रविवार, 28 जून 2026

Bhopal मल्टीकेयर अस्पताल में कथित अनियमितताओं को लेकर NSUI ने उठाई कार्रवाई की मांग, दोषियों पर FIR की मांग

भोपाल (नेशन संवाद): राजधानी भोपाल स्थित मल्टीकेयर अस्पताल में कथित अनियमितताओं, शासन के आदेशों की अवहेलना और अस्पताल संचालन में नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मोर्चा खोल दिया है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, एडीजी साइबर और आयुष्मान भारत से शिकायत कर अस्पताल संचालक एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।



रवि परमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई फर्जी अस्पतालों के संचालन से मरीजों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने बताया कि मल्टीकेयर अस्पताल के खिलाफ 16 मई 2025 को शिकायत की गई थी, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भोपाल द्वारा जांच समिति गठित की गई थी।NSUI का आरोप है कि 4 फरवरी 2026 को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में कई गंभीर तथ्यों को नजरअंदाज किया गया और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। संगठन का दावा है कि उपलब्ध दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर अस्पताल में कई अनियमितताओं के संकेत मिले हैं।

रवि परमार के अनुसार, 10 मार्च 2026 को दोबारा शासन को शिकायत भेजी गई थी, जिसके बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 17 अप्रैल 2026 को आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इनमें अस्पताल की मान्यता निरस्त करने, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज करने और दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई थी।

NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि शासन के निर्देशों के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों द्वारा अस्पताल को संरक्षण दिया जा रहा है और आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अस्पताल में फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अस्पताल में प्रदर्शित चिकित्सकों की जानकारी की भी जांच की जानी चाहिए।


NSUI ने सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा, जांच समिति के सदस्य डॉ. मनोज वर्मा और श्रीमती भारती चौकसे की भूमिका की जांच की मांग की है। इसके अलावा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (हमीदिया अस्पताल) में पदस्थ डॉ. अजीत मीणा से जुड़े मामले की भी निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई है।


संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी जैसे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) या क्राइम ब्रांच से कराई जाए। साथ ही आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत अस्पताल को किए गए भुगतान का विशेष ऑडिट कराने की मांग की गई है।


रवि परमार ने कहा कि यह मामला केवल एक अस्पताल तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर NSUI आंदोलन करेगा।

लेबल: , , , ,

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद नर्सिंग के योग्य अभ्यर्थियों को मिला न्याय

दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद एक्शन में सरकार, योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला

NSUI ने कहा: छात्र-छात्राओं की बढ़ी जीत, योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अधिकारियों दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भोपाल - नर्सिंग के छात्र-छात्राओं की एडमिशन की समस्या को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मंगलवार को सतपुड़ा भवन पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था। साथ ही , छात्रों की समस्या को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के समक्ष रखा था। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया था।


दिग्विजय सिंह ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया में आई विसंगतियों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप, आज उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लिया।


उप मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 12वीं में हिंदी विषय न पढ़ने वाले छात्रों के चयन में आई विसंगतियों को इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानकों के अनुरूप हल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश मिलना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनके भविष्य पर कोई संकट न आए।




NSUI ने कहा: छात्र छात्राओं का संघर्ष रंग लाया

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा, "यह सभी छात्रों की जीत है। NSUI हमेशा छात्रों के हक के लिए लड़ती आई है और आगे भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह निर्णय उन सैकड़ों छात्रों के लिए राहत है, जिनका भविष्य अधर में लटका हुआ था।"



रवि परमार ने कहा कि छात्रों के 12वीं में हिंदी विषय न होने की वजह से प्रवेश प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा था, जबकि यह नियम इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानकों के खिलाफ है। परमार ने कहा कि यह संघर्ष एक बड़ी सफलता है और यदि भविष्य में भी छात्रों के साथ अन्याय होगा , तो संगठन पूरी ताकत के साथ उनका समर्थन करेगा।



बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा था कि मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग का यह अजीब निर्णय है। चयनित छात्रों के रजिस्ट्रेशन निरस्त इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंनें अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा ली है। जब की केंद्रीय नर्सिंग कौंसिल के नियमों में अंग्रेजी मीडियम की बाध्यता है। 


मोहन यादव जी यह आपको बदनाम करने का क्या षड्यंत्र है? आपके गुरु जेपी नड्डा जी केंद्रीय मंत्री कहते हैं अंग्रेज़ी मीडियम से पढ़ो आप कहते हैं हिंदी मीडियम से पढ़ो!! इन बच्चों के भविष्य को आप क्यों बिगाड़ रहे हैं? आपकी सरकार ने जो नियम बनाये है वे भी आप 24/12/2024 को प्रकाशित कर रहे हैं जब की नतीजे उसके पहले आ गए। क्या यह केवल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कुछ परभावशाली लोगों के बच्चों का चयन नहीं हुआ? क्या यह सही है?' 




लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

IES नर्सिंग कॉलेज की अनियमितताओं का पर्दाफाश , NSUI करेगी राज्यपाल और मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध

IES विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं - रवि परमार

मुख्यमंत्री IES कॉलेज पहुच कर साबित करेंगे की मध्य प्रदेश सरकार भ्रस्टाचारियो के साथ है - परमार

भोपाल- मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में IES नर्सिंग कॉलेज, रातीबड़, भोपाल का मामला सामने आया है , जिसे सीबीआई की जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है।



NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि 4 दिसंबर 2024 बुधवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, लेकिन NSUI इसका विरोध करेगी। परमार ने कहा,

"IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। सीबीआई की रिपोर्ट में कॉलेज को डेफिसिएंट (अपर्याप्त) पाया गया है। यह छात्रों और जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में सरकार के शीर्ष अधिकारियों का इस कार्यक्रम में शामिल होना गलत संदेश देता है।"



NSUI के विरोध की वजह

1. IES नर्सिंग कॉलेज पर गंभीर आरोप सीबीआई जांच रिपोर्ट में खुलासा: कॉलेज का कुल क्षेत्रफल और प्रयोगशालाओं का आकार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।


2. प्रयोगशाला उपकरणों की कमी: जरूरी उपकरणों और सामग्री का अभाव है।


3. अनुभवहीन प्रिंसिपल: कॉलेज के प्रिंसिपल के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के मानकों के अनुसार अनुभव की कमी है।


4. वाइस प्रिंसिपल अनुपस्थित: वाइस प्रिंसिपल की शारीरिक अनुपस्थिति के कारण उनकी योग्यता की पुष्टि नहीं हो सकी।


5. प्रयोगशालाओं का आकार: OBG लैब, प्री-क्लिनिकल साइंस लैब और CHN लैब का आकार निर्धारित मानकों से छोटा है।


6. मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण का अभाव: सभी छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण नहीं दिया गया।


 सरकार की चुप्पी:

जिस कॉलेज पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं, वहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री का जाना न्याय प्रक्रिया और पारदर्शिता का मजाक बनाता है।


NSUI की मांग


1. IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता तत्काल रद्द की जाए।

2. सीबीआई जांच के आधार पर दोषी संस्थानों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

3. छात्रों को वैकल्पिक और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाए।


4 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान


NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने ऐलान किया है कि यदि राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होते हैं , तो NSUI इसका जोरदार विरोध करेगी।

रवि परमार ने कहा "हम छात्रों और जनता के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। फर्जी संस्थानों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को बेनकाब किया जाएगा।"

लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मध्य प्रदेश के अंकुश भटनागर बने राष्ट्रीय महासचिव, करण और देवकी बनी राष्ट्रीय सचिव

मध्यप्रदेश के अंकुश भटनागर बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव 


भोपाल - भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को घोषित इस कार्यकारिणी में आठ राष्ट्रीय महासचिव एवं 48 राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छात्र नेता अंकुश भटनागर को राष्ट्रीय महासचिव एवं करण तामसेतवार और देवकी पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है ।




एनएसयूआई नेता रवि परमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की। परमार ने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश के तीन छात्र नेताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। 


परमार के मुताबिक तकरीबन 20 साल बाद मध्य प्रदेश से किसी छात्र नेता को एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अंकुश भटनागर पहले भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव समेत कई राज्यों के प्रभारी भी रह चुके हैं। परमार ने कहा कि इन नियुक्तियों ने मध्य प्रदेश में संगठन मजबूत होगी और छात्र हितों में संघर्षरत युवाओं का उत्साहवर्धन होगा।

लेबल: , , , , , , , ,

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला,भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित जवानों को ज्वाइनिंग से वंचित कर अन्याय किया - मानसिंह राठौर

रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट, अग्निपथ योजना तत्काल बंद करे सरकार - विक्रांत भूरिया 

अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है - विवेक त्रिपाठी 

जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत - त्रिपाठी 

भोपाल - मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। युवा कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अग्निपथ योजना और उसके नुकसान का ब्यौरा दिया। युवा कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। इन युवाओं को सेना में भर्ती के लिए पहले से चयनित किया गया था, लेकिन सरकार ने आज तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया है।


राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी मुख्यालय में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया , राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी ने उन युवाओं से मुलाकात की जो अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी सेना के साथ हुए अन्याय के खिलाफ़ राहुल जी 31 जनवरी को बिहार की धरती से “जय जवान: अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध” आंदोलन की शुरुआत की है।

 

राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया सेना बलों में भर्ती के लिए 2019 से 2022 के बीच पहले से चयनित लगभग 1.5 लाख युवाओं को ज्वाइनिंग से वंचित कर दिया गया। इनमें एयरफोर्स के 7,000 युवा शामिल थे, जिन्होंने अपनी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी और केवल ज्वाइनिंग लेटर की प्रतीक्षा में थे। इन भर्तियों को अग्निपथ योजना के तहत रद्द कर दिया गया, जिसमें नर्सिंग असिस्टेंस आर्मी (मेडिकल कोर) के लगभग 2,500 नर्सिंग असिस्टैंट्स भी शामिल थे, जिन्हें भर्ती के बाद ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार था। 2019 से 2021 के बीच आर्मी में की गई लगभग 97 भर्तियां भी रद्द की गईं, जिससे युवाओं से एकत्रित किया गया लगभग 100 करोड़ रुपए का शुल्क भी अनुत्तरित रह गया। देश के करोड़ों युवा, जो देश के लिए मर मिटने और भारतीय सेना में सेवा करने के लिए तैयार हैं, उनका भविष्य अग्निपथ योजना के कारण अंधेरे में पहुंच गया है। भाजपा की राजनीतिक चालबाजियों ने इन युवाओं की मेहनत और आशाओं को नष्ट कर दिया है।


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत ने सैन्य सेवा के पथ को बाधित करने के साथ ही हमारे युवाओं और रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। भारतीय सेना, जो हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतीक है, इस योजना से प्रभावित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा और फिर उनमें से अधिकांश को सेवामुक्त कर दिया जाएगा, जिससे वे फिर से बेरोजगारी की स्थिति में आ जाएंगे। अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है। यह केवल सैन्य संरचना का परिवर्तन नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्र की अस्मिता और स्थायी विरासत को खतरे में डाल सकती है। हमारी ज़िम्मेदारी है कि इस तानाशाही फ़रमान के ख़िलाफ़ सामूहिक रूप से अपनी असहमति व्यक्त करें और राष्ट्र की रक्षा प्रणाली की पवित्रता को संरक्षित करें।


