नर्सिंग फर्जीवाड़े को लेकर NSUI का हल्लाबोल,नर्सिंग फर्जीवाड़े में शामिल गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं नर्सिंग स्टाफ पर हो सख्त कार्रवाई – NSUI
लेबल: Bhopal NSUI, Congress, Madhy pradesh, Political News
सत्यमेव जयते
लेबल: Bhopal NSUI, Congress, Madhy pradesh, Political News
आप सरकार के झूठे वादे और भाजपा की नाकामी से त्रस्त है दिल्ली
शीला दीक्षित का सुनहरा दौर याद कर रही है जनता, आप और भाजपा ने दिया केवल धोखा
दिल्ली: आज शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र के पीतमपुरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में हजारों क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन जताया। यह आयोजन कांग्रेस की चुनावी रणनीति के लिए न केवल महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि यह क्षेत्र में पार्टी की मजबूत उपस्थिति का प्रतीक भी बना।
आप और भाजपा के कुशासन ने दिल्ली का विकास रोका: कांग्रेस लाएगी बदलाव की बयार
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में "इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता शीला दीक्षित जी के विकासशील कार्यकाल को याद कर रही है और कांग्रेस को एकमात्र विकल्प मान रही है।" उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल को दिल्ली के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के विकास को पूरी तरह रोक दिया है। वहीं, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा के 100 दिनों के शासन में न तो किसानों को राहत मिली, न महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, और न ही कामगारों को कोई सुविधा।"
आप सरकार के झूठे वादे और भाजपा की नाकामी से त्रस्त है दिल्ली
हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से जो बड़े-बड़े वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "आप और भाजपा की सरकारों ने केवल जनता को धोखा दिया है। कांग्रेस ही वह पार्टी है, जिसने हमेशा कमजोर वर्गों, महिलाओं और युवाओं के हित में काम किया है और आगे भी करेगी।"
शीला दीक्षित का सुनहरा दौर याद कर रही है जनता, आप और भाजपा ने दिया केवल धोखा सभा में शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश लूथरा ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मेरा सपना है कि शकूर बस्ती को विकास का एक मॉडल बनाया जाए। कांग्रेस ने हमेशा जनता की समस्याओं को समझा है और उन्हें हल करने का काम किया है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार जैसी सुविधाओं को मजबूत करने का काम करेगी।
लूथरा ने जनता से अपील की, "इस बार कांग्रेस को मौका दें ताकि हम क्षेत्र को विकास और खुशहाली की राह पर ले जा सकें। हमारी प्राथमिकता महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, और क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास होगा।"
इस जनसभा ने न केवल कांग्रेस की चुनावी रणनीति को गति दी, बल्कि जनता के मन में विश्वास पैदा किया कि शीला दीक्षित के सुनहरे दौर की वापसी केवल कांग्रेस के साथ संभव है।
लेबल: Arvind Kejriwal, Bjp, Congress, Delhi Election, Delhi News, Dipendra hudda, Manoj Tiwari, Political
राजधानी दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों और प्रांतों के 40 युवा को सम्मानित किया गया, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राह पर चलकर देश सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर सबसे कम आयु में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं बेहतर नेतृत्व क्षमता के लिए बिहार के समस्तीपुर जिला के राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स के संचालित सामाजिक संस्था द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्याम जाजू जी ( पर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा) ने राष्ट्रीय युवा प्रेरणा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया!
जिसका चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया था!
समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह द उम्मीद एडवाइजरी बोर्ड मेंबर प्रो० महेश कुमार चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा से वंचित अनाथ एवं असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा , पाठ्य सामग्री, वस्त्र आदि देकर कर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करना भी पराक्रम है। द उम्मीद के सभी सदस्यों द्वारा इस कार्य को सफलतापूर्वक किया जा रहा है । यह प्रासंगिक एवं सराहनीय कार्य है । जिसका परिणाम है राष्ट्रीय युवा प्रेरणा सम्मान मिलना । अमरजीत कुमार एवं द उम्मीद के सभी सदस्यों से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए ।
लेबल: News, samastipur, Social work
Bihar Politics: मधुबनी जिले के फुलपरास में एक स्कूल परिसर में राजद द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के 10वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का काम आरजेडी करती रही है. अति पिछड़ों को आरक्षण देने का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया. लालू यादव ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया, तो उनका बेटा भी कभी समझौता नही करेगा.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला, तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा, कहा हमने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की बात कही और कर्पूरी की ताकत देखिए, जो लोग उन्हें गाली देते थे उनको भारत रत्न देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आरजेडी जनता के सुख-दुख में साथ देने वाले को टिकट देगी. हम आप सभी की लडाई लड़ने का काम करेंगे.
