गुरुवार, 30 जून 2022

डा०बलवंत कुमार से जानिए कृषि अनुसंधान पूसा का इतिहास

पूसा/समस्तीपुर डा० राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में गन्ना अनुसंधान संस्थान में कार्यरत डा बलवंत कुमार से जानिए कृषि अनुसंधान का इतिहास!

लेबल: , , , , , ,

बुधवार, 29 जून 2022

मशरुम की खेती कर युवा कमा रहे हैं लाखों रुपए! डा० सुधा नंदनी

पूसा/समस्तीपुर डा० राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा किसान मेला में मौजूद तिरहुत कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर कार्यरत डा सुधा नंदनी से बातचीत में उन्होंने बताया युवा का आकर्षण अब कृषि क्षेत्र में बढ़ रहा हैं, युवा मसरूम उत्पाद से लाखो रुपए कमा रहे हैं!

लेबल: , ,

सोमवार, 27 जून 2022

स्नातक द्वितीय खण्ड विज्ञान प्रतिष्ठा 2019- 22 सत्र का परीक्षाफल प्रकाशित

विश्वविद्यालय के सभी सत्र दिसंबर,2022 तक होगें पूर्णत: नियमित- कुलसचिव ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातक द्वितीय खण्ड विज्ञान प्रतिष्ठा 2019- 22 सत्र के परीक्षाफल का प्रकाशन कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह द्वारा किया गया। छात्र अपना परीक्षाफल विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रकाशित परीक्षाफल के अनुसार 71.7 4% छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि 18.26% प्रमोटेड एवं मात्र 2.25% अनुत्तीर्ण हुए हैं। वहीं लंबित परीक्षाफल मात्र 0.022% है। विश्वविद्यालय के स्नातक विज्ञान प्रतिष्ठा में कुल 27747 छात्रों में से करीब 7.7 2% अर्थात् 2143 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित हुए थे, जबकि मात्र 6 छात्रों का परीक्षाफल लंबित है और 624 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। प्रकाशित परीक्षाफल के अनुसार 19907 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। परीक्षाफल प्रकाशन के समय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर मुश्ताक अहमद, परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद मोहन मिश्र, डॉ अवनि रंजन सिंह, प्रो अशोक कुमार मेहता, प्रो विजय कुमार यादव, प्रेस- मीडिया प्रभारी डा आर एन चौरसिया व सैयद मो जमाल अशरफ सहित परीक्षा विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे। कुलसचिव प्रो अहमद ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के सदस्यों के कठिन परिश्रम के कारण ही लगातार परीक्षाफल क प्रकाशन हो रहा है। उम्मीद है कि निकट भविष्य में ही बाकी सभी परीक्षाओं का परीक्षाफल प्रकाशन कर दिया जाएगा। साथ ही दिसंबर- 2022 तक विश्वविद्यालय के सत्र पूर्णतः नियमित हो जाएंगे। उन्होंने परीक्षाफल प्रकाशन हेतु परीक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को साधुवाद दिया।

लेबल: , , ,

विधायक शाहीन ने किया मॉडल इंटर विद्यालय में स्थिति बालिका छात्रावास का निरीक्षण!

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज शहर के मोडेल इंटर विद्यालय परिसर में स्थित बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया तथा वार्डन को आवश्यक निर्देश दिया
छात्राओं ने विधायक से कहा कि छात्रावास में मात्र एक शिक्षिका है फलतः समुचित पढ़ाई नहीं हो पाती है l छात्राओं ने विधायक से शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु अपेक्षित पहल करने का आग्रह किया lविधायक ने अपने निरीक्षण में पाया कि छात्रावास में कुल 100 बेड है l नामांकित छात्राओं की संख्या 84 है जबकि निरीक्षण के समय मात्र 26 छात्राएं ही छात्रावास में थी l छात्रावास में पानी हेतु समरसेबल की व्यवस्था थी लेकिन चापाकल नहीं था l केवल एक शिक्षिका है जो वार्डन भी है तथा एक भी क्लर्क या चपरासी नहीं है lछात्रावास में केवल मोडेल इंटर विद्यालय की छात्राओं को ही रखा गया है l विधायक ने कहा कि इस छात्रावास में शहर के दूसरे विद्यालय की छात्राओं का भी नामांकन होना चाहिए l इस मामले को लेकर वो जल्द ही जिलाधिकारी से मिल कर अपेक्षित पहल का आग्रह करेंगे l विधायक ने वार्डन को छात्रावास में बच्चो की संख्या को बढ़ाने, बच्चों को मेनू के अनुरूप ही भोजन देने तथा उन्हें पढ़ाने का निर्देश दिया l उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी l मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद सचिव राकेश यादव , समाजसेवी बेबी साह, मोo नौशाद, मोo पप्पू मस्तान , मोo डब्लू खान , प्रोo रजनीश कुशवाहा , संदीप सरकार, रवि आनंद तथा जयलाल राय आदि मौजूद थे l