त्रिपाठी ने बताया कि जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से मुलाकात की, जो आज अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं, और उनकी पीड़ा को सुनी। राहुल जी ने इन युवाओं के साथ बातचीत की और वादा किया कि हम सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ हुआ अन्याय के विरुद्ध, राहुल गांधी जी ने 31 जनवरी को बिहार की धरती से "जय जवान" आंदोलन की शुरुआत की है।


भोपाल युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमैन आकाश चौहान ने कहा कि यह संघर्ष मात्र 1.5 लाख से अधिक चयनित युवाओं का नहीं है, जिन्हें सरकार ने न्याय से वंचित किया है, बल्कि यह हर वो युवा के लिए है जो सेना में सेवा करने का सपना देखता है। यह उन सभी युवाओं के लिए न्याय की लड़ाई है। हम सभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य, इस अन्याय के खिलाफ़ खड़े हैं और युवाओं के सपनों और भारत की सैन्य विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में आपका समर्थन और भागीदारी इस तानाशाह सरकार को "न्याय" दिलाने के लिए मजबूर करेगी।

 

विवेक ने बताया कि इस अभियान को तीन चरणों में व्यापक रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो 31 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगा।

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 13 अगस्त 2023

भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम "Shakti Super SHE" के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण।

देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए हम प्रतिबद्ध है: श्रीनिवास बी वी।

जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता: कृष्णा अल्लावारू।


भोपाल युवा कांग्रेस मिडिया विभाग के चेयरमैन आकाश चौहान ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में *"Super Shakti SHE"* कार्यक्रम की शुरुवात की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।


"Shakti Super SHE" कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर *Shakti क्लब* के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके। 



इस कार्यक्रम के बारे में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने निर्देश देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने *"Super Shakti SHE"* कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी। 


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी का कहना है कि *"Super Shakti SHE"* कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता। 


इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लोकेन्द्र शर्मा गोविंदपुरा विधानसभा अध्यक्ष चेतन साहू दक्षिण पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र बघेल उपस्थित थे ।।

लेबल: , ,

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन शुभारंभ किया,दूसरे दिन राहुल गांधी करेंगे संबोधित

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने राष्ट्रीय अधिवेशन में युवाओं से पूछा का बा...


अधिवेशन में पहले दिन कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की


भोपाल - भारतीय युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जोकि बेंगलुरु में चल रहा हैं जिसका बुधवार को शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कर कमलों से हुआ वहीं साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार , सचिन पायलट , तारिक अनवर , अमृता धवन , महशूर अभिनेता सुशांत सिंह, लोकगायिका नेहा‌ सिंह राठौर और कर्नाटक सरकार के कई मंत्री , कई सांसदों और कई प्रख्यात कवियों ने बेहतर भारत की बुनियाद में शामिल होकर संबोधित किया । 


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि देशभर से आए हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बेहतर भारत की बुनियाद का आगाज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लआवरू और राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने 'Lightning of the Lamp' के साथ किया और भारत को बेहतर बनाने भ्रष्टाचारियों से मुक्त कराने का संकल्प लिया



विवेक त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे दिन राष्ट्रीय अधिवेशन "बेहतर भारत की बुनियाद" में कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे अधिवेशन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है ताकि देशभर से आएं युवा अपने नेता श्री राहुल गांधी जी के संघर्षों से प्रेरणा लेकर इस बड़ी मुहिम को लेकर आगे बढ़े ।


त्रिपाठी ने बताया कि अधिवेशन में दूसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बरार , एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बाक्सर विजेन्द्र सिंह , सिंगर मामे खान कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी ‌जिसमे सामाजिक न्याय,वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विपक्ष की भूमिका,नेतृत्व विकास परिचर्चा,कमजोर होते लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर चर्चा,भारत जोड़ो यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी 

लेबल: , , , ,

सोमवार, 24 जुलाई 2023

गेहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज संगठन ने किया जिला कार्यकारिणी का गठन

गेहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज भोपाल जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भगवान सिंह मेवाडा की अध्यक्षता में जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया,


संगठन के सदस्य सोहन मेवाड़ा ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि मेवाड़ा समाज की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया*,जिसमें उदय सिंह मंडलोई, भगवान सिंह परिहार को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश आचार्य को सचिव एवं घनश्याम को कोषाध्यक्ष, चांद सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।



केंद्रीय समिति का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष भगवान सिंह मेवाडा ने बताया कि समाज के विकास ओर उन्नति के लिए नवीन कार्यकारणी के सदस्य जिम्मेदारी से काम करेगे,ओर आने वाले समय में जल्द ही भोपाल जिले में नवीन छात्रावास और सामाजिक धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। 

बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह मेवाडा, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मंडलोई ,केंद्रीय महिला अध्यक्ष ललिता मेवाड़ा,नारायण सिंह पटेल, धर्मेंद्र मेवाड़ा, विक्रम सिंह,अचल सिंह,बाबूलाल मेवाड़ा,नर्मदा पठारीया, मनोज मेवाड़ा,बलराम मेवाड़ा,योगेश सिसोदिया,दशरथ मेवाड़ा,योगेश राजपूत,राहुल राजपूत, शुभम पठारिया ,गब्बर मेवाड़ा ,दीपक भाटी,आकाश राजपूत सहित समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहें।

