुपस्थित: वाइस प्रिंसिपल की शारीरिक अनुपस्थिति के कारण उनकी योग्यता की पुष्टि नहीं हो सकी।


5. प्रयोगशालाओं का आकार: OBG लैब, प्री-क्लिनिकल साइंस लैब और CHN लैब का आकार निर्धारित मानकों से छोटा है।


6. मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण का अभाव: सभी छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण नहीं दिया गया।


 सरकार की चुप्पी:

जिस कॉलेज पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं, वहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री का जाना न्याय प्रक्रिया और पारदर्शिता का मजाक बनाता है।


NSUI की मांग


1. IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता तत्काल रद्द की जाए।

2. सीबीआई जांच के आधार पर दोषी संस्थानों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

3. छात्रों को वैकल्पिक और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाए।


4 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान


NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने ऐलान किया है कि यदि राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होते हैं , तो NSUI इसका जोरदार विरोध करेगी।

रवि परमार ने कहा "हम छात्रों और जनता के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। फर्जी संस्थानों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को बेनकाब किया जाएगा।"

लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

NSUI मध्यप्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में व्याप्त घोटालों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगी

NSUI नेता रवि परमार ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा


भोपाल - लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री बुधवार को भोपाल के दौरे पर रहेंगे वहीं जानकारी हैं कि वो भोपाल में रोड शो भी करेंगे इसी बीच एनएसयूआई नेता रवि परमार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कर प्रधानमंत्री से मुलाकात करवाने का आग्रह किया है वहीं पत्र में मध्यप्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में व्याप्त घोटालों का जिक्र भी किया है।




रवि परमार ने पत्र में लिखा हैं कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI ) मेडिकल विंग का प्रतिनिधित्व मंडल माननीय प्रधानमंत्री जी से भोपाल आगमन पर मुलाकात कर मध्यप्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में व्याप्त घोटाले की शिकायत सौंपना चाहता हैं 


परमार ने पुलिस कमिश्नर से आग्रह करते हुए लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करवाने की कृपा करें जिससे कि मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं घोटाले की जानकारी प्रधानमंत्री के संज्ञान में ला सकें । 


रवि परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश की एकमात्र मेडिकल विश्वविद्यालय "आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर" और एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय "आरजीपीवी विश्वविद्यालय" के साथ-साथ कई विश्वविद्यालयों में बड़े घोटाले हुए हैं लेकिन आरजीपीवी के अलावा किसी और विश्वविद्यालय में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई वहीं आरजीपीवी मामले में भी बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए सरकार द्वारा लीपापोती की जा रही हैं एनएसयूआई प्रधानमंत्री से मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में हुए घोटालों की ईओडब्ल्यू से जांच करवा कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे । 


वहीं पहले भी एनएसयूआई नेता रवि परमार प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग महाघोटाला को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं । 

लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मध्य प्रदेश के अंकुश भटनागर बने राष्ट्रीय महासचिव, करण और देवकी बनी राष्ट्रीय सचिव

मध्यप्रदेश के अंकुश भटनागर बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव 


भोपाल - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को घोषित इस कार्यकारिणी में आठ राष्ट्रीय महासचिव एवं 48 राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छात्र नेता अंकुश भटनागर को राष्ट्रीय महासचिव एवं करण तामसेतवार और देवकी पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है ।




एनएसयूआई नेता रवि परमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। परमार ने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश के तीन छात्र नेताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। 


परमार के मुताबिक तकरीबन 20 साल बाद मध्य प्रदेश से किसी छात्र नेता को एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अंकुश भटनागर पहले भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव समेत कई राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं। परमार ने कहा कि इन नियुक्तियों ने मध्य प्रदेश में संगठन मजबूत होगी और छात्र हितों में संघर्षरत युवाओं का उत्साहवर्धन होगा।

लेबल: , , , , , , , ,

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला,भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित जवानों को ज्वाइनिंग से वंचित कर अन्याय किया - मानसिंह राठौर

रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट, अग्निपथ योजना तत्काल बंद करे सरकार - विक्रांत भूरिया 

अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है - विवेक त्रिपाठी 

जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत - त्रिपाठी 

भोपाल - मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। युवा कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अग्निपथ योजना और उसके नुकसान का ब्यौरा दिया। युवा कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। इन युवाओं को सेना में भर्ती के लिए पहले से चयनित किया गया था, लेकिन सरकार ने आज तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया है।


राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी मुख्यालय में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया , राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी ने उन युवाओं से मुलाकात की जो अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी सेना के साथ हुए अन्याय के खिलाफ़ राहुल जी 31 जनवरी को बिहार की धरती से “जय जवान: अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध” आंदोलन की शुरुआत की है।

 

राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया सेना बलों में भर्ती के लिए 2019 से 2022 के बीच पहले से चयनित लगभग 1.5 लाख युवाओं को ज्वाइनिंग से वंचित कर दिया गया। इनमें एयरफोर्स के 7,000 युवा शामिल थे, जिन्होंने अपनी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी और केवल ज्वाइनिंग लेटर की प्रतीक्षा में थे। इन भर्तियों को अग्निपथ योजना के तहत रद्द कर दिया गया, जिसमें नर्सिंग असिस्टेंस आर्मी (मेडिकल कोर) के लगभग 2,500 नर्सिंग असिस्टैंट्स भी शामिल थे, जिन्हें भर्ती के बाद ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार था। 2019 से 2021 के बीच आर्मी में की गई लगभग 97 भर्तियां भी रद्द की गईं, जिससे युवाओं से एकत्रित किया गया लगभग 100 करोड़ रुपए का शुल्क भी अनुत्तरित रह गया। देश के करोड़ों युवा, जो देश के लिए मर मिटने और भारतीय सेना में सेवा करने के लिए तैयार हैं, उनका भविष्य अग्निपथ योजना के कारण अंधेरे में पहुंच गया है। भाजपा की राजनीतिक चालबाजियों ने इन युवाओं की मेहनत और आशाओं को नष्ट कर दिया है।