लेबल: , ,

गुरुवार, 23 जून 2022

एनसीसी उड़ान के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार और एनसीसी पदाधिकारी डॉ सफवान सफ़वी किए गए सम्मानित!

समस्तीपुर एनसीसी उड़ान (यूनाईटेड एवं डिसप्लिनड एलुमनाई एसोसिएशन ) पटना के द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार और एनसीसी पदाधिकारी डॉ सफवान सफ़वी को सम्मानित किया गया हैं,एनसीसी उड़ान समस्तीपुर के जिला नोडल अमरजीत कुमार के द्वारा उड़ान द्वारा आयोजित होने वाले सारी गतिविधियों पर चर्चा किया गया!

उन्होंने बताया कि हाल में एनसीसी उड़ान और एनसीसी निदेशालय बिहार एंड झारखंड के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वर्णम विजय दिवस के उपलक्ष में साइक्लिंग एक्सपेंडिशन का आयोजन किया गया था!जिसमें समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के एनसीसी कैडेट्स यूओ अमरजीत कुमार और अंकिता कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया!

एनसीसी उड़ान कैडेट्स में अनुशासन, एकता, धर्मनिरपेक्षता,नेतृत्व,स्पोर्ट्समैनशिप के गुण विकसित एवं युवाओं को रोजगार के लिए मार्गदर्शन करती हैं! मौके पर कॉलेज के वरीय प्रो डॉ मुकुंद कुमार,सुमित भारती, ऋषिकेश झा आदि उपस्थित थे!






लेबल: , , , ,

बुधवार, 15 जून 2022

वर्ल्ड रक्तदाता दिवस पर ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ ने लगाया रक्तदान शिविर!

समस्तीपुर :- विश्व रक्तदाता दिवस-2022 के अवसर पर ‘ग्रामीण रक्तदान संघ’ के तत्वावधान में सदर ब्लड बैंक समस्तीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में मौजूद ग्रामीण रक्तदान संघ के संस्थापक श्री कृष्णा कुमार ने कहा रक्तदान महादान होता है…धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करे।

हमको यह भावना जन-जन तक पहुंचानी चाहिए कि रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है।अगर आप की वजह से किसी की ज़िन्दगी बचती हैं तो आपको जो संतुष्टि का एहसास होगा उसे शब्दों में बयाँ करना मुमकिन नही हैं!
मौके पर यादव सेना संगठन बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश यादव ने कहा जब आप रक्तदान करते है तो किसी को जीवन भर के लिए खुशियां का दान करते है। रक्तदान कीजिए क्योंकि आप भी किसी के जीवन का एक जरिया बन सकते है।
इस दौरान कई रक्तवीर सामने आएं और किसी असहाय के मदद के लिए अपना रक्त दान किए,अधिवक्ता सजंय कुमार बबलू, हिमांशु कुमार, सुधीर कुमार, विवेक कुमार, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार, अभिनव कुमार, नवीन कुमार, यादव सेना संगठन बिहार बिहार अध्यक्ष सतीश कुमार, ब्रजेश अधिकारी, सुमन कुमार सहित अन्य लोगों ने शिविर में अपने रक्त दान किए।संचालन में सदर ब्लड बैंक के डाॅ. गिरीश कुमार, सुशील कुमार, दिलीप कुमार, ए ग्रेड नर्स निशा कुमारी, निशु कुमारी सुधीर कुमार, वंदन कुमार का सहयोग रहा। वहीं मौके पर संघ के संस्थापक कृष्णा कुमार, गौरव कुमार शर्मा, बिरजू कुमार, मंजीत कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।





लेबल: , ,

सोमवार, 13 जून 2022

गरीबों के मसीहा डॉ मनीष मण्डल के खिलाफ मनुवादी रच रहे हैं साजिश!