लेबल:

रविवार, 30 अप्रैल 2023

छात्रों और बेरोजगार युवाओं की मन की बात कब सुनेगी सरकार, NSUI ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

मोदी जी बस अपने "मन की बात" करते हैं, छात्र और युवाओं की मन की बात नहीं सुनते, मध्य प्रदेश में तीन साल से नर्सिंग परिक्षाएं नहीं हुईं, राज्य में भर्तियां नहीं हो रही, सरकार छात्र और नौजवानों की बात कब सुनेगी: रवि परमार


भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड का आज प्रसारण किया गया। चुनावी साल में मध्य प्रदेश बीजेपी जहां इस एपिसोड को प्रचारित करने में जुटी हुई है सरकारी खजाने से लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं


वहीं कांग्रेस की छात्र संगठन एनएसयूआई ने कार्यक्रम को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर चौतरफा हमला शुरू कर दिए हैं। एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने पूछा है सरकार छात्रों और युवाओं की मन की बात कब सुनेगी।


छात्र नेता व एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार ने बयान जारी कर कहा, "मध्य प्रदेश में युवा और छात्र-छात्राएं सभी परेशान हैं। उनकी आवाज सुनने की बजाए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। हम पीएम मोदी, सीएम शिवराज और सभी मंत्रियों से कहना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश की युवाओं और छात्र छात्राओं की आवाज कुचलने की बजाए अगर सुन लेंगे तो जगह जगह पर्दा लगाकर मन की बात जैसे कार्यक्रमों का आयोजन ही नहीं करना पड़ेगा।"


परमार ने आगे कहा, "मध्य प्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र छात्राएं परेशान हैं, क्योंकि तीन सालों से उनकी परिक्षाएं नहीं हुई मध्यप्रदेश की लाडली भांजियां एवं भांजे सिसक रहे है और उनके परिजन भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं लेकिन मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री उनकी आवाज सुनने की बजाए आवाज दबाने के लिए छात्राओं पर लाठीचार्ज करवा कर जेल तक भिजवा देते हैं। नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की वजह से मध्य प्रदेश के लाखों स्टूडेंट्स का भविष्य अंधकार में है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग मौज उडा रहे हैं।"


परमार ने आगे कहा, "पीएम मोदी हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। नौ साल में लगभग 18 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था। आबादी के अनुसार मध्य प्रदेश के 60 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था। लेकिन मिला कुछ भी नहीं।

अपने मन की बात में इसके बारे में कुछ नहीं कहते। वहीं मध्य प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले 11 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पूरे मध्यप्रदेश में 32 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, जिनकी मन की बात कोई सुनने वाला कोई भाजपा नेता और कार्यकर्ता नहीं।"

लेबल: , ,

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

स्टडेंट्स को रियायती दर पर "रेड बस" पास जारी करे नगर निगम, NSUI के नेतृत्व में छात्रों ने सौंपा भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन

हम कॉलेज जाने में असमर्थ हैं, रेड बस में रियायती पास की व्यवस्था करें: भोपाल कलेक्टर से स्टूडेंट्स की गुहार


छात्रों को लूटना बंद करे सरकार, एनएसयूआई ने रियायत दरों पर रेड बस स्मार्ट पास की व्यवस्था पुनः शुरू करने की उठाई मांग


पहले 300 रुपए में छात्रों के लिए जारी होता था रेड बस का स्मार्ट पास, कोरोना काल के बाद अबतक शुरू नहीं हो हुई रियायती दरों पर स्मार्ट पास की सुविधा, एनएसयूआई ने चक्का जाम की दी चेतावनी


भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर दौड़ने वाली सिटी बसों में सफर करना कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को महंगा साबित हो रहा है। दरअसल, छात्र-छात्राओं को रियायती दरों मिलने वाले स्मार्ट पास की व्यवस्था को सरकार ने निष्क्रिय कर दिया है। ऐसे में अब राजधानी के हजारों निम्न आयवर्ग के घरों से आने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हैं। एनएसयूआई नेता राजवीर सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने इस संबंध में भोपाल कलेक्टर को पत्र लिखकर रेड बस में रियायती पास की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।



इस मौके पर एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। परमार ने कहा, " यह बड़े शर्म की बात है कि भोपाल में गरीब परिवारों से आने वाले छात्र-छात्राएं आज पैदल कई किलोमीटर चलकर कॉलेज जाने को मजबूर हैं। कर्ज लेकर घी पीने वाले मामा को भांजे-भांजियों की जरा भी चिंता नहीं है। शिवराज का बेटा करोड़ों के कार में घूमे और आम लोगों के लिए रेड बस भी नसीब नहीं? भोपाल के स्टूडेंट्स के साथ ये अन्याय है। कॉरपोरेट मित्रों के लिए पानी की तरह जानता के पैसे बहाने वाली सरकार आज तीन साल से रियायत पर बस पास भी नहीं दे पा रही है। शिवराज जी छात्र-छात्राओं की हाय लेकर कहां जाओगे दरअसल भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) द्वारा संचालित रेड बस में आम यात्री 800 रुपए में महीनेभर अनलिमिटेड सफर कर सकते हैं। प्रतिदिन स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को नगर निगम की ओर से पहले रियायती दरों पर स्मार्ट कार्ड अलॉट की जाती थी। छात्रों को महीनेभर के लिए 300 रुपए देने होते थे। लेकिन कोरोना काल के बाद से ये सुविधा बंद है। ऐसे में छात्रों को भी स्टैंडर्ड फेयर चुकाना पड़ रहा है। नतीजतन निम्न आय वाले घरों से आने वाले हजारों छात्र-छात्राएं पास बना पाने में असमर्थ हैं। अब छात्र छात्राओं ने भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में मदद की गुहार लगाई है।