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत ने सैन्य सेवा के पथ को बाधित करने के साथ ही हमारे युवाओं और रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। भारतीय सेना, जो हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतीक है, इस योजना से प्रभावित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा और फिर उनमें से अधिकांश को सेवामुक्त कर दिया जाएगा, जिससे वे फिर से बेरोजगारी की स्थिति में आ जाएंगे। अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है। यह केवल सैन्य संरचना का परिवर्तन नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्र की अस्मिता और स्थायी विरासत को खतरे में डाल सकती है। हमारी ज़िम्मेदारी है कि इस तानाशाही फ़रमान के ख़िलाफ़ सामूहिक रूप से अपनी असहमति व्यक्त करें और राष्ट्र की रक्षा प्रणाली की पवित्रता को संरक्षित करें।


त्रिपाठी ने बताया कि जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से मुलाकात की, जो आज अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं, और उनकी पीड़ा को सुनी। राहुल जी ने इन युवाओं के साथ बातचीत की और वादा किया कि हम सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ हुआ अन्याय के विरुद्ध, राहुल गांधी जी ने 31 जनवरी को बिहार की धरती से "जय जवान" आंदोलन की शुरुआत की है।


भोपाल युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमैन आकाश चौहान ने कहा कि यह संघर्ष मात्र 1.5 लाख से अधिक चयनित युवाओं का नहीं है, जिन्हें सरकार ने न्याय से वंचित किया है, बल्कि यह हर वो युवा के लिए है जो सेना में सेवा करने का सपना देखता है। यह उन सभी युवाओं के लिए न्याय की लड़ाई है। हम सभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य, इस अन्याय के खिलाफ़ खड़े हैं और युवाओं के सपनों और भारत की सैन्य विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में आपका समर्थन और भागीदारी इस तानाशाह सरकार को "न्याय" दिलाने के लिए मजबूर करेगी।

 

विवेक ने बताया कि इस अभियान को तीन चरणों में व्यापक रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो 31 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगा।

लेबल: , , , , , ,

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला,अब 'कुलगुरु' कहलाएंगे यूनिवर्सिटी के कुलपति

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अब विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरु कहने का फैसला लिया है। इसके अलावा मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। 


भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी मे सरकार ने मंगलवार को पूरे मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए। इनमें से ही एक बड़े फैसले के तहत ये तय किया गया है कि विश्वविद्यालय के कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद द्वारा मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पुर्नस्थापित और पारित कराने संबंधी कार्यवाही के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। बता दें कि इस विधेयक में संशोधन के अनुसार विश्वविद्यालयों में कुलपति पदनाम को कुलगुरु कहा जायगा और मोहन सरकार ने किसानों के लिए 

किसानों के लिए फसल ऋण

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023-24 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिए जाने की योजना को निरंतर रखने की स्वीकृति दी है। सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को फसल ऋण प्रदान किया जाएगा। मंत्रिपरिषद द्वारा मिशन वात्सल्य में चाइल्ड हेल्प लाइन के सुचारू और कुशल संचालन के लिए विभागीय आदेश में संशोधन की स्वीकृति दी गई। संशोधन के अनुसार जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक हेल्प लाइन यूनिट का संचालन किया जाएगा। इस कार्य के लिए मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित अर्हता अनुसार विज्ञापन जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया से किया जायेगा। चाइल्ड हेल्प लाइन के सभी स्टाफ संविदा पर रखे जाएंगे। शराब दुकानों के लिए अहम फैसला

वहीं मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश की मदिरा दुकानों के निष्पादन, देशी व विदेशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था, भांग, भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन एवं अन्य के संबंध में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति का अनुमोदन किया गया। मदिरा दुकानों के वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने कई अन्य बड़े फैसलों पर अहम निर्णय लिए रु किए जाने पर अनुमोदन दिया गया है

लेबल: , , , , , , , , ,

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

Madhya pradesh: भोपाल पहुंचे पीएम मोदी का मेडिकल स्टूडेंट्स ने किया विरोध, आसमान में छोड़े सैंकड़ों काले गुब्बारे

नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भोपाल में छोड़े सैंकड़ों काले गुब्बारे, PM के सुरक्षा में लगे अधिकारियों में हड़कंप


नर्सिंग परिक्षाओं पर रोक के कारण अधर में लटका है हजारों छात्रों का भविष्य, रुकी हुई परिक्षाओं को शुरू कराने के निर्देश दें प्रधानमंत्री: छात्र नेता रवि परमार


नर्सिंग के सत्र 2023-24 को शून्य ईयर करना सरकार कि विफलता, छात्र अन्य राज्यों में पलायन करने को होंगे मजबूर - रवि परमार


भोपाल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भोपाल में पीएम मोदी का विरोध करने का अनोखा तरीका निकाला। नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने विरोध स्वरूप आसमान में सैंकड़ों काले गुब्बारे छोड़े। गुब्बारों के माध्यम से नर्सिंग स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से पूछा कि हमारी परिक्षाएं कब होगी।



एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सोमवार सुबह नर्सिंग स्टूडेंट्स सैंकड़ों गुब्बारे लेकर चेतक ब्रिज के पास पहुंच कर एक ऊंची इमारत के ऊपर से उन्होंने स्लोगन लिखे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़े। इन गुब्बारों पर लिखा था, 'मोदी जी नर्सिंग परिक्षाएं कब होंगी' अन्य गुब्बारों पर लिखा था कि 'मोदी जी नर्सिंग महाघोटाले के आरोपी मंत्री के विरुद्ध कार्रवाई कब होगी'


भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यक्रम स्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर अधानक काले गुब्बारे उड़ने से सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपीजी अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस बल तत्काल हरकत में आ गई। दरअसल, पीएम मोदी के दौरे के कारण जंबूरी मैदान के आसपास नो फ्लाइंग जोन घोषित किया था। जंबूरी मैदान के तीन किमी के दायरे में पैराग्लाइडर, ड्रोन, हॉट बलून और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेट पर प्रतिबंध लगाया गया था। 


नर्सिंग स्टूडेंट्स का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि, 'मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले की वजह से मध्य प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में अटक चुका है। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार नर्सिंग के सत्र 2023-24 को जीरो ईयर करने की तैयारी में है। ऐसे में नर्सिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले प्रदेश के छात्र छात्राओं को अन्य राज्य की और पलायन करना होगा।


गुब्बारों पर प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की फोटो लगा कर नोटों की माला पहनाई गई छात्र छात्राओं का कहना हैं कि हम मध्यम वर्गीय परिवार से हमने लाखों रूपए लोन लेकर कालेज की फीस भर दी लेकिन नर्सिंग घोटाले की वजह से हमारा भविष्य अधर में लटक गया जो कुछ पैसे बचे थे वो हमने प्रधानमंत्री को समर्पित करते हुए परीक्षा करवाने की मांग की हैं


रवि परमार ने कहा कि कई प्रयास के बावजूद पुलिस प्रशासन हमें पीएम मोदी को ज्ञापन देने से रोक देती है ऐसे में काले गुब्बारों के माध्यम से हमने प्रधानमंत्री को नर्सिंग घोटाले की ओर ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं। पीएम मोदी से हमारी मांग है कि नर्सिंग घोटाले को संज्ञान में लेकर उच्चस्तरीय जांच कराएं और दोषी मंत्रियों को पद से हटाएं। साथ ही जल्द से जल्द नर्सिंग परिक्षाएं कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।


परमार ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग कालेजों के फर्जीवाड़े की वजह से लाखों नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य अधर में अटक गया। पिछले तीन सालों से छात्र छात्राओं की परीक्षाएं नहीं हुई। वहीं परीक्षा की मांग करने पर मध्यप्रदेश के नर्सिंग छात्र-छात्राओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा झूठे मुकद्दमे दर्ज़ कर 10-20 और 50 हजार रुपए तक के बांड भरवाएं जा रहें हैं ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके।


लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 5 सितंबर 2023

Madhya pradesh : इलाज कराने गए मरीज की डॉक्टर ने कर दी पिटाई

रामनगर में पदस्त डॉक्टर अमित पटेल ने एक बार फिर एक व्यक्ति की पिटाई करदी। प्रजापति समाज का व्यक्ति खून से लतफत था और वह मेडिकल करने के लिए डॉक्टर अमित पटेल के पास गया लेकिन अमित पटेल ने उस व्यक्ति का मेडिकल करने से मना कर बाहर बैठने को कहा लेकिन वह व्यक्ति जब दोबारा बोला की जल्दी से उसका इलाज कर दीजिए क्योंकि उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था, इतने में अमित पटेल गुस्सा गया और मरीज को बेल्ट और जूतों से पिटाई कर दिया और बाहर भागा दिया।


यह पहली बार नही है जब अमित पटेल ने किसी मरीज की पिटाई की है बल्कि यह पिछले कई बार अन्य मरीजों के साथ मारपीट कर चुका है लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है बताया जा रहा है की डॉक्टर अमित पटेल को राज्य मंत्री रामखेलावन का संरक्षण प्राप्त है जिससे वह लगातार कई बार मरीजों के साथ मार पीट करने के बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती है ।

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 13 अगस्त 2023

भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम "Shakti Super SHE" के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण।

देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए हम प्रतिबद्ध है: श्रीनिवास बी वी।

जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता: कृष्णा अल्लावारू।


भोपाल युवा कांग्रेस मिडिया विभाग के चेयरमैन आकाश चौहान ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में *"Super Shakti SHE"* कार्यक्रम की शुरुवात की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।


"Shakti Super SHE" कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर *Shakti क्लब* के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके। 



इस कार्यक्रम के बारे में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने निर्देश देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने *"Super Shakti SHE"* कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी। 


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी का कहना है कि *"Super Shakti SHE"* कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता। 


इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लोकेन्द्र शर्मा गोविंदपुरा विधानसभा अध्यक्ष चेतन साहू दक्षिण पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र बघेल उपस्थित थे ।।

लेबल: , ,

मंगलवार, 1 अगस्त 2023

भोपाल में परीक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे नर्सिंग स्टूडेंट्स,तीन सालों से नर्सिंग छात्र छात्राओं की नहीं हुई परीक्षा, एनएसयूआई ने किया बड़ा प्रदर्शन

भोपाल - मध्य प्रदेश में मेडिकल विश्वविद्यालय और नर्सिंग काउंसिल की लापरवाही की सजा भुगत रहे मध्यप्रदेश हजारों नर्सिंग छात्र छात्राएं अब आंदोलन की राह पर निकल पड़े हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या नर्सिंग स्टूडेंट्स राजधानी भोपाल के सड़कों पर उतरे। यहां वो शिवाजी नगर से राजभवन तक पैदल मार्च निकालना चाह रहे थे लेकिन, पुलिस ने बलप्रयोग कर स्टूडेंट्स को रास्ते में ही रोक दिया।