बिहार सरकार पर हमला करते उन्होंने कहा कि अगर अभी हमारी सरकार होती तो बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा करते रहते. कहते कि देखो बिहार में जंगलराज है और अभी कोई बोलने को भी तैयार नहीं है, क्योंकि अभी तो यहां ‘मंगलराज’ चल रहा है.
लेबल: Bihar, Nitish Kumar, Political, Tejashwi Yadav
दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद एक्शन में सरकार, योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला
NSUI ने कहा: छात्र-छात्राओं की बढ़ी जीत, योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अधिकारियों दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भोपाल - नर्सिंग के छात्र-छात्राओं की एडमिशन की समस्या को लेकर NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मंगलवार को सतपुड़ा भवन पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था। साथ ही , छात्रों की समस्या को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के समक्ष रखा था। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया था।
उप मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 12वीं में हिंदी विषय न पढ़ने वाले छात्रों के चयन में आई विसंगतियों को इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानकों के अनुरूप हल किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश मिलना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनके भविष्य पर कोई संकट न आए।
NSUI ने कहा: छात्र छात्राओं का संघर्ष रंग लाया
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा, "यह सभी छात्रों की जीत है। NSUI हमेशा छात्रों के हक के लिए लड़ती आई है और आगे भी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह निर्णय उन सैकड़ों छात्रों के लिए राहत है, जिनका भविष्य अधर में लटका हुआ था।"
रवि परमार ने कहा कि छात्रों के 12वीं में हिंदी विषय न होने की वजह से प्रवेश प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा था, जबकि यह नियम इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानकों के खिलाफ है। परमार ने कहा कि यह संघर्ष एक बड़ी सफलता है और यदि भविष्य में भी छात्रों के साथ अन्याय होगा , तो संगठन पूरी ताकत के साथ उनका समर्थन करेगा।
बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा था कि मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग का यह अजीब निर्णय है। चयनित छात्रों के रजिस्ट्रेशन निरस्त इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंनें अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा ली है। जब की केंद्रीय नर्सिंग कौंसिल के नियमों में अंग्रेजी मीडियम की बाध्यता है।
मोहन यादव जी यह आपको बदनाम करने का क्या षड्यंत्र है? आपके गुरु जेपी नड्डा जी केंद्रीय मंत्री कहते हैं अंग्रेज़ी मीडियम से पढ़ो आप कहते हैं हिंदी मीडियम से पढ़ो!! इन बच्चों के भविष्य को आप क्यों बिगाड़ रहे हैं? आपकी सरकार ने जो नियम बनाये है वे भी आप 24/12/2024 को प्रकाशित कर रहे हैं जब की नतीजे उसके पहले आ गए। क्या यह केवल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कुछ परभावशाली लोगों के बच्चों का चयन नहीं हुआ? क्या यह सही है?'