एसवी पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्रा श्वेता सिंह ने बताया कि विद्यार्थी पास श्रेणी बंद कर देने के कारण हमारे परिजन परिवहन शुल्क वहन कर पाने में असमर्थ हैं। विद्यार्थियों ने कई बार भोपाल महापौर एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारियों सहित मध्य प्रदेश शासन से मदद की गुहार लगाई। लेकिन अबतक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।


जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि स्मार्ट पास नहीं होने के कारण हम कॉलेज जाने में असमर्थ हैं और पैसों के कारण हमारी पढ़ाई बाधित हो रही है। हम चाहते हैं कि सरकार और भोपाल प्रशासन पुनः स्टूडेंट्स पास की व्यवस्था शुरू करे ताकि हम छात्र-छात्राएं पढ़ लिखकर देश और प्रदेश की नाम रौशन कर सकें।


छात्र छात्राओं के डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे राजवीर सिंह ने कहा, 'हम पिछले कई महीनों से स्टूडेंट श्रेणी की पास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शिवराज सरकार में छात्र छात्राओं की सुनने वाला कोई नहीं है। हजारों छात्र पैसे नहीं होने के कारण या तो घर बैठने को मजबूर हैं अथवा पांच से सात किलोमीटर पैदल चलकर कॉलेज आने को मजबूर हैं। इस कारण से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। हम शासन और प्रशासन से मांग करते हैं कि छात्रों की समस्या का शीघ्र निवारण करे। यदि इस दिशा में जल उचित कदम नहीं उठाए जाते हैं और एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेंगे। हम राजधानी की सड़कों पर रेड बसों का चक्का जाम करने को विवश होंगे। सरकार छात्रों को लूटना बंद करे।'इस मौके पर राजवीर सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा शिव दांगी आकाश मालवीय आशीष कनोजिया और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे ‌ 

लेबल: , , , ,

बुधवार, 22 मार्च 2023

मध्यप्रदेश में "यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम सीजन-3 का आगाज़, युवा कांग्रेस की पत्रकार वार्ता "यंग इंडिया के बोल" कार्यक्रम सीजन-3 की मप्र में शुरुआत

"यंग इंडिया के बोल" के प्रदेश प्रभारी श्री भूदेव शर्मा, सह-प्रभारी सुश्री एश्वर्या भदे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, मीडिया चेयरमेन श्री विवेक त्रिपाठी की संयुक्त पत्रकार वार्ता


यग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सबसे बड़ा मंच देंगे - भूदेव शर्मा


यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम बन रहा है देश के युवाओं की आवाज - ऐश्वर्या


भोपाल - मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता को यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के मध्यप्रदेश के प्रभारी भूदेव शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि "यंग इंडिया के बोल" की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई जिसका पहला और दूसरा सीजन हो चुका यह सीजन -3 हैं जिसमे युवाओं को 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा भारतीय युवा कांग्रेस जो राजनीति में युवाओं का सबसे बड़ा मंच है युवा कांग्रेस द्वारा इसकी शुरूआत की गई यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की शुरुआत करने का उद्देश्य देश के युवाओं की आवाज को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना अधिकांश युवा अपनी आवाज को रखना चाहते है लेकिन सरकार प्रशासन के दबाव में वह अपनी आवाज प्रकट नहीं कर सकते या ये कहे की एक प्लेटफ़ार्म का अभाव रहा है।



भूदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी हमेशा युवाओं को राजनीति में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने की बात करते हैं और यंग इंडिया के बोल का मंच युवा आवाज का मंच है। यंग इंडिया के बोल के जरिए देशभर के हजारों युवाओं ने भारतीय युवा कांग्रेस के मंच के जरिए अपनी आवाज को जनता तक पहुंचाया है. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अभिव्यक्ति आवश्यक है महानगर से लेकर सुदूर गांव तक, हर वर्ग के युवाओं को "यंग इंडिया के बोल" के जरिए राजनीति में आने का अवसर मिला है।


यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की सह प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या ने कहा कि "यंग इंडिया के बोल" भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता है. जिसमें देश भर से निश्चित समय में ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जाते है. आवेदन के बाद यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी द्वारा संबधित राज्य से आए आवेदनों की छटनी कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाती है जिसमे प्रतिभागी की वाक-कला, विचारधारा, राजनीतिक समझ आदि का मूल्याकंन किया जाता है चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संबधित राज्य की राजधानी में आयोजित की जाती है. और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में चयन किया जाता है. प्रतियोगिता का भाषा माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, सभी प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होता है जो प्रतिभागी स्वंय चयन करता है।


सुश्री ऐश्वर्या ने कहा कि यंग इंडिया के बोल का फाइनल दिल्ली में आयोजित होता है जिसमें राज्य स्तर से आए विनर भाग लेते है और भाषण, वाद-विवाद व क्रिएटिव स्पीच श्रेणी में विजेता घोषित किए जाते हैं।


मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहाँ की पूर्व में आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम को प्रदेश और देश में काफ़ी युवाओं का समर्थन मिला था हज़ारो युवाओं ने इसमें भाग लिया था हमे पूरी उम्मीद है इस बार भी युवा इस में बढ़चढ़ कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी ने कहा कि यंग इंडिया के बोल में विजेता का चयन स्कोर के आधार पर होता है. कॉपीटिशन के जज पैनल में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शोधार्थी आदि का समूह होता है, जिनके स्कोर के आधार पर विजेता का चयन होता है।