एनएसयूआई नेता रवि परमार के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में नर्सिंग स्टूडेंट्स शिवाजी नगर चौराहे पर इकट्ठा हुए नर्सिंग छात्रों का हुजूम नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर निकला ही की रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। मौके पर तीन थानों के सैंकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन और नर्सिंग स्टूडेंट्स के बीच झुमाझटकी भी हुई। नर्सिंग छात्र छात्राओं ने एसडीएम और तहसीलदार के आश्वासन को दरकिनार कर उन्हें उल्टे पैर लौटाया।



एसडीएम और तहसीलदार प्रदर्शनकारियों से कह रहे थे कि उन्हें ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप दी जाए। हालांकि, छात्र इस बात पर अड़े रहे की वे राज्यपाल से मिलकर उन्हें ही ज्ञापन सौंपेंगे। हालांकि, प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुई। ऐसे में राजधानी के शिवाजी नगर में करीब 5 घंटे तक नर्सिंग छात्र छात्राएं राजभवन जाने की जिद पर अडे़ रहे। पांच घंटे बाद पुलिस ने बलप्रयोग कर उन्हें धरने से उठाया। इस दौरान शिवाजी स्क्वायर पर आवागमन बाधित भी हुई। 


दरअसल, नर्सिंग में स्टूडेंट्स ने आल 2020 में नर्सिंग में एडमिशन लिया था। लेकिन मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल और मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की लापरवाही की वजह से फरवरी 2023 तक भी परीक्षाएं नहीं हो सकी। ऐसे में पिछले तीन वर्षों से ये स्टूडेंट्स फर्स्ट ईयर में ही हैं। जब 1 फरवरी 2023 को सैकड़ों नर्सिंग छात्र छात्राएं अपनी परीक्षा की मांग को लेकर छात्र नेता रवि परमार के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर प्रदर्शन करने गये थे लेकिन उसके बाद पुलिस प्रशासन ने रवि परमार को हथकड़ी लगा कर जेल भेज दिया था।


हालाकि कांग्रेस के बड़े नेताओं के विरोध के बाद अगले दिन जमानत भी दे दी गई थी। उसके बाद 27 फरवरी को इस संबंध में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट ने 2020-21 सत्र की बीएससी (नर्सिंग) और पोस्ट बेसिक बीएससी परीक्षा पर अंतरिम रोक लगा दी और यूनिवर्सिटी से जवाब तलब किया था। उसके बाद 2019-20 सत्र के छात्र छात्राओं की तृतीय वर्ष की परीक्षा पर भी रोक लगा दी गई इसके बाद से अबतक रोक बरकरार हैं। 


नर्सिंग स्टूडेंट्स के दल का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि नर्सिंग छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। जिन छात्र छात्राओं का 2 साल का कोर्स ( पोस्ट बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग) था, वह तीन साल बाद भी प्रथम वर्ष में ही हैं। यही हाल 4 साल के कोर्स ( बीएससी नर्सिंग ) वाले स्टूडेंट्स का है 3 साल बीतने के बाद भी उनकी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्हें चिंता है कि उनकी डिग्री कब मिलेगी? उन्हें गलत कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई भी छात्र आत्मघाती कदम उठाता हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।


रवि परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापम से भी बड़ा नर्सिंग फर्जीवाड़ा हुआ हैं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और कई बड़े अधिकारी सीधे तौर पर संलिप्त हैं इतना ही नहीं फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के लिए लाखों रूपयों का लेन-देन किया जाता है नर्सिंग कॉलेज मान्यता घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग के कर्मचारी और उनके सहयोगियों ने करोड़ों रुपए की उगाही की है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए।


परमार ने हाईकोर्ट द्वारा परिक्षाओं पर रोक लगाने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हम माननीय उच्च न्यायालय से आग्रह करते हैं कि इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए परिक्षा पर रोक लगाना हल नहीं है, क्योंकि सैंकड़ों स्टूडेंट्स का सवाल है शिक्षा माफियाओं की गलती का सजा बच्चों को क्यों मिले? बच्चे इस तरह कबतक पिसते रहेंगे? परमार ने ये भी कहा कि कोर्ट ने तो फरवरी से परिक्षाओं पर रोक लगाया है, उसके पहले ढाई साल से सरकार क्यों नहीं परिक्षाएं आयोजित कर रही थी। इस मामले में सीधे तौर पर सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जो उचित नहीं है।


राजभवन मार्च से रोके जाने को लेकर परमार ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। सरकार के इशारे पर पुलिस हमें अवैध तरीके से रोक रही है हम राज्यपाल से मिलकर हम उन्हें छात्रों की पीड़ा से अवगत कराना चाहते हैं लेकिन सरकार तानशाही पर उतर आई है। ये नर्सिंग स्टूडेंट्स के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। हम भाजपा सरकार को बताना चाहते हैं कि चार महीने में चुनाव है, और नर्सिंग स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ आपने जो खिलवाड़ किया है उसका सजा आपको भुगतना पड़ेगा ।


इस मौके पर राजवीर सिंह सिध्दांत आचार्य लक्की चौबे ईश्वर चौहान विराज यादव जितेंद्र विश्वकर्मा मयंक शिवहरे तनय अग्रवाल अनिकेत पटेल लखन ठाकुर और सैकड़ों नर्सिंग छात्र छात्राएं मौजूद थे ।

लेबल: , , , , , ,

शनिवार, 29 जुलाई 2023

कन्हैया कुमार ने भोपाल में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, आज,इंदौर में आदिवासी छात्र छात्राओं को संबोधित करेंगे

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भोपाल अल्पप्रवास पर रहेंगे

 

भोपाल - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार शनिवार शाम को भोपाल पहुंचेंगे ।



एनएसयूआई नेता रवि परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार शनिवार को भोपाल में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे अगले दिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ इंदौर में आदिवासी महापंचायत में संबोधित करेंगे


रवि परमार ने बताया कि भोपाल आगमन पर कन्हैया कुमार की आगवानी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी योगेश सराठे राहुल मंडलोई अक्षय तोमर सोहन मेवाड़ा राजवीर सिंह आकाश जागीरदार लक्की चौबे ईश्वर चौहान करेंगे ।


लेबल: , ,

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन शुभारंभ किया,दूसरे दिन राहुल गांधी करेंगे संबोधित

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं से पूछा का बा...


