सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

बिहार: बिना हेलमेट पेट्रोलिंग में निकले थानेदार, SP ने चालान काट कर फेसबुक पर शेयर!

सारण के एकमा में तैनात SHO देव कुमार तिवारी का 1 हजार रुपये का चालान काटा गया है. दुर्गा पूजा के दौरान SHO अपनी टीम के साथ बाइक पर बिना हेलमेट के घूम रहे थे. जानकारी के मुताबिक, स्थनीय लोगों ने यह वीडियो बनाया और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को भेज दिया. एसपी ने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और चालान काटने का निर्देश दिए

सर्किल इंस्पेक्टर ने SHO देव कुमार तिवारी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194(D) के तहत बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने के अपराध में एक हजार रुपये का चालान काटा
पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई पर आम लोग बेहद खुश हैंइस संबंध में सारण पुलिस अधीक्षक और सारण जिला पुलिस ने फेसबुक पेज पर SHO देव कुमार तिवारी और पूरी पुलिस टीम के बिना हेलमेट बाइक पर बैठे की तस्वीर और काटे गए चालान की कॉपी को फेसबुक पर पोस्ट किया है.फेसबुक पेज पर एसएचओ और चलाने की फोटो शेयर कर पुलिस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि कानून की नजर में हर कोई बराबर है.


नौजवान भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर कुछ अंकुश लगाया जा सके. इस मामले पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि आमजन का शुक्रिया उन्होंने इस घटना को उनके संज्ञान में लेकर आए. जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.







लेबल: , , ,

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

बिहार: 4 लाख छात्राओं के लिए खुशखबरी, अक्टूबर अंत तक खाते में 25 हजार रुपए

PATNA : इंटर पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि (25-25 हजार रुपए) अक्टूबर के अंत तक उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 2022 में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय में कुल 5 लाख 25 हजार 877 छात्राएं सफल हुईं हैं। मुख्यमंत्री कन्या प्रोत्साहन योजना के तहत के तहत इंटरमीडिएट पास ऐसे छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिनकी शादी न हुई हो। इस साल करीब 4 लाख से ज्यादा छात्राओं को ये राशि दी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को प्रोत्साहन राशि जारी करने का प्रस्ताव भेज दिया है। महीने के अंत में वित्त विभाग से राशि की स्वीकृति मिलने की संभावना है, जिसके बाद ये राशि बिहार बोर्ड को भेज दी जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से छात्राओं के खाता में प्रोत्साहन राशि जाएगी। इंटरमीडिएट छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए लगभग एक हजार करोड़ से ज्यादा की जरुरत होगी। पहले ये प्रोत्साहन राशि 10 हज़ार थी लेकिन 1 अप्रैल 2022 से सरकार ने 25 हजार देने का ऐलान कर दिया था। 
वहीं, ग्रेजुएशन में सफल छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के लिए 35 करोड़ की राशि निकासी का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। राशि मिलने बाद अक्टूबर में लगभग 14 हजार छात्राओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। अभी तक पिछले चार सत्रों 2015 18, 2016-19, 2017-20 और 2018-21 सत्र के लगभग 1.40 लाख ग्रेजुएट छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की दर से 350* करोड़ भुगतान होना बाकी है।

लेबल: ,

सोमवार, 5 सितंबर 2022

Patna : तेजस्वी यादव का हमला, कहा- संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी

PATNA : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पूरा प्लान बताया है। साह ही उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोलै। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा है। वहां वे कई नेता से मुलाकात करेंगे। महागठबंधन के जितने भी दल हैं, उन सबके नेताओं से नीतीश कुमार मिलने जा रहे हैं। वहां राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे। वहीं, नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि फिलहाल सीएम नीतीश का केवल एक ही मिशन है, जिसके लिए वे जुटे हुए हैं। ये बात नीतीश कुमार और ललन सिंह ने भी कई बार कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।
वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की धमकी से कोई डरने वाला नहीं है। उनसे पूछिए कि आपने बिहार के लिए क्या काम किया है। केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली थी, जो अब तक नहीं मिली। देश में सभी लोग जान चुके हैं, बीजेपी संस्थाओं का किस तरीके से दुरुपयोग कर रही है।
अमित शाह के बिहार दौरा पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में हर कोई स्वतंत्र है। जो जहां चाहे आ और जा सकता है। वहीं, जब पत्रकारों ने तेजस्वी से नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। वे मुख्यमंत्री पद के चेहरा नहीं होंगे और ये कई बार साफ़ किया जा चूका है।