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि यंग इंडिया के बोल के जरिए चयन किए गए युवाओ को भारतीय युवा कांग्रेस में प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाता है. यह नियुक्ति जिला स्तर व राज्य स्तर पर होती है।

पत्रकार वार्ता में यंग इंडिया के बोल के प्रदेश प्रभारी मानसिंह राठौर प्रभारी भूदेव शर्मा सह प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी जिला चैयरमेन आकाश चौहान उपस्थित रहे। 

लेबल: , , , ,

मंगलवार, 21 मार्च 2023

NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और स्वास्थ्य आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर तालाबंदी के बाद अब अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और स्वास्थ्य आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें पिछले साल एनएचएम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की मांग की गई है। 



स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन में लिखा गया है कि, 'इस भर्ती परीक्षा में 50% ऐसे परीक्षार्थी है जिन्होंने कोरोना जैसे महासंकट में अस्थाई मानव संसाधन के तहत सभी शासकीय अस्पतालों में आपके एक आदेश पर 24 घंटे अपनी सेवा दी है और आपसे बार-बार निवेदन किए जाने पर भी आपने हम सभी को पुनः नियुक्ति नहीं दी। अब वर्तमान में इस भर्ती के माध्यम से हम कड़ी मेहनत करके शासकीय सेवा में आना चाहते हैं जिसके लिए आज भी हमें रिजल्ट का बहुत अधिक विलंब होने पर भी इंतजार करना पड़ रहा है।'


दरअसल, पिछले साल 3 और 4 अगस्त को एनएचएम द्वारा भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। लेकिन सात महीने बीतने के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों में रोष है। सोमवार को एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सभी अभ्यर्थी चिकित्सा मंत्री प्रभुराम चौधरी के बंगले पहुंचे और उन्हें अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।



 इस दौरान छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि एनएचएम में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। एनएचएम में परीक्षा होने के पहले ही पेपर लाखों रूपए में बेचा जाता है वहीं भर्ती परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। उसके बावजूद उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। एनएचएम के मनमानी के विरुद्ध अभ्यर्थियों में रोष है इसके बाद भी यदि एनएचएम जल्द रिजल्ट घोषित नहीं करती तो हम उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


बता दें कि बीते दिनों NHM के संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी देखने को मिला। यहएनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने एनएचएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला भी जड़ दिया था अब अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री को एक बार फिर ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई हैं।

लेबल: , ,

मंगलवार, 14 मार्च 2023

कांग्रेस के राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टूडेंट्स हुए शामिल, रवि परमार के नेतृत्व ने फूंका सीएम चौहान का पुतला

राजभवन मार्च में शामिल होने से पहले नर्सिंग स्टूडेंट्स ने फूंका सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला


कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए सैंकड़ों नर्सिंग स्टूडेंट्स, शिवराज सरकार के खिलाफ दिखा छात्र छात्राओं का गुस्सा


भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। खास बात ये है कि कांग्रेस की ओर से आयोजित राजभवन मार्च में भारी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। चिकित्सा शिक्षा में व्याप्त अनिमित्ताओं के विरोध में नर्सिंग स्टूडेंट्स ने कांग्रेस के इस राजभवन घेराव को अपना समर्थन दिया घेराव के पहले नर्सिंग छात्र छात्राओं की एनएसयूआई मेडिकल विंग ने बैठक की बैठक में भोपाल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चौकसे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी युवा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान जनपद सदस्य राहुल मंडलोई ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया । 

 छात्र नेता व एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में मेडिकल स्टूडेंट्स शिवाजी नगर में इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। तत्पश्चात छात्र नेता रवि परमार ने स्टूडेंट्स को आगे की रणनीति बताई और इसके बाद वे जवाहर चौक के लिए रवाना हुए।


जवाहर चौक से राजभवन मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां लिए मेडिकल स्टूडेंट्स भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कूच करते दिखे हालांकि, बैरिकेडिंग के पास उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स का नेतृत्व कर रहे रवि परमार बैरिकेडिंग पर चढ़ गए तो पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें नीचे उतारा।


कांग्रेस के इस प्रदर्शन को समर्थन देने आए मेडिकल छात्र-छात्राओं ने बताया की विगत तीन वर्षों से उनका परीक्षा नहीं हो पाया है। नतीजतन वे तीन साल से फर्स्ट ईयर में ही हैं, जबकि उन्हें थर्ड ईयर में होना चाहिए था अब छात्र छात्राएं जनरल प्रमोशन की मांग और अगले ईयर की परीक्षा जल्द करवाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। कांग्रेस ने आश्वासन दिया है कि राज्य में सरकार आते ही मेडिकल एग्जाम नियमित कराए जाएंगे इसलिए हम राजभवन घेराव का समर्थन देने आए हैं


इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लोकेन्द्र शर्मा हुजूर विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा राजवीर सिंह आकाश जागीरदार विराज यादव जितेंद्र विश्वकर्मा शिवा दांगी प्रवीण दुबे नितिन मीणा जिसान खान राज जयसवाल और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे । 

लेबल: ,

गुरुवार, 9 मार्च 2023

रालोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के घर पर गुंडों ने किया हमला

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज दुबे के घर पर 100 लोगो के साथ चिकवा समाज के लोगो ने हमला कर दिया। अमरपाटन पुरानी बस्ती वार्ड 6 में सूरज दुबे के घर पर तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया ।