अधिवेशन में पहले दिन कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की


भोपाल - भारतीय युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जोकि बेंगलुरु में चल रहा हैं जिसका बुधवार को शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कर कमलों से हुआ वहीं साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार , सचिन पायलट , तारिक अनवर , अमृता धवन , महशूर अभिनेता सुशांत सिंह, लोकगायिका नेहा‌ सिंह राठौर और कर्नाटक सरकार के कई मंत्री , कई सांसदों और कई प्रख्यात कवियों ने बेहतर भारत की बुनियाद में शामिल होकर संबोधित किया । 


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि देशभर से आए हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेहतर भारत की बुनियाद का आगाज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लआवरू और राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने 'Lightning of the Lamp' के साथ किया और भारत को बेहतर बनाने भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का संकल्प लिया



विवेक त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे दिन राष्ट्रीय अधिवेशन "बेहतर भारत की बुनियाद" में कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे अधिवेशन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि देशभर से आएं युवा अपने नेता श्री राहुल गांधी जी के संघर्षों से प्रेरणा लेकर इस बड़ी मुहिम को लेकर आगे बढ़े ।


त्रिपाठी ने बताया कि अधिवेशन में दूसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बरार , एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बाक्सर विजेन्द्र सिंह , सिंगर मामे खान कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी ‌जिसमे सामाजिक न्याय,वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विपक्ष की भूमिका,नेतृत्व विकास परिचर्चा,कमजोर होते लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर चर्चा,भारत जोड़ो यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी 

लेबल: , , , ,

बुधवार, 26 जुलाई 2023

भाजपा किसान मोर्चा ने की प्रेसवार्ता,भोपाल जिला अध्यक्ष ने बताई भाजपा की विभिन्न योजनाओं के लाभ

भोपाल आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भोपाल जिला अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया की आगामी 27 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को सुबह 10:00 बजे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के सीकर से किसानों के हित में तीन महत्वपूर्ण किसान कल्याण कार्य करने जा रहे हैं I 


किसान सम्मान निधि किसान के खाते में ट्रांसफर करेंगे I देश के सवा लाख मध्यप्रदेश के 7043 किसान समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ करेंगे Iसल्फर कोटेड यूरिया देश के किसानों को समर्पित करेंगे I प्रेस वार्ता में  किसान मोर्चा जिला उपाध्‍यक्ष अमित सिंह जादौन, राकेश बिष्‍ट , जिला मंत्री रत्नेश सिंह , जिला कार्यकारिणी सदस्‍य अमन आदित्‍य राजपूत , एवं  देवांश सिंह मेहर सहित भाजपा किसान मोर्चा जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें l


लेबल: , ,

शुक्रवार, 9 जून 2023

मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री ने किया अरबों का भ्रष्टाचार, कांग्रेस ने CBI,ED जांच की मांग को लेकर किया बंगले के घेराव

भ्रष्टाचार के पर्याय बने मंत्री भूपेंद्र सिंह, अर्जित की अरबों की संपत्ति


भ्रष्टाचार के आरोप के बीच कांग्रेस ने घेरा मंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला, इस्तीफे की रखी मांग 


भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मध्यप्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आज कांग्रेसजनो ने प्रदर्शन किया। मंत्री द्वारा अर्जित अनुपातहीन संपत्ति की जांच सीबीआई,ED से करवाने और जांच तक इस्तीफा देने की मांग को लेकर आज मंत्री के बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। 



सैकड़ों की संख्या में मंत्री भूपेंद्र सिंह के सरकारी आवास का घेराव करने पहुँचे कांग्रेसजनों ने मांग की कि मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी हैं इस कारण प्रदेश की किसी भी एजेंसी द्वारा की गई जांच में उन्हें क्लीनचिट मिल सकती है। मंत्री जांच को अपने पद का दुरुपयोग कर प्रभावित भी कर सकते हैं। इसलिए मंत्री के अनुपातहीन संपत्ति की जांच सीबीआई और ED से करवाई जाए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। कांग्रेसजनों ने जांच अवधि के दौरान मंत्री भूपेन्द्र सिंह के इस्तीफे की भी मांग की है। 


कांग्रेस नेता प्रकाश चौकसे ने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं उनके परिवार द्वारा वर्ष 2008 से आज दिनांक तक अकूत संपत्ति एकत्रित कर रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह उनके परिवार व निकट रिश्तेदारों द्वारा करोड़ों,अरबों रूपये की आय से अधिक संपत्ति एकत्रित की गई है जो मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव 2008, लोकसभा चुनाव 2009, विधानसभा चुनाव 2013 एवं विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होता है। 


कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने वर्ष 2013 एवं 2020 में प्रकाशित ए.डी.आर. रिपोर्ट को आधार बनाते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में पिछले 19 वर्षो के शासन में अपने मंत्रियों के माध्यम से प्रदेश की जनता के साथ छल कर भारी भ्रष्टाचार किया गया है मंत्रियों ने इस माध्यम से अनुपातहीन संपत्तियां अर्जित की हैं।