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 28 अगस्त 2022

Samastipur : झमाझम वर्षा से किसानों को मिली राहत

समस्तीपुर :लंबे इंतजार के बाद शनिवार की देर रात क्षेत्र में झमाझम वर्षा हुई। वर्षा के बाद मानसून की बेरुखी के चलते परेशान किसानों ने राहत की सांस ली।वर्षा नहीं होने से पीले पड़ रहे धान के पौधों में फिर से जान आ गई। बारिश होने के बाद अब कृषि कार्य में तेजी आएगी।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण किसान परेशान थे। वर्षा के मौसम में खेत सूखने लगे थे। बड़ी संख्या क्षेत्र में ऐसे किसान हैं, जिनके पास सिंचाई की सुविधा नहीं और उनके लिए कृषि कार्य पूरी तरह से वर्षा पर निर्भर है। वर्षा नहीं होने से ऐसे किसानों की चिंता बढ़ गई थीं।
वर्षा नहीं होने के कारण खेत सूख गए थे और धान के पौधों में पीलापन आने लगा था। शुक्रवार- शनिवार को दिन भर तेज धूप रहने के बाद रात को अचानक ही मौसम में बदलाव देखने को मिला और अचानक ही झमाझम वर्षा शुरू हो गई और लगभग चार घंटे तक वर्षा होती रही। जिसके बाद भी शुबह में हल्की बूंदाबांदी जारी रही।

किसान ने बताया कि वर्षा से धान के पौधों को फायदा होगा, लेकिन वर्षा सबसे ज्यादा है। खेत पूरी तरह से सुख पड़े थे, वर्षा का पानी अभी खेतों में लबालब भरा हुआ है।

गर्मी व उमस से लोगों को मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में आसमान साफ था और तेज धूप के चलते दिन के तापमान भी अधिक हो गया था। गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल था। क्षेत्र में हुई वर्षा के बाद एक और किसानों ने राहत की सांस ली, तो दूसरी ओर आम लोगों को भी गर्मी व उमस से राहत मिली। वर्षा होने के बाद तापमान में कमी आई है।





लेबल: , , , , ,

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

Bihar नए मंत्रिमंडल विस्तार, किस जाति के कितने मंत्री बने, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो चूका है। एक-एक कर 31 मंत्रियों ने अपने पद की शपथ ली। इसमें लगभग सभी जाती को ध्यान में रखकर मंत्रियों का चयन किया गया है। हालांकि कैबिनेट में सबसे ज्यादा यादव के चेहरे पर भरोसा जताया गया है। हम आपको पूरी विस्तार से बताने जा रहे हैं कि नए मंत्रियों में किस जाती के कितने मंत्री बनाए गए हैं। 


JDU कोटे के मंत्री 


विजय चौधरी - सरायरंजन - भूमिहार


विजेंद्र यादव - सुपौल - यादव


अशोक चौधरी - MLC - पासी


श्रवण कुमार - नालन्दा - कुर्मी


संजय झा - MLC - ब्राह्मण


लेसी सिंह - धमदाहा - राजपूत जमा खान - चैनपुर - मुस्लिम


जयंत राज- अमरपुर - कुशवाहा


सुनील कुमार- भोरे - चमार


मदन सहनी - बहादुरपुर - मछुआरा


शिला मंडल -  फुलपरास- धानुक


 सुमित कुमार सिंह - चकाई- राजपूत(निर्दलीय)

RJD कोटे के मंत्री 


तेजस्वी यादव- राघोपुर - यादव


तेजप्रताप यादव- हसनपुर - यादव


आलोक मेहता- उजियारपुर- कुशवाहा


अनिता देवी- नोखा  


 कुमार सर्वजीत- बोधगया - चमार


समीर कुमार महासेठ - मधुबनी


 मो शाहनवाज -जोकीहाट- मुस्लिम


चंद्रशेखर- मधेपुरा- यादव


 रामानंद यादव- फतुहा- यादव


 सुरेंद्र यादव- बेलागंज- यादव


 कार्तिक सिंह - MLC - भूमिहार


इसराइल मंसूरी- कांटी- मुस्लिम


शमीम अहमद-नरकटिया- मुस्लिम


सुरेंद्र राम- गरखा- चमार


सुधाकर सिंह- रामगढ़ - राजपूत


कांग्रेस कोटे के मंत्री 


मुरारी गौतम - चेनारी - दलित


आफाक अहमद - कस्बा- मुस्लिम




हम के मंत्री 


संतोष कुमार सुमन - MLC - मांझी









लेबल: , , , , , , ,

RJD कोटे से मंत्रियों का नाम फाइनल, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। 11.30 बजे से समारोह शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर विधायकों का राजभवन में जुटान शुरू होने लगा है। आरजेडी कोटे से मंत्रियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इनमें तेजस्वी यादव के बड़े भाई और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव समेत 15 विधायकों पर भरोसा जताया गया है। 