सूरज ने बताया की उनके भाई के साथ किसी बात को लेकर चिकवा समाज के लोगो बहस छोटी बहस हो गई थी उसी बात को लेकर चिकवा समाज के लोगो ने उनके भाई को बुलाया और उनको बुरी तरह पीटा उसके बाद उनके भाई वहा से भाग कर घर में आकर छिप गए। लेकिन वह लोग फिर भारी भीड़ के साथ मिलकर तलवार और पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस को फोन किया गया और पुलिस मौके पर आकर मामले को शांत कराकर चली गई। लेकिन फिर वह लोग दोबारा हमला किया। जिसके बाद पुलिस देर रात तक सूरज दुबे के घर पर रही। और मामले को शांत कराया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर सूरज दुबे एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा कर दोसियो पर जल्द कार्यवाही कर गिरफ्तारी की मांग की।



लेबल: ,

मंगलवार, 7 मार्च 2023

NHM कार्यालय के मुख्यद्वार पर संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, छात्र नेता रवि परमार ने एनएचएम के मुख्यद्वार पर जड़ा ताला, NHM में फर्जीवाड़ा बंद करने की मांग,

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की इस दौरान एनएसयूआई मेडिकल विंग के संयोजक रवि परमार ने एनएचएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया।


दरअसल, पिछले साल 3 और 4 अगस्त को एनएचएम द्वारा भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। लेकिन सात महीने बीतने के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसी बात को लेकर संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों में रोष है। सोमवार को एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सभी अभ्यर्थी एनएचएम कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।




इस दौरान छात्र नेता रवि परमार ने कहा कि एनएचएम में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। एनएचएम में परीक्षा होने के पहले ही पेपर लाखों रूपए में बेचा जाता है वहीं भर्ती परीक्षाओं में भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। संविदा नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट की भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। उसके बावजूद उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। एनएचएम के मनमानी के विरुद्ध अभ्यर्थियों में रोष है और उनकी मांगों को समर्थन देते हुए एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया है इसके बाद भी यदि एनएचएम जल्द रिजल्ट घोषित नहीं करती तो हम उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

लेबल: , ,

सोमवार, 6 मार्च 2023

युवा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह ,युवा कप में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने स्वयं को क्रिकेट प्रेमी बताया

विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया



भोपाल - राजधानी स्थित ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया पहले दिन पत्रकार इलेवन और युवा कांग्रेस मीडिया इलेवन के मैत्री मैच से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था जिसमें छ: टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें से तीन टीमों ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया आज एक ग्रुप मैच के बाद दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे जिसमें पहले मैच जवाहर इलेवन और आजाद इलेवन के बीच में टॉस जनपद सदस्य राहुल मंडलोई ने कराया टाॅस आजाद इलेवन ने जीत कर फिल्डिंग करने का फैसला लिया   



आयोजक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज के दो सेमीफाइनल मैच के बाद कल फाइनल मैच होगा साथ ही विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा कप का आयोजन किया जाएगा जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई इलेवन और कल्पना चावला इलेवन दोनों महिला टीमों के बीच मुकाबला रहेगा 


इस मौके पर जनपद सदस्य राहुल मंडलोई आयोजक समिति के सचिव रवि परमार सह सचिव राजवीर सिंह लक्की चौबे आशुतोष पाठक ईश्वर चौहान ऋषि सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा मनीष कोली शिवा दांगी संदीप राजपूत और सभी दर्शक उपस्थित रहे 

लेबल: , ,

शनिवार, 4 मार्च 2023

Madhya Pradesh होली पर रीवा जिला अधिकारी मनोज पुष्प नें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

आने वाले होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रीवा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के द्वारा निर्देशित किया गया


कि वें तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों कि टीम गठित कर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के सहयोग से मिलावट खोरी करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध छापामार कार्यवाही कर मिलावटी खाद्य पदार्थ जप्त कर दण्डात्मक कार्यवाही करें मिलावटी एवं नकली दूध निर्माताओ मावा, पनीर, मिठाईया का नमूना लेकर इसकी शुद्धता कि जाँच करें

लेबल: , , ,

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

रालोजपा के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया

देश की आजादी के लिए सबकुछ न्यौछावर करने वाले करोड़ों युवाओं के आदर्श चंद्रशेखर आजाद की 90 वीं पुण्यतिथि शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ पुष्प मालाएं पहनाकर नमन किया।तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बलराम राठौर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद 14 साल की उम्र में ही गांधी जी के साथ आजादी की लड़ाई में जुड़ चुके थे। आज ही के दिन 27 फरवरी को अंग्रेजों से लड़ते हुए अल्फ्रेड पार्क में अपना संकल्प को निभाते हुए शहीद हो गए थे। आज के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद से सीख लेने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बलराम राठौर, अनूपपुर जिला अध्यक्ष कृष्णपाल राठौर , सुनील राठौर,राहुल राठौर ,रामनारायण राने,आशुतोष सिंह,सोनू राठौर,विवेक राठौर आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेबल: ,

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई नेता रवि परमार गिरफ्तार

एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में मेडिकल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने विश्वास सारंग के बंगले का घेराव किया


रवि परमार को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक गिरफ्तार किया, छात्र छात्राओं में आक्रोश विश्वास सारंग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी


3 साल से नहीं हुई नर्सिंग छात्र छात्राओं की परीक्षाएं NSUI ने किया चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव



भोपाल - मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग में व्याप्त अनिमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना छात्र नेताओं को भारी पड़ता दिख रहा है। राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर धरने पर बैठे छात्र नेता रवि परमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य छात्रों के साथ पुलिस ने मारपीट भी की।



जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व सैकड़ों की संख्या में नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्र छात्राएं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री सारंग के बंगले पर पहुंच कर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।



धरना शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं को खदेड़-खदेड़कर बर्बरतापूर्वक पीटा गया।