युवा कांग्रेस नेता अभिषेक परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने चुनाव आयोग को 2008 में दिए शपथ पत्र में पत्नी की संपत्ति 1 करोड़ और 2018 में दिए शपथ पत्र में 33.27 करोड़ दर्शाई है जो 10 सालों में लगभग 33 गुना की वृद्धि को दर्शाता है आखिरकार संपत्ति में इतनी वृद्धि कैसे हो रही है? यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है इसकी ED से जांच करवाई जाना चाहिए। 


कांग्रेसजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ध्यान सागर जिले में चल रहे दान के कारोबार पर भी आकर्षित करते हुए आरोप लगाया कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा अपने नाबालिक बेटे अभिराज सिंह के नाम पर कई एकड भूमि दान पर ली है जो कि प्रथम दृष्ट्या अनुपातहीन एवं बेनामी संव्यवहार को दर्शाती है। 


इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश चौकसे,प्रदेश सचिव अभिषेक परमार, जिला चेयरमैन आकाश चौहान, चेतन साहु, मिंटू राय ,सुरहिद तिवारी ,सोहन मेवाड़ा,रवि परमार,गुलाम हैदर,आदि सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे ।

लेबल: , , , ,

शनिवार, 20 मई 2023

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए किसान चौपाल का आयोजन करेगी सरकार

भोपाल आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला भोपाल द्वारा किसान हितैषी योजनाओं को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई I जिसमें किसान मोर्चा भोपाल जिला उपाध्यक्ष श्री अमित सिंह जादौन जी, जिला मंत्री भोपाल श्री रत्नेश सिंह जी, श्री देवांश सिंह मेहर जी, श्री अमन आदित्य राजपूत जी उपस्थित रहे I जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह जादौन जी ने बताया हम गांव गांव पंचायत पंचायत जाएंगे किसान चौपाल लगाएंगे


जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को आगामी कार्य योजना से अवगत कराया। साथ ही बैठक में प्रदेश के हर गांव में किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारी सभी जिलों और मंडल के हर गांव में जाकर किसान चौपाल का आयोजन करेंगे, जिसमें पीएम मोदी और शिवराज सरकार की किसान सम्मान निधि , किसान कल्याण निधि , फसल बीमा योजना, अनदुान द्वारा ट्रांसफार्मर योजना, सबंल योजना, ट्रैक्टर योजना, ब्याज ऋण माफी जैसी योजनाओं से अवगत कराएंगे।

इस मौके पर ‘जनसारथी’ से बात करते हुए रत्नेश सिंह ने मोदी और शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की. साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए बात करने वाली कांग्रेस को यह नहीं पता है कि खेत में गेंहू लगते हैं या पेड़। वहीं, कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर मूंग खरीदी के पंजीयन की तारीख बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाईयों-बहनों के हित में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तिथि 31 मई 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों की ओर से सीएम शिवराज का आभार जताया।

लेबल: , , , , ,

भोपाल जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मन स्वास्थ्य तन अभियान का शुभारंभ ,विधायक पीसी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूक रैली का शुभारंभ किया

भोपाल - आज जयप्रकाश चिकित्सालय भोपाल में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत "स्वास्थ्य मन स्वास्थ्य तन" अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य मन स्वास्थ्य तन अभियान की जन जागरूक रैली का शुभारंभ किया ।


विधायक पीसी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वास्थ्य तन के लिए मन का स्वास्थ्य होना अतिआवश्यक हैं अगर आपका मन स्वास्थ्य रहेगा तो आपका तन भी हमेशा स्वास्थ्य रहेगा इसलिए हमेशा अपने मन को स्वास्थ्य और सकारात्मक रखे प्रतिदिन योगा सूर्य नमस्कार करें और अपने परिजन और मोहल्ले के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें 

मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि आज कल की युवा पीढ़ी नशें की ओर अग्रसर हो रही हैं लेकिन "नशा ही नाश" का कारण होता है, नशा करने से न केवल वह व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार दुखी रहता है इससे तन-मन-धन तीनों का नुकसान होता है आगे कहा कि नशे के सेवन से इंसान का स्वास्थ्य तो गिरता ही है इससे आर्थिक हानि भी होती है नशे की हालत में लोग अच्छे और बुरे के बीच भेद करना भूल जाते हैं जो बाद में पश्चाताप का कारण बनता है इसलिए किसी को भी नशा नहीं करना चाहिए ।


एनएसयूआई मेडिकल विंग के पूर्व प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने कहा कि स्वास्थ्य मन स्वास्थ्य तन अभियान के शुभारंभ के दौरान हमने मांग की हैं कि शैक्षणिक संस्थानों और खेल परिसरों के 100 मीटर के आस पास कोई भी मादक पदार्थों की विक्रय पर रोक लगना चाहिए जिससे छात्र छात्राओं को मादक पदार्थों से दूर रखकर नशें की लत से बचाया जा सकता हैं मौके पर सिविल सर्जन सभी स्टाफ और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।

लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 19 मई 2023

भोपाल के निजी विश्वविद्यालय मे NSUI का प्रदर्शन, विश्वविद्यालयों की मनमानी से छात्रा छात्राओं परेशान।

भोपाल - मध्यप्रदेश में कुछ सालों से निजी विश्वविद्यालयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं साथ ही निजी विश्वविद्यालयों की मनमानी भी बढ़ती जा रही हैं जिससे कई छात्रा छात्राओं परेशान होते हैं ऐसा ही एक मामला भोपाल के निजी विश्वविद्यालय का हैं जहां पर विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा में ना बैठने के मामले NSUI नेता राजवीर सिंह ने छात्र छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय पहुंच कर छात्र छात्राओं को परीक्षा में शामिल ना करने को लेकर हंगामा किया वहीं प्रशासन से तत्काल कार्यवाही करते हुए परीक्षा स्थगित कर अलगी परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं को शामिल करने के निर्देश दिए