बिहार के एक मात्र सर्वश्रेष्ठ संस्थान IGIMS में निजी क्षेत्र ( प्राइवेट / आउट सोर्सिंग कंपनी ) के कंपनी के द्वारा बड़े पैमाने पर घोटाला,IGIMS का अधिकांश नियमावली AIIMS पर आधारित हैं । जिसमें ऐसे ऐसे नियमावली हैं जिसका AIIMS से कोई मतलब नहीं है! जैसे - IGIMS को बिहार सरकार, कोई भी राशि का सहयोग नहीं करती हैं ।परन्तु ,वही AIIMS के लिए । सांसद से, विशेष पैकेज के रूप से राशि का घोषणा कर पारित किया जाता हैं,और दिया जाता हैं

इस प्रकार के सिस्टम को आप कैसे समझ सकते हैं ...? 

IGIMS का मालिक बिहार सरकार है और AIIMS का मालिक केंद्र सरकार।बिहार सरकार का जो तय मानदेय ( वेतन ) है वो IGIMS में दिया जाता है।केंद्र सरकार का जो तय मानदेय ( वेतन ) हैं, वह AIIMS में दिया जाता है।और वेतन में इजाफा तो मालिक ही कर सकता है । यानी बिहार सरकार।और वेतन भोगियों की बात सरकार तक , सिर्फ डायरेक्टर ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पहुंचा सकता है। इसमें मेडिकल सुपरिटेंडेंट ( अधीक्षक/MS ) का किसी भी, प्रकार का हस्तक्षेपनहीं होता हैं ! अब बात आति हैं कि जो कर्मचारी किसी भी निजी क्षेत्र ( प्राइवेट कंपनी ) के माध्यम से IGIMS में , नियुक्ति किया जाता हैं । उसका तय मापदंड निजी क्षेत्र के कंपनियों के द्वारा तय किया जाता हैं । यह निजी क्षेत्र के कंपनी बहाली कैसे लेता हैं ? यह उस पर निर्भर करता हैं । पैसा लेकर करता हैं या कोई निजी लाभ का वादा करके भर्ती लेता हैं,यह उस पर कंपनी पर निर्भर करता हैं!

पंरतु ,यहाँ पर निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए । कुछ मनुवादी प्रवृत्ति के प्रसाशनिक पदाधिकारी  एवं सहायक निदेशक श्री ( डॉ ) प्रो. विभूति प्रसन्न सिंह ( सह विभाग अध्यक्ष ) के द्वारा इस आउट सोर्सिंग ( निजी क्षेत्र ) के कर्मचारियों को भड़काया जा रहा है और उस आउट सोर्सिंग कमर्चारियों को धरना प्रदर्शन के लिए उसकाया जा रहा है! ताकि डॉ मनीष मण्डल ( मेडिकल सुप्रिदेण्टेन्ट /MS, अधीक्षक सह विभागाध्यक्ष गैस्ट्रो सर्जरी ) को अशासनी से बदनाम कर इस पद से पदमुक्त कर अपने मनचाहे को , इस पद पर स्थापित किया जाए जबकि सर्वेक्षण से पता चला कि डॉ मनीष मण्डल ,गरीब लोगों के लिए । मसीहा के रूप में हैं,रात के 2 बजे हो या 3 बजे हो या किसी भी वक्त हो ? उपस्थित रहते हैं । वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय ,बहुत घरों को मासूस होने से बचाए हैं यह लोगों का कहना है इस संदर्भ में , एक पत्र जारी कर डॉ मनीष मण्डल के विरुद्ध साजिश रचा जा रहा हैं!