हालांकि, इस दौरान एनएसयूआई नेता रवि परमार मेडिका स्टूडेंट्स की मांगों को लेकर अड़े रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रवि परमार को बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। रवि परमार के साथ ही शिवा डांगी और नितेश सेन को भी उठा ले गई। तीनों को टीटी नगर थाने के एक कमरे में बंद किया गया है।


रवि परमार की गिरफ्तारी को लेकर छात्र-छात्राओं में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र-छात्राएं मंत्री सारंग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्र नेता रवि परमार को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, उसके बाद भी रवि परमार को रिहा नहीं किया गया है।


गिरफ्तारी से पहले रवि परमार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका हैं। नतीजतन लाखों छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो रहा। पिछले 3 सालों से नर्सिंग और पैरामेडिकल के लाखों छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं नहीं हो पाई है। छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक परेशान और चिंतित हैं। अगर विश्वविद्यालय परीक्षा नहीं करवा सकता तो छात्र छात्राओं को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जनरल प्रमोशन देने ही उचित होगा जिसके छात्र छात्राओं का समय बर्बाद होने से बचेगा।


परमार ने मंत्री विश्वास सारंग पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने विभाग को नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि मेडिकल विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा मंत्री की मिलीभगत से लगातार कागजों में संचालित फर्जी नर्सिंग और मेडिकल कालेजों को लाखों करोड़ों रुपयों की उगाही कर मान्यता दी जा रही हैं। यह फर्जी मान्यता बांटने का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सारंग की शत प्रतिशत संलीप्ततात है। भ्रष्ट मंत्री सारंग के कारण मध्यप्रदेश की चिकित्सा शिक्षा की स्थिति लचर होती जा रही हैं।


बता दें कि इसके पहले छात्र नेता रवि परमार ने 21 दिसंबर 2022 को सैकड़ों नर्सिंग छात्र छात्राओं के साथ फर्जी नर्सिंग कॉलेजों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल भोपाल में प्रदर्शन किया था। उसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 6 माह के लिए भोपाल में प्रतिबंधित करते हुए 10 हजार रूपए का बंधपत्र भी हस्ताक्षर करवाया था। रवि परमार ने उसे शिवराज सरकार की नर्सिंग माफियाओं को बचाने की विफल कार्यवाही बताते हुए कहा था कि हम किसी भी कीमत पर छात्र छात्राओं की आवाज कुचलने नहीं देंगे।

लेबल: , , ,

सोमवार, 16 जनवरी 2023

एनएसयूआई ने 'गांधी गोडसे एक युद्ध" फिल्म को लेकर विरोध जताया

गांधी गोडसे एक युद्ध" फिल्म के विरोध में उतरी NSUI, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का फूंका पुतला


गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म के डायरेक्टर का एनएसयूआई ने पुतला दहन कर विरोध में नारेबाजी की, साथ ही कहा कि हम किसी भी सिनेमा हॉल में इस फिल्म का स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे


भोपाल - : मध्य प्रदेश में राजकुमार संतोषी की अपकमिंग फिल्म "गांधी गोडसे एक युद्ध" का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस की छात्र संगठन एनएसयूआई भी इस फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतर आई है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी भोपाल में फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।


मध्य प्रदेश एनएसयूआई के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को लक्की चौबे के नेतृत्व में पीसीसी मुख्यालय के पास इकट्ठा हुए और उन्होंने फ़िल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का पुतला जला कर नारेबाजी की। उन्होंने सेंसर बोर्ड से मांग की है कि इस फिल्म को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही डायरेक्ट राजकुमार संतोषी को चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के किसी भी सिनेमाघरों में हम इस फिल्म का स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। यदि फिल्म को लगाया जाता है तो सभी सिनेमाघरों में एनएसयूआई कार्यकर्ता जाकर "रामधुन गाएंगे"


लक्की चौबे ने आरोप कि गांधी-गोडसे एक युद्ध जो फ़िल्म जो बनाई गई है देश की एकता में फूट डालने का काम करेगी। लेकिन ये बड़ी चिंताजनक बात है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास कर दिया। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया गया है। महात्मा गांधी से हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना की गई है। देश ये कभी बर्दास्त नहीं करेगा। गोडसे के राजनीतिक वंशज बापू के हत्यारे की महिमा मंडन करने की कुटिल नीति पर काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म पर सेंशर बोर्ड़ को तत्काल प्रभाव से एक्शन लेने चाहिए और इस पर रोक लगानी चाहिए।लक्की चौबे ने आगे कहा कि, 'फिल्म का ट्रेलर देखने से लगता है ये फिल्म सोची-समझी साजिश के तहत बनाई गई है। इस फिल्म में मुस्लिम समाज और गांधीजी के बारे में आपत्तिजनक दृश्य व संवाद दिखाए गए हैं फिल्म में मनगढ़ंत बातें भी बताई गई हैं। ये फिल्म देश को बांटने का काम करेगी।' इस अवसर पर राजवीर सिंह, भव्य सक्सेना, देवेन्द्र सोनारे , मोहित पटेल , रवि पटेल, जीतू विश्वकर्मा, राज जायसवाल, जीशान खान, यमिर खान, सुनील प्रजापति, अभिषेक सिंह, विजय साहू और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे


बता दें कि गांधी-गोडसे एक युद्ध' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल है शुक्रवार को भी राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी का पुतला फूंका था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि भोपाल में किसी भी सूरत में टॉकीजों में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस के सीनियर विधायक पीसी शर्मा भी इस फिल्म का विरोध कर चुके हैं ।



लेबल: , , , ,