   


राजवीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीएमएलटी आखिरी वर्ष के 40-50 छात्र छात्राओं को फाइनल परीक्षा में बैठने नही दीया जा रहा था कालेज द्वारा छात्र छात्राओं के अटेंडेंस कम होने का कारण बता कर कॉलेज से बाहर कर दिया गया था जिससे छात्र छात्राओं मे सीधा 6 महीने का नुकसान हो रहा था राजवीर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति और महाविद्यालय प्राचार्य को बुलवाकर छात्र छात्राओं की परिक्षा संबंधित मांगे उनके समक्ष रखी जिसमे कॉलेज प्रशासन को छात्र छात्राओं के सामने झुकना पड़ा और उसमे कॉलेज द्वारा छात्र छात्राओं की सभी मांगे पूरी कि गई सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा फिलहाल महाविद्यालय द्वारा परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी । 


इस मौके जितेंद्र विश्वकर्मा जिशान खान राज जयसवाल और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे । 

लेबल: , , , , , , , ,

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता,मप्र सरकार शिक्षित युवाओं से पंचर जुड़वा कर उनको अपमानित कर रही हैं-विवेक त्रिपाठी

सीखो कमाओ योजना में प्रदेश के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को पंचर जोड़ना, कपड़े धोना , कुरियर डिलीवर करना आदि कौशल सिखाना चाहती हैं भाजपा सरकार


सीखो कमाओं योजना से एबीवीपी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को चुनावी भत्ता देना चाहती हैं भाजपा सरकार- त्रिपाठी


भोपाल - मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सीखो कमाओं योजना शिवराज सरकार द्वारा भाजपा युवा मोर्चा और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को भत्ता देने के लिए शुरू की गई है ।


विवेक त्रिपाठी ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा को मिली करारी हार से घबराई मप्र भाजपा सरकार चुनाव से पहले प्रदेश के 1 करोड़ नाराज बेरोजगार युवाओ को जोकि सरकार से त्रस्त होकर प्रदेश में कमलनाथ जी के समर्थन में बदलाव की तैयारी में हैं उनको साधना चाहती है ।


त्रिपाठी ने कहा कि सूची का अध्ययन करने पर दो कोर्स ऐसे हैं जिनमें भाजपा सरकार असिस्टेंट ऑपरेटर (कार्य स्पष्ट नहीं है) और मीडिया कोर्डिनेटर की ट्रेनिंग के नाम पर ABVP और भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं को आर्थिक लाभ देना चाहती है ।


उन्होंने कहा कि एक तरफ़ भाजपा सरकार नई ट्रेनिंग शुरू करने का दावा कर रही है परन्तु प्रदेश में संचालित NULM ट्रेनिंग जिसमें ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले युवाओ को 27 विभिन्न सेक्टरों के 150 कोर्सो में ट्रेनिंग दी जाती थी उसको गुपचुप रूप से बंद कर चुकी है इसमें सत्र 2022-23 में एक भी छात्र का पंजीकरण नहीं किया गया है सरकार ये बताने का कष्ट करे कि वे युवा जो विगत 3 वर्षों से कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है फ़ीस भर रहे है परन्तु परीक्षा ना होने के कारण आज भी 12 वी पास है इनको किस श्रेणी में भत्ता दिया जाएगा।


विवेक त्रिपाठी ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार सीखो कमाओं योजना के माध्यम से कोविड फ्रंटलाइन वर्कर बना रही लेकिन वही दूसरी और कोविड काल के दौरान दिन-रात कोरोना की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षित व योग्य कोरोना वारियर्स को भाजपा सरकार ने नौकरी से निकाल कर बेरोजगार कर दिया भाजपा सरकार सिर्फ योजना के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रहीं हैं अगर नान मेडिकल युवाओं को कोविड फ्रंटलाइन वर्कर बना देगी तो लाखों रूपए खर्च करके मेडिकल नर्सिंग पैरामेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा बेरोजगार पंचर जोड़ने का काम करेंगे क्या ?


त्रिपाठी ने कहा कि योजना में 18 से 29 वर्ष के युवाओं को ट्रेनिंग की पात्रता है हम इस सरकार से अनुरोध करते हैं की पहले उन लाखों युवाओं को मुआवजा स्वरूप राशी प्रदान करें जो कई वर्षों से शासकीय पदों के लिए तैयारी कर रहे थे परन्तु सरकार की लापरवाही के कारण भर्ती प्रक्रिया न होने के कारण अपात्र हो गये हैं आगे कहा कि जब सरकार ने विधानसभा में स्वयं स्वीकार किया है की प्रदेश मे बेरोजगार युवाओं की संख्या 28 लाख है तो फिर योजना केवल 1 लाख युवाओं के लिये क्यों ? ।


पत्रकार वार्ता में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे भोपाल युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन आकाश चौहान विरेन्द्र मिश्रा योगेश सराठे नमन सिंह मूख्य रूप से उपस्थित थे 

लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 12 मई 2023

NSUI मेडिकल विंग ने अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग ऑफिसर्स का किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर एनएसयूआई मेडिकल विंग ने प्रशंसा पत्र देकर नर्सिंग ऑफिसर्स को सम्मानित किया


कोरोना काल में नर्सों ने अपनी जान की बाजी लगाकर करोड़ों लोगों का जीवन बचाया, नर्सिंग आफिसर (मेल नर्स) होने पर मुझे खुद पर गर्व है- रवि परमार