लेबल: Bhopal NSUI, Congress, Digvijay Singh, Madhya pradesh, Political, Politics
दिल्ली: गुरुवार की देर संध्या पीरागढ़ी कैंप, पश्चिम विहार वेस्ट में आयोजित सामूहिक लोहड़ी महोत्सव में शकूरबस्ती विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री सतीश लूथरा जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर श्री सतीश लूथरा ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की एकता व समृद्धि के लिए अपने विचार साझा किए। उन्होंने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक बताया
इस आयोजन में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया और पारंपरिक गीत-संगीत व नृत्य के साथ लोहड़ी की उत्सव मनाया गया। लूथरा जी ने भी स्थानीय लोगों के साथ लोहड़ी की रस्मों में भाग लिया, और क्षेत्र के लोगों एक सुख दुःख में हमेसा साथ देने की अपनी प्रतिबद्दता भी दर्शाई।
श्री लूथरा ने इस अवसर पर जनता से संवाद कर उनके सुझाव सुने और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, "आप सभी का सहयोग ही मुझे आपके लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। मुझे विश्वास है कि हम मिलकर शकूरबस्ती को एक आदर्श विधानसभा बनाएंगे।"
लेबल: Congress, Delhi Election, Politics
जनसभा में समस्याओं श्री सतीश लूथरा को बताने उमड़ा जन सैलाब।
सकुरबस्ती में गूंजा विकास का मुद्दा, श्री सतीश लूथरा ने दिया बड़ा आश्वासन।
दिल्ली : आज शकुरबस्ती के सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता श्री सतीश लूथरा ने सोमवार की देर संध्या स्थानीय समस्याओं पर चर्चा के लिए सीमेंट साइडिंग ई ब्लॉक में जनसभा का आयोजन किया। इस सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, समाजसेवी और युवा शामिल हुए। यहाँ के स्थानीय लोगों ने श्री लूथरा जी के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं जैसे खस्ताहालत सफाई व्यवस्था, सीवेज की समस्या और जनसुरक्षा को रखा।
जनसभा में श्री लूथरा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “यह आयोजन जनता की समस्याओं को समझने के लिए किया गया है। वर्तमान सरकार द्वारा हो रही इस क्षेत्र के प्रति अनदेखी से लोग परेशान व दुखी हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का हम प्रयास करेंगे।
लूथरा जी ने कहा, कांग्रेस जो कहती है वो करती है। कांग्रेस पार्टी जब आप लोगों के सहयोग से सत्ता में आएगी तो महिलाओं के सम्मान में "प्यारी दीदी योजना" लाएगी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने रु. 2500 दिए जाएंगे। सभा में
सभा के दौरान श्री लूथरा ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त होता है, तो इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें और क्षेत्र के विकास में योगदान दें। जनसभा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने एक सकारात्मक संदेश दिया।
लेबल: Congress, Delhi Election, Delhi Election date, Delhi Election date Announced, New Delhi, Rahul Gandhi
Global Market: ग्लोबल मार्केट में कई सालों से भारतीय चावलों की मांग हमेशा बनी रहती है,विदेशी बाजारों से डिमांड बढ़ रही है,बांग्लादेश में चावल की जरूरत को पूरा करने के लिए भारत को 10 लाख टन चावल भेजने की मंजूरी मिल गई है। इंडोनेशिया ने अपनी चावल जरूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार से खरीदने की पेशकश की थी। बता दे कि भारत सरकार जुलाई 2023 में चावल निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था
जिस कारण चावल ग्लोबल मार्केट में नहीं जा रहा था. लेकिन अक्टूबर 2024 में केंद्र ने विदेशी खरीदारों की मांगों की पूर्ती करने को मंजूरी दे दी है, और एमईपी भी हटा दिया गया हैं, केंद्र के इस फैसले के बाद से विदेशी खरीदारों की ओर से डिमांड बढ़ी है. नवंबर और दिसंबर 2024 में केंद्र ने बांग्लादेश को 50 लाख टन गैर बासमती चावल निर्यात करने की मंजूरी दी थी, अब बीते दिन इंडोनेशिया को चावल निर्यात की मंजूरी दी है।
इंडोनेशिया को 10 लाख टन चावल सप्लाई करेगा भारत
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने बुधवार को इंडोनेशिया की मांग अनुसार 10 लाख टन सफेद चावल की निर्यात को मंजूरी दे दी है, बता दे कि राष्ट्रीय सहकारी निर्यात (NCEL) के जरिए इंडोनेशिया को 10 लाख टन गैर बासमती सफेद चावल निर्यात किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडोनेशिया सरकार की एजेंसी बुलोग की ओर से भारत की अधिसूचित एजेंसी एनसीईएल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
निर्यात बैन से बढ़ी कीमतें
भारत चावल के मामले में सबसे बड़ा निर्यातक है और वैश्विक आपूर्ति में सर्वाधिक 40 फीसदी हिस्सेदारी है, दरअसल अक्टूबर में भारतीय चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटने के बाद यहां से भरपूर मात्रा में चावल विदेशी बाजारों में पहुंचने से अक्टूबर में वैश्विक स्तर पर कीमतों में 15 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई थी,हालांकि, नवंबर में वैश्विक बाजार में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।
लेबल: agriculture, agriculture news, Farmers, Global Market, Global Market Rice price, India Sell Rice Indonesia, Narendra Modi, Rice Demond Global Market Rice Demond