लेबल: , , , , ,

समस्तीपुर में 5 मौत मामला, आरोपी बाप-बेटे ने किया सरेंडर, गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस

बिहार समस्तीपुर में एक परिवार के पांच सदस्यों की फंदे से लटककर मौत मामले के आरोपी बाप बेटे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
दो नामजद श्रवण झा और पुत्र मुकुन्द झा ने दलसिंहसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। बीते 5 जुन को विद्यपति नगर थाने के मऊ धनेशनपुर दक्षिण गांव में मनोज झा, पत्नी, दो बच्चे और उनकी मां का शव घर के भीतर फंदे लेटका मिला था।

इस मामले में मृतक की बेटी द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। एक नामजद आरोपी अभी फरार है। सरेंडर करने वालों में मऊ के ही वार्ड चार निवासी श्रवण झा और उसका पुत्र मुकुंद झा शामिल है। इस मामले में तीसरा आरोपी बच्चा सिंह अब भी फरार है।

 दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि उसके खिलाफ कुर्की और इश्तेहार की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपी पिता व पुत्र ने एसीजेएम तीन के प्रभारी न्यायाधीश व एसीजेएम एक रवि पांडेय के न्यायालय में आज सोमवार को टिफिन के बाद सरेंडर किया। 

पिता व पुत्र के कोर्ट में सरेंडर करने की भनक मिलने पर विद्यापतिनगर थाना अध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने सरेंडर के पूर्व दोनों को गिफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
पुलिस पिता पुत्र तक पहुंचती उसके पहले ही दोनो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

लेबल: ,

थापर नगर स्‍टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त, 12 डिब्‍बे बेपटरी!

निरसा :- थापरनगर रेलवे स्‍टेशन के पास 12 जून की देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई. तेज आवाज के साथ हुई इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मालगाड़ी के 12 डिब्‍बे पटरी से उतरकर पलट गए हैं. हादसा थापरनगर रेलवे साइडिंग में मैथन पावर प्‍लांट जाने वाली ट्रैक पर हुआ है. मालगाड़ी कोयला लेकर मैथन पावर प्‍लांट की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक 12 बोगी पटरी से उतरकर पलट गईं. रेलवे ट्रैक पूरी तरह जाम हो गया है. हालांकि साइडिंग ट्रैक होने के कारण इस रूट पर ट्रेनों के परि‍चालन पर कोई असर नहीं पड़ा है

सूचना मिलते ही रेलवे और मैथन थर्मल पावर प्‍लांट के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बोगियों को हटाकर ट्रैक दुरुस्‍त करने का काम शुरू कर दिया गया है. रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं. दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है!









लेबल: ,

रविवार, 12 जून 2022

कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक

अध्यक्षता राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव ने की मौके पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की कमिटी का विस्तार किया गया तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी 


राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय ने ज्ञानदेव सिंह बबलू को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव , रामबाबू राय को जिला सचिव तथा विकास कुमार राय को शिक्षक प्रकोष्ठ का खानपुर प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौपा  राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय ने कहा कि सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई l कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें l उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। स्थापना काल से ही पार्टी सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलती आ रही है। राजद नेताओं ने कठिन दौर में भी कभी सिद्धांतों से समझौता नही किया।यही कारण है कि राजद आम जन की पार्टी है l

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। राजद ने सदैव सामाजिक न्याय, भाईचारे तथा कौमी एकता के लिए काम किया है। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। सर्वप्रथम गरीब हित व देश हित के लिए कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है l सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली जनविरोधी सरकार की नीति को जनता देख रही है l आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी l मोदी सरकार की उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गयी है तथा नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को इतिहास कभी माफ नहीं करेगी l बैठक को राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सज्जन कुमार मिश्रा , जिला राजद प्रवक्ता शत्रुध्न यादव , शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव देवानंद कुमार , जिला सचिव प्रोफेसर राकेश रंजन दर्शन, डा०सुधीर कुमार, रामबाबू राय, राजद महिला सेल की जिला उपाध्यक्ष गुंजन देवी , कार्यालय सचिव रोशन यादव, विकास कुमार राय, संजीत कुमार राय, कमल किशोर सिंह , गीता यादव , मन्टुन यादव , अजित कुमार राय, प्रोफेसर अजित कुमार उर्फ रजनीश , रवि आनंद तथा जयलाल राय आदि ने भी सम्बोधित किया l











लेबल: , , , , ,