भोपाल - मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग ने अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भोपाल के जय प्रकाश चिकित्सालय (जिला चिकित्सालय) नर्सिंग ऑफिसर्स के बीच में एनएसयूआई मेडिकल विंग के कार्यकर्ताओ ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर और केक काटकर विश्व की प्रथम नर्स फ्लोरेंस फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का जन्मदिन मनाया। साथ ही सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।



एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि विश्व में मेडिकल क्षेत्र में नर्सों का विशेष महत्व होता है। ताजा उदाहरण कोरोनाकाल का हमारे सामने है। जब नर्सों ने अपनी जान की बाजी लगाकर करोड़ों लोगों का जीवन बचाया। यह किसी से छिपा नहीं है। आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस को अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1974 से ही हुई थी।


रवि परमार ने बताया कि फ्लोरेंस नर्स के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थी। वो क्रीमिया युद्ध के दौरान दिन-रात की परवाह किए बिना घायल सैनिकों की देखभाल में लगी रहती थी। रात के अंधेरे में एक लालटेन की मदद से घूम-घूम कर मरीजों की सेवा करती थी। रवि परमार ने कहा कि मुझे नर्सिंग आफिसर ( मेल नर्स ) होने पर खुद पर गर्व होता है।



परमार ने कहा, 'मरीजों की सेवा करना ही हमारा मुख्य धर्म है। मैंने नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई ) में सक्रियता के साथ कार्य करते हुए नर्सिंग के छात्र छात्राओं की अनेकों समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए छात्र राजनीति की शुरुआत की थी।


परमार ने आगे कहा कि कोरोना काल के दौरान सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा की लेकिन उसके बावजूद नर्सिंग ऑफिसर्स की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। उन्होंने वहां मौजूद सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हम आप सभी नर्सिंग ऑफिसर्स की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा आपके साथ में खड़े रह कर आपकी आवाज उठाएंगे।


इस मौके पर राजवीर सिंह, हेमंत शर्मा समेत बड़ी संख्या में नर्सिंग आफिसर्स मौजूद रहे। 

लेबल: , ,

मंगलवार, 2 मई 2023

स्कॉलरशिप में 15 फीसदी कटौती किए जाने से नाराज ओबीसी मेडिकल स्टूडेंट्स का भोपाल में प्रदर्शन

स्कॉलरशिप में कटौती के विरुद्ध धरने पर बैठे OBC स्टूडेंट्स को उठा ले गई पुलिस


एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे ओबीसी वर्ग के छात्र छात्राओं के साथ छलावा कर रही भाजपा सरकार - रवि परमार



भोपाल - विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार चौतरफा विरोध झेल रही है नर्सिंग छात्रों के बाद अब एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने भी राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले ओबीसी वर्ग के छात्रों ने सोमवार को राजधानी भोपाल में धरना प्रदर्शन किया। छात्रवृति की मांग को लेकर धरने पर बैठे इन छात्रों को पुलिस उठा ले गई। पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए एनएसयूआई मेडिकल विंग ने शिवराज सरकार को ओबीसी विरोधी बताया है।



एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स राजधानी भोपाल स्थित नीलम पार्क में जुटे और धरने पर बैठे गए इनमें पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, चिरायु मेडिकल कॉलेज, अरविंदो मेडिकल कॉलेज, एलएन मेडिकल कॉलेज, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, महावीर मेडिकल कॉलेज, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज में अध्यनरत स्टूडेंट्स मौजूद थे हालांकि, पुलिस बलपूर्वक उन्हें उठा ले गई और शहर से 20 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले जाकर छोड़ दिया।


परमार ने बताया कि छात्र छात्राओं के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उतर आए इस घटना को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शिवराज सरकार को निशाने पर लिया है। अरुण यादव ने ट्वीट किया, "भाजपा का OBC विरोधी चरित्र एक बार फिर उजागर हो गया है। शिवराज सरकार ने OBC मेडिकल स्टूडेंट्स की छात्रवृत्ति में 15 फीसदी की कटौती कर दी। इसके विरोध मे मेडिकल छात्र भोपाल मे धरना दे रहे थे तो उन्हें पुलिस उठा ले गई। आरक्षण छीनने के बाद अब OBC वर्ग की छात्रवृत्ति पर सरकार ने रोक लगाई।"


रवि परमार ने कहा कि, 'प्रदेशभर के ओबीसी वर्ग के मेडिकल छात्र-छात्राएं सोमवार को भोपाल पहुंचे थे जो अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे सरकार छात्रवृत्ति में कटौती कर रही है, इसके खिलाफ धरने पर बैठे लेकिन पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बलपूर्वक हिरासत में लिया पुलिस बस में भरकर शहर से 20 किमी दूर ले गई और सुनसान इलाके में छोड़ दिया। जबकि उसमें छात्राएं भी थी सभी किसी तरह पैदल और लोगों से लिफ्ट लेकर घंटों बाद वापस भोपाल पहुंचे इस तरह पुलिस का रवैया बेहद निंदनीय है 


छात्र छात्राओं का नेतृत्व कर रहे हृदेश साहू ने कहा कि, 'प्रदर्शन में शामिल अधिकांश छात्र सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। स्कॉलाशिप में कटौती कर सरकार हमें उच्च शिक्षा से वंचित करना चाहती है। अन्य वर्गों के छात्रों की स्कॉलरशिप में कटौती नहीं हुई है। लेकिन स्वयं को ओबीसी वर्ग का हितैषी बताने वाली शिवराज सरकार द्वारा ओबीसी मेडिकल स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में कटौती की जा रही है। जबकि एडमिशन के टाइम हमें डीएमई (डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन) द्वारा पूर्ण छात्रवृति देने का वादा किया गया था। लिखित आदेश होने के बावजूद छात्रवृत्ति काटकर दी जा रही है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है

लेबल: , ,