देखिए लिस्ट 


1तेजप्रताप यादव


2 कुमार सर्वजीत..


3 ललित यादव..

4 सुरेन्द्र यादव..


5अलोक मेहता.


6 अनीता देवी..


7 सुरेन्द्र राम..


8 समीर महासेठ..


9 शाहनवाज़ अहमद ...


10 मोहमद शमीम ..


11 कार्तिक मास्टर...


12 रामानंद यादव .


13चन्दशेखर यादव..


14 सुधार सिंह...


15 जितेंद्र राय..







लेबल: , , , , ,

Bihar नई कैबिनेट का विस्तार आज, शपथ लेंगे ये चेहरे!

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट के विस्तार को लेकर बीती रात सियासी गलियारे में हलचल मची रही। लगातार यह जानकारी इकट्ठा करने में नेता और कार्यकर्ता जुटे रहे की किस विधायक और विधान परिषद को मंत्री बनने के लिए फोन आ चुका है। मीडिया के गलियारे में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा रही लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई। फर्स्ट बिहार के पास आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की जो संभावित लिस्ट है उसके मुताबिक के जेडीयू कोटे से आज कैबिनेट में कुल 11 मंत्री शामिल होंगे। आज शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की तरफ से 2 चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी जबकि एक निर्दलीय और एक मंत्री हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के होंगे। राष्ट्रीय जनता दल से शपथ लेने वाले चेहरों की लिस्ट सबसे लंबी है। आरजेडी से आज कुल 15 मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी। 

जनता दल यूनाइटेड के सभी पुराने मंत्रियों को एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दी गई है। नीतीश कुमार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, मदन सहनी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, शीला मंडल, संजय कुमार झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार शामिल होंगे, निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बनेंगे।


आरजेडी से तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनिता देवी, सुरेंद्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव, चंद्रशेखर, सुधाकर सिंह, सर्वजीत कुमार, अख्तरुल शहीन, शहनवाज, भारत भूषण मंडल, समीर महासेठ का नाम तय है। जबकि कांग्रेस से मुरारी गौतम और अफाक आलम के आलावे हम से संतोष सुमन मंत्री होंगे।






लेबल: , , ,

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

Bihar का ट्रीबॉय कन्हैया ने रक्षाबंधन पर दिया हरित उपहार!

समस्तीपुर जिलांतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के विभूतिपुर पूरव निवासी पर्यावरण संरक्षक व संवर्धक ग्लोबल एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर बिहार का ट्रीबॉय कन्हैया भाई–बहन के अटूट विश्वास व अमूल्य प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर


बहन के लिए कृत्रिम उपहार के बजाय भारत माता को पर्यावरण प्रदूषण रूपी समस्या से आजाद कराने के लिए अपनी बहन के शुद्ध प्राणवायु के लिए उपहार के रूप में एक मल्लिका आम का पौधा भेंट कर हरित बधाई और शुभकामनाएं दिया | जिससे बहन जब–जब इस पौधे से फल, छाया और ऑक्सीजन ग्रहण करेगी तब अपने भाई कन्हैया को याद करती रहेगी | इसी दौरान बहन की उज्ज्वल भविष्य की हरित कामना किया | साथ ही ट्रीबॉय कन्हैया ने कहा कि जिस तरह से ये पेड़ हरा–भरा रहे उसी तरह तुम्हारा जीवन हरा–भरा रहे , खूब तरक्की करो और जिस मेहनत, लगन और उम्मीद से अपनी पढ़ाई कर रही हो प्रकृतिदेव जल्द पूर्ण करें | बतातें चलें कि ट्रीबॉय कन्हैया किन्हीं का जन्मदिन, मुंडन, शादी या शादी का सालगिरह या किसी हर्षोल्लास के अवसर पर अभी तक सैकड़ों पौधरोपण कर चुके हैं !








लेबल: , , , ,